इंडिगो की स्पेशल सेल: कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, सस्ते में करें देश-विदेश की यात्रा

एयर ट्रैवलर के लिए एक अच्छी खबर है। एयरलाइन कंपनी IndiGo ने पैसेंजर को कम बजट में सफर का तोहफा देते हुए कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर एक स्पेशल सेल की घोषणा की है। इस लिमिटेड टाइम ऑफर में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों रूट पर शुरुआती किराए में कटौती की गई है। यदि आप आने वाले दिनों में ट्रिप की प्लानिंग बना रहे हैं, तो इस सेल के जरिए अपने ट्रिप के बजट को काफी कम कर सकते हैं।

कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर मिल रहा है ऑफर

इंडिगो ने पैसेंजर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स की एक स्पेशल सेल शुरू की है। इस सेल का फायदा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों तरह की कनेक्टिंग फ्लाइट्स की बुकिंग पर लिया जा सकता है। यदि आप आने वाले महीनों में छुट्टी मनाने या किसी जरूरी काम से ट्रिप करने वाले हैं, तो इस ऑफर में अपनी पसंद की फ्लाइट और तारीख का किराया चेक कर सकते हैं।

कब तक कर सकते हैं टिकट की बुकिंग?

इंडिगो की इस लिमिटेड टाइम वाली सेल में टिकट बुक करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2026 है। यानी ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको इस तारीख तक अपनी बुकिंग पूरी करनी होगी। वहीं, इस सेल के तहत बुक की गई टिकटों पर 18 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 के बीच ट्रिप की जा सकती है।

डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया

सेल में डोमेस्टिक कनेक्टिंग फ्लाइट्स का ऑल-इन्क्लूसिव वन-वे किराया 3,999 रुपये से शुरू हो रहा है। वहीं, इंटरनेशनल कनेक्टिंग फ्लाइट्स के लिए शुरुआती किराया 8,999 रुपये रखा गया है। इन शुरुआती किरायों में कुछ जरूरी चार्ज शामिल हैं, लेकिन वास्तविक किराया रूट और ट्रैवल की तारीख के हिसाब से अलग हो सकता है। यह भी जरूरी नहीं है कि हर फ्लाइट में आपको 3,999 रुपये या 8,999 रुपये वाला किराया मिल जाए। जैसे-जैसे कम किराए वाली सीटें बुक होती जाएंगी, आगे की सीटों का किराया बढ़ सकता है।

ट्रैवल से पहले बुकिंग कंडीशन समझें

इस सेल का फायदा लेने के लिए एक जरूरी शर्त यह है कि टिकट ट्रैवल की तारीख से कम से कम तीन दिन पहले बुक करनी होगी। आखिरी समय में की गई बुकिंग इस ऑफर के लिए एलिजिबल नहीं हो सकती। इसके अलावा किराया रूट, तारीख और अवेलेबल सीटों के बेस पर बदल सकता है। इसलिए केवल शुरुआती किराया देखकर टिकट बुक करने के बजाय अपनी पूरी जर्नी का किराया पहले चेक लें।

बुकिंग के साथ ऐड-ऑन सर्विस का भी फायदा

इंडिगो की इस सेल में टिकट के साथ कुछ ऐड-ऑन सर्विस पर भी कम कीमत का फायदा मिलेगा। इंडिगो स्विच 199 रुपये और 6E फेयर होल्ड 49 रुपये से शुरू होंगे, जिसका लाभ सीधे इंडिगो के जरिए टिकट बुक करने वाले पैसेंजर को मिलेगा। वहीं फास्ट फॉरवर्ड 299 रुपये से शुरू होगा और इसे सभी बुकिंग चैनलों से लिया जा सकता है। टिकट की बुकिंग इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, 6Eskai और व्हॉट्सऐप के जरिए की जा सकती है। बुकिंग के समय ट्रैवल की तारीख, कनेक्टिंग रूट, बैगेज और दूसरी फैसिलिटी की इनफार्मेशन जरूर चेक कर लें।

बुकिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ऑफर का शुरुआती किराया सभी रूट्स और सभी तारीखों के लिए अवेलेबल नहीं होगा। इसलिए टिकट बुक करने से पहले अपनी ट्रैवल की तारीख और रूट के हिसाब से वास्तविक किराया जरूर चेक करें। साथ ही यह भी देख लें कि चुनी गई फ्लाइट कनेक्टिंग फ्लाइट है और सेल की शर्तों के तहत आती है या नहीं। ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है और कम किराए वाली सीटें भी लिमिटेड हैं, इसलिए पसंद की तारीख पर सीट अवेलेबल हो तो बुकिंग करने से पहले सभी टर्म्स और कंडीशन पढ़ लेना चाहिए।

Disclaimer: फ्लाइट का किराया रूट, ट्रैवल की तारीख और सीट की उपलब्धता के आधार पर बदल सकता है। टिकट बुक करने से पहले इंडिगो की वेबसाइट पर किराया और ऑफर की शर्तें जरूर जांच लें।

भारतीयों के लिए खुशखबरी! विदेश घूमने का मौका न चुके, अबू धाबी का 30 दिन का वीजा बिलकुल फ्री

अबू धाबी घूमने का सपना देख रहे भारतीय ट्रैवलर के लिए अब यह ट्रिप आसान हो गयी हैं अबू धाबी की यात्रा का खर्च और झंझट दोनों कम हो सकते हैं। क्योंकि एलिजिबल भारतीय ट्रैवलर को 30 दिन का फ्री यूएई टूरिस्ट वीजा फैसिलिटी लॉन्च की है। इससे अबू धाबी घूमने की प्लानिंग बना रहे लोगों के लिए वहां जाना पहले के मुकाबले आसान हो गया है।

फ्री वीजा स्कीम

Abu Dhabi Airports Reports Record Growth in First Half of 2025

एलिजिबल इंडियन पासपोर्ट होल्डर को इस स्कीम में 30 दिन का यूएई टूरिस्ट वीजा बिना किसी शुल्क के मिल सकता है। इस वीजा के लिए करीब Dh285 यानी लगभग 7,500 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। इस स्कीम का फायदा लेने के लिए ट्रिप की बुकिंग इसमें शामिल ट्रैवल पार्टनर या ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी के जरिए करनी होगी।

 

बुकिंग का तरीका

Abu Dhabi Wallpapers (51 images) - WallpaperCat

इस फैसिलिटी का लाभ सीधे किसी भी बुकिंग से नहीं मिलेगा। ट्रैवलर को इस स्कीम में शामिल ट्रैवल पार्टनर या ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी के जरिए अबू धाबी का हॉलिडे पैकेज बुक करना होगा। अगर कोई ट्रैवलर 31 अक्टूबर से पहले पैकेज बुक कर लेता है, लेकिन उसकी ट्रिप इस टाइम ड्यूरेशन के बाद है, तो उसे फ्री वीजा का फायदा नहीं मिलेगा।

वीजा प्रोसेस

फ्री वीजा की प्रोसेस ट्रैवल एजेंसियों के जरिए पूरी की जाएगी। एजेंसी अबू धाबी के तय डेस्टिनेशन मैनेजमेंट पार्टनर के साथ मिलकर वीजा प्रोसेस कर सकती है। कुछ एजेंसियां अपने मौजूदा पार्टनर के जरिए भी काम कर सकती हैं।

फैमिली ट्रिप

इस स्कीम में फैमिली मेंबर सभी जरूरी शर्तें पूरी करते हैं, तो वे भी इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। लेकिन पूरी स्कीम फिलहाल 20,000 वीजा तक लिमिटेड है। वीजा के लिए कोई अलग से फास्ट ट्रैक सुविधा नहीं होगी।

ट्रैवल कंडीशन

फ्री वीजा पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। ट्रैवलर के पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए और उसे भारत से अबू धाबी की ट्रिप करनी होगी। बुकिंग में अबू धाबी के होटल में कम से कम लगातार तीन रात रुकना और भारत से आने-जाने की फ्लाइट शामिल होनी चाहिए। जर्नी 1 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 के बीच ही करनी होगी।

 ध्यान दे

आप भी इस टाइम पर अबू धाबी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जरूरी शर्तें पूरी करके इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। लेकिन वीजा लिमिटेड है, इसलिए ट्रैवल और बुकिंग से पहले सभी रूल चेक करें।