यूपी ट्रेड शो: अमित शाह बोले- उत्तर प्रदेश में बनी ब्रह्मोस मिसाइलों ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के चौथे एडिशन की शुरुआत हो गई है। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस ट्रेड शो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की बढ़ती रक्षा उत्पादन क्षमता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, राज्य अब की सुरक्षा के लिए अहम भूमिका निभा रहा है। शाह ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश में तैयार की जा रही ब्रह्मोस मिसाइल भारत की सैन्य ताकत को मजबूत कर रही है।

पाकिस्तान को नहीं आ रही नींद!

केंद्रीय मंत्री ने भारत की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में यूपी की बढ़ती भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि, राज्य में बनी ब्रह्मोस मिसाइल अब पाकिस्तान की “रातों की नींद हराम” कर रही है। UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में अमित शाह ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर से रक्षा क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि भारत का कुल डिफेंस प्रोडक्शन अब करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। शाह ने कहा कि इससे देश में ही आधुनिक हथियार तैयार करने और रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने में मदद मिल रही है।

भारत का एक्सपोर्ट अब 56 गुना बढ़ा

शाह ने कहा कि, “साल 2013 के मुकाबले भारत का एक्सपोर्ट अब 56 गुना बढ़ चुका है और इसमें उत्तर प्रदेश की भी अहम भूमिका रही है।” उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार होने से निवेश के लिए माहौल बेहतर हुआ है। शाह ने इसके लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में तैयार हो रही ब्रह्मोस मिसाइल देश की रक्षा ताकत को मजबूत कर रही है और इससे पाकिस्तान पर भी दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश तेजी से मैन्युफैक्चरिंग के बड़े केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहा है और राज्य ने 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है।

तनाव के बीच भी नहीं रुकी तरक्की

अमित शाह ने कहा कि दुनिया में जारी तनाव और कई चुनौतियों के बीच भी भारत ने अपनी आर्थिक तरक्की को बनाए रखा है। उन्होंने बताया कि देश में GST कलेक्शन 2.11 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा है। इसके अलावा छह राज्यों में 12 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और सरकार ने 12.2 लाख करोड़ रुपये का कैपिटल खर्च किया है। शाह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में देश को हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में मजबूत बनाना है और 2047 तक भारत को दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल करना है।

यहां हर साल बनेंगे करीब 100 ब्रह्मोस मिसाइल

लखनऊ में बनी ब्रह्मोस इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। पिछले साल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां तैयार की गई ब्रह्मोस मिसाइलों के पहले बैच को रवाना किया था। करीब 380 करोड़ रुपये की लागत से 200 एकड़ में तैयार इस केंद्र ने वर्चुअल उद्घाटन के करीब पांच महीने बाद ही काम शुरू कर दिया था। यहां हर साल करीब 100 मिसाइल सिस्टम तैयार किए जाने की उम्मीद है।

IMD Heavy Rain Alert: डिप्रेशन के असर से 25-27 सितंबर तक जमकर मूसलाधार बारिश, MP, UP से दिल्ली तक मौसम विभाग ने दिया बड़ा अलर्ट

यूपी से भाजपा के कितने दावेदार

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। उत्तराखंड की एक सीट पर भी चुनाव होगा और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव होगा। लेकिन सबकी नजर उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर है। राज्य में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से राज्यसभा सीटों के लिए प्रत्याशी चुने जाएंगे। रिटायर हो रहे सदस्यों में भाजपा के दो ब्राह्मण सांसद हैं। एक दिनेश शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उनको अंडमान और निकोबार द्वीप समह का उप राज्यपाल बनाया गया है। दूसरी सदस्य सीमा द्विवेदी हैं। अब देखना होगा कि भाजपा दो ब्राह्मण भेजती है या दिनेश शर्मा को उप राज्यपाल बनाने से एक सीट कम होगी? हाल ही में महासचिव बनाए गए हरीश द्विवेदी को राज्यसभा भेजने की चर्चा हो रही है। अगर उनका नाम तय होता है तो सीमा द्विवेदी को रिपीट किया जाएगा या नहीं बड़ सवाल है।

इसी तरह अरुण सिंह को रिपीट किए जाने को लेकर भी सवाल है। वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार हैं और भाजपा के महासचिव रहे हैं। हालांकि इस बार उनको महासचिव नहीं बनाया गया है। भाजपा को कम से कम एक राजपूत सांसद भेजना है। वह अरुण सिंह होंगे या कोई और यह देखना होगा। बताया जा रहा है कि हाल में महासचिव बनाई गईं स्मृति ईरानी राज्यसभा की एक सीट की दावेदार हैं। वे अमेठी से चुनाव हार गई थीं और अगली बार उनको रायबरेली से राहुल के खिलाफ लड़ाने की तैयारी है। ऐसे में उनको यूपी से राज्यसभा भेजा जाए तो उसका असर होगा। जानकार सूत्रों का कहना है कि ब्राह्मण और राजपूत की संख्या सीमित करके भाजपा इस बार ज्यादा गैर यादव पिछड़ा और दलित चेहरा राज्यसभा भेजेगी।

उत्तर प्रदेश में सीटों का गणित देखें तो भाजपा के पास अपने 256 विधायक हैं और सहयोगी पार्टियों को मिला कर 294 हो जाती है। सपा के 102 विधायक हैं। राज्य में एक सीट जीतने के लिए 37 वोट की जरुरत होगी। इस लिहाज से भाजपा के खाते में आठ और समाजवादी पार्टी के खाते में दो सीटें जाएंगी। बसपा अपनी इकलौती सीट गंवा देगी। उसके पास राज्य विधानसभा में एक भी विधायक नहीं है। रिटायर हो रहे सांसदों में भी भाजपा के आठ सांसद हैं। इसलिए वहां उलटफेर नहीं है।

‘परमाणु धमकी बर्दाश्त नहीं करेगा भारत…’ राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को फिर चेताया, ऑपरेशन सिंदूर पर कही बड़ी बात

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को News18 DEFCON 2026 में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को लेकर भारत की नीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब परमाणु धमकी बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि पाकिस्तानी जमीन से होने वाली किसी भी दुश्मन जैसी कार्रवाई को अब युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

राजनाथ सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने यह साफ कर दिया है कि भारत अब परमाणु हथियारों की धमकी बर्दाश्त नहीं करेगा। आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। इसी तरह आतंकवाद और व्यापार भी साथ-साथ नहीं चल सकते।”

सिंह ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उस घटना के साथ पाकिस्तान ने “लक्ष्मण रेखा” पार कर दी थी, जिसमें पिछले साल अप्रैल में 26 लोग मारे गए थे।

‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के जवाब में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने यह संदेश भी दिया है कि अब कोई भी सीमा हमें आतंकवादियों के इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करने से नहीं रोक पाएगी। उन्होंने कहा, “अब आतंकवादियों और उन्हें मदद देने वालों के बीच कोई फर्क नहीं किया जाएगा। सिंधु जल संधि को रोककर भारत ने यह भी साफ कर दिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत दूसरे देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है, लेकिन वह किसी को भी अपनी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगा।

वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ी सक्रियता

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए अलग-अलग देशों के साथ मिलकर समाधान तलाशने की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत क्वाड के जरिए एक स्वतंत्र, खुले और नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने I2U2 समूह का भी जिक्र किया, जिसमें भारत, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और अमेरिका शामिल हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस समूह के जरिए भारत ने इजरायल, UAE और अमेरिका के साथ कई नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया है।

उन्होंने आगे कहा कि BIMSTEC, BRICS और SCO जैसे बहुपक्षीय संगठनों में भी भारत की सक्रिय भागीदारी बढ़ी है। उनके मुताबिक, भारत ने अपनी रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत किया है, सहयोग के लिए नए मंच बनाए हैं और दुनियाभर में अपनी कूटनीतिक पहुंच का विस्तार किया है।

फ्रैजाइल फाइव’ से ‘फैबुलस फाइव’ की श्रेणी में भारत

भारत की 7.8% की आर्थिक वृद्धि दर का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश ‘फ्रैजाइल फाइव’ (कमजोर पांच) से ‘फैबुलस फाइव’ (शानदार पांच) की श्रेणी में आ गया है, जो इसकी बढ़ती आर्थिक और रणनीतिक अहमियत को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: AI सैनिकों को नहीं करेगा रिप्लेस लेकिन बदल देगा युद्ध का तरीका… लेफ्टिनेंट जनरल पुनीत आहूजा ने बताया कैसा होगा फ्यूचर सोल्जर