Imtiaz Ali: बुर्का पहनने और पर्दा करने को सही बताने वाली महिलाओं पर भड़के इम्तियाज अली, कहा- ‘आप पीड़ित रही हैं…’

Imtiaz Ali: इम्तियाज़ अली ने बुर्का या पर्दा पहनने वालों के खिलाफ बड़ा स्टेटमेंट देकर हलचल मचा दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने ऐसी महिलाओं की आलोचना की जो बुर्का पहनना सहज मानती है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इसमें सहज महसूस होता है, तो इसका मतलब है कि वे ‘पीड़ित’ रही हैं।

इम्तियाज़ अली ने समदीश भाटिया के पॉडकास्ट पर कहा, “मुझे यह पसंद नहीं है जब कोई कहता है ‘मैं अपने बुर्के में सहज हूं… मैं अपने पर्दे में सहज हूं।’ यह एक बिगड़ा हुआ समाज है। अगर आपको ऐसा लगता है, तो यह ठीक नहीं है। इसका मतलब है कि आप अपने मन में ही इस हद तक पीड़ित हो चुकी हैं, पता नहीं कैसे, कि बंदिशे आपको सहज लगने लगीं।”

जब होस्ट ने कहा कि अलग-अलग समुदायों के नियम अलग-अलग होते हैं और उन्हें उन नियमों को मानने से रोका नहीं जा सकता, तो इम्तियाज़ ने जवाब दिया, “बात किसी को रोकने की नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन मेरे आस-पास के लोग… मेरी सोच यह नहीं है कि मैं किसी को रोक रहा हूं या किसी के घर जाकर बात कर रहा हूं। बल्कि सहनशीलता और संयम की होना चाहिए। देखिए, मेरा हालिया सोचना यह है कि संयम रखने वाले लोग कहां चले गए? आजकल हर कोई चरमपंथी सोच वाला हो गया है। बातचीत करना मुश्किल हो गया है। मैं आपका दुश्मन नहीं हूं।”

इम्तियाज़ अली इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में हैं। हालांकि फ़िल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं, लेकिन यह अब तक बॉक्स ऑफ़िस पर बहुत अच्छी कमाई नहीं कर पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने भारत में पांच दिनों में 8.30 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है।

हाल ही में, इम्तियाज़ अली ने ‘मैं वापस आऊंगा’ के बॉक्स ऑफ़िस परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “यह कोई स्टार-बेस्ड फ़िल्म नहीं है, इसलिए इसे ऐसा ही होना था। इसकी ओपनिंग बहुत बड़ी नहीं हो सकती थी। अगर फ़िल्म अच्छी है, तो लोग इसे देखेंगे और दूसरों को भी देखने के लिए कहेंगे, और यही एकमात्र तरीका है जिससे यह फ़िल्म आगे बढ़ेगी। उम्मीद है कि यह आगे बढ़ेगी और मज़बूत होगी।”

फ़िल्ममेकर ने कहा, “मुझे इस बात की खास खुशी है कि युवा पीढ़ी इसे पसंद कर रही है। आमतौर पर तारीफ़ मिलने और बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता मिलने के बीच थोड़ा समय लगता है, और उम्मीद है कि हम उस अंतर को खत्म करने के करीब हैं।” उन्होंने आगे कहा, “अब टिकटों की बिक्री में तेज़ी आ रही है। अगर आप बिक्री के आंकड़े देखें, तो उनमें सुधार हो रहा है।”

Nestle India दे सकती है स्पेशल डिविडेंड का तोहफा, 3 जुलाई को होगा फाइनल

किटकैट और मैगी जैसे प्रोडक्ट्स की ओनर FMCG कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरहोल्डर्स के लिए स्पेशल डिविडेंड की घोषणा हो सकती है। इस प्रस्ताव पर कंपनी का बोर्ड 3 जुलाई की मीटिंग में चर्चा करने वाला है। इस बारे में कंपनी ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि स्पेशल डिविडेंड मंजूर होने पर उसका पेमेंट 30 जुलाई को या 30 जुलाई से किया जाएगा। इस डिविडेंड पर 3 जुलाई को ही सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।

एक्सचेंज फाइलिंग में नेस्ले इंडिया ने कहा कि कंपनी ​वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर का फाइनल ​डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई है। यही तारीख स्पेशल डिविडेंड के लिए भी रिकॉर्ड डेट होगी। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी इससे पहले वित्त वर्ष 2026 के लिए 7 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है।

Nestle India का शेयर 3 महीनों में 19 प्रतिशत चढ़ा

नेस्ले इंडिया के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। BSE पर वर्तमान में शेयर प्राइस 1415.35 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2.73 लाख करोड़ रुपये के करीब है। शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। 3 महीनों में शेयर की कीमत 19 प्रतिशत मजबूत हुई है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,498.60 रुपये और एडजस्टेड लो 1,085 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 62.76 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

22 जुलाई को जारी होंगे जून तिमाही के नतीजे

नेस्ले इंडिया ने यह भी जानकारी दी है कि उसका बोर्ड 22 जुलाई को भी एक मीटिंग करने वाला है। इस मीटिंग में अप्रैल-जून 2026 तिमाही के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 6,747.79 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 1,114.11 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2026 में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 23,154.60 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 3,544.60 करोड़ रुपये रहा।

Stock Market Holiday: 26 जून को मुहर्रम पर BSE और NSE में छुट्टी रहेगी या नहीं? क्या कहता है हॉलिडे कैलेंडर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

8th Pay Commission Big Update: सितंबर में केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

8th Pay Commission Big Update: आठवें वेतन आयोग को बने करीब 8 महीने बीत गए हैं। आयोग के पास अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 10 महीने का समय बचा है। आयोग को केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज की सैलरी, पेंशन और भत्तों में बदलाव का प्रस्ताव सौंपना है। इसका फायदा करीब 55 लाख एंप्लॉयीज और करीब 69 लाख पेंशनर्स को होगा। इस साल सितंबर में सरकार डीए यानी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

डीए बढ़कर 60 फीसदी हो चुका है

केंद्र सरकार एक साल में दो बार डीए का ऐलान करती है। इस साल जनवरी में सरकार ने डीए 2 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। इससे एंप्लॉयीज का डीए बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। ऑल इंडिया एनपीएस एंप्लॉयीज फेडरेशन के प्रेसिडेंट मनजीत सिंह पटेल ने कहा़, “आम तौर पर डीए का ऐलान सितंबर में होता है। हालांकि, कई बार इसका ऐलान अक्तूबर में हुआ है।”

2-3 महीनों के डेटा पर होता है निर्धारण

उन्होंने कहा कि डीए के ऐलान में देरी की वजह डीए का निर्धारण है। इसके लिए सरकार को कम से कम 2 महीनों के डेटा की जरूरत पड़ती है। सिर्फ जुलाई के डेटा के आधार पर जुलाई से दिसंबर तक के डीए का ऐलान नहीं किया जा सकता। इसलिए सरकार दो से तीन महीनों के डेटा पर आधारित एवरेज चार्ट का इस्तेमाल करती है।

अप्रैल का AICPI-IW 0.8 प्वाइंट्स बढ़कर 149.9 पर

केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज के डीए का कैलकुलेशन इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के डेटा के आधार पर होता है। इसे लेबर ब्यूरो रिलीज करता है। अप्रैल 2026 के लिए अंतिम AICPI-IW 0.8 प्वाइंट्स बढ़कर 149.9 पर पहुंच गया। जुलाई 2026 का डीए का रेट ब्यूरो की तरफ से रिलीज होने वाले AICIP-IW के मई और जून के डेटा पर निर्भर करेगा।

एंप्लॉयीज अपनी मांगों के बारे में बता चुके हैं

8वें वेतन आयोग को ज्ञापन सौंपने की आखिरी तारीख 15 जून, 2026 थी। केंद्र सरकार के एंप्लॉयी यूनियंस और एसोसिएशंस अपने ज्ञापन आयोग को सौंप चुके हैं। इनमें सैलरीज, पेंशन और रिटायरमेंट बेनेफिट्स में रिवीजन के प्रस्ताव हैं। सबसे प्रमुख मांग हायर फिटमेंट फैक्टर से जुड़ी है। इसके अलावा एंप्लॉयीज मिनिमम बेसिक पे में भी बड़ा इजाफा चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: FD करने का प्लान बना रहे हैं? सीनियर सिटीजंस को ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा इंटरेस्ट

राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा कर रहा आयोग

सिंह ने कहा, “ज्ञापन सौंपने की 15 जून की तारीख बीत जाने के साथ ही वेतन आयोग ने एंप्लॉयीज से कंसल्टेशन का एक अहम चरण पूरा कर लिया है। अब आयोग एंप्लॉयीज, पेंशनर्स, न्यायिक अधिकारियों और दूसरे पक्षों से मिले सुझावों की बारीकी से अध्ययन करेगा।” इस बीच, 8वें वेतन आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अपने दौरा के बारे में बताया है। कुछ राज्यों का दौरा पूरा भी हो गया है। इस दौरे में वह एंप्लॉयीज के सुझावों को जानने की कोशिश करेगा।

“मैं बॉस हूं’ वाले बयान पर ट्रंप की सफाई, बोले- मैं मजाक कर रहा था, मेरी बात को गलत समझा गया

Donald Trump: G7 नेताओं से “मैं बॉस हूं” (I’m the boss) वाली बात कहने के बाद, जब यह टिप्पणी वायरल हो गई और समिट के दौरान दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा और लोगों को इस बात पर हंसी भी आई, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई देते हुए कहा, “मैं मजाक कर रहा था। मैं बॉस बनने की कोशिश नहीं कर रहा था।” ट्रंप ने यह बात The Axios Show पर एक इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने बताया कि उनकी टिप्पणी का मकसद मजाक करना था, लेकिन उसे गलत संदर्भ में लिया गया।

उस पल को याद करते हुए जब शो के होस्ट ने ट्रंप से पूछा, “आप कमरे में आए और कहा, ‘मैं बॉस हूं।’ उनमें से कितने लोगों ने इस बात पर यकीन किया होगा?”

इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि जब वह उस कमरे में पहुंचे, जहां पहले से ही दुनिया के कई बड़े नेता बैठे थे, तो उन्होंने माहौल हल्का करने के लिए मजाक में यह बात कही थी। उनका कहना है कि इस बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं थी, लेकिन यह तेजी से वायरल हो गया।

“मैं बॉस हूं…” G7 बैठक में बोले ट्रंप 

बता दें कि बुधवार को, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने G7 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन बैठक में प्रवेश करते समय एक मजाकिया टिप्पणी की, जिस पर सब हंस पड़े।

जब वह तीन दिवसीय जी7 समिट के अंतिम दिन की सुबह की बैठक में पहुंचे, तो बाकी देश के नेता पहले से अपनी सीटों पर बैठे हुए थे। उसी दौरान ट्रंप ने अंदर आते हुए कहा, “मैं बॉस हूं।”

इसी हंसी-मजाक के बीच, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इस टिप्पणी को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पूछा, “आप कैसे हैं?” ट्रंप ने जवाब दिया, “अच्छा हूं, धन्यवाद।”

G7 समिट का आयोजन कैसे होता है, और इसमें कितने देश शामिल हैं?

गौरतलब है कि G7 देश बारी-बारी से कार्यक्रमों की मेजबानी और आयोजन करते हैं। इस बार फ्रांस को पिछले साल के मेजबान कनाडा से G7 की अध्यक्षता मिली थी और 2027 में यह अमेरिका को सौंपी जाएगी।

वहीं, इस समूह का पहला शिखर सम्मेलन 1975 में फ्रांस के रैम्बौइलेट में हुआ था। इसमें छह देशों – फ्रांस, पश्चिमी जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका – के नेता एक साथ आए थे। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के बाद आई सबसे बड़ी आर्थिक मंदी से उबरने की गति तेज करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया था। अगले साल कनाडा भी इसमें शामिल हो गया, जिससे यह G7 बन गया।

यह भी पढ़ें: क्या अमेरिका के इस टॉप साइंटिस्ट ने वुहान लैब को दिए थे पैसे, जहां से फैली थी Covid-19 महामारी? इस ‘खुलासे’ से दुनिया में मचा तहलका!

NEET UG Re-exam 2026: नागपुर के छात्र को दे डाला अबु धाबी में परीक्षा केंद्र, राहुल गांधी ने एक्स पर उठाया मुद्दा तो एनटीए ने दिया गलती सुधारने का भरोसा

NEET UG Re-exam 2026: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का आयोजन कल, रविवार, 21 जून 2026 को पूरे देश में किया जाएगा। परीक्षा में अब जहां बहुत कम समय बचा, वहीं नागपुर के एक छात्र की परेशानी ने कल होने वाली परीक्षा की तैयारियों पर फिर से सवालिया निशान लगा दिया है। इस छात्र को महाराष्ट्र में परीक्षा केंद्र चुनने के बावजूद अबु धाबी में परीक्षा केंद्र अलॉट करने का मामला सामने आया है। इस मामले को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल के जरिए उठाया है। उनकी पोस्ट पर जवाब देते हुए एनटीए ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए गलती सुधारने का आश्वासन दिया है।

होमटाउन से हजारों किलोमीटर दूर अबू धाबी में सेंटर अलॉट किया

यह मामला नागपुर के छात्र अब्दुल्ला का है, जिसे नीट यूजी री-एग्जाम के लिए यूएई के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र किया गया था। इस घटना से छात्र और उसके परिवार के लोग परेशान है। खास बात यह है कि अब्दुल्ला को पिछली परीक्षा के दौरान नागपुर में एक सेंटर अलॉट किया गया था। अब्दुल्ला ने एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय नागपुर, वर्धा और भंडारा को अपने पसंदीदा एग्ज़ामिनेशन सेंटर के तौर पर चुना था। इसके बावजूद, उसे उसके होमटाउन से हजारों किलोमीटर दूर अबू धाबी में सेंटर अलॉट किया गया। छात्र की परेशानी इसलिए और भी बढ़ गई है, क्योंकि परीक्षा में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है और उसके पास न तो पासपोर्ट है और विदेश जाने के पैसे। ऐसे हालात में, परिवार के लिए इतने कम समय में पासपोर्ट और वीजा की फॉर्मैलिटी पूरी करना और उसे परीक्षा देने के लिए विदेश भेजना लगभग असंभव है।

छात्र के परिवार ने एनटीए से किया संपर्क

गलती का पता चलने के बाद, छात्र के अभिभावकों ने तुरंत एनटीए के हेल्पलाइन पर संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। परिवार के मुताबिक, एनटीए अधिकारियों ने माना कि एक टेक्निकल गड़बड़ी हुई थी और उन्हें भरोसा दिलाया कि सुधार की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार देर रात बातचीत के बाद स्टूडेंट को बताया गया कि उसे नागपुर में एक परीक्षा केंद्र दिया जाएगा और शनिवार शाम 4 बजे तक रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

पार्टी महासचिव राहुल गांधी और महाराष्ट्र कांग्रेस नेता ने उठाई आवाज

इस घटना पर कांग्रेस महासचिव और सांसद राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि परिवार के पास न पासपोर्ट है और न विदेश जाने के पैसे। उसको जो तनाव हुआ है, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. अनीस अहमद ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एनटीए से मांग की कि एजेंसी तुरंत एक बदला हुआ एडमिट कार्ड जारी करे और गलती सुधारे।

राहुल की पोस्ट पर एनटीए ने मानी गलती

राहुल गांधी की पोस्ट पर एनटीए ने जवाब देते हुए भरोसा दिया कि छात्र की शिकायत दर्ज कर ली गई है। उस पर तत्काल प्रभाव से एक्शन भी लिया जा रहा है। जरूरी सत्यापन के बाद अगले कुछ घंटों में उसे नागपुर के पास ही कोई परीक्षा केंद्र आवंटित कर सूचित कर दिया जाएगा।

NEET-UG Re-Exam 2026: कल होने वाली परीक्षा के लिए एनटीए आज करेगा पूरे देश में मॉक ड्रिल, पूरे देश में 5500 केंद्रों पर परीक्षा देंगे छात्र

IPOs This Week: 22 जून से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 8 नए इश्यू, 6 कंपनियां होंगी लिस्ट

22 जून से शुरू हफ्ते में देश में 8 नए IPO खुलने वाले हैं। इनमें से 3 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 4 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट का है। शेयर बाजार में होने जा रही नई लिस्टिंग्स की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 6 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। ये सभी SME हैं। आइए जानते हैं डिटेल…

नए IPO

Advit Jewels IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में यह इश्यू 23 जून को ओपन होगा। प्राइस बैंड ₹130-₹138 प्रति शेयर है। लॉट साइज 100 शेयर है। कंपनी का इरादा ₹165.16 करोड़ जुटाने का है। 25 जून को इश्यू की क्लोजिंग होने के बाद शेयर NSE और BSE पर 1 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।

Waterways Leisure Tourism IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹585 करोड़ का इश्यू 23 जून को ओपन होगा और क्लोजिंग 25 जून को होगी। प्राइस बैंड ₹769-₹808 प्रति शेयर है। लॉट साइज 18 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 1 जुलाई को होने की उम्मीद है।

Shreedhar Spinners IPO: ₹30.68 करोड़ का इश्यू 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹51-₹53 प्रति शेयर है। लॉट साइज 2,000 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद लिस्टिंग NSE SME पर 1 जुलाई को होने वाली है।

Jivial Industries IPO: यह 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। कंपनी ₹31.99 करोड़ जुटाना चाहती है। फाइनल इश्यू प्राइस ₹196 प्रति शेयर और लॉट साइज 600 शेयर है। शेयर BSE SME पर 1 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।

Dhanwel Hybrid Seeds IPO: यह 24 जून को खुलेगा और 29 जून को बंद होगा। इश्यू साइज ₹26.73 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹95-₹99 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 2 जुलाई को शुरुआत कर सकते हैं।

CSM Technologies IPO: कंपनी ₹145.78 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू 24 जून को खुलेगा और 29 जून को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹107-₹113 प्रति शेयर और लॉट साइज 132 शेयर है। लिस्टिंग NSE और BSE पर 2 जुलाई को हो सकती है।

Sri Priyanka Geo Commex IPO: यह ₹94.51 करोड़ का है। ओपनिंग 24 जून को होगी। बोली ₹207-₹212 प्रति शेयर के भाव पर लगा सकते हैं। लॉट साइज 600 शेयर है। 29 जून को इश्यू बंद होने के बाद शेयर NSE SME पर 2 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।

IC Electricals IPO: यह 25 जून को खुलेगा और 30 जून को बंद होगा। अभी साइज, प्राइस बैंड, लॉट साइज तय नहीं हुआ है। शेयर NSE SME पर 3 जुलाई को शुरुआत कर सकते हैं।

Jio Platforms IPO: साइज, वैल्यूएशन से लेकर फंड के इस्तेमाल और कंपनी की वित्तीय सेहत तक, 10 पॉइंट में पूरी डिटेल

पहले से खुले IPO

Riyaasat Lifestyle IPO: ₹30.77 करोड़ का इश्यू 18 जून को खुला था और 22 जून को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹102-₹108 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। अभी तक यह महज 8 प्रतिशत भरा है। शेयर BSE SME पर 25 जून को लिस्ट हो सकते हैं।

Avience Biomedicals IPO: ₹30.24 करोड़ का इश्यू 22 जून को बंद होगा। 18 जून से अब तक यह 43.79 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। प्राइस बैंड ₹196-₹208 प्रति शेयर है। लॉट साइज 600 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 25 जून को लिस्ट हो सकते हैं।

Anubhav Plast IPO: यह 19 जून को खुला था और 23 जून को बंद होगा। कंपनी ₹24 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू अब तक 1.21 गुना भर चुका है। बोली ₹77-₹80 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में लगा सकते हैं। लॉट साइज 1,600 शेयर है। कंपनी के BSE SME पर 29 जून को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Turtlemint Fintech Solutions IPO: यह इश्यू भी 19 जून को खुला था और 23 जून को बंद होगा। साइज ₹882.67 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹144-₹152 प्रति शेयर और लॉट साइज 98 शेयर है। अभी तक यह IPO 46 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है। शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 29 जून को हो सकती है।

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 24 जून को NSE SME पर Clay Craft की लिस्टिंग होने वाली है। इसी दिन BSE SME पर Diksha Polymers, Leapfrog Engineering और Liotech Industries के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 25 जून को BSE SME पर Riyaasat Lifestyle के लिस्ट होने की उम्मीद है। इसी दिन NSE SME पर Avience Biomedicals की लिस्टिंग हो सकती है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Vikram Bhatt: ‘हॉन्टेड 3D’ की सक्सेस के बाद विक्रम भट्ट ने नई फिल्म का किया ऐलान, ‘1920’ हॉरर फ्रैंचाइजी की होगी वापसी

Vikram Bhatt: ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ की सफलता के बाद फिल्ममेकर विक्रम भट्ट अपनी एक और हिट हॉरर फ्रैंचाइजी पर काम करने जा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि वे ‘1920’ फ्रैंचाइजी की अगली फ़िल्म ‘1920 कोल्ड विंटर’ को डायरेक्ट करेंगे।

प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर किया और विक्रम ने इसे री-शेयर किया। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आनंद पंडित और विक्रम भट्ट की पार्टनरशिप की कामयाबी का सिलसिला जारी है। ‘1920’ की ज़बरदस्त सफलता के बाद, यह जोड़ी पहले से ही ‘Haunted 3D: Echoes of the Past’ को लेकर चर्चा में है और अब वे दर्शकों के लिए ‘1920: Cold Winter’ लाने को तैयार हैं, जो इस मशहूर फ़्रैंचाइज़ी का अगला डरावना चैप्टर होगा।”

‘1920: Cold Winter’ को आनंद पंडित प्रोड्यूस करेंगे और इसे विक्रम भट्ट ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसे रूपा पंडित और राहुल वी दुबे ने को-प्रोड्यूस किया है। विक्रम भट्ट की लिखी और डायरेक्ट की गई हॉरर फ़िल्म ‘1920’ साल 2008 में रिलीज़ हुई थी।

1920 के दौर पर आधारित इस गोथिक हॉरर फिल्म में रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा ने एक शादीशुदा जोड़े का रोल निभाया था, जो एक भूतिया हवेली में रहने जाते हैं, जहां पत्नी पर एक बुरी आत्मा का साया पड़ जाता है। इसका सीक्वल – ‘1920: द एविल रिटर्न्स’ – 2012 में रिलीज़ हुआ था। भूषण पटेल की डायरेक्ट की गई इस फ़िल्म में आफताब शिवदासानी, टिया बाजपेयी, विद्या मालवड़े और शरद केलकर ने काम किया था। तीसरी फ़िल्म – ‘1920: लंदन’ – 2016 में रिलीज़ हुई थी। इसे टीनू सुरेश देसाई ने डायरेक्ट किया था।

विक्रम भट्ट 2018 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘1921’ के साथ इस फ़्रैंचाइज़ी में वापस लौटे, जिसमें ज़रीन खान और करण कुंद्रा ने काम किया था। पाँचवीं फ़िल्म – ‘1920: हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट’ – में अविका गोर और राहुल देव थे, और यह 2023 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म सीरीज़ ने दुनिया भर में कुल मिलाकर ₹100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है।

इस बीच, विक्रम भट्ट की हालिया डायरेक्टोरियल फ़िल्म का नाम ‘हॉन्टेड 3D’ था। इसमें मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे ने काम किया था। फ़िल्म को आनंद पंडित और राकेश जुनेजा ने प्रोड्यूस किया था, और इसके को-प्रोड्यूसर रूपा पंडित, दिलीप जायसवाल, राहुल वी दुबे, मनीष भूषण मिश्रा और संजय सिंह थे।

यह फ़िल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और ज़्यादातर नेगेटिव रिव्यू मिलने के बावजूद, अपने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे आगे रही। फ़िल्म ने इम्तियाज़ अली की ‘मैं वापस आऊंगा’, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ जैसी फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया। ₹13 करोड़ के बजट में बनी ‘हॉन्टेड 3D’ ने एक हफ़्ते में ही ₹18 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है।

मेकअप खरीदने से पहले पढ़ लें ये टिप्स, Foundation और Compact में कौन देगा बेहतर रिजल्ट?

मेकअप की दुनिया में कुछ फैसले ऐसे होते हैं जो दिखने में छोटे लगते हैं, लेकिन पूरे लुक को बदल सकते हैं। लिक्विड फाउंडेशन और कॉम्पैक्ट पाउडर भी उन्हीं में से एक हैं। कई लोग बिना ज्यादा सोचे किसी एक प्रोडक्ट को चुन लेते हैं, लेकिन सही चुनाव आपकी स्किन टाइप, लाइफस्टाइल और जरूरत पर निर्भर करता है। किसी को पूरे दिन फ्रेश दिखना पसंद है, तो कोई बेदाग और स्मूद फिनिश चाहता है।

ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि कौन-सा प्रोडक्ट आपकी खूबसूरती को बेहतर तरीके से निखार सकता है। अगर आप भी अगली बार ब्यूटी काउंटर पर खड़े होकर कन्फ्यूज नहीं होना चाहते, तो पहले जान लीजिए कि इन दोनों में असली फर्क क्या है और आपके लिए कौन-सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

जब चाहिए फ्लॉलेस और कैमरा-रेडी लुक

Liquid Foundation क्यों है मेकअप लवर्स की पहली पसंद?

अगर चेहरे पर पिग्मेंटेशन, एक्ने मार्क्स, रेडनेस या असमान स्किन टोन है, तो लिक्विड फाउंडेशन सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। यह त्वचा पर एक समान बेस तैयार करता है और चेहरे को ज्यादा निखरा हुआ लुक देता है।

शादी, पार्टी, ऑफिस इवेंट या किसी खास मौके पर जहां तस्वीरें क्लिक होनी हों, वहां फाउंडेशन का इस्तेमाल मेकअप को प्रोफेशनल फिनिश देता है। आजकल यह मैट, नैचुरल और डेवी फिनिश जैसे कई विकल्पों में उपलब्ध है।

लेकिन कुछ चुनौतियां भी हैं

फाउंडेशन लगाने के लिए सही शेड चुनना और अच्छी तरह ब्लेंड करना जरूरी होता है। साथ ही गर्मी और उमस के मौसम में कुछ लोगों को यह थोड़ा भारी महसूस हो सकता है।

किन लोगों के लिए है बेस्ट?

  • पिग्मेंटेशन या दाग-धब्बों वाले लोग
  • ड्राई स्किन वाले यूजर्स
  • पार्टी और इवेंट में मेकअप करने वाले
  • हाई कवरेज पसंद करने वाले

दो मिनट में तैयार होना है? तो Compact Powder है आपका साथी

रोजाना इस्तेमाल के लिए क्यों पसंद किया जाता है कॉम्पैक्ट?

अगर आप कम समय में फ्रेश और साफ-सुथरा लुक चाहते हैं, तो कॉम्पैक्ट पाउडर सबसे आसान विकल्प साबित हो सकता है। इसे लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और कुछ ही मिनटों में चेहरा तैयार हो जाता है।

भारत जैसे गर्म और आर्द्र मौसम में कॉम्पैक्ट पाउडर अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने और चेहरे की चमक कम करने में मदद करता है। यही वजह है कि यह छात्रों, ऑफिस जाने वालों और कम मेंटेनेंस मेकअप पसंद करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है।

इसकी सबसे बड़ी सीमा क्या है?

कॉम्पैक्ट पाउडर चेहरे की रंगत को थोड़ा बेहतर दिखा सकता है, लेकिन यह गहरे दाग, पिग्मेंटेशन या एक्ने मार्क्स को पूरी तरह नहीं छिपा सकता।

किन लोगों के लिए है बेस्ट?

  • ऑयली स्किन वाले
  • स्टूडेंट्स
  • ऑफिस गोअर्स
  • मेकअप की शुरुआत करने वाले
  • जल्दी तैयार होने वाले लोग

आखिर आपके लिए सही विकल्प कौन-सा है?

Liquid Foundation चुनें 

  • आपको ज्यादा कवरेज चाहिए
  • चेहरे पर दाग-धब्बे या असमान रंगत है
  • आप अक्सर इवेंट्स और फंक्शन अटेंड करते हैं
  • कैमरा-फ्रेंडली मेकअप चाहते हैं

Compact Powder चुनें 

  • ऑयल कंट्रोल आपकी प्राथमिकता है
  • आपको हल्का मेकअप पसंद है
  • दिनभर टच-अप की जरूरत पड़ती है
  • कम समय में तैयार होना चाहते हैं

क्या दोनों को साथ इस्तेमाल किया जा सकता है?

बिल्कुल। कई मेकअप एक्सपर्ट पहले लिक्विड फाउंडेशन लगाते हैं और फिर उसके ऊपर कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है और चेहरे पर अतिरिक्त चमक भी नहीं आती।

खूबसूरती नहीं, जरूरत के हिसाब से चुनें

लिक्विड फाउंडेशन और कॉम्पैक्ट पाउडर दोनों ही अपने-अपने काम में बेहतरीन हैं। अगर आपका लक्ष्य परफेक्ट कवरेज और ग्लैमरस लुक है तो फाउंडेशन बेहतर रहेगा। वहीं, रोजमर्रा के इस्तेमाल, ऑयल कंट्रोल और आसान टच-अप के लिए कॉम्पैक्ट पाउडर ज्यादा व्यावहारिक विकल्प साबित हो सकता है। सही चुनाव वही है जो आपकी स्किन टाइप, लाइफस्टाइल और मेकअप जरूरतों से मेल खाता हो।

पुरुषों की सबसे आम स्किनकेयर गलती! सनस्क्रीन को लेकर जानें एक्सपर्ट की राय

NEET-UG Re-Exam 2026: कल होने वाली परीक्षा के लिए एनटीए आज करेगा पूरे देश में मॉक ड्रिल, पूरे देश में 5500 केंद्रों पर परीक्षा देंगे छात्र

NEET-UG Re-Exam 2026: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) स्नातक (UG) 2026 पुन: परीक्षा (Re-Exam) का आयोजन कल रविवार, 21 जून 2026 को पूरे देश में किया जाएगा। इस परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीए परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कमर कस ली है।

अपनी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एनटीए आज पूरे देश में मॉक ड्रिल कर रही है। एनटीए की यह मॉक ड्रिल किसी भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा अब तक के सबसे बड़े सुरक्षा इंतजामों में से एक का जायजा लेंगे। पूरी रिहर्सल सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक चलेगी। इसमें एग्जाम प्रोसेस के हर स्टेज को दिखाया जाएगा, जिसमें प्रश्न पत्रों की डिलीवरी से लेकर आंसर शीट के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन तक शामिल होगा।

5,500 से ज्यादा केंद्रों पर परीक्षा कल 

पूरे देश में परीक्षार्थी कल 551 भारतीय शहरों और 14 अंतरराष्ट्रीय ठिकानों पर फैले 5,500 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी 2026 री-एग्जाम देंगे। इन सभी एग्जाम सेंटर को हाई-सिक्योरिटी जोन बनाया गया है, जिसमें त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसके लिए अधिकारी जिला प्रशासन, राज्य पुलिस बल और केंद्र सरकार के विशेष सुरक्षा दस्तों को शामिल किया गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और टेस्ट के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2 लाख से 2.5 लाख पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा, लगभग 15,000 पैरामिलिट्री कर्मियों को प्रश्नपत्र के ट्रांसपोर्टेशन और परीक्षा के बाद आंसर शीट की सुरक्षित वापसी का काम सौंपा गया है। बेहतर निगरानी के लिए, अधिकारियों ने परीक्षा की जगहों पर 1.5 लाख और CCTV कैमरे और 15,000 सिग्नल जैमर लगाए हैं। सभी सेंटर्स पर एनटीए हेडक्वार्टर और देश भर में बनाए गए खास कंट्रोल रूम से रियल टाइम में नजर रखी जाएगी।

22 लाख से ज्यादा छात्र लेंगे परीक्षा में हिस्सा

अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 22.8 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्टर किया है, जिससे यह देश के सबसे बड़े एंट्रेंस टेस्ट में से एक बन गया है। 18.5 लाख से ज़्यादा कैंडिडेट्स ने अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिए हैं, जबकि लगभग 3.5 लाख स्टूडेंट्स ने अपना परीक्षा शहर या सेंटर बदलने का ऑप्शन चुना है। खास बात यह है कि सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी को मजबूत करने की कोशिशों के तहत 98.8% परीक्षा केंद्र सरकारी शैक्षिक संस्थानों में बनाए गए हैं।

CBSE Class 10 Second Board Result 2026: 10वीं कक्षा दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, परिणाम में देरी पर उठ रहे हैं सवाल

Priyaka Chopra: एंजेलिना जोली के साथ देसी गर्ल ने नए प्रोजेक्ट को किया कंफर्म, हॉलीवुड सुपरस्टार के लिए कही ये बड़ी बात

Priyaka Chopra: सालों की कड़ी मेहनत के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, सात साल के गैप के बाद, यह एक्ट्रेस SS राजामौली की डायरेक्ट की गई बड़ी पैन-इंडियन एक्शन-एडवेंचर फ़िल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय फ़िल्मों में वापसी कर रही हैं। वहीं उन्होंने हाल ही में एक बड़ी अपडेट शेयर की है।

फॉर्च्यून इंडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कन्फर्म किया कि वह हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली के साथ काम करेंगी। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी, जिससे फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या वह जोली के साथ किसी फिल्म, एडवर्टाइजिंग कैंपेन या किसी चैरिटी से जुड़े काम में साथ आएंगी। बातचीत के दौरान, प्रियंका ने यह भी बताया कि उन्हें जोली के साथ-साथ पेनेलोप क्रूज़ और सलमा हायेक बहुत इंस्पायर भी करती हैं।

प्रियंका ‘वाराणसी’ के साथ इंडियन सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। अब तक की सबसे महंगी इंडियन फिल्मों में से एक, राजामौली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का बजट ₹1,200–1,400 करोड़ (135–150 मिलियन डॉलर) है। दुनिया भर में शूट की गई इस एडवेंचर फिल्म की शूटिंग जॉर्जिया, अंटार्कटिका, अफ्रीका और हैदराबाद में हुई है।

फिल्म के बड़े पैमाने के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, “हम जो करने की कोशिश कर रहे हैं, वह बहुत बड़ा और महत्वाकांक्षी है; ऐसा काम बहुत समय से देखने को नहीं मिला है। मैं न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के लिए भी बहुत खुश और उत्साहित महसूस कर रही हूं, क्योंकि यह एक बहुत बड़ी ग्लोबल रिलीज़ होगी और लोगों को पता चलेगा कि हम पिछले तीन सालों से किस चीज़ पर काम कर रहे हैं।” यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी।

प्रियंका, PPP के को-प्रोडक्शन में ‘लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स’ और ‘पाइरेट्स ऑफ़ द कैरिबियन’ के स्टार ऑरलैंडो ब्लूम के साथ भी काम करेंगी। उनके पास मीरा नायर की बायोग्राफ़िकल ड्रामा फ़िल्म ‘अमरी’ भी पाइपलाइन में है। इसके अलावा, वह निकोलस स्टोलर की फ़िल्म ‘जजमेंट डे’ में भी नज़र आएंगी, जिसमें विल फेरेल, ज़ैक एफ्रॉन, रेजिना हॉल और अन्य कलाकार भी शामिल हैं।

हाल के दिनों में प्रियंका अपने प्रोजेक्ट्स चुनने को लेकर काफ़ी सोच-समझकर फ़ैसले ले रही हैं। वह मानती हैं कि सालों की कड़ी मेहनत के बाद, वह अपने करियर के ऐसे पड़ाव पर पहुंच गई हैं जहां उन्हें अपनी पसंद के प्रोजेक्ट्स चुनने की आज़ादी मिल गई है। उन्होंने कहा, “जब मैंने शुरुआत की थी, तब स्क्रिप्ट्स मेरे हिसाब से नहीं लिखी जाती थीं। मेरे पति निक (जोनस) ने हाल ही में (सिंगर बियॉन्से के शब्दों को दोहराते हुए) कहा था कि ‘तुमने जो त्याग किया था, अब तुम उसके दूसरे छोर पर हो।’ अब मैं अपनी पसंद के प्रोजेक्ट्स चुन सकती हूँ और अपने प्रोजेक्ट्स खुद बना सकती हूं।”