Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर उठे सवालों का BCCI ने दिया जवाब, चयन प्रक्रिया पर तोड़ी चुप्पी

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। महज 15 साल 99 दिन की उम्र में वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। आयरलैंड सीरीज और इंग्लैंड के पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला था। टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे अनुभवी बल्लेबाजों पर भरोसा जताया था। दूसरे टी20 में वैभव को डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। वहीं अपने पहले मैच में वैभव 14 रन बनाकर आउट हुए। टीम में वैभव के सेलेक्शन पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए थे।

वहीं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद टीम चयन का बचाव किया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में मौका सिर्फ अच्छे प्रदर्शन और काबिलियत के आधार पर मिलता है, किसी दबाव या सिफारिश से नहीं।

राजीव शुक्ला ने क्या कहा

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ANI से कहा, “वैभव सूर्यवंशी को उनके डेब्यू और यह मौका मिलने पर मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई। BCCI किसी खिलाड़ी के साथ अन्याय नहीं करता। जो खिलाड़ी अपनी काबिलियत के दम पर मौका पाने के हकदार होते हैं, उन्हें टीम में जगह जरूर मिलती है। सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी कि कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया जा रहा है और इसके लिए कोच व कप्तान की आलोचना भी की जा रही थी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था।”

जब टीम को सही लगा तब दिया मौका

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि उन्होंने पहले भी साफ किया था कि वैभव सूर्यवंशी को सही समय आने पर जरूर मौका मिलेगा। उन्होंने आगे कहा, “मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि जब टीम मैनेजमेंट को सही समय लगेगा, तब उसे मौका दिया जाएगा और अब ऐसा ही हुआ। मुझे पूरा भरोसा है कि वैभव आगे चलकर शानदार प्रदर्शन करेगा और भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाएगा। टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला सोच-समझकर लिया है और इसकी सराहना की जानी चाहिए।”

पहले मैच में 14 रन बनाकर हुए आउट

वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय करियर भले ही बड़ी पारी से शुरू नहीं हुआ। अपने पहले मैच में उन्होंने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए और इस दौरान दो शानदार छक्के भी लगाए। विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई और इसके साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले एक्शन में बुमराह, नेट्स में बहाया पसीना

Vaibhav Sooryavanshi: संजू की जगह वैभव सूर्यवंशी को चुने जाने पर भड़के संजय मांजरेकर, फैसले पर उठाए सवाल

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत ने 4 विकेट से मात दी है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपना डेब्यू किया। वह भारत की ओर से सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम था। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन की जगह 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वैभव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू देखना खुशी की बात है, लेकिन अगर संजू पूरी तरह फिट थे तो उन्हें बाहर बैठाने का फैसला समझ से परे है।

पहले मैच में वैभव ने बनाए 14 रन

संजू सैमसन के बाहर होने की वजह चोट नहीं थी। मैच के बाद जब कप्तान श्रेयस अय्यर से इस फैसले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने माना कि टीम में जगह के लिए कड़ा मुकाबला है। संजू की जगह 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला, लेकिन अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में वह ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके और 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। ओल्ड ट्रैफर्ड की उछाल भरी पिच पर उन्हें बल्लेबाजी करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

संजय मांजरेकर ने फैसले पर उठाया सवाल

संजय मांजरेकर ने X पर लिखा, “वैभव सूर्यवंशी को भारत की जर्सी में खेलते देखना बेहद खुशी की बात है। लेकिन संजू सैमसन को बाहर क्यों किया गया? अगर ऐसा हुआ है तो यह हैरान करने वाला फैसला है। मुझे उम्मीद है कि वह चोटिल होंगे, क्योंकि अगर ऐसा नहीं है तो ये काफी अजीब चयन है। अगर टीम वैभव को मौका देना चाहती थी, तो उन्हें तीसरे नंबर पर भी बल्लेबाजी कराई जा सकती थी।”

कैसा था भारत-इंग्लैंड का मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्डट्रैफर्ड में खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दूसरे टी-20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने आई इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।

IND vs ENG: प्लेइंग 11 से निकाले जाने के बाद नाराज सैमसन को मनाते दिखे गौतम गंभीर? वीडियो हो रहा वायरल

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई भारतयी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाई। वहीं इ्ंग्लैंड की टीम अभी बैटिंग कर रही है। इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए डेब्यू किया है। वैभव को संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं इसी बीच टीम से बाहर किए जाने के बाद संजू सैमसन और हेड कोच गौतम गंभीर के बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गौतम ने संजू से की बातचीत

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार खराब प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन को टीम से बाहर बैठना पड़ा। उनकी जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम से खेलने का मौका मिला। इसी बीच हेड कोच गौतम गंभीर और संजू सैमसन मैदान पर बातचीत करते नजर आए। जब टीम मैनेजमेंट ने वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला किया, तभी मैदान पर हेड कोच गौतम गंभीर और संजू सैमसन आपस में बातचीत करते नजर आए। कैमरे में कैद हुई इस बातचीत को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं, क्योंकि सैमसन इस मुकाबले में अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थे।

बड़ी पारी नहीं खेल पाए वैभव

इस बातचीत की कोई ऑडियो सुनाई नहीं दिया, इसलिए ये कहना संभव नहीं है कि दोनों के बीच क्या बात हुई। लेकिन उस समय की स्थिति को देखते हुए यह दृश्य काफी चर्चा में रहा। संजू सैमसन सिर्फ खराब फॉर्म की वजह से बाहर किए गए एक आम खिलाड़ी नहीं थे, बल्कि वह लंबे समय से टीम के भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल रहे युवा वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने तेज शुरुआत करने की कोशिश की, लेकिन 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए और यादगार डेब्यू का मौका हाथ से निकल गया।

गंभीर ने हमेशा किया सपोर्ट

संजू सैमसन लंबे समय से टीम प्रबंधन के भरोसेमंद खिलाड़ियों में रहे हैं। जब उनके चयन को लेकर सवाल उठ रहे थे, तब भी हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट ने उनका साथ नहीं छोड़ा। टी20 विश्व कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी शानदार नाबाद 97 रन की पारी के बाद गंभीर ने खुलकर उनकी तारीफ की थी और कहा था कि सैमसन बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनका मानना था कि टीम ने उन पर जो भरोसा दिखाया, सैमसन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से उसे सही साबित किया। नए खिलाड़ी को मौका मिलने के बाद भी गौतम गंभीर का संजू सैमसन से बात करना चर्चा का विषय बन गया। इसने दिखाया कि टीम में बदलाव के बावजूद खिलाड़ियों का सम्मान बना रहता है।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव नहीं ये पाकिस्तानी खिलाड़ी है दुनिया का सबसे यंग क्रिकेटर, 14 साल की उम्र में किया था डेब्यू

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के लिए पहला इंटरनेशनल मैच खेला। वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किया। वैभव सबसे कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही वैभव ICC के फुल-मेंबर देश में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा पुरुष क्रिकेटर का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

नहीं तोड़ पाए ये रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। लेकिन सबसे कम उम्र में किसी फुल-मेंबर देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का विश्व रिकॉर्ड अभी भी पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है। हसन रजा ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बहुत कम उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। इसी वजह से वैभव इस रिकॉर्ड की सूची में दूसरे नंबर पर हैं।

पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में पदार्पण (केवल फुल-मेंबर देश)

नंबरप्लेयरटीमफॉर्मेटडेब्यू पर उम्रविरोधी टीमजगहडेब्यू की तारीख
1हसन रज़ापाकिस्तानटेस्ट14 साल 227 दिनज़िम्बाब्वेफ़ैसलाबाद24 अक्टूबर 1996
2हसन रज़ापाकिस्तानODI14 साल 233 दिनज़िम्बाब्वेक्वेटा30 अक्टूबर 1996
3वैभव सूर्यवंशीइंडियाT20I15 साल 99 दिनइंग्लैंडमैनचेस्टर26 जून 2026
4मोहम्मद शरीफ़बांग्लादेशODI15 साल 116 दिनज़िम्बाब्वेहरारे7 अप्रैल 2001
5मुश्ताक मोहम्मदपाकिस्तानटेस्ट15 साल 124 दिनवेस्ट इंडीज़लाहौर26 मार्च 1959

अगर सभी देशों के खिलाड़ियों की बात करें, तो वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं। रिकॉर्ड के अनुसार, ये उपलब्धि रोमानिया के मैरियन घेरासिम के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 14 साल और 16 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में 12 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और आखिरी बार साल 2022 में मैदान पर नजर आए।

महिला खिलाड़ी में रिकॉर्ड किसके नाम

महिला क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की साजिदा शाह के नाम दर्ज है। उन्होंने 23 जुलाई 2000 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच में सिर्फ 12 साल और 171 दिन की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसी वजह से वह अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी मानी जाती हैं।

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी के लिए आखिरकार वह घड़ी आ गई जिसका भारतीय फैंस 25 जून से इंतजार कर रहे थे। वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में भारत के लिए खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। मैनचेस्टर में होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले तिलक वर्मा ने उनको भारतीय कैप दी।भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन को उनकी जगह खाली करनी पड़ी है।इससे पहले वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड की दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में टीम में शामिल थे लेकिन उनको अंतिम ग्यारह में मौका नहीं मिला था।

महज 15 वर्ष और 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।हालांकि सचिन तेंदलुकर के जमाने में टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारुप नदारद था।यही नहीं वैभव सूर्यवंशी ने महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा से पहले इस प्रारुप में युवा एंट्री ली है। शेफाली वर्मा ने जब 2019 में डेब्यू टी-20 खेला था तो वह 15 साल 239 दिनों की थी। वहीं सचिन तेंदुलकर ने जब अपना पहला टेस्ट खेला तो वह 16 साल 205 दिनों के थे।

इस युवा बल्लेबाज ने 2026 आईपीएल सत्र में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े तथा 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा।इसके अलावा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (224) के कारण उन्हें सुपर स्ट्राइकर, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के कारण उभरते हुए खिलाड़ी का अवार्ड भी दिया गया।

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे किए। उन्होंने 440 गेंदें खेलीं, जो सबसे तेज हैं।आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी ने कुल 135 बाउंड्री लगाईं, जिसमें रिकॉर्ड 72 छक्के शामिल हैं, जो किसी भी टी 20 टूर्नामेंट में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्के हैं।

Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में किया डेब्यू

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करने जा रहे हैं।  इस उपलब्धि के साथ वैभव सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर के सबसे युवा भारतीय डेब्यू का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

भारत की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड सीरीज में नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? BCCI ने दिया ये बड़ा संकेत

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए पहला मैच कब खेलेंगे? भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच ये मिलियन डॉलर का सवाल बना हुआ है। अब भारत और इंग्लैंड का दूसरा टी20 मैच 4 जुलाई को मैंचेस्टर में खेला जाएगा। इन सबके बीच BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टीम मैनेजमेंट के उस फैसले का समर्थन किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को अभी तक इंटरनेशनस क्रिकेट में पदार्पण का मौका नहीं दिया गया है। उनका कहना है कि जब सही समय आएगा, तब वैभव को जरूर मौका मिलेगा।

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने प्रेस कांफ्रेंस की और मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने भी साफतौर पर इस बात का संकेत दे दिया है कि अभी भी वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका शायद नहीं मिलेगा और टीम इंडिया संजू सैमसन को बैक करेगी।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली थी। उन्होंने पूरे सीजन में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। हालांकि, टीम में चुने जाने के बावजूद उन्हें अब तक अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिला है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले टी20 मैच में भी वह बाहर बैठे रहे। टीम प्रबंधन फिलहाल टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की मौजूदा जोड़ी पर ही भरोसा जता रहा है।

भारतीय टीम प्रबंधन का कहना है कि वह उस टीम संयोजन में कोई बदलाव नहीं करना चाहता, जिसने भारत को 2026 का टी20 विश्व कप जिताया था। इसी वजह से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अभी इंतजार करने के लिए कहा गया है। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के इस फैसले की कई लोग आलोचना भी कर रहे हैं। इस मामले पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से यह साबित भी किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने टीम प्रबंधन और कोच के खिलाफ कई टिप्पणियां देखी हैं, लेकिन अंतिम फैसला कप्तान और कोच ही लेते हैं। राजीव शुक्ला ने कहा कि टीम मैनेजमेंट लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। जैसे ही सही मौका मिलेगा, वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम की ओर से खेलने का अवसर जरूर दिया जाएगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि टीम चयन को लेकर टीम मैनेजमेंट की आलोचना करना सही नहीं है। उनका कहना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका देना है, इसका फैसला ड्रेसिंग रूम में मौजूद कप्तान, कोच और टीम प्रबंधन पर ही छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, “ऐसे फैसले टीम प्रबंधन बेहतर तरीके से ले सकता है। इसलिए इस मुद्दे पर बेवजह की चर्चा और आलोचना करने की कोई जरूरत नहीं है।”

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला मौका? सामने आई ये बड़ी वजह

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम को अबतक दो झटके लग चुके हैं। वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की डेब्यू करने को लेकर चर्चा थी। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में उन्हें अंतिम 11 में जगह नहीं मिली है। वहीं वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अभी अगले मौके का इंतजार करना होगा।

टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि, भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी है। चोट से उबरने के बाद वरुण चक्रवर्ती की टीम में वापसी हुई है और उनके साथ अक्षर पटेल तथा रवि बिश्नोई को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं भारत ने टीम के बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं किया है। इसी वजह से वैभव को पहले टी20 मैच में डेब्यू का मौका नहीं मिला।

कप्तान ने क्या कहा

भारतीय कप्तान ने टॉस के बाद कहा, “हमने कल इसी विकेट पर प्रैक्टिस किया था, लेकिन अभी ये कहना मुश्किल है कि पिच मैच के दौरान कैसी खेलेगी। हमारा इरादा अच्छा स्कोर बनाने का है। हम इस मुकाबले में तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरे हैं। अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे, जबकि टीम में दो तेज गेंदबाज भी शामिल हैं।” उन्होंने कहा, “अब सब कुछ ठीक है। आयरलैंड के खिलाफ हुई सीरीज हमारे लिए बीती बात है और उससे हमने कई अहम सीख ली हैं। अब हमारा पूरा ध्यान इंग्लैंड सीरीज पर है। हमें पता है कि इंग्लैंड किस तरह का क्रिकेट खेलता है और उनकी ताकत व कमजोरियों से भी हम अच्छी तरह वाकिफ हैं। ऐसे में हमें एक रोमांचक और अच्छी सीरज़ की उम्मीद है।”

आईपीएल में खेली शानदार पारी

वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार आईपीएल प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बाएं हाथ के इस युवा ओपनर ने पूरे सीजन में 230 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर दोनों पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसके बाद उन्हें भारत के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में गिना जाने लगा।

भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

IND vs ENG : Ireland ने खोली टीम इंडिया की पोल, अब क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे इंग्लैंड को हैरान? जानें कब-कहां देखें पहला T20

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में होने जा रहा है। यह सिर्फ एक और द्विपक्षीय सीरीज नहीं, बल्कि दो टी20 दिग्गज टीमों की टक्कर है। एक तरफ विश्व चैंपियन भारत है, जो आयरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज हार के बाद दबाव में इंग्लैंड पहुंचा है। दूसरी ओर मेजबान इंग्लैंड है, जो अपने घरेलू मैदान पर भारत से टी20 विश्व टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मिली करीबी हार का हिसाब बराबर करना चाहेगा।

 

दोनों टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में सीरीज का पहला मुकाबला रोमांच, रणनीति और बड़े सितारों की भिड़ंत से भरपूर रहने वाला है।

 

आयरलैंड की हार के बाद दबाव में टीम इंडिया
 

विश्व चैंपियन बनने के कुछ ही वक्त बाद भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज गंवानी पड़ी। पहले मुकाबले में 34 रन और दूसरे मैच में सिर्फ 1 रन से मिली हार ने भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरियों को उजागर कर दिया।

 

ओपनर संजू सैमसन दोनों मैचों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, जबकि अभिषेक शर्मा ने एक मुकाबले में तेज 49 रन जरूर बनाए, लेकिन Consistency  नहीं दिखा सके। Middle Order भी दबाव के समय उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। ऐसे में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की असली परीक्षा होगी।

 

क्या पहले ही मैच में मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू?

 

पूरी सीरीज से पहले सबसे बड़ी चर्चा 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने साफ कहा है कि अगर भारत को इंग्लैंड को चौंकाना है तो वैभव को पहले ही टी20 में मौका देना चाहिए।

 

गावस्कर का मानना है कि युवा खिलाड़ी को सिर्फ इसलिए बाहर नहीं बैठाया जाना चाहिए क्योंकि वह नया है। उनके मुताबिक वैभव को ओपनिंग या नंबर-3 पर उतारकर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर शुरुआत से दबाव बनाया जा सकता है।

 

हालांकि Team Management की ओर से सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने संकेत दिए हैं कि वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना होगा। ऐसे में प्लेइंग इलेवन को लेकर सबसे बड़ा सस्पेंस इसी युवा बल्लेबाज पर टिका हुआ है।

 

इंग्लैंड के पास रफ्तार भी, अनुभव भी

 

घरेलू परिस्थितियों में इंग्लैंड बेहद खतरनाक टीम मानी जाती है। तेज गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, साकिब महमूद और सॉनी बेकर जैसी स्पीड मशीनें मौजूद हैं, जबकि स्पिन की जिम्मेदारी अनुभवी आदिल राशिद और अहमद संभालेंगे।

 

रिवरसाइड ग्राउंड का रिकॉर्ड भी गेंदबाजों के पक्ष में रहा है। यहां अब तक खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में औसत पहली पारी का स्कोर करीब 138 रन रहा है। इसका मतलब साफ है कि बल्लेबाजों को शुरुआत से ही संयम और समझदारी दिखानी होगी।

 

बैटिंग में भी कम नहीं इंग्लैंड

 

कप्तान हैरी ब्रूक, जोस बटलर, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, टॉम बैंटन और जॉर्डन कॉक्स जैसी बल्लेबाजी लाइन-अप किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने का दम रखती है।

 

अगर भारतीय गेंदबाजों ने आयरलैंड सीरीज की तरह बीच के ओवरों में ढील दिखाई, तो इंग्लैंड इसका पूरा फायदा उठा सकता है।

 

 

IND vs ENG Head-to-Head (Last 5 Matches)

 

हाल के टी20 मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। पिछले पांच मुकाबलों में भारतीय टीम ने चार बार जीत दर्ज की है। हालांकि इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर अलग ही टीम बन जाती है, इसलिए पुराने रिकॉर्ड इस मुकाबले में ज्यादा मायने नहीं रखेंगे।

 

भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI

 

भारत (संभावित XI) (Probable Playing Xl)

 

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रीयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव

 

इंग्लैंड (संभावित XI) (Probable Playing Xl)

 

फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, विल जैक्स, टॉम बैंटन, सैम करन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, जोश टंग

 

दोनों टीमों की पूरी स्क्वॉड

 

भारत

 

श्रीयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव।

 

इंग्लैंड

 

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, फिल सॉल्ट, टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, जैकब बेथेल, विल जैक्स, सैम करन, जेम्स कोल्स, आदिल राशिद, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, जोश टंग, सॉनी बेकर, ल्यूक वुड, लियम डॉसन।

 

मैच प्रेडिक्शन

 

भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ सीरीज का पहला मैच नहीं, बल्कि आत्मविश्वास वापस हासिल करने का भी मौका है। दूसरी तरफ इंग्लैंड अपने घरेलू हालात और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के दम पर शुरुआती बढ़त लेने की कोशिश करेगा।

 

अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती स्विंग और तेज गेंदबाजी का सामना कर गए, साथ ही वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला और उन्होंने प्रभाव छोड़ा, तो मुकाबला भारत की तरफ झुक सकता है। लेकिन अगर आयरलैंड वाली गलतियां दोहराई गईं, तो इंग्लैंड इस मौके को हाथ से नहीं जाने देगा।

 

पहले टी20 में नजर सिर्फ जीत-हार पर नहीं होगी, बल्कि इस बात पर भी होगी कि क्या भारत नई सोच के साथ मैदान में उतरता है या फिर वैभव सूर्यवंशी को इंतजार ही करना पड़ता है।

 

 

India vs England 1st T20I कब और कहां खेला जाएगा?

 

  •  India vs England 1st T20I 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के Riverside Ground में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा।

  • India vs England T20I Series का टीवी पर लाइव प्रसारण कहां देखें?
  •  India vs England T20I Series का लाइव टीवी प्रसारण भारत में Sony Sports Network पर किया जाएगा।

  • India vs England T20I Series की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
  •  India vs England T20I Series की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

 

IND vs ENG: डेब्यू के लिए वैभव सूर्यवंशी को करना होगा और इंतजार? भारत के कोच ने किया बड़ा खुलासा

भारत का 2 मैचों की टी20 सीरीज का आयरलैंड दौरा खत्म हो गया। भारत को इस दौरे पर 2-0 से करारी शिकस्त मिली है। वहीं अब इस हार को भुलाकर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का शुरुआत 1 जुलाई से होगी। इस सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं भारतीय टीम के सहायक कोच रायन टेन डोएशेट ने कहा कि, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की पूरी क्षमता है। उन्होंने साफ किया कि सिर्फ प्रतिभा के आधार पर टीम में जगह नहीं मिलती। 15 वर्षीय वैभव को भी बाकी खिलाड़ियों की तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की करनी होगी।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की 2-0 से हार के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका न मिलने को लेकर काफी चर्चा हुई। दूसरे मुकाबले में भारत को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कई लोगों ने सवाल उठाया कि वैभव को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया।

टेन डोएशेट ने क्या कहा

टेन डोएशेट ने मैच के बाद कहा, “वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन संजू सैमसन भी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कुछ महीने पहले हमें टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।” उन्होंने आगे कहा कि टीम मैनेजमेंट लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहता है। उन्होंने आगे कहा, “खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें लंबे समय तक मौके देना हमारे लिए जरूरी है। हम भी वैभव को खेलते हुए देखने के लिए एक्साईटमेंट हैं, लेकिन उन्हें भी बाकी खिलाड़ियों की तरह अपनी बारी का इंतज़ार करना होगा। उनकी टैलेंट पर किसी को कोई शक नहीं है।”

बैटिंग कोच ने भी कहीं थी ये बात

सहायक कोच रायन टेन डोएशेट की राय बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक के पहले दिए गए बयान से मिलती-जुलती है। सीरीज शुरू होने से पहले भी कोटक ने कहा था कि वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी एक्साईटेड है, लेकिन उन्हें टीम में जगह पाने के लिए सही समय का इंतजार करना होगा। उनका मानना था कि हर खिलाड़ी की तरह वैभव को भी अपने प्रदर्शन के दम पर मौका मिलेगा। अगर वैभव को इस दौरे पर खेलने का मौका मिलता है, तो वह भारत के सबसे कम उम्र के पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेटर बन जाएंगे। वहीं वैभव सचिन तेंदुलकर के 16 साल के डेब्यू का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे।

आईपीएल में खेली शानदार पारी

वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार आईपीएल प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बाएं हाथ के इस युवा ओपनर ने पूरे सीजन में 230 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर दोनों पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसके बाद उन्हें भारत के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में गिना जाने लगा।