अब घर बैठे चेक करें अपनी जमीन और मकान का लैंड यूज! DDA ने लॉन्च किया GIS-आधारित डिजिटल मैप

Land use of House in Delhi: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी हासिल करना अब पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ‘मास्टर प्लान फॉर दिल्ली-2047 (MPD-2047)’ के तहत तैयार लैंड यूज प्लान (Land Use Plan) को GIS आधारित इंटरएक्टिव डिजिटल मैप के रूप में उपलब्ध कराया है। इसके जरिए लोग घर बैठे किसी इलाके, जमीन या प्रॉपर्टी का निर्धारित लैंड यूज ऑनलाइन देख सकेंगे।

यह पहल दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर सेवाओं को अधिक नागरिक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से की गई है। अब सामान्य लैंड यूज संबंधी जानकारी के लिए लोगों को संबंधित सरकारी या स्थानीय निकाय कार्यालयों के चक्कर लगाने अथवा किसी तीसरे पक्ष पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।

प्लॉट लेवल तक देख सकेंगे जमीन का Land Use

DDA की ओर से उपलब्ध कराए गए इस डिजिटल मैप में यूजर किसी खास इलाके, लोकेशन या प्रॉपर्टी को सर्च कर सकता है। मैप पर धीरे-धीरे Zoom करते हुए प्लॉट लेवल तक पहुंचा जा सकता है। इसके बाद संबंधित जमीन का निर्धारित Land Use देखा जा सकता है। पारंपरिक 2D नक्शों के मुकाबले यह डिजिटल मैप अधिक डिटेल्स और लोकेशन-स्पेसिफिक जानकारी उपलब्ध कराता है। इससे किसी प्रॉपर्टी के आसपास की जमीन का Land Use भी समझने में मदद मिलेगी।

9 प्रमुख Land Use कैटेगरी

DDA के इस लैंड यूज प्लान में दिल्ली की जमीन को नौ प्रमुख कैटेगरी में दिखाया गया है। इनमें शामिल हैं:-

  • Residential (आवासीय)
  • Commercial (व्यावसायिक)
  • Industrial (औद्योगिक)
  • Recreation (मनोरंजन)
  • Transport (परिवहन)
  • Utility (उपयोगिता सेवाएं)
  • Government (सरकारी)
  • Public and Semi-Public Facilities (सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक सुविधाएं)

    Agriculture & Water Body (कृषि एवं जल निकाय)

इन सभी कैटेगरी के लिए अलग-अलग कलर कोडिंग की गई है। इससे नक्शे पर किसी जमीन का निर्धारित उपयोग आसानी से पहचाना जा सकता है।

लैंड पूलिंग और TOD Zone की भी मिलेगी जानकारी

इस इंटरएक्टिव मैप में सिर्फ लैंड यूज की जानकारी ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण प्लानिंग लेयर्स भी जोड़ी गई हैं। इनमें लैंड पूलिंग एरिया (Land Pooling Areas) और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) जोन प्रमुख हैं। इसके अलावा डिजिटल मैप पर द्वारका सब-सिटी, रोहिणी प्रोजेक्ट लेआउट, PM-UDAY कॉलोनियां, DDA के पार्क और अन्य महत्वपूर्ण थीमैटिक लेयर्स भी उपलब्ध हैं।

MPD-2047 लेयर के जरिए दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में प्रस्तावित लैंड यूज को देखा जा सकता है। जबकि लैंड पूलिंग और TOD लेयर से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि कौन से इलाके इन प्लानिंग फ्रेमवर्क के अंतर्गत आते हैं या प्रस्तावित हैं।

मैप पर जमीन की लंबाई-चौड़ाई भी माप सकेंगे

डिजिटल मैप में यूजर्स के लिए मेजरमेंट (Measurement) और ड्राइंग/स्केचिंग टूल्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। इनके जरिए किसी सड़क या प्लॉट की लंबाई, चौड़ाई अथवा दो स्थानों के बीच की दूरी को मैप पर मापा जा सकता है। यूजर अपनी जरूरत के अनुसार मैप पर मार्किंग या स्केच भी कर सकता है। यह सुविधा व्यक्तिगत संदर्भ, प्रारंभिक विश्लेषण और प्लानिंग के लिए उपयोगी हो सकती है।

लैंड यूज प्लान में समय के साथ किया जाएगा अपडेट

DDA के मुताबिक GIS आधारित लैंड यूज प्लान को इस तरह तैयार किया गया है कि नए डेटा उपलब्ध होने के साथ इसमें लगातार अपडेट किया जा सके। इससे दिल्ली में जमीन के इस्तेमाल और शहरी नियोजन से जुड़ी जानकारी को अधिक अपडेटेड और प्रासंगिक बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे दिल्ली के बदलते शहरी स्वरूप के अनुसार प्लानिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी तरीके से अपडेट करने में भी सहायता मिलेगी।

सरकारी एजेंसियों को भी फायदा

एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लैंड प्लान यूज से सिर्फ आम नागरिक ही नहीं, बल्कि शहरी योजनाकारों, आर्किटेक्ट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञों, सरकारी विभागों और अन्य हितधारकों को भी फायदा होगा। इस जानकारी का इस्तेमाल शुरुआती प्लानिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और विकास से जुड़े आकलन में किया जा सकेगा। DDA का मानना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, योजना संबंधी जानकारी तक पहुंच आसान होगी।

कैसे देख सकेंगे Land Use Plan?

DDA का GIS आधारित इंटरएक्टिव लैंड यूज प्लान उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Master Plan for Delhi-2047’ सेक्शन में उपलब्ध है। यहां जाकर यूजर किसी इलाके, लोकेशन या प्रॉपर्टी को सर्च कर सकता है और डिजिटल मैप पर उसका निर्धारित Land Use देख सकता है।

ये भी पढ़ें- UP के रेस्टोरेंट, होटल और कैफे में हुक्का पर बैन, इलाहाबाद हाई कोर्ट बोला- ‘स्मोकिंग एरिया में भी Hookah Bars नहीं चल सकते’

DDA के मुताबिक इस पहल से दिल्ली के लोगों को जमीन के इस्तेमाल से जुड़ी बुनियादी जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी, नियमित जानकारी के लिए सरकारी कार्यालयों के भौतिक दौरे की जरूरत कम होगी और दिल्ली में अधिक पारदर्शी, सूचित और तकनीक आधारित शहरी नियोजन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

कल का मौसम: 30 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में 65 kmph स्पीड से हवाएं, पूर्वोत्तर-दक्षिण भारत के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather forecast for September 30: देश भर में मानसून के अंतिम पड़ाव और समुद्र में बन रही चक्रवाती हवाओं के असर से बुधवार 30 सितंबर को देश के कई हिस्सों में तूफानी मौसम रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत के राज्यों, पूरे कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की पूरी संभावना है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और म्यांमार-बांग्लादेश तटों से सटे इलाकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर को देश के दो प्रमुख क्षेत्रों पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मूसलाधार बारिश का दौर बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत की बात करें तो पूरे आंतरिक कर्नाटक (उत्तरी और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक), केरल व माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में तेज बारिश होने के आसार हैं।

तमिलनाडु और रायलसीमा में 50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

दक्षिण भारत के मैदानी और तटीय इलाकों में तेज हवाओं और बिजली चमकने का असर देखा जाएगा। रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है।

आंध्र प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक में बिजली चमकने और हवाओं का अनुमान

मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी मौसमी हलचल बनी रहेगी। तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा में पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा के साथ-साथ मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा और केरल व माहे में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। तटीय आंध्र प्रदेश के क्षेत्रों में दिन भर तेज सतही हवाएं चलती रहेंगी।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती मौसम: 65 kmph की गति से चलेंगी हवाएं

समुद्री इलाकों की बात करें तो बंगाल की खाड़ी और पड़ोसी तटीय क्षेत्रों में स्थिति काफी खतरनाक बनी हुई है। IMD के मुताबिक उत्तरी म्यांमार और बांग्लादेश के तटीय इलाकों से सटे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की गति बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटे के खतरनाक स्तर तक पहुंच सकती है। समुद्र में तेज उथल-पुथल को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में समुद्र के भीतर न जाने की सख्त हिदायत दी है।

ये भी पढ़ें- UP के रेस्टोरेंट, होटल और कैफे में हुक्का पर बैन, इलाहाबाद हाई कोर्ट बोला- ‘स्मोकिंग एरिया में भी Hookah Bars नहीं चल सकते’

पहली डेट पर लड़की ने मंगाया इतना सब कि 20,500 रुपये का बिल आया, फिर जो हुआ उसने युवक का दिल तोड़ दिया

दिल्ली के एक 23 वर्षीय युवक की पहली डेट का अनुभव इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। डेटिंग ऐप के जरिए हुई इस मुलाकात को लेकर युवक ने Reddit पर अपनी आपबीती साझा की, जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई यूजर्स ने इसे एक महंगा सबक बताया, जबकि कुछ ने डेटिंग एटीकेट और बिल शेयर करने की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए। युवक का कहना है कि उसे सबसे ज्यादा अफसोस पैसों का नहीं, बल्कि पूरी स्थिति के तरीके का हुआ। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई और ऑनलाइन डेटिंग, पहली मुलाकात और खर्च को लेकर नई बहस शुरू हो गई।

कैफे समझकर गया, पहुंच गया पब

युवक के मुताबिक, वह पहले कभी किसी रिलेशनशिप में नहीं रहा था और लड़कियों से भी ज्यादा बातचीत नहीं हुई थी। उसे लगा था कि मुलाकात किसी कैफे में होगी, लेकिन उसकी डेट उसे सीधे एक पब ले गई। उसने बताया कि वह न शराब पीता है और न ही स्मोकिंग करता है।

ऑर्डर पर ऑर्डर, बिल पहुंचा ₹20,500

पोस्ट के अनुसार, लड़की ने कई बोतल शैंपेन, दो हुक्के और खाने का ऑर्डर दिया। शाम खत्म होने पर बिल ₹20,500 आया। युवक ने बताया कि यह रकम उसकी मासिक सैलरी का लगभग आधा हिस्सा थी, जिसे देखकर वह हैरान रह गया।

‘पैसे नहीं, इस बात का ज्यादा अफसोस हुआ’

युवक ने लिखा कि उसे सबसे ज्यादा दुख पैसों का नहीं हुआ। असली निराशा इस बात से हुई कि उसकी डेट ने बिल शेयर करने की कोई बात नहीं की और न ही खर्च को लेकर कोई सवाल पूछा। उसने यह भी बताया कि बिल आने के समय लड़की वॉशरूम चली गई थी, लेकिन उसने उसके इरादों पर कोई आरोप नहीं लगाया।

‘शायद इत्तेफाक था, शायद नहीं’

युवक ने अपनी पोस्ट में साफ लिखा कि वह किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहता। उसके मुताबिक, लड़की का बिल आने के समय वॉशरूम जाना महज संयोग भी हो सकता है, इसलिए वह बिना सबूत उसके इरादों पर सवाल नहीं उठाना चाहता।

Reddit पर लोगों ने कहा- ‘महंगा सबक मिला’

पोस्ट वायरल होने के बाद Reddit यूजर्स ने युवक के अनुभव पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे धोखाधड़ी जैसा मामला बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि यह उसके लिए एक महंगा लेकिन जरूरी सबक था। वहीं कुछ ने उसकी मासूमियत पर भी मजाकिया टिप्पणियां कीं।

डेटिंग एटीकेट पर फिर शुरू हुई बहस

इस घटना ने सोशल मीडिया पर पहली डेट में बिल कौन चुकाए, खर्च पहले तय होना चाहिए या नहीं और ऑनलाइन डेटिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे मुद्दों पर नई चर्चा शुरू कर दी।

इंटरव्यू में पूछा गया एक सवाल, उम्मीदवार तुरंत उठा और छोड़ दी नौकरी; इंटरनेट पर छिड़ी बहस

इंटरव्यू में पूछा गया एक सवाल, उम्मीदवार तुरंत उठा और छोड़ दी नौकरी; इंटरनेट पर छिड़ी बहस

एक नौकरी इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार के अचानक उठाए गए कदम ने सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू कर दी है। मामला तब चर्चा में आया, जब एक उम्मीदवार ने कंपनी के हायरिंग मैनेजर द्वारा अनपेड ओवरटाइम को लेकर पूछे गए सवाल के बाद इंटरव्यू छोड़ने का फैसला किया। उम्मीदवार का कहना था कि वह इस अवसर को लेकर काफी उत्साहित था, लेकिन बातचीत के दौरान सामने आई कुछ बातें उसकी उम्मीदों से अलग थीं। इस घटना के बाद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या उम्मीदवार ने सही फैसला लिया या उसे पहले पूरी जानकारी जुटानी चाहिए थी।

सोशल मीडिया यूजर्स ने वर्क कल्चर, कर्मचारियों के अधिकार और ऑफिस में अतिरिक्त काम को लेकर अपने अनुभव और राय साझा की। देखते ही देखते यह मामला ऑनलाइन बहस का विषय बन गया।

Reddit से शुरू हुई कहानी, X पर हुई वायरल

यह मामला सबसे पहले Reddit पर सामने आया, जहां कर्मचारी ने अपने अनुभव को विस्तार से साझा किया। बाद में इसे X अकाउंट @ConsoomerLs ने शेयर किया, जिसके बाद पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। हजारों यूजर्स ने इस पर अपनी राय रखी और वर्क कल्चर को लेकर बहस शुरू हो गई।

अच्छी नौकरी की उम्मीद लेकर पहुंचा था उम्मीदवार

उम्मीदवार के मुताबिक, वह इस जॉब अवसर को लेकर काफी उत्साहित था। कंपनी की ऑनलाइन रेटिंग अच्छी थी, पद आकर्षक लग रहा था और सैलरी भी बेहतर थी। लेकिन इंटरव्यू शुरू होते ही बातचीत ने ऐसा मोड़ लिया जिसकी उसने उम्मीद नहीं की थी।

‘आप अनपेड ओवरटाइम कैसे संभालेंगे?’ सवाल ने चौंकाया

उम्मीदवार ने बताया कि हायरिंग मैनेजर ने शुरुआत में ही पूछा, “आप बिना भुगतान वाले ओवरटाइम को कैसे संभालेंगे?” पहले उसे लगा कि शायद यह मजाक है, लेकिन जब सवाल गंभीर निकला तो उसने कंपनी की नीति के बारे में जानकारी मांगी।

कंपनी के जवाब से हुआ असहमत

उम्मीदवार के अनुसार, मैनेजर ने कहा कि कर्मचारियों से जरूरत के हिसाब से काम पूरा होने तक रुकने की उम्मीद की जाती है। कंपनी अतिरिक्त घंटों का हिसाब नहीं रखती क्योंकि सभी कर्मचारी अपने काम को लेकर “जुनूनी” हैं। यह सुनकर उम्मीदवार को लगा कि यह नौकरी उसकी उम्मीदों से मेल नहीं खाती।

इंटरव्यू छोड़ा और बाहर निकल गया

उम्मीदवार ने बिना ज्यादा समय गंवाए इंटरव्यू खत्म करने का फैसला लिया। उसने इंटरव्यू लेने वाले को धन्यवाद दिया और कहा कि यह भूमिका उसके लिए सही नहीं है। इसके बाद वह वहां से चला गया। बाद में उसने खुद भी सवाल उठाया कि क्या उसका फैसला सही था या उसे और जानकारी लेनी चाहिए थी।

सोशल मीडिया पर बंटे यूजर्स के विचार

पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने उम्मीदवार के फैसले का समर्थन किया। कुछ यूजर्स ने कहा कि बिना भुगतान के काम लेना गलत है और ऐसी कंपनी से दूरी बनाना बेहतर है। वहीं कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि उम्मीदवार को पहले पूरा इंटरव्यू देना चाहिए था और बाद में फैसला लेना चाहिए था।

वर्क-लाइफ बैलेंस और कॉर्पोरेट कल्चर पर बहस

इस घटना ने एक बार फिर वर्क-लाइफ बैलेंस, कर्मचारियों के अधिकार और कंपनियों की कार्य संस्कृति पर चर्चा तेज कर दी है। कई यूजर्स का मानना है कि नौकरी सिर्फ सैलरी नहीं, बल्कि सम्मान और उचित कार्य परिस्थितियों से भी जुड़ी होती है।

बारिश में समोसे खाने की हुई इच्छा, Swiggy से ऑर्डर किया तो 104 रुपये का बिल देख रह गई हैरान, वायरल पोस्ट पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन