कूलर खोलते ही दिखा ऐसा खौफनाक नजारा, अंदर कुंडली मारकर बैठा था विशाल सांप, वीडियो हुआ वायरल

गर्मी के मौसम में कूलर जहां लोगों को राहत और ठंडक देता है, वहीं कभी-कभी यही आराम देने वाला उपकरण डर का कारण भी बन जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। रोजमर्रा की तरह जब एक शख्स ने अपना कूलर चलाने की कोशिश की, तो उसे अंदर कुछ ऐसा दिखाई दिया जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। यह घटना न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि यह भी दिखाती है कि गर्मियों में घर के उपकरणों की समय-समय पर जांच करना कितना जरूरी है।

वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे लगातार शेयर कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह मामला एक बार फिर सावधानी और सतर्कता की अहमियत को उजागर करता है।

कूलर के अंदर छिपा था “अनचाहा मेहमान”

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कूलर के पंखे और तारों के बीच एक बड़ा सांप फंसा हुआ है। उसका शरीर पीले-सुनहरे रंग का है और काले धब्बों के साथ बेहद डरावना और चमकदार नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि ठंडी और अंधेरी जगह की तलाश में वह कूलर के अंदर घुस गया और वहीं फंस गया।

एक छोटी सी चूक बन सकती थी बड़ा खतरा

कूलर खोलते ही यह खतरनाक दृश्य सामने आया। अगर कोई व्यक्ति बिना देखे कूलर चालू कर देता या अंदर हाथ डाल देता, तो यह घटना गंभीर हादसे में बदल सकती थी। यह वीडियो लोगों को एक बार फिर सावधानी बरतने की चेतावनी देता है, खासकर गर्मियों में।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यह तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने इसे जमकर शेयर किया और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ यूजर्स ने इसे देखकर डर जताया, तो कुछ ने हैरानी जाहिर की।

मजाक और सलाह दोनों साथ-साथ

कमेंट सेक्शन में लोगों ने इसे “कूलर का नया मालिक” और “नेचुरल एसी” जैसे मजेदार नाम भी दे दिए। वहीं कई लोगों ने गंभीरता से सलाह दी कि ऐसी स्थिति में खुद कुछ करने की बजाय तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाना चाहिए।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

कुछ यूजर्स ने अपने अनुभव भी साझा किए, जहां उनके घर के कूलर, पाइप या गाड़ियों में सांप या अन्य जानवर घुस गए थे। इस घटना ने लोगों को एक बार फिर सतर्क रहने की याद दिला दी है।

सड़क किनारे खाया एक स्नैक और बदल गई इन दो दोस्तों की जिंदगी, आज बना दिया करोड़ों का ब्रांड!

तेज प्रताप ने आकाश यादव और अनुष्का यादव पर दर्ज कराई FIR, लगाए ये बेहद गंभीर आरोप

जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व सहयोगी आकाश यादव और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तेज प्रताप का आरोप है कि ये लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके और उनके पिता तथा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के खिलाफ साजिश रची जा रही है।

तेज प्रताप ने दर्ज कराई एफआईआर

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की। तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें मिली कथित धमकियों के पीछे कोई बड़ी राजनीतिक साजिश हो सकती है, जिसकी जांच होनी चाहिए। यह शिकायत पटना के सचिवालय थाने में दर्ज कराई गई है। तेज प्रताप यादव ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर आकाश यादव, उनकी बहन अनुष्का यादव और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

लगाया ये आरोप 

तेज प्रताप का आरोप है कि ये लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव की तबीयत पहले से ही ठीक नहीं है और उनके खिलाफ भी साजिश रची जा रही है। तेज प्रताप यादव ने यह भी दावा किया कि कुछ लोग उन्हें और उनके पिता को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आकाश यादव किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा हो सकते हैं और विपक्षी दलों के साथ मिलकर उनके खिलाफ काम कर रहे हैं। इस शिकायत में अनुष्का यादव का नाम भी शामिल है। अनुष्का पहले भी तेज प्रताप यादव से जुड़े एक विवाद को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं।

क्या है पूरा विवाद

पिछले साल तेज प्रताप यादव एक निजी विवाद को लेकर चर्चा में आ गए थे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि उनका एक महिला के साथ रिश्ता है, जबकि उनकी शादी पहले से हो चुकी है। इस बयान के बाद उनके परिवार और राजनीतिक दल के भीतर काफी विवाद खड़ा हो गया था। विवाद बढ़ने के बाद उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से बाहर कर दिया गया था। इस पार्टी के अध्यक्ष उनके पिता लालू प्रसाद यादव हैं। हालांकि, बाद में तेज प्रताप ने अपने बयान से पीछे हटते हुए कहा था कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट के हैक होने की वजह से यह गलत जानकारी सामने आई थी। इस बीच मौजूदा विवाद उस समय और बढ़ गया, जब तेज प्रताप यादव के शिकायत दर्ज कराने से पहले आकाश यादव पटना के पाटलिपुत्र थाने पहुंचे। आकाश यादव ने आरोप लगाया कि तेज प्रताप यादव और उनके एक सहयोगी उनके परिवार से मिलने के लिए जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर की छत गिरने से मलबे में दबे 20 से 25 लोग

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के गर्भगृह के सामने बन रहे सभामंडप का छत अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में 20 से 25 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है। मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

कई लोगों हुए घायल 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार होने के कारण हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन सभा भवन की छत का एक हिस्सा और उसे सहारा देने वाला एक खंभा अचानक गिर गया। हादसे के समय नीचे कई श्रद्धालु मौजूद थे, जो मलबे की चपेट में आ गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

हॉल गिरने की वजह अभी साफ नहीं

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बचाव दल और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। शुरुआती खबरों में कुछ लोगों की मौत की आशंका जताई गई थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक प्रशासन ने किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।

बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में बन रहे इस सभा भवन का निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा था। हादसे के बाद निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों का कहना है कि हॉल गिरने की असली वजह की जांच की जा रही है। साथ ही, मलबे में फंसे लोगों और घायलों की सही संख्या का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

IND vs AFG 3rd ODI: 39 साल की उम्र में रोहित शर्मा ने किया कमाल, मैच में कर दिखाया ये बड़ा कारनामा

IND vs AFG:  भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज चेन्नई में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट लेकर विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। वहीं रोहित शर्मा ने फील्डिंग में अहम भूमिका निभाते हुए अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों के कैच लपके। भारतीय वनडे क्रिकेट के लंबे इतिहास में ये पहली बार हुआ जब किसी मैच में टीम के पहले तीन विकेट एक ही खिलाड़ी ने कैच लिए हो।

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्‍णा ने अफगानिस्‍तान को बैक टू बैक 4 झटके दिए। प्रसिद्ध कृष्‍णा के ओवर के पहले 3 कैच रोहित शर्मा ने लिया, वहीं मुकाबले का चौथा कैच श्रेयस अय्यर ने लिया।

इससे पहले कब लिए है विकेट

भारतीय वनडे क्रिकेट में इससे पहले भी ऐसे मौके आए हैं जब किसी एक फील्डर ने एक ही गेंदबाज की गेंद पर तीन कैच पकड़े हों। 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण ने इरफान पठान की गेंदों पर तीन कैच लिए थे। वहीं 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ शिखर धवन ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर ऐसा किया था। लेकिन, इन दोनों मौकों पर गेंदबाज और फील्डर की जोड़ी ने टीम के शुरुआती तीनों विकेट मिलकर नहीं दिलाए थे। इसी वजह से कि रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा की उपलब्धि को खास माना जा रहा है।

प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी

प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा की जोड़ी ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में खूब परेशान किया। प्रसिद्ध ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट हासिल किया। उनकी गेंद पर स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में पहुंच गई। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी सटीक गेंदबाजी से अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनकी गेंदों पर रहमत शाह और इब्राहिम जदरान भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और दोनों के विकेट भारत के खाते में चले गए। ये तीनों कैच भी रोहित शर्मा ने लिया।

इसके बाद उन्होंने दरवेश रसूली को भी पवेलियन भेजकर अपना चौथा विकेट हासिल किया। श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन कैच में बदल दिया। प्रसिद्ध की शानदार गेंदबाजी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Ram Charan: राम चरण-उपासना ने बर्थडे पर बेटी क्लिनकारा का फेस किया रिवील, क्यूट पोस्ट की शेयर

Ram Charan: राम चरण इन दिनों बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी अपनी लेटेस्ट स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म ‘पेड्डी’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस जश्न के बीच, एक्टर ने अपनी बेटी जन्मदिन पर फैंस को एक खास तोहफा दे दिया है। कपल ने बड़ी बेटी का फेस रिवील कर दिया है। सोशल मीडिया पर तीनों की प्यारी फोटो तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि अभी तक जुड़वां बच्चों के चेहरे सामने नहीं आए हैं।

उपासना ने राम चरण के साथ इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है। कपल ने फोटो शेयर की है। फोटो में उपासना और राम चरण क्लिनकारा को गोद में लिए हंसाते दिख रहे हैं। वहीं क्लिनकारा खिलखिसाकर हंसी नजर आ रही है। लाइट ब्लू कलर की फ्रॉक में वे काफी क्यूट लग रही है।

उपासना ने कैप्शन में लिखा- Happy Birthday KlinKaara our precious little one…। कपल की पोस्ट पर स्टार्स से लेकर आम लोग सभी दिल से प्यार लुटा रहे हैं। वहीं समांथा रुथ प्रभु ने भी कमेंट में दिल इमोजी शेयर किया है। राम चरण की बेटी को जन्मदिन की खूब बधाई और प्यार मिल रहा है।

कपल हर काम उनके परिवार की परंपरा के प्रति श्रद्धा को और दिखाता है। खास बात ये हैं कि जुड़वा बच्चों का जन्म उनकी बड़ी बहन वाले ही कमरे में हुआ था, और उनके जन्म का समय ज्योतिषीय रीति-रिवाजों के अनुसार तय किया गया था। राम चरण और उपासना ने 2012 में शादी की थी। जून 2023 में उन्होंने अपनी पहली बेटी क्लिन कारा का वेलकम किया था।

कपल ने 31 जनवरी को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। उन्होंने इस मौके का जश्न पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। चरण और उपासना के लिए ने अब दोनों का नामकरण कर दिया है, जिसमें बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा है।

PhonePe के यूजर्स के लिए बड़ी खबर, इनएक्टिव वॉलेट पर चुकानी पड़ेगी फीस

डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म फोनपे के यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अपनी वॉलेट पॉलिसी में बदलाव किया है। अगर कोई यूजर लंबे समय तक अपने वॉलेट का इस्तेमाल नहीं करता है तो उसे इनएक्टिव मेंटेनेंस चार्ज चुकाना होगा। कंपनी ने इस बारे में एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है।

हर तिमाही 100 रुपये की इनएक्टिव फीस

PhonePe की नई पॉलिसी में कहा गया है कि अगर कोई यूजर अपने वॉलेट के जरिए लगातार 365 दिन तक कोई फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं करता है तो उसके वॉलेट को इनएक्टिव कैटेगरी में डाल दिया जाएगा। इसके बाद उसे हर तिमाही 100 रुपये (जीएसटी सहित) इनएक्टिव मेंटेनेंस फीस चुकानी होगी।

बैंक अकाउंट के जरिए यूपीए ट्रांजेक्शन से काम नहीं चलेगा

कंपनी यह साफ कर दिया है कि सिर्फ फोनपे ऐप को ओपन करने या यूपीआई से लिंक्ड किसी बैंक अकाउंट से पेमेंट करने को वॉलेट एक्टिविटी नहीं मानी जाएगी। ब्लॉगपोस्ट में कहा गया है, “फोनपे अप्लिकेशन में लॉग-इन करने,यूपीआई ट्रांजेक्शन, ऑन-ऐप कैटेगरी पेमेंट/एप्लिकेशंस (रिचार्ज, बिल पेमेंट्स, क्रेडिट कार्ड्स, लोन, इंश्योरेंस) या किसी दूसरे नॉन-वॉलेट ट्रांजेक्शंस या वॉलेट के लिए केवायसी सब्मिशन को वॉलेट एक्टिविटी नहीं माना जाएगा।”

वॉलेट के जरिए करना होगा ट्रांजेक्शन 

फोनपे का कहना है कि वॉलेट एक्टिव बनाए रखने के लिए यूजर्स को सीधे अपने फोनपे वॉलेट के जरिए ट्रांजेक्शन करना होगा। कंपनी ने बताया है कि यूजर्स पर इनएक्टिविटी फीस लगाने से पहले उसे बताया जाएगा। फीस डिडक्ट करने से 15 दिन पहले उसे नोटिस भेजा जाएगा। हालांकि, नोटिस पीरियड में वॉलेट के जरिए पेमेंट कर यूजर्स इस फीस से बच सकते हैं। ऐसा करने के बाद वॉलेट को एक्टिव मार्क कर दिया जाएगा।

कंपनी ऐसे डिडक्ट करेगी इनएक्टिव फीस

वॉलेट में पर्याप्त फंड होने पर कंपनी इससे सीधे 100 रुपये का वॉलेट इनएक्टिविटी मेंटेनेंस फी डिडक्ट कर लेगी। अगर वॉलेट में 100 रुपये से कम का बैलेंस है तो सिर्फ मौजूद अमाउंट डिडक्ट होगा। निगेटिव बैलेंस क्रिएट बगैर बाकी को घटाकर जीरो कर दिया जाएगा। बड़ी संख्या में यूजर्स फोनपे वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें: Zerodha ने लॉन्च किए भारत के पहले टारेगट-डेट म्यूचुअल फंड्स, जानिए इनकी खास बातें

इनएक्टिव फीस से बचने का उपाय 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूजर्स को इनएक्टिव फीस से बचने के लिए कम से कम एक ट्रांजेक्शन अपने फोनपे वॉलेट से करने का ध्यान रखना होगा। ऐसा एक साल में सिर्फ एक बार करना पर्याप्त होगा। पहले भी डिजिटल पेमेंट कंपनियां इस तरह का चार्ज लगा चुकी है। 2021 में मोबीक्विक ने इनएक्टिव यूजर्स के लिए वॉलेट मेंटेनेंस चार्ज की शुरुआत की थी।

Father’s Day 2026: बॉलीवुड के वे यादगार ऑन-स्क्रीन फादर्स, जिन्होंने पिता होने के बदल दिए मायने

Father’s Day 2026: इस फादर्स डे पर, हम उन ऑन-स्क्रीन पिताओं को सेलिब्रेट कर रहे हैं, जिनकी कहानियां, त्याग और बिना शर्त प्यार आज भी अलग-अलग पीढ़ियों के दर्शकों के दिलों को छूते हैं। इस फादर्स डे ऑन स्क्रीन पॉपुलर पिता के किरदार को निभाने वाले एक्टर्स के बारे में जानते हैं।

Kuch Kuch Hota Hai

इस पसंदीदा फ़ैमिली ड्रामा में, शाहरुख़ खान ने राहुल का किरदार निभाया है। राहुल एक देखभाल करने वाले सिंगल फ़ादर हैं और अपनी बेटी अंजलि के साथ उनका रिश्ता बहुत प्यारा है। उनका रिश्ता दोस्ती, भरोसे और बिना शर्त प्यार पर टिका है, जिसने राहुल को बॉलीवुड के सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन पिताओं में से एक बना दिया है।

Kabhi Khushi Kabhie Gham

अमिताभ बच्चन का किरदार ‘यशवर्धन रायचंद’ परिवार की परंपराओं और अपने बेटे के प्रति प्यार के बीच उलझा हुआ एक सख्त पिता का है। भले ही उनका सख्त बर्ताव अक्सर दूरियां पैदा करता है, लेकिन यह किरदार असल में उन भावनात्मक संघर्षों और गहरे लगाव को दिखाता है जो कई पिता अपने मन के भीतर छिपाकर रखते हैं।

Gunjan Saxena: The Kargil Girl

पंकज त्रिपाठी ने अनूप सक्सेना का किरदार शानदार ढंग से निभाया है—एक ऐसे पिता जो अपनी बेटी के सपनों पर हमेशा भरोसा रखते हैं। उनका शांत सहयोग, हौसला बढ़ाना और प्रगतिशील सोच उन्हें बिना शर्त माता-पिता के प्यार का एक बेहतरीन उदाहरण बनाती है। हाल के समय की फिल्मों में यह किरदार पिता की ऐसी भूमिकाओं में से एक है जिनसे लोग आसानी से जुड़ाव महसूस करते हैं।

Angrezi Medium

इरफान खान ने चंपक बंसल के तौर पर बेहद दिल को छू लेने वाली एक्टिंग की है। वे एक ऐसे पिता हैं जो अपनी बेटी की खुशी के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनका इमोशनल सफ़र हंसी-मज़ाक, त्याग और अटूट साथ से भरा है, जो माता-पिता के निस्वार्थ प्यार को दिखाता है।

Dangal

बॉलीवुड में पिता के किरदार को दिखाने के मामले में, महावीर सिंह फोगट के तौर पर आमिर खान का अभिनय सबसे प्रेरणादायक उदाहरणों में से एक है। पुरुषों के दबदबे वाले खेल में अपनी बेटियों को बाधाएं तोड़ने में मदद करने के लिए दृढ़ संकल्पित, वे अनुशासन के साथ-साथ उनकी काबिलियत पर अटूट विश्वास भी रखते हैं। उनका सफर उन त्यागों और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है जो माता-पिता के प्यार की पहचान हैं।

Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, टीजर में दिखा प्रीमियम डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने शुक्रवार को कुछ शुरुआती अटकलों के बाद कन्फर्म किया है कि Tecno Camon Slim जल्द ही लॉन्च होगा। ब्रांड ने सोशल मीडिया पर टीजर भी पोस्ट किए हैं, जिनसे फोन के डिजाइन के बारे में पता चलता है। बता दें कि Tecno Camon Slim कई कलर ऑप्शन में आएगा और इसके पीछे पिल (कैप्सूल) शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो फोन की बॉडी के साथ लगभग फ्लैट दिखाई देता है। ऐसी चर्चा है कि यह MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर चलेगा। वहीं, इसके नाम से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि Tecno Camon Slim का डिजाइन काफी पतला और हल्का होगा।

21 जून को Tecno Camon Slim के लॉन्च होने की उम्मीद

Tecno ने X और Instagram पर नए टीजर के ज़रिए घोषणा की है कि Tecno Camon Slim जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। एक टीजर वीडियो में तीन दिन का काउंटडाउन दिखाया गया है, जिससे पता चलता है कि लॉन्च इवेंट 21 जून को होगा।

फिलहाल, युगांडा में Tecno Camon Slim के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। जो ग्राहक इस फोन को प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें शानदार इनाम मिल सकते हैं, जिसमें UGX 2,00,000 (लगभग 5,000 रुपये) तक की छूट भी शामिल है।

टीजर में Tecno Camon Slim को पांच कलर और एक चौड़े हॉरिजॉन्टल कैमरा बार के साथ दिखाया गया है। इसका रियर कैमरा मॉड्यूल काले रंग का है और इसमें मेटैलिक सिल्वर फ्रेम है। इस मॉड्यूल में कई कैमरा सेंसर और एक फ्लैश को एक जैसे क्रम में लगाया गया है। मॉड्यूल में दो सर्कुलर आई दिखाई देती हैं जो मल्टी-सीन लाइटिंग इफेक्ट के जरिए इमोशन दिखाती हैं। यह डिजाइन Tecno Spark Slim जैसा ही है। ये लाइट एनिमेशन नोटिफिकेशन, चार्जिंग और कॉल के समय दिखाई दे सकते हैं।

वीडियो में दिखाए गए White कलर वाले मॉडल में पीछे की तरफ जियोमेट्रिक डिजाइन वाला पैनल है। इसमें बीच से बाईं ओर Tecno का लोगो वर्टिकली (खड़ा) प्रिंट किया गया है और उसके ऊपर Camon की ब्रांडिंग है, जिससे यह किसी लिमिटेड-एडिशन मॉडल जैसा लगता है।

हालांकि, Tecno ने अभी तक Tecno Camon Slim के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसी चर्चा है कि यह MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 8GB RAM के साथ आएगा। इसका डिजाइन 6.39mm पतला हो सकता है। इसमें Sony LYTIA 600 मेन कैमरा सेंसर और 60W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। बता दें कि यह हैंडसेट पहले Carlcare Service वेबसाइट पर CN6c मॉडल नंबर के साथ देखा गया था।

यह भी पढ़ें: जल्दा आएगा GTA 6 का गेमप्ले ट्रेलर! फैंस को मिल सकते हैं कई बड़े सरप्राइज

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स को मिला नवरत्न का दर्जा, शेयरों को लग सकते हैं पंख

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) को नवरत्न का दर्जा मिला है। फाइनेंस मिनिस्ट्री के तहत आने वाला डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज ने यह दर्जा दिया है। यह डिफेंस सेक्टर की इस सरकारी कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है। एक्सचेंज को इस बारे में दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी को यह दर्जा 19 जून, 2026 के एक ऑफिस मेमोरंडम के जरिए दिया गया।

कोलकाता की गार्डन रीच शिपब्लिडर्स (GRSE) ने कहा है कि नवरत्न का दर्जा कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, ऑपरेशनल एफिशियंसी और राष्ट्रीय सुरक्षा में उसके योगदान का प्रमाण है। नवरत्न का दर्जा मिलने के बाद सरकारी कंपनी को कामकाज के मामलों में ज्यादा आजादी मिलती है। कंपनी बड़े वित्तीय फैसले ले सकती है। कंपनी बड़ा निवेश कर सकती है और कारोबार का विस्तार कर सकती है।

GRSE के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कोमोडोर पीआर हरि (रिटायर्ड) ने कहा, “यह कंपनी के सफर में यादगार पल है। यह हर जीआरएसई फैमिली के हर सदस्य के लिए गौरव की बात है।” उन्होंने कहा कि इस दर्जे के बाद कंपनी को स्ट्रेटेजिक अपॉर्चुनिटीज का इस्तेमाल करने में आसानी होगी। डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कंपनी की ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धा की क्षमता भी बढ़ेगी।

FY26 में ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 7,002 करोड़ रुपये हो गया। टैक्स बाद प्रॉफिट बढ़कर 748 करोड़ रुपये हो गया। FY26 में कंपनी ने 8 वॉरशिप की डिलीवरी की। इनमें 30 मार्च को एक ही दिन तीन जहाजों की डिलीवरी शामिल है। इनमें एडवान्स्ड गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट Dunagiri, सर्वे जहाज संशोधन और एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट Agray शामिल हैं।

गार्डन रीच अपनी क्षमता का विस्तार कर रही है। इसके लिए मौजूदा फैसिलिटीज के साथ ही नई फैसिलिटीज बनाई जा रही हैं। कंपनी ने 800 से ज्यादा मरीन प्लेटफॉर्म्स बनाए हैं। इसने इंडियन नेवी, कॉस्ट गार्ड और मित्र देशों को 118 वॉरशिप की डिलीवरी की है। कंपनी जर्मनी के एक क्लाइंट के लिए 12 मल्टी-पर्पस जहाज बना रही है। इस साल कंपनी का शेयर करीब 15 फीसदी चढ़ा है।

‘अब सिर्फ एक ही शिवसेना है’, महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ के बीच अमित शाह का बड़ा बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि अब महाराष्ट्र में सिर्फ एक ही शिवसेना है, कोई दूसरा गुट नहीं है। उनका यह बयान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

“पहले गुट कहा जाता था, अब सिर्फ शिवसेना है”

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “पहले एकनाथ शिंदे को गुट कहा जाता था, लेकिन अब सिर्फ एक ही शिवसेना है। कोई दूसरा गुट नहीं है।”

शाह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब महाराष्ट्र की राजनीति में कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

क्या है ‘ऑपरेशन टाइगर’?

हाल के दिनों में शिवसेना नेताओं की ओर से “ऑपरेशन टाइगर” का जिक्र किया जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) के कुछ सांसदों के संभावित पाला बदलने और NDA में शामिल होने की अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है।

चर्चा है कि शिवसेना (UBT) के कुछ सांसद सत्तारूढ़ गठबंधन के संपर्क में हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शिंदे गुट के लिए बड़ा संदेश

अमित शाह का बयान शिंदे गुट के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है। चुनाव आयोग पहले ही एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले दल को आधिकारिक शिवसेना के रूप में मान्यता दे चुका है।

शिंदे गुट लगातार दावा करता रहा है कि वही शिवसेना संस्थापक Bal Thackeray की असली विचारधारा और विरासत को आगे बढ़ा रहा है।

“ये तो सिर्फ ट्रेलर है…”

हाल ही में एकनाथ शिंदे ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, “ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।”

उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में संभावित राजनीतिक घटनाक्रमों और दल-बदल की अटकलें और तेज हो गई थीं।

शिंदे ने अपने सांसदों और विधायकों को पार्टी की “अनमोल पूंजी” बताते हुए कहा था कि शिवसेना मराठी अस्मिता के मुद्दे पर मजबूती से खड़ी है।

महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल

फिलहाल महाराष्ट्र में भाजपा, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाले NCP गुट की महायुति सरकार सत्ता में है।

ऐसे में अमित शाह के बयान को केवल एक राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की बदलती सियासी तस्वीर और विपक्ष के भविष्य को लेकर बड़ा संकेत माना जा रहा है।

हालांकि, उद्धव ठाकरे गुट और अन्य विपक्षी दलों की ओर से अमित शाह के इस बयान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Sanjay Raut: ‘कुछ लोग कुत्ते होते हैं, लेकिन वफादार नहीं’… ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच संजय राउत ने शेयर किया पोस्ट