Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        iPhone 18 Pro Max में क्या होगा
        नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी
        Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel
        Volkswagen Layoffs: और 50000 लोगों की छंटनी
        चीन में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 26%,
        सितंबर के पहले हफ्ते में निवेशक निराश,
        Guru Purnima vs Teachers Day Difference: शिक्षक
        Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड की
        • Latest News
          iPhone 18 Pro Max में क्या होगा
          नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी
          Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel
          Volkswagen Layoffs: और 50000 लोगों की छंटनी
          चीन में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 26%,
          सितंबर के पहले हफ्ते में निवेशक निराश,
          Guru Purnima vs Teachers Day Difference: शिक्षक
          Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड की
        Share Market

        Stock in Focus: सरकार कंपनी को ₹134 करोड़ के 5 ऑर्डर मिले, शेयरों पर रहेगी नजर

        Posted on August 27, 2026August 27, 2026 by admin

        Stock in Focus: सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC (India) को पांच नए काम मिले हैं। इनकी कुल वैल्यू करीब ₹134.27 करोड़ है। यह रकम GST को छोड़कर है। इन प्रोजेक्ट्स में स्कूल कैंपस, एजुकेशन फैसिलिटी और केनरा बैंक की बिल्डिंग शामिल हैं।

        सभी पांचों कॉन्ट्रैक्ट घरेलू प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी से जुड़े हैं। कंपनी ने ये ऑर्डर अपने सामान्य कारोबार के तहत हासिल किए हैं।

        तीन केंद्रीय विद्यालयों के प्रोजेक्ट

        सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC को केंद्रीय विद्यालय संगठन से तीन बड़े ऑर्डर मिले हैं। इनकी कुल वैल्यू ₹110.58 करोड़ है। सबसे बड़ा ₹37.02 करोड़ का प्रोजेक्ट बिहार के दरभंगा में AIIMS परिसर में केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 बनाने का है।

        इसके अलावा झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा में ₹36.92 करोड़ का स्कूल कैंपस बनाया जाएगा। बिहार के सिवान जिले के महाराजगंज में ₹36.64 करोड़ का एक और कैंपस बनेगा।

        ओडिशा और Canara Bank से ऑर्डर

        सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC को ओडिशा के डायरेक्टोरेट ऑफ टीचर एजुकेशन और SCERT से भी ₹11.14 करोड़ का काम मिला है। इसके तहत बरगढ़ में DIET के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। वहीं केनरा बैंक ने केरल के अलप्पुझा में हॉस्पिटल जंक्शन पर बैंक बिल्डिंग बनाने के लिए ₹12.55 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट दिया है।

        NBCC का शेयर गुरुवार को NSE पर 0.68% गिरकर ₹88.60 पर बंद हुआ।

        Lenskart Block Deal: लेंसकार्ट में ₹1313 करोड़ के शेयर बिक सकते हैं, ₹630 के भाव पर होगी ब्लॉक डील

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged bank, Block Deal, diet, GST, India, Lenskart, Lenskart block deal, NBCC, NBCC (India), NBCC Canara Bank Order, NBCC Construction Projects, NBCC Government Company, NBCC New Orders, NBCC Order Book, NBCC Orders, NBCC School Projects, nbcc share price, NBCC Stock, NBCC Stock in Focus, NBCC ऑर्डर, NBCC शेयर, NBCC शेयर प्राइस, NSE, stock, Stock in Focus, एजुकेशन, ऑर्डर, कॉन्ट्रैक्ट, झारखंड, निवेश, निवेशक, बाजार, बैंक, मनीकंट्रोल, शेयर, सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी
        Share Market

        Stock in Focus: सरकारी कंपनी को ₹801 करोड़ के ऑर्डर मिले, RBI के लिए ऑफिस और आवास बनाएगी

        Posted on August 5, 2026August 6, 2026 by admin

        Stock in Focus: सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC (India) को दो नए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) ऑर्डर मिले हैं। इनकी कुल कीमत ₹801.20 करोड़ है। इनमें सबसे बड़ा ऑर्डर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मिला है।

        RBI से मिला ₹780 करोड़ का ऑर्डर

        NBCC को RBI से ₹780.38 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी आंध्र प्रदेश के अमरावती में नेलापाडु में RBI का नया ऑफिस कॉम्प्लेक्स बनाएगी। इसके अलावा इनावोलु में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर का भी निर्माण करेगी।

        ओडिशा में बनाएगी छात्रावास

        NBCC को दूसरा ऑर्डर ओडिशा स्कूल एजुकेशन प्रोग्राम अथॉरिटी से मिला है। इसकी कीमत ₹20.82 करोड़ है। इस प्रोजेक्ट के तहत DA-JGUA योजना के अंतर्गत ओडिशा के अलग-अलग जिलों में छात्रावास बनाए जाएंगे। कंपनी ने दोनों प्रोजेक्ट्स की समयसीमा का खुलासा नहीं किया है।

        दो हफ्तों में मिला तीसरा बड़ा ऑर्डर

        पिछले करीब दो सप्ताह में यह NBCC का तीसरा बड़ा ऑर्डर है। 29 जुलाई को कंपनी ने सेशेल्स सरकार के साथ 7.5 करोड़ डॉलर (करीब ₹650 करोड़) की किफायती आवास परियोजना का समझौता किया था। इसके तहत 1,008 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

        इससे पहले 24 जुलाई को NBCC को ₹108.85 करोड़ (GST को छोड़कर) के दो ऑर्डर मिले थे। इनमें ₹88.43 करोड़ का ऑर्डर ओडिशा के डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग से मिला था।

        NBCC के शेयरों का हाल

        NBCC का शेयर बुधवार को 1.22% की बढ़त के साथ ₹96 पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में स्टॉक 13.12% नीचे आया है। वहीं, 5 साल में इसने 195% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 25.87 हजार करोड़ रुपये है।

        NBCC (India) केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनी है। ये प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC), इंजीनियरिंग, निर्माण और रियल एस्टेट डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी सरकारी दफ्तरों, आवासीय परियोजनाओं, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, स्मार्ट सिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का निर्माण और प्रबंधन करती है।

        Berger Paints Q1 Results: प्रॉफिट 21 फीसदी बढ़कर 404 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 12 फीसदी बढ़ा

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged Construction Stocks, Government Company Stock, GST, India, Infrastructure Stocks, Multibagger Stocks, NBCC, NBCC Order Book, nbcc share price, NBCC Stock News, PSU Stocks, Q1 Results, RBI, RBI Project, results, stock, Stock in Focus, Stock Market News, आरबीआई प्रोजेक्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर, एजुकेशन, एनबीसीसी शेयर, केंद्र सरकार, डॉलर, निवेश, निवेशक, बैंक, भारत, मनीकंट्रोल, रिजर्व बैंक, रियल एस्टेट, रेवेन्यू, शेयर बाजार, सरकारी कंपनी
        Share Market

        ग्लोबल फंड्स भारत और चीन में निवेश करने के लिए दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर बाजारों से निकाल रहे पैसे

        Posted on July 25, 2026July 25, 2026 by admin

        ग्लोबल फंड्स का भरोसा एआई से जुड़ी कंपनियों पर घटा है। इस वजह से वे दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर बाजारों से पैसे निकाल रहे हैं। फिडेलिटी इंटरनेशनल और बीएनबी पारिबा एसेट मैनेजमेंट उन ग्लोबल फंड्स में शामिल हैं, जिन्होंने चाइनीज कंपनियों के शेयरों में निवेश के लिए दक्षिण कोरिया के शेयर बाजारों खासकर चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की है।

        इन ग्लोबल फंड्स ने की है बिकवाली

        M&G Investments ने ताइवान के शेयर बाजार में निवेश घटाया है। Eastspring Investments ने भारत सहित उन बाजारों में पैसे लगाना शुरू किया है, जिनका प्रदर्शन कमजोर रहा है। इसके चलते दक्षिण एशियाई देशों के शेयरों का प्रदर्शन एशिया के दूसरे देशों के शेयरों के मुकाबले जुलाई में बेहतर दिख रहा है। जुलाई में इंडोनेशिया प्रदर्शन के लिहाज से टॉप पोजीशन पर है।

        जुलाई में भारतीय बाजार में आया है ज्यादा निवेश

        एशियाई बाजारों में जुलाई में सबसे ज्यादा विदेशी फडों का निवेश भारतीय बाजारों में दिखा है। इससे संकेत मिलता है कि ग्लोबल इनवेस्टर्स AI थीम को लेकर अब सावधानी बरतने लगे हैं। इस वजह से दक्षिण कोरिया जैसे बाजारों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव दिखा है। इस महीने की शुरुआत में चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर काफी दबाव दिखा था। हालांक, अब थोड़ी रिकवरी दिखी है।

        एआई से जुड़ी कंपनियों का घट रहा है अट्रैक्शन 

        एआई से जुड़ी कंपनियों के मुनाफा कमाने की क्षमता पर सवाल उठता देख विदेशी इनवेस्टर्स अब डिफेंसिव सेक्टर्स में मौके तलाश रहे हैं। इनमें बैंक से लेकर कंज्यूमर गुड्स कंपनियां शामिल हैं। वे चीन में इंटरनेट सहित उन कंपनियों के शेयरों में भी निवेश कर रहे हैं, जिनका प्रदर्शन हाल में कमजोर रहा है। इससे ग्लोबल इनवेस्टर्स के इनवेस्टमेंट के ट्रेंड में बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

        दक्षिण कोरिया और ताइवान के बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव

        फिडेलिटी में पोर्टफोलियो मैनेजर इयान सैमसन ने कहा, “खासकर दक्षिण कोरिया और कुछ हद तक ताइवान के बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की वजह से गिरावट पर शेयर खरीदना मुश्किल हो गया है। इस उतार-चढ़ाव का मतलब है कि पोर्टफोलियो बनाने के लिहाज से हमें आक्रामक रूप से शेयर खरीदने में सावधानी बरतनी होगी।” फिडेलिटी की तरह सिटीग्रुप ने भी हाल में दक्षिण कोरिया के शेयरों में निवेश घटाया है।

        इस महीने दक्षिण कोरिया में शेयरों की कीमतें 21 फीसदी गिरी

        दक्षिण कोरिया में शेयरों की कीमतें इस महीने 21 फीसदी से ज्यादा गिरी हैं। ताइवान के बाजार में 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। विदेशी निवेशकों ने दक्षिण कोरिया के बाजार में 4.4 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। ताइवान में उन्होंने 19 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। पिछले एक सालों में विदेशी निवेशकों ने इन बाजारों में जमकर निवेश किया था।

        यह भी पढ़ें: NBCC Share Price: एनबीसीसी को 109 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला, शेयर में आ सकती है तूफानी तेजी 

        जुलाई में हांगकांग के प्रमुख सूचकांक हैंगसेंग में दिखी है तेजी

        विल्सन एसेट मैनेजमेंट में हेज फंड मैनेजर मैथ्यू हेप्ट ने कहा, “कोस्पी वीआईएक्स काफी ऊपर चला गया है। इससे उधार लेकर निवेश करने वाले इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। फिलहाल कोरिया की जगह ट्रेडिंग के लिए दूसरे बाजार बेहतर हैं।” जुलाई में हांगकांग के हैंगसेंग में अच्छी तेजी दिख रही है। चाइनीज इंटरनेट कंपनियों और बैंकों के शेयरों का इसमें हाथ है।

        Posted in Share Market  |  Tagged AI, ai bets, AI थीम, AMP, Artificial Intelligence Stocks, asia funds, asia stock market, China, Global funds, india ai bet, india stock market, investments, investors, japan, Korea stocks, KOSPI, NBCC, nbcc share price, share price, South Korea, taiwan, एआई, चीन, डॉलर, निवेश, निवेशक, बैंक, भारत, विदेशी निवेशक, शेयर बाजार, सिटी, हैंगसेंग
        Share Market

        Stock in Focus: 20 जुलाई को इस नवरत्न कंपनी के शेयरों पर रहेगी नजर, विलय के बड़े प्लान को बोर्ड की मंजूरी

        Posted on July 19, 2026July 19, 2026 by admin

        NBCC Share Price: नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) अपनी पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी एचएससीसी (इंडिया) को खुद में विलय करने वाली है। मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स (MoHUA) के तहत काम करने वाली नवरत्न ने 18 जुलाई को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। ऐसे में अब सोमवार 20 जुलाई को जब मार्केट खुलेगा तो इसके शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। अभी इसके स्थिति की बात करें तो शुक्रवार 17 जुलाई को बीएसई पर यह 0.10% की हल्की गिरावट के साथ बीएसई पर ₹97.25 के भाव पर बंद हुआ था।

        NBCC के शेयरहोल्डर्स को मिलेंगे और शेयर?

        साल 1983 में बनी एचएसीसी देश-विदेश में हॉस्पिटल्स के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट), हेल्थकेयर इंफ्रा कंसल्टेंसी और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट पर काम करती है। इसके क्लाइंट्स वर्ल्ड बैंक और डब्ल्यूएचओ भी हैं। यह पूरी तरह से एनबीसीसी की सब्सिडियरी है और अब इसका विलय एनबीसीसी में होना है। इसके लिए 1 अप्रैल 2026 की तारीख तय की गई है यानी कि मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स इसे मंजूरी दे दे और RoC (रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज) के पास फाइल होने के बाद 1 अप्रैल 2026 से एचएसबीसी का अलग अस्तित्व खत्म माना जाएगा।

        दीपम (डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट) से विलय के लिए पहले ही एनओसी मिल चुकी है तो सेबी के नियमों के मुताबिक किसी होल्डिंग कंपनी और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के बीच विलय के लिए स्टॉक एक्सचेंज से एनओसी लेने की जरूरत नहीं होती। अब इसके एनबीसीसी के शेयरहोल्डर्स पर असर की बात करें तो चूंकि एचएससीसी पूरी तरह से एनबीसीसी की स्वामित्व वाली कंपनी है तो विलय के बाद कोई नया शेयर नहीं जारी होगा और न ही किसी प्रकार का कोई कैश पेमेंट होगा।

        एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

        एनबीसीसी के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 29 दिसंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹126.00 के भाव पर था। यह इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 3 महीने में यह 38.75% टूटकर 30 मार्च 2026 को ₹77.17 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

        इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भारतीय शेयर बाजारों का प्रदर्शन रह सकता है दमदार

        डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, business news in hindi, hscc, moneycontrol, Navratna, NBCC, nbcc merger, nbcc merger hscc, nbcc news, nbcc share price, nbcc shares, nbcc stocks, share price, Stock in Focus, एचएससीसी, एनबीसीसी, एनबीसीसी की खबरें, एनबीसीसी मर्जर, एनबीसीसी विलय, एनबीसीसी शेयर प्राइस, एनबीसीसी स्टॉक्स, निवेश, निवेशक, बीएसई, भारत, भारतीय शेयर बाजार, मनीकंट्रोल, शेयर बाजार
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • iPhone 18 Pro Max में क्या होगा खास? जानें कीमत, कैमरा, कलर और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल
        • नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी बड़ी विदेशी CEO की नजर, मिला बड़ा जॉब ऑफर [VIDEO]
        • Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel बनाना पड़ेगा मंहगा! DMRC ने दी सख्त चेतावनी
        • Volkswagen Layoffs: और 50000 लोगों की छंटनी को मंजूरी, भारतीय यूनिट 12% नौकरियों पर चलाएगी कैंची
        • चीन में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 26%, फिर क्यों आई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट?
        • सितंबर के पहले हफ्ते में निवेशक निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल
        • Guru Purnima vs Teachers Day Difference: शिक्षक को समर्पित हैं गुरु पूर्णिमा और शिक्षक दिवस, जानें दोनों में क्या है अंतर और क्या है इतिहास
        • Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड की ‘पुरुष-प्रधान’ म्यूजिक इंडस्ट्री पर सवाल उठाए, बोलीं- यह Patriarchal और जेंडर बेस्ड मामला है
        • उत्तर भारत में एक्टिव हुआ लो-प्रेशर सिस्टम! अगले 6 दिनों तक दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, यहां-यहां बदलेगा मौसम
        • स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ी मुश्किल, 1 दिन की पुलिस कस्टडी, निशु आजाद केस में गंभीर धाराएं लगाईं
        • Royal Enfield Himalayan 440 image gallery
        • Delhi-NCR Rain: भारी बारिश के बीच Indigo की एडवाइजरी, एयरपोर्ट निकलने से पहले चेक करें फ्लाइट स्टेटस
        • बिहार में बाढ़ और एमपी-राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, जानें देशभर के मौसम का हाल
        • पेशाब से पिघल रहा है एवरेस्ट का ग्लेशियर, आ सकती है भयंकर तबाही
        • मोहनलाल स्टारर ‘L367’ का हुआ बड़ा ऐलान, नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर विष्णु मोहन की फिल्म का नाम होगा ‘ऑपरेशन गंगा’
        Tags
        000 10 2026 AI AMP business news in hindi Delhi gold IMD India IT market moneycontrol Moneycontrol Hindi Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश चीन टैक्स ट्रंप डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान बाजार बारिश बैंक ब्याज ब्रोकरेज फर्म भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई मौसम विभाग रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        5:26 pm, Sep 5, 2026
        temperature icon 30°C
        broken clouds
        74 %
        1003 mb
        9 mph
        Wind Gust: 14 mph
        Clouds: 56%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 5:50 am
        Sunset: 6:25 pm
        Hourly Forecast
        5:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0.36 mm 36% 9 mph 74% 1003 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        28°/29°°C 0 mm 0% 6 mph 78% 1004 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        26°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 83% 1004 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        26°/26°°C 0 mm 0% 5 mph 90% 1004 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 90% 1004 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 8 mph 84% 1007 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 1 mm 100% 8 mph 72% 1006 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        31°/31°°C 1 mm 100% 7 mph 68% 1003 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        iPhone 18 Pro Max में क्या होगा
        नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी
        Delhi Metro: मेट्रो पर फोन चिपकाकर Reel
        Volkswagen Layoffs: और 50000 लोगों की छंटनी
        चीन में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 26%,
        सितंबर के पहले हफ्ते में निवेशक निराश,
        Guru Purnima vs Teachers Day Difference: शिक्षक
        Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड की
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार