LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से पहले फटाफट करा लें ये काम वरना नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, आया नया नियम

LPG Subsidy Rules Change: एलपीजी ग्राहकों के सब्सिडी को लेकर सरकार ने बड़ा अपडेट जारी किया है। सरकार ने सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) जरूरी होगा। सरकार ने ग्राहकों से समय रहते ऑथेंटिकेशन कराने की अपील की है।

क्यों लिया गया ये फैसला

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, इस कदम का मकसद सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर सही परिवारों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही इन सिलेंडर का इस्तेमाल कमर्शियल या इंडस्ट्रियल कामों के लिए न हो। साथ ही, इसका गलत इस्तेमाल रोकने और फर्जी या डुप्लीकेट गैस कनेक्शन की पहचान करने में भी मदद मिलेगी। इससे सब्सिडी देने की प्रक्रिया और ज्यादा साफ होगी।

मंत्रालय के अनुसार, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ घरेलू एलपीजी ग्राहकों में से 89.9% लोग बायोमेट्रिक आधार वैरिफिकेशन पूरा कर चुके हैं। इन ग्राहकों को अब कुछ और करने की जरूरत नहीं है और उनकी गैस बुकिंग पहले की तरह जारी रहेगी। वहीं, जिन ग्राहकों ने अभी तक सत्यापन नहीं कराया है, उनकी सब्सिडी वाली गैस बुकिंग वैरिफिकेशन के बाद ही होगी।

कैसे करें बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन

मंत्रालय ने बायोमेट्रिक आधार सत्यापन पूरा करने के लिए तीन तरीके बताए हैं

  • गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय: डिलीवरी करने वाला कर्मचारी संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनी (OMC) के मोबाइल ऐप से ऑथेंटिकेशन कर सकता है।
  • गैस एजेंसी के शोरूम पर: ग्राहक गैस एजेंसी जाकर अपना सत्यापन करा सकते हैं।
  • घर बैठे: ग्राहक संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनी (OMC) के मोबाइल ऐप के जरिए खुद भी सत्यापन पूरा कर सकते हैं।

इंडेन गैस के ग्राहक इंडियनऑयल वन ऐप, भारत गैस के ग्राहक हेलो बीपीसीएल ऐप और एचपी गैस के ग्राहक एचपी पे ऐप के जरिए घर बैठे अपना ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। सरकार ने इस प्रक्रिया को समझाने के लिए वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पोर्टल पर देखा जा सकता है।

लगातार दी जा रही जानकारी

बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन की आखिरी तारीख पहले 30 जून 2026 थी, जिसे ग्राहकों को ज्यादा समय देने के लिए बढ़ाकर 14 सितंबर 2026 कर दिया गया। सरकार के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से तेल कंपनियां लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए अभियान चला रही हैं। इसके तहत 12 करोड़ से ज्यादा एसएमएस और व्हाट्सऐप संदेश भेजे गए। गैस एजेंसियों और डिलीवरी कर्मचारियों ने भी लोगों से संपर्क किया और गांवों में विशेष शिविर लगाए। इसके अलावा आईवीआरएस, मोबाइल नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया और अखबारों के जरिए भी लोगों को जानकारी दी गई।

कितनी दी जा रही सब्सिडी

सब्सिडी की कीमत को लेकर सरकार ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर अभी भी कम कीमत पर दिया जा रहा है। सितंबर 2026 में 14.2 किलो के सिलेंडर पर करीब 210 रुपये की सब्सिडी मिल रही थी, जबकि जून में यह सब्सिडी 721 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई थी। सरकार ने बताया कि उसने 2022-23 में सरकारी तेल कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था। वहीं, 2025-26 और 2026-27 में हर साल 30,000 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। सरकार के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 तक घरेलू एलपीजी पर सरकारी तेल कंपनियों का कुल नुकसान 62,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया था। सरकार ने उन ग्राहकों से 1 अक्टूबर से पहले बायोमेट्रिक आधार सत्यापन पूरा करने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

नहीं मिलेगी सब्सिडी

सरकार ने कहा है कि जो ग्राहक बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं करा सकते, वे भी गैस सिलेंडर ले सकते हैं, लेकिन उनको सब्सिडी नहीं मिलेगी। ऐसे ग्राहकों को तेल कंपनियों के डिजिटल माध्यम, जैसे वेबसाइट, मोबाइल ऐप, व्हाट्सऐप चैटबॉट या आईवीआरएस के जरिए अपनी पसंद दर्ज करनी होगी। इसके बाद उन्हें उपलब्धता के आधार पर बाजार कीमत पर 5 किलो या 10 किलो का गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

September 2026: दूध से लेकर LPG सिलेंडर तक… 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 9 बड़े नियम! आपकी जेब पर पड़ेगा बड़ा असर

Financial Rule Changes September 2026: सितंबर का महीना शुरू होते ही आम आदमी से लेकर निवेशकों और करदाताओं के लिए कई नियम बदलने वाले हैं। सितंबर 2026 में दूध की कीमतों से लेकर डीमैट अकाउंट, एडवांस टैक्स, एलपीजी सिलेंडर बायोमेट्रिक और फ्लाइट में सफर तक से जुड़े 9 बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं। 1 सितंबर 2026 से लागू होने वाले इन सभी 9 महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में विस्तार से जानिए।

1. डीमैट और म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन के नए नियम

1 सितंबर 2026 से डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो के लिए नॉमिनेशन के नए दिशानिर्देश लागू हो जाएंगे। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने खातों का नॉमिनेशन स्टेटस तुरंत चेक करें और आवश्यक प्रक्रिया या ऑप्ट-आउट फॉर्म समय रहते पूरा कर लें।

2. SEBI के नए ETF रूल्स

शेयर बाजार के नियामक सेबी का नया एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) फ्रेमवर्क 7 सितंबर 2026 से लागू होने जा रहा है। इसमें बेस प्राइस, प्राइस बैंड, प्री-ओपन कॉल ऑक्शन और क्लोज-आउट प्रक्रियाओं में बदलाव शामिल हैं। पहले इसे लागू करने की समयसीमा अलग थी, जिसे बढ़ाकर 7 सितंबर किया गया है।

3. FCNR(B) डिपॉजिट पर स्पेशल स्वैप विंडो बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की FCNR(B) डिपॉजिट के लिए विशेष डॉलर-रुपया स्वैप सुविधा 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। 1 सितंबर से नई FCNR(B) एफडी पर यह स्पेशल फैसिलिटी नहीं मिलेगी। हालांकि, FCNR(B) डिपॉजिट बंद नहीं हुए हैं, लेकिन अब इन पर ब्याज दरें बैंक की सामान्य दरों के आधार पर तय होंगी।

4. एडवांस टैक्स चुकाने की लास्ट डेट: 15 सितंबर

करदाताओं के लिए 15 सितंबर 2026 एडवांस टैक्स की अगली किश्त जमा करने की अंतिम तिथि है। नियमों के तहत, योग्य टैक्सपेयर्स को 15 सितंबर तक अपनी कुल एडवांस टैक्स देनदारी का कम से कम 45% हिस्सा सरकार को जमा करना अनिवार्य है।

5. छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव

सितंबर का आखिरी दिन यानी 30 सितंबर छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए बेहद अहम है। केंद्र सरकार अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए पीपीएफ (PPF), सुकन्या समृद्धि और एनएससी (NSC) जैसी स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की नई ब्याज दरों की समीक्षा और घोषणा करेगी।

6. इंटरनेशनल फ्लाइट्स: बोर्डिंग पास पर स्टैंप की जरूरत खत्म

1 सितंबर 2026 से भारत से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर मोहर लगवाने की बाध्यता से छूट दे दी गई है। अब यात्री अपने मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास का उपयोग कर सकते हैं या प्रिंटेड पास दिखाकर इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

7. LPG e-KYC की अनिवार्यता

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (e-KYC) कराने की समयसीमा 31 अगस्त यानी आज तक है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उन्हें 1 सितंबर के बाद रसोई गैस सिलेंडर की रीफिल बुकिंग या सब्सिडी दरों का लाभ लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

8. मुंबई में दूध की कीमतें बढ़ीं

मुंबई में 1 सितंबर से ताजा भैंस के दूध के थोक दामों में ₹9 प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने वाली है। इसके बाद अब दूध की नई दरें ₹102 प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं। यह रिवाइज्ड रेट अगले छह महीनों के लिए लागू रहेंगे।

9. मुंबई में ऑटो और टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी

मुंबई में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी झटका लगने वाला है। 1 सितंबर से मुंबई में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी के बेस फेयर में बढ़ोतरी होने वाली है, जिससे लोकल ट्रैवलिंग थोड़ी महंगी हो जाएगी।

LPG e-KYC Deadline: LPG ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, 31 अगस्त तक निपटा लें ये काम, वरना महंगा पड़ सकता है सिलेंडर

LPG e-KYC Deadline Extended: घरेलू LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अगर आपने अभी तक अपने LPG कनेक्शन की आधार (Aadhaar) आधारित e-KYC पूरी नहीं की है, तो अब आपके पास कुछ और समय है। सरकार ने e-KYC की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है।

इसका फायदा Indane, Bharat Gas और HP Gas के घरेलू ग्राहकों को मिलेगा। इससे पहले e-KYC की डेडलाइन 16 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया था। अब ग्राहकों को एक और मौका दिया गया है।

31 अगस्त तक e-KYC नहीं की तो क्या होगा?

अगर आपने 31 अगस्त तक e-KYC पूरी नहीं की, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपका LPG कनेक्शन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। हालांकि, घरेलू दर पर मिलने वाले LPG सिलेंडर के लाभ में परेशानी आ सकती है। जानकारों का कहना है कि e-KYC लंबित रहने पर सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी में भी दिक्कत आने की संभावना है। कुछ मामलों में ग्राहक को घरेलू कीमत का लाभ नहीं मिल सकता और सत्यापन पूरा होने तक अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। यही वजह है कि LPG ग्राहक इस काम को आखिरी तारीख तक टालने के बजाय समय रहते पूरा कर लें।

आखिर सरकार e-KYC क्यों करा रही है?

e-KYC प्रक्रिया का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि घरेलू LPG कनेक्शन वास्तविक ग्राहकों के नाम पर ही हों। साथ ही घरेलू इस्तेमाल के लिए मिलने वाले सस्ते सिलेंडरों का गलत इस्तेमाल न हो। सरकार यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि घरेलू LPG सिलेंडरों को अवैध तरीके से व्यावसायिक इस्तेमाल या दोबारा बेचने के लिए इस्तेमाल न किया जाए। घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में काफी अंतर होने के कारण यह सत्यापन अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Indane LPG की e-KYC घर बैठे कैसे करें?

अगर आपके पास Indane LPG कनेक्शन है, तो e-KYC घर बैठे मोबाइल से की जा सकती है। इसके लिए IndianOil ONE ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप की जरूरत होगी।

घर बैठे ऐसे करें e-KYC

1. IndianOil ONE ऐप डाउनलोड करें

Indane ग्राहक IndianOil ONE ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप का इस्तेमाल करके घर बैठे e-KYC प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। इस प्रोसेस में आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन शामिल है। सबसे पहले अपने उस मोबाइल नंबर और ईमेल से IndianOil ONE ऐप पर रजिस्ट्रेशन करें, जो आपके LPG कनेक्शन से जुड़ा हुआ है।

2. अपना 16 अंकों का LPG ID डालें

अपने LPG अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर और ईमेल का इस्तेमाल करके IndianOil ONE ऐप पर रजिस्टर करें। अपना 16-digit LPG ID दर्ज करें। यह नंबर आपके LPG कैश मेमो या सब्सक्रिप्शन वाउचर पर मिल सकता है।

3. My Profile में जाएं

ऐप में आपकी कंज्यूमर डिटेल दिखाई देने के बाद My Profile खोलें और वहां Re-KYC का विकल्प चुनें।

4. निर्देश पढ़कर सहमति दें

फिर e-KYC से जुड़े निर्देश और जरूरी कंसेप्ट को पढ़ें और स्वीकार करें।

5. Face Authentication पूरा करें

इसके बाद Face Authentication का ऑप्शन चुनें। आधार आधारित फेस वेरिफिकेशन के लिए Aadhaar FaceRD ऐप के जरिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

घर से नहीं हो पा रही तो क्या करें?

अगर किसी ग्राहक को ऑनलाइन e-KYC करने में परेशानी हो रही है, तो वह अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर भी प्रक्रिया पूरी कर सकता है। इसके अलावा अगली बार LPG सिलेंडर की डिलीवरी के समय ग्राहक LPG डिलीवरी कर्मचारी से e-KYC में मदद भी मांग सकता है।

Bharat Gas और HP Gas ग्राहकों के लिए भी लागू

यह e-KYC की समयसीमा Indane, Bharat Gas और HP Gas के घरेलू ग्राहकों से जुड़ी है। इसलिए अगर आपका कनेक्शन Bharat Gas या HP Gas का है, तो 31 अगस्त की डेडलाइन को नजरअंदाज न करें। अगर LPG का घरेलू कनेक्शन है और e-KYC अभी बाकी है, तो 31 अगस्त 2026 तक यह काम जरूर पूरा कर लें, ताकि आगे घरेलू दर पर सिलेंडर मिलने, बुकिंग या डिलीवरी में परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें- सावन में धतूरा बेचना ई-कॉमर्स कंपनियों को पड़ा भारी! Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस सस्पेंड

LPG e-KYC Alert: 16 अगस्त से पहले कर लें ये काम, वरना सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी में आ सकती है परेशानी

LPG e-KYC Alert: घरेलू LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने अब e-KYC प्रक्रिया को पूरा कराने की मुहिम तेज कर दी है। कंपनियां चाहती हैं कि सभी घरेलू LPG उपभोक्ता 16 अगस्त 2026 तक आधार आधारित e-KYC वेरिफिकेशन पूरा कर लें।

इसे लेकर देशभर में ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजे जा रहे हैं। मैसेज में ग्राहकों को बताया जा रहा है कि अगर उन्होंने समय पर यह जरूरी वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया, तो उन्हें सरकारी तय घरेलू दरों पर LPG सिलेंडर बुक करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि इस कदम का मकसद नकली और डुप्लिकेट LPG कनेक्शन को खत्म करना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी सब्सिडी सिर्फ असली घरेलू उपभोक्ताओं तक ही पहुंचे।

अगर आप तय समय-सीमा तक काम पूरा नहीं करते हैं तो क्या होगा?

तेल कंपनियों ने चेतावनी दी है कि जो ग्राहक तय समय-सीमा तक अपना e-KYC पूरा नहीं कर पाते हैं, उन्हें सब्सिडी वाले घरेलू रेट पर LPG सिलेंडर बुक करने में परेशानी हो सकती है।

तेल कंपनियों ने चेतावनी दी है कि जो ग्राहक तय समय सीमा तक e-KYC पूरा नहीं करेंगे, उन्हें सब्सिडी वाली घरेलू दरों पर LPG सिलेंडर बुक करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे ग्राहकों को वेरिफिकेशन पूरा होने तक सिलेंडर कमर्शियल कीमतों पर खरीदना पड़ सकता है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को भी LPG सब्सिडी मिलने में रुकावट आ सकती है अगर वे समय पर आधार वेरिफिकेशन पूरा नहीं कराते हैं तो।

लाखों लोगों का वेरिफिकेशन अभी बाकी

देश के कई हिस्सों में e-KYC मुहिम को धीमी प्रतिक्रिया मिली है।

‘पुणे मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले पुणे जिले में करीब 6 लाख घरेलू LPG ग्राहकों में से लगभग 4.80 लाख (यानी करीब 80%) ने अभी तक जरूरी वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा नहीं किया है।

अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में गैस सप्लाई में कुछ समय के लिए रुकावट आने से चिंता पैदा हुई थी, जिसके बाद करीब 1.25 लाख ग्राहकों ने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा किया। हालांकि, सिलेंडर की रेगुलर सप्लाई फिर से शुरू होने के बाद वेरिफिकेशन की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अरुण मिश्रा ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फोन कॉल, SMS अलर्ट और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है, जिसमें ग्राहकों से अपील की जा रही है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें।

LPG e-KYC कैसे पूरा करें?

ग्राहक कई तरीकों से आधार-आधारित वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं:

  • Indian Oil One App के जरिए (इंडियन ऑयल ग्राहकों के लिए)
  • अपनी LPG कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप या पोर्टल के माध्यम से
  • अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर या गैस एजेंसी पर जाकर
  • सिलेंडर डिलीवरी के समय LPG डिलीवरी कर्मचारी के जरिए

वहीं, वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए ग्राहकों को अपने आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पहचान से जुड़ी अन्य जानकारी की जरूरत होगी।

ग्राहकों को भेजा गया SMS अलर्ट

तेल कंपनियां उन ग्राहकों को बार-बार रिमाइंडर भेज रही हैं जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

ऐसे ही एक मैसेज में लिखा है: “प्रिय ग्राहक, घरेलू दरों पर LPG सिलेंडर पाने के लिए आपको e-KYC पूरा करना होगा। बार-बार रिमाइंडर मिलने के बावजूद, आपने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है।”

इंडियन ऑयल ने ग्राहकों को यह भी बताया है कि जो लोग 16 अगस्त, 2026 तक e-KYC पूरा नहीं करेंगे, वे वेरिफिकेशन पूरा होने तक घरेलू दरों पर LPG सिलेंडर पाने के हकदार नहीं होंगे।

PM उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी जरूरी

यह जरूरी वेरिफिकेशन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों पर भी लागू होता है।

2016 में शुरू की गई इस योजना के तहत पूरे भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं। अभी इस योजना के तहत सब्सिडी के तौर पर हर सिलेंडर पर 300 रुपये का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) मिलता है, जो साल में ज्यादा से ज्यादा चार LPG रिफिल के लिए है।

अधिकारियों ने PMUY लाभार्थियों को सलाह दी है कि वे सब्सिडी पेमेंट में किसी भी रुकावट से बचने के लिए समय सीमा खत्म होने से पहले अपना e-KYC पूरा कर लें।

e-KYC को अनिवार्य क्यों किया जा रहा है?

अधिकारियों के अनुसार, इस वेरिफिकेशन अभियान का मकसद हर एक्टिव कनेक्शन को एक असली ग्राहक से जोड़कर LPG डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को मजबूत करना है। उम्मीद है कि इससे डुप्लीकेट या फर्जी कनेक्शन पर रोक लगेगी और यह पक्का हो सकेगा कि सरकारी सब्सिडी सिर्फ सही हकदार लोगों को ही मिले।

अधिकारियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे 16 अगस्त से काफी पहले ही वेरिफिकेशन पूरा कर लें, ताकि आखिरी समय की भीड़-भाड़ से बचा जा सके और LPG बुकिंग या सब्सिडी के फायदों में कोई रुकावट न आए।

यह भी पढ़ें: El Nino Risks: अगस्त में अल नीनो बढ़ा सकता है मुश्किलें! बारिश का घाटा 12% पर आया पर ये रिपोर्ट चिंता बढ़ाने वाली