WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

whatsapp

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 2  नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इन अपडेट्स का उद्देश्य यूजर्स के लिए ऑनलाइन स्टेटस देखना और चैट बैकअप को मैनेज करना पहले से अधिक आसान बनाना है।

ALSO READ: Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

ऑनलाइन स्टेटस दिखाने के लिए आएगा ग्रीन डॉट

WhatsApp फिलहाल एक नए ग्रीन ऑनलाइन इंडिकेटर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर यूजर की प्रोफाइल फोटो पर एक छोटा हरा बिंदु (Green Dot) दिखाएगा, जिससे तुरंत पता चल जाएगा कि संबंधित व्यक्ति उस समय WhatsApp पर एक्टिव है।

 

यह फीचर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मिलने वाले ऑनलाइन इंडिकेटर की तरह काम करेगा। फिलहाल यह सुविधा एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.24.5 में देखी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ग्रीन डॉट की विजिबिलिटी मौजूदा प्राइवेसी सेटिंग्स से जुड़ी रहेगी, यानी यूजर्स अपने ऑनलाइन स्टेटस पर पूरा नियंत्रण बनाए रख सकेंगे।

 

भविष्य में यह ग्रीन डॉट मौजूदा 'Online' टेक्स्ट लेबल की जगह भी ले सकता है।

 

WhatsApp में मिलेगा नया बैकअप मैनेजमेंट सेक्शन

दूसरा फीचर बैकअप मैनेजमेंट से जुड़ा है, जिस पर अभी काम चल रहा है। WhatsApp ऐप में एक विशेष सेक्शन जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जहां यूजर्स अपने बैकअप देख सकेंगे, अनावश्यक फाइलों को डिलीट कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर डुप्लीकेट बैकअप भी बना सकेंगे। इससे स्टोरेज मैनेजमेंट आसान होगा और पुराने चैट डेटा की वजह से होने वाली अव्यवस्था कम होगी।

 

Google भी करेगा मदद

 

WhatsApp के आगामी फीचर्स को बेहतर बनाने के लिए Google भी सहयोग कर रहा है। Google Play Services के वर्जन 26.23 के साथ एंड्रॉयड यूजर्स को जल्द ही फोन की सेटिंग्स में ही WhatsApp बैकअप विकल्प दिखाई दे सकते हैं। इसके जरिए Google Drive बैकअप और स्टोरेज कंट्रोल को मैनेज करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। यूजर्स को शॉर्टकट और डायरेक्ट एक्सेस जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

ALSO READ: Bharat Bhushan Tiwari : कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

कब मिलेंगे ये फीचर्स?

फिलहाल दोनों फीचर्स टेस्टिंग और डेवलपमेंट चरण में हैं और आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, रोलआउट के बाद ऑनलाइन यूजर्स की पहचान करना और पुराने बैकअप को व्यवस्थित करना काफी आसान हो जाएगा। Edited by : Sudhir Sharma

19 साल पहले Indian Idol हारी थी | आज A. R. Rahman के साथ गाया | Deepali Sahay | Main Vaapas Aaunga |

19 साल पहले Indian Idol से बाहर हुई दीपाली सहाय को उस वक्त Mini Mathur ने कहा था-
“एक दिन पूरी दुनिया आपकी आवाज़ गुनगुनाएगी।”
आज वही बात सच हो चुकी है।
बिहार की रहने वाली दीपाली सहाय ने हार के बाद भी हार नहीं मानी। लाइव कॉन्सर्ट्स, भोजपुरी गाने, एक्टिंग और डायरेक्शन तक का सफर तय करने के बाद आज उन्हें A. R. Rahman के साथ “Main Vaapas Aaunga” फिल्म में गाने का मौका मिला।
उनका गाना “Tere Pass Main” आज लोगों के दिलों तक पहुंच रहा है।
@deepalisahay

Indian Idol Deepali Sahay, Bhojpuri Singer, Tere Pass Main Song Singer

19 साल पहले Indian Idol हारी थी | आज A. R. Rahman के साथ गाया | Deepali Sahay | Main Vaapas Aaunga |

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

Gold Silver Rates Today: देश और विदेश में सोने और चांदी में तेजी, इन वजहों से कीमती मेटल्स की बढ़ी चमक

देश और विदेश में सोने और चांदी में 22 जून को तेजी लौट आई। इससे विदेशी बाजारों में तीन दिनों से सोने में जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। इधर, भारत में गोल्ड और फ्यूचर्स में तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में भी दोनों कीमती मेटल्स की चमक बढ़ी।

चांदी में 4800 रुपये का उछाल

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,700 रुपये चढ़कर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 4,800 रुपये के उछाल के साथ 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 19 जून यानी शुक्रवार को चांदी में 8,040 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.2 फीसदी चढ़कर 4,028 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 19 जून को सोना गिरकर 11 जून के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया था।

गोल्ड फ्यूचर्स-सिल्वर फ्यूचर्स में भी तेजी

इधर, इंडिया में गोल्ड फ्यूचर्स और सिल्वर फ्यूचर्स में भी तेजी दिखा। शाम के कारोबार में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स 1.21 फीसदी यानी 1,777 रुपये चढ़कर 1,48,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। सिल्वर फ्यूचर्स 2 फीसदी के उछाल के साथ 2,37,877 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा था।

क्रूड में गिरावट का सेंटीमेंट पर असर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान के बीच डील की बातचीत पॉजिटिव रहने पर क्रूड में गिरावट आई। उधर, फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख का असर इनवेस्टर्स पर पड़ा है। इंडिपेंडेंट एनालिस्ट रॉस नोरमैन ने कहा कि हॉट मनी ऑयल से निकलकर गोल्ड में आ रहा है। इसका असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।

फेड के रुख से सोने में तेजी पर लगेगी लगाम

हालांकि उन्होंने कहा कि अभी इस तेजी को गोल्ड के रुख में बदलाव के रूप में नहीं देखा जा सकता। इसकी वजह यह है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपना रुख आक्रामक बनाए रखने का संकेत दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेड की कमेंट्री से लगता है कि शॉर्ट टर्म में इंटरेस्ट रेट बढ़ सकता है। यह गोल्ड की कीमतों के लिए अच्छा नहीं होगा।

गोल्ड ईटीएफ में फिर से बढ़ रही दिलचस्पी

इस बीच, मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट्स ने 19 जून को एक रिपोर्ट में पेश की। इसमें कहा गया है कि इस साल की दूसरी तिमाही में गोल्ड के 5,200 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान है। इसकी बड़ी वजह यह है कि फिर से गोल्ड ईटीएफ में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ती दिख रही है।

यह भी पढ़ें: क्रू़ड ऑयल की कीमतें 60 डॉलर से नीचे जा सकती हैं, डिमांड के मुकाबले ज्यादा सप्लाई का असर कीमतों पर पड़ेगा

 

मध्यपूर्व में शांति का पॉजिटिव असर

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि जियोपॉलिटिकल टेंशन में कमी का असर सेंटिमेंट पर पड़ा है। अमेरिका-ईरान के बीच डील को लेकर बातचीत जारी रहने की खबरें हैं। इससे मध्यपूर्व में शांति बहाल होगी। इससे फिर से सोने और चांदी में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है। 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से बुलियन में गिरावट देखने को मिली थी।

Lucknow Fire: बचने के लिए बाथरूम में छिपे, छत से लगाई छलांग…लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड अब तक 14 छात्रों की मौत

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक बेहद ही दर्दनाक घटना घटी है। लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना दमकल को दी। हादसे में अब तक 14 छात्रों की मौत हो गई है। वहीं कई स्टूडेंट्स घायल बताए जा रहे हैं। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई। आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि कई लोग इमारत से बाहर निकलने के लिए छज्जों और अन्य हिस्सों का सहारा लेते नजर आए।

13 छात्रों का किया गया रेस्क्यू

इस भयानक अग्निकांड की त्रासदी और इसमें जान गंवाने वाले मासूमों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बेहद भावुक हो गए।  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि अब तक 13 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर और दुखद घटना है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इमारत के अंदर काफी धुआं भरा हुआ है, जिससे बचाव कार्य में कठिनाई हो रही है। भवन के हर हिस्से और हर कमरे की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर कोई व्यक्ति फंसा न रह जाए। उन्होंने कहा कि इमारत में बड़ी मात्रा में लकड़ी का फर्नीचर था, जिसके जलने से घना धुआं फैल गया और कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था।

घटना को लेकर जांच के आदेश

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह एक एनिमेशन प्रशिक्षण केंद्र था, जहां छात्र कार्टून और ग्राफिक्स से जुड़ी पढ़ाई करने आते थे। ब्रजेश पाठक ने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायल छात्रों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनकी उम्र लगभग 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है। घटना को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रमुख सचिव (गृह) और पुलिस महानिदेशक को मौके पर बुलाया गया है। उन्हें आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम योगी ने रद्द किया अपना कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलने पर अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही रद कर दिया। अलीगढ़ में CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ की घटना पर कहा कि मुझे अभी लखनऊ में हुए हादसे की जानकारी मिली है। आग की घटना में कुछ बच्चों की दुखद मौत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। इस दुखद घटना के चलते मैं तुरंत लखनऊ लौट रहा हूं।

‘उत्तर प्रदेश स्पीड मैनेजमेंट पॉलिसी’ से रुकेंगे सड़क हादसे

UP Speed Management Policy 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर कई अभियान चला रही है। सड़क हादसों को रोकना योगी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इसी क्रम में आईआईटी खड़गपुर के विशेषज्ञ और उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग मिलकर ‘उत्तर प्रदेश स्पीड मैनेजमेंट पॉलिसी’ पर काम कर रहे हैं।

इसके तहत हाईवे और एक्सप्रेसवे की तरह ही शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर भी वैज्ञानिक आधार पर गति सीमा निर्धारित करना है। इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों की रोकथाम कर लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। पॉलिसी का फाइनल ड्राफ्ट जल्द ही प्रदेश सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

स्टेट रोड सेफ्टी टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी की बैठक

हाल में उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में स्टेट रोड सेफ्टी टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईआईटी खड़गपुर के विशेषज्ञों द्वारा तैयार उत्तर प्रदेश स्पीड मैनेजमेंट पॉलिसी के ड्राफ्ट पर विस्तृत चर्चा हुई। नीति का उद्देश्य वैज्ञानिक और एविडेंस-बेस्ड अप्रोच के माध्यम से सड़कों पर सुरक्षित गति सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर को कम करना है।

 

इसके तहत केवल राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे ही नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्रों की व्यस्त सड़कों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास के मार्गों तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के लिए भी उपयुक्त गति सीमा तय की जाएगी। इससे अनियंत्रित गति पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी।

प्रदेश सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा ड्राफ्ट

आईआईटी खड़गपुर के विशेषज्ञों और परिवहन विभाग ने इस पॉलिसी के लिए प्रदेशभर में विस्तृत अध्ययन किया है। तैयार किए गए पॉलिसी ड्राफ्ट पर चर्चा के दौरान परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, जिन्हें शामिल करते हुए संशोधन किया जाएगा। इसके बाद परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश स्पीड मैनेजमेंट पॉलिसी को प्रदेश सरकार के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजेगा। मंजूरी मिलने के बाद यह पॉलिसी प्रदेश के विभिन्न विभागों के सहयोग से लागू की जा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि सड़कों की प्रकृति और यातायात घनत्व के अनुरूप गति सीमा तय होने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

 

वहीं विभाग सेफ सिस्टम अप्रोच के तहत सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित गति, सुरक्षित सड़क यात्री, सुरक्षित वाहन और पोस्ट-क्रैश केयर पर भी ध्यान दे रहा है। साथ ही सुरक्षित गति ऑडिट, प्रवर्तन व्यवस्था, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, वाहन फिटनेस निरीक्षण, जनजागरूकता अभियान के जरिए भी सुरक्षित यातायात सुनिश्चित कर रहा है।

Lucknow: लखनऊ की कोचिंग सेंटर में आग, 14 स्टूडेंट की मौत…मचा हड़कंप

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई स्टूडेंट्स घायल बताए जा रहे हैं। लखनऊ के अलीगंज इलाके में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस घटना पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने खेद जताया है।

अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे उषा मेहता मार्ग स्थित एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।

 फायर ब्रिगेड के लोग अंदर मौजूद

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, “कुल तेरह बच्चों को अभी बाहर निकाला गया है। उन सभी को हॉस्पिटल भेज दिया गया है। ये एक बड़ी घटना है। अंदर धुआं है और हर एक चीज को हटाकर चेक किया जा रहा है। हर कमरे की जांच की जा रही है।” डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने आगे कहा, “अंदर बहुत सारा लकड़ी का फर्नीचर था और उस फर्नीचर से निकलने वाले धुएं से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। फायर ब्रिगेड के लोग अंदर हैं। NDRF की टीमें मौके पर हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एक एनिमेशन सेंटर में लगी, जहां बच्चे कार्टून और एनिमेशन से जुड़े कोर्स सीखने आते थे।”

कैसे लगी घटना अभी इसकी जानकारी नहीं

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने आगे कहा, ” मुझे अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि ये घटना कैसे शुरू हुई… घायलों को KGMC ट्रॉमा सेंटर भेजा जा रहा है। वे लगभग 16-17 साल के थे… घटना की हाई-लेवल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) और DGP को मौके पर बुलाया गया है और उन्हें कारणों की जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मैंने अपनी आंखों से 14 लाशें देखीं”

फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग पर नियंत्रण पाने के लिए 14 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया, जिनमें 1 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म वाहन भी शामिल है। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है।

मां बनने के बाद महिला क्रिकेटर कैसे उतरें मैदान पर, ICC ने जारी किए दिशा निर्देश

Women world cup

International Cricket council (ICC) ने सोमवार को महिला क्रिकेटरों के लिए ‘गर्भावस्था' के बाद खेल में वापसी के लिए दिशा निर्देशजारी किए हैं।इन दिशा निर्देशों में सदस्य बोर्ड के लिए एक पूरा सिस्टम बताया गया है ताकि वे खिलाड़ियों को गर्भावस्था, बच्चे के जन्म और शीर्ष स्तर की क्रिकेट में वापसी के दौरान मदद कर सकें।

इन दिशा निर्देश के अनुसार बोर्ड हर खिलाड़ी के लिए एक खास केस मैनेजर नियुक्त करें, ट्रेनिंग का लचीला माहौल दें, बच्चों की देखभाल और यात्रा में मदद करें, और गर्भावस्थाव बच्चे के जन्म के बाद की अवधि में मेडिकल और सेहत से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंच पक्की करें।

यह कदम महिला क्रिकेट के बढ़ते पेशेवर होने के बीच उठाया गया है, क्योंकि अब अधिकतर खिलाड़ी अपने खेल करियर के दौरान परिवार शुरू करने का फैसला कर रही हैं। आईसीसी की मेडिकल एडवाइजरी कमेटी ने ये दिशा निर्देश तैयार किए हैं और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की डॉक्टर डॉ. फिलिप्पा इंगे ने इसकी अगुवाई की है। इनका मकसद सदस्य बोर्ड को खिलाड़ियों की भलाई को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय कानूनों के अनुसार अपनी प्रेग्नेंसी और खेल में वापसी की पॉलिसी बनाने में मदद करना है।

इस सिस्टम के केंद्र में खेल में वापसी का छह-चरणों वाला मॉडल है – रेडी (तैयार), रिव्यू (समीक्षा), रिस्टोर (बहाली), रीकंडीशन (फिर से तैयार होना), रिटर्न (वापसी) और रिफाइन (बेहतर बनाना)। इसमें बच्चे के जन्म के बाद रिकवरी से लेकर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी और उसके बाद लगातार निगरानी तक की क्रमिक प्रक्रिया बताई गई है।

iPhone 18 Pro Max की डिटेल्स लीक! जानें कैमरा, कीमत, लॉन्च डेट और फीचर्स

iPhone 18 Pro Max: लंबे समय से आ रही कई लीक्स और अफवाहों को देखें तो ऐसा लगता है कि Apple iPhone 18 Pro Max जल्द ही लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि यह फोन iPhone 17 Pro Max की सफलता को आगे बढ़ाएगा, जिसे अपने दमदार फीचर्स और नए कलर ऑप्शंस की वजह से काफी पसंद किया गया था। ऐसे में iPhone 18 Pro Max से लोगों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। आइए जानते हैं, अब तक सामने आई लीक्स, अफवाहों और रिपोर्ट्स के आधार पर इस फोन से जुड़ी सभी अनुमानित जानकारियां।

iPhone 18 Pro Max का कैमरा, स्पेसिफिकेशन्स और बहुत कुछ

Apple iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और सिरेमिक शील्ड कोटिंग मिलेगी। इसके अलावा, यह फोन Apple A20 Pro चिपसेट पर चलेगा, जिसमें Apple का 8-कोर GPU, 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज होगा। अफवाहों के अनुसार, इस डिवाइस में 5100mAh की बैटरी के साथ 25W वायरलेस MagSafe चार्जिंग और 4.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। वहीं, यह फोन तीन कलर ऑप्शन Purple, Burgundy और Coffee Brown में आने उम्मीद है।

कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा, 4x ऑप्टिकल जूम वाला 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 48MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा।

भारत में iPhone 18 Pro Max की कीमत और लॉन्च डेट

अब तक सामने आई कई लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max को भारत में 9 सितंबर से 14 सितंबर 2026 के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

वहीं, इसकी 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की अनुमानित शुरुआती कीमत ₹1,49,900 हो सकती है। हालांकि, Apple ने अभी तक इस फोन की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Apple 2027 तक ला सकता है 20 नए डिवाइस, Foldable iPhone और Smart Glasses भी लिस्ट में हैं शामिल

Lucknow में बड़ा हादसा, कोचिंग-कम-गेमिंग जोन में भीषण आग, 13 लोगों की मौत की आशंका, CM योगी ने रद्द किया अलीगढ़ दौरा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कोचिंग-कम-गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 13 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। मृतकों में बच्चे बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा रद्द कर लखनऊ वापस आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में किसी को बख्क्षा नहीं जाएगा। जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद बड़े पैमाने पर रेस्क्यू और राहत अभियान चलाया गया।

 

 जानकारी के अनुसार आग संस्थान की इमारत के भीतर लगी और देखते ही देखते तेजी से फैल गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां, पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव एवं निकासी अभियान शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों से फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हाईअलर्ट पर रहने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अग्निकांड पर दु:ख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उत्तर प्रदेश के डि‍प्टी सीएम ब्रजेश पाठक के मुताबिक अग्निकांड में 12 से 13 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है। Edited by : Sudhir Sharma

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में बड़ा हादसा, कोचिंग-कम-गेमिंग जोन में भीषण आग, 14 की मौत, CM योगी ने कहा- दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा

lakhnow fire

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक कोचिंग-कम-गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 13 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। मृतकों में बच्चे बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा रद्द कर लखनऊ वापस आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में किसी को बख्क्षा नहीं जाएगा। जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद बड़े पैमाने पर रेस्क्यू और राहत अभियान चलाया गया।

 

 जानकारी के अनुसार आग संस्थान की इमारत के भीतर लगी और देखते ही देखते तेजी से फैल गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां, पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव एवं निकासी अभियान शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों से फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हाईअलर्ट पर रहने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अग्निकांड पर दु:ख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उत्तर प्रदेश के डि‍प्टी सीएम ब्रजेश पाठक के मुताबिक अग्निकांड में 12 से 13 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया है। Edited by : Sudhir Sharma