Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोने में जारी गिरावट पर लगा ब्रेक, चांदी में बदलाव नहीं

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 25 सितंबर को सोने में बीते चार दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। हालांकि, सोने की कीमतों में मामूली तेजी दिखी। सोना 200 रुपये चढ़कर 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में हल्की तेजी देखने को मिली।

चांदी 2.37 लाख प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव बगैर किसी बदलाव के 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रहा। ट्रेडर्स का कहना है कि सोने में तेजी की वजह कम कीमत पर खरीदारी है। इसके अलावा क्रूड ऑयल में नरमी और डॉलर में हल्की कमजोरी का भी फायदा सोने की कीमतों पर पड़ा। हालांकि, ब्रेंट क्रूड का प्राइस अब भी 105 डॉलर प्रति बैरल बना हुआ है।

 रिकवरी के बावजूद इस हफ्ते सोने में गिरावट 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों में रिकवरी के बावजूद इस हफ्ते सोने में गिरावट दिखी है। सोने की कीमतों पर इस हफ्ते दबाव की बड़ी वजह हफ्ते की शुरुआत में डॉलर में आई मजबूती थी। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में हल्की तेजी देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में हल्की तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 4,279 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी भी हल्की तेजी के साथ 63.92 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी कायनात चेनवाला ने कहा कि लागातर दो दिन गिरने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की चाल बदली है। इसकी वजह डॉलर में नरमी और बॉन्ड यील्ड में गिरावट है।

अगले महीने अमेरिका में बढ़ सकता है इंटरेस्ट रेट 

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को रिकवरी के बावजूद यह हफ्ता गोल्ड के लिए अच्छा नहीं रहा। इसकी वजह क्रूड में उछाल है। इससे महंगाई बढ़ने का डर बढ़ा है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े जो डेटा आए हैं, उनसे संकेत मिलता है कि फेडरल रिजर्व अगले महीने इंटरेस्ट रेट में एक बार फिर वृद्धि कर सकता है।

इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर सोने की चमक घट जाती है

अगर अमेरिकी केंद्रीय बैंक अगले महीने इंटरेस्ट बढ़ाता है तो इसका सोने की कीमतों पर निगेटिव असर पड़ेगा। इंटरेस्ट रेट बढ़ने के माहौल में सोने की चमक घट जाती है। इंटरेस्ट रेट घटने पर सोने की चमक बढ़ जाती है। डॉलर में मजबूती का भी सोने की कीमतों पर निगेटिव असर पड़ता है। इससे दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है।

Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना 1600 रुपये फिसला, चांदी 5000 रुपये लुढ़की

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 सितंबर को लगातार चौथे दिन गिरावट आई। यह 1,600 रुपये गिरकर 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। चांदी में भी बड़ी गिरावट आई। यह 5,000 रुपये गिरकर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। सोने और चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों का असर पड़ा।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल का असर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने का असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा। ब्रेंट क्रूड का प्राइस एक बार फिर 105 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। इसका मतलब है कि महंगाई बढ़ने का डर अब पहले से ज्यादा है।

डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट 

ट्रेडर्स का कहना है कि चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिसकी वजह मुनाफावसूली हो सकती है। डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट देखने को मिली। यह गिरकर 95.96 के लेवल पर आ गया। डॉलर में मजबूती से दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इसका असर सोने की कीमतों पर पड़ता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में गिरावट 

गोल्ड फ्यूचर्स और सिल्वर फ्यूचर्स में भी गिरावट देखने को मिली। कमोडिटी एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स 0.55 फीसदी गिरकर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। सिल्वर फ्यूचर्स 1.16 फीसदी गिरकर 2.33 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी पर दबाव देखने को मिला।

शेयर बाजारों में भी बड़ी गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.41 फीसदी गिरकर 4,269 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी 1.46 फीसदी गिरकर 63.48 डॉलर प्रति औंस थी। शेयर बाजारों में भी 8 जुलाई के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। छोटे-बड़े शेयरों के सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी शेयर बाजारों में भी कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

यह भी पढ़ें: HDFC बैंक ने लॉन्च किए डिजिटल रुपये के 5 नए फीचर्स, जानिए आपको क्या-क्या होगा फायदा

क्रूड में उछाल से महंगाई बढ़ने का डर

अगर क्रूड की कीमतें हाई लेवल पर बनी रहती है तो अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व अक्तूबर की पॉलिसी में एक बार फिर इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है। अगले महीने के आखिर में फेड की बैठक होने वाली है। अगर वह इंटरेस्ट रेट बढ़ाता है तो इसका सोने की कीमतों पर निगेटिव असर पड़ेगा।

Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना ₹900 रुपये गिरा, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 23 सितंबर को सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। यह 900 रुपये गिरकर 1,54,000 रुपये पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट का असर इसकी घरेलू कीमतों पर पड़ा। हालांकि, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

डॉलर इंडेक्स में मजबूती से सोने पर दबाव

एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिल्ली में सोने की कीमतों पर डॉलर में मजबूती का भी असर पड़ा। चांदी दिल्ली सर्राफा बाजार में 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, “बुधवार को सोने में कमजोरी दिखी, जिसकी वजह हायर लेवल पर ट्रेडर्स की मुनाफावसूली है।”

ज्यादा कीमत की वजह से गणेश चतुर्थी पर सेल्स घटी

उन्होंने कहा कि बुधवार को डॉलर इंडेक्स बढ़कर 100.85 पर पहुंच गया, जिसका निगेटिव असर सोने की कीमतों पर पड़ा। पिछले कुछ सत्रों में सोने में गिरावट आई है, लेकिन एक साल पहले के मुकाबले इसकी कीमतें काफी ज्यादा हैं। चॉइस वेल्थ के अक्षत गर्ग ने कहा कि गणेश चुतर्थी पर सोने की सेल्स (वॉल्यूम में) 15 फीसदी कम रही। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि सोने में लोगों की दिलचस्पी घटी है।

एक साल पहले के मुकाबले सोना 60% महंगा

गर्ग ने कहा कि एक साल पहले के मुकाबले घरेलू बाजार में सोने की कीमतें करीब 60 फीसदी चढ़ी हैं। एक साल पहले सोने का भाव करीब 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, कीमतें बढ़ने का असर लोगों की खरीदारी के तरीके पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सोने की मौजूदा कीमत पर किसी परिवार के लिए अच्छे वजन का नेकलेस खरीदना आसान नहीं रह गया है। इसलिए लोग या तो हल्के वजन वाली ज्वेलरी खरीद रहे हैं या पुरानी ज्वेलरी को एक्सचेंज कर नई ज्वेलरी ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Price Outlook: 2026 के अंत में ₹1.75 लाख तक जा सकता है सोना, त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग : मेटल फोकस

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में बड़ी गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में बड़ी गिरावट आई। सोना 1.64 फीसदी गिरकर 4,292 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 3.35 फीसदी गिरकर 64.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। इसकी वजह क्रूड में उछाल हो सकता है। ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 2 फीसदी चढ़कर 101 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गया।

Gold Silver Prices: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1500 रुपये गिरा, चांदी में बदलाव नहीं

Gold Silver Prices: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में 22 सितंबर को गिरावट आई। यह 1,500 रुपये गिरकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव का असर इसकी घरेलू कीमतों पर पड़ा। दिल्ली सर्राफा बाजार में यह सोने में गिरावट का लगातार दूसरा दिन था।

चांदी की कीमतें 2.42 लाख रुपये पर स्थिर

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी कीमत 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर कमोडिटीज एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, “सोने में मंगलवार को भी गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह फेडरल रिजर्व के अधिकारियों का बयान और अमेरिकी डॉलर में मजबूती है।”

डॉलर इंडेक्स में मजबूती का सोने पर असर

डॉलर इंडेक्स 100 से ऊपर बना हुआ है। यह जुलाई के आखिर के बाद से इसका सबसे हाई लेवल है। डॉलर में मजबूती से दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिसका असर उसकी कीमतों पर पड़ता है। इस बीच, फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने कहा है कि इंटरेस्ट रेट लंबे समय तक हाई बना रह सकता है।

क्रूड में गिरावट का फिलहाल सोने पर असर नहीं 

क्रूड की कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन, फिलहाल इसका असर गोल्ड पर नहीं दिख रहा। ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 98.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। यह हाल में 108-109 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गई है। क्रूड में नरमी से महंगाई बढ़ने का डर घटा है। लेकिन, कीमत अब भी फरवरी में अमेरिका-ईरान के बीच लड़ाई शुरू होने से पहले के लेवल से काफी ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: Gold silver price: एमसीएक्स पर सोना ₹1.53 के नीचे फिसला, चांदी भी ₹900 हुई सस्ती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में कमजोरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट दिखी। स्पॉट गोल्ड करीब 1 फीसदी गिरकर 4,315 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। स्पॉट सिल्वर भी नरमी के साथ 65.60 डॉलर प्रति औंस पर था। इस बीच, इनवेस्टर्स की नजरें गुरुवार को न्यूयॉर्क में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात पर लगी हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में मध्यपूर्व क्राइसिस पर भी चर्चा होगी।

Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना फिसला, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 17 सितंबर को सोने में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में जोरदार तेजी दिखी। लेकिन, कमजोर घरेलू मांग का असर दिल्ली में सोने की कीमतों पर पड़ा।

चांदी 2.42 लाख रुपये पर स्थिर रही

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 600 रुपये गिरकर 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमत 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। 16 सितंबर को फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट आई थी।

16 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरा था सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर कमोडिटीज एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, “घरेलू बाजारों में कीमतों पर 16 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में आई गिरावट का असर पड़ा।” अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट 0.25 फीसदी बढ़ा दिया है। इससे यह 3.75-4 फीसदी पर आ गया है। यह बीते तीन सालों में इंटरेस्ट रेट में पहली वृद्धि है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में जोरदार रिकवरी

17 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में जोरदार तेजी देखने को मिली। सोना 2.45 फीसदी चढ़कर 4,372.95 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी 4.42 फीसदी के उछाल के साथ 66.02 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। कई दिनों के बाद सोने और चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतनी बड़ी तेजी दिखी है।

इन वजहों से विदेश में बुलियन में तेजी 

मिरै एसेट शेयरखान के कमोडिटीज हेड प्रवीण सिंह ने कहा, “क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी, ट्रेजरी यील्ड में कमी और डॉलर इंडेक्स के थोड़ा नीचे आने से स्पॉट गोल्ड की कीमतों में स्ट्रॉन्ग रिकवरी दिखी है।” क्रूड ऑयल में 17 सितंबर को बड़ी गिरावट दिखी है। ब्रेंट क्रूड गिरकर 102 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है।

यह भी पढ़ें: Gold Price: सोने का भाव दोगुना होकर ₹3.47 लाख तक पहुंच सकता है, Jefferies ने बताए कारण

महंगाई बढ़ने का खतरा अब भी बरकरार

एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रूड के नीचे आने के बावजूद महंगाई बढ़ने का खतरा कम नहीं हुआ है। इसकी वजह यह है कि क्रूड की कीमतों में नरमी अगर जारी रहती है तो भी इसका असर महंगाई पर काफी बाद में दिखेगा। पिछले कई हफ्तों से ब्रेंट क्रूड के 100 डॉलर के ऊपर बने रहने से सितंबर में रिटेल इनफ्लेशन में उछाल दिख सकता है। सितंबर के इनफ्लेशन के डेटा अगले महीने आएंगे। फेडरल रिजर्व ने कहा है कि फिलहाल मौद्रिक नीति सख्त बनी रहेगी।

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में लौटी तेजी, चांदी एक दिन में ₹7400 उछली

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 16 सितंबर को सोने और चांदी में तेजी दिखी। सोना लगातार तीन दिनों तक गिरने के बाद बुधवार को 1,200 रुपये चढ़ा। इससे इसकी कीमत 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी का असर भी घरेलू बाजार में बुलियन की कीमतों पर पड़ा।

चांदी एक दिन में 7400 रुपये चढ़ी

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी में जोरदार तेजी दिखी। यह 7,400 रुपये चढ़कर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद ट्रेडर्स ने सोने की कम कीमतों का फायदा उठाने के लिए खरीदारी की, जिसका असर कीमत पर पड़ा।

क्रूड में नरमी का सोने पर असर

उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी का असर भी सोने पर पड़ा है। हालांकि, मार्केट और इनवेस्टर्स की नजरें अब फेडरल रिजर्व के फैसले पर लगी हैं। फेड भारतीय समय के मुताबिक आज रात 11:30 से 12 बजे के बीच अपनी पॉलिसी का ऐलान करेगा। इस बात की ज्यादा उम्मीद है कि वह इंटरेस्ट रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा करेगा।

फेडरल रिजर्व के फैसले पर नजरें

एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर फेड इंटरेस्ट रेट बढ़ाता है तो इसका निगेटिव असर सोने की कीमतों पर दिखेगा। अगर वह इंटरेस्ट रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करता है तो सोने की कीमतों में तेजी दिख सकती है। हालांकि, फेड यह संकेत दे चुका है कि फिलहाल उसका फोकस इनफ्लेशन को कंट्रोल में रखने पर है। क्रूड की कीमतों में उछाल से इनफ्लेशन बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: UPI पर 0.4% एमडीआर चार्ज का फैसला वापस नहीं होगा, सीनियर सरकारी अधिकारी ने कहा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी दिखी। यह 1.3 फीसदी चढ़कर 4,348 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी भी 1.5 फीसदी के उछाल के साथ 64.61 डॉलर प्रति औंस पर थी। इस साल जनवरी में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। उसके बाद दोनों में तेज गिरावट आई थी। 28 फरवरी को अमेरिका और ईरान की लड़ाई शुरू होने के बाद बुलियन पर दबाव बढ़ गया था।

Gold Silver Prices Today: सोने की कीमत 1000 रुपये फिसली, चांदी में बदलाव नहीं

Gold Silver Prices Today:  दिल्ली सर्राफा बाजार में 15 सितंबर को सोने में गिरावट देखने को मिली। यह 1,000 रुपये गिरकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, चांदी में बदलाव देखने को नहीं मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड में थोड़ी नरमी दिखी, जबकि चांदी में हल्की तेजी रही। डॉलर में मजूबती के साथ ही विदेश में सोने की कीमतों में कमजोरी का असर दिल्ली में सोने की कीमतों पर पड़ा।

कमजोर विदेशी संकेतों से गिरा सोना

चांदी की कीमतों में दिल्ली सर्राफा बाजार में बदलाव नहीं हुआ। सोने की कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं। चांदी की कीमत 15 सितंबर को दिल्ली में 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, “गोल्ड में गिरावट की वजह कमजोर विदेशी संकेत थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड गिरकर एक समय 4,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे चला गया था।”

क्रूड ऑयल में उछाल ने बढ़ाया दबाव

गोल्ड में कमजोरी के पीछ क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी का बड़ा हाथ है। महंगे क्रूड की वजह से अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ी है। डॉलर भी मजबूत हुआ है। इसका सीधा असर सोने पर पड़ रहा है। महंगे क्रूड की वजह से इनफ्लेशन बढ़ेगा। इनफ्लेशन को कंट्रोल में करने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है।

फेडरल रिजर्व बढ़ा सकता है इंटरेस्ट रेट

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक 15 सितंबर को शुरू हो गई है। इसके नतीजे 16 सितंबर को आएंगे। भारत में फेड के फैसले के बारे में देर रात पता चलेगा। माना जा रहा है कि फेड 16 सितंबर को इंटरेस्ट रेट में एक चौथाई फीसदी का इजाफा कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसका खराब असर सोने पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: UPI पर ट्रांजेक्शन चार्ज को लेकर दुविधा में हैं? तो यहां जाने अपने हर सवाल का पूरा जवाब

इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर और गिरेगा सोना 

सोना पहले से ही दबाव में चल रहा है। फेड के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने पर इस पर दबाव और बढ़ जाएगा। इंटरेस्ट रेट बढ़ने के माहौल में सोने की चमक घटती है, जबकि इंटरेस्ट रेट घटने पर इसकी चमक बढ़ती है। उधर, डॉलर में मजबूती का भी खराब असर सोने पर पड़ता है। इसकी वजह है कि दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है।

Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना लगातार तीसरे दिन गिरा, चांदी ₹2300 उछली

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 9 सितंबर को सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। इसकी वजह लोकल मार्केट में सोने की कमजोर मांग बताई जा रही है। सोना 100 रुपये गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमतों में उछाल दिखा। लगातार दूसरे चांदी की चमक बढ़ी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी दिखी।

चांदी में 2300 रुपये का उछाल

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,300 रुपये चढ़कर 2,43,400 रुपये प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, “सोने की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं, क्योंकि अमेरिका में इनफ्लेशन का डेटा आने से पहले इनवेस्टर्स सावधानी बरत रहे हैं।”

क्रूड में उछाल ने बढ़ाई चिंता

उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल में लगातार उछाल ने चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि अगर क्रूड लंबे समय तक हाई लेवल पर बना रहता है तो महंगाई बढ़ेगी। इससे इंटरेस्ट रेट भी लंबे समय तक हाई लेवल पर बना रह सकता है। इसका खराब असर बुलियन की कीमतों पर पड़ेगा। इंटरेस्ट रेट बढ़ने के माहौल में सोने की चमक घट जाती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी दिखी। यह 1 फीसदी चढ़कर 4,399.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ 66.25 डॉलर प्रति औंस पर थी। अगले हफ्ते अमेरिकी केंद्रीय बैंक अपनी पॉलिसी का ऐलान करेगा। अगर 16 सितंबर को फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट बढ़ाता है तो इसका खराब असर सोने पर पड़ेगा। अगर वह इंटरेस्ट रेट में बदलाव नहीं करता है तो सोने की चमक बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Gold Return: सरकारी गोल्ड स्कीम ने निवेशकों को किया मालामाल, ₹1 लाख का निवेश बना ₹3.33 लाख!

11 सितंबर के अमेरिका में इनफ्लेशन डेटा पर नजर

अमेरिकी केंद्रीय बैंक के चेयरमैन केविन वॉर्श यह संकेत दे चुके हैं कि फिलहाल उनका फोकस इनफ्लेशन को कंट्रोल करने पर है। हालांकि, वह अगस्त में इनफ्लेशन के डेटा को देखने के बाद ही इस बारे में फैसला लेंगे। 11 सितंबर को अमेरिका में इनफ्लेशन के डेटा आने वाले हैं।

Gold Silver Prices Today: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन फिसला सोना, चांदी 600 रुपये उछली

Gold Silver Prices Today:  दिल्ली सर्राफा बाजार में 8 सितंबर को सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। चांदी में तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत 2,150 रुपये गिरकर 1,58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में हल्की नरमी दिखी।

चांदी की कीमतों में 600 रुपये का उछाल

चांदी में 600 रुपये की तेजी दिखी, जिससे इसका भाव 2,41,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले के लगातार दो सत्रों में चांदी की कीमतों में स्थिरता दिखी थी। चांदी 3 सितंबर को 5,000 रुपये चढ़कर 2,40,500 रुपये पर पहुंच गई थी। उसके बाद 4 और 7 सितंबर को कीमतों में स्थिरता दिखी थी।

डॉलर में कमजोरी से चांदी को मिला सपोर्ट

ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमन में रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा, “सिल्वर में रिकवरी आ रही है, क्योंकि डॉलर में कमजोरी से इसे सपोर्ट मिल रहा है। इनवेस्टर्क की नजरें इस बीच अमेरिका में इनफ्लेशन के डेटा पर लगी हैं।” अगर महंगाई बढ़ती है तो अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है। फेड की बैठक 15 सितंबर को शुरू हो जाएगी। इसके नतीजे 16 सितंबर को आएंगे। अगर फेड इंटरेस्ट रेट बढ़ाता है तो इसका खराब असर सोने की कीमतों पर पड़ेगा।

क्रूड में उछाल से बुलियन पर दबाव

एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल की तरफ बढ़ रहा है। इससे महंगाई बढ़ने का डर है। महंगाई बढ़ने पर फेडरल रिजर्व सहित दूसरे केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट बढ़ाएंगे। इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर गोल्ड की चमक फीकी पड़ती है, जबकि घटने पर चमक बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: High Return Stock: इस ज्वेलरी शेयर ने सिर्फ 6 महीने में चार गुना किया पैसा, आज लगा अपर सर्किट

जनवरी में सोने और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

इस साल जनवरी के आखिर में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। उसके बाद उनमें तेज गिरावट आई। इस साल फरवरी के अंत में अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद सोने और चांदी पर दबाव और बढ़ गया। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में दोनों में रिकवरी दिखी थी।

Gold Price Outlook: बदलेगी सोने की चाल! तो क्या 1.60 लाख रुपये पर पहुंच जाएगा सोना?

Gold Price Outlook: गोल्ड की कीमतों में 4 सितंबर को मिलाजुला रुख दिखा। दिल्ली सर्राफा बाजार सोना लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुआ। उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों में नरमी दिखी। इससे पहले इस हफ्ते गोल्ड चढ़कर 4,550 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। कुल मिलाकर यह हफ्ता सोने के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा।

गोल्ड फ्यूचर्स के लिए 1.60 लाख रुपये पर बड़ी बाधा

एनालिस्ट्स का कहना है कि टेक्निकली कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर गोल्ड फ्यूचर्स के लिए बड़ी बाधा है। अगर यह इस लेवल को पार कर लेता है तो यह 1.65 लाख से 1.70 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। 1.50 से 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर गोल्ड फ्यूचर्स के लिए सपोर्ट है। हालांकि, अगर गोल्ड फ्यूचर्स 1.48 लाख रुपये से नीचे गया तो इसमें गिरावट आ सकती है।

इन फैक्टर्स का पड़ेगा गोल्ड की कीमतों का असर 

गोल्ड की कीमतों पर फिलहाल पांच चीजों का असर पड़ सकता है। इनवेस्टर्स को इन पर करीबी नजर रखने की जरूरत है। इनमें अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की पॉलिसी, अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड, यूएस इकोनॉमी के डेटा, केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीदारी और रुपये की चाल शामिल हैं।

अगस्त का इनफ्लेशन का डेटा गोल्ड के लिए अहम

फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर ने संकेत दिया है कि अगर इनफ्लेशन के डेटा से यह पता चलता है कि यह बढ़ नहीं रहा है तो वह 15-16 सितंबर की फेडरल रिजर्व की मीटिंग में इंटरेस्ट रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगस्त के इनफ्लेशन के डेटा काफी अहम हैं। इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर सोने की कीमतों पर निगेटिव असर पड़ता है। इंटरेस्ट रेट घटने पर सोने की चमक बढ़ती है।

डॉलर यील्ड पर भी रखनी होगी करीबी नजर 

जापानी येन में करीब 2 फीसदी तेजी से डॉलर भी मजबूत हुआ है। डॉलर में कमजोरी और बॉन्ड यील्ड घटने से डॉलर की कीमतों को सपोर्ट मिलता है। बॉन्ड यील्ड में उछाल और डॉलर में मजबूती का गोल्ड की कीमतों पर निगेटिव असर पड़ता है। पिछले कुछ समय से अमेरिका में 10 साल के बॉन्ड यील्ड में उछाल दिखा है। हालांकि, फेड और सरकार इसे कंट्रोल में रखने के उपाय कर रहे हैं।

फेड का फोकस फिलहाल इनफ्लेशन कंट्रोल करने पर 

अगले हफ्ते अमेरिका में इनफ्लेशन के डेटा आने वाले हैं। इसका सीधा असर 16 सितंबर को फेड की पॉलिसी पर पड़ सकता है। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श पहले ही कह चुके हैं कि उनका फोकस फिलहाल इनफ्लेशन को कंट्रोल में रखने पर होगा। फेड ने इनफ्लेशन के लिए 2 फीसदी का टारगेट तय किया है। फेड इस टारगेट को हासिल करने के लिए जरूरी कदम उठा सकता है।

यह भी पढ़ें: Branded Gold purchase Scheme: ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां जानिए पूरा प्रोसेस

केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से सोने को मिल रहा है सपोर्ट

दुनिया के कई देशों के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं। इससे सोने को सपोर्ट मिल रहा है। गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि केंद्रीय बैंक इस साल हर महीने औसतन 50 टन सोना खरीद सकते हैं। उसने इस साल के अंत तक सोने के सिए 4,900 रुपये का टारगेट भी दिया है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती अनिश्चितता ने केंद्रीय बैंकों को सोने में निवेश बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।