Trading Strategy : यहां से वापस ‘Buy On Dips’ का ट्रेड पकड़ें, चुनिंदा शेयरों में अभी भी शानदार मौके

Trading Strategy : बैंकिंग और IT शेयरों के दम पर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 250 प्वाइंट उछलकर 24050 के पार निकल गया है। ICICI BANK, HDFC BANK, RIL और SBI ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी में भी 900 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। मिडकैप भी हरे निशान में आ गया है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 3% से ज्यादा फिसला है। IT और रियल्टी में जोरदार तेजी आई है। ये दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब दो फीसदी चढ़े हैं। टेक महिंद्रा 4% उछलकर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही TCS,परसिस्टेंट और कोफोर्ज में भी रौनक है। वहीं NBFCs में भी 1.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। लेकिन डिफेंस और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में आज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

बाजार: शानदार बाउंसबैक

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में कल की गिरावट के बाद शानदार रिकवरी आई है। बैंक निफ्टी में तो आज की बढ़त कल की गिरावट से ज्यादा दिख रही है। निफ्टी ने भी कल की लगभग पूरी गिरावट रिकवर कर ली है। आज निफ्टी IT और निफ्टी बैंक दोनों से सपोर्ट मिला है। सुबह यही नजरिया था कि एक दिन से ट्रेंड नहीं बदलता। सुबह बाजार ने एक गिरावट दी और फिर नहीं रुका। अब आज की क्लोजिंग सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। बैंक निफ्टी में अब वापस बड़ा वाला मूव शुरू हुआ है।

बाजार: अब क्या?

बाजार में बड़ा ट्रेंड नहीं बदला है। कल की गिरावट में भी यही बात हुई थी। अब लग रहा है कल की गिरावट जरुरत से ज्यादा थी। अब बाजार ने फिर से लॉन्ग ट्रेड्स को रिवॉर्ड किया है। 23,800-23,850 अब किसी भी लॉन्ग के लिए SL है। यहां से वापस ‘Buy On Dips’ का ट्रेड पकड़ें। चुनिंदा शेयरों में अभी भी शानदार मौके हैं। अच्छी खबरों पर बाजार शानदार रिस्पॉन्स दे रहा है। कल सुबह हमने 8:30 बजे JSW इंफ्रा पर पॉजिटिव नजरिया लिया था। लॉजिक के साथ बताया था कि JSW इंफ्रा 10-20% रैली के लिए तैयार है और 2 दिनों में करीब 12% की रैली आई और वो भी पूरी स्क्रीन पर।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 23,800-23,850 पर सपोर्ट और 24,100-24,150 और फिर 24,200-24,250 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 58,500-59,000 का रास्ता वापस खुला है।

कल के लिए रणनीति

आज की क्लोजिंग बढ़िया है। बैंक निफ्टी में काफी मजबूती है। लेकिन अगर रिस्क लग रहा है तो पोजीशन हेज करें। बेहतर है चुनिंदा शेयरों में पोजीशन लेकर जाएं।

Stock Market view : आगे बाजार में अच्छी तेजी की उम्मीद, बैंक और फार्मा शेयर दिखाएंगे कमाल

दावा- ट्रम्प टैरिफ को लेकर कॉमर्स मिनिस्टर पर भड़के थे:कहा- भारत अमेरिकी सामान पर 175% टैरिफ लगाता है, तुम्हारे आंकड़े बकवास हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और चीन पर लगने वाले टैरिफ को लेकर एक मीटिंग में अपने ही अधिकारियों पर भड़क गए थे। एक नई किताब के मुताबिक, ट्रम्प को लगता था कि भारत अमेरिकी सामानों पर सरकारी आंकड़ों से कहीं ज्यादा टैक्स (टैरिफ) लगाता है। न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार मैगी हैबरमैन और जोनाथन स्वान की किताब ‘रिजीम चेंज: इनसाइड द इम्पीरियल प्रेसिडेंसी ऑफ डोनाल्ड ट्रम्प’ में दावा किया गया है कि ट्रम्प ने वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक से कहा था कि उन्हें भारत और चीन के टैरिफ को लेकर सही जानकारी नहीं दी जा रही। किताब के अनुसार, जब लुटनिक ने आधिकारिक आंकड़े दिखाए, तो ट्रम्प ने उन्हें भी खारिज कर दिया। उनका कहना था कि यह आंकड़े बकवास हैं। भारत अमेरिकी सामानों पर कम से कम 175% टैरिफ लगाता है। भारत का औसत टैरिफ 16% विश्व व्यापार संगठन (WTO) के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में भारत का औसत ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ टैरिफ 15.8% था। यानी कि अगर भारत 100 तरह के सामान आयात करता है, तो उन सभी पर लगने वाले टैरिफ का औसत लगभग 16% बैठता है। वहीं 2023 में व्यापार-भारित औसत टैरिफ करीब 12% रहा। इसमें उन सामानों को ज्यादा महत्व दिया जाता है जिनका व्यापार अधिक होता है। यानी वास्तविक व्यापार में भारत पर आने वाला औसत टैरिफ लगभग 12% के आसपास पड़ता है। यही वजह है कि WTO और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) की रिपोर्टों में भारत को उच्च टैरिफ वाला देश तो कहा जाता है, लेकिन कभी पूरे भारतीय टैरिफ इन्फ्रा के लिए 175% का आंकड़ा नहीं दिया गया है। हावर्ड लुटनिक, जो ट्रम्प की टैरिफ नीति के प्रमुख समर्थकों में रहे हैं, उन्होंने जनवरी 2025 में सीनेट में अपनी पुष्टि सुनवाई के दौरान भी भारत और चीन का उदाहरण दिया था। उनका तर्क था कि ऊंचे टैरिफ का मतलब हमेशा महंगाई नहीं होता, क्योंकि भारत और चीन में टैरिफ ज्यादा होने के बावजूद महंगाई नियंत्रित रही है। किताब के मुताबिक, बाद में लुटनिक ऐसी स्थिति में फंस गए जहां एक तरफ ट्रम्प राजनीतिक रूप से टैरिफ के बड़े दावे कर रहे थे और दूसरी तरफ सरकारी आंकड़े उन दावों से मेल नहीं खा रहे थे। ट्रम्प ने यूक्रेन जंग को लेकर कहा था- भारत नहीं मानेगा किताब में भारत का जिक्र केवल व्यापार विवाद तक सीमित नहीं है। इसमें एक और दिलचस्प दावा किया गया है कि ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के कुछ दिनों बाद यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई एक बैठक में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारत का नाम संभावित शांति सेना भेजने वाले देशों में शामिल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जनवरी 2025 को ओवल ऑफिस में हुई बैठक में ट्रम्प के रूस-यूक्रेन दूत कीथ केलॉग ने यूक्रेन युद्ध खत्म करने का एक प्रस्ताव पेश किया था। इस दौरान अमेरिका में यूक्रेन में शांति सैनिक भेजने को लेकर एक बैठक चल रही थी। बैठक में जब फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड जैसे नाटो (NATO) देशों के सैनिक भेजने का प्रस्ताव आया, तो जेडी वेंस ने इस पर चिंता जताई। वेंस का मानना था कि नाटो सैनिकों को यूक्रेन भेजने से रूस नाराज हो सकता है और अमेरिका भी सीधे युद्ध में फंस सकता है। इसके बाद जेडी वेंस ने सुझाव दिया कि क्यों न गैर-यूरोपीय देशों से मदद ली जाए। वेंस ने इस काम के लिए सऊदी अरब और भारत का नाम आगे बढ़ाया। किताब में दावा किया गया है कि वेंस का सुझाव सुनते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हंस पड़े थे। उन्होंने कहा, ‘भारतीय ऐसा कभी नहीं करेंगे। वो इस तरह की किसी चीज के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च नहीं करेंगे।’ ट्रम्प ने कहा था- मोदी मुझे बहुत पसंद करते हैं किताब में यह भी दावा किया गया कि ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा था कि वे उन्हें बहुत पसंद करते हैं। और उनसे मिलने अमेरिका आना चाहते हैं। ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर भी निशाना साधा। उन्होंने जेलेंस्की को एक ‘खराब वार्ताकार’ बताया। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की ने सही ढंग से बातचीत न करके अपने पूरे देश को बर्बाद कर दिया, लेकिन वो बाइडन सरकार से चीजें हासिल करने में बहुत अच्छे थे।

अरुणाचल में भारी बारिश के बाद उफान पर ब्रह्मपुत्र! बाढ़ और भूस्खलन से हालात गंभीर, असम में हाई अलर्ट

Assam Flood Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। कई राज्यों में हुई भारी बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कुछ इलाकों में यही बारिश परेशानी का कारण भी बन रही है। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के चलते अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इसके प्रभाव की आशंका असम के कई जिलों में भी जताई जा रही है। यही वजह है कि असम सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है।

गुवाहाटी स्थित रीजनल मौसम केंद्र (RMC) और ईटानगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, निचले सुबनसिरी जिले के यजाली स्टेशन पर पिछले 24 घंटों में लगभग 72.8mm बारिश दर्ज की गई, जिसमें से ज्यादातर बारिश 24 जून को सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे के बीच हुई। इसके अलावा, सैटेलाइट और रडार की तस्वीरों से पता चलता है कि सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे के बीच मूसलाधार बारिश हुई, जिसके कारण अचानक बाढ़ आ गई और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में नदियों का बहाव में बढ़ गया।

भारी बारिश के कारण पनयोर लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति बनी। यह परियोजना पहले रंगानदी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के नाम से जानी जाती थी। अचानक पानी की आवक बढ़ने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संचालन से जुड़े कदम उठाए गए और अतिरिक्त पानी निकालने के लिए स्पिलवे का एक गेट खोला गया। याजाली से मिली रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के साथ आए मलबे के बहाव से कई घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

असम के कई जिलों में बाढ़ की संभावना

अरुणाचल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश और नदियों में पानी का बहाव बढ़ने के कारण, असम के निचले इलाकों में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर और बहाव की गति में काफी बढ़ोतरी होने की आशंका है। माना जा रहा है कि बाढ़ की लहर सबसे पहले धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ और सोनितपुर जैसे जिलों को प्रभावित करेगी। इसके बाद यह अन्य जिलों से होते हुए आगे बढ़ेगी और अगले एक-दो दिनों में धुबरी तक पहुंच जाएगी।

असम के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

राज्य में हालात पर सबसे ऊंचे स्तर पर नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निर्देश पर, असम के मुख्य सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों से बात की है और उन्हें पूरी तरह सतर्क रहने और सभी जरूरी तैयारी के उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि संभावित रूप से प्रभावित जिलों में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को कड़ी नज़र रखने और समय रहते बचाव व जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है।

SDRF और NDRF की टीमें तैयार

अधिकारियों के मुताबिक, SDRF, NDRF और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमों को तैनाती के लिए तैयार रखा जा रहा है, और जमीनी स्तर के अधिकारियों को नदियों की स्थिति और संवेदनशील जगहों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, निचले और बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है।

इस बीच, बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले में 43 किलोमीटर के पास NEEPCO इलाके में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आ गई, जिससे सड़क के बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा और आवागमन बाधित हो गया।

शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि मलबे, कीचड़ और पत्थरों के बड़े ढेर ने सड़क के कुछ हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे रास्ता बंद हो गया और गाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा।

18 घर बह गए, तीन लोग हुए लापता

डिप्टी कमिश्नर श्वेता नागरकोटी के अनुसार, तीन लोगों के लापता होने की खबर है और NEEPCO कॉलोनी में 18 घर बह गए हैं। हेलीपैड भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे सेना या IAF के हेलिकॉप्टरों के लिए खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए वहां उतरना मुश्किल हो गया है। हालांकि, प्रशासन ने SDRF और NDRF को काम पर लगा दिया है।

इसके अलावा, लगातार हो रही भारी बारिश के कारण असम के डिब्रूगढ़ जिले में नेशनल हाईवे 315 (A) पर तीन अलग-अलग जगहों पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन भी हुआ है।

यह भी पढ़ें: Monsoon Watch: इंदौर, मोतिहारी से गुजर रहे मानसून ने अब इस ओर बढ़ाई स्पीड, IMD ने बताया कि यूपी उत्तराखंड में कब आएगा

एयर इंडिया का विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसा, पाक ने चेतावनी देकर लौटाया, दिल्ली से अमृतसर जा रहा था विमान

Air India Flight Pakistan Airspace

Air India Flight Pakistan Airspace: भारतीय विमानन क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और संवेदनशील खबर सामने आई है। दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक यात्री विमान एयरबस ए-321 तकनीकी खराबी के चलते अपना रास्ता भटक गया और अचानक पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र (Airspace) में दाखिल हो गया। इस अनपेक्षित घटना के बाद दोनों देशों के एविएशन कंट्रोल रूम्स में हड़कंप मच गया। पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत विमान को चेतावनी जारी की, जिसके बाद सूझबूझ दिखाते हुए पायलट ने विमान को सुरक्षित भारतीय सीमा में वापस मोड़ लिया।

अचानक आई तकनीकी खराबी

जानकारी के मुताबिक, विमान ने दिल्ली से अमृतसर के लिए अपनी सामान्य उड़ान भरी थी। लेकिन पंजाब के आसमान के करीब पहुंचते ही विमान के नेविगेशन सिस्टम (Navigation System) या रडार मैकेनिज्म में अचानक कोई गंभीर तकनीकी खराबी आ गई। इस खराबी के कारण पायलट को विमान की सटीक दिशा का अंदाजा लगाने में दिक्कत हुई। तेज रफ्तार विमान रास्ता भटकते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर सीधे पाकिस्तान के एयरस्पेस में प्रवेश कर गया।

पाकिस्तान ATC की चेतावनी और पायलट का एक्शन

भारतीय विमान को देखते हुए पाकिस्तानी सुरक्षा और एविएशन एजेंसियां सतर्क हो गईं। पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत एयर इंडिया के पायलट से संपर्क साधा। उन्होंने विमान को अनधिकृत प्रवेश की चेतावनी दी और तुरंत अपना रूट बदलने को कहा। हालांकि एयर इंडिया के पायलट ने बिना वक्त गंवाए स्थिति को संभाला, तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी साझा की और विमान को वापस भारतीय हवाई क्षेत्र की तरफ मोड़ दिया।

DGCA ने दिए जांच के आदेश

भारत और पाकिस्तान के बीच के संवेदनशील रिश्तों को देखते हुए एयरस्पेस का उल्लंघन एक बेहद गंभीर मामला माना जाता है। हालांकि, तकनीकी खराबी की बात स्पष्ट होने के कारण स्थिति बिगड़ने से बच गई।  इस बीच, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एअर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पहले विमान को दिल्ली लाया गया फिर विमान को अमृतसर भेजा गया। तकनीकी टीम को इस मामले की जांच सौंप दी गई है कि आखिर नेविगेशन सिस्टम ने ऐन वक्त पर काम करना क्यों बंद किया। इस घटना के दौरान विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

ITR Filing 2026: फॉर्म 16 नहीं मिला? फिर भी आसानी से भर सकते हैं ITR, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

ITR Filing 2026: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का समय आते ही ज्यादातर नौकरीपेशा लोग Form 16 का इंतजार करने लगते हैं। यह दस्तावेज ITR फाइल करने का काम काफी आसान बना देता है। लेकिन कई बार नौकरी बदलने, कंपनी बंद हो जाने, कम सैलरी होने या किसी दूसरी वजह से Form 16 नहीं मिल पाता। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि अब ITR भरना मुश्किल हो जाएगा।

लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आपके पास Form 16 नहीं है, तब भी आप आसानी से अपना ITR फाइल कर सकते हैं। बस आपको अपनी कमाई, टैक्स कटौती और निवेश से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां जुटानी होंगी।

Form 16 आखिर होता क्या है?

Form 16 एक टैक्स सर्टिफिकेट होता है, जिसे कंपनी अपने कर्मचारियों को देती है। इसमें सालभर की सैलरी, TDS, टैक्स छूट और दूसरी जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं।

हालांकि Form 16 ITR भरने में मदद करता है, लेकिन ITR दाखिल करने के लिए इसका होना जरूरी नहीं है। आयकर विभाग ने ऐसी कोई शर्त नहीं रखी है कि बिना Form 16 के रिटर्न नहीं भरा जा सकता।

बिना Form 16 के ITR कैसे भरें?

सबसे पहले सैलरी स्लिप जुटाएं

अगर Form 16 नहीं मिला है, तो सबसे पहले पूरे वित्त वर्ष की सैलरी स्लिप निकाल लें। इन स्लिप्स में आपकी बेसिक सैलरी, HRA, स्पेशल अलाउंस, बोनस और दूसरी भुगतान संबंधी जानकारी होती है।

अगर आपने साल के दौरान नौकरी बदली है, तो दोनों कंपनियों की सैलरी स्लिप साथ रखें। इससे कुल आय निकालना आसान हो जाएगा।

AIS और TIS जरूर चेक करें

इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉगिन करके एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) और टैक्सपेयर इंफॉर्मेशन समरी (TIS) डाउनलोड करें।

AIS में आपकी सैलरी, बैंक ब्याज, डिविडेंड, शेयरों से हुई कमाई, TDS और कई दूसरे वित्तीय लेन-देन की जानकारी मिल जाती है। इससे आपको अपनी कुल आय का सही हिसाब लगाने में मदद मिलेगी।

Form 26AS को नजरअंदाज न करें

ITR भरने से पहले Form 26AS जरूर देखें। इसमें आपके PAN पर कटे TDS और जमा किए गए टैक्स का पूरा रिकॉर्ड होता है।

अगर आपकी कंपनी या बैंक ने TDS काटा है, तो वह यहां दिखाई देगा। इससे यह भी पता चल जाएगा कि आपके नाम पर कितना टैक्स जमा किया गया है।

सिर्फ सैलरी नहीं, दूसरी आय भी जोड़ें

कई लोग ITR भरते समय सिर्फ सैलरी की जानकारी भरते हैं और बैंक ब्याज, FD का ब्याज, डिविडेंड या दूसरी आय को भूल जाते हैं।

ऐसी गलती बाद में नोटिस की वजह बन सकती है। इसलिए AIS, बैंक स्टेटमेंट और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड देखकर सभी आय को जोड़ना जरूरी है।

टैक्स छूट का फायदा लेना न भूलें

अगर आप पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) चुन रहे हैं, तो 80C, 80D, NPS, होम लोन और दूसरी उपलब्ध कटौतियों को जरूर शामिल करें।

अपने निवेश और खर्च से जुड़े दस्तावेज संभालकर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें दिखाया जा सके।

नौकरी बदली है तो ये गलती न करें

अगर आपने वित्त वर्ष के दौरान एक से ज्यादा कंपनियों में काम किया है, तो सभी कंपनियों से मिली सैलरी को जोड़कर कुल आय निकालें।

कई बार नया नियोक्ता पुरानी नौकरी की आय को अपने टैक्स कैलकुलेशन में शामिल नहीं करता। ऐसे में ITR भरते समय सही आंकड़ा खुद जोड़ना जरूरी होता है। वरना बाद में अतिरिक्त टैक्स देना पड़ सकता है।

ITR भरने से पहले एक बार सब मिलान कर लें

रिटर्न फाइल करने से पहले AIS, Form 26AS, बैंक स्टेटमेंट और सैलरी रिकॉर्ड का मिलान जरूर करें। यह भी सुनिश्चित करें कि आपकी हर आय उसमें शामिल हो।

अगर आपकी कमाई के कई स्रोत हैं या मामला थोड़ा जटिल है, तो किसी टैक्स एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर हो सकता है।

ITR Filing 2026: क्या FY 2025-26 की कमाई पर भरने होंगे 2 ITR? नए टैक्स कानून के कंफ्यूजन पर आयकर विभाग ने दिया ये जवाब

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

झूठा था उसके प्यार का इजहार! एक हफ्ते पहले की सिया गोयल की ये इंस्टा पोस्ट देख कौन कहेगा कि ये मारने वाली थी मंगेतर को

सोशल मीडिया पर जो कहानी कल तक एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह नजर आ रही थी वो अब महाराष्ट्र के सबसे चौंकाने वाले हत्याकांडों में से एक बन चुकी है। इस वक्त पुणे के केतन अग्रवाल की मर्डर मिस्ट्री के खुलासे ने पूरे देश को चौंका कर रख दिया है। पुलिस ने केतन की हत्या के आरोप में उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधर को अरेस्ट कर लिया है। पर सबसे अधिक लोगों के बीच सिया को लेकर चर्चा है। सिया ने अपने मंगेतर को मारने की साजिश रचने के दौरान प्यार का कैसा नाटक खेलकर रखा, ये लोगों को चौंका रहा है।

महीनों तक सिया गोयल का इंस्टाग्राम प्रोफाइल उसके मंगेतर केतन अग्रवाल के साथ रोमांटिक पलों से गुलजार था। ड्रीम प्रपोजल, फूलों के सरप्राइज, डांस वीडियो, गले मिलने की तस्वीरें और शादी की प्लानिंग.. इन सबको देखकर कोई भी यही कहेगा कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए थे। अब पुलिसिया जांच में जो सच सामने आया है उसने हर किसी को सन्न कर दिया है। जिसे दुनिया प्यार का इजहार समझ रही थी वह असल में फरेब था और ऐसा धोखा था जिसने एक हंसते खेलते शख्स को मार डाला।

दिल को उसका घर मिल गया – सिया ने सगाई के बाद लिखी थीं ये बातें

एनडीटीनी की रिपोर्ट के मुताबिक सिया और केतन ने इसी साल फरवरी में अपनी सगाई का एलान किया था। इसके बाद दोनों के परिवारों ने नवंबर में होने वाली एक बेहद भव्य और आलीशान शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। इसमें लग्जरी वेन्यू, प्राइवेट जेट और महल जैसे फंक्शन शामिल होने वाले थे। सगाई के तुरंत बाद से ही सिया नियमित रूप से अपने इस रिश्ते का जश्न मनाते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही थी। सगाई के एक महीने बाद सिया ने एक कैंडल-लिट केक की तस्वीर पोस्ट की और केतन को टैग करते हुए लिखा- चीयर्स टू वन मंथ सिंस माई हार्ट फाउंड इट्स होम (एक महीना पूरा होने की शुभकामनाएं, मेरे दिल को उसका घर मिल गया)।

इसी तरह मई की एक पोस्ट में केतन, सिया को एक फूल देते हुए नजर आ रहा था। सिया ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था कि उसने मेरी पसंद को काफी सीरियसली ले लिया। इस पोस्ट के अंत में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे थे। सिया ने केतन की एक इंस्टाग्राम स्टोरी को भी अपने अकाउंट पर रीशेयर किया था। इसमें केतन ने सिया की तस्वीर के साथ लिखा था- दैट स्माइल और साथ में एक हार्ट इमोजी लगाया था।

वारदात से से कुछ दिन पहले ही डाला था रोमांटिक डांस वीडियो

इस पूरी कहानी का सबसे डरावना पहलू यह है कि मर्डर की इस वारदात से कुछ ही दिन पहले यानी 19 मई को सिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बर्थडे काउंटडाउन स्टोरी शेयर की थी। इस वीडियो स्टोरी में यह कपल एक रोमांटिक गाने पर एक साथ डांस करता हुआ दिखाई दे रहा था। ऐसे में किसी को क्या पता चलता था कि केतन के प्यार में डूबने का नाटक कर रही सिया तो असल में उसे मारने की प्लानिंग कर रही है।

हवा तेज थी और पैर फिसल गया – पुलिस को सुनाई झूठी कहानी

करीब एक महीने बाद ही यह लव स्टोरी एक खौफनाक त्रासदी में बदल गई। पुणे के पास लोहगढ़ किले में एक गहरी घाटी में गिरने से केतन की मौत हो गई। शुरुआत में सिया ने इस घटना को एक हादसा दिखाने की पूरी कोशिश की। उसने लोनावला रूरल पुलिस को बताया कि जब वे दोनों तेज हवाओं के बीच तस्वीरें ले रहे थे तब केतन का पैर अचानक फिसल गया और वह नीचे गिर गया। सिया के इसी बयान के आधार पर पुलिस ने शुरुआत में दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया था।

ऐसे खुला राज: बेकरी मालकिन और ड्राई फ्रूट कारोबारी का लव अफेयर

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को जल्द ही सिया की कहानी पर शक हो गया और जब उन्होंने गहराई से तफ्तीश की तो सोशल मीडिया के पीछे छिपी एक बिल्कुल अलग और काली हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने पाया कि सिया का 22 वर्षीय चेतन चौधरी के साथ गुप्त प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिया की खुद की एक बेकरी है जबकि चेतन ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवे) के बिजनेस से जुड़ा हुआ है। दोनों की मुलाकात पिछले साल एक बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई थी और नवंबर 2025 से ही उनका यह रिश्ता शुरू हो गया था। मजे की बात यह है कि जब सिया का परिवार केतन के साथ उसकी शादी की तैयारियों में आगे बढ़ रहा था तब भी वह चेतन के साथ रिलेशनशिप में थी। पुलिस के मुताबिक चेतन इस सगाई से बिल्कुल खुश नहीं था और वह केतन को अपने और सिया के रिश्ते के बीच का सबसे बड़ा रोड़ा समझता था। इसी वजह से इन दोनों ने मिलकर केतन की हत्या की पूरी साजिश रच डाली।

7 महीने में 2004 कॉल्स, हुडी पहनकर किया था पीछा

पुलिस के मुताबिक सिया ने केतन को घूमने के बहाने लोहगढ़ किला चलने के लिए राजी किया। योजना के मुताबिक चेतन भी उनके पीछे-पीछे किले तक पहुंच गया और उनसे करीब 20 से 30 फीट की दूरी बनाकर उनके पीछे चलने लगा। ट्रेकिंग रूट के सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा गया कि चेतन ने अपनी पहचान छिपाने के लिए एक हुडी पहन रखी थी और वह लगातार इस कपल को ट्रैक कर रहा था। लिस का आरोप है कि जैसे ही वे दोनों एक उपयुक्त और सुनसान जगह पर पहुंचे, सिया और चेतन ने मिलकर केतन को पीछे से गहरी खाई में धकेल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को दोनों आरोपियों के बीच लगातार बातचीत के पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले सात महीनों के दौरान सिया और चेतन ने आपस में कुल 2004 फोन कॉल्स किए थे और दोनों ने फोन पर लगभग 238 घंटे बात की थी।

दोनों आरोपी भेजे गए 7 दिन की पुलिस कस्टडी में

इन पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने सिया गोयल और चेतन को हत्या और आपराधिक साजिश रचने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 7 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। फिलहाल जांचकर्ता सबूतों की कड़ियों को जोड़ने और केतन की मौत के समय के पूरे घटनाक्रम को रीकंस्ट्रक्ट करने में जुटे हैं।

Tata Motors to expand portfolio from 9 to 15 models by FY2031

Tata Motors

Tata Motors plans to expand its passenger vehicle portfolio from nine models currently to 15 by FY2031 as part of a broader product-led growth strategy. Speaking at its Investor Day presentation, the company said it has lined up more than 20 product interventions, including six all-new nameplates, over the next five years as it targets an 18-20 percent share of the passenger vehicle market.

  1. Annual PV sales target of over 1.2 million units
  2. EV portfolio to expand from six models to 10
  3. Manufacturing capacity to rise to 1.3 million units

Six new models planned

Upcoming Sierra.ev

Tata Motors said the expansion will be supported by six new nameplates, along with facelifts, powertrain updates, feature additions and new derivatives across its existing range. The company said the larger portfolio will help it expand into more segments and offer buyers a wider choice of body styles and powertrains.

Among the upcoming launches are the Sierra.ev, which is scheduled to debut on June 30, and the Safari.ev, expected to launch by the festive season this year. The company is also preparing to introduce the Avinya EV range, which is expected to arrive within the next year.

EVs and CNG to play a larger role

Tata Motors’ twin cylinder CNG setup.

Tata Motors is targeting a 30 percent EV mix within its passenger vehicle portfolio by FY2031. Based on its overall volume ambitions, that translates to annual EV sales of around 350,000-400,000 units, representing a three-to-four-fold increase over current levels.

The company plans to expand its EV portfolio from six models to 10 and expects electric vehicles to account for 15-20 percent of the overall passenger vehicle market by FY2031.

Tata Motors also expects EVs and CNG vehicles together to account for around 45 percent of India’s passenger vehicle market by FY2031, reflecting growing demand for alternative powertrains.

Targets 1.2 million annual sales by FY2031

Tata Motors is targeting annual passenger vehicle sales of more than 1.2 million units by FY2031, up from around 640,000 units currently. The company is also aiming for an 18-20 percent share of the passenger vehicle market by the end of the decade.

The company also plans to increase annual manufacturing capacity from around 900,000 units to 1.3 million units over the next two to three years to support future volume growth.

DDA Housing Scheme 2026: दिल्‍ली की सस्ता फ्लैट लेने का सुनहरा मौका! पाएं 25% का विशेष डिस्काउंट, आज ही अपना ड्रीम होम बुक करें!

DDA Housing Scheme 2026: देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नागरिक आवास योजना 2026 के तहत रेडी-टू-मूव फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक का स्पेशल डिस्काउंट देने की घोषणा की है। इच्छुक खरीदार ऑनलाइन बुकिंग के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। योजना के तहत आवासों का आवंटन ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ (FCFS) आधार पर किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने राजधानी में किफायती और तैयार आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नागरिक आवास योजना 2026 को आकर्षक ऑफर के साथ पेश किया है। योजना के तहत पात्र खरीदारों को चयनित रेडी-टू-मूव फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है, जिससे घर खरीदने की लागत में बड़ी कमी आएगी।

DDA के अनुसार, योजना में शामिल सभी आवास तत्काल रहने योग्य हैं और खरीदारों को निर्माण पूरा होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन अप्लाई और बुकिंग की सुविधा के कारण लोग घर बैठे ही अपनी पसंद के फ्लैट का चयन कर सकते हैं। यह योजना दिल्ली में घर खरीदने की इच्छा रखने वाले हजारों परिवारों के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।

तुरंत करें अप्लाई

योजना के तहत आवासों का आवंटन ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ (FCFS) सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। इसका मतलब है कि जो आवेदक पहले आवेदन और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास आवंटित किए जाएंगे। ऐसे में इच्छुक लोगों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है। DDA का कहना है कि सीमित संख्या में आवास उपलब्ध हैं। विशेष छूट का लाभ भी निर्धारित अवधि तक ही मिलेगा। नरेला और सिरसपुर में स्थित इन फ्लैट्स के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। आवंटन ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ (FCFS) आधार पर किया जाएगा।

मीडियम क्लास के लोगों को लिए शानदार मौका

DDA की यह योजना खास तौर पर मध्यम वर्गीय परिवारों, नौकरीपेशा लोगों और पहली बार घर खरीदने वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे योजना की अंतिम तिथि 30 जून 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि वे रियायती दरों पर अपना घर खरीदने के अवसर का लाभ उठा सकें। सीमित संख्या में आवास उपलब्ध हैं। अपने सपनों का घर पाने का यह सुनहरा अवसर हाथ से न जाने दें।

हाउसिंग स्कीम की बड़ी बातें

फ्लैट पर 25% तक का विशेष डिस्काउंट

रेडी-टू-मूव फ्लैट्स उपलब्ध

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

FCFS आधार पर आवंटन

सीमित संख्या में आवास

आवेदन की आखिरी तारीख: 30 जून 2026

कितने फ्लैट्स हैं?

DDA की हाउसिंग स्कीम 2026 के तहत राजधानी में विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 1,712 फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें नरेला में 1,301 और सिरसपुर में 411 फ्लैट्स शामिल हैं। फ्लैट्स की कैटेगरी संख्या देखें तो हाई इनकम ग्रुप (HIG) के 298, मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) के 459, लो इनकम ग्रुप (LIG) के 892 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 63 फ्लैट्स उपलब्ध हैं।

कीमत

कीमतों की बात करें तो EWS कैटेगरी के फ्लैट 9.60 लाख रुपये से शुरू होते हैं। LIG फ्लैट्स की कीमत 11.5 लाख से 15.3 लाख रुपये के बीच है। वहीं, MIG फ्लैट्स 66 लाख से 82 लाख रुपये और HIG फ्लैट्स 95 लाख रुपये से 1.13 करोड़ रुपये तक उपलब्ध हैं। बुकिंग के लिए आवेदकों को कैटेगरी के अनुसार एडवांस राशि जमा करनी होगी।

ये भी पढ़ें- मंगेतर सिया गोयल को लेकर केतन को हो गया था शक और उसने अपने पापा को बताई थी ये बात! अफसोस तब किसी ने नहीं सुना और वो मारा गया

HIG फ्लैट के लिए 10 लाख रुपये, MIG के लिए 4 लाख रुपये, LIG के लिए 1 लाख रुपये और EWS कैटेगरी के लिए 50 हजार रुपये बुकिंग अमाउंट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सभी आवेदकों को DDA आवास पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए 2,500 रुपये की एकमुश्त और गैर-वापसी योग्य (नॉन-रिफंडेबल) फीस भी जमा करनी होगी। इच्छुक खरीदारों को लास्ट डेट से पहले आवेदन करने की सलाह दी गई है।

FY26 में ₹67.5 करोड़ की सैलरी, Tech Mahindra के सीईओ को मिला आधे एंप्लॉयीज से 1085 गुना ज्यादा

Tech Mahindra CEO Salary: दिग्गज टेक कंपनी टेक महिंद्रा के सीईओ और एमडी मोहित जोशी को पिछले वित्त वर्ष 2026 में ₹67.54 करोड़ (54 लाख पौंड) की सैलरी मिली। सालाना आधार पर यह 11.76% अधिक रहा। आईटी कंपनी की सालाना रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। इस हाइक में ESOPs (एंप्लॉयी स्टॉक ओनरशिप प्लान) शामिल है। अगर इसे निकाल दिया जाए तो मोहित जोशी को वित्त वर्ष 2026 में सालाना आधार पर 20.39% अधिक सैलरी मिली। इस हाइक का कैलकुलेशन ब्रिटिश पाउंड में हुआ है। वित्त वर्ष 2025 में उनकी सैलरी ₹52.1 करोड़ थी।

Tech Mahindra के सीईओ की सैलरी का ब्रेकअप

मोहित जोशी के वित्त वर्ष 2026 के सैलरी पैकेज में वास्तविक सैलरी 13.6 लाख पौंड यानी ₹17 करोड़ रही। इसके अलावा इसमें इस्तेमाल किए गए ESOPs की 29.3 लाख पौंड (₹36.65 करोड़) की वैल्यू और परफॉर्मेंस से जुड़े बोनस के तौर पर 11.1 लाख पौंड (₹13.8 करोड़) शामिल हैं। वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत में उनके पास 4,68,130 शेयर थे और बाद में उन्हें 1,97,718 शेयर और मिले। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक पूरे वित्त वर्ष में उन्होंने 2,35,364 स्टॉक ऑप्शंस का इस्तेमाल किया।

सीईओ और आम एंप्लॉयी के पैकेज में कितना फर्क?

कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक ESOP मिलाकर मोहित जोशी की सैलरी कंपनी के एंप्लॉयीज की मीडियन सैलरी से 1,085.27 गुना अधिक रही। साथ ही वित्त वर्ष 2026 में एंप्लॉयीज के मीडियन पैकेज में 4.89% की गिरावट आई। मीडियन सैलरी का मतलब है कि कंपनी में ऊपर से नीचे तक के सभी एंप्लॉयीज में आधे की सैलरी मीडियन लेवल से अधिक है तो आधे की इस लेवल से कम और टेक महिंद्रा के सीईओ का पैकेज मीडियन सैलरी से 1085 गुना अधिक रहा। वित्त वर्ष 2026 के आखिरी में कंपनी के 1,19,337 स्थायी कर्मचारी थे।

बाकी कंपनियों में क्या रही स्थिति

वित्त वर्ष 2026 में टेक महिंद्रा के सीईओ को ₹67.5 करोड़ मिले। अब इसकी तुलना देश में टॉप की आईटी कंपनियों के सीईओ से करें तो देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के सीईओ K Krithivasan को वित्त वर्ष 2026 में ₹28 करोड़, इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख को ₹82.6 करोड़, विप्रो के श्रीनिवास पल्लिया को ₹49.6 करोड़ और एलटीएम के वेनु लांबू को ₹27.26 करोड़ मिले।

भगोड़े नीरव मोदी को लंदन हाईकोर्ट में झटका, फंस गए खुद के ही ई-मेल ने, बैंक ऑफ इंडिया को मिलेंगे ₹100 करोड़

5 Popular 200cc-250cc Bikes in India 2026

Top 200cc-250cc bikes in India featuring Pulsar N250, Gixxer 250 and KTM 250 Duke

The 200cc-250cc segment continues to be one of the most competitive spaces in the Indian motorcycle market. Buyers today have plenty of choice, ranging from sporty nakeds to relaxed roadsters.

Here are five popular 200cc-250cc bike options in this bracket.

All prices are ex-showroom, Delhi

Bajaj Pulsar N250

Rs. 1.34 lakh

The Pulsar N250 is powered by a 249cc air/oil-cooled single-cylinder engine that produces 24.5hp. Bajaj has focused on making the power delivery approachable and usable for everyday riding, while still offering enough performance for highway duties. With a kerb weight of 162kg and a low 795mm seat height, the N250 feels manageable in traffic and remains easy to ride for most folks.

The latest version also comes equipped with features such as traction control, ABS riding modes, LED lighting and a digital instrument cluster with Bluetooth connectivity. Overall, the Pulsar N250 continues to be a well-rounded option in this segment. You can also browse other Bajaj bikes in India for more choices across different segments.

Suzuki Gixxer 250

Rs. 1.82 lakh

The Gixxer 250 is powered by a 249cc oil-cooled single-cylinder engine producing 25.77hp. Suzuki’s quarter-litre motor is known for its strong mid-range performance and refined nature, which makes the bike particularly enjoyable on longer rides and highway runs. At 156kg, it is also among the lighter motorcycles in this class.

Unlike some of its more aggressive rivals, the Gixxer 250 focuses on offering a balanced riding experience. The bike gets sharp, angular styling, a comfortable riding posture and a smooth engine. For more options from the brand, explore all Suzuki bikes in India.

TVS Ronin

Rs. 1.27 lakh – Rs. 1.61 lakh

The TVS Ronin adopts a very different approach compared to most motorcycles in this segment. Instead of focusing purely on outright performance, the Ronin blends neo-retrostyling with a relaxed riding experience. Power comes from a 225.9cc oil-cooled single-cylinder engine producing 20.4 hp.

The Ronin also stands out for its accessible nature. With a low 795mm seat height and manageable 159kg kerb weight, it remains easy to handle in everyday conditions. Features such as riding modes, Bluetooth connectivity and dual-channel ABS (on the higher variants) add to its appeal, while the upright ergonomics make it particularly comfortable for city use and relaxed riding. You can also check the complete range of TVS bikes in India for more choices.

Hero Xtreme 250R

Rs. 1.73 lakh

The Xtreme 250R marks Hero’s entry into the quarter-litre naked motorcycle segment. It is powered by a new 249cc liquid-cooled single-cylinder engine producing 30hp, making it one of the most powerful motorcycles in this category.

In terms of design, the Xtreme 250R features sharp bodywork and a muscular stance that gives it a strong road presence. With a kerb weight of 167.7kg and an 806mm seat height, it should be manageable for a wide range of riders. The bike also benefits from USD suspension, disc brakes at both ends and modern features such as a digital display and full LED lighting.

KTM 250 Duke

Rs. 2.22 lakh

The KTM 250 Duke is the sharpest-handling motorcycle in the quarter-litre class. It is powered by a 249cc liquid-cooled single-cylinder engine producing 31hp, giving it a noticeable performance advantage over most rivals here. The engine is paired with a 6-speed gearbox and a bi-directional quickshifter, further enhancing the riding experience.

The latest-generation 250 Duke also benefits from revised ergonomics, improved electronics and a more aggressive design inspired by the larger 390 Duke. Features such as the TFT display, riding modes and lightweight chassis help make it one of the most feature-rich motorcycles in this segment. Discover the full KTM bikes in India lineup to compare more options across segments.