NVIDIA New CEO: जेनसेन हुआंग ने इस्तीफा दिया, कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम सीईओ; स्टॉक क्रैश

NVIDIA New CEO: दुनिया की दिग्गज चिप कंपनी NVIDIA में बड़ा नेतृत्व बदलाव हुआ है। कंपनी के CEO जेनसेन हुआंग ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने गुरुवार, 12 नवंबर को इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और CFO कोलेट क्रेस (Colette Kress) को अंतरिम CEO नियुक्त किया है।

अब कंपनी स्थायी CEO की तलाश शुरू करेगी। इसके लिए अंदरूनी और बाहरी दोनों उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा। कोलेट क्रेस अंतरिम CEO की जिम्मेदारी संभालने के साथ CFO का पद भी संभालती रहेंगी। कंपनी ने यह भी बताया कि बोर्ड ने हार्वे सी जोन्स को अपना पहला चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

हुआंग ने इस्तीफा क्यों दिया?

हुआंग के इस्तीफे के पीछे की वजह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा विवाद है। उन पर दो महिलाओं के साथ विवाहेतर संबंध होने के आरोप लगे थे। इनमें से एक महिला के चीन के लिए जासूसी करने का शक भी जताया गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस रिश्ते के जरिए हुआंग को प्रभावित करने और Nvidia के चीन को AI चिप बेचने से जुड़े फैसलों पर असर डालने की आशंका थी।

दूसरी महिला Nvidia की एक सीनियर एग्जीक्यूटिव बताई गई है। हुआंग ने अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार भी की थी। हालांकि, कंपनी ने उनके इस्तीफे की वजह इन विवादों को आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है।

कोलेट क्रेस कौन हैं?

कोलेट क्रेस सितंबर 2013 में NVIDIA से जुड़ी थीं। तब से वह कंपनी की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और CFO हैं। उन्होंने कंपनी के वित्तीय कामकाज और कारोबारी विस्तार में अहम भूमिका निभाई है।

NVIDIA से पहले क्रेस करीब 25 साल तक टेक्नोलॉजी कंपनियों में फाइनेंस से जुड़े पदों पर काम कर चुकी हैं। इनमें Cisco और Microsoft जैसी कंपनियां शामिल हैं।

NVIDIA बोर्ड के चेयरपर्सन हार्वे जोन्स ने कहा कि क्रेस ने कंपनी के तेज ग्रोथ के दौर में नेतृत्व टीम के साथ अहम भूमिका निभाई है। उन्हें कंपनी के कारोबार, ग्राहकों, ऑपरेशन और वित्तीय स्थिति की गहरी समझ है। बोर्ड को उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

‘कंपनी के कामकाज पर असर नहीं’

अंतरिम CEO बनने के बाद कोलेट क्रेस ने कहा कि NVIDIA की सबसे बड़ी ताकत उसके कर्मचारी हैं। वह जेनसेन हुआंग की बनाई मजबूत नींव को आगे बढ़ाने के लिए नेतृत्व टीम के साथ काम करेंगी। कंपनी का फोकस AI और एक्सेलरेटेड कंप्यूटिंग में अपनी बढ़त बनाए रखने पर रहेगा।

बोर्ड ने जेनसेन हुआंग के योगदान को भी याद किया। कंपनी के मुताबिक, उनके नेतृत्व ने NVIDIA को एक बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी बनाने में अहम भूमिका निभाई। बोर्ड ने भरोसा जताया है कि नेतृत्व में बदलाव के बावजूद कंपनी का कामकाज, ग्राहकों से किए गए वादे और प्रोडक्ट रोडमैप पहले की तरह जारी रहेंगे।

NVIDIA के शेयरों भारी गिरावट

NVIDIA का स्टॉक गुरुवार को प्री मार्केट में 10.35% गिरकर 155.75 डॉलर पर आ गया है। पिछले 1 महीने में यह 23.24% टूटा है। और अब बीते एक साल का रिटर्न भी 10.36% हो गया है।

IRCTC Q2 Results: सरकारी रेल कंपनी का मुनाफा 23% गिरा, Rail Neer कारोबार घाटे में

Nvidia Stock Crash: सीईओ Jensen Huang के एक और अफेयर पर शेयर धड़ाम, 9% की गिरावट से मची हलचल

Nvidia Stock Crash: दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनियों में शुमार एनवीडिया के शेयर बुधवार 11 नवंबर को धड़ाम हो गए। कंपनी के सीईओ जेनसेन हुआंग के एक और अफेयर के सामने आने और बोर्ड की उन्हें पद से हटाने की तैयारी से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स ने निवेशकों ने चिंताएं बढ़ाई तो धड़ाधड़ बिकवाली होने लगी। इसके चलते आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में चिप कंपनी का शेयर करीब 9% तक गिर गया। इससे पहले लगातार दो कारोबारी दिनों में 10% टूटने के बाद बुधवार को रेगुलर ट्रे़डिंग में इसमें 3% की रिकवरी आई थी लेकिन फिर यह नए मामले सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों पर दबाव फिर बढ़ गया।

Nvidia के सीईओ की गद्दी खतरे में?

बुधवार को न्यूयॉर्क टाइम्स ने कंपनी के पूर्व एंप्लॉयीज के हवाले से खुलासा किया कि हुआंग का ‘चाइनीज जासूस’ एलिस हुआंग के साथ अफेयर तो था ही, साथ ही कंपनी की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी उनका अफेयर था। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल मार्च में कंपनी की एक कॉन्फ्रेंस के दौरान सैन जोसे (San Jose) के एक होटल में हुआंग और पॉवेल को एक-दूसरे के करीब देखा गया था, और दोनों वीडियो में भी दिखे हैं। इसके बाद सीएनबीसी ने सूत्रों के हवाले से खुलासा किया कि हुआंग और पॉवेल के अफेयर की चर्चाएं कई वर्षों से चल रही थीं, क्योंकि पॉवेल का हेल्थ या साइंस के क्षेत्र से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी वे इस अहम पद पर बनी हुई हैं।

बाद में फिर वॉल स्ट्रीट जर्नल ने खुलासा किया कि एनवीडिया का बोर्ड हुआंग को उनके पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। हुआंग 1993 में कंपनी की शुरुआत से ही इस पद पर बने हुए हैं। जोन्सट्रेडिंग (Jonestrading) के माइकल ओ’रूर्के के अनुसार अगर स्वतंत्र जांच में ये आरोप सही पाए गए, तो बोर्ड को उन्हें हटाना ही होगा। आज के समय में कॉर्पोरेट गवर्नेंस का यही मानक है। उनका यह भी कहना है कि सबसे बुरी बात ये है कि यह कोई इकलौती घटना नहीं, बल्कि एक पैटर्न है।

बता दें कि वीकेंड पर हुआंग के साथ अपने अफेयर की बात एनवीडिया के सीईओ ने स्वीकार की थी लेकिन इस्तीफे को लेकर कुछ नहीं कहा। इसकी बजाय उन्होंने कहा कि वह खोए हुए भरोसे को फिर से कायम करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। वैसे कई अमेरिकी सांसदों ने हुआंग से अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर इस्तीफा देने को कहा है।

Chip Stocks फंसे बिकवाली की आंधी में

सीईओ से जुड़े मामले सामने आने के बाद सिर्फ एनवीडिया के शेयर ही नहीं टूटे बल्कि बिकवाली की आंधी में दूसरी चिप कंपनियों के शेयर भी फंस गए। नैस्डैक फ्यूचर्स (Nasdaq Futures) में भी गिरावट आई है। रेगुलर ट्रेडिंग में 24% की तेजी के बाद कोरवीव (CoreWeave) के शेयरों में आफ्टर-आवर्स में 5% की गिरावट आई, तो इंटेल (Intel), डेल (Dell) और सुपर माइक्रो (Super Micro) के शेयरों में 3%-4% तक की गिरावट आई। नैस्डैक फ्यूचर्स भी लगभग 300 प्वाइंट्स नीचे आ गया।

‘हसीना, चिप्स और जासूसी!’ Nvidia CEO के अफेयर से हिली सिलिकॉन वैली, FBI जांच के बीच ट्रंप के बयान से खलबली

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।