Bank of Baroda Share Price: नोमुरा ने जून तिमाही के नतीजों के बाद घटाया टारगेट प्राइस, शेयर गिरा

बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के शेयर में 28 जुलाई को गिरावट दिखी। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने बीओबी के शेयर का टारगेट प्राइस घटा दिया है। उसने बैंक के जून तिमाही के नतीजों के बाद ऐसा किया है। उसने टारगेट प्राइस को 300 रुपये से घटाकर 280 रुपये कर दिया है। हालांकि, शेयर पर उसने अपनी रेटिंग ‘न्यूट्रल’ बनाए रखी है।

नोमुरा ने कहा है, “बीओबी के जून तिमाही के नतीजे कमजोर रहे। प्रोविजनिंग से पहले बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 6480 करोड़ रुपये रहा। यह साल दर साल आधार पर 13 फीसदी ज्यादा है। लेकिन तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 19 फीसदी कम है। यह अनुमान से 4 फीसदी कम है।”

ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, “जून तिमाही में बैंक की फीस से इनकम कम रही। इसका असर मुनाफे पर पड़ा। हालाांकि, कोर नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) तिमाही दर तिमाही आधार पर स्टेबल रहा।” हालांकि, रिपोर्ट में यह कहा गया है कि बैंक को एनएमसी ग्रुप के साथ 56.8 अरब रुपये के सेटलमेंट के असर को बर्दाश्त करना पड़ा।

जून तिमाही में ऑपरेटिंग प्रदर्शन कमजोर रहने के बावजूद क्रेडिट कॉस्ट कम रहने से प्रॉफिट को सपोर्ट मिला। बैंक की ग्रॉस लोन ग्रोथ साल दर साल आधार पर 18 फीसदी रही। हालांकि, तिमाही दर तिमाही आधार पर एडवान्सेज में 1 फीसदी गिरावट आई। डिपॉजिट ग्रोथ साल दर साल आधार पर 14 फीसदी रही। लेकिन, CASA रेशियो तिमाही दर तिमाही आधार पर 117 बेसिस प्वाइंट्स घटकर 37.7 फीसदी पर आ गया।

नोमुरा ने बैंक ऑफ बड़ौदा के FY27 के प्रति शेयर अर्निंग्स के अनुमान को 13 फीसदी तक घटाया है। इसकी बड़ी वजह एनएमसी सेटलमेंट है। हालांकि, उसने FY28 के प्रति शेयर अर्निंग्स अनुमान को अपरिवर्तित रखा है। बीओबी का शेयर 25 जुलाई को 2.05 फीसदी गिरकर 239 रुपये पर बंद हुआ। 2026 में यह शेयर 20 फीसदी से ज्यादा गिरा है।

28 जुलाई को शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक कारोबार के अंतिम कुछ मिनटों में हरे से लाल निशान में आ गए। सेंसेक्स 0.05 फीसदी यानी 46 अंक गिरकर 76,796 पर बंद हुआ। निफ्टी 0.02 फीसदी यानी 7 अंक गिरकर 23,990 पर क्लोज हुआ।

Bank of Baroda Q1 Results: प्रॉफिट 72% गिरकर 1278 करोड़ रुपये, एनएमसी सेटलमेंट का असर

Bank of Baroda Q1 Results: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 24 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान बैंक का प्रॉफिट 72 फीसदी गिरकर 1,278 करोड़ रुपये रहा। इसकी बड़ी वजह यूएई की एनएमसी हेल्थ के ज्वाइंट एडमिनिस्ट्रेटर्स के साथ बैंक का कोर्ट के बाहर करीब 5,700 करोड़ रुपये का सेटलमेंट है।

Bank of Baorda (BoB) को एक साल पहले की जून तिमाही में 4,541 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। जून तिमाही में बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 9.5 फीसदी बढ़कर 12,524 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 11,435 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में बैंक के नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NNPA) में हल्की कमी आई।

NNPA 10 बेसिस प्वाइंट्स घटकर 0.5 फीसदी पर आ गया। ग्रॉस एनपीए (GNPA) घटकर 1.99 फीसदी रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2.24 फीसदी था। बैंक ऑफ बड़ौदा का कैपिटल एडक्वेसी रेशियो (CAR) 16.31 फीसदी था। एक साल पहले की समान अवधि में यह 17.61 फीसदी था। इसका मतलब है कि बीते एक साल में में इसमें 130 बेसिस प्वाइंट्स की कमी आई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्लोबल एडवान्सेज जून तिमाही में 17.4 फीसदी बढ़कर 14.16 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 12.07 लाख करोड़ रुपये था। बैंक का डिपॉजिट 13.8 फीसदी बढ़कर 16.33 लाख करोड़ रुपये रहा।

BoB का शेयर 24 जुलाई को 1.27 चढ़कर 246.25 रुपये पर बंद हुआ। इस साल यह शेयर 18 फीसदी से ज्यादा गिरा है। बीओबी सरकारी बैंक है। इसने जून तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड का ऐलान नहीं किया।

Market Trend :गैप-डाउन शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड, आज इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Market View : गैप-डाउन शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी निचले स्तरों से 90 प्वाइंट सुधरकर 24100 के ऊपर दिख रहा है। बैंक निफ्टी सपाट कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप हल्की बढ़त के साथ आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। फार्मा के साथ-साथ कैपिटल गुड्स और रियल्टी में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 0.50 फीसदी चढ़े हैं। साथ ही केमिकल,तेल-गैस और NBFCs में भी हल्की बढ़त है। लेकिन IT और मेटल शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है। दोनों सेक्टर इंडेक्स 1.25 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। IT में इंफोसिस और LTM वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।

निफ्टी व्यू

ऐसे में मार्केट के ट्रेंड के बारे में बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी अपने 100 डे मूविंग एवरेज पर रेजिस्टेंस फेस कर रहा है। दो दिन पहले भी वहां पर एक प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली थी और कल भी हाई लेवल पे प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली है। लेकिन ऐसा लगता है कि निफ्टी का मेन ट्रेंड पॉजिटिव है और जब तक यह 10 डे और 20 डे मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड करता रहेगा, हर गिरावट पे खरीदारी करनी है। फाइनली निफ्टी 24,200 का आंकड़ा पार करके 24,450 पर स्थित 200 डे मूविंग एवरेज की तरफ जाने की कोशिश करेगा। ऐसे में 24,000 के आसपास कोई भी छोटा-मोटा डिप मिल जाए तो वो एक बढ़िया बाइंग अपॉर्चुनिटी रहेगी। इसके लिए 23,800 का स्टॉप लॉस लगा कर 24,450 के टारगेट सेट करें और। वहीं, अगर 24,200 के ऊपर ब्रेकआउट आ जाए तो फिर आपको 24,100 के स्टॉप लॉस से 24,450 के टारगेट के लिए खरीदारी करनी है।

बैंक निफ्टी व्यू

मानस जायसवाल ने कहा कि बैंक निफ्टी में भी ट्रेंड काफी पॉजिटिव बना हुआ है। यहां पर भी हायर टॉप फायर बॉटम बन रहे हैं। ऐसा लगता है कि बैंक निफ्टी 59,000 की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहा है। यहां से इसमें करीब-करीब 1000 पॉइंट की तेजी देखने को मिल सकती है। इसमें भी खरीदारी करने की राय रहेगी। इसके लिए 57,400 पर आपको स्टॉप लॉस लगाना होगा।

मानस जायसवाल के पसंदीदा शेयर

इनकी पहली पसंद है बजाज होल्डिंग्स (BAJAJ HOLDING)। स्टॉक में हायर टॉप,हायर बॉटम बनते दिखे हैं। स्टॉक ने कल अपने 200 डे मूविंग एवरेज को टेस्ट किया है। लेकिन जिस तरह के पैटर्न्स बने हैं उसको देख के लग रहा है कि स्टॉक अपने 200 मूविंग एवरेज को भी ब्रेक कर सकता है। ऐसे में यहां पर खरीदारी करने की राय रहेगी। इसमें 10,750 के स्टॉप लॉस से खरीदारी करनी है और आपके टारगेट 11,100 के आसपास के रहेंगे।

मानस जायसवाल का दूसरा रिकमेंडेशन पीएसयू बैंकिंग से है। कल पीएसयू बैंकिंग में लोअर लेवल पे बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिला था। दो दिन पहले हमने करेक्शन भी देखा था। लेकिन अब रैली रिज्यूम हो गई है तो बैंक ऑफ बड़ौदा में खरीदारी कर सकते हैं। स्टॉप लॉस आपको 283 का लगाना है और टारगेट आपको 292 का सेट करके चलना है।

 

Market View : निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।