Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
        Gold Price Today: सोने का भाव और
        Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
        5 things to know about the Kawasaki
        Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        • Latest News
          Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
          ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
          Market cues : बाजार के दायरे में
          Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
          Gold Price Today: सोने का भाव और
          Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
          5 things to know about the Kawasaki
          Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        Share Market

        Power Stocks: इन 7 पावर स्टॉक्स में मिल सकता है 53% तक रिटर्न, जेफरीज ने खरीदने की सलाह दी

        Posted on October 8, 2026October 8, 2026 by admin

        Power Stocks: पावर कंपनियां एक बार फिर फोकस में हैं। वजह है ब्याज दरों में बढ़ोतरी। अब सवाल यह है कि महंगा कर्ज इन कंपनियों की कमाई पर कितना असर डालेगा? RBI ने ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इसके बाद ब्याज दरों से सीधे प्रभावित होने वाले सेक्टर फिर चर्चा में हैं। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक Jefferies ने भारत की पावर और यूटिलिटी कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की।

        Jefferies का कहना है कि हर पावर कंपनी पर दर बढ़ने का असर एक जैसा नहीं होगा। जिन कंपनियों के पास रेगुलेटेड रिटर्न, फिक्स्ड रेट का कर्ज और ब्याज लागत को आगे बढ़ाने की व्यवस्था है, उन्हें ज्यादा सुरक्षा मिलेगी।

        हालिया करेक्शन के बाद Jefferies को कुछ पावर स्टॉक्स में अच्छा मौका भी दिख रहा है। इसके टॉप पिक्स में Adani Energy Solutions, JSW Energy और NTPC शामिल हैं। इनके टारगेट प्राइस में मौजूदा स्तर से 53% तक की तेजी की गुंजाइश बताई गई है।

        Jefferies को ये 3 पावर स्टॉक सबसे ज्यादा पसंद

        Jefferies ने Adani Energy Solutions, JSW Energy और NTPC को सेक्टर के पसंदीदा शेयरों में रखा है। तीनों पर ब्रोकरेज की ‘Buy’ रेटिंग है। Adani Energy Solutions का टारगेट 2,060 रुपये है। JSW Energy के लिए 720 रुपये का टारगेट दिया गया है। वहीं, NTPC का टारगेट 425 रुपये है।

        इन टारगेट के हिसाब से मौजूदा भाव से Adani Energy Solutions में 53%, JSW Energy में 45% और NTPC में 32% की तेजी की गुंजाइश है।

        Jefferies ने Adani Power, Power Grid, Adani Green Energy और Torrent Power पर भी ‘Buy’ रेटिंग दी है। इनके टारगेट प्राइस में क्रमशः 33%, 23%, 29% और 44% की तेजी की गुंजाइश है।

        कंपनीरेटिंगटारगेट प्राइस
        संभावित तेजी/गिरावट

        NTPCBuy425 रुपये32% तेजी
        Adani PowerBuy270 रुपये33% तेजी
        Power GridBuy315 रुपये23% तेजी
        Adani Green EnergyBuy1,695 रुपये29% तेजी
        Tata PowerUnpf335 रुपये5% गिरावट
        Adani Energy SolutionsBuy2,060 रुपये53% तेजी
        JSW EnergyBuy720 रुपये45% तेजी
        Torrent PowerBuy1,780 रुपये44% तेजी
        Indian Energy Exchange (IEX)Unpf100 रुपये5% गिरावट

        क्या बिजली की कमी फिर लौट सकती है?

        2026 में अब तक बिजली की मांग सालाना आधार पर 10% बढ़ी है। सितंबर में बिजली की प्रोडक्शन भी सालाना आधार पर 13% बढ़ी। इसके बावजूद Jefferies का मानना है कि आने वाले महीनों में बिजली की कमी फिर लौट सकती है। यह पावर सेक्टर के लिए बड़ा फैक्टर होगा।

        रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर शेयरों में पीक से 15-30% तक की करेक्शन आती है, तो अगले 4-5 महीनों में बिजली की कमी दोबारा दिख सकती है। Jefferies को JSW Energy से भी उम्मीद है। उसका मानना है कि मर्चेंट पावर की कीमत बढ़ने से ब्याज दरों का कुछ असर कम हो सकता है। Adani Energy Solutions के ट्रेडिंग कारोबार को भी ज्यादा मर्चेंट टैरिफ से फायदा मिल सकता है।

        हालिया गिरावट में अलग-अलग स्टॉक्स में मौका

        Jefferies का पावर सेक्टर पर नजरिया अभी भी सकारात्मक है। ब्रोकरेज का मानना है कि हाल में कई पावर स्टॉक्स में आई गिरावट पूरे सेक्टर की कमजोरी नहीं दिखाती। पिछले 5-6 महीनों में कई शेयर अपने ऊंचे स्तर से नीचे आए हैं। Jefferies इसे स्टॉक-स्पेसफिक मौका मानता है।

        यानी ब्रोकरेज के हिसाब से पूरे पावर सेक्टर से दूरी बनाने की जरूरत नहीं है। बल्कि हालिया गिरावट के बाद कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी का मौका बन सकता है।

        ITC Share Price: मार्केट खुलने से पहले ₹9437 करोड़ की ब्लॉक डील, 4% टूट गया शेयर

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, adani energy, Adani Energy Solutions, Adani Green Energy, Adani Power, Green Energy, ITC, itc share, ITC Share Price, Jefferies, Jefferies power stocks, JSW Energy, ntpc, Power Grid, Power Sector, Power Stocks, RBI, share price, stock market, Stocks, tata, torrent power, आधार, उम्मीद, कमाई, जेफरीज, टारगेट प्राइस, टॉप पिक्स, तेजी का अनुमान, निवेश, पावर सेक्टर, पावर स्टॉक्स, बिजली कंपनियां, बैंक, ब्याज, ब्याज दर, ब्रोकरेज फर्म, ब्लॉक डील, भारत, मनीकंट्रोल, वित, शेयर, शेयर बाजार
        Share Market

        ITC Share Price: मार्केट खुलने से पहले ₹9437 करोड़ की ब्लॉक डील, 4% टूटा शेयर

        Posted on October 8, 2026October 8, 2026 by admin

        ITC Share Price: आज गुरुवार प्री-ओपन ब्लॉक विंडो में यानी मार्केट खुलने से पहले आईटीसी के 36.66 करोड़ शेयरों के लेन-देन ने इसे तोड़ दिया। जितने शेयरों का ब्लॉक डील में लेन-देन हुआ, वह कंपनी की 2.9% इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है। इस ब्लॉक डील के बाद आईटीसी के शेयर धड़ाम हो गए और 4% से अधिक टूट गए। बिकवाली का दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। फिलहाल बीएसई पर यह 4.05% की गिरावट के साथ ₹254.55 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.26% फिसलकर ₹254.00 तक आ गया था।

        ब्लॉक डील में किस भाव पर हुआ ITC के शेयरों का लेन-देन

        प्री-ओपन ब्लॉक विंडो में आईटीसी के 36.66 करोड़ शेयरों यानी 2.9% हिस्सेदारी के बराबर इक्विटी का ट्रांसफर हुआ। यह लेन-देन प्रति शेयर औसतन ₹257 के भाव पर हुआ और इस भाव के साथ यह ब्लॉक डील ₹9437 करोड़ की रही। हालांकि इसके तहत किसने शेयर खरीदे और बेचे हैं, आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं हुआ है।

        आईटीसी में प्रमोटर की कोई होल्डिंग नहीं है और सभी इक्विटी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। जून तिमाही के आखिरी में गोल्डमैन सैक्स ट्रस्ट II-गोल्डमैन सैक्स जीक्यूजी पार्टरन्स इंटरनेशनल अपॉर्च्यूनिटीज फंड की कंपनी में 2.06% तो जीक्यूजी पार्टनर्स एमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड की 1.06% हिस्सेदारी थी। एलआईसी की इसमें 16.30% हिस्सेदारी है तो ₹2 लाख तक के निवेश वाले यानी 40 लाख से अधिक खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी 12.46% है। म्यूचुअल फंड्स की कंपनी में 16.5% और विदेशी निवेशकों की 34.23% हिस्सेदारी है। सितंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न अभी सामने नहीं आए हैं।

        एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

        आईटीसी के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 31 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर यह ₹426.50 पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से करीब एक साल में यह 40.45% टूटकर आज 8 अक्टूबर 2026 को ₹254.00 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

        HDFC Bank Share Price: FIIs ने बेची होल्डिंग तो शेयर धड़ाम, ब्रोकरेजेज का ये है रुझान

        PC Jeweller Share Price: ढहते मार्केट में 6% चढ़ा शेयर, कर्ज मुक्त होने और रेवेन्यू में 28% उछाल का जश्न

        Ola Electric Share Price: Rights Issue के प्राइस पर शेयर धड़ाम, इश्यू से जुड़ी ये 7 बातें खास

        डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 2026, 50, bank, business news in hindi, FIIs, HDFC Bank, hdfc bank share, hdfc bank share price, ITC, itc block deal, itc news, itc share, ITC Share Price, itc shares, itc stocks, moneycontrol, Rights Issue, share price, आईटीसी, आईटीसी ब्लॉक डील, आईटीसी शेयर प्राइस, आईटीसी स्टॉक्स, गोल्डमैन सैक्स, निवेश, निवेशक, बाजार, बीएसई, ब्लॉक डील, मनीकंट्रोल, म्यूचुअल फंड्स, रेवेन्यू, विदेशी निवेशक, शेयर
        Share Market

        ITC Share Price: ITC ने गोल्ड फ्लेक समेत दो सिगरेट ब्रांड के दाम बढ़ाए, शेयरों पर दिख सकता है असर

        Posted on September 16, 2026September 16, 2026 by admin

        ITC Share Price: FMCG कंपनी ITC ने दो सिगरेट ब्रांड Classic Connect और Gold Flake Superstar के दाम बढ़ा दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, 20 सिगरेट वाले Classic Connect पैक की कीमत अब ₹390 से बढ़कर ₹428 हो गई है। वहीं, 10 सिगरेट वाले Gold Flake Superstar पैक का दाम ₹79 से बढ़कर ₹89 हो गया है।

        मतलब कि Classic Connect ₹38 महंगा हुआ है। वहीं, Gold Flake Superstar की कीमत ₹10 बढ़ी है।

        टैक्स बढ़ने के बाद कीमत बढ़ी

        सिगरेट पर टैक्स बढ़ने के बाद ITC धीरे-धीरे इसका असर ग्राहकों पर डाल रही है। कंपनी ने पहले ही कहा था कि वो एक साथ पूरी बढ़ोतरी नहीं करेगी। 5 मई को ITC के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी ने CNBC-TV18 से कहा था कि कंपनी अब तक टैक्स बढ़ोतरी का 50-60% ग्राहकों पर डाल चुकी है। बाकी बढ़ोतरी भी धीरे-धीरे की जाएगी।

        पुरी ने कहा था, ‘हमने अभी तक करीब 50-60% बढ़ोतरी ग्राहकों तक पहुंचाई है। यह प्रक्रिया जारी है और समय के साथ और बढ़ोतरी होगी। आखिरकार पूरी बढ़ोतरी ग्राहकों तक पहुंचानी होगी। लेकिन हम बिक्री को बनाए रखने के लिए इसका असर धीरे-धीरे डाल रहे हैं।’

        एक साथ दाम क्यों नहीं बढ़ा रही कंपनी?

        ITC के मुताबिक, टैक्स बढ़ोतरी काफी ज्यादा है। अगर पूरी बढ़ोतरी एक साथ सिगरेट की कीमत में जोड़ दी जाए, तो ग्राहक सस्ती या अवैध सिगरेट की तरफ जा सकते हैं।

        पुरी ने कहा था, ‘जब भी टैक्स बढ़ता है, अवैध कारोबार को बढ़ावा मिलता है। एक साथ पूरी बढ़ोतरी करने से अवैध उत्पादों की तरफ शिफ्ट तेज हो सकता है। इसलिए हम कीमतें धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं।’ यही वजह है कि कंपनी चरणबद्ध तरीके से कीमतें बढ़ा रही है। इससे उसे बिक्री पर पड़ने वाले असर को संभालने में मदद मिल सकती है।

        फरवरी से नया एक्साइज ड्यूटी सिस्टम

        1 फरवरी 2026 से सिगरेट और दूसरे तंबाकू उत्पादों के लिए नया एक्साइज ड्यूटी सिस्टम लागू हुआ है। इसके तहत सिगरेट की लंबाई और फिल्टर के आधार पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगती है।

        यह ड्यूटी ₹2,050 से ₹8,500 प्रति 1,000 सिगरेट तक है। इसके ऊपर 40% तक GST भी लगता है। इससे सिगरेट पर कुल टैक्स का बोझ बढ़ गया है। लंबी और फिल्टर वाली सिगरेट पर कीमतों में ज्यादा असर देखने को मिला है। कंपनियां बढ़े हुए टैक्स का कुछ हिस्सा कीमत बढ़ाकर ग्राहकों से वसूल रही हैं।

        ITC शेयर का हाल

        ITC का शेयर 16 सितंबर को 2.62% चढ़कर ₹264.75 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 14.11% टूटा है। वहीं, 1 साल में यह 35.91% क्रैश हो चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 3.31 लाख करोड़ रुपये है।

        India Pesticides Share Price: UK और अर्जेंटीना से प्रोडक्ट को मिली मंजूरी, शेयर 15% उछला

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 1, 10, 2026, 50, Cigarette Price Hike, Classic Connect, fmcg, fmcg stocks, gold, Gold Flake Superstar, GST, India, India Pesticides, ITC, ITC Cigarette, ITC Cigarette Price, itc share, ITC Share Price, ITC Stock, ITC शेयर, ITC सिगरेट, pesticides, share price, Tobacco Tax, UK, गोल्ड फ्लेक, टैक्स, निवेश, निवेशक, बाजार, मनीकंट्रोल, शेयर, सिगरेट के दाम, सिगरेट टैक्स
        Share Market

        ITC Q1 results: नेट प्रॉफिट 27 फीसदी गिरकर 3,579 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़ा

        Posted on July 31, 2026July 31, 2026 by admin

        ITC Q1 results: आईटीसी ने 31 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 27 फीसदी गिरकर 3,579 करोड़ रुपये रहा। यह सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में एनालिस्ट्स के 3,990 करोड़ रुपये प्रॉफिट के अनुमान से कम है। हांलांकि, ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़कर 26,943 करोड़ रुपये रहा।

        कारोबार पर पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई का असर

        ITC ने शेयर बाजार बंद होने के बाद जून तिमाही के नतीजों का एलान किया। कंपनी के शेयर पर नतीजों का असर 3 अगस्त यानी सोमवार को दिखेगा। कंपनी ने कहा, “पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई की वजह से कारोबारी माहौल में काफी अनिश्चितता रही। क्रूड ऑयल और क्रूड से लिंक्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इससे अलावा व्यापार और सप्लाई चेन में काफी बाधा आई।”

        ग्रामीण और शहरी इलाकों में मांग मजबूत 

        आईटीसी ने कहा कि ग्रामीण और शहरी बाजारों में जून तिमाही में मांग मजबूत रही। लेकिन, आगे इनफ्लेशन पर नजर रखनी होगी। आगे मानसून एक बड़ा फैक्टर होगा। अभी मानसून की बारिश कम है। पिछले साल के मुकाबले खरीफ फसलों की बुवाई भी कम है। मानसून के साथ ही पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी नजर रखनी होगी।

        EBITDA 27.9% बढ़कर 5414 करोड़ रहा

        जून तिमाही में कंपनी का EBITDA 27.9 फीसदी घटकर 4,514 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,262 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन 26.7 फीसदी रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 31.7 फीसदी था। कंपनी के एफएमसीजी बिजनेस की ग्रोथ साल दर साल आधार पर 12 फीसदी रही।

        जून तिमाही में बेवरेज कैटेगरी की ग्रोथ स्ट्रॉन्ग

        कंपनी के डिजिटल-फर्स्ट और ऑर्गेनिक पोर्टफोलियो का एनुअल रेकरिंग रेवेन्यू करीब 1,500 करोड़ रुपये रहा। इसमें योगाबार, 24 मंत्रा, Prasuma & Meatigo और मदर स्पर्श जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। जून तिमाही में बेवरेजेज कैटेगरी की ग्रोथ भी स्ट्रॉन्ग रही। इसे गर्मी के सीजन का सपोर् मिला।

        एग्रीकल्चर बिजनेस का रेवेन्यू 353 करोड़ रुपये 

        कंपनी के एग्रीकल्चर बिजनेस का रेवेन्यू जून तिमाही में 353 करोड़ रुपये रहा। वैल्यू-एडेड एग्री पोर्टफोलियो की ग्रोथ स्ट्रॉन्ग रही। इसमें मसाले, फल और सब्जियां शामिल हैं। पेपर सेगमेंट भी स्ट्रॉन्ग ग्रोथ दिखी। इस सेगमेंट का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 9 फीसदी बढ़ा। कंपनी का शेयर 31 जुलाई को 1.4 फीसदी गिरकर 281 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में यह शेयर करीब 32 फीसदी गिरा है।

        Posted in Share Market  |  Tagged AMP, EBITDA, ITC, itc q1 earnings, itc q1 profit, itc q1 results, itc share, itc stock update, Q1 Results, results, stock markets news, stock markets updates, क्रूड, क्रूड ऑयल, खरीफ फसल, नेट प्रॉफिट, बारिश, मसाले, मानसून, मानसून की बारिश, रेवेन्यू, शेयर बाजार, शेयर बाजार बंद
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        • Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की शानदार कमाई से एशियाई बाजारों में तेजी,Kospi 3.6% तक उछला
        • 5 things to know about the Kawasaki Z300
        • Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6 नए शेयर खरीदे, एक ने इस साल दिया है 277% का रिटर्न
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता! जामनगर दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
        • Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’, जानिए ईरान युद्ध, आतंकवाद से लेकर रूसी तेल की खरीद पर क्या बोले मार्को रुबियो
        • BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा ₹255 करोड़ का इश्यू, GMP दे रहा तगड़े मुनाफे का संकेत
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        8:53 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 23°C
        clear sky
        61 %
        1017 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 52% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
        Gold Price Today: सोने का भाव और
        Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
        5 things to know about the Kawasaki
        Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार