वेडिंग ड्रेस को अलमारी में न रखें, इन 10 शानदार आइडिया से दें अपनी शादी के जोड़े को नया जीवन!

शादी का डिज़ाइनर आउटफिट सिर्फ एक कपड़ा नहीं होता, बल्कि जीवन के सबसे खास दिन की याद होती है। चाहे वह लहंगा हो, गाउन हो या साड़ी, उसे संभालने या फिर से यूज करने के कई खूबसूरत और प्रैक्टिकल तरीके हैं, जिससे आप उसे जिंदगी भर याद रख सकते है:

यादों को सजाकर रखना -कढ़ाई फ्रेम करवाना

This may contain: two framed pictures sitting next to each other on top of a wooden table in front of a vase with flowers

अगर आपकी शादी की साड़ी पर पर हाथ की कढ़ाई, ज़रदोज़ी, सीक्विन, मोती या लेस का खूबसूरत काम है, तो उसके एक छोटे हिस्से को फ्रेम करवाकर यादगार बनाया जा सकता है। इसके लिए ड्रेस के किसी किनारे का यूज करें और चाहें तो उसके साथ शादी की तस्वीर या वेडिंग कार्ड भी शामिल करें।

दोबारा पहनना -ड्रेस को रीडिज़ाइन करना

Story pin image

आप अपनी शादी के लहंगे को दोबारा पहनना चाहती हैं, तो उसे न्यू लुक दे। किसी एक्सपेरिएंस्ड डिजाइनर की मदद से भारी लहंगे को स्टाइलिश स्कर्ट, गाउन या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में बदला जा सकता है। हल्के रंग की ड्रेस को नए रंग में डाई किया जा सकता है, जबकि दुपट्टे से केप या जैकेट भी तैयार की जा सकती है।

फैमिली की याद बनाना -हेयरलूम या मेमोरी आइटम बनाना

आप अपनी शादी की साड़ी या लहंगे के कपड़े से ऐसी यादगार चीज़ें बनवा सकती हैं जो सालों तक परिवार की याद बनी रहें। इससे मेमोरी क्विल्ट, कुशन कवर, टेबल रनर, एल्बम कवर या बच्चों के लिए विशेष अवसर का परिधान तैयार किया जा सकता है। इस तरह आपकी शादी की यादें केवल अलमारी तक नहीं रहतीं, बल्कि आने वाली जनरेशन तक पहुंचती हैं।

लहंगे के साथ शानदार तस्वीरें- एडिटोरियल फोटोशूट

Story pin image

शादी के दिन बिजी होने के कारण मनचाही तस्वीरें नहीं मिल पातीं। ऐसे में बाद में एक अलग एडिटोरियल फोटोशूट करवाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। महल, झील, पहाड़, गार्डन या स्टूडियो जैसी लोकेशन चुनकर बिना किसी जल्दबाजी के शानदार तस्वीरें खिंचवाई जा सकती हैं। इससे आपका लहंगा एक बार फिर कैमरे की खूबसूरत यादों का हिस्सा बन जाती है।

फ्यूचर के लिए सेफ रखना -प्रोफेशनल प्रिज़र्वेशन

Conroe Super Dry Cleaners: Wedding Gown Cleaning & Preservation in TX

क्रिस्चन वेडिंग ड्रेस को फ्यूचर में बेटी, बहू या परिवार के मेंबर के पहनने के लिए उसका सही प्रिजर्वेशन बहुत जरूरी है। ड्रेस को पहले अच्छी तरह ड्राई क्लीन करवाएं, फिर एसिड-फ्री टिश्यू पेपर में लपेटकर कॉटन या मसलिन बैग में रखें। इसे नमी, धूप और धूल से बचाकर रखें तथा समय-समय पर निकालकर चेक करती रहें।

पैसे की बचत करना -लग्ज़री रीसेल

Story pin image

अगर आप अपनी शादी की सिल्क साड़ी को फिर से यूज नहीं करना चाहतीं, तो उसे लग्ज़री रीसेल मार्केट में बेच सकती हैं। बेचने से पहले ड्रेस की प्रोफेशनल ड्राई क्लीनिंग करवाएं, डिजाइनर टैग और बिल सेफ रखें तथा फोटो लें। सही जानकारी के साथ लिस्टिंग करने से आपकी साड़ी किसी दूसरी दुल्हन, फोटोशूट स्टूडियो या कॉस्ट्यूम रेंटल कंपनी के लिए भी यूजफुल बन सकती है

सोसाइटी की मदद करना -चैरिटी में दान

This may contain: many different colored dresses on display in a store with clothes hanging from the racks and lights behind them

आप अपने शादी के भारी और कलरफुल लहंगे को को किसी अच्छे काम के लिए यूज करना चाहती हैं, तो इसे दान करना एक इमोशनल ऑप्शन हो सकता है। आप इसे जरूरतमंद दुल्हनों, थिएटर ग्रुप, फैशन इंस्टीट्यूट या किसी सोशल ऑर्गनाइज़ेशन को दे सकती हैं। इससे आपका लहंगा किसी और की खुशी का कारण बनेगा।

वेडिंग गाउन को घर पर लंबे समय तक सेफ रखना

Page 4 | Traditional Wedding Concept Stock Photos, Images and Backgrounds for Free Download

वेडिंग गाउन को लंबे समय तक सेफ रखने के लिए सही स्टोरेज बेहद जरूरी है। भारी वेडिंग गाउन को लंबे समय तक हैंगर पर टांगने के बजाय बॉक्स में फ्लैट रखें और उसके साथ सिलिका जेल रखें ताकि नमी न आए। प्लास्टिक कवर का यूज न करें और ड्रेस को सीधे धूप से दूर रखें।

 

यादों को एक जगह संजोना -मेमोरी बॉक्स बनाना

Professional Wedding Dress Preservation: The Ultimate Guide | Laundry Tips

आप अपनी वेडिंग गाउन से जुड़ी यादों को एक मेमोरी बॉक्स में भी सेफ रख सकती हैं। इसमें शादी का इनविटेशन कार्ड, ड्रेस का छोटा कपड़े का टुकड़ा, ज्वेलरी की तस्वीरें, शादी की फोटो और अपने हाथ से लिखा एक छोटा-सा नोट शामिल करें कि यह ड्रेस आपके लिए क्यों खास है।

Alpha box office collection day 6: आलिया भट्ट – शरवरी स्टारर की धीमी हुई रफ्तार, 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में फूल रहीं सांसें

Alpha box office collection day 6: YRF की नई स्पाई थ्रिलर ‘ऐल्फा’ की किस्मत हर गुजरते दिन के साथ बदलती हुई लग रही है। फिल्म की शुरुआत अच्छी रही और ओपनिंग वीकेंड में इसने ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन सोमवार को निराशाजनक प्रदर्शन किया। मंगलवार को इसमें चौंकाने वाली बढ़त देखी गई, जिससे उम्मीदें फिर जगीं, लेकिन बुधवार को यह फिर से लड़खड़ा गई। टिकट खिड़की पर इसका सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। नतीजतन, आलिया भट्ट और शरवरी की यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।

YRF स्पाईवर्स की पहली महिला-प्रधान स्पाई फ़िल्म की ओपनिंग वीकेंड जबरदस्त रही और इसने भारत में 34 करोड़ नेट की कमाई की। इसके बाद ‘ऐल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का टेस्ट पास नहीं कर पाई। घरेलू कमाई में 70% की गिरावट आई और इसने भारत में सिर्फ ₹3.85 करोड़ नेट कमाए। मंगलवार को फिल्म की कमाई में 10% का उछाल आया।

इससे कई लोगों को उम्मीद जगी कि फ़िल्म भारत में लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि, बुधवार को असलियत सामने आ गई और फिल्म की कमाई में 30% की गिरावट दर्ज की गई। ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, ‘ऐल्फा’ ने बुधवार को भारत में सिर्फ ₹2.85 करोड़ नेट कमाए, जिससे इसकी छह दिनों की घरेलू कमाई ₹44 करोड़ नेट से थोड़ी ज़्यादा हो गई।

यह फिल्म अब ‘राज़ी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ दोनों से पीछे रह गई है। ये दोनों फ़िल्में ‘ऐल्फा’ की कमाई के लिए बेंचमार्क मानी जा रही थीं। ऐसा नहीं लगता कि फ़िल्म अपने पहले हफ्ते के अंत तक ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी। ट्रेड जानकारों के मुताबिक, फ़िल्म को अपनी लागत निकालने (ब्रेक-ईवन) के लिए ही घरेलू स्तर पर ₹100 करोड़ नेट और दुनिया भर में ₹150 करोड़ ग्रॉस की कमाई करनी होगी। अगर ‘ऐल्फा’ को मुनाफा कमाना है, तो उसे अपने दूसरे वीकेंड में ज़बरदस्त उछाल दिखाना होगा। हालांकि, इस हफ्ते मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ के रिलीज होने की वजह से ऐसा होने की संभावना कम ही है। अजय देवगन की यह फिल्म ‘अल्फा’ के कई शो छीन लेगी, जिससे फिल्म के आगे बढ़ने की गुंजाइश बहुत कम रह जाएगी।

YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा, ‘ऐल्फा’ को उदय चोपड़ा ने लिखा है और शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में हैं। इसमें ऋतिक रोशन का कैमियो भी है, जिसमें वे ‘वॉर’ फिल्मों वाले अपने किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को मिले-जुले से लेकर नेगेटिव रिव्यू मिले। ज़्यादातर क्रिटिक्स ने फिल्म की कमजोर कहानी और मुख्य किरदारों को करने के लिए ज़्यादा कुछ न दिए जाने की आलोचना की। औसत रिव्यू का असर लोगों के बीच फ़िल्म की चर्चा पर पड़ा, जिससे पहले वीकेंड के बाद फ़िल्म की रफ़्तार धीमी पड़ गई।

Delhi Power Cut 10 July: दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले चेक करें पूरी लिस्ट

Delhi Power Cut 10 July: शुक्रवार (10 जुलाई) को देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती की समस्या हो सकती है। यह कटौती जरूरी मेंटेनेंस और सिस्टम अपग्रेड के काम के कारण की जा रही है। दरअसल, BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और रखरखाव से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली की सप्लाई अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती से पहले जरूरी इंतजाम कर लें।

निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:

पालम डिवीजन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12: 30 बजे तक पालम गांव, ब्लॉक J (राज नगर-2) मिर्जापुर, और महावीर एन्क्लेव इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

जनकपुरी डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00बजे तक दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी, हरि नगर और ब्लॉक V, राजौरी गार्डन में बिजली प्रभावित रहेगी।

हौज खास: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ब्लॉक A, कुतुब इंस्टीट्यूशनल, पॉकेट B, कटवारिया सराय और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIT दिल्ली), हौज खास क्षेत्र में बिजली कटौती हो सकती है।

छतरपुर डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक छतरपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर गांव, राधे मोहन ड्राइव, DLF फार्म, गदाईपुर जौनपुर में पावर कट रहेगा।

छतरपुर डिवीजन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक उन्नयन मैदान, गढ़ी गांव में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

टैगोर गार्डन: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक ब्लॉक B 2, रघुबीर नगर (टैगोर गार्डन एक्सटेंशन) और ब्लॉक AE (टैगोर गार्डन एक्सटेंशन) में बिजली की समस्या रहेगी।

पंजाबी बाग: सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक ब्लॉक B, स्टेट बैंक कॉलोनी, पश्चिम विहार में पावर कट की समस्या रह सकती है।

मोहन गार्डन: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक फेज-5, ओम विहार, हस्तसाल क्षेत्र में बिजली प्रभावित हो सकती है।

मोहन गार्डन: सुबह 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ब्लॉक C, विपिन गार्डन, नवादा इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut: 9 जुलाई को दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी बिजली की समस्या, देखें समय और जगहों की पूरी जानकारी

Delhi Weather Today: दिल्लीवासियों को आज भी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका

Delhi Weather Today: बुधवार (8 जुलाई) को देश के कई हिस्सों में हुई भारी मानसूनी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज बारिश की वजह से कई जगह अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए और सड़क व रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिल्ली में भी ऐसे ही हालात देखने को मिले। यहां पर लगातार हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को लंबा ट्रैफिक जाम झेलना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के कारण मुश्किलें बनी रह सकती हैं। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और शहर के कई हिस्सों में रुक-रुक कर भारी बारिश होने की संभावना है।

यह पूर्वानुमान बुधवार को दिल्ली-NCR में हुई मूसलाधार बारिश से मची तबाही के एक दिन बाद आया है। गुरुग्राम में सिर्फ 33 घंटों में 115 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर भर में जगह-जगह पानी भर गया और भारी ट्रैफिक जाम लग गया। वहीं, दिल्ली के रोहिणी इलाके में बारिश के दौरान एक इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बचाव दलों ने मलबे में फंसे कई लोगों को बाहर निकाला।

इसके अलावा, भारी बारिश की वजह से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी ट्रैफिक जाम लग गया, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने कॉर्पोरेट ऑफिसों से अपील की कि वे ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों के लिए ‘वर्क-फ्रॉम-होम’ की व्यवस्था लागू करें।

दिल्ली में दिन भर हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

रात भर हुई बारिश और सुबह-सुबह हुई बौछारों से ही आज लगातार बारिश का संकेत मिल गया था। IMD ने अपनी चेतावनी में कहा है कि दिन भर हल्की बारिश होने की संभावना है और इसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी संभावना है, खासकर सुबह, दोपहर और शाम के समय।

वहीं, IMD ने यह भी बताया कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व और पूर्व दिशा से 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद हैं। हालांकि, पूरे शहर में लगातार भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है।

IMD ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश की वजह से ट्रैफिक में थोड़ी रुकावट आ सकती है, निचले इलाकों में पानी भर सकता है और गाड़ियों के एक्सीडेंट का खतरा बढ़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक की स्थिति देख लें और जहां तक हो सके, पानी भरे रास्तों से बचें।

बता दें कि यह चेतावनी बुधवार को सदर बाजार, नसीरपुर, ग्रेटर कैलाश, बदरपुर, तेलीवाड़ा, महावीर बाजार, स्वरूप नगर और कुशक रोड समेत कई इलाकों में पानी भरने के बाद जारी की गई है। कुछ जगहों पर पैदल चलने वालों को घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरते देखा गया।

भारी बारिश के कारण दिल्ली की सिविक बॉडीज को भी पानी भरने, पेड़ गिरने और बिजली गुल होने की कम से कम 10 शिकायतें मिलीं। रिंग रोड, आउटर रिंग रोड और NH-48 पर, खासकर धौला कुआं, महिपालपुर और राजोकरी के पास, कम विजिबिलिटी और पानी भरने की वजह से आने-जाने वालों को देरी का सामना करना पड़ा।

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, पानी से भरी सड़कों पर वाहन चलाने से बचें और आंधी-तूफान के दौरान टूटे हुए बिजली के खंभों, तारों या गिरे हुए बिजली के तारों से दूर रहें। अगर आपको कहीं जाना है, तो सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ा पहले निकलें, क्योंकि बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम लगने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: IMD Flash Flood Alert: सावधान! अगले 24 घंटों में इन 3 राज्यों में आ सकती है अचानक बाढ़, फ्लैश फ्लड और भारी बारिश की चेतावनी

इन 10 सबसे सस्ते देशों में करें फॉरेन ट्रिप, टिकट से लेकर होटल तक सब मिलेगा बजट में!

अगर आप 2026 में विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट और आसान कनेक्टिविटी दोनों को ध्यान में रखना चाहते हैं, तो कुछ देश आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकते हैं। ये देश न सिर्फ सस्ते हैं, बल्कि अपनी खूबसूरती और अलग एक्सपीरियंस के लिए भी जाने जाते हैं। यहां आपको नेचर, एडवेंचर, बीच और कल्चर का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। आइए जानते हैं ऐसे देशों और वहां पहुंचने के आसान फ्लाइट रूट्स के बारे में:

1. बोलिविया

Bolivia Tourism HD Wallpapers 122054 - Baltana

यह साउथ अमेरिका का बहुत ही सस्ता और एडवेंचर से भरा देश है। यहां का Salar de Uyuni (सॉल्ट फ्लैट) दुनिया की सबसे अनोखी जगहों में से एक है। La Paz और Sucre जैसे शहर कल्चर और पहाड़ों के लिए फेमस हैं। बजट ट्रैवलर्स के लिए हॉस्टल और लोकल खाना बहुत सस्ता मिलता है, लेकिन फ्लाइट थोड़ी महंगी हो सकती है। बोलिविया सबसे लंबी दूरी वाला डेस्टिनेशन है और यहां पहुंचने के लिए 2–3 स्टॉप लेने पड़ते हैं, जैसे दोहा, यूरोप या ब्राजील होते हुए। कुल ट्रिप समय 28–40 घंटे तक हो सकता है। लेकिन यहां का सॉल्ट फ्लैट और नेचर इसे बेहद खास बनाते हैं।

2. अल्बानिया

30,000+ Albania Pictures | Download Free Images on Unsplash

यूरोप का hidden gem माना जाता है। यहां ग्रीस जैसे खूबसूरत बीच मिलते हैं लेकिन बहुत कम कीमत पर। Tirana और Ksamil Beach बहुत फेमस हैं। यह देश यूरोप में सबसे सस्ता घूमने वाला देश माना जाता है। यहां का शांत माहौल और साफ बीच इसे और भी खास बनाते हैं। अल्बानिया जाने के लिए दिल्ली से सीधी फ्लाइट नहीं है। यहां पहुंचने के लिए आमतौर पर इस्तांबुल, दोहा या दुबई के जरिए 1–2 स्टॉप वाली फ्लाइट लेनी पड़ती है। कुल सफर लगभग 10–14 घंटे का होता है। यह यूरोप का एक सस्ता और खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन है।

3. केन्या

Zebras In Amboseli National Park Mount Kilimanjaro In Southern Kenya 4k Ultra Hd Desktop Wallpapers For Computers Laptop Tablet And Mobile Phones 3840x2160 : Wallpapers13.com

यह अफ्रीका का वाइल्डलाइफ देश है जहां Masai Mara Safari बहुत पॉपुलर है। यहां आप शेर, हाथी और जिराफ़ को नेचुरल एनवायरनमेंट में देख सकते हैं। बजट सफारी पैकेज और लोकल स्टे आसानी से मिल जाते हैं। यहां का नेचर और एडवेंचर दोनों ही बहुत एक्साइटिंग होते हैं। केन्या के नैरोबी के लिए दिल्ली से कभी-कभी सीधी फ्लाइट मिल जाती है, लेकिन आमतौर पर 1 स्टॉप वाली फ्लाइट होती है जो दोहा या दुबई से होकर जाती है। कुल ट्रिप समय लगभग 6–9 घंटे का होता है। यह अफ्रीका का वाइल्डलाइफ एक्सपीरियंस लेने के लिए बेहतरीन जगह है।

4. कजाकिस्तान

Astana: From Humble Origins to National Capital - The Astana Times

यह एक बड़ा और कम भीड़ वाला देश है जहां पहाड़, झीलें और मॉडर्न शहर दोनों मिलते हैं। अल्माटी शहर बहुत सुंदर और बजट फ्रेंडली है। यह एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट जगह है। यहां हर मौसम में अलग ही खूबसूरती देखने को मिलती है। दिल्ली से कजाकिस्तान सबसे आसान इंटरनेशनल डेस्टिनेशन में से एक है। यहां के अल्माटी शहर के लिए सीधी फ्लाइट भी मिल जाती है, जिससे सफर सिर्फ 3–4 घंटे का होता है। यह कम बजट और जल्दी पहुंचने वाला अच्छा ऑप्शन माना जाता है, खासकर पहली बार इंटरनेशनल ट्रिप करने वालों के लिए।

5. मंगोलिया

A look at life as a traditional nomad in Mongolia

यह देश अपनी खुली घास के मैदानों और खानाबदोश संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां का एक्सपीरियंस बहुत अलग और शांत होता है। Ulaanbaatar शहर से बाहर का इलाका बेहद नेचुरल और शांत है। यहां आपको सच्चा “ऑफ बीट ट्रैवल” का एहसास मिलता है। मंगोलिया के लिए दिल्ली से सीधी फ्लाइट नहीं है। यहां पहुंचने के लिए सियोल या बीजिंग के जरिए कनेक्ट करना पड़ता है। कुल ट्रिप समय लगभग 10–14 घंटे का होता है। यह देश बेहद शांत और नेचर-लवर्स के लिए खास है।

6. कंबोडिया

Angkor Wat in India 20M Replica to Rise in Bihar | IBTimes

यह बहुत सस्ता और ऐतिहासिक देश है। Angkor Wat मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक कॉम्प्लेक्स है। यहां खाना, होटल और ट्रांसपोर्ट बहुत बजट में मिल जाता है। यहां का इतिहास और संस्कृति इसे खास बनाते हैं। कंबोडिया जाने के लिए दिल्ली से बैंकॉक या कुआलालंपुर के जरिए फ्लाइट लेनी पड़ती है। इसके बाद फ्नोम पेन्ह या सिएम रीप तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। कुल सफर लगभग 7–10 घंटे का होता है।

7. जॉर्जिया

जॉर्जिया में घूमने के लिए शीर्ष 15 स्थान – उज़बेकिस्तान और मध्य एशिया और काकेशस की यात्राएँ

यह यूरोप और एशिया का खूबसूरत ब्लेंड है। Tbilisi शहर बहुत अट्रैक्टिव और सस्ता है। यहां वाइन, पहाड़ और बर्फीले इलाके बहुत फेमस हैं। इंडियन के लिए यह आसान और सस्ता डेस्टिनेशन है। यहां हर कोना एक पोस्टकार्ड जैसा लगता है। जॉर्जिया के त्बिलिसी के लिए दिल्ली से सीधे फ्लाइट नहीं होती, लेकिन इस्तांबुल या दोहा के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। यात्रा का समय लगभग 7–10 घंटे रहता है। यह देश पहाड़ों, वाइन और खूबसूरत नजारों के लिए फेमस है।

8.आर्मेनिया

आर्मेनिया के लिए एक स्थानीय गाइड | कॉन्डे नास्ट ट्रैवलर इंडिया

यह छोटा लेकिन बहुत खूबसूरत देश है। येरेवन शहर अपनी संस्कृति और पुराने चर्चों के लिए जाना जाता है। यहां का खाना और लोकल ट्रैवल बहुत सस्ता है। यहां इतिहास और शांति दोनों का सुंदर ब्लेंड देखने को मिलता है। आर्मेनिया की राजधानी येरेवन के लिए दिल्ली से आमतौर पर दोहा या दुबई के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिलती है। ट्रिप लगभग 8–12 घंटे की होती है। यह छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत और शांत देश है।

9. लाओस

Laos Tourism High Definition Wallpaper 86456 - Baltana

यह साउथ-ईस्ट एशिया का शांत और कम भीड़ वाला देश है। यहां झरने, पहाड़ और नदी बहुत सुंदर हैं। Luang Prabang एक बहुत ही peaceful शहर है। यह बहुत बजट फ्रेंडली देश है और यहां का माहौल बेहद रिलैक्सिंग होता है। लाओस के लिए दिल्ली से सबसे आसान रूट बैंकॉक के जरिए है। पहले बैंकॉक पहुंचकर फिर विएंतियाने या लुआंग प्राबांग के लिए फ्लाइट मिलती है। कुल यात्रा समय लगभग 7–9 घंटे का रहता है।

10. मोरक्को

Marrakech Skyline Images – Browse 3,166 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

यह अफ्रीका का कलरफुल और कल्चर से भरपूर देश है। Marrakech और Sahara Desert बहुत फेमस हैं। यहां बाजार, रेगिस्तान और ऐतिहासिक शहर बहुत अट्रैक्टिव हैं। यहां का हर एक्सपीरियंस आपको एक अलग दुनिया में ले जाता है। मोरक्को जाने के लिए दिल्ली से दोहा, दुबई या इस्तांबुल के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होती है। कैसाब्लांका या माराकेश तक पहुंचने में लगभग 12–16 घंटे लगते हैं। यह देश अपने कलरफुल बाजारों और रेगिस्तान के लिए बहुत फेमस है।

ये सभी देश 2026 में इंडियन ट्रैवलर के लिए बजट फ्रेंडली, सेफ और एक्सपीरियंस से भरपूर हैं। हर देश का कल्चर, नेचर और एडवेंचर अलग है, जिससे हर ट्रिप एक नया एक्सपीरियंस बन जाती है। अगर आप कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं। यहां घूमने से न सिर्फ यादें बनती हैं बल्कि दुनिया को देखने का नजरिया भी बदल जाता है।

Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी पर त्रिपुष्कर योग के साथ रहेगा भरिणी नक्षत्र, जानें कब किया जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत

Yogini Ekadashi 2026 Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। हर हिंदी माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि श्री हरि भगवान विष्णु को समर्पित है। माना जाता है कि पूरे साल में आने वाली सभी 24 एकादशी का व्रत करने वाले भक्तों के भगवान विष्णु के आशीर्वाद से सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। योगिनी एकादशी का व्रत भी इनमें से एक है। यह व्रत आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है।

यह व्रत बहुत खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी का व्रत रखने से पापों से मुक्ति मिलती है और और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह व्रत भक्तों को रोग, दरिद्रता, दुख व कलंक से दूर करता है। इस अवसर पर ठाकुरजी का आकर्षक शृंगार, विशेष पूजन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

कब है योगिनी एकादशी?

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि 10 जुलाई को सुबह 8.16 बजे से एकादशी तिथि शुरू होगी। एकादशी तिथि 11 जुलाई को सुबह 5:00 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर गृहस्थजन 10 जुलाई को ही योगिनी एकादशी का व्रत रखेंगे। व्रती अगले दिन द्वादशी तिथि में विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के बाद पारण करेंगे।

त्रिपुष्कर योग और भरिणी नक्षत्र का शुभ संयोग

इस बार योगिनी एकादशी के दिन भरणी नक्षत्र और त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। यह संयोग भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। इसमें भगवान विष्णु की पूजा करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

योगिनी एकादशी पूजा विधि

योगिनी एकादशी व्रत के दिन प्रात:काल गंगा स्नान करें या घर में नहाने के पाने में गंगा जल मिला कर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और व्रत का संकल्प लें। इसके बाद एक चौकी पर मां लक्ष्मी और विष्णु जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। प्रतिमाओं को शंख से स्नान करवाकर उन्हें मंजरी युक्त तुलसी अर्पित करें। ध्यान रहे तुलसी एकादशी के दिन न तोड़ें, इससे एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें। एकादशी व्रत के दिन पीपल के पेड़ पर दीपक जलाना चाहिए और इस दिन तुलसी की पूजा भी की जाती है। इस व्रत में चावल नहीं खाया जाता है। चावल से श्रीहरि की पूजा भी नहीं की जाती है।

Devshayani Ekadashi 2026: आषाढ़ शुक्ल एकादशी को होगा देवशयनी एकादशी व्रत और शुरू होंगे चतुर्मास, जानें क्या है और क्यों लगता है चतुर्मास

Big bikes with the lowest seat height between Rs 10 lakh – Rs 20 lakh

B

Accessibility is a key element when stepping up to a larger capacity motorcycle and it’s not just pricing we’re talking about. Being able to plant both feet or even one foot securely on the ground is a factor that gives people peace of mind when we’re talking about bikes with powerful engines displacing over 1000cc.

Do bear in mind that we have only included models priced between Rs 10 lakh – Rs 20 lakh (ex-showroom, Delhi) from reputed and established brands with a fairly decent reach across the country.

Honda CB1000 Hornet SP (Rs 13.29 lakh)

809mm

Honda’s CB1000 Hornet SP packs in a Fireblade-sourced 1000cc, four-cylinder, liquid-cooled engine making 157hp and 107Nm of torque, bringing serious performance to the table. It is also festooned with top-drawer equipment from Brembo and Ohlins, but despite that, its price tag is quite a lot more digestible than its more sophisticated European peers. Another way it is quite rider-friendly is that it has a pretty accessible 809mm perch, making this Japanese supernaked easy to manage for shorter folks.

Honda CB1000 Hornet SP front right side static in studio

Triumph Speed Twin 1200 (Rs 13.84 lakh – Rs 16.78 lakh)

805mm

The best way to describe Triumph’s Speed Twin 1200 is that it is a wolf in sheep’s clothing. It may have suave and a neo-retro design, but its punchy 1,200cc, liquid-cooled, twin-cylinder engine makes 105hp and 112Nm of torque, giving it seriously quick performance. It even comes in an up-spec RS variant with blingy paint and up-spec Brembo brakes and Marzocchi suspension. With a rather approachable 805mm perch, it is also a welcoming machine for shorter riders.  

Triumph Speed Twin 1200 RS front right side riding shot on road

Suzuki Hayabusa (Rs 18.06 lakh)

800mm

Easily the fastest machine on this list, the venerable Suzuki Hayabusa might have a frightfully powerful engine, but it also has an accessible 800mm perch. Not only is it quite easy to plant your feet down on the ground, its peak output of 190hp and 150Nm of torque makes it even easier to cover ground at a seriously quick pace.

Suzuki Hayabusa right side profile static in studio

Honda CB750 Hornet (Rs 10.49 lakh) / Ducati Scrambler (Rs 10.87 lakh – Rs 13.74 lakh)

795mm

The CB750 Hornet and Scrambler are the entry point into the big bike range from Honda and Ducati, respectively. The Scrambler is powered by an air/oil-cooled, 803cc V-twin motor making 73hp and 65.2Nm of torque and is the friendliest Ducati someone can buy. Not only are its output figures approachable, but its 795mm perch (shared across its multiple variants) also helps that cause.

Ducati Scrambler front right side static in town centre

Meanwhile, the Hornet is powered by a liquid-cooled, 755cc twin-cylinder motor making 92hp and 67Nm of torque and it also comes with Honda’s E-Clutch technology, which eliminates the need for the rider to physically use the clutch lever when shifting gears and coming to a stop. This, along with its low seat height, make the middleweight Hornet more welcoming for a larger audience.  

Honda CB750 Hornet front right side static in studio

Triumph Scrambler 900 (Rs 10.25 lakh) / Bonneville T100 (Rs 10.85 lakh) / Bonneville T120 (Rs 12.17 lakh)

790mm

Triumph’s entire neo-retro Bonneville lineup is featured on this list, and of that, the Scrambler 900, T100 and T120 ‘Bonnies’ all have a very approachable 790mm perch. 

Triumph Bonneville T100 right side profile static in studio

The Scrambler and T100 are both powered by Triumph’s 900cc twin-cyl, liquid-cooled motor making 64hp and 80Nm of torque, albeit the engine is in a different state of tune on each bike. This engine is mated to a 5-speed gearbox, which is quite unusual in this day and age. One thing to bear in mind on the Scrambler is that while it does have a friendly seat height, its side-mounted exhaust pipes will get very hot in Indian weather conditions.

Triumph Scrambler 900 right side profile static in studio

Meanwhile, the T120 is powered by the larger 1200cc twin-cylinder, liquid-cooled engine making 80hp and 105Nm of torque. While the T120 weighs a substantial 233kg, its low 790mm seat height should inspire confidence when muscling it around the parking lot and while wading through slow-moving traffic.

Triumph Bonneville T120 front right side riding shot on road

Harley-Davidson Sportster S (Rs 18.05 lakh)

765mm

Because of their low-slung form factor, cruisers are inherently the type of motorcycle with the lowest seat height, making them the de facto choice for those who want as low a seat as possible. Harley’s Sportster S bears the hallowed name, and also has a friendly seat, but thanks to its 1,252cc liquid-cooled V-Twin pushing out 121hp and 125Nm of torque, it’s not a lumbering and slow archetypical cruiser.

Harley-Davidson Sportster S front right side static in studio

Harley-Davidson Nightster Special (Rs 15.38 lakh)

715mm

Another model from Harley-Davidson’s sporty cruiser range that’s on this list is the Nightster Special. It is powered by a 975cc liquid-cooled V-twin motor making 89hp and 95Nm of torque and has more conventional cruiser styling. Another factor working in its favour is its super-low 715mm seat height, which will ensure that most riders will be able to put at least one foot flat on the ground.

Harley-Davidson Nightster Special front right side static in studio

Triumph Bonneville Speedmaster (Rs 13.52 lakh) / Harley-Davidson Nightster (Rs 14.54 lakh)

705mm

Both the Bonneville Speedmaster and Harley-Davidson Nightster have identical 705mm seat heights, which is a very low number by any stretch of the imagination. 

Triumph Bonneville Speedmaster front right side static at lakeshore

While both are cruisers, the Speedmaster has bright pastel colours and is draped in chrome, whereas the Nightster is a blacked-out, stripped-back machine which doesn’t even have pillion accommodations as standard. Powering the Speedmaster is Triumph’s tried-and-true 1,200cc parallel-twin, whereas the Nightster is propelled by Harley’s ‘small’ 975cc Revolution Max motor.

Harley-Davidson Nightster front right side static in studio

Triumph Bonneville Bobber (Rs 13.52 lakh)

690mm

If you want the lowest perch on a bike under the Rs 20 lakh mark in India, the Bonneville Bobber should be on your radar. Bear in mind that the Bobber doesn’t come with passenger accommodations, nor can you fit any to it this is a strictly solo ride. Its fundamentals are similar to those of the Speedmaster, which means you get fat balloon tyres on 16-inch rims and Triumph’s torquey and smooth 1,200cc liquid-cooled engine making 78hp and 106Nm of torque.  

Triumph Bonneville Bobber front right side riding shot on road

Rashifal Today: आज के दिन किस मूलांक को होगा धन लाभ! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। ये न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिन आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने का संकेत दे रहा है। आज ज्यादातर मूलांक वालों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने, बजट बनाने और भविष्य की आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन भविष्य की आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए अच्छा रहेगा। खर्च करने से पहले अच्छी तरह सोचें और बिना जरूरत पैसा खर्च करने से बचें। अपने बजट का पालन करें और बचत पर ध्यान दें। सही योजना आपको आने वाले समय में आर्थिक मजबूती दे सकती है।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। खर्चों पर नजर रखें और कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। बचत और निवेश की नई योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। किसी की सलाह मानने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच जरूर करें।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज करियर और आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें और समय-समय पर अपने बजट की समीक्षा करें। जरूरत पड़ने पर योजनाओं में बदलाव करने से न हिचकें। समझदारी से लिया गया फैसला भविष्य में लाभ देगा।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो घर और परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। भावनाओं में आकर पैसा खर्च करने से बचें। जरूरी और गैर-जरूरी खर्चों में अंतर समझें। सही बजट और सोच-समझकर किए गए खर्च से आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक मामलों में व्यस्त रह सकता है। बजट व्यवस्थित करें और फिजूलखर्ची से बचें। नए निवेश या कमाई के अवसर मिल सकते हैं। अगर आप योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे तो आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आज अपने खर्चों का पूरा हिसाब रखें। केवल जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करें। आपकी समझदारी और सही योजना भविष्य में आर्थिक मजबूती दिला सकती है। बजट बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता दें। महंगी और लग्जरी चीजों पर खर्च करने से बचें। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश और बचत की योजना बनाएं। सही आर्थिक फैसले आने वाले समय में लाभ देंगे।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन लंबी अवधि की आर्थिक योजना बनाने के लिए अच्छा है। अपने निवेश और बजट की समीक्षा करें। भविष्य को ध्यान में रखकर लिए गए फैसले आर्थिक स्थिरता देंगे। अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाए रखें।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज नए आर्थिक अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें और अपने वित्तीय लक्ष्यों की दोबारा समीक्षा करें। सोच-समझकर किया गया निवेश और सही योजना भविष्य में आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, 40 हजार भारतवंशियों को संबोधित करेंगे:ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ बैठक; ट्रेड डील पर बातचीत संभव

पीएम मोदी तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान पहले गुरुवार को मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के बीच मीटिंग होगी। मीटिंग में दोनों नेताओं के बीच CECA (ट्रेड डील) पर बातचीत होगी। इसके बाद पीएम भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे और दोनों देशों के प्रमुख कारोबारियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद मोदी मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में मीट कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें करीब 40 हजार भारतवंशियों के शामिल होने का अनुमान है। 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद मोदी 11 जुलाई को न्यूजीलैंड पहुंचेंगे। मेलबर्न में पीएम मोदी के स्वागत की 3 तस्वीरें… दोनों देशों के बीच डिफेंस डील भी संभव पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस डील संभव है। इसके साथ ही दोनों देशों के प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया के कई कारोबारियों से भी मुलाकात करेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को धमकी पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जान से मारने की धमकी मिली थी। ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस मोदी को दी गई धमकी की जांच कर रही है। द ऑस्ट्रेलिया टुडे की 4 जुलाई की रिपोर्ट में दावा किया गया कि धमकी फेसबुक पर ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ी एक पोस्ट के नीचे लिखी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट के नीचे अबू मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट से लिखा गया, ‘स्टेडियम की छत कार्यक्रम के दौरान बंद रहनी चाहिए, नहीं तो वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएगा।’ धमकी सामने आते ही जानकारी ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस को दे दी गई थी। इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे थे पीएम इससे पहले पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ गए। दोनों ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम ने मंदिर में दर्शन भी किए। उन्होंने मंदिर परिसर में अपने संबोधन में कहा- मुझे किसी न किसी रूप में हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाद प्रम्बानन मंदिर के विकास का मौका मिलना मेरा सौभाग्य है। पूरी खबर पढ़ें… ——————- पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- भारत-इंडोनेशिया में कुछ नहीं बहुत कुछ होता है: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति बोले- मैं मोदी का करियर कॉपी करता हूं पीएम मोदी ने मंगलवार शाम को जकार्ता में भारतीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां भारत का गाना ‘कुछ-कुछ होता है’ बहुत लोकप्रिय है। जब भारत-इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो कुछ-कुछ से भी आगे बढ़कर बहुत कुछ होता है। पूरी खबर पढ़ें…