पहले वीडियो में दिखाई बेशुमार दौलत, फिर घर से गायब हुए ₹1 करोड़ के गहने! जानें YouTuber कपल के साथ क्या हुआ

तमिलनाडु के नागरकोइल से सामने आई चोरी की एक घटना ने सोशल मीडिया पर अपनी संपत्ति दिखाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक YouTuber कपल के घर से कथित तौर पर करीब 1 करोड़ रुपये के सोने के गहने और नकदी चोरी हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, विनोद कुमार और मधुमिता के घर को चोरों ने निशाना बनाया। इस घटना की चर्चा इसलिए ज्यादा हो रही है क्योंकि चोरी से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर घर और कीमती सामान से जुड़े वीडियो शेयर किए गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV समेत दूसरे सुरागों की जांच की जा रही है।

118 सॉवरेन सोना चोरी होने की खबर

बताया जा रहा है कि कपल का घर नागरकोइल के थम्माथुकोणम इलाके के VIP Garden में है। चोरों ने कथित तौर पर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 118 सॉवरेन सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सोने की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

घर में CCTV, फिर भी चोर कैसे पहुंचे अंदर?

रिपोर्ट्स के अनुसार, घर एक गेटेड इलाके में स्थित है और वहां CCTV कैमरों की निगरानी भी है। इसके बावजूद चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसने में सफल रहे। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट ने खींचा ध्यान

इस मामले का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला पहलू सोशल मीडिया है। बताया जा रहा है कि चोरी से कुछ समय पहले मधुमिता ने ऐसा वीडियो पोस्ट किया था,जिसमें पूजा घर में मौजूद परिवार की संपत्ति दिखाई गई थी। वह सोने की खरीदारी, ज्वेलरी और नकदी से जुड़े वीडियो और Instagram Reels भी पोस्ट करती रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट और चोरी के बीच सीधे संबंध की पुष्टि जांच पूरी होने तक नहीं मानी जा सकती।

पुलिस ने शुरू की जांच

राजाकामंगलम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मोबाइल नेटवर्क से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच किए जाने की रिपोर्ट है। फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान और चोरी हुए सामान को बरामद करने की कोशिश में जुटी है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महंगे सामान को सार्वजनिक रूप से दिखाने के संभावित जोखिमों पर चर्चा शुरू कर दी। कुछ लोगों ने इसे ऑनलाइन प्राइवेसी और सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया,जबकि कुछ ने कपल के कंटेंट को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणियां कीं।

Fat Dogs of Delhi: कौन बनेगा दिल्ली का सबसे गोल-मटोल डॉग? 64 कंटेस्टेंट्स के बीच होगा मुकाबला

Tarak Mehta छोड़कर Passion के पीछे चले ‘गोल़ी’ | Goli aka Kush Shah | Kush Shah new YouTube channel

Tarak Mehta छोड़कर Passion के पीछे चले ‘गोल़ी’ | Goli aka Kush Shah | Kush Shah new YouTube channel

5 साल तक सोचा, Plan किया, Doubt किया,
फिर हर बार टाल दिया।
कुश शाह के मन में YouTube channel शुरू करने का ख्याल 5 साल से था।
पर अब उन्होंने Upload का बटन दबा दिया है। 16 साल तक ‘गोल़ी’ के नाम से पहचाने जाने के बाद, अब वो अपनी पसंद की चीज़, Cooking के साथ एक नई शुरुआत कर रहे हैं। और उनका पहला Vlog?
किसी Fancy Kitchen में नहीं… मुंबई की चॉल से शुरू हुआ ।
कुश की कहानी बताती है, शायद शुरुआत करने के लिए हमेशा Confidence नहीं चाहिए होता। कभी-कभी बस खुद को रोकना बंद करना होता है।
@iamkushshah_

[Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Goli Kush Shah, Kush Shah first YouTube video, Taarak Mehta Goli Cooking, Cooking Video Of Goli ]

Tarak Mehta छोड़कर Passion के पीछे चले ‘गोल़ी’ | Goli aka Kush Shah | Kush Shah new YouTube channel |

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

वो सड़क पर मिली और बन गई हर सफर की साथी | Yati Gaur| Delhi | Travel Vlog | Walking India

वो सड़क पर मिली और बन गई हर सफर की साथी | Yati Gaur| Delhi | Travel Vlog | Walking India

ऋषिकेश से केदारनाथ तक पैदल चलने से शुरू हुआ यति का सफर, आज 15,000 किलोमीटर और 13 राज्यों तक पहुंच चुका है। लेकिन इस लंबी यात्रा में यति को सबसे खूबसूरत चीज़ किसी मंज़िल पर नहीं, बल्कि राजस्थान की सड़क पर मिली— एक छोटी-सी पपी, जिसका नाम उन्होंने रखा बटर। :feet::heart:
आज दोनों ने साथ में पहाड़, जंगल, रेगिस्तान और नदियों के किनारे न जाने कितने रास्ते पार किए हैं। यति आगे बढ़ते हैं, तो बटर साथ चलती है। वो आगे निकल जाए, तो पीछे मुड़कर यति का इंतज़ार करती है।

कई बार सफर आसान बनाने के लिए लोग बेज़ुबानों को पीछे छोड़ देते हैं। लेकिन @theunfoldingplay ने आसान रास्ता नहीं, बटर को चुना। देखिए, कैसे सड़क पर मिली एक छोटी-सी बटर, यति की सबसे लंबी यात्रा की हमेशा की साथी बन गई
@theunfoldingplay

वो सड़क पर मिली और बन गई हर सफर की साथी | Yati Gaur| Delhi | Travel Vlog | Walking India

Dog walks 15000 km with 28-year-old Yati Gaur from Noida #thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

माँ और पिता, बेटे को दे रहे हैं दोनों का प्यार | Single Father | Uttar Pradesh | Kuldeep Satvik Vlog

कहते हैं कि माँ की जगह कोई नहीं ले सकता। लेकिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले कुलदीप भारद्वाज वो पिता हैं, जो अपने ढाई साल के बच्चे की मुस्कान के लिए हर दिन माँ और पापा, दोनों की भूमिका निभाते हैं।

पत्नी के निधन के बाद कुलदीप ने अपने बेटे की परवरिश की ज़िम्मेदारी अकेले उठाई। आज वह उसके लिए पिता भी हैं और माँ भी।

सोशल मीडिया पर उनके छोटे-छोटे वीडियोज़ आज हज़ारों लोगों का दिल जीत रहे हैं। और उन Single Parents के लिए भी उम्मीद बन रहे हैं, जो अपने बच्चों के लिए पूरी दुनिया हैं। आइए जानते हैं नन्हे सात्विक और उसके पापा की कहानी

@kuldeepsatvikvlogs

माँ और पिता, बेटे को दे रहे हैं दोनों का प्यार | Single Father | Uttar Pradesh | Kuldeep Satvik Vlogs

[Single Father from Uttar Pradesh Making Inpiring Vlogs on Parenthood, Single Parent

#goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

VIDEO: ‘बैग छुआ, मेरी ड्रेस खींची’ कपल के लिए बुरा सपना बना सर्बिया ट्रिप, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

Viral Video: सर्बिया घूमने गए एक भारतीय कपल के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सर्बिया में जब कपल व्लॉग बना रहे थे उसी समय कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और कई यूजर्स दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ ने कपल के शांत रवैये की भी तारीफ की है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरी घटना

भारतीय कपल अपर्णा मालू और अजमल कोलंबिल सर्बिया पहुंचने के बाद अपना ट्रैवल व्लॉग शूट कर रहे थे। इसी दौरान तीन लोग उनके पास आ गए और कथित तौर पर उनसे अभद्र व्यवहार करने लगे। वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि जब दोनों सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी पीछे से आए तीन लोगों में से एक शख्स महिला के बेहद करीब पहुंचा और उसके बैग को खींचने की कोशिश करता हुआ नजर आया। अपर्णा और अजमल को शुरुआत में ये समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हो रहा है, इसलिए वे आगे बढ़ते रहे।

कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

लेकिन जब एक शख्स ने दोबारा अपर्णा का बैग खींचा, तब उन्होंने पीछे मुड़कर उन लोगों का सामना किया। कपल ने उनसे पूछा, “क्या आप महिलाओं के साथ ऐसा ही बर्ताव करते हैं? आपकी प्रॉब्लम क्या है?” इस पर उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने इशारा करते हुए कहा कि बैग खींचने वाले शख्स की दिमागी दिक्कतें है। इस पर अपर्णा के पति ने जवाब दिया, “अगर उसे कोई दिक्कत है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह ऐसा करे। यह बिल्कुल गलत है। हम दूसरे देश से आए हैं।” जैसे ही उन लोगों को पता चला कि उनकी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है, वे वहां से गालियां देते हुए चले गए।

बैग से कुछ निकाल रहा था

घटना के बारे में अपर्णा ने अपने पोस्ट में लिखा, “जब हम व्लॉग बना रहे थे, तभी ये तीन लोग हमारे पीछे आ गए। पहले उन्होंने मेरे बैग से कुछ निकालने की कोशिश की, लेकिन मुझे तुरंत इसका एहसास नहीं हुआ। थोड़ी देर बाद महसूस हुआ कि कोई मेरे बैग को छू रहा है, इसलिए मैंने बैग आगे कर लिया। तभी उनमें से एक ने मेरी ड्रेस खींच दी।” वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि उनके पति ने उन लोगों का सामना क्यों नहीं किया।

 

एक्शन फिल्म नहीं चल रही थी

इस पर अपर्णा ने जवाब देते हुए कहा, “मैं आपकी चिंता समझती हूं, लेकिन ये भी याद रखिए कि हमें उस देश में पहुंचे मुश्किल से दो घंटे ही हुए थे। उस समय हम सिर्फ शाम की सैर पर निकले थे। ऐसी स्थिति में हमारे दिमाग में सबसे पहले लड़ाई करने का विचार नहीं आया।” उन्होंने आगे लिखा, “असल जिंदगी किसी एक्शन फिल्म जैसी नहीं होती। मेरे पति न तो ‘रॉकी भाई’ हैं और न ही विजय। कोई भी अकेला व्यक्ति तीन लोगों से लड़कर हीरो की तरह बाहर नहीं निकलता। उस समय हमारी पहली प्राथमिकता अपनी सेफ्टी थी, न कि किसी को कुछ साबित करना।”

लोगों ने दिए रिएक्शन

अपर्णा ने ये भी बताया कि उन्होंने इस घटना की शिकायत स्थानीय अधिकारियों से की है और उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “यह बेहद शर्मनाक व्यवहार है। उम्मीद है कि आप दोनों सुरक्षित होंगे।” दूसरे यूजर ने कहा,”आपको उसी समय मौके पर ही पुलिस को फोन कर देना चाहिए था।” एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “सबसे पहले अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। अपना ख्याल रखें और मजबूत बने रहें।”