8th Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये उपाय

8th Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह हनुमान जी को अति प्रिय है। इस माह में उनकी पहली बार अपने आराध्य भगवान श्री राम से मुलाकात हुई थी। कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह में ही उन्हें अमरता का वरदान प्राप्त हुआ था। इसलिए इस माह में हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास लगा था, जिससे 8 बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग बना था। आज इस माह का 8वां और अंतिम बड़ा मंगल है।

यूं तो हर हफ्ते मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है, लेकिन ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार का अधिक महत्व माना जाता है। ज्येष्ठ माह में हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। इस दिन बजरंग बली की पूजा करने से जीवन के दुख, तकलीफें और बीमारियों से मुक्ति मिलती है। हनुमान जी संकटमोचन हैं, इसलिए इनकी विधि-विधान और श्रद्धा से पूजा करने पर संकट दूर होते हैं और सकारात्मकता आती है। आज ज्येष्ठ माह का आखिरी मंगल है, जब आप पवनपुत्र की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

आखिरी बड़े मंगल पर जरूर करें ये उपाय

  • बड़ा मंगल की पूजा का पुण्यफल पाने के लिए साधक को हनुमान जी की पूजा में लाल रंग के पुष्प जैसे गुड़हल, गुलाब आदि और तुलसी दल अर्पित करना चाहिए। बड़ा मंगल की पूजा वाले दिन हनुमान जी की पूजा में चढ़ाई जाने वाली तुलसी को एक दिन पूर्व तोड़ लेना चाहिए।
  • आखिरी बड़ा मंगल वाले दिन साधक को हनुमान जी की पूजा में सिंदूर का चोला और लाल रंग की झंडी अवश्य चढ़ाना चाहिए।
  • बड़ा मंगल की पूजा के समय साधक को बूंदी, बेसन के लड्डू, चूरमा, गुड़-चना और मौसमी फल अर्पित करना चाहिए।
  • हनुमान जी की पूजा में अन्य चीजों के अलावा गुलकंद वाला मीठा पान जरूर चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से साधक के जीवन में मिठास बनी रहती है और वह स्वस्थ और सुखी जीवन जीता है।
  • बड़ा मंगल वाले दिन हनुमान जी की पूजा के साथ उनके नाम का भंडारा करने का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। मान्यता है कि भंडारा प्रसाद बांटने या सहयोग करने वाले साधक को बजरंग बली बल, बुद्धि, विद्या, विवेक और सुख-संपत्ति का आशीर्वाद देते हैं।
  • इस दिन हनुमान जी पूजा के साथ आम लोगों के लिए जल सेवा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। ऐसे में साधक को जून महीने की गर्मी से राहत दिलाने वाली जल सेवा करनी चाहिए।

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर एक साथ बनेंगे 3 शुभ योग, जानें सही तारीख, पूजा का मुहूर्त और विधि

ट्रम्प बोले- ईरान परमाणु ठिकानों की जांच कराने को तैयार:इससे लंबे समय तक भरोसा बनेगा; UN के अधिकारी फिर तैनात होंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान अपने परमाणु ठिकानों की अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए तैयार हो गया है। ट्रम्प के मुताबिक, इससे दुनिया को लंबे समय तक भरोसा रहेगा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम हथियार बनाने के लिए नहीं है। इसके तहत संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी IAEA के अधिकारी फिर से ईरान में तैनात किए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह 2015 के परमाणु समझौते जैसी व्यवस्था की वापसी होगी, जिससे ट्रम्प ने 2018 में अमेरिका को बाहर कर लिया था। इसके बाद ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर अंतरराष्ट्रीय निगरानी सीमित कर दी थी। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच हुई हालिया वार्ता के बाद अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगी कुछ पाबंदियों में 60 दिन की ढील दी है। वहीं, परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम भंडार से जुड़े सबसे कठिन मुद्दों पर बातचीत अभी बाकी है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. PAK पीएम बोले- अमेरिका-ईरान वार्ता सफल: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत सकारात्मक रही। दोनों पक्ष 60 दिन के भीतर अंतिम समझौते की दिशा में आगे बढ़ने, हाई लेवल कमेटी बनाने और तकनीकी स्तर की वार्ता जारी रखने पर सहमत हुए। 2. अमेरिका ने ईरान को 60 दिन तेल बेचने की छूट दी: ट्रम्प प्रशासन ने ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के उत्पादन और बिक्री पर 21 अगस्त तक के लिए प्रतिबंधों में ढील दे दी। अमेरिका का कहना है कि यह फैसला होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही जारी रखने पर ईरानी सहमति के बाद लिया गया। 3. ईरान ने कहा- बातचीत के बीच भी सेना पूरी तरह अलर्ट: ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी सेक्रेटरी गदीर नेजामी ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत जारी रहने के बावजूद सेना की तैयारियों में कोई कमी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए ईरानी सेना पूरी तरह तैयार है। 4. होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही फिर बढ़ने लगी: करीब 20 लाख बैरल तेल लेकर दो टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं। यह टैंकर किस देश के हैं इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई हैं। हालांकि, जहाजों की संख्या अभी भी युद्ध से पहले के स्तर से काफी कम है। 5. स्विट्जरलैंड वार्ता के बाद गालिबाफ और अराघची ओमान रवाना: ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमेरिका के साथ बातचीत के बाद ओमान पहुंचे हैं। वहां होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन पर चर्चा होगी। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Rashifal Today: कैसा होगा आपका आज का पूरा दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सिता

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। यह न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिन आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने का संकेत दे रहा है। अधिकांश मूलांक वालों के लिए यह समय भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने, बजट की समीक्षा करने और निवेश से जुड़े फैसलों को सावधानी से लेने का है। जल्दबाजी में खर्च करने से बचने और लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा पर फोकस करने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक स्थिति का आकलन करने के लिए अच्छा है। अपने बजट, बचत और निवेश की समीक्षा करें। अनावश्यक खर्चों से बचें और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फैसले लें। सही योजना आपको आने वाले समय में आर्थिक मजबूती दे सकती है।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आपको नए आर्थिक अवसर मिल सकते हैं, खासकर तकनीक और नवाचार से जुड़े क्षेत्रों में। हालांकि किसी भी नए निवेश या योजना में जल्दबाजी न करें। पूरी जानकारी लेने के बाद ही निर्णय लें। धैर्य और समझदारी आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचें। यह समय अपने वित्तीय लक्ष्यों पर विचार करने और भविष्य की योजनाओं को बेहतर बनाने का है। अपनी बचत और निवेश की स्थिति का आकलन करें। जल्दबाजी की बजाय धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। अपने खर्चों और निवेश योजनाओं की समीक्षा करें। भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए मजबूत वित्तीय रणनीति तैयार करें। बिना जरूरत के खर्च करने से बचें।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो नई आय के स्रोत तलाशने के लिए दिन अच्छा है। तकनीक या नए विचारों से जुड़े कामों में लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि किसी भी अवसर को अपनाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। लंबी अवधि की योजना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगी।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। कोई बड़ा निवेश या महत्वपूर्ण फैसला टालना बेहतर रहेगा। अपनी मौजूदा योजनाओं और खर्चों की समीक्षा करें। यह समय भविष्य के लिए मजबूत वित्तीय आधार तैयार करने का है।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बना सकते हैं। बजट और निवेश की समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि आपके फैसले भविष्य के लक्ष्यों के अनुरूप हों। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी सकारात्मक रह सकता है। नए निवेश और आय बढ़ाने के अवसर सामने आ सकते हैं। खासकर तकनीक और नए प्रोजेक्ट्स से जुड़े क्षेत्रों में लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि हर कदम सोच-समझकर उठाएं और जल्दबाजी से बचें।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन वित्तीय योजनाओं पर विचार करने के लिए उपयुक्त है। बड़े आर्थिक फैसले लेने की बजाय भविष्य की रणनीति तैयार करें। अपने खर्चों, बचत और निवेश को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। सही योजना आपको आगे बेहतर परिणाम दिला सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

हैदराबाद और बेंगलुरु में कौन सा शहर बेहतर? इंटरनेट पर छिड़ गई बहस, क्या बोले लोग

पोस्ट में कहा गया कि बेंगलुरु का मौसम सालभर सुहावना और संतुलित रहता है। यहां गर्मी भी कम परेशान करती है और वातावरण अधिक आरामदायक महसूस होता है। दूसरी ओर, हैदराबाद में गर्मियों के दौरान तापमान काफी बढ़ जाता है।

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

lakhnow fire

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उषा मेहता मार्ग पर सोमवार को एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। खबरों के मुताबिक इस अग्निकांड में 9 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
 

ALSO READ: Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

मुख्यमंत्री ने इस दर्दनाक घटना की जांच के लिए 2 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का भी गठन किया है। इस मामले में 4  अफसर भी सस्पेंड कर दिए गए हैं।  इस हादसे के बाद CM योगी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और इसकी सख्त जांच के आदेश दिए हैं' उन्होंने सोमवार देर शाम हादसे को लेकर हाईलेवल मीटिंग की थी। 

 

कैसे लगी आज, जांच में क्या सामने 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग इमारत के एसी डक्ट से शुरू हुई हो सकती है। उत्तरप्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के अनुसार, भवन में सुरक्षित निकास मार्ग नहीं होने के कारण धुएं से दम घुटने की स्थिति बनी, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की जान गई।  भवन निर्माण मानकों में संभावित लापरवाही की भी जांच की जाएगी।

 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

आग पर काबू पाने के बाद बचाव दल ने पास की इमारत के जरिए स्ट्रेचर अंदर पहुंचाए।  रेस्क्यू टीम ने प्रभावित भवन की दीवार में छेद कर लोगों को बाहर निकालने का रास्ता बनाया। अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान चलाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही छोड़ दिया और तुरंत लखनऊ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करने और घायलों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। मैंने खुद घटनास्थल का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया और अस्पताल जाकर वहां भर्ती घायल मरीजों से मुलाकात की। उन्हें सही इलाज मिल रहा है। शुरुआती इलाज के बाद कई लोगों को डिस्चार्ज दे दी गई। 2-3 मरीज अभी भी यहां हैं और उनका बिना किसी परेशानी के सही इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि इस मामले की गहन जांच की जाएगी और जहां जरूरी होगा, वहां जिम्मेदारी तय की जाएगी, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही कोई नतीजा निकाला जा सकता है।

ALSO READ: Bharat Bhushan Tiwari : कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

किस-किस हुई गिरफ्तारी 

पुलिस ने जांच के बाद बिल्डिंग मालिक समेत 3  लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में 3 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला और एनिमेशन ट्रेनिंग स्टूडियो का मालिक तुषांत जैसवाल शामिल हैं। इसके अलावा एक और आरोपी रामकृष्ण उपाध्याय की भी गिरफ्तारी हुई है।

 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि बचाव अभियान को तेजी से पूरा किया गया और अधिकांश लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने पड़ोसी मकान की दूसरी मंजिल की दीवार तोड़कर भवन में प्रवेश किया। घने धुएं को बाहर निकालने के लिए एग्जॉस्ट फैन लगाए गए और कमरे-दर-कमरे तलाशी अभियान चलाया गया। हर कमरे और शौचालय की जांच की गई ताकि कोई भी व्यक्ति अंदर न छूटे। Edited by : Sudhir Sharma

‘घर के अंदर रहें, दरवाजा बंद रखें’, कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में हाई अलर्ट, यहूदियों के इलाके में हमलावर ने की 20-30 राउंड फायरिंग

सोमवार को कनाडा के मॉन्ट्रियल के कोट-डेस-नीजेस इलाके में हुई गोलीबारी में मॉन्ट्रियल पुलिस (SPVM) के एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य अधिकारी घायल हो गया। स्थानीय खबरों के मुताबिक, यह हमला यहूदी कारोबारों को निशाना बनाकर किया गया था।कनाडा के समय के अनुसार सुबह करीब 11

Read More

‘घर के अंदर रहें, दरवाजा बंद रखें’, कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में हाई अलर्ट, यहूदियों के इलाके में हमलावर ने की 20-30 राउंड फायरिंग

सोमवार को कनाडा के मॉन्ट्रियल के कोट-डेस-नीजेस इलाके में हुई गोलीबारी में मॉन्ट्रियल पुलिस (SPVM) के एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य अधिकारी घायल हो गया। स्थानीय खबरों के मुताबिक, यह हमला यहूदी कारोबारों को निशाना बनाकर किया गया था।कनाडा के समय के अनुसार सुबह करीब 11

Read More

CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर उपलब्धियां बताएंगे प्रभारी मंत्री

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 22 जून को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में जिलों के प्रभारी मंत्री, जिलों में हुए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करेंगे। समारोह स्थल पर विकास कार्यों और योजनाओं को जन-सामान्य के सामने रखने के लिए प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। यह प्रस्तुतिकरण एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट जैसा होगा। 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिला विकास समितियों का राजधानी भोपाल में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिला विकास समितियां विकास गतिविधियों के लिए शासकीय नियोजन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। निजी निवेश को भी प्रोत्साहित करने के लिए जिला विकास समितियां प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और किफायती आवासों के निर्माण में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने राज्य के विभागवार, संभागवार और जिलावार समस्त सांख्यिकी आंकड़े एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

ALSO READ: WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

विश्राम घाट पर ही मृत्यु पंजीयन की व्यवस्था हो

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में सभी विभागों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों के संधारण की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना में श्रेष्ठ कार्य तथा नवाचार करने वालों को प्रोत्साहित करने की भी व्यवस्था हो। उन्होंने मध्यप्रदेश जन्म और मृत्यु पंजीकरण की व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मृत्यु पंजीयन के लिए विश्राम घाट पर ही पंजीयन की प्रक्रिया शुरू करने की व्यवस्था के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इससे विशेष रूप से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र के लोगों को मृत्यु प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में आसानी होगी।

 

जिलों के विकास सूचकांक स्थानीय परिस्थितियों पर आधारित हों

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिलों के विकास सूचकांक स्थानीय परिस्थितियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर अलग-अलग निर्धारित किया जाए। औद्योगिक पृष्ठ भूमि, कृषि आधारित व्यवस्था, वन क्षेत्र संपन्न जिलों के लिए विकास के सूचकांक अलग-अलग हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने, ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं का मकान बनाने वालों को तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने और उपयुक्त भवन निर्माण सामग्री के संबंध में जागरूक करने के लिए भी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ALSO READ: Bharat Bhushan Tiwari : कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रस्फुटन और नवाकुंर समितियों की रही सक्रिय सहभागिता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि  मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक एक लाख 37 हजार से अधिक छात्र लाभान्वित हो चुके हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रस्फुटन और नवाकुंर समितियों ने कुएं, बावड़ी, तालाब, नदी घाट सफाई, जल संगोष्ठी और बावड़ी उत्सव जैसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता की। बैठक में बताया गया कि विमुक्त, घुमंतु और अर्द्धघुमंतु परिवारों के चिन्हाकंन और पंजीकरण के लिए जारी अभियान में अब तक पच्चीस हजार से अधिक परिवारों की जानकारी पोर्टल पर प्रविष्ट की जा चुकी है। प्रदेश में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया भी जारी है। Edited by : Sudhir Sharma

‘धोनी जैसे कोई नहीं और विराट…’, दिल खोलकर बोले संजू सैमसन, दोनों खिलाड़ियों को लेकर कही ये बात

विंबलडन 2026 के शुरू होने से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने क्रिकेट और टेनिस से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर कीं है। उन्होंने क्रिकेट के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों और मौजूदा टेनिस सितारों के बीच समानताओं पर भी अपनी राय रखी। इसके साथ ही उन्होंने बड़े टूर्नामेंटों में दबाव से निपटने के अनुभवों पर भी खुलकर चर्चा की है। विंबलडन से पहले एक बातचीत के दौरान संजू सैमसन से पूछा गया कि टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर की तुलना वह किस क्रिकेटर से करेंगे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने तुरंत कहा एमएस धोनी।

संजू ने कहा कि धोनी और फेडरर दोनों में एक जैसी शालीनता, आत्मविश्वास और दबाव में शांत रहने की खासियत देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह फेडरर अपने खेल में सहजता दिखाते थे, उसी तरह धोनी भी मैदान पर हमेशा संयमित और संतुलित नजर आते थे।

विराट की इस खिलाड़ी से की तुलना

संजू सैमसन ने JioStar से बातचीत में कहा, “अगर क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की तुलना रोजर फेडरर से की जाए, तो वह एमएस धोनी होंगे। वह जिस तरह अपना खेल खेलते हैं, उसमें गजब की शांति और स्थिरता दिखाई देती है। जब धोनी प्रदर्शन करते हैं, तो सब कुछ बेहद सहज लगता है, लेकिन उसका असर बहुत बड़ा होता है।” सैमसन ने इसके अलावा विराट कोहली और स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज के बीच भी समानता बताई। उन्होंने कहा, “कार्लोस अल्काराज काफी एग्रेसिव और एनर्जी से भरपूर खिलाड़ी हैं, बिल्कुल वैसे ही जैसे विराट कोहली अपने करियर के शुरुआती दौर में थे। मुझे लगता है कि विराट की तुलना अल्काराज से की जा सकती है। दोनों के खेल में जबरदस्त आक्रामकता, ताकत और विस्फोटक अंदाज देखने को मिलता है।”

वनडे वर्ल्ड कप जीतने पर कही ये बात

संजू सैमसन ने उस दौर को याद किया जब भारतीय क्रिकेट ने लगातार बड़ी उपलब्धियां हासिल की थीं। उन्होंने कहा कि पहले भारतीय महिला टीम ने अपना पहला वनडे विश्व कप जीता और कुछ समय बाद पुरुष टीम ने टी20 विश्व कप जीतकर देश को जश्न मनाने का एक और मौका दिया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन ने उस यादगार जीत को याद करते हुए कहा, “हम सभी फाइनल मुकाबला देख रहे थे। मेरे परिवार के लोग और दोस्त भी टीवी के सामने बैठे हुए थे। यह पूरे देश के लिए बेहद खास पल था, क्योंकि हम लंबे समय से इस सफलता का इंतजार कर रहे थे।”

ऑस्ट्रेलिया दुनिया की मजबूत टीम थी

भारतीय महिला टीम इस समय इंग्लैंड में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है और उसका अगला बड़ा मुकाबला 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से है। इस बीच संजू सैमसन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलिया के लिए हमारे मन में हमेशा काफी सम्मान रहा है। जब हम बड़े हो रहे थे, तब ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सबसे मजबूत क्रिकेट टीमों में से एक थी और लगातार शानदार प्रदर्शन करती थी। शायद यही वजह है कि भारतीय खिलाड़ी और फैंस आज भी उनकी टीम का इतना सम्मान करते हैं।” उन्होंने ये भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट का स्तर काफी ऊपर गया है और अब भारत भी दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में गिना जाता है।

संजू सैमसन ने कहा, “एक समय ऐसा था जब लगभग हर विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ही खिताब जीतता नजर आता था। लेकिन अब परिस्थितियां काफी बदल चुकी हैं। आज हम चैंपियन हैं और उसी आत्मविश्वास और सोच के साथ मैदान पर उतरते हैं। इसके बावजूद एक प्रतिद्वंद्वी टीम के रूप में ऑस्ट्रेलिया के लिए हमारे मन में हमेशा सम्मान रहेगा।”