रॉकेट बन सकता है टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर! बंपर नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, जानें टारगेट

Tata Power Share Price Target: टाटा ग्रुप की दिग्गज बिजली कंपनी टाटा पावर के शेयर आज गुरुवार, 12 नवंबर को बाजार में फोकस में रहने वाले हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) के लिए अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं, साथ ही शीर्ष नेतृत्व में बदलाव और FY30 के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को दोहराया है। बुधवार को कंपनी का शेयर 0.40% की मामूली बढ़त के साथ ₹360.95 पर बंद हुआ था। वैसे इस कैलेंडर वर्ष में अब तक स्टॉक करीब 6% नीचे है।

ब्रोकरेज हाउस की राय: Citi बुलिश, लेकिन JPMorgan और CLSA सतर्क

तिमाही नतीजों के बाद दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने टाटा पावर के शेयर पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है:

Citi (Buy- टारगेट ₹525): सिटी ने टाटा पावर पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और ₹525 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 46% की संभावित तेजी दर्शाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक थर्मल जनरेशन, कोयला, रिन्यूएबल्स और रेगुलेटेड ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) कारोबार में चौतरफा सुधार दिखा है। ओडिशा डिस्कॉम (DISCOM) की कमाई बढ़ी है और मुंद्रा प्लांट अब घाटे के बजाय मुनाफे में मामूली योगदान देने लगा है।

JPMorgan (Neutral- टारगेट ₹423): जेपी मॉर्गन ने स्टॉक पर ‘न्यूट्रल’ रेटिंग बनाए रखते हुए ₹423 का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने नतीजों को बेहतर बताया है, लेकिन सिंगापुर कोर्ट में चल रहे करीब 65 करोड़ डॉलर के संभावित देनदारी मामले को एक बड़ा जोखिम माना है। ब्रोकरेज के अनुसार मौजूदा वैल्यूएशन पर स्टॉक में बहुत ज्यादा अपसाइड की गुंजाइश सीमित है।

CLSA (Hold- टारगेट ₹415): सीएलएसए ने ‘होल्ड’ रेटिंग और ₹415 के टारगेट के साथ कहा कि इंडोनेशियाई कोयला खदानों से प्रति टन मुनाफा सालाना आधार पर 7 गुना बढ़ा है। हालांकि, सोलर मॉड्यूल, सेल और EPC मार्जिन पर दबाव ने इस तेजी को कुछ हद तक सीमित किया है।

Tata Power Q2FY27 में मुनाफा 48.6% उछला

कंपनी ने दूसरी तिमाही में आय और मुनाफे के मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन किया है, हालांकि मार्जिन में थोड़ी नरमी रही। सालाना आधार पर मुनाफा 48.6% उछलकर ₹1,366 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹919 करोड़ था। इसमें ₹119.2 करोड़ का वन-टाइम गेन भी शामिल है। रेवेन्यू पिछले साल के ₹15,444 करोड़ के मुकाबले 27.1% बढ़कर ₹19,636 करोड़ रहा। वहीं EBITDA 11.1% बढ़कर ₹3,667 करोड़ रहा (पिछले साल ₹3,302 करोड़), जबकि EBITDA मार्जिन 21.2% से घटकर 18.7% पर आ गया।

नेतृत्व में बदलाव और FY30 का मेगा प्लान

टाटा पावर ने अपने शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की घोषणा करते हुए संजय बंगा को 1 मई 2027 से अगले पांच साल के लिए नया CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त करने की योजना बनाई है। कंपनी के बड़े लक्ष्य और कमेंट्री की खास बातें:

FY30 के लक्ष्य: कंपनी ने वित्त वर्ष 2030 तक ₹1,00,000 करोड़ का रेवेन्यू, ₹30,000 करोड़ का EBITDA और ₹10,000 करोड़ का नेट प्रॉफिट हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

कैपेक्स और रिन्यूएबल प्लान: FY27 के लिए ₹25,000 करोड़ के कैपेक्स गाइडेंस में से करीब ₹10,000 करोड़ पहली छमाही (H1FY27) में खर्च किए जा चुके हैं। कंपनी का लक्ष्य इस साल 2.5 GW रिन्यूएबल क्षमता जोड़ने का है।

सिंगापुर कोर्ट केस: क्लेरोस कैपिटल पार्टनर्स मामले की अगली सुनवाई सिंगापुर सुप्रीम कोर्ट में जनवरी 2027 में होनी है, जिस पर बाजार की पैनी नजर रहेगी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Motilal Oswal Buy Rating: इन 5 शेयरों में 38% तक मिल सकता है रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने खरीदने की सलाह दी

Motilal Oswal Buy Rating: ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने पांच शेयरों पर Buy रेटिंग दी है। इनमें बड़े, मझोले और छोटे साइज की कंपनियां शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इन शेयरों के लिए टारगेट प्राइस तय किए हैं। दिए गए करेंट प्राइस के आधार पर इन शेयरों में करीब 24% से 38.5% तक तेजी की संभावना बनती है। आइए जानते हैं इन शेयरों के टारगेट प्राइस और तेजी की वजह।

कंपनीकरेंट प्राइसटारगेट प्राइससंभावित तेजी
NSE₹1,928.15₹2,30019.30%
Aarti Industries₹484₹60024.00%
IIFL Finance₹664.60₹85027.90%
Fujiyama Power Systems₹361₹50038.50%
Equitas Small Finance Bank₹55.98₹7534.00%

NSE

Motilal Oswal ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ₹2,300 का टारगेट प्राइस दिया है। ₹1,928.15 के करेंट प्राइस के मुकाबले इसमें करीब 19.3% तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि NSE का रेवेन्यू FY26 के ₹16,600 करोड़ से बढ़कर FY29 तक ₹23,400 करोड़ हो सकता है। इस दौरान EBITDA में सालाना 13% की ग्रोथ का अनुमान है। FY29 तक EBITDA मार्जिन 77% और नेट प्रॉफिट ₹15,000 करोड़ पहुंचने की उम्मीद है।

Aarti Industries

Motilal Oswal ने Aarti Industries पर कवरेज शुरू करते हुए Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने बेस केस में ₹600 का टारगेट प्राइस दिया है। ₹484 के करेंट प्राइस के मुकाबले इसमें करीब 24% तेजी की संभावना है। वहीं, बेहतर कारोबारी परिस्थितियों में बुल केस के तहत शेयर ₹950 तक पहुंच सकता है। इस स्तर पर करीब 96% तेजी की संभावना बनती है। ब्रोकरेज को कंपनी के कारोबार के विस्तार, नई उत्पादन क्षमता और बेहतर मांग से आने वाले वर्षों में कमाई बढ़ने की उम्मीद है।

IIFL Finance

IIFL Finance के लिए ₹850 का टारगेट दिया गया है। इसका मौजूदा भाव ₹664.60 है। इस हिसाब से करीब 27.9% उछाल की उम्मीद है। कंपनी को ₹4,616 करोड़ की नई पूंजी मिलने से कारोबार बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इससे बैलेंस शीट मजबूत होगी। Blackstone जैसे बड़े निवेशक की भागीदारी से कंपनी की फंडिंग क्षमता को भी सहारा मिलने की उम्मीद है।

Fujiyama Power Systems

मोतीलाल ओसवाल ने Fujiyama Power Systems पर ₹500 का टारगेट रखा है। ₹361 के मौजूदा भाव से करीब 38.5% रिटर्न की संभावना है। ब्रोकरेज को सरकारी सोलर योजना और कंपनी की अपनी मैन्युफैक्चरिंग सुविधा से ग्रोथ की उम्मीद है। कंपनी अपना डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी बढ़ा रही है।

Equitas Small Finance Bank

Equitas SFBank के लिए पर मोतीलाल ओसवाल का ₹75 है। इसमे मौजूदा स्तर से करीब 34% तेजी की गुंजाइश है। बैंक का सुरक्षित रिटेल लोन कारोबार धीरे-धीरे बढ़ रहा है। माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो में भी स्थिति सामान्य हो रही है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि एसेट क्वालिटी में सुधार से लोन डिफॉल्ट और क्रेडिट लागत घट सकती है।

Q2 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी का मुनाफा 115% बढ़ा, शेयरों पर रहेगी नजर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।