Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना ₹900 रुपये गिरा, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 23 सितंबर को सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। यह 900 रुपये गिरकर 1,54,000 रुपये पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट का असर इसकी घरेलू कीमतों पर पड़ा। हालांकि, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

डॉलर इंडेक्स में मजबूती से सोने पर दबाव

एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिल्ली में सोने की कीमतों पर डॉलर में मजबूती का भी असर पड़ा। चांदी दिल्ली सर्राफा बाजार में 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, “बुधवार को सोने में कमजोरी दिखी, जिसकी वजह हायर लेवल पर ट्रेडर्स की मुनाफावसूली है।”

ज्यादा कीमत की वजह से गणेश चतुर्थी पर सेल्स घटी

उन्होंने कहा कि बुधवार को डॉलर इंडेक्स बढ़कर 100.85 पर पहुंच गया, जिसका निगेटिव असर सोने की कीमतों पर पड़ा। पिछले कुछ सत्रों में सोने में गिरावट आई है, लेकिन एक साल पहले के मुकाबले इसकी कीमतें काफी ज्यादा हैं। चॉइस वेल्थ के अक्षत गर्ग ने कहा कि गणेश चुतर्थी पर सोने की सेल्स (वॉल्यूम में) 15 फीसदी कम रही। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि सोने में लोगों की दिलचस्पी घटी है।

एक साल पहले के मुकाबले सोना 60% महंगा

गर्ग ने कहा कि एक साल पहले के मुकाबले घरेलू बाजार में सोने की कीमतें करीब 60 फीसदी चढ़ी हैं। एक साल पहले सोने का भाव करीब 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, कीमतें बढ़ने का असर लोगों की खरीदारी के तरीके पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सोने की मौजूदा कीमत पर किसी परिवार के लिए अच्छे वजन का नेकलेस खरीदना आसान नहीं रह गया है। इसलिए लोग या तो हल्के वजन वाली ज्वेलरी खरीद रहे हैं या पुरानी ज्वेलरी को एक्सचेंज कर नई ज्वेलरी ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Price Outlook: 2026 के अंत में ₹1.75 लाख तक जा सकता है सोना, त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग : मेटल फोकस

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में बड़ी गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में बड़ी गिरावट आई। सोना 1.64 फीसदी गिरकर 4,292 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 3.35 फीसदी गिरकर 64.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। इसकी वजह क्रूड में उछाल हो सकता है। ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 2 फीसदी चढ़कर 101 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गया।