फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया

इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। डलास स्टेडियम में हुए ग्रुप एल के मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया को 4-2 से हराया। 

इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी केन ने दो गोल दागे, जबकि जूड बेलिंगहैम और सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे मार्कस रैशफोर्ड ने एक गोल किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। क्रोएशिया ने शुरुआती मिनटों में इंग्लैंड के डिफेंस पर दबाव बनाया, लेकिन इंग्लैंड ने जल्द ही मुकाबले पर पकड़ बना ली।

12वें मिनट में इंग्लैंड के हाथ पेनल्टी लगी। पेनल्टी पर हैरी केन का पहला प्रयास गोलकीपर डोमिनिक लिवाकोविक ने रोक लिया, लेकिन नियम उल्लंघन के कारण पेनल्टी दोबारा कराई गई। दूसरे प्रयास में केन ने कोई गलती नहीं की और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, क्रोएशिया ने मैच में जल्द ही वापसी की। मार्टिन बटुरिना ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने एक बार फिर बढ़त हासिल की। कॉर्नर किक पर हैरी केन ने बेहतरीन हेडर लगाकर अपना दूसरा गोल किया और इंग्लैंड को 2-1 से आगे कर दिया।

Also Read : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हैरी केन का कमाल

पहले हाफ के अंत में क्रोएशिया ने स्कोर को फिर से बराबर कर दिया। स्टॉपेज टाइम में इवान पेरिसिक को कुछ जगह मिली और उन्होंने मूसा को पास दिया, जिन्होंने गेंद को गोल पोस्ट में डालकर ब्रेक तक स्कोर 2-2 कर दिया। दूसरे हाफ में इंग्लैंड अलग ही अंदाज में मैदान पर उतरा। खेल शुरू होने के केवल दो मिनट बाद जूड बेलिंगहैम ने शानदार व्यक्तिगत प्रयास करते हुए शानदार गोल दागा। उन्होंने दाईं ओर से बॉक्स में प्रवेश किया और सटीक शॉट लगाकर इंग्लैंड को मुकाबले में 3-2 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार आक्रमण जारी रखा। बेलिंगहैम, डेक्लान राइस और निको ओ’रेली ने कई मौके बनाए, लेकिन क्रोएशियाई गोलकीपर लिवाकोविक ने कुछ बेहतरीन बचाव कर अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा। दूसरी ओर, क्रोएशिया ने भी जवाबी हमले किए और मार्को पासालिक का एक जबरदस्त शॉट इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड ने शानदार तरीके से रोक दिया।

मैच के अंतिम पलों में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मार्कस रैशफोर्ड ने गोल करते हुए इंग्लैंड की जीत पर मुहर लगा दी। उन्होंने डिफेंडर को छकाते हुए गेंद को इंग्लैंड की ओर से चौथा गोल किया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने ग्रुप एल में तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और अपने विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान हैरी केन ने दो गोल कर एक और रिकॉर्ड बनाया। वह अब वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा पेनल्टी गोल (शूटआउट को छोड़कर) करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, जूड बेलिंगहैम ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Pic Credit : ANI

New Honda City vs Skoda Slavia: 2026 में कौन सी सेडान कार है बेस्ट? जानें फीचर्स से लेकर माइलेज तक पूरी डिटेल

New Honda City vs Skoda Slavia: आज के समय में सेडान कारों की लोकप्रियता भले ही पहले जैसी नहीं रही, लेकिन मिड-साइज सेडान सेगमेंट आज भी भारत में SUV के मुकाबले एक प्रीमियम और आरामदायक विकल्प के तौर पर मौजूद है। इस सेगमेंट में Honda City और Skoda Slavia जैसी कारें खासतौर पर काफी पसंद की जाती हैं। दोनों ही मॉडल्स मॉडर्न डिजाइन, बेहतर केबिन क्वालिटी और प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन इनकी ड्राइविंग फील और टारगेट ऑडियंस अलग है।

अब चलिए इन दोनों लोकप्रिय सेडान की कीमत, इंजन ऑप्शन, माइलेज, फीचर्स और बूट स्पेस के आधार पर तुलना करते हैं, और बताते हैं कि आपके लिए कौन सी कार सही रहेगी।

New Honda City vs Skoda Slavia: कीमत

Skoda Slavia इस मुकाबले में ज्यादा किफायती विकल्प है, जिसकी कीमत ₹10 लाख से ₹17.99 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसकी तुलना में, नई Honda City की कीमत ₹12 लाख से ₹21 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। Slavia दोनों ही रेंज (बेसिक और टॉप-एंड) में सस्ती है, लेकिन City अपने प्रीमियम दाम को मजबूत हाइब्रिड विकल्प और कई तरह के फीचर्स के साथ सही साबित करती है। जो ग्राहक ज्यादा वैल्यू चाहते हैं, उन्हें Slavia ज्यादा आकर्षक लग सकती है, जबकि जो लोग फ्यूल बचाना चाहते हैं और ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, वे City चुन सकते हैं।

बता दें कि Honda ने हाल ही में City को अपडेट किया है, वहीं उम्मीद है कि Skoda बड़े बदलावों के साथ Slavia का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी।

New Honda City vs Skoda Slavia: इंजन

Honda अपनी नई City में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन देना जारी रखेगी, जो 119hp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 124hp की पावर और 253Nm का टॉर्क देता है और इसे e-CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। दूसरी ओर, Skoda की सेडान में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलते हैं। 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर टर्बो इंजन 113hp की पावर और 178Nm का टॉर्क देता है, और यह 6-स्पीड मैनुअल या 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 148hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

New Honda City vs Skoda Slavia: माइलेज

Honda City का पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल में 17.77 km/l और CVT में 17.97 km/l का माइलेज देता है। वहीं इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन काफी ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट है, जो 27.26 km/l तक का माइलेज देने का दावा करता है।

दूसरी तरफ Skoda Slavia का 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मैनुअल में 20.32 km/l और ऑटोमैटिक में 18.73 km/l का माइलेज देता है। वहीं इसका 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल DSG वर्जन 19.36 km/l का माइलेज ऑफर करता है।

New Honda City vs Skoda Slavia: फीचर्स

दोनों ही सेडान कारें अच्छे फीचर्स के साथ आती हैं। इनमें LED लाइटिंग, 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, छह एयरबैग और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, City इस मामले में थोड़ी आगे है क्योंकि इसके हाइब्रिड वेरिएंट में लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, इसके हाइब्रिड मॉडल में रियर सनशेड और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं।

वहीं, Skoda Slavia इसका जवाब पावर्ड फ्रंट सीट्स, बड़े 8-इंच के पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट फॉग लैंप्स और इसके स्पोर्टी Monte Carlo एडिशन जैसे फीचर्स के साथ देती है।

New Honda City vs Skoda Slavia: बूट स्पेस

सामान रखने की जगह (बूट स्पेस) की बात करें तो Slavia को Honda City के 506 लीटर के मुकाबले 521 लीटर बूट स्पेस के साथ थोड़ी बढ़त मिलती है। हालांकि, यह अंतर सिर्फ 15 लीटर का है, लेकिन जो खरीदार अक्सर ज्यादा सामान के साथ यात्रा करते हैं, उनके लिए यह एक अहम बात हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Citroen eC3X भारत में लॉन्च, प्रीमियम फीचर्स और बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ, जानें कीमत

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी कांड, अब सर्विलांस स्टाफ रडार पर! RMO की भी खुलेगी कुंडली

Ram Mandir Donation Theft:

Ram Mandir Donation Theft: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में में मचे महा-हड़कंप के बीच अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक 'सर्जिकल स्ट्राइक' होने जा रहा है। आस्था के केंद्र राम मंदिर में हुए 'चढ़ावा चोरी प्रकरण' के बाद अब सरकार एक्शन मोड में है और वित्तीय पारदर्शिता के लिए सीधे मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की तैयारी कर ली गई है। लेकिन असली विस्फोट तो SIT की जांच में हुआ है।

 

19 घंटे के महामंथन के बाद जांच की आंच अब दानपात्र से निकलकर CCTV सर्विलांस विंग, गेट चेकिंग और हवाई यात्राएं करने वाले रसूखदार पुजारियों तक पहुंच चुकी है। इस बीच, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके प्रोटोकॉल से ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय को दूर रखा गया है।   

17 साल से नो ट्रांसफर! कैमरों का वो 'जादुई रिमोट' और RMO का रहस्य

जांच की परतें जैसे ही खुलीं, एक ऐसा चौंकाने वाला नाम सामने आया जिसने SIT के भी होश उड़ा दिए। यह नाम है रेडियो मेंटिनेंस ऑफिसर (RMO) का, जो पिछले 17 सालों से बिना किसी ट्रांसफर के राम मंदिर परिसर में अंगद की तरह पैर जमाए बैठा है। ALSO READ: अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला, आस्था के केंद्र पर 'चंदा चोरी' का साया, SIT जांच से मचा हड़कंप

 

CCTV का रिमोट कंट्रोल : मंदिर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने वाले सीसीटीवी कैमरों का पूरा कंट्रोल इसी अधिकारी के पास था। कैमरा कब बंद हुआ, कब चालू, किसका फुटेज गायब हुआ—सब इसके इशारे पर होता था।

 

चंपत राय से सीधा कनेक्शन : सूत्रों के मुताबिक, आरोपी टिन्नू यादव का बेहद करीबी यह अफसर सीधे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को रिपोर्ट करता था और इसके लिए परिसर में एक स्पेशल रूम भी अलॉट था। इस बीच, खबर है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के समय चंपत राय उनके प्रोटोकॉल में नहीं रहेंगे।  ALSO READ: अयोध्या में रामलला को चढ़ाया सबसे महंगा आम, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

 

संपत्ति की जांच शुरू : अब SIT ने इस 'रहस्यमयी' RMO की चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा तलब कर लिया है।

रडार पर 'हाई-फाई' पुजारी

चोरी के इस महा-जाल की आंच अब मंदिर के गर्भगृह और पुजारियों तक भी पहुंच गई है। सवाल उठ रहे हैं कि राम मंदिर के कुछ पुजारियों के पास अचानक इतना धन कहां से आ गया कि वे कई राज्यों की हवाई यात्राएं (Flight Travels) कर रहे हैं? क्या राम मंदिर के पुजारी होने का कोई अनुचित लाभ उठाया जा रहा है? SIT अब इन पुजारियों की भी कुंडली खंगालने की तैयारी में है।

19 घंटे का 'लाइव री-क्रिएशन' और रसूखदारों पर कसता शिकंजा

SIT की टीम ने लगातार दो दिनों तक कुल 19 घंटे तक राम मंदिर परिसर में डेरा डाले रखा। दानपात्र से पैसे निकालने से लेकर, गड्डियां बनाने और कैश काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया का लाइव निरीक्षण किया गया। इस चक्रव्यूह में अब कई बड़े नाम फंसने वाले हैं। 5 साल से जमे राम मंदिर चौकी प्रभारी की खुफिया जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जिसकी मर्जी के बिना मंदिर का एक भी वीआईपी पास नहीं बन सकता था, वो मुख्य कर्मचारी भी अब रडार पर है।

 

मुख्य आरोपी टिन्नू यादव भले ही खुद को बेकसूर बता रहा हो, लेकिन 19 घंटे के इस महा-मंथन ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ एक चोरी नहीं, बल्कि एक गहरा सिंडिकेट है। बहुत जल्द अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कई बड़े चेहरों से नकाब उतरने वाला है और एक बड़ा प्रशासनिक 'क्लीन-अप' देखने को मिलेगा!
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

UP School Summer Holidays Extended: यूपी के स्कूलों में छात्रों की मौज, गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मावकाश बढ़ा और अब 25 जून से खुलेंगे स्कूल

UP School Summer Holidays Extended: उत्तर प्रदेश सरकार के एक फैसले से राज्य के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की मौज हो गई है। प्रदेश सरकार ने राज्य में जारी मौजूदा हीटवेव के हालात को देखते हुए बेसिक एजुकेशन काउंसिल और मान्यता प्राप्त संस्थानों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी हैं। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिया गया है, जिसमें सरकार ने राज्य भर में बढ़ते तापमान के बीच बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा को मुख्य प्राथमिकता बताया है।

प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में एक आधिकारिक निर्देश जारी किया है। इस ऑर्डर के मुताबिक, अब हर साल 20 मई से 24 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी और छात्रों की नियमित कक्षाएं 25 जून से शुरू होंगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को स्कूल खुले थे, लेकिन नए ऑर्डर के साथ इसे बढ़ा दिया गया है और अब यह 25 जून को फिर से खुलेंगे।

22, 23 और 24 जून टीचर स्कूलों में उपस्थित रहेंगे 

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि शिक्षक व शिक्षणोत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। 25 जून से शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित होगा। शैक्षणिक गतिविधियों की तैयारियों के लिए 22, 23 और 24 जून को सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्कूलों में उपस्थित रहना होगा। इस दौरान लेसन प्लान तैयार करने, मिड-डे मील की व्यवस्था, पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, विद्यालय परिसर, रसोई और शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था तथा स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब को क्रियाशील रखने जैसे कार्य पूरे किए जाएंगे।

21 जून को स्कूलों में होगा सामूहिक योगाभ्यास 

आदेश में यह भी कहा गया है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया जाएगा।

220 कार्य दिवसों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा

अधिकारियों ने बताया कि सरकारी आदेश में राइट टू एजुकेशन (RTE) एक्ट के प्रावधानों का पालन करने पर भी जोर दिया गया है। इसके तहत हर शैक्षिक सत्र के दौरान कम से कम 220 कामकाजी दिनों और नियमित शिक्षण गतिविधियों को सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला मजिस्ट्रेट (DMs) को कोई भी लोकल छुट्टी घोषित करने से पहले इन कानूनी जरूरतों को ध्यान में रखने की सलाह दी गई है। सरकार ने स्कूलों को बिना रुकावट बिजली, पीने का पानी और दूसरी बेसिक सुविधाएं देने का भी निर्देश दिया है।

ICAI CA 2026 Result May Session: सीए मई 2026 में नूर सिंगला, रितिज सर्राफ और सोहन मांजरेकर ने किया टॉप, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट

हिमाचल के चंबा में खाई में गिरी कार, 7 की मौत

accident in chamba

Himachal Pradesh Accident News : हिमाचल प्रदेश के चंबा में बुधवार रात हुए एक दिल दहला देने वाले हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मरने वालों में सभी लोग महल गांव के बताए जा रहे हैं। ALSO READ: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही कनिका का अब होगा इलाज, 9 करोड़ का इंजेक्‍शन लगेगा, जमा हुए 8 करोड़ 23 लाख

 

बताया जा रहा है कि चंबा मसरूड़ मार्ग पर यह हादसा उस समय हुआ जब बोलेरो में सवार सभी लोग काकड़ोथा गांव में मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। कार में सवार सभी लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल है। मृतकों में 3 सगे भाई भी है।

 

गाड़ी खाई में गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अंधेरे की वजह से राहत और बचाव कार्यों में काफी मुश्किलें आई। ALSO READ: डॉक्‍टरों को मुफ्त गोवा-थाईलैंड ट्रिप, हजारों की शराब पार्टीज, मरीजों की जेब पर पल रहा है 'प्रोपेगेंडा मेडिसिन माफिया'

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला। मृतकों की पहचान की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की आगे जांच चल रही है।

edited by : Nrapendra Gupta 

ITR Filing 2026: कब तक भरना है ITR, देरी पर कितना लगेगा जुर्माना; जानिए हर एक डिटेल

ITR Filing 2026: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग का सीजन शुरू हो चुका है। टैक्सपेयर्स लगातार AY 2026-27 की डेडलाइन सर्च कर रहे हैं। असेसमेंट ईयर (AY) 2026-27, फाइनेंशियल ईयर (FY) 2025-26 की कमाई से जुड़ा है। ऐसे में हर टैक्सपेयर के लिए यह जानना जरूरी है कि उसे कब तक ITR फाइल करना है। तय समयसीमा चूकने पर लेट फीस, ब्याज और दूसरी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

AY 2026-27 के लिए ITR फाइलिंग की डेडलाइन

इनकम टैक्स विभाग ने अलग-अलग तरह के टैक्सपेयर्स के लिए अलग-अलग डेडलाइन तय की हैं।

टैक्सपेयर की कैटेगरीआखिरी तारीख
ITR-1 या ITR-2 भरने वाले व्यक्ति और HUF (ऑडिट नहीं)31 जुलाई 2026
ITR-3 या ITR-4 भरने वाले बिजनेस और प्रोफेशनल टैक्सपेयर (ऑडिट नहीं)31 अगस्त 2026
जिनके खातों का ऑडिट जरूरी है31 अक्टूबर 2026
ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों के दायरे में आने वाले टैक्सपेयर30 नवंबर 2026
बिलेटेड रिटर्न31 दिसंबर 2026
रिवाइज्ड रिटर्न31 मार्च 2027

इस बार एक अहम बदलाव भी हुआ है। ITR-3 और ITR-4 भरने वाले नॉन-ऑडिट टैक्सपेयर्स को अब 31 जुलाई की जगह 31 अगस्त 2026 तक रिटर्न दाखिल करने का समय मिलेगा।

डेडलाइन छूट गई तो क्या होगा?

अगर आप तय तारीख तक ITR फाइल नहीं कर पाते हैं तो भी रिटर्न दाखिल करने का मौका खत्म नहीं होता। आप 31 दिसंबर 2026 तक बिलेटेड रिटर्न भर सकते हैं। हालांकि, इसके कुछ नुकसान हो सकते हैं।

सबसे पहले आपको लेट फाइलिंग फीस देनी पड़ सकती है। अगर कोई टैक्स बकाया है तो उस पर ब्याज भी लगेगा। कुछ नुकसान (Losses) को अगले सालों में कैरी फॉरवर्ड करने की सहूलियत भी नहीं मिलेगी। कई मामलों में टैक्स रिफंड मिलने में भी देरी हो जाती है।

समय पर ITR भरने के फायदे

समय पर ITR फाइल करना सिर्फ नियमों का पालन भर नहीं है, बल्कि इसके कई व्यावहारिक फायदे भी हैं। समय पर रिटर्न भरने से टैक्स रिफंड जल्दी मिलता है।

अगर आपको भविष्य में होम लोन, पर्सनल लोन या किसी अन्य तरह की क्रेडिट सुविधा लेनी है तो ITR अहम दस्तावेज माना जाता है। वीजा और इमिग्रेशन से जुड़ी प्रक्रियाओं में भी ITR काम आता है। समय पर फाइलिंग करने से टैक्स विभाग की ओर से नोटिस या पेनाल्टी का जोखिम भी कम हो जाता है।

ITR भरने से पहले ये बातें जरूर जांच लें

रिटर्न फाइल करने से पहले कुछ जरूरी चीजों को चेक कर लेना चाहिए ताकि बाद में कोई गलती न हो।

सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपने सही ITR फॉर्म चुना है। इसके बाद Form 26AS, AIS और प्री-फिल्ड डेटा का मिलान करें। अपनी आय के सभी स्रोतों की सही जानकारी दें और बैंक अकाउंट डिटेल्स को दोबारा जांच लें।

सिर्फ उन्हीं डिडक्शन और छूट का दावा करें जिनके लिए आप वास्तव में पात्र हैं। रिटर्न जमा करने से पहले पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें और फाइलिंग के बाद ई-वेरिफिकेशन करना बिल्कुल न भूलें।

लेट फाइलिंग पर कितना जुर्माना?

डेडलाइन चूकने पर सेक्शन 234F के तहत लेट फाइलिंग फीस लग सकती है। अगर आपकी कुल सालाना आय 5 लाख रुपये से ज्यादा है तो अधिकतम 5,000 रुपये तक की फीस देनी पड़ सकती है। वहीं, अगर आपकी कुल आय 5 लाख रुपये या उससे कम है तो अधिकतम 1,000 रुपये की फीस लग सकती है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीस तब भी देनी होगी, जब आप बाद में तय समयसीमा के भीतर बिलेटेड रिटर्न दाखिल कर दें।

CA की छुट्टी… AI ने भरा इनकम टैक्स रिटर्न! ‘Claude’ के इस वायरल प्रॉम्प्ट पर छिड़ी बहस

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

ज्वेलरी पार्क प्रेजेंटेशन में गूंजा मेरठ का नाम, देश के प्रमुख कारोबार के रूप में मिलेगा मंच

Meerut’s name resonated during jewellery park presentation

Jewellery Park : मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) हॉल में प्रस्तावित ज्वेलरी पार्क एवं फ्लैटेड फैक्टरी परियोजना का भव्य प्रेजेंटेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्तुत नक्शे और परियोजना की विस्तृत योजना को उपस्थित अतिथियों एवं व्यापारियों ने सराहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान मेरठ को देश के प्रमुख ज्वेलरी हब के रूप में विकसित करने की कर समृद्धि के द्वार खोलने की चर्चा की केंद्र रहा।

 

ज्वेलरी कारोबार को मिलेगा आधुनिक मंच

प्रेजेंटेशन में स्काईलाइन आर्किटेक्ट्स ने बताया कि प्रस्तावित वेदव्यासपुरी ज्वेलरी पार्क मेरठ के स्वर्ण, रजत एवं रत्न कारोबार को समर्पित एक अत्याधुनिक परियोजना होगी। इसका उद्देश्य कारीगरों, निर्माताओं, थोक व्यापारियों, खरीदारों एवं बड़े शोरूम संचालकों को एक ही परिसर में आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़ना है।

 

परियोजना में छोटे कारीगरों से लेकर बड़े व्यापारियों तक सभी के लिए अलग-अलग श्रेणी की यूनिट्स का प्रावधान किया गया है। भवन का बाहरी स्वरूप ज्वेलरी डिजाइन से प्रेरित होगा, जिसमें आधुनिक वास्तुकला के साथ कलात्मक नक्काशी और ग्लास फसाड का उपयोग किया जाएगा।

 

मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

प्रस्तावित परिसर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC), कॉन्फ्रेंस हॉल, ज्वेलरी म्यूजियम, बैंक, एनबीएफसी कार्यालय, बुलियन ट्रेडिंग डेस्क, कैफेटेरिया एवं रूफटॉप रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

Meerut’s name resonated during jewellery park presentation

आम नागरिकों, व्यापारियों, कारीगरों एवं कीमती धातुओं के आवागमन के लिए अलग-अलग मार्ग और सुरक्षा प्रोटोकॉल निर्धारित किए जाएंगे। परिसर में अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था और सुरक्षित लॉजिस्टिक कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।

 

पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर

परियोजना को GRIHA 5-स्टार ग्रीन रेटिंग मानकों के अनुरूप विकसित करने की योजना है। इसके तहत सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा दक्ष ग्लास, जल संरक्षण प्रणाली, अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण तथा जीरो-वेस्ट प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएं शामिल की जाएंगी।

 

प्रस्तुति में बताया गया कि जिस प्रकार बेल्जियम हीरा व्यापार और दुबई स्वर्ण कारोबार के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं, उसी प्रकार यह परियोजना मेरठ को ज्वेलरी उद्योग के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

 

अधिकारियों ने दिया सहयोग का भरोसा

एमडीए सचिव अर्पित गुप्ता ने कहा कि यह देश में अपनी तरह की पहली परियोजना होगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडेय ने आश्वासन दिया कि परियोजना को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सर्राफा व्यापारियों एवं आभूषण निर्माताओं को अधिकतम लाभ मिल सके।

GJEPC के रीजनल डायरेक्टर आशुतोष श्रीवास्तव ने भी केंद्र सरकार स्तर पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि प्रस्तुत डिजाइन अद्वितीय है और इसे गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाना चाहिए।

 

व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान

प्रेजेंटेशन के बाद व्यापारियों ने परियोजना से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। नरेश माहेश्वरी ने शहर के सर्राफा बाजार के विकास को लेकर सवाल उठाया, जिस पर एमडीए सचिव ने स्वयं बाजार का निरीक्षण करने की बात कही।

 

आनंद प्रकाश द्वारा फायर सेफ्टी, मेंटेनेंस और भविष्य के मानकों को लेकर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए चीफ आर्किटेक्ट सिकंदर मसूद ने बताया कि परिसर में विश्वस्तरीय अग्निशमन उपकरण लगाए जाएंगे तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि भवन का रखरखाव एक पेशेवर निजी एजेंसी द्वारा किया जाएगा। ज्वेलरी निर्माण के दौरान एकत्रित होने वाली धूल तथा एसटीपी से होने वाली आय का उपयोग भी मेंटेनेंस खर्च में किया जा सकेगा।

 

शम्मी सपरा के मूल्य संबंधी प्रश्न पर बताया गया कि परियोजना में यूनिट्स की कीमत लगभग 5000 रुपए प्रति वर्ग फुट से 20000 रुपए प्रति वर्ग फुट तक प्रस्तावित है, ताकि कारीगरों और मध्यम वर्गीय व्यापारियों को भी अवसर मिल सके।

 

कारीगरों के आवास संबंधी प्रश्न पर अर्पित गुप्ता ने बताया कि परियोजना के निकट एमआईजी आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

तालियों की गूंज के साथ हुआ समापन

प्रेजेंटेशन के अंत में पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। उपस्थित व्यापारियों और अतिथियों ने विश्वास जताया कि यह परियोजना मेरठ को ज्वेलरी उद्योग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महामंत्री विजयआनन्द अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) के सचिव अर्पित गुप्ता, उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडेय, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, स्काईलाइन आर्किटेक्ट्स के चीफ आर्किटेक्ट सिकंदर मसूद तथा जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) के रीजनल डायरेक्टर (नॉर्थ) आशुतोष श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के संरक्षक रवि प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष राकेश प्रकाश अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, शम्मी सपरा तथा अन्य पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। वरिष्ठ बिल्डर अशोक गर्ग, आर्किटेक्ट विनय गोयल, चार्टर्ड अकाउंटेंट रमाकांत जैन एवं सौरभ जैन का भी सम्मान किया गया।
Edited By : Chetan Gour

दुर्लभ बीमारी से जूझ रही अनिका का अब होगा इलाज, 9 करोड़ का इंजेक्‍शन लगेगा, जमा हुए 8 करोड़ 23 लाख

Kanika

इंदौर की अनिका शर्मा के लिए अब तक 8 करोड़ 23 लाख रुपए इकट्ठा हो गए हैं। अब माता-पिता को इंजतार है कि जिन्होंने राशि देने का वादा किया था वह भी जल्द राशि उपलब्ध करा दें तो उनकी बेटी का इलाज जल्द शुरू हो सकेगा।

दरअसल, इलाज के लिए 9 करोड़ रुपये की जरूरत है और 8.23 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं। 70 लाख रुपये की और मदद मिलते ही इलाज के लिए उसे इंजेक्शन लगाया जाएगा।

बता दें कि अनिका के लिए लंबे समय से राशि एकत्र करने का अभियान चल रहा है। अब तक जमा हुई यह राशि इंदौर निवासी उसके माता-पिता ने क्राउडफंडिंग के जरिए एकत्र की। कुछ एनजीओ ने भी इस काम में उनकी मदद की। अनिका को सबसे बड़ी मदद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रतीक कवात्रा ने की है। उन्होंने 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी है। इलाज के लिए माता-पिता ने इंदौर से भी 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जुटाई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे शहरों का रुख किया और वहां से भी राशि एकत्र की।

वजन नहीं बढ़ने देने की थी चुनौती : अनिका को जो इंजेक्शन लगना है, उसके लिए मेडिकल शर्त यह थी कि बच्ची का वजन 13 किलो से ज्यादा न हो। इस कारण माता-पिता बच्ची को लिक्विड डाइट पर रख रहे थे, लेकिन परिवार के पास समय कम था, क्योंकि वजन नियंत्रित रखने के प्रयास में कनिका को कमजोरी भी आ रही थी। हालांकि, इससे पहले ही आवश्यक राशि लगभग जुट चुकी है। इससे अनिका की मदद के लिए जुटे लोगों ने राहत की सांस ली है।

कोर्ट ने कहा था लाड़ली बहना नहीं है : अनिका को तय समय-सीमा में मदद नहीं मिलने पर परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में दूसरी बार सुनवाई हुई। इस दौरान कनिका के वकीलों के तर्क सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सरकारी वकील से कड़े शब्दों में पूछा कि क्या यह बच्ची प्रदेश की लाड़ली बहना नहीं है? अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Trading Strategy : निफ्टी-बैंक निफ्टी के लॉन्ग सौदों में बने रहें, सपोर्ट के पास आने पर और पोजीशन जोड़ें

Trading Strategy : बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी का मोमेंटम बना हुआ। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 24100 के ऊपर टिका हुआ है। HDFC BANK, ICICI BANK ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी में 300 अंकों से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। वहीं, वोलैटीलिटी इंडेक्स INDIA VIX 3% फिसलकर 13 पर आ गया है।

आज सरकारी बैंक,रियल्टी और कैपिटल मार्केट शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़े हैं। कैपिटल मार्केट इंडेक्स में 5% से ज्यादा की तेजी के साथ CDSL वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। हालांकि एक्सेंचर के नतीजों से पहले IT शेयरों में आज तेज बिकवाली आई है। साथ ही मेटल और तेल-गैस शेयरों में हल्का दबाव है।

बाजार: रेंज वाला दिन

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी रेंज में है,लेकिन सपोर्ट और रजिस्टेंस के बीच ही घूम रहा है। ठीक खरीदारी के जोन से आज फिर रिकवरी आई। बैंक निफ्टी में पहला एग्रेसिव टारगेट 58,000 लगभग हिट हुआ है। इसके बाद अगला एग्रेसिव टारगेट 60,000 का है। मिडकैप और स्मॉलकैप में फिर अच्छी तेजी आई है। सिर्फ लार्जकैप IT शेयरों में एक बार फिर रैली फेल होती दिखी है। चुनिंदा कैपिटल मार्केट शेयरों में तेजी है।

बाजार: अब आगे क्या?

हमारी रणनीति वही रहेगी जो कुछ समय से है। निफ्टी और बैंक निफ्टी के लॉन्ग सौदों में बने रहें। मंथ एंड कॉल्स में बने रहें और सपोर्ट में पोजीशन जोड़ें। हर रैली पर अपना SL ऊपर लेते रहें। जरूरी नहीं कि आपको दोनों तरफ के हर मूव पकड़ने हैं। धीरे-धीरे करेंसी भी सुधर रही है। इंडिया VIX भी अब कम्फर्ट जोन में आ चुका है। PCR अभी भी ओवरबॉट नहीं है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अब भी काफी मौके हैं।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,000-24,050 पर सपोर्ट और 24,200-24,250 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी पर रणनीति साझा करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि अब अपने ट्रेलिंग SL को 57,500 पर ले आएं। 58,000 के ऊपर टिका तो 58,500 और 59,000 अगले लक्ष्य होंगे। पूरी सीरीज के लिए 60,000 का एग्रेसिव लक्ष्य बरकरार है।

 

India-UK FTA : शराब बनाने वाली कंपनियों के शेयरों को लगे पंख, USL पर जेपी मॉर्गन भी बुलिश

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हैरी केन का कमाल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हैरी केन ने इंग्लैंड की पहली जीत में अहम भूमिका निभाई। केन के दो दमदार गोल की बदौलत इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया। केन ने इन दो गोल के साथ ही खास उपलब्धि को भी अपने नाम कर लिया है।  

हैरी केन इंग्लैंड की ओर से फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान गैरी लिनेकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। केन विश्व कप में अब लिनेकर के बराबर 10 गोल कर चुके हैं। इस मुकाबले से पहले लिनेकर की बराबरी करने के लिए केन को 2 गोल की दरकार थी। केन ने पहले ही हाफ में दो गोल करते हुए लिनेकर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

केन ने 12वें मिनट में स्पॉट से अपना पहला गोल किया, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में पांच पेनल्टी (शूटआउट को छोड़कर) करने वाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं, हाफ टाइम से ठीक पहले उन्होंने मैच में अपना दूसरा गोल दागा। हैरी केन ने साल 2018 में अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप खेला था। इस विश्व कप में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था और हैरी केन 6 गोल के साथ गोल्डन बूट जीतने में सफल रहे थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे थे। इसके बाद 2022 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और सेनेगल और फ्रांस के खिलाफ 2 गोल किए।

Also Read : ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर लगी मुहर

हैरी केन इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। केन 2018 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल, 2020 और 2024 में यूरो कप का फाइनल खेलने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहे हैं। केन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत भी शानदार अंदाज में की है। क्रोएशिया के खिलाफ केन के अलावा इंग्लैंड की तरफ से जूड बेलिंगहैम और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल दागा।

इंग्लैंड के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

हैरी केन – 12 मैच में 10 गोल

गैरी लिनेकर – 12 मैच में 10 गोल

ज्योफ हर्स्ट – 6 मैच में 5 गोल

बॉबी चार्लटन – 14मैच में 4 गोल

माइकल ओवेन – 12 मैच में 4 गोल

डेविड बेकहम – 13 मैच में 3 गोल

स्टीवन गेरार्ड – 12 मैच में 3 गोल

मार्कस रैशफोर्ड – 11 मैच में 3 गोल

रोजर हंट – 6 मैच में 3 गोल

डेविड प्लैट – 6 मैच में 3 गोल

बुकायो साका – 4 मैच में 3 गोल

नेट लॉफ्टहाउस – 2 मैच में 3 गोल

Pic Credit : ANI