Delhi Crime News: स्कूटी पर पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, कांस्टेबल ने बीच सड़क पर पत्नी को मारी गोली

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सोमवार (13 जुलाई) को घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की बीच सड़क सर्विस पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। सोमवार को भी दोनों घर से एक ही स्कूटर पर निकले थे। लेकिन रास्ते में फिर विवाद शुरू हो गया।

दिल्ली पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “कल्याणपुरी इलाके में एक कॉन्स्टेबल अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर जा रहा था, तभी दोनों के बीच बहस हो गई। कॉन्स्टेबल ने सड़क पर ही अपनी पत्नी को गोली मार दी। चार-पांच लोगों ने यह घटना देखी और उसे ऑटो-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी मौत हो गई। आरोपी कांस्टेबल फरार है।”

आरोपी कांस्टेबल पूर्वी जिला पुलिस की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) में तैनात था। जांच के दौरान पुलिस को इलाके का CCTV फुटेज मिला है, जिसमें कथित तौर पर दोनों सड़क किनारे स्कूटर रोककर उतरते और बहस करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बहस के दौरान कांस्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाली और पत्नी को गोली मार दी।

पत्नी ने अस्पताल में तोड़ा दम

गोली लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी कांस्टेबल मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्वी जिले की एंटी-थेफ्ट स्क्वॉड में तैनात था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपी के संभावित भागने के रास्तों की भी जांच कर रही है। मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस परिजनों और दंपति के परिचितों से भी पूछताछ कर रही है ताकि वारदात के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। जांच जारी है।

दिल्ली में एक और बड़ी घटना

इस बीच दिल्ली के अलीपुर इलाके में हिरनकी गांव के पास यमुना नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह जाने से चार नाबालिगों के डूबने की आशंका है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रविवार शाम करीब 7:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक, रविवार को पांच नाबालिग नहाने के लिए यमुना में उतरे थे। उनमें से एक ने दूसरों को आगाह करने के लिए शोर मचाया, जबकि बाकी चार तेज़ बहाव में बह गए और लापता हो गए।

नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA), दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस की टीमें तलाशी अभियान में जुटी हुई हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी तलाशी जारी रही। पुलिस ने बताया कि अब तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है।

New Voter ID Rules Explained: नए वोटर आईडी कार्ड के लिए अब माता-पिता की SIR जानकारी जरूरी, चुनाव आयोग के नए नियम को जानें

New Voter ID Rules Explained: देश में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और वोटर आईडी कार्ड बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक अब सिर्फ उन मौजूदा मतदाताओं को ही मतदाता सूची में बने रहने के लिए अपने माता-पिता की विशेष गहन समीक्षा (Special Intensive Revision – SIR) की जानकारी जमा नहीं करनी है जो पिछली एसआईआर में शामिल नहीं थे बल्कि वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करने वाले नए आवेदकों के लिए भी अपने माता-पिता की SIR डिटेल्स देना अनिवार्य कर दिया गया है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म 6 भरने वाले नए मतदाताओं के लिए अपने माता-पिता की SIR डिटेल्स को अटैच करना अनिवार्य बना दिया गया है।

बिहार में पिछले साल से लागू हुआ यह नियम

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि इस घोषणा को पिछले साल जून में शुरू किए गए बिहार SIR में जोड़ा गया था। वहां नए मतदाताओं से फॉर्म 6 के साथ यह डिक्लेरेशन भरवाया जा रहा था। अधिकारी ने जानकारी दी कि बिहार के डेली एसआईआर बुलेटिन से पता चलता है कि वहां घोषणापत्र के साथ ही यह फॉर्म भरा गया था। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि इस घोषणापत्र को निर्देशों के जरिए जोड़ा गया है और इसके लिए मूल फॉर्म 6 में कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन में डिक्लेरेशन भरना जरूरी

चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक इस नए नियम के कई फायदे हैं-

वोटर्स की मैपिंग: यह व्यवस्था मतदाताओं की सटीक मैपिंग करने में मदद करती है।

दस्तावेजों की कम जरूरत: इसके लागू होने से नए मतदाताओं को आवेदन के साथ जमा करने वाले दस्तावेजों की संख्या कम हो जाती है।

ऑनलाइन आवेदन करने वालों के लिए नियम

अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म 6 भरता है तो वह तब तक प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ सकता जब तक कि वह इस घोषणापत्र को पूरा नहीं भर देता। इसके साथ ही निर्वाचन प्राधिकरण ने मतदाता सूची के SIR की प्रक्रिया का पुरजोर बचाव किया है। संयुक्त राष्ट्र (UN) के रैपोर्टर्स द्वारा उठाई गई चिंताओं को खारिज करते हुए आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी, संवैधानिक और सुप्रीम कोर्ट द्वारा समर्थित है।

SIR का मुख्य उद्देश्य

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि SIR का उद्देश्य सभी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है। इसके साथ ही सूची में से डुप्लीकेट, मृत, शिफ्टेड, गैर मौजूद और विदेशी मतदाताओं के नामों को हटाना है।

अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम हटाने के आरोपों पर दिया ये जवाब

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम सहित अन्य जगहों पर बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों का जवाब देते हुए चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि मतदाताओं के पास सूची से बाहर किए जाने के खिलाफ चुनौती देने के पर्याप्त अवसर थे। उन्होंने इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के पक्षपात से साफ इनकार किया है। गौरतलब है कि हाल ही में सरकार को भेजे एक पत्र में संयुक्त राष्ट्र के विशेष रैपोर्टर्स ने इस एसआईआर प्रक्रिया पर चिंता व्यक्त की थी और आरोप लगाया था कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है।

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut 14 July: दिल्ली के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली कटौती, जानें आपके क्षेत्र का टाइम और पूरी लिस्ट

Gurugram Murder Case: इंजीनियर ने पीजी में गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर की हत्या, फिर खुद ट्रेन के सामने कुदकर दे दी जान

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 25 वर्षीय AI इंजीनियर ने कथित तौर पर अपने पेइंग गेस्ट (PG) अकोमोडेशन में गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर खुद चलती ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी।

वहीं, अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है की दोनों के रिश्ते कैसे थे? इसके लिए उनकी डिजिटल बातचीत (चैट और अन्य जानकारी) और दूसरे सबूतों की जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह घटना क्यों हुई।

बता दें कि मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले श्रेष्ठ मलिक और उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली इशरा अयूबी के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों गुरुग्राम में एक ही प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। मलिक सेक्टर 55 में एक PG में रह रहा था, जहां कथित तौर पर हत्या हुई।

जांचकर्ताओं ने बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब अयुबी के परिवार ने शनिवार को सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन में संपर्क किया। परिवार ने बताया कि वे कई बार कोशिश करने के बाद भी अयुबी से बात नहीं कर पा रहे थे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की मदद से उसका लोकेशन पता करना शुरू किया। फोन की आखिरी लोकेशन सेक्टर-55 में मलिक के PG आवास की मिली। जब पुलिस टीम उस जगह पर पहुंची और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, तो पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी भी तरह की आवाज, विवाद या संदिग्ध गतिविधि के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद पुलिस ने CCTV की जांच की।

वहीं, जब पुलिस कमरे के अंदर गई तो अयूबी खून से लथपथ हालत में मिलीं। कमरे में खून के धब्बे बिखरे हुए थे, जिससे पता चलता है कि उस पर बेरहमी से हमला किया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया कि उसकी मौत चाकू से किए गए गंभीर घावों की वजह से हुई।

बाद में, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आगे की जांच के लिए सबूत इकट्ठा किए। वहीं, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस को पता चला कि गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने पहले ही गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से एक व्यक्ति का शव बरामद किया था।

जांचकर्ताओं के अनुसार, उस व्यक्ति को ट्रेन ने टक्कर मारी थी और उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया था। हालांकि, घटनास्थल से मोबाइल फोन मिलने के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान श्रेष्ठ मलिक के तौर पर की।

इस पहचान से रेलवे ट्रैक पर हुई मौत और गुरुग्राम में दर्ज हत्या के मामले के बीच संबंध का सीधा पता चला।

जांचकर्ताओं को शक है कि अयूबी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद मलिक ने आत्महत्या कर ली, हालांकि, घटना का सही क्रम जानने के लिए अभी जांच जारी है।

यह कपल हाल ही में साथ रहने लगा था

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि अयुबी घटना से सिर्फ तीन दिन पहले मलिक के PG में रहने आई थीं।

अब पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच किस तरह का रिश्ता था, हत्या से पहले क्या हुआ था और क्या पहले से कोई विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से यह घटना हुई।

सेक्टर-56 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने समाचार एजेंसी PTI को बताया, “मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। दोनों के रिश्ते की असल स्थिति और घटना के पीछे की वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।”

उन्होंने बताया, “पुलिस उनके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, चैट और अन्य तकनीकी सबूतों की भी जांच कर रही है। हत्या की FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।”

पुलिस ने कहा कि वे मौतों से पहले हुई घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने के लिए फोरेंसिक नतीजों के साथ-साथ मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और चैट हिस्ट्री जैसे डिजिटल सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut 14 July: दिल्ली के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली कटौती, जानें आपके क्षेत्र का टाइम और पूरी लिस्ट

IMD की चेतावनी 13 जुलाई: इन 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार-बंगाल में मूसलाधार बरसात, दिल्ली से यूपी तक ऐसा रहेगा मौसम

India Weather Today 13 July: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और कई राज्यों में बादलों ने डेरा डाल रखा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 जुलाई के लिए मौसम का ताजा बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी बिहार, दक्षिण बांग्लादेश और उत्तर-पूर्वी असम के ऊपर अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं जबकि एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। इन सभी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव की वजह से आज बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और असम समेत देश के लगभग 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

आइए जानते हैं मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार आज देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा:

WhatsApp Image 2026-07-13 at 9.10.38 AM

इन राज्यों में मूसलाधार और बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज कुछ प्रमुख राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार और बहुत भारी बारिश होने की प्रबल आशंका है। इन राज्यों में शामिल हैं:

  • बिहार
  • गंगा तटीय पश्चिम बंगाल
  • असम और मेघालय

इन राज्यों में खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है।

यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

बुलेटिन के मुताबिक, देश के कई अन्य हिस्सों में भी आज मानसूनी हवाओं की वजह से भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों और क्षेत्रों में शामिल हैं:

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम
  • ओडिशा
  • अरुणाचल प्रदेश
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा (संयुक्त रूप से प्रभावित क्षेत्र)

आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और झोंकेदार हवाओं का पूर्वानुमान

बारिश के साथ-साथ मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान के साथ 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिर सकती है।

उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में केवल गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में धरातल पर तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है।

तटीय आंध्र प्रदेश में लू और ओडिशा-तमिलनाडु में उमस का कहर

एक तरफ जहां देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, वहीं कुछ तटीय इलाकों में सूरज की तपिश और उमस लोगों को परेशान करेगी। तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग पॉकेट्स में आज लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। ओडिशा और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल के कुछ हिस्सों में आज मौसम बेहद गर्म और उमस भरा रहने वाला है।

मछुआरों के लिए चेतावनी: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी का हाल

समंदर में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को तटीय इलाकों में न जाने की हिदायत दी गई है। पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्वी-मध्य, उत्तरी और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के अधिकांश हिस्सों में, सोमालिया और ओमान के तटों के साथ-साथ उत्तरी गुजरात के तटों पर 45-55 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं 65 किमी/घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से सटे समुद्र और अंडमान सागर में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है, जो बढ़कर 60 किमी/घंटे तक पहुंच सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: बारिश रुकने से तापमान पहुंचा 40°C के करीब, पिछले 85 दिनों में AQI सबसे ‘खराब’ श्रेणी में

Jasmine Sandlas: जैस्मिन ने स्टेज पर खोला सीक्रेट प्यार का राज, मंगेतर को बुलाकर बोलीं- ‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’

सिंगर जैस्मिन ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। स्टेज पर गाने के बीच उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर को सबके सामने बुलाया और प्यार भरे अंदाज में उनका परिचय कराया। जैस्मिन के इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  मुस्कुराते हुए जब उन्होंने अपने होने वाले जीवनसाथी को ‘चौधरी साहब’ कहकर पुकारा, तो वहां मौजूद लोग भी इस खूबसूरत पल के गवाह बन गए।

इसके बाद जैस्मिन अपनी खुशी नहीं छिपा पाईं और भावुक होकर मंगेतर को गले लगा लिया। इस अचानक हुए प्यार भरे खुलासे ने उनके फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर जैस्मिन के दिल के करीब यह खास शख्स कौन है।

 ‘लावां’ पर दिखी कपल की खूबसूरत केमिस्ट्री

इसके बाद दोनों ने स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में डांस किया। जैसे ही जैस्मिन का सुपरहिट गाना ‘लावां’ बजा, वहां मौजूद लोगों के लिए यह पल और भी खास बन गया। दोनों की बॉन्डिंग और प्यार भरा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर जैस्मिन का दिल जीतने वाला यह शख्स कौन है। हालांकि, अभी तक उनके मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले भी प्यार में मिला था दर्द

जैस्मिन की लव लाइफ इससे पहले भी सुर्खियों में रही है। वह पंजाबी सिंगर गैरी संधू को डेट कर चुकी हैं, लेकिन दोनों का रिश्ता दर्दनाक ब्रेकअप के साथ खत्म हुआ था। जैस्मिन कई इंटरव्यू में इस दौर का जिक्र कर चुकी हैं और बता चुकी हैं कि उस समय उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

सगाई के साथ गानों से भी जीता दिल

इस खास मौके पर जैस्मिन ने अपनी आवाज का जादू भी बिखेरा। उन्होंने ‘पंजेबा’, ‘सिप सिप’, ‘लावां’, ‘शरारत’, ‘जाइए सजना’, ‘धुरंधर’, ‘तरस’, ‘इल्लीगल वेपन’ और ‘यार ना मिले’ जैसे हिट गानों से फैंस को खूब झुमाया।

गोल्डन लुक में छाईं जैस्मिन

सगाई के इस खास पल में जैस्मिन का अंदाज भी चर्चा में रहा। गोल्डन रंग के भारी एम्बेलिश्ड लहंगे और खूबसूरत जूलरी में वह किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। उनके चेहरे की खुशी और ग्लैमरस अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

ड्रीम गर्ल टूर से ज्यादा चर्चा लव स्टोरी की

दिल्ली से शुरू हुआ ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ अब मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ तक पहुंचने वाला है। लेकिन इस वक्त फैंस के बीच जैस्मिन के गानों से ज्यादा उनकी नई प्रेम कहानी के नए अध्याय की चर्चा हो रही है।

5 things to know about the Yamaha Aerox-E

static image of white yamaha aerox-e

The Yamaha Aerox-E is the Japanese manufacturer’s second electric scooter in India and, unlike the River Indie-based EC-06, is entirely self-developed by Yamaha. It takes the sharp, sporty design of the petrol Aerox 155 as its starting point and adapts it for electric propulsion, with a swingarm-mounted motor and a dual removable battery setup. Here are answers to some of the most commonly asked questions about it.

What is the price of the Yamaha Aerox-E?

The Yamaha Aerox-E is priced at Rs 2.82 lakh (ex-showroom, Delhi), making it the most expensive Yamaha two-wheeler on sale in India at the moment. The Aerox-E is currently available through Yamaha’s Blue Square premium dealerships.

What motor and battery does the Yamaha Aerox-E use?

The Aerox-E is powered by a swingarm-mounted motor producing 9.4kW of peak power and 48Nm of torque. The battery setup consists of two removable 1.5kWh packs – each weighing 13kg – giving a combined capacity of 3kWh. It is also possible to run the scooter with just one battery pack installed, though Yamaha says performance will be reduced in this configuration. 

What is the range of the Yamaha Aerox-E?

The Yamaha Aerox-E has a claimed IDC range of 117km on a full charge. As with any IDC figure, real-world range will be lower and factors like riding in Power mode, carrying a pillion, or frequent use of the Boost function will bring it down further. The scooter comes with three riding modes – Eco, Standard and Power – along with a temporary Boost function, with Eco mode offering the best chance of getting close to the claimed figure.

What is the top speed of the Yamaha Aerox-E?

Yamaha claims a top speed of 95.5kph for the Aerox-E. However, in our tests, we found the performance levels to be disappointing and even in the most capable Power mode, the scooter didn’t feel fast enough to access the top end of that performance envelope. The Boost function (which activates maximum motor output for 10 seconds at a time) is when the scooter truly comes alive, and the performance in Boost is noticeably stronger. However, Boost deactivates if you close the throttle even momentarily, and a 30-second cooldown is required before it can be activated again.

What is the charging time of the Yamaha Aerox-E?

Charging both battery packs from flat to full using the supplied 650W charger takes 6 hours and 20 minutes. Thanks to the removable battery design, both packs can also be charged at home or the office without bringing the scooter to a charging point. This requires the optional home charging dock (priced at Rs 18,000), which accommodates and charges both battery packs simultaneously.

Delhi power Cut 12 July: दिल्ली के इन इलाकों में रविवार को रहेगा पावर कट, जानें समय और कारण

Delhi power Cut 12 July: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में रविवार (12 जुलाई) को बिजली सप्लाई प्रभावित रह सकती है। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL), BSES Yamuna Power Limited (BYPL), and Tata Power Delhi Distribution Limited (TPDDL) द्वारा मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती के दौरान जरूरी इंतजाम कर लें।

बता दें कि इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सिस्टम को स्थिर रखने और आगे बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी माना जा रहा है।

निर्धारित बिजली कटौती इस प्रकार है:

जनकपुरी डिवीजन:  सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12: 30 बजे तक पॉकेट D-1A, जनकपुरी, में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

नांगलोई डिवीजन:  सुबह 11:00 बजे से दोपहर 14: 00 बजे तक उद्योग नगर, मंगोलपुरी में पावर कट की समस्या रहेगी।

मुंडका डिवीजन:  सुबह 11:07 बजे से दोपहर 12: 37 बजे तक वेस्ट केबिन ब्लॉक, मुंडका में बिजली सप्लाई बंद रह सकती है।

आउटेज स्टेटस कैसे चेक करें

ग्राहक बिजली वितरण कंपनियों के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बिजली सप्लाई से जुड़े अपडेट देख सकते हैं।

BRPL के ग्राहक 9999919123 पर कंपनी की WhatsApp सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि BYPL के ग्राहक 8745999808 पर WhatsApp के जरिए बिजली कटौती से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। TPDDL के ग्राहक कंपनी के मोबाइल ऐप और कस्टमर सपोर्ट चैनलों के जरिए सर्विस अपडेट देख सकते हैं।

लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिजली कटौती के तय समय से पहले जरूरी तैयारी कर लें। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे मोबाइल फोन, पावर बैंक और जरूरी मेडिकल उपकरणों को पहले से ही चार्ज कर लें। इसके अलावा, ऊंची इमारतों में रहने वालों को बिजली कटौती के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। वहीं, जिन घरों में इनवर्टर का इस्तेमाल होता है, उन्हें यह पक्का कर लेना चाहिए कि वे पहले से पूरी तरह चार्ज हों।

यह भी पढ़ें: ‘मस्जिद की दीवारें बनाने में इस्तेमाल हुआ चंदे का पैसा…’ राम मंदिर विवाद के बीच सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर आरोप

Used car study 2026: Maruti Ertiga holds its value best among MPVs

Maruti Ertiga resale value

Conducted in association with Spinny, India’s leading pre-owned car platform, the fourth edition of our Used Car Study analyses real-world resale values across a broad spectrum of vehicles sold in the Indian market to assess depreciation trends over a five-year ownership period. The study is based on actual transactional data shared by Spinny for vehicles sold between January 1 and August 31, 2025.

In this part of the resale value study series, we take a look at the MPV segment:

MPVs resale value 

The MPV segment spans a broad price spectrum, starting with the affordable Maruti Eeco and extending up to premium offerings such as the Kia Carens. Dominating the segment in terms of resale value retention, however, is the Maruti Ertiga, which continues to exhibit the flattest depreciation trend over a five-year period.

Meanwhile, the Renault Triber showed the highest depreciation, more so for the AMT variants. Due to limited used market transaction data, the Toyota Innova Crysta and Hycross have been excluded from this study. 

As per the study, the average selling price of a five-year-old MPV retailed through Spinny was Rs 7.47 lakh. Comparable figures for three-year-old and one-year-old MPVs were Rs 10.50 lakh and Rs 11.16 lakh, respectively. Average depreciation over the same periods worked out to 38.5 percent, 33.10 percent and 18.15 percent, respectively.

Autocar-Spinny resale value study methodology 

The analysis covers the average selling prices (ASPs) of vehicles retailed through Spinny’s network across nine cities – Delhi-NCR, Bengaluru, Hyderabad, Pune, Chennai, Mumbai, Lucknow, Ahmedabad and Kolkata.

For the purposes of this study, depreciation has been defined as the percentage difference between a vehicle’s original on-road price in its year of manufacture and its resale value in 2025. In instances where a model was offered with multiple engine options using the same fuel type, the data has been consolidated and averaged. Variant-wise differences have similarly been averaged out.

Discontinued models and powertrain options have been excluded. Additionally, premium vehicles priced above Rs 30 lakh, electric vehicles and certain low-volume models have not been included due to limited transaction data and insufficient sample sizes.

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी राहत नहीं, बादल छाए रहेंगे, IMD ने बारिश को लेकर दिया ये अलर्ट

Delhi Weather Today 11 July: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार, 11 जुलाई की सुबह न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से आज के लिए कोई बड़ा या गंभीर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन दिनभर रुक-रुक कर छिटपुट बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

दिल्ली के मौसम केंद्रों पर टेंप्रेचर का हाल

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि यह एक दिन पहले (शुक्रवार) के न्यूनतम तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

लोधी रोड: यहां न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ये जो शुक्रवार के मुकाबले 0.5 डिग्री ज्यादा है।

पालम: यहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसमें पिछले दिन की तुलना में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़त देखी गई।

आयानगर: यहां का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। ये शुक्रवार की तुलना में 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

रिज: यहां न्यूनतम तापमान 23।5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो शुक्रवार के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

अधिकतम तापमान में आ सकती है तेजी, बढ़ेगी गर्मी!

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम कार्यालय ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना तो है लेकिन आने वाले पूरे हफ्ते में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। यानी आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को बारिश से राहत मिल सकती है लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली की हवा अभी भी संतोषजनक कैटेगरी में

बारिश और मानसूनी हवाओं के चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी नियंत्रण में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 91 दर्ज किया गया। ये संतोषजनक कैटेगरी में आता है। इससे पहले शुक्रवार शाम 4 बजे तक का 24 घंटे का औसत एक्यूआई (AQI) 65 दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें- Post Office Hit Scheme: पोस्ट ऑफिस में जमा करें ₹15 लाख, हर महीने बिना कुछ किए खाते में आएंगे ₹9,250; देखें पूरा कैलकुलेशन

CPCB के मानक: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीपीसीबी के मानकों के मुताबिक 0-50 के बीच AQI को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बेहद खराब और 401-500 के बीच AQI को गंभीर माना जाता है।

Vida VX2 Plus 4.4 kWh launched at Rs 1.44 lakh

Hero Vida VX2 Plus 4.4kWh studio image side profile

Hero Vida has launched the VX2 Plus with a new 4.4kWh battery pack, offering notably more range while retaining the powertrain and performance of the existing 3.4kWh variant. 

  1. Priced at Rs 1.44 lakh (ex-showroom, New Delhi)
  2. Offers a claimed IDC range of 187km
  3. DC fast charging from 0 to 80 percent in 65 minutes

Hero Vida VX2 Plus 4.4kWh details

The scooter uses dual removable 2.2kWh battery packs

The new VX2 Plus variant uses two removable 2.2kWh battery packs for a combined capacity of 4.4kWh, delivering a claimed IDC range of 187km – notably more than the 146km offered by the existing VX2 Plus 3.4kWh. The scooter comes with a new 1kW portable charger, nearly twice as powerful as the unit supplied with the 3.4kWh variant, which claims a 0 to 80 percent charging time of 3 hours and 17 minutes, and a 0 to 100 percent charging time of 5 hours and 8 minutes. DC fast charging cuts those figures down to 65 minutes and 2 hours 30 minutes, respectively. Vida says it now operates a network of over 6,000 fast-charging stations across the country.

The rest of the scooter remains largely identical to the VX2 Plus 3.4kWh. Power continues to come from a 6kW motor producing 26Nm of torque, with a claimed top speed of 90kph. The scooter offers three riding modes – Eco, Ride and Sport – along with a Boost function that provides short bursts of additional performance for overtaking. Other features include a 4.3-inch TFT display with smartphone connectivity and turn-by-turn navigation.

Vida says the VX2 Plus 4.4kWh will be available at authorised dealerships across the country by the end of July 2026. The manufacturer also announced an Asia Book of Records achievement for the “Longest Journey by an Electric Scooter”, after completing a continuous 12,111km ride across India over 52 days using this variant.