एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग पर एक चीनी महिला से अफेयर को लेकर जांच शुरू हो गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी। हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी है। इस मामले में एनवीडिया के बोर्ड के सामने एक बड़ी चुनौती है। कंपनी के ज्यादातर बड़े फैसले हुआंग ही लेते हैं और 60 से ज्यादा अधिकारी सीधे उन्हें रिपोर्ट करते हैं। कंपनी में फिलहाल कोई ऐसा बड़ा अधिकारी नहीं है, जो उनकी जगह ले सके। ऐसे में अगर बोर्ड उन्हें हटाने का फैसला करता है, तो सबसे बड़ा सवाल होगा कि एनवीडिया की कमान किसे सौंपी जाए? गेमिंग चिप बनाने वाली कंपनी को AI का बादशाह बनाया जेन्सन हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की स्थापना की थी। शुरुआती दौर में कंपनी वीडियो गेम के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट यानी GPU चिप बनाती थी। इनका इस्तेमाल गेम में बेहतर ग्राफिक्स दिखाने के लिए होता था। 2006 में हुआंग ने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने समझ लिया था कि भविष्य में इन चिप्स का इस्तेमाल AI तकनीक विकसित करने में भी हो सकता है। इसके बाद उन्होंने AI के लिए खास चिप और सॉफ्टवेयर बनाने में अरबों डॉलर लगा दिए। उनका यह दाव सही साबित हुआ। आज AI से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट में एनवीडिया के चिप्स का इस्तेमाल होता है। कंपनी का इस बाजार में करीब 90% हिस्सा है। एनवीडिया दुनिया की पहली सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी बनी, जिसका बाजार मूल्य 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा। एलन मस्क और लैरी एलिसन भी मांग चुके हैं चिप्स एनवीडिया के चिप्स के लिए दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां कितनी बेताब हैं, इसका अंदाजा एक डिनर की घटना से लगाया जा सकता है। 2024 में एक रात ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन और टेस्ला-स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क, एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के साथ डिनर कर रहे थे। इस दौरान दोनों ने हुआंग से ज्यादा चिप्स देने की गुजारिश की। एलिसन ने बाद में इस घटना को याद करते हुए बताया कि उन्होंने हुआंग से यहां तक कह दिया था, ‘कृपया हमारा पैसा ले लीजिए। जितना ले रहे हैं, उससे ज्यादा लीजिए। हमें आपसे और चिप्स चाहिए।’ यानी दुनिया के दो बड़े कारोबारी भी उस वक्त हुआंग के सामने ज्यादा चिप्स पाने के लिए गुहार लगा रहे थे। कंपनी की इसी कामयाबी ने हुआंग को टेक्नोलॉजी की दुनिया का चर्चित चेहरा बना दिया। एनवीडिया की डेवलपर कॉन्फ्रेंस में उन्हें सुनने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। कई कार्यक्रमों में लोग उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए भीड़ लगा देते हैं। कंपनी के हर बड़े फैसले में हुआंग की चलती है हुआंग के पास एनवीडिया की 3.56% हिस्सेदारी है। वे कंपनी के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक भी हैं। कंपनी में उनका दबदबा सिर्फ शेयरों तक सीमित नहीं है। वे रोजमर्रा के काम से लेकर बड़े कारोबारी फैसलों तक में सीधे शामिल रहते हैं। अमेरिकी सरकार की AI और चिप नीतियों पर भी उनका असर रहा है। कंपनी पर उनकी इतनी मजबूत पकड़ की एक वजह उनका काम करने का तरीका भी है। एनवीडिया में 60 से ज्यादा अधिकारी सीधे उन्हें रिपोर्ट करते हैं। यानी कंपनी के बड़े अधिकारियों को भी अपने फैसलों के लिए बीच के कई स्तरों से नहीं गुजरना पड़ता। हुआंग पद और रैंक के आधार पर काम बांटने के बजाय अलग-अलग प्रोजेक्ट पर ध्यान देते हैं। 2023 में एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि कौन किसके नीचे काम करता है, इसका चार्ट बनाना उन्हें समझ नहीं आता। वे प्रोजेक्ट के हिसाब से बैठकें करते हैं। इनमें कॉलेज से नए निकले कर्मचारी से लेकर कंपनी के बड़े अधिकारी तक शामिल होते हैं। हर कोई सीधे उनके सामने अपनी बात रख सकता है। हुआंग का दावा है कि वे रोजाना कंपनी के कर्मचारियों के हजारों ईमेल पढ़ते हैं। उनके काम करने के इस तरीके की तुलना एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स से की जाती है। जॉब्स की तरह हुआंग भी कंपनी के लगभग हर अहम काम पर खुद नजर रखते हैं और बड़े फैसलों में सीधे शामिल होते हैं। बोर्ड में भी हुआंग के पुराने कारोबारी साझेदार एनवीडिया के बोर्ड में कुल 11 सदस्य हैं। इनमें कंपनी के सह-संस्थापक और CEO जेन्सन हुआंग भी शामिल हैं। बोर्ड के सदस्यों में दो ऐसे लोग हैं, जो उन निवेश कंपनियों से जुड़े रहे हैं, जिन्होंने 1993 में एनवीडिया में शुरुआती निवेश किया था। वहीं, दो और सदस्य 1990 के दशक में एनवीडिया के साथ काम करने वाली चिप डिजाइन कंपनी सिंप्सिस से जुड़े रहे हैं। कंपनी के तीन पूर्व कर्मचारियों के मुताबिक, एनवीडिया में असली फैसले जेन्सन हुआंग ही लेते हैं। बोर्ड की भूमिका कंपनी के कामकाज में ज्यादा नहीं रही है। अब वही बोर्ड हुआंग के खिलाफ जांच कर रहा है। बोर्ड ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे लगे कि एनवीडिया की गोपनीय जानकारी चीन तक पहुंची है या अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान हुआ है। ट्रम्प से नजदीकी, अमेरिकी AI नीतियों पर भी असर हुआंग की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ भी अच्छी नजदीकी है। दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत होती है। एक बार टेक्नोलॉजी समिट के दौरान भी ट्रम्प ने हुआंग को अचानक फोन लगा दिया था। हुआंग ने पिछले साल ट्रम्प को चीन को चिप बेचने पर लगी पाबंदियां हटाने के लिए मनाया था। हुआंग का तर्क था कि चीन जैसे बड़े बाजार से अमेरिकी कंपनियों को पूरी तरह दूर रखने से उनका कारोबार प्रभावित होगा और चीन अपनी चिप इंडस्ट्री को तेजी से आगे बढ़ा सकता है। इस तरह हुआंग सिर्फ एनवीडिया का कारोबार ही नहीं संभालते, बल्कि अमेरिकी सरकार की टेक्नोलॉजी नीतियों को प्रभावित करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। बेटे-बेटी और दामाद को भी कंपनी में बड़े पद बेटा स्पेंसर हुआंग: कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजमेंट के डायरेक्टर हैं। रोबोटिक्स से जुड़े कामों में उनकी बड़ी भूमिका है। बेटी मैडिसन हुआंग: प्रोडक्ट मार्केटिंग की सीनियर डायरेक्टर हैं। वे रोबोटिक्स के साथ कंपनी के संचार और मार्केटिंग का काम भी देखती हैं। दामाद निको कैप्रेज: कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट का काम संभालते हैं। परिवार के सदस्यों को मिल रही इन जिम्मेदारियों से कंपनी के कुछ कर्मचारी नाराज भी हैं। उन्हें लगता है कि हुआंग अपने बच्चों को भविष्य में कंपनी की कमान संभालने के लिए तैयार कर रहे हैं। इससे कंपनी के भीतर काम करने के तरीके पर भी असर पड़ा है। बैठकों में हुआंग के बच्चों की अपने पिता तक सीधी पहुंच होती है। वहीं, कंपनी के हर बड़े फैसले में आखिरी मंजूरी हुआंग ही देते हैं। कुछ ग्राहक, सप्लायर और कारोबारी सलाहकार भी अब उनके बच्चों के साथ अपने रिश्ते मजबूत कर रहे हैं। हुआंग हटे तो कौन संभालेगा एनवीडिया? फिलहाल यह साफ नहीं है कि जांच कब तक पूरी होगी। यह भी तय नहीं है कि जांच के बाद हुआंग को CEO पद से हटाया जाएगा या नहीं। लेकिन अगर उन्हें हटाया जाता है तो कंपनी के सामने नया बॉस चुनने की चुनौती होगी। हुआंग ने खुद कहा है कि उनकी जगह लेने के लिए कंपनी में कई लोग हैं। उनके बेटे और बेटी भी इनमें शामिल हो सकते हैं। हालांकि, एनवीडिया का कामकाज काफी हद तक हुआंग के भरोसे चलता है। कंपनी के बड़े फैसले वही लेते हैं। ऐसे में उनके हटने पर कंपनी को संभालना आसान नहीं होगा। बोर्ड के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर हुआंग नहीं रहे तो एनवीडिया की कमान किसे सौंपी जाए? ————————— यह खबर भी पढ़ें… एनवीडिया CEO का चीनी महिला से अफेयर:पत्नी-बच्चों से माफी मांगी, अमेरिका को शक- चीन के लिए जासूसी कर रही थी
दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग ने एक चीनी महिला कारोबारी एलिस हुआंग से अफेयर की बात मान ली है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Nvidia Share Price: अमेरिका की दिग्गज चिप मेकर Nvidia के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) को लेकर चल रही एक आंतरिक जांच ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। जांच इस बात को लेकर है कि क्या हुआंग को किसी विदेशी खुफिया एजेंसी ने निशाना बनाया था।
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हुआंग का चीन की एक कारोबारी महिला एलिस हुआंग (Alice Huang) से करीबी संबंध था। आरोप है कि महिला ने बीजिंग को जानकारी पहुंचाई थी। हालांकि, चीन के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
जेन्सेन हुआंग के भविष्य पर चर्चा
इस मामले के सामने आने के बाद Nvidia में हुआंग की भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। Nvidia दुनिया की सबसे मूल्यवान चिप कंपनी है। AI बूम में हुआंग की भूमिका काफी अहम रही है।
हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों से कहा कि वह अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। हालांकि, उन्होंने रिश्ते से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी।
Nvidia के बोर्ड ने हुआंग पर भरोसा जताया है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी में उनका कोई मजबूत विकल्प नहीं है। हुआंग के पास Nvidia की करीब 3.6% हिस्सेदारी है। वह कंपनी के पांचवें सबसे बड़े शेयरधारक हैं।
शेयर में 5% तक गिरावट
Nvidia के शेयर अमेरिकी बाजार खुलने से पहले करीब 5% तक गिर गए। पिछले सप्ताह भी शेयर में बिकवाली देखने को मिली थी। मौजूदा भाव पर कंपनी की मार्केट वैल्यू में करीब 250 अरब डॉलर की कमी आ सकती है।
ब्रोकरेज Pepperstone के रिसर्च हेड Chris Weston ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इस खबर से शेयर को झटका लग सकता है। हालांकि, उन्हें नहीं लगता कि हुआंग पद छोड़ेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हुआंग को अच्छा व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि Huang ने शानदार काम किया है। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने इस मामले पर हुआंग से बात नहीं की है।
Nvidia की बेटी का दक्षिण कोरिया दौरा रद्द
हुआंग की बेटी मेडिसन हुआंग ने दक्षिण कोरिया का दौरा रद्द कर दिया। वो Nvidia में एग्जीक्यूटिव हैं। उन्हें वहां एक AI कॉन्फ्रेंस में शामिल होना था। हालांकि, Nvidia AI Day Seoul का आयोजन तय कार्यक्रम के मुताबिक होगा।
एशियाई चिप कंपनियों के शेयरों में तेजी
Nvidia की खबर के बीच एशियाई चिप कंपनियों के शेयरों में सुधार दिखा। TSMC के शेयर 4.7% चढ़े। Samsung Electronics में 0.6% और SK Hynix में 0.4% की तेजी रही।
विश्लेषकों का मानना है कि जांच लंबी खिंचने पर Nvidia के निवेश और प्रोडक्ट लॉन्च पर असर पड़ सकता है। इससे AMD जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों को फायदा मिल सकता है। हालांकि, Nvidia के चिप्स को बदलना आसान नहीं है।
Stock Market Holiday: मंगलवार 10 नवंबर को बंद रहेंगे NSE और BSE, जानें अब कब खुलेगा बाजार
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Jensen Huang: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Nvidia के CEO जेनसन हुआंग एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। चीनी कारोबारी एलिस हुआंग (Alice Huang) के साथ उनके कथित अफेयर और चीन के लिए जासूसी किए जाने के आरोपों ने अमेरिकी टेक और खुफिया जगत में हलचल मचा दी है। आरोप है कि एलिस हुआंग को चीन की खुफिया एजेंसियों ने जेनसन हुआंग के करीब पहुंचने और उनके जरिए ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंडस्ट्री से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया हो सकता है। इस मामले ने Nvidia के 63 वर्षीय CEO की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हिस्की पार्टियों, टेक इवेंट्स और अरबों डॉलर के कारोबारी सौदों के बीच एलिस ने जेनसन से नजदीकियां बढ़ाई। अमेरिकी एजेंसियों को शक है कि एलिस चीन की खुफिया एजेंसियों के लिए काम कर रही थीं। उनका मकसद Nvidia प्रमुख तक पहुंच बनाकर AI इंडस्ट्री से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां हासिल करना हो सकता था। इस बीच, जेनसन ने अपनी पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी है।
कंपनी ने शुरू की मामले की जांच
Nvidia के बोर्ड ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को इस कथित ऑपरेशन की जानकारी पहले ही मिल गई थी। यहां तक कि अमेरिकी अधिकारियों ने दोनों के कथित अंतरंग संबंधों को लेकर एक गोपनीय रिपोर्ट भी तैयार किया था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
कैसे बढ़ीं जेनसन हुआंग और एलिस की नजदीकियां?
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच संबंध कम से कम जून 2024 से बताए जा रहे हैं। उस दौरान ताइपे में एक टेक्नोलॉजी ट्रेड शो के बाद दोनों को एक बार में साथ देखा गया था। टेक्नोलॉजी कंपनी NetThunder की ओर से LinkedIn पर शेयर की गई तस्वीरों में जेनसन हुआंग काली लेदर जैकेट पहने एलिस हुआंग के साथ बैठे नजर आए थे। उस शाम दोनों ने टेक इंडस्ट्री से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ समय बिताया और व्हिस्की पी।
इसके बाद मई 2025 में Computex टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी के दौरान Nvidia CEO की ओर से ताइपे के एक चीनी रेस्तरां में डिनर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भी एलिस हुआंग मौजूद थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तस्वीरों और लाइवस्ट्रीम फुटेज में एलिस को जेनसन के करीब बैठे, उनके गाल पर किस करते और उनकी पीठ पर हाथ रखते हुए देखा गया। जब जेनसन पत्रकारों से बात करने के लिए बाहर गए तो एलिस भी उनके पीछे जाती नजर आईं। बाद में दोनों कथित तौर पर एक ही कार से वहां से रवाना हुए।
कौन हैं एलिस हुआंग, जिनसे जुड़ा है पूरा विवाद?
एलिस हुआंग को हुआंग ले (Huang Le) के नाम से भी जाना जाता है। वह चीनी नागरिक हैं। बताया जाता है कि उनके ग्लोबल AI चिप कारोबार से जुड़े कई लोगों और कंपनियों के साथ संपर्क हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चीन में टीवी पत्रकार के रूप में की थी। एक चीनी फंड डेटाबेस की ऑनलाइन प्रोफाइल में HSBC, चीन के सरकारी टीवी CCTV और हुनान टीवी में उनके काम करने का जिक्र है।
बाद में वह टेक्नोलॉजी सेक्टर में आ गईं और सिंगापुर की कंपनी Megaspeed International में वरिष्ठ पद पर काम करने लगीं। यह कंपनी कारोबारियों को AI सिस्टम की ट्रेनिंग और संचालन के लिए कंप्यूटिंग पावर उपलब्ध कराती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, Megaspeed एशिया-प्रशांत क्षेत्र में Nvidia के कंप्यूटिंग पावर क्लाउड कारोबार की प्रमुख साझेदार है।
Megaspeed कंपनी पर क्यों है अमेरिकी एजेंसियों की नजर?
इस पूरे मामले में Megaspeed International की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है। ‘The New York Times’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सरकार 2024 से ही इस कंपनी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। संदेह था कि कंपनी प्रतिबंधित Nvidia, AI प्रोसेसर को चीन तक पहुंचाने में मदद कर रही है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि Megaspeed ने दो साल के भीतर 4.8 अरब डॉलर से अधिक के Nvidia चिप खरीदे थे। वहीं, सिंगापुर के अधिकारियों ने भी 2025 में कंपनी से जुड़ी जांच के दौरान एलिस हुआंग से पूछताछ की थी।
अमेरिका अपने सबसे हाईटेक AI प्रोसेसर चीन को निर्यात करने पर प्रतिबंध लगाया है। वाशिंगटन को आशंका है कि इन चिप्स का इस्तेमाल चीन अपनी सैन्य और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कर सकता है। हालांकि, Megaspeed ने दिसंबर 2025 में अवैध तरीके से चिप ट्रांसफर करने के आरोपों को खारिज किया था। कंपनी ने Bloomberg की रिपोर्टिंग को भ्रामक बताया था। Nvidia भी पहले कह चुकी है कि उसकी जांच में किसी तरह की गड़बड़ी का सबूत नहीं मिला।
जेनसन हुआंग ने पत्नी से मांगी माफी
इस विवाद के बीच जेनसन हुआंग का एक कथित निजी बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों से माफी मांगी है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। उनके इस फैसले से परिवार को दुख पहुंचा। अपने कर्मचारियों को लिखे संदेश में उन्होंने कहा कि उनके व्यवहार का कोई बहाना नहीं है। वह अपनी गलतियों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार से कहा कि वह उनसे प्यार करते हैं। हुआंग ने कहा कि वह जानते हैं कि सिर्फ माफी मांगने से हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। उन्हें उम्मीद है कि समय के साथ उनका परिवार इस मुश्किल दौर से उबर सकेगा और वह दोबारा उनका भरोसा जीत पाएंगे।
Jensen Huang & Alice Huang spotted at Taipei’s Sanliu Shifu (三六食府) on May 22, 2025 — she strokes his back, kisses his cheek, then they leave in the same car.
Footage from Taiwanese media (TVBS).
He later admitted the affair. https://t.co/orAU0LypQd
— Subodh Kumar (@kumarsubodh_) November 9, 2026
Nvidia बोर्ड ने शुरू की स्वतंत्र जांच
जेनसन हुआंग ने अपने बयान में यह भी कहा कि Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवालों और मीडिया रिपोर्ट्स में लगाए गए आरोपों की जांच के लिए स्वतंत्र जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि वह इस जांच का समर्थन करते हैं। वह इसमें पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने अमेरिका और Nvidia के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कंपनी की सुरक्षा और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने बयान के अंत में मीडिया से अपने परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील भी की।
- 1
- 2

