UPTET 2026: 2-4 जुलाई के बीच 60 जिलों के इतने परीक्षा केंद्रों पर होगा यूपीटईटी, 30 से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें अपने एडमिट कार्ड

UPTET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में राज्य के लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSB) निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां कर रहा है। आयोग ने इस परीक्षा की तारीखों, केंद्रों और एडमिट कार्ड को लेकर पूरी रूपरेखा जारी कर दी है। यह परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक पूरे राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए राज्य के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही, आयोग ने एडमिट कार्ड से संबंधित अहम जानकारी भी साझा कर दी है। आयोग ने बताया है कि परीक्षार्थी अपना हॉल टिकट 30 जून से डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा कार्यक्रम, एडमिट कार्ड और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। उन्होंने यूपीटीईटी परीक्षा को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने का भरोसा दिलाया है। परीक्षा शहर पर्ची पहले ही जारी की जा चुकी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा संबंधी अपडेट केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।

यूपीटईटी 2026 2 जुलाई से होगी शुरू

यूपीईएसएसबी के अनुसार यूपीटईटी 2026 का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई तक किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए बताया है कि 2 और 3 जुलाई को प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा होगी जबकि 4 जुलाई को केवल पहली पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कब होगा कौन सा पेपर?

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 जुलाई को दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक के लिए टीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, 3 जुलाई को पहली पाली में फिर से उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक के लिए परीक्षा होगी। 4 जुलाई को पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।

परीक्षा का समय : यूपीटईटी 2026 की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे समाप्त होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर पहुंच जाएं ताकि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

30 जून से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

यूपीटईटी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 30 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर केवल वैध प्रवेश पत्र के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की कोई गलती दिखाई देती है तो उसे समय रहते आयोग के संज्ञान में लाना जरूरी होगा।

Punjab Lecturer Recruitment 2026: पंजाब में लेक्चरर के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, आवेदन करने के लिए अपने डॉक्युमेंट रखें तैयार

Rakhigarhi Human Skeletal Remains: 3 पूरे कंकाल और कब्रों से मिले कुछ इंसानी कंकाल के टुकड़े! राखीगढ़ी के इस रहस्य की पड़ताल अब AnSI करेगी

Rakhigarhi Human Skeletal Remains: हरियाणा के ऐतिहासिक सिंधु-सरस्वती सभ्यता स्थल राखीगढ़ी (Rakhigarhi) से हाल ही में मिले मानव कंकालों ने इतिहासकारों और वैज्ञानिकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। राखीगढ़ी के इस प्राचीन रहस्य से पर्दा उठाने के लिए अब देश की दो बड़ी राष्ट्रीय संस्थाएं एक साथ आई हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने विस्तृत वैज्ञानिक जांच और उन्नत अनुसंधान के लिए इन मानव अवशेषों को भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (AnSI) को सौंप दिया है। दोनों संस्थाओं के बीच हुए एक MoU के तहत इस ऐतिहासिक शोध को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मलबे और कब्रों से क्या मिला?

राखीगढ़ी को सिंधु-सरस्वती सभ्यता का अब तक का सबसे बड़ा ज्ञात स्थल माना जाता है। यह हरियाणा में लगभग 550 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां प्रारंभिक हड़प्पा काल से लेकर परिपक्व हड़प्पा काल तक के निरंतर निवास के प्रमाण मिले हैं। हाल ही में एएसआई (ASI) की उत्खनन शाखा-II द्वारा फील्ड सीजन 2025-26 के दौरान राखीगढ़ी के टीला नंबर 7 में खुदाई की गई थी।

यह इलाका पहले से ही एक कब्रिस्तान के रूप में चिन्हित है। इस खुदाई के दौरान कुल आठ कब्रों का पता चला। इन कब्रों से 3 पूरे मानव कंकाल बरामद किए गए। दूसरे कब्रों से मानव कंकालों के कई महत्वपूर्ण टुकड़े भी मिले हैं। इन सभी अवशेषों को विस्तृत जांच के लिए कोलकाता स्थित AnSI की प्राचीन मानव कंकाल प्रयोगशाला और रिपोजिटरी में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस साइट से मिले बाकी अवशेषों को भी अगले कुछ दिनों में सौंप दिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से खुलेंगे इतिहास के पन्ने

AnSI के महानिदेशक प्रो बीवी शर्मा के मुताबिक इस ट्रांसफर से सिंधु-सरस्वती सभ्यता के इस महत्वपूर्ण शहरी केंद्र के बहु-विषयक अनुसंधान को बड़ी गति मिलेगी। वैज्ञानिक इन कंकालों पर कई आधुनिक और उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल करेंगे। कंकालों के जेनेटिक्स और जीनोमिक इतिहास की पड़ताल की जाएगी।

स्थिर आइसोटोप अध्ययन से उस दौर के लोगों के खान-पान और गतिशीलता को समझने की कोशिश होगी। ऑस्टियोलॉजिकल और पैलियोपैथोलॉजिकल जांच से कंकालों की शारीरिक बनावट, बीमारियों के प्रसार और स्वास्थ्य के स्तर को जानने का प्रयास किया जाएगा। पर्यावरण पुनर्निर्माण से हड़प्पा काल के दौरान मानव और पर्यावरण के बीच के संबंधों को समझने की कोशिश की जाएगी।

देश-विदेश के बड़े संस्थान मिलकर करेंगे रिसर्च

इस ऐतिहासिक खोज के रहस्यों को सुलझाने के लिए AnSI अकेले काम नहीं कर रही है, बल्कि वह देश और दुनिया के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ साझेदारी करेगी। इस रिसर्च टीम में शामिल होंगे। इसमें बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), ब्रिटेन का यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) शामिल हैं।

सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB), हैदराबाद के वरिष्ठ वैज्ञानिक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ कुमारस्वामी थनगराज ने बताया कि इन अवशेषों पर ‘एंशिएंट डीएनए टेक्नोलॉजी’ के इस्तेमाल से ईसा पूर्व 3000 (3000 BCE) के समय से मानव जीनोम के विकास, अनुकूलन और प्राकृतिक चयन को समझने में मदद मिलेगी। वहीं बीएचयू के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि इससे हड़प्पा आबादी के वंश, स्वास्थ्य और जीवन शैली के पुख्ता सबूत मिलेंगे।

4। सालों बाद AnSI के इस गौरवशाली शोध का पुनरुद्धार

अधिकारियों ने बताया कि साल 1945 में अपनी स्थापना के समय से ही AnSI के पास सिंधु-सरस्वती स्थलों से मिले अवशेषों पर ऑस्टियोलॉजिकल शोध की एक लंबी परंपरा रही है। विभिन्न चुनौतियों की वजह से बीते वर्षों में यह काम धीमा पड़ गया था। अब संस्थान ने विशेष अनुसंधान टीमों का गठन कर और वैज्ञानिकों को विशेष प्रशिक्षण देकर ‘पैलियोएंथ्रोपोलॉजिकल रिसर्च’ (पुरामानवविज्ञानी अनुसंधान) को पुनर्जीवित करने के प्रयास शुरू किए हैं।

ये भी पढ़ें- Lucknow Fire Mishap: आग से तबाह हुई बिल्डिंग को 2016 में गिराने का मिला था आदेश, फिर ‘भ्रष्ट’ अधिकारियों ने कर दिया रद्द, लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा

डेक्कन कॉलेज (पुणे) के पूर्व प्रोफेसर सुभाष वालिंबे और राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर किशोर के। बासा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहरीकरण ने मानव जीवविज्ञान को कैसे प्रभावित किया, यह समझने के लिए गहन नृवंशविज्ञान परीक्षा बेहद जरूरी है।

Age is Just a Number: 39 की उम्र में भी मेसी का तूफान, FIFA World Cup 2026 में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi) एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल मंच पर छा गए हैं। FIFA World Cup 2026 में मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ शानदार दो गोल दागकर न सिर्फ अर्जेंटीना को 2-0 की जीत दिलाई, बल्कि वर्ल्ड फुटबॉल में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। डलास स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला मेसी के करियर का एक और गोल्डन चैप्टर बन गया।

 

 मेसी बने वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े गोल मशीन

 

38 वर्षीय मेसी ने मैच के 39वें मिनट में पहला गोल दागते ही जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोज़े (Miroslav Klose) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्लोज़े के नाम वर्ल्ड कप में 16 गोल थे, जबकि मेसी ने अपना 17वां गोल करते ही इतिहास रच दिया। इसके बाद इंजरी टाइम में एक और गोल कर उन्होंने अपना कुल आंकड़ा 18 तक पहुंचा दिया।

 

अब मेसी पुरुष और महिला दोनों FIFA World Cup मिलाकर सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने ब्राज़ील की महान फुटबॉलर मार्टा (17 गोल) को भी पीछे छोड़ दिया।

 

ऑस्ट्रिया के खिलाफ जीत के साथ अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और राउंड ऑफ-32 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। टीम ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 5 गोल किए हैं और खास बात यह है कि पांचों गोल अकेले मेसी के नाम हैं।

 

कोच लियोनेल स्कालोनी की टीम अब ग्रुप-जे में टॉप पर पहुंच चुकी है। अर्जेंटीना का अगला मुकाबला जॉर्डन से होगा, लेकिन उससे पहले ही टीम ने नॉकआउट का टिकट लगभग कटवा लिया है।

 

 मैच में मिस हुई पेनल्टी, फिर भी बने हीरो

 

मैच के 9वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली थी। लॉटारो मार्टिनेज पर फाउल के बाद पूरा स्टेडियम मेसी के गोल का इंतजार कर रहा था, लेकिन उनका शॉट पोस्ट के बाहर चला गया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में मेसी की तीसरी पेनल्टी मिस थी।

 

हालांकि इसके बाद मेसी ने जबरदस्त वापसी की। पहले हाफ में शानदार लेफ्ट फुटेड फिनिश से गोल किया और फिर इंजरी टाइम में डिफेंडरों के बीच से गेंद निकालकर दूसरा गोल दाग दिया।

 मेसी के नाम दर्ज हुए ये 4 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

  • FIFA World Cup इतिहास में सबसे ज्यादा गोल — 18
  • वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी — 28 मैच
  • वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी — 18 जीत
  • वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मिनट खेलने वाले खिलाड़ी — 2489 मिनट

 

 20 साल बाद भी कायम है मेसी का मैजिक

 

मेसी ने 2006 में 18 साल की उम्र में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था। अब 20 साल बाद भी वह उसी जुनून और क्लास के साथ मैदान पर राज कर रहे हैं। यह उनका रिकॉर्ड छठा वर्ल्ड कप है और ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले फुटबॉलर बन चुके हैं।

 

अपने 39वें जन्मदिन से ठीक पहले मेसी ने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। मैच के बाद उन्होंने कहा,

 

“मैं उम्र के बारे में नहीं सोचता। मेरा फोकस फिटनेस और प्रदर्शन पर रहता है। जब शरीर अच्छा महसूस करता है, तब खेल भी बेहतर होता है।”

 

पिता की बीमारी के बीच खेल रहे हैं मेसी

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेसी के पिता जॉर्ज मेसी इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। अल्जीरिया के खिलाफ गोल करने के बाद मेसी भावुक भी नजर आए थे। बावजूद इसके, उन्होंने मैदान पर जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसने पूरी दुनिया को एक बार फिर उनका फैन बना दिया।

 

 फैंस बोले – ‘फुटबॉल का असली किंग’

 

डलास स्टेडियम में मैच खत्म होने के बाद हर तरफ सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा था — “मेसी… मेसी…”। साथी खिलाड़ी जूलियन अल्वारेज ने भी कहा,

 

“लियो के बारे में कहने के लिए अब कुछ बचा ही नहीं है। 20 साल से ज्यादा समय से वह दुनिया के बेस्ट हैं, और इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी भी।”

 

मेसी की यह फॉर्म अर्जेंटीना को लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जिताने की उम्मीदें और मजबूत कर रही है।

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

lucknow fire : who is responsible

लखनऊ में तीन मंजिला इमारत में आग में 15 लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में नजर आ रहे हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए 4 अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। SIT की 2 सदस्यीय टीम जांच के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंची। बहरहाल हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि हादसे का जिम्मेदार कौन है? ALSO READ: लखनऊ अग्निकांड का दर्दनाक सच: पेट क्लिनिक बना मौत का जाल, पिंजरों में बंद जानवरों को नहीं मिला बचने का मौका

 

हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग कोचिंग से जुड़े छात्र, शिक्षक या वहां काम करने वाले कर्मचारी थे। दावा किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। ग्रिल, डिजिटल लॉक और बंद एग्जिट की वजह से वे घटनास्थल से बाहर नहीं आ पाएं और उनकी जान चली गई। इस हादसे को प्रशासनिक लापरवाही, अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का नतीजा माना जा रहा है।

 

रेजिडेंशियल इमारत में कमर्शियल गतिविधियां

बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में हादसा हुआ उसका निर्माण रेजिडेंशियल जरुरतों के लिए किया गया था लेकिन इसमें कमर्शियल गतिविधियां चल रही थी। इतना ही नहीं इमारत के लिए कभी फायर एनओसी तक नहीं ली गई। ये बिल्डिंग आज भी नगर निगम के दस्तावेजों में रेजिडेंशियल इमारत के तौर पर दर्ज है। ALSO READ: लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

 

बिल्डिंग डिजाइन में बड़ी खामी

आग लगने के बाद दमकलकर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करना पड़ी। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इमारत में आने-जाने का केवल एक ही रास्ता था। हादसे के चश्मदीदों का कहना है कि अगर एक एग्जिट का दूसरा रास्ता होता तो लोगों की जान बच सकती थी।

 

2016 में ध्वस्त होना थी बिल्डिंग

दावा है कि इस तीन मंजिला इमारत को 2016 में ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था, लेकिन दो माह से भी कम वक्त में ही उस आदेश को निरस्त कर दिया गया था। हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि इस आदेश को किसने और क्यों निरस्त किया? ALSO READ: लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

 

इस घटना ने पूरे उत्तर प्रदेश में कोचिंग सेंटर्स पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार ने सभी कोचिंगों में फायर ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं। बहरहाल अवैध निर्माण पर सख्ती, नियमों का पालन और जवाबदेही जरूरी है ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों। 

edited by : Nrapendra Gupta

‘मैं एक प्रॉब्लम सॉल्वर हूं, जल्द ‘बीबी’ का मामला भी…’, लेबनान पर हमले को लेकर PM नेतन्याहू के दो टूक जवाब पर अब ट्रंप की आई प्रतिक्रिया

अमेरिकी और ईरान के बीच हुए समझौते पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चा शुरू हो गई। नेतन्याहू ने साफ-साफ कहा था कि शांति समझौते हो ना हो मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दूंगा। अब ने

Read More

‘मैं एक प्रॉब्लम सॉल्वर हूं, जल्द ‘बीबी’ का मामला भी…’, लेबनान पर हमले को लेकर PM नेतन्याहू के दो टूक जवाब पर अब ट्रंप की आई प्रतिक्रिया

अमेरिकी और ईरान के बीच हुए समझौते पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई चर्चा शुरू हो गई। नेतन्याहू ने साफ-साफ कहा था कि शांति समझौते हो ना हो मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दूंगा। अब ने

Read More

LIVE: SIT टीम दुर्घटनास्थल पहुंची, लखनऊ अग्निकांड की जांच

lakhnow fire

Latest News Today Live Updates in Hindi : लखनऊ में भीषण आग से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सीएम योगी ने हादसे की SIT जांच के आदेश दिए। पल पल की जानकारी…

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया। राज्यसभा सांसद जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल 21 जून को समाप्‍त हो गया था। भाजपा ने उन्हें दोबारा राज्यसभा में नहीं भेजा।

-लखनऊ में तीन मंजिला इमारत में आग में 15 लोगों की मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए 4 अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। 

-SIT की 2 सदस्यीय टीम जांच के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंची।

वर्ल्ड अपडेट्स:उत्तरी कैलिफोर्निया की लाइब्रेरी में गोलीबारी, 2 की मौत; संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में ब्यूट काउंटी लाइब्रेरी की चिको शाखा में सोमवार शाम हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोलीबारी में एक बच्चा भी मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस प्रमुख बिली एल्ड्रिज ने बताया कि शाम करीब 5 बजे के बाद पुलिस को 911 कॉल मिली, जिसमें लाइब्रेरी के अंदर से गोलियों की आवाज और लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के लाइब्रेरी के अंदर प्रवेश करने पर संदिग्ध पीछे के रास्ते से भाग निकला। हालांकि, लाइब्रेरी के पीछे मौजूद अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना में घायल एक बच्चे को अस्पताल भेजा गया है। उसकी चोटें मामूली बताई गई हैं। गोलीबारी के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और लाइब्रेरी के आसपास की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। पुलिस ने अभी तक संदिग्ध की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। मृतकों के नाम भी उनके परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद ही जारी किए जाएंगे।

वर्ल्ड अपडेट्स:उत्तरी कैलिफोर्निया की लाइब्रेरी में गोलीबारी, 2 की मौत; संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में ब्यूट काउंटी लाइब्रेरी की चिको शाखा में सोमवार शाम हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोलीबारी में एक बच्चा भी मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस प्रमुख बिली एल्ड्रिज ने बताया कि शाम करीब 5 बजे के बाद पुलिस को 911 कॉल मिली, जिसमें लाइब्रेरी के अंदर से गोलियों की आवाज और लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के लाइब्रेरी के अंदर प्रवेश करने पर संदिग्ध पीछे के रास्ते से भाग निकला। हालांकि, लाइब्रेरी के पीछे मौजूद अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना में घायल एक बच्चे को अस्पताल भेजा गया है। उसकी चोटें मामूली बताई गई हैं। गोलीबारी के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और लाइब्रेरी के आसपास की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। पुलिस ने अभी तक संदिग्ध की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। मृतकों के नाम भी उनके परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद ही जारी किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… यूरोप में भीषण हीटवेव: फ्रांस में 2 बच्चों समेत 18 की मौत; कई देशों में तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड
यूरोप के कई देशों में जारी भीषण हीटवेव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। फ्रांस में दो छोटे बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन और इटली में तापमान कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ रहा है। दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के कारपेंट्रा में 2 और 4 साल के दो बच्चे अपने घर के बाहर खड़ी कार में बेहोश मिले। बचावकर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों की मौत हो गई। इसके अलावा फ्रांस में रविवार और सोमवार के बीच 13 लोगों की डूबने से मौत दर्ज की गई। बोर्दो क्षेत्र में तीन बुजुर्गों की भी हीटवेव से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण जान चली गई। फ्रांस के बोर्दो में तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि पोइटियर्स में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों शहरों में पुराने रिकॉर्ड टूट गए। पेरिस में भी जून महीने का सबसे अधिक तापमान दर्ज होने की संभावना जताई गई है। स्पेन के सैन सेबास्टियन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जो इस समय के सामान्य औसत से काफी अधिक है। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, जिससे जून का 49 साल पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है। इटली ने 12 शहरों में रेड हीटवेव अलर्ट जारी किया है। वहीं बिजली ग्रिड पर बढ़ते दबाव के कारण कुछ इलाकों में बिजली कटौती की समस्या भी सामने आई है।

Market Trend :गैप-डाउन शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड, आज इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Market View : गैप-डाउन शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी निचले स्तरों से 90 प्वाइंट सुधरकर 24100 के ऊपर दिख रहा है। बैंक निफ्टी सपाट कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप हल्की बढ़त के साथ आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। फार्मा के साथ-साथ कैपिटल गुड्स और रियल्टी में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 0.50 फीसदी चढ़े हैं। साथ ही केमिकल,तेल-गैस और NBFCs में भी हल्की बढ़त है। लेकिन IT और मेटल शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है। दोनों सेक्टर इंडेक्स 1.25 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। IT में इंफोसिस और LTM वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।

निफ्टी व्यू

ऐसे में मार्केट के ट्रेंड के बारे में बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी अपने 100 डे मूविंग एवरेज पर रेजिस्टेंस फेस कर रहा है। दो दिन पहले भी वहां पर एक प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली थी और कल भी हाई लेवल पे प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली है। लेकिन ऐसा लगता है कि निफ्टी का मेन ट्रेंड पॉजिटिव है और जब तक यह 10 डे और 20 डे मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड करता रहेगा, हर गिरावट पे खरीदारी करनी है। फाइनली निफ्टी 24,200 का आंकड़ा पार करके 24,450 पर स्थित 200 डे मूविंग एवरेज की तरफ जाने की कोशिश करेगा। ऐसे में 24,000 के आसपास कोई भी छोटा-मोटा डिप मिल जाए तो वो एक बढ़िया बाइंग अपॉर्चुनिटी रहेगी। इसके लिए 23,800 का स्टॉप लॉस लगा कर 24,450 के टारगेट सेट करें और। वहीं, अगर 24,200 के ऊपर ब्रेकआउट आ जाए तो फिर आपको 24,100 के स्टॉप लॉस से 24,450 के टारगेट के लिए खरीदारी करनी है।

बैंक निफ्टी व्यू

मानस जायसवाल ने कहा कि बैंक निफ्टी में भी ट्रेंड काफी पॉजिटिव बना हुआ है। यहां पर भी हायर टॉप फायर बॉटम बन रहे हैं। ऐसा लगता है कि बैंक निफ्टी 59,000 की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहा है। यहां से इसमें करीब-करीब 1000 पॉइंट की तेजी देखने को मिल सकती है। इसमें भी खरीदारी करने की राय रहेगी। इसके लिए 57,400 पर आपको स्टॉप लॉस लगाना होगा।

मानस जायसवाल के पसंदीदा शेयर

इनकी पहली पसंद है बजाज होल्डिंग्स (BAJAJ HOLDING)। स्टॉक में हायर टॉप,हायर बॉटम बनते दिखे हैं। स्टॉक ने कल अपने 200 डे मूविंग एवरेज को टेस्ट किया है। लेकिन जिस तरह के पैटर्न्स बने हैं उसको देख के लग रहा है कि स्टॉक अपने 200 मूविंग एवरेज को भी ब्रेक कर सकता है। ऐसे में यहां पर खरीदारी करने की राय रहेगी। इसमें 10,750 के स्टॉप लॉस से खरीदारी करनी है और आपके टारगेट 11,100 के आसपास के रहेंगे।

मानस जायसवाल का दूसरा रिकमेंडेशन पीएसयू बैंकिंग से है। कल पीएसयू बैंकिंग में लोअर लेवल पे बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिला था। दो दिन पहले हमने करेक्शन भी देखा था। लेकिन अब रैली रिज्यूम हो गई है तो बैंक ऑफ बड़ौदा में खरीदारी कर सकते हैं। स्टॉप लॉस आपको 283 का लगाना है और टारगेट आपको 292 का सेट करके चलना है।

 

Market View : निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।