Hindustan Coca-Cola Holdings ने IPO के लिए जमा किया ड्राफ्ट, रहेगा केवल OFS

हिंदुस्तान कोका-कोला होल्डिंग्स लिमिटेड (HCCH) ने अपने IPO के जरिए पूंजी जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट जमा किया है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, इस पब्लिक इश्यू में केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। कंपनी को कोई पैसा नहीं मिलेगा। OFS में हिंदुस्तान कोका-कोला ओवरसीज होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड 99,74,61,456 इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी।

फिलहाल HCCH में कोका-कोला की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत है। बाकी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी जुबिलेंट भरतिया ग्रुप के पास है। इस ग्रुप ने दिसंबर 2024 में लगभग 12,650 करोड़ रुपये में यह हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति जताई थी।

HCCH, कोका-कोला की भारतीय बॉटलर कंपनी ‘हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस’ की पेरेंट कंपनी है। हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के भारत के 12 राज्यों में 14 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। कंपनी 20 लाख से ज्यादा आउटलेट्स को सर्विस देती है।

SLMG Beverages 3 से 4 साल में लाएगी IPO

कोका-कोला की भारत में एक और बॉटलिंग पार्टनर SLMG बेवरेजेस अगले 5 साल में अपना कारोबार बढ़ाकर 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना चाहती है। साथ ही कंपनी की योजना अगले 3 से 4 साल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की है। यह बात अक्टूबर महीने में कंपनी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर परितोष लधानी ने एक इंटरव्यू में कही थी। SLMG Beverages की उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख बाजारों में अच्छी मौजूदगी है।

Encube Ethicals IPO को SEBI से मिली मंजूरी, ₹3000 करोड़ जुटाने की तैयारी

यह कंपनी कोका-कोला के दुनिया के टॉप 15 बॉटलिंग पार्टनर्स में शामिल है। इसका लक्ष्य अगले 5 सालों में वैश्विक स्तर पर टॉप 10 में जगह बनाना है। इसके अलावा, कंपनी अगले 10 सालों में दुनिया की टॉप 5 बॉटलिंग कंपनियों में शामिल होना चाहती है। कंपनी के पास उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोका-कोला की बॉटलिंग के अधिकार हैं। SLMG बेवरेजेस की मौजूदा बॉटलिंग क्षमता करीब 35,000 बोतल प्रति मिनट है। मौजूदा ग्रॉस टर्नओवर करीब 9,000 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Upcoming IPO: तीन विदेशी कंपनियां अपने भारतीय कारोबार का IPO लाएंगी! कार्ल्सबर्ग ने DRHP दाखिल किया, कोका-कोला और पेरनोड रिकार्ड भी तैयारी में

Upcoming IPO: भारतीय शेयर बाजार में तीन बड़ी विदेशी कंपनियां लिस्टिंग की तैयारी कर रही हैं। इनमें बीयर बनाने वाली Carlsberg, शराब कंपनी Pernod Ricard और सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली The Coca-Cola Company शामिल हैं। तीनों कंपनियां अपने भारतीय कारोबार का IPO लाने की योजना पर काम कर रही हैं। हालांकि, तीनों की तैयारी अलग-अलग चरणों में है।

Carlsberg ने दाखिल किया DRHP

डेनमार्क की कंपनी Carlsberg इस मामले में सबसे आगे है। कंपनी ने 28 अक्टूबर को SEBI के पास अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। कंपनी के CFO Ulrica Fearn ने तीसरी तिमाही के नतीजों के दौरान इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अब संभावित निवेशकों के साथ बैठकें शुरू की जा रही हैं।

हालांकि, IPO की तारीख और साइज को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। Carlsberg भारत में Tuborg, Carlsberg Elephant और Kronenbourg 1664 Blanc जैसे ब्रांड बेचती है।

Pernod Ricard को बोर्ड की मंजूरी का इंतजार

फ्रांस की शराब कंपनी Pernod Ricard भी भारतीय कारोबार का IPO लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, अभी कंपनी के बोर्ड से अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। कंपनी की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट माउव क्रोइजैट के मुताबिक, बोर्ड ने IPO की तैयारियां जारी रखने को कहा है।

सितंबर तिमाही में कंपनी की भारत में बिक्री 19% बढ़ी। Pernod Ricard के पास Absolut, Jameson, Chivas Regal और Ballantine’s जैसे बड़े ब्रांड हैं।

Coca-Cola भी तलाश रही लिस्टिंग का रास्ता

अमेरिकी कंपनी Coca-Cola भी अपने भारतीय बॉटलिंग कारोबार को शेयर बाजार में लाने पर विचार कर रही है। इसके लिए Hindustan Coca-Cola Holdings (HCCH) के IPO की संभावना तलाशी जा रही है।

कंपनी के CFO जॉन मर्फी ने इसकी पुष्टि की है। जून में कंपनी ने BSE और NSE पर संभावित लिस्टिंग की शुरुआती तैयारी शुरू होने की जानकारी दी थी। हालांकि, अभी IPO की तारीख तय नहीं है। पिछले साल Jubilant Bhartia Group ने HCCH में 40% हिस्सेदारी खरीदी थी।

भारतीय बाजार पर विदेशी कंपनियों की नजर

भारत इन तीनों कंपनियों के लिए बड़ा बाजार है। Coca-Cola के लिए भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा बाजार है। वहीं, Pernod Ricard के लिए अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में ₹27,445.80 करोड़ की बिक्री दर्ज की थी। दूसरी तरफ, Carlsberg का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 2.2% घटकर ₹8,708.8 करोड़ रहा।

इन प्रस्तावित IPO से विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजार से पूंजी जुटाने और अपने कारोबार की वैल्यू सामने लाने का मौका मिल सकता है। हालांकि, तीनों कंपनियों की लिस्टिंग अभी अंतिम मंजूरी और बाजार की हालात पर निर्भर करेगी।

GAIL Gas IPO: गेल की सहायक कंपनी का आईपीओ जल्द! 25% हिस्सेदारी बेचने को मिली हरी झंडी