‘अब और नहीं झेल सकता’, टॉक्सिक मैनेजर से परेशान ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ने छोड़ी नौकरी, वायरल हो रहा पोस्ट

बेहतर नौकरी, अच्छी कमाई और बेहतर जीवन की तलाश में कई भारतीय विदेश जाकर काम करना पसंद करते हैं। उन्हें उम्मीद होती है कि विदेश में काम के साथ परिवार के लिए भी समय मिलेगा, लेकिन कई बार ज्यादा काम के दबाव से निजी जिंदगी प्रभावित होने लगती है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक भारतीय युवक की स्टोरी काफी वायरल हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय अंकुर सचदेवा के लिए नौकरी और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना मुश्किल हो गया। एक बड़े ऑस्ट्रेलियाई बैंक में नौकरी शुरू करने के बाद उन्हें ऑफिस के समय के बाद भी लगातार फोन आते थे और जरूरी काम के नाम पर बार-बार काम करना पड़ता था। मैनेजर के दबाव के कारण उनके पास परिवार के साथ समय बिताने के लिए बहुत कम समय बचता था।

लगातार काम के दबाव के बाद अंकुर सचदेवा ने अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद उन्हें एक नई नौकरी मिली, जहां अब वह मैनेजर के पद पर काम कर रहे हैं। फिलहाल वह ऑस्ट्रेलियाई सरकार के लिए काम कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए ऑस्ट्रेलिया आया था… लेकिन अब मैं इसे और नहीं झेल सकता।” उन्होंने कैप्शन में आगे लिखा, “मैंने आखिरकार अपने टॉक्सिक भारतीय मैनेजर की वजह से इस्तीफा दे दिया।” वीडियो के अंत में उन्होंने बताया कि अब वह एक नई कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, सचदेवा ने अपने पिछले वर्कप्लेस के अनुभव को शेयर किया। उन्होंने कहा, “मेरे मैनेजर मेरी जिंदगी मुश्किल बना देते थे।”

अपना काम भी करवाते थे मैनेजर

सचदेवा के मुताबिक, उनके मैनेजर ऑफिस का समय खत्म होने के बाद भी उनसे संपर्क करते थे और तुरंत काम पूरा करने के लिए कहते थे। उन्होंने बताया, “वह मुझे ऑफिस टाइम के बाद भी कॉल करते थे और कहते थे, ‘यह अर्जेंट है, तुम्हें इसे आज ही खत्म करना है।’ वह मुझसे अपना काम भी करवाते थे और लगभग हर काम को ‘अर्जेंट’ बताते थे, इस उम्मीद के साथ कि उसे उसी दिन पूरा किया जाए।” उन्होंने बताया कि ज्यादा काम के कारण उनकी निजी जिंदगी प्रभावित होने लगी थी। नौकरी छोड़ना आसान नहीं था, लेकिन उनका नवजात बच्चा भी था और वह परिवार को ज्यादा समय देना चाहते थे। काम की बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण वह परिवार के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पा रहे थे।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार के लिए कर रहे काम

सचदेवा ने कहा, “मैं एक ऐसे दौर में पहुंच गया था, जहां मैं मुश्किल से अपने परिवार के साथ समय बिता पाता था। मैं खासकर अपने नवजात बच्चे के लिए उसके साथ रहना चाहता था।” उन्होंने कहा, “जॉब मार्केट बहुत अच्छा नहीं था, इसलिए मुझे ज्यादा इंटरव्यू कॉल नहीं आ रहे थे। खुशकिस्मती से, आखिरकार मुझे एक कॉल आया और किस्मत से मेरा चयन हो गया। इसके अलावा, यह एक बहुत अच्छी पोस्ट थी, जिससे यह मौका मेरे लिए और भी खास बन गया।” नई नौकरी में चयन होने के बाद सचदेवा ने अपनी पुरानी नौकरी छोड़ दी और अब ऑस्ट्रेलियाई सरकार के लिए काम कर रहे हैं।

यूजर्स ने क्या कहा

उनकी कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों ने ऑफिस के बाद काम के दबाव पर बात की, तो कुछ ने पूछा कि मैनेजर बनने के बाद सचदेवा अपनी टीम के साथ कैसा व्यवहार करेंगे। एक यूजर ने लिखा, “भाई, सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही नहीं, बल्कि पूरे यूरोप में भी यही हाल है। भारत में तो यह पहले से ही हो रहा था और अब भारतीयों ने विदेशों में भी ऐसा करना शुरू कर दिया है।” एक और यूजर ने कहा, “और अब शायद तुम्हारे जूनियर भी ऐसा ही करेंगे। मजाक कर रहा हूँ! तुम्हें शुभकामनाएं। अपनी टीम के लिए एक अच्छा और सपोर्टिव माहौल बनाओ।” दूसरे यूजर ने कहा, “ध्यान रखना कि तुम दूसरे लोगों के साथ ऐसा न करो। इस चेन को तोड़ने वाले बनो। बधाई हो।”

18,000 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ सफर, अब हर महीने ₹10 लाख कमाते हैं शब्बीर, जानें कैसे बदली किस्मत

नौकरी के बीच भी जिंदगी और घूमने का मजा! यही है नई जनरेशन का लाइफ फॉर्मूला

आज के यंग प्रोफेशनल्स सिर्फ पैसे कमाने पर ही नहीं, बल्कि बेहतर लाइफस्टाइल और मानसिक सुकून पर भी ध्यान दे रहे हैं। यही वजह है कि ‘माइक्रो-रिटायरमेंट’ तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसमें लोग नौकरी छोड़े बिना कुछ महीनों या एक साल का प्लान करके ब्रेक लेकर घूमते हैं, नई स्किल्स सीखते हैं या अपने शौक पूरे करते हैं।

 

माइक्रो-रिटायरमेंट

This may contain: a woman sitting on top of a mountain reading a book

माइक्रो-रिटायरमेंट का मतलब नौकरी छोड़ देना नहीं, बल्कि कुछ समय के लिए अपनी मर्जी से काम से ब्रेक लेना है। यह ब्रेक कुछ महीनों से लेकर एक साल तक का हो सकता है। इस दौरान लोग घूमने-फिरने, नई चीजें सीखने, परिवार के साथ समय बिताने या अपने अधूरे सपने पूरे करने पर ध्यान देते हैं। जब उन्हें लगता है कि वे फिर से तैयार हैं, तो वे अपने करियर में वापसी कर लेते हैं।

 

 

बढ़ता ट्रेंड

आज के युवाओं के लिए सिर्फ अच्छी सैलरी ही सब कुछ नहीं है। वे अपनी मानसिक शांति, अच्छी हेल्थ और जिंदगी के एक्सपीरियंस को भी उतना ही इम्पोर्टेंस देते हैं। लगातार काम करने से होने वाली थकान और स्ट्रेस से बचने के लिए कई लोग माइक्रो-रिटायरमेंट का रास्ता चुन रहे हैं। उनका मानना है कि जिंदगी का आनंद लेने के लिए रिटायरमेंट तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

 

 

 

फाइनेंशियल प्लान

अगर आप माइक्रो-रिटायरमेंट लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले पैसों की अच्छी प्लानिंग करना जरूरी है। ब्रेक के दौरान नौकरी से इनकम नहीं होगी, इसलिए पहले से सेविंग होना, इमरजेंसी फंड तैयार रखना और बिना कारण के कर्ज से बचना जरूरी है। अच्छी तैयारी होने पर आप बिना पैसों की चिंता के अपने ब्रेक का मजा ले सकते हैं।

 

 

ब्रेक आइडियाज

माइक्रो-रिटायरमेंट के समय का सही इस्तेमाल करना भी जरूरी है। इस दौरान आप नई जगहों की ट्रिप कर सकते हैं, कोई नई भाषा या स्किल सीख सकते हैं, फिटनेस पर ध्यान दे सकते हैं, अपना छोटा बिजनेस आइडिया आजमा सकते हैं या परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

 

बेनिफिट्स ऑफ माइक्रो-रिटायरमेंट

कुछ समय तक काम से दूर रहने से मन और शरीर दोनों को आराम मिलता है। इस ब्रेक में लोग नई जगहों पर घूमते हैं, नई स्किल्स सीखते हैं और खुद को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। कई लोगों का कहना है कि इस तरह का ब्रेक लेने के बाद वे अपने काम पर और बेहतर तरीके से फोकस के साथ वापस लौटते हैं।

 

 

माइक्रो-रिटायरमेंट से पहले ध्यान रखें

माइक्रो-रिटायरमेंट सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन यह हर किसी के लिए आसान नहीं होता। अगर परिवार की जिम्मेदारियां ज्यादा हैं या फाइनेंशियल कंडीशन मजबूत नहीं है, तो लंबा ब्रेक लेना मुश्किल हो सकता है। इसलिए ऐसा फैसला करने से पहले अपनी सेविंग, जिम्मेदारियों और आगे की करियर प्लानिंग को ध्यान में रखना जरूरी है। सही तैयारी के साथ लिया गया माइक्रो-रिटायरमेंट ही परफेक्ट हो सकता है।

ओवरटाइम किया तो बॉस हो गया नाराज! UK ऑफिस के वर्क कल्चर ने भारतीय टेकी को किया शॉक

अक्सर वर्क कल्चर में देर रात तक काम करना और छुट्टियों या ऑफिस आवर्स के बाद भी मैसेज का जवाब देना, एक्टिव रहना मेहनत का प्रतीक माना जाता है। लेकिन यूरोपीय देशों खासकर ब्रिटेन (UK) में वर्क लाइफ बैलेंस का अलग ही नजरिया देखने को मिला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपना ऐसा अनुभव शेयर किया है जो चर्चा का विषय बन गया है। ब्रिटेन के एक सीनियर डेवलपर के साथ काम कर रहे इस भारतीय टेकी को देर रात काम करने पर अपने बॉस से तारीफ मिलने के बजाय ऐसी चेतावनी मिली कि उसे अपना वर्क स्टाइल बदलने पर मजबूर होना पड़ा।

क्या है पूरा मामला और क्यों मिली चेतावनी?

ओम नाम के एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वह इंग्लैंड स्थित एक सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर के साथ मिलकर काम करता है। भारत और ब्रिटेन के समय में अंतर होने के कारण जब भी यूके का सीनियर डेवलपर उसके कोड का रिव्यू करता था और उस पर कमेंट छोड़ता था तो ओम तुरंत उसका जवाब दे देता था। भारत में उस समय रात के 9 या 10 बज रहे होते थे। ओम ने बताया कि एक दिन मेरे सीनियर ने इस बात पर ध्यान दिया और मुझसे पूछा कि क्या मैं काम के घंटों के अलावा भी काम कर रहा हूं। जब मैंने हां कहा तो बॉस ने मुझे चेताया।

‘7 बजे के बाद रिप्लाई किया तो एक हफ्ते नहीं करूंगा PR रिव्यू’

बार-बार चेतावनी मिलने के बावजूद जब भारतीय टेकी ने ऑफिस आवर्स के बाद कमेंट्स का जवाब देना जारी रखा तो यूके के सीनियर डेवलपर ने सख्त रुख अपनाया। ओम ने पोस्ट में लिखा कि एक दिन उन्होंने कहा कि अगर तुमने भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे के बाद मेरे कमेंट्स का दोबारा जवाब दिया तो मैं पूरे एक हफ्ते तक तुम्हारे पीआर (Pull Request) का रिव्यू नहीं करूंगा।’

बॉस की इस अनोखी और सख्त हिदायत का असर हुआ। ओम ने बताया कि ‘अब मैं जानबूझकर जवाब देने के लिए अगले दिन का इंतजार करता हूं। हालांकि मैं कभी-कभी अभी भी काम कर लेता हूं, लेकिन इस घटना ने मुझे अहसास कराया कि वे काम से इतर अपनी पर्सनल लाइफ को कितनी प्राथमिकता देते हैं। सच कहूं तो, उन्हें मुझसे ज्यादा मेरे वर्क-लाइफ बैलेंस की परवाह थी, जो बहुत अच्छा था।’

इंटरनेट पर छिड़ी बहस, यूजर्स ने शेयर किए अपने अनुभव

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और अन्य भारतीय यूजर्स ने भी विदेशी बॉस और यूरोपीय वर्क कल्चर के साथ अपने ऐसे ही अनुभव साझा किए। एक यूजर ने लिखा कि शुक्रवार को जब मैंने एक पीआर रेज किया तो मेरे रोमानियाई सहकर्मी ने मुझसे लैपटॉप बंद करने को कहा। उस दिन मैंने सीखा कि कभी किसी भारतीय कंपनी या मैनेजर के लिए काम मत करो। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि’ मेरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से रात 11:30 बजे तक है। मैंने चर्चा के लिए एक अमेरिकी सीनियर आर्किटेक्ट को कॉल किया और कहा कि मैं ज्यादा समय नहीं लूंगा। उन्होंने जवाब दिया कि हां, तुम्हें ज्यादा समय लेना भी नहीं चाहिए!’ मैं शर्मिंदा हो गया फिर उन्होंने आगे कहा कि तुम्हारे काम के घंटे खत्म हो चुके हैं, तुम्हें काम नहीं करना चाहिए।’

23 हजार की सैलरी और 6 दिन काम, हैदराबाद की इंजीनियर का सोशल मीडिया पर छलका दर्द

इन दिनों सोशल मीडिया पर हैदराबाद की एक युवा सिविल इंजीनियर की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।हैदराबाद की एक युवा सिविल इंजीनियर ने छह दिन काम करने वाली नौकरी को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि लगातार लंबे समय तक काम करने से वह मानसिक रूप से काफी थक गई हैं। उन्होंने कहा कि अब वह अच्छी वर्क-लाइफ बैलेंस वाली नौकरी के लिए कम वेतन पर भी काम करने को तैयार हैं। उनकी इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी राय और एक्सपीरिएंश भी शेयर किए। उनके इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपने एक्सपीरिएंश भी शेयर किए और उन्हें बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस वाली नई नौकरी तलाशने की सलाह दी।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अपनी Reddit पोस्ट में 25 वर्षीय इंजीनियर ने बताया कि, उन्होंने साल 2023 में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और फिलहाल हैदराबाद की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नौकरी मिलने की खुशी जरूर है, लेकिन हफ्ते में छह दिन काम करने के कारण उनकी पर्सनल जिंदगी काफी प्रभावित हुई है। पोस्ट पर आए यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए इंजीनियर ने बताया कि उनकी मौजूदा मासिक सैलरी 23,000 रुपए है। उन्होंने ये जानकारी कमेंट सेक्शन में शेयर की।

Screenshot 2026-06-27 205748

6 दिन के काम से थक जाती हूं

उन्होंने लिखा, “मैं 6 दिन के वर्क वीक से दिमागी तौर पर थक गई हूं।” उन्होंने बताया कि जब तक वह घर पहुंचती हैं, तब तक उनके पास घर के कामों, अपने परिवार के साथ समय बिताने या बस आराम करने के लिए बहुत कम एनर्जी बचती है। “जब तक मैं घर पहुंचती हूं, मुझमें घर के बेसिक काम करने, अपने परिवार के साथ समय बिताने या अपनी शाम का मजा लेने की भी एनर्जी नहीं बचती। संडे ज्यादातर हफ्ते की थकान से उबरने में बीतता है और इससे पहले कि मुझे पता चले, फिर से सोमवार आ जाता है।”

दूसरी नौकरी की तलाश में

इंजीनियर ने कहा कि वह अब दूसरी नौकरी की तलाश कर रही हैं और अगर उन्हें हफ्ते में पांच दिन काम करने वाली नौकरी का ऑफर मिलता है, तो वह सैलरी में कटौती भी स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हम इंसान हैं, मशीन नहीं जो किसी का एम्पायर बढ़ाएं। यह कब रुकेगा? लगभग सभी देश हफ्ते में 5 दिन काम करने का नियम अपना रहे हैं।”

लोगों ने किया कमेंट

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई लोगों ने उनकी कम सैलरी और काम के दबाव को लेकर चिंता जताई। कई यूजर्स ने उनसे उनकी आर्थिक स्थिति और खर्चों के बारे में भी सवाल पूछे। एक यूजर ने लिखा, “मुझे तुम पर बहुत गर्व है, दोस्त। इस देश ने तुम्हें फेल कर दिया है। तुम इससे कहीं ज्यादा डिजर्व करते हो। प्लीज इसे समझो। या तो किसी भी तरह स्विच करो या यह देश छोड़ दो। कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है।”

एक व्यक्ति ने कमेंट किया, “मुझे तुम पर बहुत गर्व है OP, प्लीज नई नौकरियों के लिए अप्लाई करो और बेहतर मौके के लिए प्रार्थना करो। हफ्ते में 6 दिन के लिए 23k बहुत ज्यादा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि तुम्हें हर दिन काफी ताकत मिले और तुम हर रात अच्छी नींद सो सको। मैं बस तुम्हारे लिए प्रार्थना कर सकता हूं। ऑल द बेस्ट।” एक और यूजर ने लिखा, “मैं भी कुछ ऐसी ही स्थिति में हूं, IT में 6 दिन, आने वाले महीनों में अपस्किल करूंगा और नौकरी छोड़ दूंगा।”