इंदौर के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो देख खराब हुआ हर किसी का दिमाग

old age home

इंदौर के एक वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं की बेरहमी से डंडे से पिटाई का वीडियो सामने आया है। एक लडका बुजुर्ग महिलाओं को डंडे से पीट रहा है। लड़का महज 14 या 15 साल का बताया जा रहा है। मामला मरीमाता पानी की टंकी के पास महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसाइटी के वृद्धाश्रम का है।

बाणगंगा थाना पुलिस ने इसकी संचालिका को थाने बुलाया और समझाइश देकर छोड़ दिया। इतना ही नहीं, लड़के ने बीच-बचाव करने वाली महिलाओं के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने एक्‍शन लेने की बजाए बच्चे को चाइल्ड लाइन संस्था के पास भेजा जाएगा।

मानसिक स्‍थिति ठीक नहीं लड़के की : एसीपी रुबीना मिजवानी के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अभी कार्रवाई नहीं की गई है। लड़का करीब पांच महीने पहले अपनी मां के साथ यहां आया था। उसकी मां झुलस गई थी। कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद से लड़का वृद्धाश्रम में रह रहा था।

बुधवार को लड़के का एक बुजुर्ग महिला से विवाद हो गया। इस पर लड़के ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में बीच-बचाव करने वालों के साथ भी वह हाथापाई करता नजर आ रहा है। एसीपी के मुताबिक, बच्चे की काउंसलिंग कराई जाएगी। फिलहाल, वृद्धाश्रम की संचालिका नीलम दुबे को लड़के को बुजुर्गों से अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। उसे गुरुवार को वृद्धाश्रम से हटाकर नाबालिग बच्चों की देखरेख करने वाली संस्था में भेजा जाएगा।

भारतीय हॉकी टीम की केसरिया जर्सी पर मचा बवाल, प्रियंका गांधी और पूर्व कप्तान विरेन रॉसकिन्हा ने उठाए सवाल; हॉकी इंडिया ने क्या कहा?

jursey of indian hockey team

एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप से पहले भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से केसरिया किए जाने पर विवाद छिड़ गया है। प्रियंका गांधी, पूर्व कप्तान विरेन रॉसकिन्हा समेत कई नेताओं और खेल हस्तियों ने सवाल उठाए, जबकि हॉकी इंडिया ने इसे खिलाड़ियों और कोच की सलाह पर लिया गया फैसला बताया।

 

पूर्व कप्तान ने बताया शर्मनाक

विरेन रॉसकिन्हा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, मुझे कहना होगा कि हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी के लिए कई अच्छे काम किए हैं। लेकिन यह शर्मनाक है। भारतीय टीम की विरासत और पहचान हमेशा से नीले रंग की रही है। मैंने कई सालों तक गर्व के साथ नीली जर्सी पहनी है। फैंस हमारी भारतीय टीम को नीले रंग में देखना चाहते हैं। इसमें नारंगी रंग के इस्तेमाल के पीछे क्या तर्क है?

प्रियंका गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से नारंगी किए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश की पहचान अहिंसा, सत्य और भाईचारे जैसे मूल्यों से जुड़ी है और इन्हें बदला नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि जर्सी बदली जाए या शिक्षा नीति के जरिए इतिहास बदलने की कोशिश हो, देश की जनता सब कुछ देख और समझ रही है। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर जुटे युवाओं की बातें पूरे देश की आवाज हैं। देश की आजादी की लड़ाई सत्य और अहिंसा की बुनियाद पर टिकी थी और इसमें आरएसएस की कोई भूमिका नहीं रही।

 

मामले पर बवाल मचने के बाद विरेन रॉसकिन्हा ने एक बार फिर एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, मुझे कहना होगा कि इस पर कई अनावश्यक राजनीतिक टिप्पणियां आ रही हैं। मैं उनमें नहीं पड़ना चाहता। मेरी सीधी और विनम्र बात सिर्फ गर्व, पहचान और विरासत को लेकर है।

हॉकी के लिए भारत वही है जो फुटबॉल के लिए अर्जेंटीना है। क्या हम कभी अर्जेंटीना को अपनी पहली जर्सी के रूप में नारंगी और सफेद धारियां पहने हुए देख पाएंगे?

सफाई में क्या बोले FIH?

मामले पर बयान देते हुए हॉकी इंडिया ने कहा कि पहले भी जर्सी के रंग बदले गए हैं। कोच और खिलाड़ियों की सलाह पर जर्सी का रंग बदला गया है। इसे सोच समझकर केसरिया किया गया है। यह रंग साहस, त्याग और राष्‍ट्रीय गौरव का है।

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह दावा भी किया कि गृह मंत्री के इस रुख से ‘‘अपराधबोध’’ दिखाई देता है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमित शाह छात्रों के खिलाफ हुई बर्बर हिंसा पर संसद में आकर सफाई देने से इतना क्यों डर रहे हैं? इससे अपराधबोध की बू आती है।

Also Read : जापान : भूकंप से मरने वालों की संख्या 23 हुई

उन्होंने यह भी कहा कि छात्र न्याय के हकदार हैं और उनके साथ प्रदर्शन के दौरान हुई कथित बर्बरता की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाना चाहिए।

राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘छात्र न्याय के हकदार हैं। हमारे छात्रों के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने बुधवार को कहा था कि दिल्ली में विद्यार्थियों के साथ हुई ”बर्बरता” के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं और उन्हें पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह मांग भी की थी कि पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में उच्चाधिकार-प्राप्त समिति से जांच कराई जानी चाहिए।

Pic Credit : ANI

‍बिहार में किन्नर बनाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंदिर, क्या है इसकी अहम वजह

Modi Temple Bihar

PM Modi Temple Bihar: बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की आधिकारिक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एक मंदिर का निर्माण कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। यह प्रस्ताव ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में उन्हें मिले कानूनी अधिकारों, सामाजिक सम्मान और संस्थागत पहचान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से लाया गया है। बताया जा रहा है कि यह मंदिर राजधानी पटना में बनाया जाएगा। हालांकि इसके लिए स्थान का चयन अभी नहीं किया गया है। 

क्यों बनाया जा रहा है मोदी का मंदिर?

बिहार के पटना स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में 'बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड' की आधिकारिक बैठक आयोजित की गई। ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 लागू होने के बाद बोर्ड की यह पहली आधिकारिक बैठक थी। इसी बैठक के दौरान बोर्ड के सदस्य राजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम समर्पित एक मंदिर बनाने का आधिकारिक प्रस्ताव रखा।

प्रस्ताव की जानकारी देते हुए राजन सिंह ने बताया कि बिहार में ट्रांसजेंडर समुदाय के पास अभी तक अपना कोई आधिकारिक मंदिर या मुख्य सांस्कृतिक केंद्र नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2019 में ऐतिहासिक कानून बनाकर ट्रांसजेंडर समाज को न केवल अधिकार दिए, बल्कि समाज और राज्य सचिवालय जैसी संस्थाओं में प्रतिनिधित्व और सम्मान भी दिलाया। इसी सम्मान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए समुदाय ने उनके नाम पर मंदिर निर्माण का निर्णय लिया है। ALSO READ: बिहार छात्र आंदोलन पर AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही सस्पेंड, भाजपा सांसद संबित पात्रा घिरे

समुदाय के लिए 2019 कानून का महत्व

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा 2019 में पारित किए गए ट्रांसजेंडर अधिकार कानून के तहत इस समुदाय को सामाजिक-आर्थिक विकास और सशक्तिकरण के कई अधिकार मिले हैं। इसी कानून के तहत गठित बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के माध्यम से समुदाय के लोगों को राज्य स्तर पर संस्थागत आवाज मिली है। हालांकि बिहार के कटिहार में पहले से ही प्रतीकात्मक प्रतिमा मौजूद है। हालांकि एक्स पर की गई इस पोस्ट पर लोगों ने तीखे कमेंट किए हैं। 

जापान : भूकंप से मरने वालों की संख्या 23 हुई

दक्षिण-पश्चिमी जापान के ग्रामीण इलाकों में शक्तिशाली भूकंप के दो दिन बाद भी जनजीवन सामान्य नहीं हो सका है। भूकंप के कारण एक शॉपिंग मॉल में विस्फोट हुआ, एक कारखाने की चिमनी गिर गई और कई मकान ढह गए और अब तक कम से कम 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

बचाव दल जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोतो क्षेत्र में लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं, जहां मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। समय के साथ मलबे में फंसे जीवित लोगों के मिलने की उम्मीद लगातार कम होती जा रही है।

कुमामोतो प्रांतीय सरकार के अनुसार, अब भी लापता लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं है। भूकंप में कम से कम 63 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर है।

मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि पुलिस के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की संख्या 28 है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इनमें कुछ ऐसे मामले भी शामिल हैं जिनकी जांच जारी है और संभव है की ये भूकंप से प्रत्यक्ष रूप से संबंधित नहीं हो।

जीवित बचे लोगों ने बताया कि वे घर लौटने के बाद मलबे में दबे अपने परिजनों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहे। कई लोग घायल भी हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

Also Read : यूक्रेन पर रूस के भीषण हमले में सात लोगों की मौत

हजारों लोगों ने एक और रात राहत शिविरों में बिताई। ये शिविर स्कूलों के व्यायामशालाओं और अन्य बड़े भवनों में स्थापित किए गए हैं। कई घरों में अब भी बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। लोग लगातार आ रहे झटकों के डर से घर लौटने से बच रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, करीब 23,000 घरों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है और 400 के आसपास राहत शिविरों में 10,000 से अधिक लोग रह रहे हैं। शिविरों में लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की जा रही है ताकि वातानुकूलन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

भीषण गर्मी के कारण लोगों के बीमार पड़ने की आशंका भी बढ़ गई है। पर्यावरण मंत्रालय ने कुमामोतो क्षेत्र में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। बृहस्पतिवार को वहां तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हिकावा कस्बे में कई लोग अब भी पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। कुछ लोग उद्यानों और पार्किंग स्थल में अपने वाहनों में ही रह रहे हैं।

नगर कार्यालय के बाहर अधिकारियों ने लोगों को बोतलबंद पानी और पैकेटबंद चावल वितरित किए, जबकि जापान के जमीनी आत्मरक्षा बल के जवान ट्रॉली के जरिए पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं।

हिकावा के 66 वर्षीय निवासी योशिआकी नाकाशिमा ने बताया कि वह अपने पालतू कुत्ते के साथ पानी लेने आए हैं और राहत शिविर में रहने के बजाय अपनी कार में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार आ रहे झटकों के कारण उन्हें अपने घर में सोने से भी डर लग रहा है।

Pic Credit : ANI

Weather Update News : असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 78 लोगों की मौत, MP समेत कई राज्‍यों में अलर्ट

Monsoon picks up pace across country, heavy rain alert for several states

Weather Update News : देशभर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज से 4 अगस्त तक उत्तर, पूर्व, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं, आकाशीय बिजली और जलभराव जैसी स्थितियां बन सकती हैं। असम में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। बुधवार को 3 और लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। राज्य के 7 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 3 लाख लोग प्रभावित हैं।

 

देशभर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज से 4 अगस्त तक उत्तर, पूर्व, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं, आकाशीय बिजली और जलभराव जैसी स्थितियां बन सकती हैं। असम में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है।

ALSO READ: Weather Update : देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कैसा है असम का हाल?

इन राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में मानसून सक्रिय रहेगा। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम भारत के कोंकण-गोवा, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश की संभावना है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। दक्षिण भारत में भी मानसून का असर बना रहेगा। इन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है।

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है। IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

ALSO READ: Weather Update : असम में बाढ़ से हाहाकार, UP-MP समेत कई राज्‍यों में अलर्ट, गुजरात-हिमाचल में बारिश का कहर

यहां बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में मानसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है।

 पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना रह सकता है। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

 छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश से नदी-नालों में जल स्तर बढ़ सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ALSO READ: Weather Update : हिमाचल में बादल फटा; असम में 68 मौतें, गुजरात में सेना का रेस्क्यू, IMD का 12 राज्यों में अलर्ट

असम में बाढ़ से तबाही, 78 लोगों की मौत

असम में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। बुधवार को 3 और लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। राज्य के 7 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 3 लाख लोग प्रभावित हैं। इन जिलों के कुल 551 गांव पानी से घिरे हुए हैं। बाढ़ के कारण विस्थापित हुए 16500 से अधिक लोगों ने 71 राहत शिविरों में शरण ली है।  

ALSO READ: Weather Update : भारत में Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, गुजरात-असम में बाढ़ का कहर, 17 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के 17 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर 24 घंटे के भीतर 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। आज भोपाल, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा धार, देवास, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, रायसेन, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में भारी बारिश की चेतावनी है।

उप्र : यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

बलरामपुर जिले के हरैया इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिलाओं, बुजर्गों और किसानों को यूरिया उर्वरक के लिए जान जोखिम में डालकर कथित तौर पर करीब 100 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर बायोमेट्रिक सत्यापन करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर कथित प्रकरण का वीडियो प्रसारित होने के बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।

ये वीडियो कथित तौर पर बुधवार का है जो हरैया सतघरवा विकास खंड के कोहरोड़ा सहकारी समिति का बताया जा रहा है। वीडियो में एक कर्मी पानी टंकी पर बायोमीट्रिक मशीन लेकर बैठा है और किसानों से अंगूठा लगवा कर रुपये गिनते हुए उर्वरक देने की कार्यवाही कर रहा है।

Also Read : सिर्फ स्क्रीन पर दिखना नहीं, असर छोड़ने वाले किरदार निभाना चाहती हूं : बरखा सिंह

एक दूसरे वीडियो में उर्वरक लेने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ी एक महिला अपने कागजात दिखा रही है, जबकि अन्य किसान उर्वरक लेने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर पानी की टंकी पर चढ़ते और उतरते देखे जा सकते हैं।

किसान राम प्रकाश ने आरोप लगाया, ‘‘कर्मी हवा के लिए पानी की टंकी पर चढ़ जाते है। अगर कोई गिर पड़े तो उसके हाथ पैर टूट जायेंगे और जिंदगी बेकार हो जाएगी।

नवलगंज के ग्राम प्रधान राम निवास गौतम ने आरोप लगाया कि सचिव 15-20 दिन तक नहीं आते हैं जिसके कारण लापरवाही हो रही है और इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी विपिन जैन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है।

जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह मामला नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाके का है। संभावना है कि नेटवर्क न आने के कारण ऐसा हुआ हो। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Pic Credit : ANI

इंदौर के वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल, नाबालिग लड़के पर मारपीट का आरोप

indore old age home incident

इंदौर के एक वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं के साथ मारपीट के वीडियो से हड़कंप मच गया। इसमें साफ दिख रहा है कि एक लड़का, जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है, डंडे से महिलाओं को पीट रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि यह देश के सबसे स्वच्छ शहर की तासीर नहीं है। ALSO READ: इंदौर में भयानक हत्या, गर्लफ्रेंड का गला घोंटा, फिर पेट्रोल छिड़क कर जलाया

 

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र में स्थित मरीमाता पानी की टंकी के पास महाराणा प्रताप वेलफेयर सोसाइटी के वृद्धाश्रम का है। पुलिस ने इसकी संचालिका को थाने बुलाया और समझाइश देकर छोड़ दिया।

 

बताया जा रहा है कि लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बुधवार को लड़के का एक बुजुर्ग महिला से विवाद हो गया। इस पर लड़के ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में बीच-बचाव करने वालों के साथ भी वह हाथापाई करता नजर आ रहा है। एसीपी के मुताबिक, बच्चे की काउंसलिंग कराई जाएगी। ALSO READ: इंदौर में बीच सड़क पर बॉयफ्रेंड का आतंक, लड़की को बाल पकड़कर पर पीटा, जमीन पर गिराया, पेट में लात मारी

इस घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। जिसने भी यह वीडियो देखा, सिहर उठा। कहा जा रहा है कि यह घटना इंदौर के ऊपर एक काला धब्बा है। ऐसे व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए!

 

फिलहाल, वृद्धाश्रम की संचालिका नीलम दुबे को लड़के को बुजुर्गों से अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि उसे गुरुवार को वृद्धाश्रम से हटाकर नाबालिग बच्चों की देखरेख करने वाली संस्था में भेजा जाएगा।

किसने दिया ऑर्डर?’ पोस्टर लेकर संसद पहुंची कांग्रेस, छात्रों पर पैलेट गन मामले में अमित शाह से मांगा जवाब

opposition leaders protes in parliament

20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कांग्रेस सांसदों ने इस मामले में संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। उनके हाथ में एक बड़ा पोस्टर था जिस पर लिखा था- 'किसने दिया ऑर्डर?' ALSO READ: अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

 

प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई 'पुलिस कार्रवाई' को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ किया गया।

 

पार्टी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'अमित शाह जवाब दो- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' आज विपक्ष के सांसदों ने छात्रों पर की गई बर्बरता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर, मोदी सरकार से जवाबदेही की मांग की। ALSO READ: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रदर्शनकारी को गोली लगने का दावा गलत, मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिले सबूत

संसद से क्यों भाग रहे हैं गृहमंत्री

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि दिल्ली में पुलिस कार्रवाई का आदेश किसने दिया? दिल्ली में छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया? हमें भारत के गृह मंत्री से जवाब चाहिए। भारत के गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं? आप तो विपक्ष के नेता (LoP) को भी बोलने नहीं दे रहे हैं।

 

क्या गृह मंत्री ने कहा कि SDM ने गलत किया? 

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि ये बड़ी स्पष्ट बात है कि यदि कोई पैलेट गन चलाता है या ऐसी कार्रवाई करता है तो इसकी अनुमति तो कोई देता है। यदि कोई कह रहा है कि SDM ने अनुमति दी तो क्या हमारे गृह मंत्री ने ये कहा कि SDM ने गलत किया? हमारे गृह मंत्री चुप क्यों हैं? इससे साफ जाहिर है कि ये उनकी सहमति से ही हुआ है नहीं तो वे कहते कि SDM ने गलत काम किया है। एक तरफ भाजपा कह रही है कि पैलेट गन नहीं चली और जब साबित हो गया कि पैलेट गन चली तो उन्हें ये बात माननी पड़ी। फिर केंद्रीय गृह मंत्री चुप क्यों है?

पूर्व बस ड्राइवर के घर से निकला 28 करोड़ का कैश और 15 किलो सोना, नोट गिनने में 5 मशीनें भी पड़ गईं कम

money seized from ex bus driver house Photo : AI Generated

पूर्व बस ड्राइवर के घर से निकला 28 करोड़ का कैश और 15 किलो सोना, नोट गिनने में 5 मशीनें भी पड़ गईं कम

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने एक पूर्व सरकारी बस ड्राइवर मीनार मंडल के घर छापा मारकर उसके पास से 28 करोड़ से ज्यादा का कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। घर में नोटों से भरी बोरियां देख पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। ALSO READ: अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

 

5 मशीनों से गिने नोट

रकम इतनी ज्यादा थी कि उसे हाथों से गिनना को संभव नहीं था। इसके बाद पुलिस ने नोट गिनने वाली 5 मशीनें मंगवाईं। नोट इतने ज्यादा थे कि मशीनें भी जवाब दे गईं। कई घंटों की मशक्कत के बाद इस काले धन की गिनती की जा सकी। इस धन कुबेर का नाम मीनार मंडल है, जो पहले सरकारी बस का ड्राइवर हुआ करता था, हालांकि आजकल रेत माफिया बन गया है।

 

5 बड़े बक्सों में सामान ले गई पुलिस

पुलिस को उसके घर ने मिले नकदी और सोने को ले जाने के लिए लोहे के 5 बड़े बक्शे मंगवाने पड़े। उसमें भरकर ये रकम और सोना पुलिस अपने साथ ले गई। पूर्व ड्राइवर मीनार मंडल उर्फ टुल्लू मंडल उर्फ ​​मोहम्मद नजीबुद्दीन का देवचा गांव स्थित दो मंजिला मकान है। इसी मकान पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। उसके घर से एक-एक किलो वजन की सोने की 14 छड़ें और 100-100 ग्राम के सोने के 10 बिस्कुट बरामद हुए। जब्त सोने की वर्तमान कीमत लगभग 21.5 करोड़ रुपए हैं। ALSO READ: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रदर्शनकारी को गोली लगने का दावा गलत, मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिले सबूत

 

अधिकारियों ने बताया कि कई थैलों में भरी यह नकदी 28 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। मीनार मंडल का बीरभूम के पत्थर खनन व्यवसाय में बड़ा कारोबार है। उसे सीएम शुभंदु ने 'बालू माफिया' संचालक कहा है।