Stocks to Watch: 3 नवंबर को फोकस में रहेंगे ये 14 स्टॉक्स, ITC से IDBI Bank तक शामिल

Stocks to Watch: शेयर बाजार में मंगलवार, 3 नवंबर को चुनिंदा शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। ITC और Marico समेत कई कंपनियों ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। वहीं, IDBI Bank में कर्मचारियों की हड़ताल भी चर्चा में है। ऐसे में कारोबार के दौरान इन 14 स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है।

ITC

FMCG और सिगरेट कारोबार वाली कंपनी ITC का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.1% गिरकर ₹4,137.12 करोड़ रहा। रेवेन्यू 1.8% बढ़कर ₹18,401 करोड़ पहुंच गया। सिगरेट बिजनेस पर टैक्स बढ़ोतरी का दबाव रहा। वहीं, नॉन-सिगरेट कारोबार में अच्छी ग्रोथ दर्ज हुई।

Marico

FMCG कंपनी Marico का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29.2% बढ़कर ₹558 करोड़ रहा। रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹3,897 करोड़ हो गया। वहीं, EBITDA 26.6% बढ़कर ₹709 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 16% से बढ़कर 18% हो गया।

Wockhardt

फार्मा और बायोटेक कंपनी Wockhardt का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर मामूली 1.3% बढ़कर ₹79 करोड़ रहा। रेवेन्यू 23.9% की बढ़त के साथ ₹969 करोड़ पहुंच गया। हालांकि, EBITDA 2.8% गिरकर ₹173 करोड़ रहा और EBITDA मार्जिन 22.8% से घटकर 17.9% हो गया।

Granules India

फार्मा कंपनी Granules India का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 39.2% बढ़कर ₹182 करोड़ रहा। रेवेन्यू 20.3% बढ़कर ₹1,560 करोड़ हो गया। EBITDA 21.3% बढ़कर ₹337.4 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 21.4% से बढ़कर 21.6% पर पहुंच गया।

Petronet LNG

LNG कंपनी Petronet LNG का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 9.1% बढ़कर ₹1,235.4 करोड़ रहा। रेवेन्यू 29.6% बढ़कर ₹7,200 करोड़ हो गया। EBITDA 8.6% बढ़कर ₹1,663 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन 28% से घटकर 23% रह गया।

Gujarat State Fertilizers & Chemicals

सरकारी फर्टिलाइजर कंपनी GSFC का नेट प्रॉफिट 38.2% घटकर ₹200.2 करोड़ रहा। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने ₹324.1 करोड़ का मुनाफा कमाया था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 48.8% बढ़कर ₹4,741 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹3,187 करोड़ था।

PTC India

पावर ट्रेडिंग कंपनी PTC India का नेट प्रॉफिट 24.8% घटकर ₹143.68 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹191 करोड़ था। रेवेन्यू 6.5% बढ़कर ₹5,812 करोड़ हो गया। वहीं, EBITDA 48.1% गिरकर ₹142.8 करोड़ रहा।

Container Corporation of India

सरकारी लॉजिस्टिक्स कंपनी CONCOR का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6.8% घटकर ₹353 करोड़ रहा। रेवेन्यू 1% बढ़कर ₹2,379 करोड़ हो गया। EBITDA 4.5% गिरकर ₹550 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी पिछले साल के 25% से घटकर 23% पर आ गया।

IDBI Bank

IDBI Bank के कर्मचारियों और अधिकारियों ने 2 नवंबर से दो दिन की देशव्यापी हड़ताल शुरू की है। कर्मचारी बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक बेचने की प्रस्तावित योजना का विरोध कर रहे हैं। यह बिक्री कनाडा की Fairfax Financial Holdings को किए जाने की योजना है। हड़ताल 2 और 3 नवंबर को बैंक की शाखाओं और कार्यालयों में जारी रहेगी।

Thomas Cook (India)

ट्रैवल और टूरिज्म कंपनी Thomas Cook (India) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 22.3% घटकर ₹51.6 करोड़ रह गया। सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 6.3% गिरकर ₹1,944 करोड़ और EBITDA 14.6% घटकर ₹92 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 5.2% से घटकर 4.7% पर आ गया।

Gopal Snacks

स्नैक्स बनाने वाली कंपनी Gopal Snacks का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 78.9% बढ़कर ₹45.8 करोड़ रहा। हालांकि, इसमें ₹35.3 करोड़ का एक्सेप्शनल गेन शामिल है। कंपनी का रेवेन्यू 22.9% बढ़कर रिकॉर्ड ₹461.5 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 72.3% बढ़कर ₹41.6 करोड़ रहा और EBITDA मार्जिन 6.4% से बढ़कर 9% हो गया। एक्सेप्शनल आइटम से पहले PBT 93% बढ़कर ₹25.9 करोड़ रहा।

TBO Tek

ट्रैवल टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी TBO Tek का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12.4% बढ़कर ₹76 करोड़ रहा। रेवेन्यू 52.5% की उछाल के साथ ₹866 करोड़ पर पहुंच गया। EBITDA 54.1% बढ़कर ₹136 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन में भी मामूली सुधार हुआ और यह 15.5% से बढ़कर 15.7% हो गया।

KRBL Ltd

इंडिया गेट ब्रांड की मालिक और बासमती चावल बनाने वाली कंपनी KRBL का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 50.4% बढ़कर ₹259 करोड़ रहा। रेवेन्यू 14.3% की बढ़त के साथ ₹1,727.4 करोड़ और EBITDA 46.7% उछलकर ₹332.2 करोड़ पहुंच गया। EBITDA मार्जिन भी 15% से बढ़कर 19% हो गया।

Arvind Fashions

फैशन और कपड़ों के कारोबार की कंपनी Arvind Fashions का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29.4% बढ़कर ₹48.5 करोड़ रहा। रेवेन्यू 9.9% बढ़कर ₹1,559 करोड़ और EBITDA 15.5% उछलकर ₹216 करोड़ पहुंच गया। EBITDA मार्जिन भी 13.2% से बढ़कर 13.9% हो गया।

ITC Q2 Results: ₹4137 करोड़ का मुनाफा, सिगरेट कारोबार पर टैक्स की मार; शेयरों पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Q2 Results: स्नैक्स कंपनी का मुनाफा 79% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल; डिविडेंड का ऐलान

Q2 Results: राजकोट की स्नैक्स बनाने वाली कंपनी Gopal Snacks Ltd ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। सोमवार, 2 नवंबर को कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 78.9% बढ़कर ₹45.8 करोड़ रहा।

पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹25.6 करोड़ का मुनाफा कमाया था। हालांकि, इस बार मुनाफे में ₹35.3 करोड़ का एक्सेप्शनल गेन भी शामिल है।

रेवेन्यू और EBITDA में बढ़ोतरी

Gopal Snacks का दूसरी तिमाही में रेवेन्यू अब तक के सबसे ऊंचे स्तर ₹461.5 करोड़ पर पहुंच गया। इसमें सालाना आधार पर 22.9% की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी का EBITDA 72.3% बढ़कर ₹41.6 करोड़ हो गया। वहीं, EBITDA मार्जिन 6.4% से बढ़कर 9% पर पहुंच गया। एक्सेप्शनल आइटम को छोड़कर प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 93% बढ़कर ₹25.9 करोड़ रहा।

पहली छमाही में भी मजबूत प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 26.7% बढ़कर ₹883.9 करोड़ रहा। इस दौरान EBITDA 85.7% बढ़कर ₹73.1 करोड़ हो गया। एक्सेप्शनल आइटम से पहले PBT में 138.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह ₹44.5 करोड़ रहा।

गाठिया और वेफर्स की बिक्री में तेजी

गोपाल स्नैक्स के गाठिया कारोबार की बिक्री 25.6% बढ़ी। वहीं, वेफर्स की बिक्री में 40% और स्नैक पेलेट्स में 23.6% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क की संख्या भी 858 से बढ़कर 1,057 हो गई। इसके अलावा, नागपुर प्लांट में बेसन बनाने की नई यूनिट शुरू की गई है।

₹0.50 का अंतरिम डिविडेंड

गोपाल स्नैक्स के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ₹0.50 प्रति शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इसकी रिकॉर्ड डेट 6 नवंबर 2026 तय की गई है। डिविडेंड का भुगतान 30 नवंबर तक किया जाएगा।

Gopal Snacks का शेयर सोमवार को BSE पर ₹252.85 पर बंद हुआ। इसमें ₹10.30 यानी 4.25% की तेजी रही।

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Trident Share Price: टेक्सटाइल कंपनी ₹4650 करोड़ निवेश करेगी, नई यार्न फैक्ट्री लगाने और रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस बढ़ाने का प्लान

Trident Share Price: टेक्सटाइल और पेपर बनाने वाली कंपनी Trident Ltd अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए ₹4,650 करोड़ खर्च करेगी। कंपनी ने सोमवार, 2 नवंबर को यार्न, शीटिंग, पेपर और रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार में क्षमता बढ़ाने और पुरानी मशीनों को बदलने की योजना को मंजूरी दी। इस पर काम दिसंबर 2027 से सितंबर 2029 के बीच अलग-अलग चरणों में पूरा होगा।

मध्य प्रदेश में लगेगी नई यार्न फैक्ट्री

Trident मध्य प्रदेश के धार में यार्न बनाने की नई फैक्ट्री लगाएगी। इसमें 1,99,680 स्पिंडल होंगे। इसके लिए कंपनी ने 179.2 एकड़ जमीन करीब ₹106.09 करोड़ में लीज पर खरीदी है। वहीं, बुधनी की मौजूदा फैक्ट्री में 99,840 नए स्पिंडल लगाए जाएंगे।

बुधनी में 48,000 पुराने स्पिंडल हटाकर उनकी जगह 70,176 नए स्पिंडल लगाए जाएंगे। इससे कंपनी को बेहतर गुणवत्ता वाला यार्न बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, 960 पुराने रोटर की जगह 2,400 नए रोटर लगाए जाएंगे।

शीटिंग और पेपर का प्रोडक्शन भी बढ़ेगा

कंपनी शीटिंग कारोबार में 336 नए लूम लगाएगी। इससे कुल लूम की संख्या 504 से बढ़कर 840 हो जाएगी। पेपर कारोबार में भी रोजाना 28 टन उत्पादन बढ़ाया जाएगा। इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता 479 टन प्रतिदिन से बढ़कर 507 टन हो जाएगी।

बिजली बनाने के लिए भी बड़ा निवेश

Trident 60 MW का हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट लगाएगी। इसमें 60 MW विंड पावर और 20 MW सोलर पावर (AC) शामिल है। यह कंपनी की मौजूदा 57.3 MW DC पीक सोलर क्षमता से अलग होगा।

कंपनी इस पूरे निवेश के लिए अपने कारोबार से जुटाए गए पैसे और कर्ज का इस्तेमाल करेगी। Trident का कहना है कि इस निवेश से उत्पादन बढ़ेगा, बिजली की बचत होगी और देश-विदेश में कारोबार फैलाने में मदद मिलेगी।

Trident का शेयर सोमवार को BSE पर ₹22.20 पर बंद हुआ। इसमें ₹1.02 यानी 4.82% की तेजी रही।

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।