viral video: लद्दाख में मोबाइल फोन पर अचानक दिखाने लगा चीन का समय? वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है मामला

Ladakh mobile showing China time: लद्दाख से हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। लद्दाख के वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास स्थित सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) की जगह चीन का स्टैंडर्ड टाइम (Beijing Time) दिखने लगा, जो भारतीय समय से 2 घंटे और 30 मिनट आगे है। एक वीडियो में दावा किया गया है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के नजदीक यात्रा कर रहे कुछ लोगों के मोबाइल फोन अचानक भारतीय समय (IST) से बदलकर China Standard Time (CST) दिखाने लगे।

कथित वायरल वीडियो में फोन की स्क्रीन पर समय क्षेत्र बदलने का नोटिफिकेशन दिखाई देता है। इसमें बताया गया है कि डिवाइस का समय चीन के टाइम जोन के अनुसार सेट हो गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सीमा के बेहद करीब वाले इलाके में हुई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

विशेषज्ञों के अनुसार, सीमा क्षेत्रों में कई बार पड़ोसी देशों के मोबाइल नेटवर्क सिग्नल स्थानीय नेटवर्क से ज्यादा मजबूत हो सकते हैं। यदि फोन में ऑटोमैटिक टाइम और टाइम जोन सेटिंग्स एक्टिव हों, तो डिवाइस विदेशी नेटवर्क की जानकारी के आधार पर समय बदल सकता है।

हालांकि, इस कथित घटना को लेकर कोई आधिकारिक सुरक्षा चिंता नहीं जताई गई है। लेकिन इसने सीमा क्षेत्रों में दूरसंचार नेटवर्क और कनेक्टिविटी से जुड़ी चुनौतियों पर बहस को फिर से तेज कर दिया है।

आखिर क्यों बदल गया मोबाइल का टाइम? जानिए इसके पीछे का टेक्निकल सच

पहली नजर में यह हैरान करने वाली घटना लगती है। लेकिन तकनीकी विशेषज्ञ इसे नेटवर्क और टाइम जोन सिंक्रोनाइजेशन से जोड़कर देखते हैं। दरअसल, अधिकांश स्मार्टफोन में “Automatic Date & Time” और “Automatic Time Zone” फीचर ऑन रहता है। फोन जिस मोबाइल नेटवर्क से जुड़ता है, उसी नेटवर्क से समय और टाइम जोन की जानकारी भी प्राप्त करता है। यदि सीमा के पास किसी विदेशी टेलीकॉम नेटवर्क का सिग्नल ज्यादा मजबूत मिल जाए, तो फोन उसी के आधार पर टाइम जोन अपडेट कर सकता है।

भारत-चीन सीमा के कुछ इलाकों में भारतीय मोबाइल नेटवर्क कमजोर पड़ जाता है। जबकि दूसरी तरफ से आने वाले सिग्नल फोन तक पहुंच सकते हैं। ऐसी स्थिति पहले भी अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में देखी गई थी। यहां लोगों के मोबाइल पर “Welcome to China” जैसे संदेशमैसेज और बीजिंग समय दिखाई देने की खबरें सामने आई थीं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई हैकिंग या साइबर हमला नहीं है। बल्कि फोन का नेटवर्क-आधारित ऑटोमैटिक टाइम अपडेट सिस्टम है। यदि यूजर ऑटोमैटिक टाइम ज़ोन बंद कर दे और टाइम मैन्युअली सेट कर दे, तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है।

क्या है अन्य कारण?

शक्तिशाली चीनी मोबाइल टावर: चीनी सेना (PLA) ने सीमा के उस पार एलएसी (LAC) के बिल्कुल नजदीक बेहद शक्तिशाली 5G मोबाइल टावर स्थापित किए हैं।

नेटवर्क ओवरलैपिंग: इन चीनी टावरों के सिग्नल इतने मजबूत हैं कि वे भारतीय सीमा के भीतर तक आ जाते हैं। जब भारतीय नागरिकों के फोन का ‘ऑटोमैटिक टाइम जोन’ (Automatic Time Zone) ऑन होता है, तो उनका फोन भारत के कमजोर सिग्नल की बजाय चीन के मजबूत नेटवर्क सिग्नल को पकड़ लेता है। नेटवर्क बदलते ही फोन का समय अपने आप चीन के समय (GMT+8) के अनुसार बदल जाता है।

स्थानीय लोगों की क्या हैं चिंताएं?

इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे कि चुशुल, डेमचोक और न्योमा में भारतीय दूरसंचार नेटवर्क (जैसे जियो, एयरटेल या बीएसएनएल) के सिग्नल काफी कमजोर हैं। इसके कारण चीनी नेटवर्क आसानी से हावी हो जाता है। यह न सिर्फ रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करता है। बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी संवेदनशील है।

भारत-चीन सीमा के कई दुर्गम इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी लंबे समय से चुनौती बनी हुई है। जब स्थानीय नेटवर्क कमजोर होता है, तब फोन दूर स्थित लेकिन अधिक शक्तिशाली विदेशी नेटवर्क से जुड़ने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में डिवाइस समय, नेटवर्क पहचान और अन्य सूचनाएं उसी नेटवर्क से लेने लगता है।

2018 में अरुणाचल प्रदेश के किबिथू और काहो जैसे सीमावर्ती इलाकों में भी ऐसी घटनाएं सामने आई थीं। रिपोर्टों के मुताबिक, वहां भारतीय मोबाइल फोन चीनी नेटवर्क से जुड़ गए थे और फोन की घड़ी अपने-आप बीजिंग समय पर पहुंच गई थी।

टेलीकॉम विशेषज्ञों की राय

टेलीकॉम विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना दिखाती है कि सीमा क्षेत्रों में मजबूत और स्थिर भारतीय नेटवर्क की कितनी आवश्यकता है। पहाड़ी भूगोल, कम आबादी और कठिन मौसम के कारण कई क्षेत्रों में टावर स्थापित करना चुनौतीपूर्ण होता है। जबकि दूसरी ओर चीन ने सीमा के पास दूरसंचार ढांचे का तेजी से विस्तार किया है।

हालांकि, लद्दाख वायरल वीडियो की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। लेकिन तकनीकी दृष्टि से ऐसा होना संभव माना जाता है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। लद्दाख में मोबाइल फोन पर चीन का समय दिखने का वायरल वीडियो केवल एक तकनीकी घटना नहीं। बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में दूरसंचार ढांचे की चुनौतियों को भी उजागर करता है।

60% सैलरी हाइक के ऑफर पर जॉब बदलने में इस शख्स ने की ऐसी गलती कि अब पछता रहा! Job स्विच करते वक्त आप भी रखें ये ख्याल

आज के अनिश्चित जॉब मार्केट में जब भी किसी को बड़ी सैलरी हाइक का ऑफर मिलता है तो वह बिना ज्यादा सोचे-समझे तुरंत कंपनी बदल लेता है। सवाल ये है कि क्या सिर्फ भारी-भरकम पैकेज देखकर नौकरी बदलना हमेशा सही होता है? बेंगलुरु के एक टेक प्रोफेशनल के सोशल मीडिया पोस्ट ने इस विषय पर इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है। सनी कुमार नाम के एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। ये काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने एक दोस्त की आपबीती सुनाते हुए दावा किया है कि आज के दौर में किसी छोटी कंपनी में ज्यादा सैलरी पाने से बेहतर है कि आप किसी बड़ी कंपनी में थोड़ी कम सैलरी पर काम करें। आइए जानते हैं कि उनके दोस्त ने 60% हाइक के चक्कर में क्या गलती की और नौकरी बदलते समय आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

60% हाइक का ऑफर और फिर लग गया बड़ा झटका

हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज 18 ने इस वायरल वीडियो पर डिटेल्ड रिपोर्ट की है। इसके मुताबिक सनी कुमार ने वीडियो में बताया कि उनका एक दोस्त पुणे में मास्टरकार्ड जैसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था। वहां उसकी सैलरी अच्छी थी, वर्क प्रोफाइल पूरी तरह स्टेबल था और वह अपने करियर में काफी अच्छा कर रहा था। इसी बीच उसे एक कंसल्टेंसी फर्म से 60 फीसदी सैलरी हाइक का बड़ा ऑफर मिला। इतने बड़े पैकेज के लालच में आकर उसने मास्टरकार्ड की स्टेबल नौकरी छोड़ दी और नई कंपनी जॉइन कर ली।

6 महीने में ही पलट गई बाजी

सनी के मुताबिक यह फैसला उनके दोस्त के लिए सही साबित नहीं हुआ। नई कंसल्टेंसी कंपनी को जॉइन किए हुए अभी महज छह महीने ही हुए थे कि कंपनी के हाथ से वो प्रोजेक्ट ही फिसल गया जिसके लिए उनके दोस्त को हायर किया गया था। इसके तुरंत बाद कंपनी ने उसके दोस्त से कहा कि या तो वह खुद इस्तीफा दे दे या फिर उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

आईटी सेक्टर में अस्थिरता: सनी कुमार की सलाह

इस घटना का उदाहरण देते हुए सनी कुमार ने प्रोफेशनल्स को सलाह दी है कि वे सिर्फ बड़ा पे-चेक देखकर नौकरी बदलने से पहले दो बार जरूर सोचें। उन्होंने वीडियो में कहा कि अगर आप एक अच्छी और स्टेबल कंपनी में हैं, जहां आपकी सैलरी अच्छी है तो मेरा सुझाव यही होगा कि भले ही आपको 60-70% या 100% तक की हाइक भी क्यों न मिल रही हो, कम से कम अगले 6 महीने से एक साल तक जॉब स्विच न करें। इन दिनों आईटी सेक्टर काफी वोलटाइल यानी अस्थिर है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सनी कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इस पर नौकरीपेशा लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने सनी की बात से सहमति जताते हुए कहा कि जॉब सिक्योरिटी जरूरी है लेकिन मेट्रो शहरों की हकीकत भी देखनी होगी। यूजर ने लिखा कि कम सैलरी में मेट्रो शहर के कमरे का किराया और राशन का खर्च उठाना मुश्किल होता है। इसलिए किसी के बहकावे में आने के बजाय अपना फैसला खुद लें। मास्टरकार्ड अच्छी कंपनी है और हमें समझना चाहिए कि हर बार बात सिर्फ हाइक की नहीं, स्टेबिलिटी की होती है।

एक दूसरे यूजर ने कुमार के विचार का समर्थन करते हुए लिखा कि मैं हमेशा सुनिश्चित करता हूं कि जब भी जॉब बदलूं तो एक बड़ी कंपनी से दूसरी बड़ी कंपनी में ही जाऊं। मैं किसी छोटी कंपनी में नौकरी खोने का रिस्क और उसका रोज का तनाव नहीं झेल सकता।

दूसरा पक्ष: बड़ी कंपनियां भी नहीं हैं लेऑफ से सुरक्षित

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सनी के इस तर्क का विरोध किया कि बड़ी कंपनियां पूरी तरह सुरक्षित होती हैं। उन्होंने इसके लिए उदाहरण भी दिए। एक यूजर ने कमेंट किया कि कोई भी कंपनी सुरक्षित नहीं है।। मुझे बीती 15 जून को ही HSBC से लेऑफ (नौकरी से निकालना) कर दिया गया। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या गारंटी है कि मास्टरकार्ड से भी उसे नहीं निकाला जाता… आजकल बड़ी कंपनियां भी बहुत ज्यादा रीस्ट्रक्चरिंग कर रही हैं। एक तीसरे शख्स ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘निकाले तो आप बड़ी कंपनी से भी जा सकते हैं और छोटी से भी। अंतर बस इतना है कि छोटी कंपनी ने कम से कम वहां रहने के दौरान आपको 60% ज्यादा पैसे तो दिए।’

जॉब स्विच करते वक्त केवल कंपनी का साइज न देखें, इन बातों का रखें ख्याल

बहस के बीच एक यूजर ने बहुत ही काम की सलाह दी कि फैसला सिर्फ कंपनी के छोटे या बड़े होने के आधार पर नहीं होना चाहिए बल्कि आज के दौर में कुछ अन्य महत्वपूर्ण चीजों का एनालिसिस करना जरूरी है:

SaaS कंपनियों से बचें: यूजर के मुताबिक इन दिनों SaaS (सॉफ्टवेयर एज अ सर्विस) कंपनियों में जाने से बचना चाहिए। नौकरी बदलने से पहले कंपनी के ग्लोबल हेडकाउंट और भारत में उनके कर्मचारियों की संख्या की जांच करें। कंपनी का कुल रेवेन्यू कितना है और उसका नेट प्रॉफिट क्या है, इसकी जानकारी जरूर जुटाएं। कंपनी के भविष्य के प्लान क्या हैं और वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में कितना निवेश कर रहे हैं, इन सभी पहलुओं को चेक करने के बाद ही कोई फैसला लें।

यह भी पढ़ें: Viral Video: तेजस एक्सप्रेस में खाना या लापरवाही? पैकेट खोलते ही दिखा कीड़ा, यात्री ने उठाए गंभीर सवाल

मंगेतर के अंतिम संस्कार के 4 दिन बाद उसके घर पहुंची थी सिया गोयल और वहां उसकी बहन के सामने कर बैठी ये गलती! फिर नहीं बच पाई

पुणे के लोहगढ़ किले में 18 जून को हुई 26 साल के केतन विशाल अग्रवाल की मौत को पहले एक हादसा माना गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ते ही मामला पूरी तरह बदल गया। पुलिस को मिले डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड और संदिग्ध गतिविधियों ने इस घटना को एक साजिश की ओर मोड़ दिया है। अब इसे महज दुर्घटना नहीं, बल्कि पहले से रची गई हत्या की योजना बताया जा रहा है। जांच में कई ऐसे संकेत मिले हैं, जिन्होंने पूरे मामले को और रहस्यमयी बना दिया है।

जैसे-जैसे पुलिस परत-दर-परत सच खंगाल रही है, वैसे-वैसे इस केस के नए पहलू सामने आ रहे हैं। इस घटना ने न सिर्फ परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे शहर में सनसनी फैला दी है और लोग अब सच्चाई जानने को बेताब हैं।

बहन के एक सवाल से शुरू हुआ शक का खेल

न्यूज 18 के रिपोर्ट के मुताबिक, मामले का टर्निंग पॉइंट तब आया जब केतन के अंतिम संस्कार के चार दिन बाद उसकी मंगेतर सिया गोयल घर पहुंची। बातचीत के दौरान केतन की बहन को उसके जवाबों में कुछ अजीब लगा और यहीं से परिवार को शक हुआ, जिसने पुलिस जांच को नई दिशा दे दी।

2000 से ज्यादा कॉल्स, 238 घंटे की बातचीत ने खोला राज

पुलिस जांच में सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच 1 जनवरी से जून के बीच 2004 कॉल्स का खुलासा हुआ। दोनों के बीच करीब 238 घंटे तक लगातार बातचीत हुई, जिससे शक और गहरा गया।

घटना वाले दिन ‘गायब’ हुआ इंटरनेट और लोकेशन ट्रिक

18 जून को चेतन चौधरी का इंटरनेट सुबह 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक बंद रहा। पुलिस को शक है कि लोकेशन छिपाने के लिए उसने अपना मोबाइल दुकान पर छोड़ दिया और कर्मचारी का फोन लेकर लोहगढ़ पहुंचा।

16-17 जून की ‘प्लानिंग मीटिंग’ और अगला दिन खौफनाक वारदात

जांच में सामने आया कि 16 और 17 जून को हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। दोनों ने कॉल और वीडियो कॉल के जरिए पूरी साजिश को अंजाम देने की तैयारी की।

लोहगढ़ फोर्ट पर कैसे दिया गया वारदात को अंजाम

18 जून को सिया केतन को किले पर लेकर पहुंची, जहां पहले से चेतन मौजूद था। एकांत जगह पर केतन को खड़ा कर उस पर हमला किया गया और उसे खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतारने का आरोप है।

पुलिस का दावा

डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर पुलिस का कहना है कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि पहले से रची गई हत्या की साजिश थी। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Viral Video: तेजस एक्सप्रेस में खाना या लापरवाही? पैकेट खोलते ही दिखा कीड़ा, यात्री ने उठाए गंभीर सवाल

Viral Video: तेजस एक्सप्रेस में खाना या लापरवाही? पैकेट खोलते ही दिखा कीड़ा, यात्री ने उठाए गंभीर सवाल

मुंबई जा रही तेजस एक्सप्रेस (Train No. 82902, अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल) में एक यात्री को परोसे गए खाने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। यात्रा के दौरान जब यात्री ने भोजन का पैकेट खोला, तो उसमें कीड़ा मिलने का दावा किया गया, जिससे वह बेहद परेशान हो गया। इस घटना के बाद यात्री ने भारतीय रेलवे और IRCTC की फूड क्वालिटी पर गंभीर सवाल उठाए और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। मामला सामने आते ही यह ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया और लोगों ने ट्रेन में मिलने वाले खाने की स्वच्छता और गुणवत्ता पर फिर से बहस शुरू कर दी।

प्रीमियम ट्रेन होने के बावजूद इस तरह की शिकायत ने यात्रियों की सुरक्षा और भरोसे को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब इस पूरे मामले पर IRCTC की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

यात्री सुमित मेहता ने X (Twitter) पर खाना और पैकेट की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि यह “प्रीमियम ट्रेन” में मिलने वाला खाना है, लेकिन इसमें कीड़ा मिला, जो बेहद खराब और अस्वीकार्य है।

“थैंक यू IRCTC… ये कैसी सर्विस?”

गुस्से में यात्री ने IRCTC पर तंज कसते हुए कहा कि इतनी ऊंची कीमत वाली ट्रेन में भी ऐसी लापरवाही शर्मनाक है। उनका कहना था कि यह अनुभव बेहद निराशाजनक और घटिया सेवा को दर्शाता है।

सोशल मीडिया पर दो फाड़ राय

पोस्ट वायरल होते ही लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ यूजर्स ने रेलवे की स्वच्छता पर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने इसे सामान्य शिकायत बताते हुए मजाकिया टिप्पणियां भी कीं।

“रेलवे का खाना मत लो” बनाम “कभी-कभी ठीक भी होता है”

कई यात्रियों ने कहा कि वे रेलवे का खाना लेने से बचते हैं क्योंकि गुणवत्ता भरोसेमंद नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने तर्क दिया कि हर सर्विस में कभी-कभी शिकायतें आ जाती हैं और यह बड़ा मुद्दा नहीं है।

IRCTC का जवाब

घटना के बाद IRCTC ने प्रतिक्रिया देते हुए यात्री से PNR और मोबाइल नंबर DM करने को कहा ताकि मामले की जांच की जा सके। हालांकि, आगे क्या कार्रवाई हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिर उठा बड़ा सवाल

यह घटना एक बार फिर ट्रेन में मिलने वाले खाने की स्वच्छता और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर गई है, खासकर प्रीमियम ट्रेनों में जहां यात्री बेहतर सेवा की उम्मीद रखते हैं।

Ketan Agarwal: सांप वाला दांव चल जाता तो अपने मंगेतर को 31 मई को ही मार डालती सिया गोयल! इस औरत की साजिश हैरान करने वाली

Ketan Agarwal: सांप वाला दांव चल जाता तो अपने मंगेतर को 31 मई को ही मार डालती सिया गोयल! इस औरत की साजिश हैरान करने वाली

पुणे के लोणावला स्थित लोहगढ़ किले पर केतन अग्रवाल की मौत को शुरुआत में एक साधारण ट्रेकिंग हादसा माना गया था। शुरुआती रिपोर्ट में यही कहा गया कि वो घूमने के दौरान खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की, पूरी कहानी ही बदलती चली गई। जो घटना पहले एक दुर्घटना लग रही थी, वो अब संदिग्ध परिस्थितियों और साजिश की ओर इशारा करने लगी है। जांच में सामने आए अलग-अलग सुरागों ने पुलिस को इस केस को नए नजरिए से देखने पर मजबूर कर दिया।

CCTV फुटेज में दिखी संदिग्ध हरकतें, तकनीकी जांच से मिले डिजिटल सबूत और घटनास्थल के हालात ने शक को और मजबूत किया। धीरे-धीरे यह साफ होने लगा कि यह मामला सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि किसी योजना के तहत की गई गंभीर घटना भी हो सकता है।

“सांप वाला बहाना भी रचा गया?” चौंकाने वाला एंगल

जांच में अब एक और सनसनीखेज एंगल सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहले की कुछ घटनाओं में “सांप दिखा” कहकर माहौल बनाने और केतन को डराने की कोशिश की गई थी, ताकि उसे किले पर लाना आसान हो सके। माना जा रहा है कि यह पूरा प्लान उसे भ्रमित करने और अलग-अलग बहानों से वहां बुलाने की रणनीति का हिस्सा था।

CCTV ने खोला बड़ा राज

टिकट काउंटर के पास लगे कैमरे में केतन अपनी मंगेतर सिया के साथ नजर आया, लेकिन उनके पीछे एक हुडी पहने संदिग्ध युवक भी दिखा, जो गर्म मौसम में भी चेहरा छुपाए हुए था। यही पहला बड़ा सुराग बना।

रहस्यमयी युवक और रिश्तों की परतें

जांच में उस युवक की पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई, जिसके सिया के साथ नजदीकी रिश्ते की बात सामने आई। इसके बाद पूरा मामला और उलझता चला गया।

शादी, तनाव और बदलती कहानी

केतन और सिया की सगाई हो चुकी थी और शादी तय थी, लेकिन पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सिया इस रिश्ते से खुश नहीं थी और कई बार शादी टालने की बात कर चुकी थी।

31 मई का चौंकाने वाला दावा

पुलिस का कहना है कि 31 मई को भी केतन को किले पर ले जाकर गिराने की कोशिश की गई थी। आरोप है कि अगर ये कोशिश सफल हो जाती, तो वही दिन उसकी मौत का दिन बन जाता।

पासपोर्ट गायब और बाली ट्रिप से जुड़ा शक

शादी से पहले विदेश यात्रा की योजना थी, लेकिन अचानक केतन का पासपोर्ट गायब हो गया और ट्रिप कैंसिल करनी पड़ी। इस घटना ने शक और गहरा कर दिया।

हजारों कॉल्स और डिजिटल सबूत

जांच में सिया और चेतन के बीच हजारों कॉल्स और लंबे बातचीत रिकॉर्ड मिले, जिससे दोनों के बीच गहरे संबंध और कथित साजिश की ओर इशारा हुआ।

‘भागना नहीं चाहती थी, इसलिए चुना खतरनाक रास्ता’

पुलिस के अनुसार, सिया परिवार की बदनामी के डर से रिश्ता खत्म करके भागना नहीं चाहती थी, इसलिए कथित तौर पर हत्या की साजिश रची गई।

गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

फिलहाल पुलिस ने सिया और चेतन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या व साजिश के आरोप में जांच जारी है।

परिवार का दर्द और इंसाफ की मांग

केतन के परिवार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और फास्ट ट्रैक ट्रायल की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें सिया पर कभी शक नहीं हुआ था।

Viral video: एयर इंडिया फ्लाइट में फैला कचरा देखकर भड़की केबिन क्रू, वायरल हुआ वीडियो

Viral video: एयर इंडिया फ्लाइट में फैला कचरा देखकर भड़की केबिन क्रू, वायरल हुआ वीडियो

एयर इंडिया की फ्लाइट अटेंडेंट वंशिका कटारिया ने यात्रियों के व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि जब फ्लाइट अपने गंतव्य पर पहुंची और यात्रियों के उतरने के बाद केबिन की स्थिति देखी गई, तो सीटों के आसपास रैपर, टिश्यू और अन्य कचरा बिखरा हुआ मिला। यह दृश्य न सिर्फ असुविधाजनक था, बल्कि काफी निराशाजनक भी लगा। उन्होंने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों से अपील की कि यात्रा के दौरान बुनियादी शिष्टाचार और साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

उनका मानना है कि यदि यात्री अपने कचरे को एक जगह इकट्ठा करके क्रू को सौंप दें, तो सफाई का काम आसान हो सकता है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक परिवहन में जिम्मेदार व्यवहार कितना जरूरी है, ताकि सभी के लिए सफर बेहतर और स्वच्छ बनाया जा सके।

सोशल मीडिया पर दिखाया असली हाल

वंशिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विमान के अंदर फैला कचरा साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने मजाकिया लेकिन तीखा मैसेज लिखा “फ्लाइट तो लैंड हो गई, लेकिन बेसिक मैनर्स शायद चढ़ ही नहीं पाए।”

‘टिकट खरीद सकते हो तो थोड़ी तहजीब भी रखो’

वीडियो में लिखा टेक्स्ट और भी साफ संदेश देता है कि अगर यात्री फ्लाइट टिकट खरीद सकते हैं, तो उन्हें बुनियादी शिष्टाचार भी रखना चाहिए और अपने आसपास सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

शिकायत नहीं, जागरूकता का मकसद

वंशिका ने बाद में कमेंट में साफ किया कि उनका मकसद किसी को शर्मिंदा करना नहीं था। उन्होंने कहा कि यात्रियों से बस इतनी उम्मीद है कि वे अपना कचरा एक जगह इकट्ठा करके क्रू को दे दें, ताकि सफाई आसान हो सके।

कड़ी मेहनत करने वाले स्टाफ की भी जिम्मेदारी समझें

उन्होंने यह भी बताया कि ग्राउंड और क्लीनिंग स्टाफ के पास विमान को अगले उड़ान के लिए तैयार करने का बहुत कम समय होता है। अगर यात्री थोड़ी सावधानी रखें, तो उनका काम काफी आसान हो सकता है।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

वीडियो पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई। कुछ ने यात्रियों के व्यवहार को गलत बताया, तो कुछ ने कहा कि यात्रियों को भी थोड़ी और जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। वहीं कई लोगों ने सुझाव दिया कि उतरते समय यात्रियों से ही कचरा साफ करवाना चाहिए।

‘थोड़ी सी समझदारी, सफर बना सकती है बेहतर’

यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि सफर सिर्फ टिकट खरीदने से पूरा नहीं होता, बल्कि उसमें साफ-सफाई और दूसरों के प्रति सम्मान भी उतना ही जरूरी है।

Google की नौकरी छोड़ने वाली 23 साल की इंजीनियर का बड़ा खुलासा, जानिए क्यों लिया ये फैसला

बदलते भारतीय रेलवे की तस्वीर: ड्रोन से धोई जा रही ट्रेन, खिड़कियों पर ऑटोमैटिक साबुन स्प्रे; देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो रेलवे की सफाई को पूरी तरह नई ऊंचाई दे रहा है। वीडियो में एक ड्रोन ट्रेन की बाहरी खिड़कियों पर पानी और साबुन का छिड़काव करते हुए नजर आ रहा है।

सलाद का मजा नहीं होगा खराब, खीरा खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स

गर्मियों का मौसम आते ही खीरा लोगों की डाइट का अहम हिस्सा बन जाता है। पानी से भरपूर यह सब्जी शरीर को ठंडक पहुंचाने और हाइड्रेट रखने में मदद करती है। हालांकि, बाजार से खीरा खरीदते समय एक समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है कई बार दिखने में ताजा खीरा अंदर से कड़वा निकल जाता है। ऐसे में स्वाद खराब होने के साथ पूरा खाने का मजा भी किरकिरा हो जाता है।

अगर आप भी हर बार मीठा और ताजा खीरा चुनना चाहते हैं, तो कुछ आसान संकेत आपकी मदद कर सकते हैं। इन ट्रिक्स की मदद से बिना काटे या चखे ही अच्छे खीरे की पहचान की जा सकती है।

रंग ही खोल देता है खीरे का राज

खीरा खरीदते समय सबसे पहले उसके रंग पर नजर डालें। ताजा और स्वादिष्ट खीरा आमतौर पर हल्के हरे रंग का और चमकदार दिखाई देता है। वहीं पीलेपन या सफेदी लिए हुए खीरे अक्सर पुराने या स्वाद में कड़वे हो सकते हैं।

छिलके की बनावट पर दें ध्यान

अच्छे खीरे का छिलका साफ, चिकना और उस पर गहरे हरे रंग की स्पष्ट धारियां होती हैं। अगर खीरे पर दाग-धब्बे हों या उसकी सतह खुरदुरी लगे, तो यह उसकी गुणवत्ता कम होने का संकेत हो सकता है।

हल्का दबाकर करें ताजगी की जांच

खीरा खरीदते समय उसे हल्के हाथ से दबाकर जरूर देखें। बहुत ज्यादा सख्त या जरूरत से ज्यादा नरम खीरा अच्छा विकल्प नहीं माना जाता। संतुलित मजबूती वाला खीरा आमतौर पर ताजा और बेहतर स्वाद वाला होता है।

न बहुत बड़ा, न बहुत छोटा

अक्सर लोग बड़ा खीरा देखकर उसे खरीद लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञ मध्यम आकार के खीरे को बेहतर मानते हैं। बहुत बड़े खीरे में बीज ज्यादा हो सकते हैं, जबकि बहुत छोटे खीरे पूरी तरह विकसित नहीं होते। इसलिए मीडियम साइज का सीधा और पतला खीरा चुनना बेहतर रहता है।

डंठल बताएगा कितना ताजा है खीरा

खीरे का डंठल उसकी ताजगी का अच्छा संकेत माना जाता है। अगर डंठल हरा और ताजा दिखे तो खीरा हाल ही में तोड़ा गया हो सकता है। सूखा या मुरझाया डंठल पुराने खीरे की ओर इशारा करता है।

सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का भी खजाना है खीरा

गर्मी में शरीर को रखे हाइड्रेट

खीरे में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है और डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो सकता है।

वजन नियंत्रित रखने में सहायक

कम कैलोरी और भरपूर पानी होने के कारण खीरा पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है, जिससे अनावश्यक स्नैकिंग कम हो सकती है।

त्वचा को दे सकता है नेचुरल ग्लो

नियमित रूप से खीरा खाने से शरीर में पानी का संतुलन बेहतर बना रहता है, जिसका सकारात्मक असर त्वचा पर भी दिखाई दे सकता है।

पाचन तंत्र का दोस्त

खीरे में मौजूद फाइबर पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक माना जाता है।

शरीर की सफाई में भी मददगार

खीरा शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने की प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकता है। साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम शरीर के सामान्य स्वास्थ्य और ब्लड प्रेशर संतुलन में भी भूमिका निभा सकता है।

Viral Video: विदेश में लग्जरी लाइफ का सपना पड़ा भारी, NRI कपल पर चढ़ा ₹8 करोड़ से ज्यादा का कर्ज

Viral Video: ब्रश से रंगे जा रहे समोसे? वायरल क्लिप ने लोगों को कर दिया हैरान

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच काफी हैरानी और चर्चा पैदा कर दी है। वीडियो में पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे कोई व्यक्ति समोसों जैसे दिखने वाले खाद्य पदार्थों को ब्रश की मदद से रंग रहा है। यह अनोखा दृश्य देखने के बाद यूजर्स के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे खाने की चीजों में मिलावट से जोड़कर चिंता जताई, जबकि कुछ ने इसे पूरी तरह गलत समझ बताया। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि ये समोसे असली खाने के लिए नहीं बल्कि किसी तरह की सजावटी या आर्टवर्क से जुड़ी चीजें हो सकती हैं।

इस पूरे मामले ने इंटरनेट पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है, जहां लोग वीडियो की सच्चाई को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं और असल सच अब भी रहस्य बना हुआ है।

 “क्या समोसे में भी मिलावट?”

यह वीडियो X (ट्विटर) पर शेयर किया गया, जिसके साथ दावा किया गया कि समोसों पर रंग लगाया जा रहा है। यूजर ने लिखा कि समोसे तो शुद्ध होने चाहिए, लेकिन यहां भी मिलावट दिखाई दे रही है। यह बात फैलते ही लोगों में नाराजगी और सवाल दोनों बढ़ने लगे।

वीडियो में आखिर दिख क्या रहा है?

क्लिप में एक व्यक्ति जमीन पर बैठा दिखता है, जिसके चारों ओर समोसे जैसे त्रिकोण आकार के टुकड़े रखे हैं। कुछ हल्के रंग के हैं तो कुछ सुनहरे तले हुए जैसे लगते हैं। वह ब्रश की मदद से उन पर रंग लगाता नजर आता है। पास में छोटे-छोटे कंटेनर और कई और टुकड़े भी रखे हुए हैं, जिससे पूरा दृश्य और भी रहस्यमय लगने लगता है।

शुरू हुई अटकलों की बौछार

जैसे-जैसे वीडियो वायरल हुआ, वैसे-वैसे प्रतिक्रियाएं भी दो हिस्सों में बंट गईं। कुछ लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए और इसे गलत बताया, जबकि कुछ ने कहा कि यह खाने वाली चीज नहीं बल्कि सजावट का सामान है।

कुछ यूजर्स ने इसे कला का नमूना बताया, तो कुछ ने दावा किया कि ये नकली समोसे हैं जो सिर्फ शो के लिए बनाए गए हैं। एक यूज़र ने तो यहां तक लिख दिया कि यह मिट्टी से बनी डेकोरेशन हो सकती है।

असली सच्चाई अब भी रहस्य

अब तक इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह समोसे असली खाने के हैं या सिर्फ सजावटी आइटम। अलग-अलग दावों के बीच सच्चाई अभी भी साफ नहीं है।

फिलहाल यह क्लिप इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है और एक बार फिर साबित कर रही है कि सोशल मीडिया पर कोई भी साधारण सी चीज भी बड़ी बहस में बदल सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सोशल मीडिया पर साझा किए गए कंटेंट पर आधारित है। वीडियो और दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।