Gold Price Today: अक्टूबर के पहले दिन सोना हुआ और महंगा, 22 और 24 कैरेट दोनों का बढ़ा दाम

नए महीने अक्टूबर के पहले दिन देश में सोने की कीमत में तेजी दिख रही है। 1 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 148930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 149580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी भाव बढ़ा है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये बढ़ी। निवेशकों की ओर से कम कीमत पर की गई खरीदारी से घरेलू बाजार में सोना मजबूत हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,152.86 डॉलर प्रति औंस पर है। ​सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 148930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 137110 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 149580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 149580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 137110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली137260148930
मुंबई137110149580
अहमदाबाद137160149630
चेन्नई137110149580
कोलकाता137110149580
हैदराबाद137110149580
जयपुर137260148930
भोपाल137160149630
लखनऊ137260148930
चंडीगढ़137260148930

LPG Price Hike: त्योहारों से पहले महंगाई का डंक, 1 अक्टूबर से गैस सिलेंडर ₹70 तक हुआ महंगा

चांदी का भाव

सोने से उलट दूसरी कीमती धातु चांदी में गिरावट है। 1 अक्टूबर की सुबह चांदी लुढ़ककर 239900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.18 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।

Gold silver Prices Today: गोल्ड ने बदली चाल, दिल्ली में 700 रुपये चढ़ा

Gold silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 30 सितंबर को गोल्ड में तेजी लौट आई। यह 700 रुपये चढ़कर 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में मजबूती का असर इसकी घरेलू कीमतों पर पड़ा। साथ ही कम प्राइस पर खरीदारी में इनवेस्टर्स ने दिलचस्पी दिखाई। 29 सितंबर को गोल्ड गिरकर 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

चांदी की कीमतें लगातार दूसरे स्थिर रहीं

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ। चांदी 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। यह लगातार दूसरा दिन है, जब चांदी की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा कि हाल में सोने में आई गिरावट के बाद इसकी कीमतें 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे चली गई थी। इस कीमत पर इनवेस्टर्स की खरीदारी देखने को मिली।

सितंबर में सोना करीब 5 फीसदी गिरा है

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में हल्की तेजी देखने को मिली। हालांकि, यह अभी भी 4,200 डॉलर प्रति औंस के नीचे है। सिल्वर 1.28 फीसदी गिरकर 60.68 डॉलर प्रति औंस था। सितंबर गोल्ड के लिए अच्छा नहीं रहा। इस महीने सोना करीब 5 फीसदी गिरा है। हालांकि, 30 सितंबर को क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट दिखी। इसकी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ऑयल टैंकर्स की आवाजाही की शुरुआत है।

क्रूड में नरमी के बावजूद सोने पर दबाव

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल जाने से क्रूड ऑयल की सप्लाई बढ़ेगी। इससे क्रूड ऑयल की कीमतों पर दबाव घटेगा। 30 सितंबर को ब्रेंट क्रूड गिरकर 98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह बीते कई हफ्तों से लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ था। महंगे क्रूड की वजह से महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ा था। इससे अमेरिकी में अक्तूबर में एक बार फिर इंटरेस्ट रेट बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई थी। हालांकि, क्रूड में नरमी के बाद फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट बढ़ाएगा या नहीं, यह बताना अभी मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: 50 की उम्र घर खरीदना चाहिए या किराए के घर में रहने में है समझदारी?

इस साल सोने और चांदी की कीमतों पर दिखा है दबाव 

बुलियन की कीमतें इस साल की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। उसके बाद उनमें तेज गिरावट आई। फरवरी के आखिर में अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद बुलियन पर दबाव बढ़ गया। पिछले करीब 6 महीनों से सोने और चांदी की कीमतें सीमित दायरे में चढ़ती-उतरती रही हैं।

Silver Gold Price Today : MCX पर सोने-चांदी में दिख रही तेजी, जानिए इनमें आज क्या हो कमाई की रणनीति

Silver Gold Price Today : घरेलू बाजार में सोने-चांदी में आज बढ़त के साथ कारोबार होता दिख रहा है। 11.25 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अक्टूबर वायदा 1,018 रुपए यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 147,250 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा 915 रुपए यानी 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 226,365 रुपए पर नजर आ रहा था। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के चलते आज भारत के रिटेल मार्केट में सोने की कीमत बढ़ गई है।

उधर बुधवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट आई और मंथली लॉस की ओर बढ़ता दिख रहा है। ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदों का असर मार्केट सेंटीमेंट पर पड़ा है। साथ ही,इन्वेस्टर्स फेडरल रिजर्व के अगले पॉलिसी फैसले के बारे में अंदाजा लगाने के लिए US के महंगाई के आंकड़ों पर नजरें बनाए हुए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.2% गिरकर $4,170.63 प्रति औंस पर आ गया और इस महीने अब तक इसमें 6% से ज़्यादा की गिरावट आई है।

Giottus.com के CEO विक्रम सुब्बुराज का कहना है कि MCX पर अक्टूबर का गोल्ड फ्यूचर्स 29 सितंबर को ₹1,46,247 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ,जो ₹557 या 0.38% कम था। 28 सितंबर को इस कॉन्ट्रैक्ट में 2.7% की गिरावट आई थी। मंगलवार के कारोबार में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट का गोल्ड लगभग ₹1,48,766 पर था। दिसंबर का सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट लगभग ₹2,25,945 पर था,जिसमें 0.91% की गिरावट आई थी। यह गिरावट काफी तेज़ रही है। सोना सितंबर के मध्य में लगभग ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम से गिरकर लगभग ₹1.46 लाख पर आ गया है।

उन्होंने आगे कहा कि यूएस फेड के हालिया बयानों से कुछ राहत मिली है। न्यूयॉर्क फेड के प्रेसिडेंट जॉन विलियम्स ने कहा है कि ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की कोई जल्दबाजी नहीं है। नतीजतन, बाज़ार ने अक्टूबर में दरों की बढ़ोतरी की संभावना को पहले के लगभग 70% से घटाकर लगभग 50% कर दिया है। भारतीय निवेशकों के लिए सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव ज़्यादा रहने की संभावना है। रुपया भी अहम होगा क्योंकि करेंसी की कमजोरी घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को सहारा दे सकती है।

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Kedia Advisory के अजय केडिया। आज इनकी गोल्ड और सिल्वर में खरीदारी की सलाह है। गोल्ड में इनकी 147000 रुपए के आसपास, 146000 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 150000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं,सिल्वर में इनकी 224000 रुपए के आसपास, 222000 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 228000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

 

Silver Price Today: चांदी की कीमतें हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जानें आज 10 प्रमुख शहरों के ताजा रेट

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

चीन को चटाई धूल, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी! भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम के एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने की पूरी कहानी

Asian Games 2026: आइची-नागोया में एशियाई खेलों के दौरान भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में भारतीय तीरंदाजों का सामना चीन की मजबूत टीम से था। मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन भारतीय तीरंदाजों ने शुरू से ही अच्छा निशाना साधा।

https://x.com/ANI/status/2105121323186029024

भारत की ओर से ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपर्थी और पृथिका प्रदीप मैदान में उतरीं। तीनों ने पहले राउंड से ही लगातार अच्छे स्कोर किए। पहले राउंड में भारत ने 60-58 से बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरे राउंड में भी भारतीय टीम ने 60-58 से बाजी मारी। दो राउंड के बाद भारत 178-176 से आगे था। आखिरी राउंड में चीन को वापसी के लिए अच्छा स्कोर करना था। लेकिन भारतीय तीरंदाजों ने अपनी बढ़त बनाए रखी। चीन की टीम ने दो बार 9 का स्कोर किया, जबकि भारत ने कई बार परफेक्ट 10 लगाए।

आखिरी राउंड में भारतीय टीम ने छह परफेक्ट 10 लगाए। इसके साथ ही कुल स्कोर 238 तक पहुंच गया और भारत ने चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण कोरिया के नाम था।

ये स्ट्रेटेजी रही फाइनल तक पहुंचने के लिए

गोल्ड मेडल के मुकाबले से पहले भारत को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की चुनौती का सामना करना पड़ा था। यहां मुकाबला बेहद करीबी रहा और भारतीय टीम ने सिर्फ एक अंक के अंतर से 234-233 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में भारतीय टीम ने चीन के खिलाफ भी अच्छा खेल जारी रखा। दो राउंड में बढ़त बनाने के बाद टीम ने आखिरी राउंड में भी शानदार निशाना लगाया और गोल्ड मेडल जीत लिया।

लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 2023 के हांगझोऊ एशियाई खेलों में भी गोल्ड मेडल जीता था। इन खेलों में यह भारत का सातवां गोल्ड मेडल रहा।

फाइनल में चीन को सिल्वर मेडल मिला। वहीं दक्षिण कोरिया ने चीनी ताइपे को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। भारत के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि टीम ने गोल्ड बचाने के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर की बराबरी भी की।

Gold Silver Price Today: MCX पर सोना ₹1.47 लाख के नीचे फिसला, चांदी ₹2.25 लाख पर पहुंची

Gold Silver Price Today: मंगलवार, 29 सितंबर को सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। MCX पर अक्टूबर का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.21% गिरकर ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। सोने की कीमतें सात हफ़्ते के निचले स्तर के आस-पास ट्रेड कर रही हैं क्योंकि बाजार को उम्मीद है कि US फ़ेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखेगा।

वहीं चांदी में भी जबरदस्त बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। MCX पर सिल्वर फ़्यूचर्स लगभग ₹2,25,220 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं, जो पिछले हफ़्ते के मुकाबले करीब 6.29% कम है।

क्या होनी चाहिए अब रणनीति

रिद्धि-सिद्धि बुलियन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी के अनुसार, बाज़ार में फ़ेड द्वारा ब्याज दरें और बढ़ाने की संभावना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि CME फ़ेडवॉच के अनुसार, अक्टूबर में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना 72.5% है, जो पिछले हफ़्ते 57.6% थी।

US ट्रेज़री यील्ड में बढ़ोतरी और डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव है, जबकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से महंगाई की चिंताएं बढ़ रही हैं। कोठारी ने कहा कि US-ईरान के बीच जारी तनाव और तेल की ऊंची कीमतों के कारण महंगाई और यील्ड को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।

लेमन (Lemonn) के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने में थोड़ी रिकवरी हो रही है, लेकिन यह सात हफ़्ते के निचले स्तर के आस-पास ही बना हुआ है क्योंकि US में ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे रहने की उम्मीदों के कारण यील्ड ऊंची बनी हुई है।

गर्ग के अनुसार, स्पॉट गोल्ड की कीमत लगभग $4,130 प्रति औंस थी, जबकि डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट लगभग ₹96 प्रति US डॉलर था। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और US यील्ड सोने और अन्य MCX कमोडिटीज़ के लिए मुख्य जोखिम बने हुए हैं।

गर्ग ने कहा कि आने वाले US आर्थिक डेटा – जिसमें कंज्यूमर कॉन्फिडेंस, जॉब ओपनिंग्स, ADP एम्प्लॉयमेंट डेटा, PCE महंगाई और नॉन-फार्म पेरोल्स शामिल हैं – से फ़ेड की ब्याज दर की चाल और सोने में अगले कदम के बारे में और संकेत मिल सकते हैं।

चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी फंडामेंटल एनालिस्ट पिंकी यादव के अनुसार, सितंबर में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट (करेक्शन) आई है और MCX पर सोना ₹1.5 लाख प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है। यादव ने इस गिरावट के लिए कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, US की सख्त मॉनेटरी पॉलिसी की उम्मीदों, डॉलर के मजबूत होने, US ट्रेज़री यील्ड में बढ़ोतरी और भारतीय रुपये में कमजोरी को जिम्मेदार बताया। साथ ही, उन्होंने कहा कि सोने को सपोर्ट करने वाले लंबे समय के कारण अभी भी बने हुए हैं, जिनमें सेंट्रल बैंक की खरीदारी, ग्लोबल डिमांड और गोल्ड ETF के ज़रिए इन्वेस्टमेंट शामिल है।

कम समय के लिए, चॉइस ब्रोकिंग के कमोडिटी और करेंसी एनालिस्ट (टेक्निकल रिसर्च) आमिर मकदा ने कहा कि सोने के लिए मुख्य MCX सपोर्ट लेवल ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम और ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम हैं, जबकि रेजिस्टेंस लेवल ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम है।

Silver Price Today: दूसरे दिन चांदी और भी हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जानें आज 10 प्रमुख शहरों के ताजा रेट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Asian Games 2026: भारत को मिला एक और गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने बनाया इतिहास

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत की नीरू ढांडा ने कमाल का प्रदर्शन किया है। नीरू ढांडा ने ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ वह मौजूदा एशियन गेम्स में व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 30 में से 28 निशाने सटीक लगाए और नया एशियन रिकॉर्ड बनाया। इस जीत के साथ उन्होंने ट्रैप इवेंट में भारत के 36 साल के लंबे पदक इंतजार को खत्म किया और भारत के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले कोई भारतीय महिला ट्रैप या स्कीट निशानेबाज एशियाई खेलों में व्यक्तिगत पदक नहीं जीत सकी थी। एशियन गेम्स 2026 में भारत का ये 5वां गोल्ड है।

बनाए ये रिकॉर्ड

हरियाणा की 26 साल की शूटर नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला ट्रैप स्पर्धा में भारत का नाम रोशन किया। इससे पहले वह ट्रैप टीम इवेंट में भी भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। नीरू ने जुलाई में इटली में हुए शॉटगन वर्ल्ड कप में ट्रैप स्पर्धा का गोल्ड जीतकर पहली भारतीय महिला होने का रिकॉर्ड बनाया था। एशियन गेम्स के फाइनल में उन्होंने 28 अंक हासिल किए, जो 24 अंक के पुराने एशियाई रिकॉर्ड से बेहतर रहा। इससे पहले भारत के लिए 1978 में रणधीर सिंह ने पुरुष ट्रैप में और 2010 में रोंजन सोढ़ी ने पुरुष डबल ट्रैप में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता था।

क्वालीफिकेशन राउंड में किया शानदार प्रदर्शन

नीरू ढांडा ने क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 118 अंक बनाए और कतर की रे बेसिल के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। उनके 118 अंक इस प्रतियोगिता का नया गेम्स रिकॉर्ड भी बन गए। महिला ट्रैप टीम इवेंट में नीरू, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय टीम ने कुल 328 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल जीता, जबकि चीन ने 346 अंक के साथ गोल्ड और कुवैत ने 325 अंक के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। हालांकि, आशीमा और मनीषा व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में आगे नहीं बढ़ सकीं और क्रमशः 16वें और 23वें स्थान पर रहीं।

नीरू ढांडा ने क्वालीफिकेशन में 118 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया और कतर की रे बेसिल के साथ बराबरी पर रहते हुए फाइनल का टिकट कटाया। उनका स्कोर इस चरण में नया गेम्स रिकॉर्ड भी बना। टीम इवेंट में नीरू के साथ आशीमा अहलावत और मनीषा कीर ने भारत को 328 अंकों के साथ सिल्वर मेडल दिलाया। इस स्पर्धा में चीन की टीम 346 अंक के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि कुवैत ने 325 अंक लेकर ब्रॉन्ज जीता। वहीं, व्यक्तिगत मुकाबले में आशीमा 16वें और मनीषा 23वें स्थान पर रहीं, जिसके चलते दोनों फाइनल में नहीं पहुंच सकीं।

ईशा सिंह ने निशानेबाजी में फिर मनु भाकर को पीछे छोड़ जीता सिल्वर

हाल ही में संपन्न हुए ISSF World Cup  की तरह ही एशियन गेम्स में भी ईशा सिंह ओलंपिक डबल मेडलिस्ट मनु भाकर से 20 साबित हुईं और उन्होंने एशियाड में उनसे बेहतर प्रदर्शन किया। ईशा सिंह ने ISSF World Cup में स्वर्ण पदक जीता था और मनु भाकर ने कांस्य पदक लेकिन 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में इस बार ईशा सिंह तो रजत पदक जीत गई लेकिन मनु भाकर को खाली हाथ लौटना पड़ा।

हैदराबाद की 21 वर्षीय ईशा इस वर्ग की मौजूदा विश्व नंबर एक हैं। उन्होंने रजत की दौड़ में बने रहने के लिए तीन शूट-ऑफ जीते। इसके बाद स्वर्ण पदक के मुकाबले में उन्हें चीन की शियाओ जियारुईशुआन के साथ दो और Shoot-Off से गुजरना पड़ा।निर्धारित सीरीज के बाद दोनों के 38-38 अंक थे, लेकिन अंतिम निशाने में ईशा चूक गईं और उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

उत्तर कोरिया की किम ह्योन सुक ने ईशा के खिलाफ शूट-ऑफ में हारने के बाद 34 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।इससे पहले दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर इस स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद एशियाई खेलों से पदक के बिना लौटेंगी। ईशा ने क्वालीफिकेशन में आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचकर भारत की पदक उम्मीदें कायम रखीं।

मनु 579 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहीं, जो फाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं था। ईशा ने क्वालीफिकेशन में 580 अंक जुटाए थे।भारतीय महिला टीम भी पदक की दौड़ में थी, लेकिन अहम समय पर राही सरनोबत की एक चूक टीम पर भारी पड़ी।

Manu Bhakar

सरनोबत ने चौथी सीरीज (प्रत्येक सीरीज में पांच निशाने लगाने होते हैं) में 39 अंक का निराशाजनक स्कोर किया। इसके बाद भारत की पदक की उम्मीदें समाप्त हो गईं। सरनोबत 568 अंक के साथ 30वें स्थान पर रहीं।

जीत को बाद ईशा ने यह कहा

एशियाड में रजत पदक जीतने वाली ईशा ने कहा, ‘‘पिछली जीत के कारण मुझ पर काफी दबाव था। जब आप अपनी स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपसे काफी उम्मीद की जाती है। मुझे खुशी है कि आज मैं इस दबाव को झेलने में सफल रही।’’

एशियाई खेलों के आठवें दिन भारत को सात पदक

नई दिल्ली। जापान में चल रहे एशियाई खेलों के आठवें दिन रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने सात पदक जीते, जिसमें चार रजत पदक हैं। हालांकि भारत अब भी पदक तालिका में 12वें स्थान पर है। चार गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत के कुल 37 पदक हो गए हैं।

रविवार को सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने 2.25 मीटर की बेस्ट जंप की, जबकि पारुल चौधरी ने महिला तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में 9:08.67 के पर्सनल बेस्ट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले एंसी सोजन ने महिला लॉन्ग जंप में 6.53 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर और तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में 7934 अंकों के साथ ब्रॉन्ज जीता। स्क्वॉश में अभय सिंह और अनाहत सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किए।

एशियाई खेलों में महिला एथलीट्स का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। रविवार को हरिता भद्रा ने महिलाओं के दो सौ मीटर की रेस में 23.20 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज जीता। बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा ने क्वार्टर फाइनल जीत कर दो और मेडल पक्के किए। अंकुश ने पुरुषों के 80 किलो की श्रेणी में ताजिकिस्तान के नेक्रूज सलीमोव और परवीन ने महिला 65 किलो की श्रेणी में उज्बेकिस्तान की नवबहोर खामिदोवा को 5-0 से हराया। पदक तालिका में 118 गोल्ड और कुल 204 पदक के साथ चीन शीर्ष पर बना हुआ है। मेजबान जापान दूसरे स्थान पर है लेकिन उससे काफी पीछे है।

Asian Games में खिताबी मुकाबला हारने के बाद अनाहत और अभय को मिला सिल्वर मेडल

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ियों अनाहत सिंह और अभय सिंह को यहां रविवार को एशियाई खेलों के फाइनल में अपने-अपने मलेशियाई प्रतिद्वंद्वियों से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अभय पुरुष एकल फाइनल में ईन यो एनजी के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश करने में नाकाम रहे और सीधे गेम में 9-11, 5-11, 5-11 से हार गए।

अट्ठारह वर्षीय अनाहत को भी महिला एकल फाइनल में मलेशिया की शिवासांगरी सुब्रमण्यम ने आसानी से हराया। दुनिया की 17वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी को पांचवीं रैंकिंग वाली शिवासांगरी के खिलाफ 4-11, 4-11, 7-11 से शिकस्त मिली।

यो और शिवासांगरी दोनों ने 2028 में लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पदार्पण कर रही स्क्वाश प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाले शुरुआती दो खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा। दोनों ने अपने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक का भी सफलतापूर्वक बचाव किया। विश्व जूनियर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय अनाहत शनिवार को जापान की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सातोमी वातानाबे के खिलाफ सेमीफाइनल में की गई वापसी को दोहरा नहीं सकीं।

अनाहत-सातोमी सेमीफाइनल को करीब से देखने वाली शिवासांगरी स्पष्ट रणनीति के साथ उतरीं और उसे पूरी तरह से अमल में भी लाईं। मलेशियाई खिलाड़ी ने अनाहत को लगातार विनर्स लगाने का मौका नहीं दिया और लगातार आक्रमण के जरिए उन पर दबाव बनाए रखा।

हालांकि अनाहत के लिए यह अभियान यादगार रहा। उन्होंने एशियाई खेलों के इतिहास में महिला एकल फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनने का गौरव हासिल किया।

इससे पहले 26वीं रैंकिंग वाले अभय भी दुनिया के 18वें नंबर के यो को कड़ी चुनौती नहीं दे सके। यो ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। यह अभय की मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ आठवीं हार है।भारत को टीम स्पर्धाओं में भी पदक जीतने की उम्मीद है। पुरुष टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में प्रतियोगिता में उतरेगी।

Manish Malhotra Mijwan show: रैंप पर विक्की कौशल-आलिया भट्ट का दिखा रॉयल लुक, दोनों की कैमिस्ट्री ने फैंस को बनाया दीवाना

Alia Bhatt-Vicky Kaushal: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने शनिवार को अपना लेटेस्ट ‘मिजवान कलेक्शन’ दुनिया के सामने पेश किया है। यह कलेक्शन ‘मिजवान वेलफेयर सोसाइटी’ के बेहतरीन कारीगरों की कला के 15 साल पूरे होने शो किया गया है। इस कलेक्शन में आइवरी, गहरे हरे, कोरल और ओम्ब्रे शेड्स में शानदार चिकनकारी और धागे की कढ़ाई का काम किया गया है।

मुंबई में 26 सितंबर को हुए इस शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल शोस्टॉपर बने। आइए रैंप पर उनके शानदार लुक्स की कुछ डिटेलिंग जानते हैं। दोनों का रॉयल लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

आलिया भट्ट का मिजवान लुक

बीती रात मुंबई में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के शानदार मिजवान शो में आलिया भट्ट शोस्टॉपर बनीं। रिया कपूर द्वारा स्टाइल किए गए इस खास चिकनकारी आउटफिट में आलिया आइवरी रंग में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका यह पूरा ब्राइडल लुक एक शानदार साड़ी, डायमंड जूलरी और वेल से सजा था।

मनीष मल्होत्रा ​​की इस आइवरी साड़ी में बारीक चिकनकारी कढ़ाई, चमकते हुए सेक्विन का काम, बॉर्डर पर सिल्वर डिटेलिंग और स्कैलप्ड बॉर्डर हैं। साड़ी के पल्लू को कंधे पर इस तरह से ड्रेप किया गया है कि उनका स्टाइलिश, मॉडर्न ब्लाउज और साड़ी पर किया गया बारीक काम साफ दिखे।

स्टाइलिंग

बैंडो-स्टाइल ब्लाउज में बारीक एप्लिक वर्क, स्पेगेटी स्ट्रैप्स, चौकोर नेकलाइन, क्रॉप्ड हेम और फिटेड सिल्हूट है। आलिया की स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने साड़ी के साथ सिर पर ओढ़ने के लिए मैचिंग सी-थ्रू वेल भी शामिल किया। इसमें भी स्कैलप्ड बॉर्डर, चिकनकारी का काम, सेक्विन की सजावट और जमीन तक लंबी लंबाई है। एक्सेसरीज के तौर पर आलिया ने व्हाइट गोल्ड में जड़ा हुआ बड़ा डायमंड और पर्ल नेकलेस पहना था। इसके साथ ही दोनों हाथों में डायमंड जड़े ‘हाथ-फूल’, स्टेटमेंट इयररिंग्स और मांग-टीका भी पहना था।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

स्लीक बन, ड्यूई मेकअप, ग्लॉसी पिंक लिप्स और स्मोकी आइज ने उनके लुक को और निखारा दिया है। अपनी ड्रेस की बारीक डिटेलिंग के साथ मैच करता हुआ ‘ड्यूई लुक’ पाने के लिए उन्होंने फेदर्ड आइब्रो, मस्कारा, हल्के गुलाबी ब्लश, हाइलाइटर और सॉफ्ट कंटूरिंग की।

विक्की कौशल का लुक

विक्की कौशल ने मनीष मल्होत्रा ​​के ‘मिजवान कलेक्शन’ से मिडनाइट-ब्लू और आइवरी रंग का शेरवानी सेट पहनकर आलिया के लुक को कॉम्प्लिमेंट किया। इसमें सफेद कुर्ता, मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट और बंदगला जैकेट शामिल थी। उनके लुक की खासियत जैकेट थी, जिस पर बारीक चिकनकारी का काम और सेक्विन की सजावट थी। स्प्लिट बंदगला, कॉलर वाला नेक, पैडेड शोल्डर, फुल-लेंथ स्लीव्स, एक बटन वाली ओपन फ्रंट और साइड स्लिट्स ने उनके लुक को पूरा किया। उन्होंने डायमंड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को और शानदार बनाया, जिसमें पूरी तरह से डायमंड जड़ी चेन और दोनों हाथों में स्टेटमेंट रिंग्स शामिल थी।