Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
        Gold Price Today: सोने का भाव और
        Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
        5 things to know about the Kawasaki
        Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        • Latest News
          Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
          ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
          Market cues : बाजार के दायरे में
          Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
          Gold Price Today: सोने का भाव और
          Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
          5 things to know about the Kawasaki
          Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        Share Market

        New EPF rules 2026: नए नियमों से पीएफ खाताधारकों को कैसे फायदा होगा? एक्सपर्ट्स ने समझाया

        Posted on July 10, 2026July 10, 2026 by admin

        New EPF rules 2026: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नौकरीपेशा लोगों की सहूलियत लिए EPF नियमों में कई सुधार किए हैं। इन नए नियमों का मकसद पीएफ से जुड़े झंझटों को खत्म करना और पेंशन फंड को मजबूत बनाना है। CNBC-TV18 के शो में वित्तीय मामलों के जानकारों ने इन बदलावों को आसान शब्दों में समझाया है।

        13 तरह के झंझट खत्म, अब सिर्फ 3 कैटेगरी

        पुराने नियमों में पीएफ का पैसा निकालने के लिए 13 अलग-अलग वजहें और नियम हुआ करते थे। अब इन सबको खत्म करके सिर्फ 3 मुख्य कैटेगरी बना दी गई हैं। पहली बीमारी, दूसरी शादी और पढ़ाई, और तीसरी घर या विशेष जरूरतें। अब किसी भी तरह के एडवांस के लिए अलग-अलग नियमों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

        1 साल की नौकरी पर भी मिलेगा एडवांस

        पहले पीएफ से एडवांस निकालने के लिए कई सालों की नौकरी की शर्त हुआ करती थी। अब इसे बहुत आसान कर दिया गया है। अगर आपकी नौकरी को सिर्फ 12 महीने (1 साल) भी हुए हैं, तो आप आपात स्थिति में पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 10 बार और शादी के लिए 5 बार तक एडवांस लेने की छूट दे दी गई है।

        रिटायरमेंट के लिए 25% बैलेंस रहेगा लॉक

        कई लोग नौकरी बदलते ही या बीच में पूरा पीएफ खाली कर लेते थे। नए नियम में इसे रोका गया है। अब आपके कुल पीएफ बैलेंस का 25% हिस्सा हमेशा सुरक्षित (लॉक) रहेगा। यानी आप अपनी पूरी जमा राशि एडवांस में नहीं निकाल सकेंगे। फाइनेंशियल एक्सपर्ट कार्तिक झावेरी के मुताबिक, ‘यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि जब कर्मचारी रिटायर हो, तो उसके हाथ में एक सम्मानजनक रकम बची रहे।’

        नौकरी छूटने पर कैसे मिलेगा पैसा?

        अगर किसी की नौकरी छूट जाती है, तो वह 1 महीने के भीतर अपने पीएफ का 75% हिस्सा निकाल सकता है। बाकी बचा 25% हिस्सा 12 महीने तक बेरोजगार रहने के बाद ही निकाला जा सकेगा। पूरा 100% पीएफ सिर्फ 55 साल की उम्र में रिटायरमेंट पर, विदेश में बसने पर या गंभीर अपंगता की स्थिति में ही मिलेगा।

        पेंशन (EPS) निकासी पर नया पेंच

        पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट हर्ष रोहड़ा ने बताया कि एम्प्लॉई पेंशन स्कीम (EPS) के नियमों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। पहले नौकरी छोड़ने के 2 महीने बाद पेंशन का पैसा निकाला जा सकता था। अब इसके लिए कम से कम 36 महीने (3 साल) का इंतजार करना होगा। सरकार चाहती है कि लोग पेंशन फंड को बीच में न तोड़ें और बुढ़ापे में पेंशन का फायदा उठाएं।

        3 दिन में खाते में आएगा पैसा

        ईपीएफओ ने अपनी डिजिटल सेवाओं को भी अपग्रेड किया है। अब बीमारी, पढ़ाई या शादी के लिए क्लेम करने पर 3 दिन के भीतर पैसा खाते में आ जाएगा। इसके लिए इंसानी दखल की जरूरत नहीं होगी। ₹5 लाख तक के क्लेम अब ऑटो-सेटेल होंगे। सबसे राहत की बात यह है कि अब क्लेम फॉर्म भरते समय कैंसिल चेक या बैंक पासबुक अपलोड करने की मजबूरी भी खत्म कर दी गई है।

        ITR Filing 2026: हर कोई नहीं भर सकता ITR-1, इन 10 मामलों में चुनना होगा दूसरा फॉर्म

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, Employee Provident Fund, EPF, EPF Rules 2026, EPF withdrawal, EPFO, EPFO Claim Settlement, EPFO New Rules, EPFO Update, eps, EPS Rules, ITR, ITR filing, ITR Filing 2026, PF Account, PF News, PF Withdrawal Rules, ईपीएफ नियम, ईपीएफओ, कर्मचारी भविष्य निधि, निवेश, पीएफ, पीएफ खाता, पीएफ खाताधारक, पीएफ निकासी, पीएफ नियम, ब्रोकरेज फर्म, मनीकंट्रोल, रिटायरमेंट
        Share Market

        EPF Interest 2026: आपके PF खाते में 15 जुलाई तक आ आएगा ब्याज, समझिए कैलकुलेशन का तरीका

        Posted on July 9, 2026July 9, 2026 by admin

        EPF Interest 2026: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज को 15 जुलाई तक करीब 34 करोड़ EPF खातों में जमा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए EPFO पहली बार अपने नए Centralised IT Enabled Services (CITES) सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है। इस सिस्टम की मदद से ब्याज पहले के मुकाबले काफी जल्दी खातों में पहुंच सकेगा।

        पहले EPF सदस्यों को ब्याज आने के लिए अक्टूबर-नवंबर तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब पूरी प्रक्रिया ऑटोमेटेड होने से ब्याज जुलाई में ही क्रेडिट होने की उम्मीद है। फिलहाल ब्याज ट्रांसफर से पहले फील्ड लेवल पर डेटा का वेरिफिकेशन किया जा रहा है ताकि किसी तरह की गलती न हो।

        CITES सिस्टम से क्या बदलेगा?

        EPFO का नया CITES प्लेटफॉर्म पूरे देश के सभी EPF रिकॉर्ड को एक सेंट्रल डेटाबेस में ले आया है। अब किसी भी EPFO ऑफिस से सेवाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा क्लेम प्रोसेसिंग, KYC वेरिफिकेशन और पेमेंट सिस्टम भी पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा।

        अब KYC पूरी होने पर 5 लाख रुपये तक के एडवांस क्लेम ऑटो-सेटल हो सकेंगे। पहले यह सीमा सिर्फ 1 लाख रुपये थी। वहीं नौकरी बदलने पर आधार से जुड़े UAN के जरिए PF अकाउंट अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा, जिससे EPS की पेंशन योग्य सेवा भी लगातार जुड़ी रहेगी।

        chart pf

        EPF ब्याज कैसे कैलकुलेट होता है?

        EPF का ब्याज मंथली रनिंग बैलेंस के आधार पर तय होता है, लेकिन इसे वित्त वर्ष खत्म होने के बाद एक साथ खाते में जमा किया जाता है। अगर पूरे साल आपके खाते में 1 लाख रुपये रहे, तो 8.25% के हिसाब से करीब 8,250 रुपये ब्याज मिलेगा।

        इसी तरह 5 लाख पर 41,250 रुपये, 10 लाख पर 82,500 रुपये, 15 लाख पर 1,23,750 रुपये और 20 लाख रुपये पर 1,65,000 रुपये सालाना ब्याज बनता है। हालांकि, वास्तविक ब्याज पूरे साल के बैलेंस, जमा और निकासी के आधार पर तय होता है।

        EPF ब्याज मिलने के चार अहम नियम

        EPF ब्याज का कैलकुलेशन अहम नियमों के आधार पर होता है।

        • पिछले वित्त वर्ष के क्लोजिंग बैलेंस पर पूरे साल का ब्याज मिलता है। लेकिन बीच में निकलने वाले पैसे पर ब्याज नहीं मिलेगा।
        • अगर आपने बीच साल में PF निकाला है, तो निकाली गई रकम पर ब्याज सिर्फ निकासी वाले महीने से पहले तक ही मिलता है।
        • साल के दौरान जमा होने वाले नए PF योगदान पर ब्याज जमा होने के अगले महीने की पहली तारीख से 31 मार्च तक मिलता है।
        • आखिर में EPFO कुल ब्याज की रकम को नजदीकी पूरे रुपये में राउंड ऑफ कर देता है।

        इस बार नए CITES सिस्टम की वजह से ब्याज काफी जल्दी मिलने की उम्मीद है। साथ ही, क्लेम, अकाउंट ट्रांसफर और दूसरी EPFO सेवाएं भी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएंगी।

        EPFO Pension: 10 साल नौकरी के बाद हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी? समझिए पूरा कैलकुलेशन

        Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, 2026, CITES EPFO, EPF, EPF balance, EPF Interest 2026, EPF Interest Calculator, EPF Interest Rate, EPFO, EPFO Interest Credit, EPFO News, EPFO Pension, eps, IT, PF Account, PF Interest Credit, UAN, ईपीएफ ब्याज, ईपीएफओ, निवेश, पीएफ अकाउंट, पीएफ ब्याज, मनीकंट्रोल, यूएएन
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        • Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की शानदार कमाई से एशियाई बाजारों में तेजी,Kospi 3.6% तक उछला
        • 5 things to know about the Kawasaki Z300
        • Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6 नए शेयर खरीदे, एक ने इस साल दिया है 277% का रिटर्न
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता! जामनगर दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
        • Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’, जानिए ईरान युद्ध, आतंकवाद से लेकर रूसी तेल की खरीद पर क्या बोले मार्को रुबियो
        • BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा ₹255 करोड़ का इश्यू, GMP दे रहा तगड़े मुनाफे का संकेत
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        8:58 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 23°C
        clear sky
        61 %
        1017 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 52% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
        Gold Price Today: सोने का भाव और
        Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
        5 things to know about the Kawasaki
        Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार