धनतेरस पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं? जानें ज्वेलरी, सिक्के या ETF में से क्या है लेना है बेस्ट

Dhanteras Gold Buying Guide 2026: भारत में धनतेरस का मौका सांस्कृतिक और वित्तीय दोनों लिहाज से बेहद खास माना जाता है। इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन बीते कुछ सालों में सोने की कीमतों में आए भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए इस धनतेरस पर खरीदारों और निवेशकों के मन में एक ही बड़ा सवाल है क्या मौजूदा ऊंचे दामों पर सोने में निवेश करना अब भी फायदेमंद है?

पारंपरिक आभूषणों से इतर, आज लोग वेल्थ क्रिएशन, महंगाई से बचाव और बाजार की अनिश्चितता से सुरक्षा के लिए सोने को अपने पोर्टफोलियो का हिस्सा बना रहे हैं।

पोर्टफोलियो को मजबूती: क्यों खास है सोना?

सोने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपके निवेश पोर्टफोलियो को संतुलन प्रदान करता है:

शेयर बाजार से अलग चाल: सोने का प्रदर्शन कंपनियों की कमाई या स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर नहीं करता। इसलिए अनिश्चितता के समय यह एक सेफ-हेवन का काम करता है।

महंगाई और जियोपॉलिटिकल हेज: बढ़ता मुद्रास्फीति का स्तर, घटती करेंसी की वैल्यू और वैश्विक तनाव के दौर में सोना हमेशा पूंजी की सुरक्षा करता है।

WGC का डेटा: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 तिमाही में घरेलू सोने की कीमतें सालाना आधार पर करीब 45% अधिक दर्ज की गईं। हालांकि भौतिक खरीदारी में थोड़ी नरमी देखी गई, लेकिन निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी और गोल्ड ETF में आ रहे फंड से लंबी अवधि में कीमतों को समर्थन मिलता रहेगा।

क्या 2026 की गिरावट में खरीदारी का सही समय है?

धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव में आई हालिया गिरावट ने खरीदारों का ध्यान फिर से खींचा है।

7% से ज्यादा की सुस्ती: 3 नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक महीने में सोने की कीमतों में 7% से अधिक का करेक्शन देखा गया है। इससे उन लोगों को राहत मिली है जो सही मौके का इंतजार कर रहे थे।

गिरावट के बाद भी मजबूती: इस अल्पकालिक गिरावट के बावजूद सोने ने पिछले एक साल में रिकॉर्ड रिटर्न दिया है।

निवेश की रणनीति: बाजार के उतार-चढ़ाव को देखते हुए एक बार में सारा पैसा लगाने के बजाय किस्तों में खरीदारी की सलाह दी जाती है। अपने बजट को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर निवेश करने से ऊंचे भाव पर फंसने का जोखिम कम हो जाता है।

ज्वेलरी, सिक्के या ETF: आपके लिए क्या है सही?

निवेश के लिहाज से सोने का कौन सा रूप चुनना चाहिए, यह पूरी तरह आपके मकसद पर निर्भर करता है:

गोल्ड ज्वेलरी: पारंपरिक और भावनात्मक मूल्य के लिए सबसे लोकप्रिय है। वैसे निवेश के नजरिए से मेक-अप चार्ज शुरुआती लागत बढ़ा देते हैं और रीसेल के समय डिडक्शन के कारण नेट रिटर्न कम हो सकता है।

सोने के सिक्के और बार: यह फिजिकल गोल्ड रखने का एक सीधा तरीका है। इसमें मेकिंग चार्ज कम होते हैं, लेकिन इसे सुरक्षित रखने (लाकर/स्टोरेज) की जिम्मेदारी और सुरक्षा की चिंता रहती है।

गोल्ड ETF: जो लोग फिजिकल सोना नहीं रखना चाहते, उनके लिए गोल्ड ईटीएफ सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। ये सीधे सोने की हाजिर कीमतों पर आधारित होते हैं। इसमें स्टोरेज या चोरी का कोई डर नहीं होता और लिक्विडिटी के साथ आसानी से खरीद-बिक्री की जा सकती है। आपको फंड मैनेजमेंट चार्जेस का ध्यान रखना होता है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Gold Silver price: MCX पर सोना ₹1.41 लाख के नीचे, चांदी ₹1.84 पर पहुंची, अब क्या हो निवेश रणनीति

Gold Silver price: सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव दिख रहा है। आज यानी शुक्रवार, 30 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर का गोल्ड फ्यूचर 0.58% गिरकर 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के वायदा 2.40% गिरकर 1.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोने की हाजिर कीमत (स्पॉट गोल्ड) 4,000 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे फिसल गई, जबकि चांदी में भी गिरावट जारी रही। इस चिंता ने कीमती धातुओं की मांग पर असर डाला है कि अमेरिका में ऊंची महंगाई के कारण ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं। बता दें कि इन कीमती धातुओं से कोई ब्याज आय नहीं मिलती है।

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स में कमोडिटीज और करेंसी मामलों की रिसर्च एनालिस्ट वेदिका नारवेकर ने बताया कि शुक्रवार (30 अक्टूबर) को सोने की कीमत 1% गिरकर 3,983 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। यह 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे है और जुलाई के मध्य के बाद अपने सबसे निचले स्तर के करीब है। चांदी की कीमत 2.5% गिरकर 50.86 डॉलर प्रति औंस रह गई।

उन्होंने इस दबाव के लिए कुछ हद तक अमेरिका के महंगाई आंकड़ों को जिम्मेदार ठहराया। अमेरिका का ‘पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर’ (PCE) प्राइस इंडेक्स सितंबर में 0.5% बढ़ा, जो मार्च के बाद से सबसे बड़ी मासिक वृद्धि है। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं और इस बात की संभावना भी बढ़ गई है कि फेडरल रिजर्व अपनी मॉनेटरी पॉलिसी को और सख्त कर सकता है।

PL कैपिटल में कमोडिटीज के प्रमुख आशीष राजोदिया ने कहा कि फेडरल रिजर्व के सख्त नीतिगत रुख के कारण सोने और चांदी पर दबाव है। उन्होंने अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों और दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदों को भी उन कारकों के रूप में बताया, जिनकी वजह से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

कीमतों में गिरावट क्यों?

ऊंची ब्याज दरें सोने और चांदी पर दबाव डाल सकती हैं, क्योंकि इससे ऐसी संपत्तियों को अपने पास रखने की ‘अपॉर्चुनिटी कॉस्ट’ (अवसर लागत) बढ़ जाती है, जिनसे कोई ब्याज नहीं मिलता। अमेरिका में सख्त मॉनेटरी पॉलिसी की उम्मीदें डॉलर और बॉन्ड यील्ड को भी मजबूती दे सकती हैं, जिससे निवेशकों के लिए कीमती धातुओं का आकर्षण कम हो जाता है।

कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भी महंगाई से जुड़ी चिंताओं को बढ़ा रही हैं। PL कैपिटल के चीफ बिजनेस ऑफिसर (एडवाइजरी और डीलिंग) विक्रम कसाट ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड का 115 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बने रहना भारत के आयात बिल, महंगाई और करेंसी की स्थिरता के लिए चिंता का विषय है।

कैप्राइज इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के स्मॉलकेस मैनेजर पीयूष मेहता ने कहा कि अमेरिका, इजराइल और ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनावों ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता पैदा कर दी है। हालांकि, ऊर्जा की ऊंची कीमतें महंगाई को बढ़ा सकती हैं, जिससे मौद्रिक नीति में ढील मिलने में देरी हो सकती है और सोने की कीमतों में तेजी सीमित रह सकती है।

उन्होंने यह भी बताया कि लिक्विडिटी (नकदी) की कमी के समय सोने पर बिकवाली का दबाव आ सकता है। ऐसे समय में निवेशक कैश जुटाने या मार्जिन की जरूरतें पूरी करने के लिए अपनी संपत्तियां बेचते हैं, भले ही सोने को पारंपरिक रूप से एक सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन एसेट) माना जाता हो।

लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा कि सोने की कीमत का 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आना, अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा महंगाई के आंकड़ों और दिसंबर में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की बढ़ती उम्मीदों को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि चांदी पर बिकवाली का दबाव ज्यादा है, जो कीमती धातुओं में कमजोरी और औद्योगिक मांग को लेकर चिंताओं को दिखाता है।

आगे क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

नारवेकर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्पॉट गोल्ड के लिए तत्काल सपोर्ट लेवल 3,950 डॉलर प्रति औंस है। अगर कीमत इस स्तर से नीचे जाती है, तो यह 3,900 डॉलर प्रति औंस की ओर जा सकती है। वहीं, 4,070 डॉलर प्रति औंस पर रेजिस्टेंस (बाधा) है।

MCX गोल्ड के लिए, उन्होंने 10 ग्राम के लिए 1.40 लाख रुपये से 1.44 लाख रुपये की ट्रेडिंग रेंज बताई है।

मेहता ने कहा कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, जिसमें 4,000 डॉलर प्रति औंस का स्तर एक महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर है, जिस पर नजर रखनी चाहिए। पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने पर सोने की ‘सेफ-हेवन’ (सुरक्षित निवेश) के रूप में मांग बढ़ सकती है, जबकि डॉलर के मजबूत होने और फेडरल रिजर्व द्वारा सख्त मौद्रिक नीति (हॉकिश रुख) अपनाने की उम्मीदों से सोने की कीमतों में तेजी सीमित हो सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी, भू-राजनीतिक विभाजन और पोर्टफोलियो में विविधता लाने की कोशिशें, लंबे समय के लिए सोने को एक आकर्षक निवेश बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।

Silver Price Today: खुलते ही क्रैश हुआ भाव, 10 प्रमुख शहरों में जानें क्या है ताजा भाव

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोना ₹200 चढ़कर ₹1.46 लाख पर पहुंचा, चांदी में कोई बदलाव नहीं

Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में सोमवार, 26 अक्टूबर को मामूली तेजी आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना ₹200 बढ़कर ₹1,46,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को सोना ₹1,46,100 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसका भाव ₹2,02,000 प्रति किलोग्राम पर बना रहा।

रुपये में गिरावट से सोने को मिला सहारा

सोने की कीमत बढ़ने की एक वजह रुपये में कमजोरी भी रही। सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 29 पैसे गिरकर 95.22 पर बंद हुआ। रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई। इससे विदेश से सोना खरीदना महंगा हो गया। इसका असर घरेलू बाजार में भी दिखा।

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली रिकवरी आई। कच्चे तेल की कमजोर कीमतों, डॉलर में स्थिरता और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड घटने से भी सोने को सहारा मिला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चढ़ा

विदेशी बाजार में सोमवार को सोने की कीमत बढ़ी। स्पॉट गोल्ड 17.49 डॉलर यानी 0.44% चढ़कर 4,013.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी का भाव 53.91 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत दोबारा शुरू कराने के लिए खाड़ी देश कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अमेरिका ईरान के खिलाफ नए सैन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है। इस घटनाक्रम पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।

इस हफ्ते फेडरल रिजर्व के फैसले पर नजर

LKP सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, इस हफ्ते निवेशकों का ध्यान अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर होने वाले फैसले पर रहेगा।

महंगाई को लेकर चिंता और अमेरिका में चुनाव से जुड़ी अनिश्चितता भी बाजार को प्रभावित कर सकती है। निवेशक फेडरल रिजर्व के फैसले के साथ केविन वॉर्श के ब्याज दरों को लेकर दिए जाने वाले संकेतों पर भी नजर रखेंगे।

E100 Ethanol: अब E100 इथेनॉल पर भी चलेंगी गाड़ियां, सरकार ने बदले नियम; पेट्रोल कारों के लिए क्या है इसका मतलब?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Gold Price Today: धनतेरस-दिवाली से पहले खुशखबरी! सोना ₹1000 सस्ता हुआ, चांदी 10 महीने के निचले स्तर पर

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार, 22 अक्टूबर को गिरावट आई। दिल्ली में सोना 1,000 रुपये सस्ता होकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत 5,900 रुपये टूट गई। इसके साथ ही चांदी 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई।

सोना और चांदी कितने सस्ते हुए?

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट वाला सोना बुधवार को 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को इसकी कीमत गिरकर 1.48 लाख रुपये रह गई।

दिल्ली में चांदी भी एक ही दिन में 5,900 रुपये सस्ती हो गई। इसका भाव 2,13,400 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 2,07,500 रुपये पर आ गया। इससे पहले 18 दिसंबर 2025 को चांदी इसी के आसपास 2,07,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

सोने-चांदी के भाव क्यों गिर रहे हैं?

सोने को आम तौर पर मुश्किल वक्त में सुरक्षित निवेश माना जाता है। लेकिन इस बार बढ़ते कच्चे तेल और महंगाई की चिंता ने इसकी कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है। महंगाई बढ़ने पर अमेरिका में ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं। इससे सोने जैसे निवेश की मांग घट सकती है, क्योंकि इस पर ब्याज नहीं मिलता।

PL Capital के कमोडिटी प्रमुख आशीष राजोडिया के मुताबिक, सोने पर दो तरफ से दबाव है। एक तरफ भू-राजनीतिक तनाव है। दूसरी तरफ ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में मजबूती भी सोने को कमजोर कर रही है।

धनतेरस पर सोना खरीदना कितना सही?

कीमतों में गिरावट से धनतेरस और दिवाली पर गहने या सिक्के खरीदने वालों को राहत मिल सकती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि भाव यहीं रुक जाएं। कीमतें आगे और गिर भी सकती हैं या फिर बढ़ सकती हैं।

IAGES के CEO कौशलेंद्र सिन्हा के मुताबिक, त्योहारों में सोने की मांग को इसकी सांस्कृतिक अहमियत और बचत के विकल्प के तौर पर इसकी भूमिका से सहारा मिलता है। ग्राहक अब डिजाइन और कीमत के साथ शुद्धता और पारदर्शिता पर भी ध्यान दे रहे हैं। हल्के गहनों और पुराने सोने के बदले नए गहने लेने का चलन भी बढ़ रहा है।

₹15 लाख की एक FD बनाएं या 3 अलग-अलग FD में बांटें? कहां होगा ज्यादा फायदा, समझिए पूरा हिसाब

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।