बिना एक बूंद तेल के हवा में उड़ा दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक विमान, 27 मिनट की उड़ान का बिजली का खर्च सिर्फ 5 डॉलर

इलेक्ट्रिक विमान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। दुनिया के सबसे बड़े पूरी तरह बैटरी से चलने वाले विमान ने पहली बार सफल उड़ान भरी है। इसे स्वीडन की कंपनी हार्ट एयरोस्पेस ने तैयार किया है। 30 सीटों वाले इस विमान ने अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित प्लैट्सबर्ग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली परीक्षण उड़ान भरी। परीक्षण के दौरान विमान ने केवल बैटरी की मदद से 27 मिनट तक उड़ान भरी और करीब 1,100 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा। विमान के पंखों की चौड़ाई करीब 106 फीट है और इसका वजन लगभग 25,000 पाउंड है। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस परीक्षण उड़ान में कोई यात्री नहीं था और विमान में सिर्फ एक पायलट मौजूद था।

हार्ट एयरोस्पेस के संस्थापक और सीईओ एंडर्स फोर्सलुंड ने कहा कि X1 की पहली उड़ान के साथ कंपनी ने कमर्शियल विमान के स्तर पर इलेक्ट्रिक उड़ान की क्षमता को साबित किया है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह इलेक्ट्रिक कमर्शियल विमान आने वाले समय में एयरलाइन कंपनियों के खर्च के तरीके को बदल सकते हैं। इससे भविष्य में यात्रियों के लिए हवाई यात्रा का खर्च भी कम हो सकता है। कंपनी के मुताबिक, X1 पूरी तरह बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक प्रणाली पर काम करता है। इसका सिस्टम 1 मेगावाट से ज्यादा बिजली पैदा कर सकता है। इस सफल परीक्षण से यह जरूर पता चला है कि बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक प्रणाली छोटे कमर्शियल विमान के स्तर पर काम कर सकती है। हालांकि, अभी इसकी उड़ान की दूरी और बैटरी के ज्यादा वजन जैसी कुछ बड़ी चुनौतियां हैं। इसलिए पूरी तरह इलेक्ट्रिक यात्री विमान से नियमित हवाई यात्रा शुरू होने में अभी समय लग सकता है।

इसकी लागत कितनी आई?

X1 की परीक्षण उड़ान में इस्तेमाल हुई बिजली की अनुमानित लागत सिर्फ 5 डॉलर रही। हालांकि, यह आंकड़ा सुनने में काफी कम लगता है, लेकिन यह केवल 27 मिनट की परीक्षण उड़ान के दौरान इस्तेमाल हुई बिजली का खर्च है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस 5 डॉलर में विमान की पूरी संचालन लागत शामिल नहीं है। इसमें पायलट की सैलरी, रखरखाव, एयरपोर्ट फीस, बैटरी की क्षमता कम होने का खर्च, विमान की फाइनेंसिंग और बीमा जैसी लागतें शामिल नहीं हैं।

फिर भी यह परीक्षण इलेक्ट्रिक विमानों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। यह उड़ान ऐसे समय में हुई है जब दुनियाभर में जेट ईंधन की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्ट एयरोस्पेस का मानना है कि ईंधन की बढ़ती और बदलती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक विमान एयरलाइंस का संचालन खर्च काफी कम कर सकते हैं। इससे भविष्य में विमान कंपनियों की वैश्विक तेल बाजार पर निर्भरता भी कम हो सकती है।

भारतीयों के लिए खुशखबरी! विदेश घूमने का मौका न चुके, अबू धाबी का 30 दिन का वीजा बिलकुल फ्री

अबू धाबी घूमने का सपना देख रहे भारतीय ट्रैवलर के लिए अब यह ट्रिप आसान हो गयी हैं अबू धाबी की यात्रा का खर्च और झंझट दोनों कम हो सकते हैं। क्योंकि एलिजिबल भारतीय ट्रैवलर को 30 दिन का फ्री यूएई टूरिस्ट वीजा फैसिलिटी लॉन्च की है। इससे अबू धाबी घूमने की प्लानिंग बना रहे लोगों के लिए वहां जाना पहले के मुकाबले आसान हो गया है।

फ्री वीजा स्कीम

Abu Dhabi Airports Reports Record Growth in First Half of 2025

एलिजिबल इंडियन पासपोर्ट होल्डर को इस स्कीम में 30 दिन का यूएई टूरिस्ट वीजा बिना किसी शुल्क के मिल सकता है। इस वीजा के लिए करीब Dh285 यानी लगभग 7,500 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। इस स्कीम का फायदा लेने के लिए ट्रिप की बुकिंग इसमें शामिल ट्रैवल पार्टनर या ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी के जरिए करनी होगी।

 

बुकिंग का तरीका

Abu Dhabi Wallpapers (51 images) - WallpaperCat

इस फैसिलिटी का लाभ सीधे किसी भी बुकिंग से नहीं मिलेगा। ट्रैवलर को इस स्कीम में शामिल ट्रैवल पार्टनर या ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी के जरिए अबू धाबी का हॉलिडे पैकेज बुक करना होगा। अगर कोई ट्रैवलर 31 अक्टूबर से पहले पैकेज बुक कर लेता है, लेकिन उसकी ट्रिप इस टाइम ड्यूरेशन के बाद है, तो उसे फ्री वीजा का फायदा नहीं मिलेगा।

वीजा प्रोसेस

फ्री वीजा की प्रोसेस ट्रैवल एजेंसियों के जरिए पूरी की जाएगी। एजेंसी अबू धाबी के तय डेस्टिनेशन मैनेजमेंट पार्टनर के साथ मिलकर वीजा प्रोसेस कर सकती है। कुछ एजेंसियां अपने मौजूदा पार्टनर के जरिए भी काम कर सकती हैं।

फैमिली ट्रिप

इस स्कीम में फैमिली मेंबर सभी जरूरी शर्तें पूरी करते हैं, तो वे भी इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। लेकिन पूरी स्कीम फिलहाल 20,000 वीजा तक लिमिटेड है। वीजा के लिए कोई अलग से फास्ट ट्रैक सुविधा नहीं होगी।

ट्रैवल कंडीशन

फ्री वीजा पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। ट्रैवलर के पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए और उसे भारत से अबू धाबी की ट्रिप करनी होगी। बुकिंग में अबू धाबी के होटल में कम से कम लगातार तीन रात रुकना और भारत से आने-जाने की फ्लाइट शामिल होनी चाहिए। जर्नी 1 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 के बीच ही करनी होगी।

 ध्यान दे

आप भी इस टाइम पर अबू धाबी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जरूरी शर्तें पूरी करके इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। लेकिन वीजा लिमिटेड है, इसलिए ट्रैवल और बुकिंग से पहले सभी रूल चेक करें।

दुनिया का सबसे सस्ता शहर बनी दिल्ली! डेट से लेकर इंटरनेट तक सब सस्ता, लेकिन सैलरी ने चौंकाया

दिल्ली में दुनिया का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड इंटरनेट भी मिल भी मिलता है और 3 BHK फ्लैट का मासिक किराया और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तुलना में प्रॉपर्टी की कीमत भी कम है। डेट और सस्ते इंटरनेट के बीच दिल्ली का एक कड़वा सच भी सामने आया है।  ड्यूश बैंक के हालिया ग्लोबल कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, रोजमर्रा की जिंदगी के खर्च के मामले में दिल्ली दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में शामिल है। चाहे घर का किराया हो या किसी साथी के साथ बाहर घूमने-फिरने का खर्च, दिल्ली में खर्च दूसरे बड़े शहरों की तुलना में काफी कम है। हालांकि, यहां रहने वाले लोगों की औसत कमाई भी कई प्रमुख शहरों के मुकाबले सबसे कम बताई गई है।

रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

यह जानकारी ड्यूश बैंक की ‘मैपिंग द वर्ल्ड्स प्राइसेस 2026’ रिपोर्ट में दी गई है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 69 शहरों का आकलन उपभोक्ता वस्तुओं की कीमत, वेतन, मकानों की लागत और जीवन की गुणवत्ता जैसे कई पैमानों पर किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक सामान्य और किफायती डेट (बाहर घूमने और खाने का खर्च) के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता शहर है। इसके लिए औसतन 103 डॉलर (करीब 9,920 रुपये) खर्च होते हैं। वहीं, स्विट्जरलैंड का जिनेवा इस मामले में सबसे महंगा शहर है, जहां इसी तरह की आउटिंग पर 475 डॉलर (करीब 45,750 रुपये) खर्च करने पड़ते हैं।

इन चीजों के खर्च के आधार पर हुई तुलना, इंटरनेट भी सबसे सस्ता

ड्यूश बैंक की रिपोर्ट में शहरों की किफायत का आकलन कई रोजमर्रा के खर्चों के आधार पर किया गया। इसमें वाइन की एक बोतल, एक जोड़ी जींस, गर्मियों की एक ड्रेस, दो कप कॉफी, मिड-रेंज रेस्तरां में दो लोगों का डिनर, दो मूवी टिकट, सार्वजनिक परिवहन के दो टिकट और 5 किलोमीटर की टैक्सी यात्रा का खर्च शामिल किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, मासिक ब्रॉडबैंड इंटरनेट के मामले में भी दिल्ली सबसे सस्ता शहर रहा। यहां एक औसत इंटरनेट कनेक्शन की कीमत 7.3 डॉलर (करीब 703 रुपये) प्रति माह आंकी गई।

हालांकि, कम खर्च होने के बावजूद जीवन की गुणवत्ता (क्वालिटी ऑफ लाइफ) के मामले में दिल्ली शीर्ष 50 शहरों में जगह नहीं बना सकी। इस रैंकिंग में लोगों की खरीदने की क्षमता, सार्वजनिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, घरों की किफायती कीमत, प्रदूषण, मौसम और रोजाना आने-जाने में लगने वाले समय जैसे कई पहलुओं को शामिल किया गया है।

दिल्ली में लोगों की कमाई भी काफी कम

ड्यूश बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के कई बड़े शहरों की तुलना में दिल्ली में घरों की कीमतें काफी कम हैं। शहर के बीचों-बीच एक वर्ग मीटर रिहायशी संपत्ति की औसत कीमत 2,465 डॉलर (करीब 2.37 लाख रुपये) है। इसी आधार पर 69 शहरों की सूची में दिल्ली 65वें स्थान पर रही। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले 10 वर्षों में डॉलर के हिसाब से दिल्ली में संपत्तियों की कीमतों में 9.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, 2019 के बाद से घरों की कीमतों में 15.7 फीसदी की बढ़ोतरी भी हुई है।

कमाई के मामले में दिल्ली सबसे पीछे

रिपोर्ट के मुताबिक, कमाई के मामले में दिल्ली की स्थिति काफी कमजोर है। हाथ में मिलने वाली मासिक सैलरी (नेट सैलरी) के आधार पर दिल्ली 69 शहरों में 66वें स्थान पर रही। दिल्ली में औसत मासिक नेट सैलरी 538 डॉलर (करीब 51,800 रुपये) बताई गई है। यह न्यूयॉर्क में काम करने वाले लोगों की औसत कमाई का लगभग दसवां हिस्सा है। वहीं, स्विट्जरलैंड का ज़्यूरिख इस सूची में सबसे ऊपर रहा। वहां लोगों की औसत मासिक नेट सैलरी 8,363 डॉलर (करीब 8.05 लाख रुपये) दर्ज की गई।

पिछले 10 साल में डॉलर के हिसाब से घटी सैलरी

ड्यूश बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में औसत मासिक सैलरी में पिछले कुछ वर्षों के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। वर्ष 2012 में औसत सैलरी 633 डॉलर थी, जो 2016 में बढ़कर 653 डॉलर हो गई। इसके बाद 2019 में यह घटकर 556 डॉलर रह गई। 2025 में बढ़कर 607 डॉलर हुई, लेकिन 2026 में फिर गिरकर 538 डॉलर पर पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 वर्षों में डॉलर के हिसाब से दिल्ली की औसत सैलरी में 17.7 फीसदी की कमी आई है। वहीं, 2019 के बाद से इसमें 3.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

यह अध्ययन ड्यूश बैंक रिसर्च इंस्टीट्यूट के जिम रीड और गैलिना पोज़्दन्याकोवा ने तैयार किया है। 13 जुलाई को प्रकाशित इस रिपोर्ट में मुख्य रूप से नमबेओ (Numbeo) के जुटाए गए आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया, जिन्हें बाद में ड्यूश बैंक की रिसर्च टीम ने जांचकर और बेहतर बनाया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कॉफी पीने वालों के लिए दिल्ली दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में से एक है। यहां एक रेगुलर कैपुचीनो कॉफी की औसत कीमत 2.40 डॉलर (करीब 231 रुपये) है। वहीं, शहर के मुख्य इलाके में तीन बेडरूम वाले अपार्टमेंट का औसत मासिक किराया 685 डॉलर (करीब 65,970 रुपये) बताया गया है।

बीयर और सिगरेट का खर्च अब भी कम

ड्यूश बैंक की “ओएसिस इंडेक्स” (Oasis Index) रैंकिंग में दिल्ली 52वें स्थान पर रही। इस इंडेक्स में पांच बीयर और सिगरेट के दो पैकेट खरीदने में आने वाले कुल खर्च के आधार पर शहरों की तुलना की जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में इस पूरी खरीदारी पर औसतन 18.8 डॉलर (करीब 1,800 रुपये) खर्च होते हैं। यह न्यूयॉर्क में इसी तरह की खरीदारी पर होने वाले खर्च का लगभग 35 फीसदी है।

रैंकिंग की बात करें तो 2025 के मुकाबले दिल्ली सात स्थान ऊपर आई है। हालांकि, 2016 की रैंकिंग की तुलना में यह एक पायदान नीचे खिसक गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डॉलर के हिसाब से पिछले 10 वर्षों में इस बास्केट की कीमत 36 फीसदी बढ़ी है। वहीं, 2019 के बाद से इसमें 13.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारत के मुकाबले वियतनाम में वेकेशन मनना कैसे पड़ता है सस्ता, यूजर की बात सुन हैरान रह गए लोग

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भारत में घूमने-फिरने के खर्च की तुलना वियतनाम में विदेश यात्रा के खर्च से की गई है। इस पोस्ट ने भारत के टूरिज़्म सेक्टर के सामने आ रही चुनौतियों पर ऑनलाइन ज़ोरदार बहस छेड़ दी है। X (पहले ट्विटर) पर पंकज अरोड़ा नाम के यूज़र ने यह पोस्ट शेयर किया। इसमें बताया गया कि उनके एक साथी पहाड़ों पर चार दिन की छुट्टी बिताने की योजना बना रहे थे, लेकिन खर्च की तुलना करने के बाद उन्होंने विदेश जाने का फैसला किया।

पोस्ट के मुताबिक, यात्री ने पहले भारत में मशहूर टूरिस्ट जगहों को देखा, जहां होटल के कमरों का किराया 10,000 रुपये से 18,000 रुपये प्रति रात था। टैक्सी का खर्च 3,000 रुपये से 5,000 रुपये प्रति दिन होने का अनुमान था, जबकि एक जोड़े के लिए आने-जाने की फ़्लाइट टिकट का खर्च लगभग 15,000 रुपये से 20,000 रुपये होने की उम्मीद थी। पोस्ट में दावा किया गया कि देश के भीतर छुट्टी मनाने का कुल अनुमानित बजट 60,000 रुपये से 80,000 रुपये के बीच था।

हालांकि, कई इंटरनेशनल ऑप्शन देखने के बाद, ट्रैवलर ने वियतनाम को चुना। पोस्ट के अनुसार, डिस्काउंट वाली रिटर्न फ्लाइट्स उपलब्ध थीं, और टूरिस्ट जगहों के पास साफ़-सुथरे होटलों का किराया 3,000 से 5,000 रुपये प्रति रात के बीच था। पोस्ट में वियतनाम के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम, सस्ते खाने और टूरिस्ट-फ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर की भी तारीफ की गई।

मिस्टर अरोड़ा ने लिखा, “नतीजतन, उन्होंने विदेश में उतना पैसा खर्च नहीं किया जितना भारत में घूमने पर खर्च होता।” पोस्ट में कहा गया है कि भारत के टूरिज़्म सेक्टर को डेस्टिनेशन की प्राकृतिक सुंदरता से आगे बढ़कर अन्य मुद्दों पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है। इसमें सुझाव दिया गया कि कम खर्च, इंफ्रास्ट्रक्चर, साफ़-सफ़ाई और टूरिस्ट का कुल अनुभव यात्रियों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Screenshot 2026-06-26 170339

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जिसमें कई यूज़र्स घरेलू और इंटरनेशनल यात्रा के खर्चों के बारे में अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं और भारत के टूरिज़्म को और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं।

एक यूज़र ने मशहूर जगहों पर होटल की कीमतों को “लालच पर आधारित एल्गोरिदम” का नतीजा बताया। एक अन्य यूज़र ने कहा कि अगर होटल और फ़्लाइट के रेट ज़्यादा वाजिब हों तो भारतीय टूरिज़्म फल-फूल सकता है। एक तीसरे यूज़र ने कोविड के बाद आए बदलाव का ज़िक्र करते हुए कहा कि घरेलू यात्रा की मांग में काफ़ी तेज़ी आई है, और जो जगहें पहले सस्ती थीं, वे अब काफ़ी महंगी हो गई हैं।