सिंगर जैस्मिन ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। स्टेज पर गाने के बीच उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर को सबके सामने बुलाया और प्यार भरे अंदाज में उनका परिचय कराया। जैस्मिन के इस खास पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुस्कुराते हुए जब उन्होंने अपने होने वाले जीवनसाथी को ‘चौधरी साहब’ कहकर पुकारा, तो वहां मौजूद लोग भी इस खूबसूरत पल के गवाह बन गए।
इसके बाद जैस्मिन अपनी खुशी नहीं छिपा पाईं और भावुक होकर मंगेतर को गले लगा लिया। इस अचानक हुए प्यार भरे खुलासे ने उनके फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर जैस्मिन के दिल के करीब यह खास शख्स कौन है।
‘लावां’ पर दिखी कपल की खूबसूरत केमिस्ट्री
इसके बाद दोनों ने स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में डांस किया। जैसे ही जैस्मिन का सुपरहिट गाना ‘लावां’ बजा, वहां मौजूद लोगों के लिए यह पल और भी खास बन गया। दोनों की बॉन्डिंग और प्यार भरा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर जैस्मिन का दिल जीतने वाला यह शख्स कौन है। हालांकि, अभी तक उनके मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
पहले भी प्यार में मिला था दर्द
जैस्मिन की लव लाइफ इससे पहले भी सुर्खियों में रही है। वह पंजाबी सिंगर गैरी संधू को डेट कर चुकी हैं, लेकिन दोनों का रिश्ता दर्दनाक ब्रेकअप के साथ खत्म हुआ था। जैस्मिन कई इंटरव्यू में इस दौर का जिक्र कर चुकी हैं और बता चुकी हैं कि उस समय उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
A surprise no one saw coming!
Jasmine Sandlas left fans speechless during her Dream Girl India Tour in Delhi as she introduced her fiancé live on stage, turning an already unforgettable concert into a truly special moment.
Congratulations to the happy couple! pic.twitter.com/d9zgykcbuo
— BritAsia TV (@BritAsiaTV) July 11, 2026
सगाई के साथ गानों से भी जीता दिल
इस खास मौके पर जैस्मिन ने अपनी आवाज का जादू भी बिखेरा। उन्होंने ‘पंजेबा’, ‘सिप सिप’, ‘लावां’, ‘शरारत’, ‘जाइए सजना’, ‘धुरंधर’, ‘तरस’, ‘इल्लीगल वेपन’ और ‘यार ना मिले’ जैसे हिट गानों से फैंस को खूब झुमाया।
गोल्डन लुक में छाईं जैस्मिन
सगाई के इस खास पल में जैस्मिन का अंदाज भी चर्चा में रहा। गोल्डन रंग के भारी एम्बेलिश्ड लहंगे और खूबसूरत जूलरी में वह किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। उनके चेहरे की खुशी और ग्लैमरस अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
ड्रीम गर्ल टूर से ज्यादा चर्चा लव स्टोरी की
दिल्ली से शुरू हुआ ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ अब मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ तक पहुंचने वाला है। लेकिन इस वक्त फैंस के बीच जैस्मिन के गानों से ज्यादा उनकी नई प्रेम कहानी के नए अध्याय की चर्चा हो रही है।

