Persistent Systems की हो जाएगी जर्मनी की Nagarro, खरीदेगी सारे शेयर; स्टॉक में दिख सकता है बड़ा उछाल

पर्सिस्टेंट सिस्टम्स जर्मनी की डिजिटल इंजीनियरिंग फर्म Nagarro SE के सभी बकाया शेयर 81 यूरो प्रति शेयर की कैश डील में खरीदना चाहती है। इसके लिए कंपनी एक वॉलंटरी पब्लिक टेकओवर ऑफर दे रही है। यह खरीद सब्सिडियरी गैलेक्सी जर्मनी होल्डिंग के जरिए करने का प्लान है। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का कहना है कि डील के अक्टूबर-दिसंबर 2026 या जनवरी-मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। पर्सिस्टेंट को पहले ही Nagarro की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर, Lantano Beteiligungen GmbH का साथ मिल चुका है, जिसने कंपनी में अपनी पूरी 21 प्रतिशत हिस्सेदारी पर्सिस्टेंट को बेचने पर सहमति जताई है।

Nagarro का मैनेजमेंट और सुपरवाइजरी बोर्ड भी इस ट्रांजेक्शन के सपोर्ट में है। फाइनल ऑफर डॉक्यूमेंट का रिव्यू करने के बाद उस पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। इस ट्रांजेक्शन पर अभी रेगुलेटरी मंजूरियां और जर्मनी के फाइनेंशियल रेगुलेटर BaFin की मंजूरी लिया जाना भी बाकी है। प्रस्तावित अधिग्रहण से Persistent की AI-बेस्ड इंजीनियरिंग और क्लाउड क्षमताएं, Nagarro की यूरोपियन डिजिटल इंजीनियरिंग, ERP और कस्टमर एक्सपीरियंस विशेषज्ञता के साथ आएंगी। इससे एक ऐसी कंपनी बनेगी, जिसका सालाना रेवेन्यू रन रेट लगभग 2.9 अरब डॉलर होगा। इसके 40 से अधिक देशों में 46,000 से अधिक कर्मचारी होंगे।

इस सौदे के लिए फंडिंग बार्कलेज (Barclays) से कमिटेड फाइनेंसिंग के जरिए की जाएगी। यह अधिग्रहण यूरोप में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स की मौजूदगी को काफी मजबूत करेगा। इस ट्रांजेक्शन के बाद बनने वाली कंपनी के रेवेन्यू में यूरोप की हिस्सेदारी लगभग 22 प्रतिशत की होगी। नॉर्थ अमेरिका का योगदान लगभग 62 प्रतिशत रहेगा।

Nagarro डीलिस्ट होगी

जर्मनी के म्यूनिख में हेडक्वार्टर वाली Nagarro ने कैलेंडर वर्ष 2025 में लगभग 1 अरब यूरो का रेवेन्यू कमाया। इसके 40 से अधिक देशों में लगभग 18,500 कर्मचारी हैं। कंपनी की ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल, कंज्यूमर, टेलीकॉम और BFSI सेक्टर में अच्छी मौजूदगी है। डील पूरी होने के बाद पर्सिस्टेंट की योजना नगारो को फ्रैंकफर्ट स्टॉक एक्सचेंज के प्राइम स्टैंडर्ड सेगमेंट से डीलिस्ट करने की है। हालांकि, सौदा पूरा होने के बाद कम से कम दो साल तक डोमिनेशन और प्रॉफिट एंड लॉस ट्रांसफर एग्रीमेंट (DPLTA) करने का कोई इरादा नहीं है।

Persistent Systems का कहना है कि डील के अक्टूबर-दिसंबर 2026 या जनवरी-मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। 

सोमवार को चढ़ सकता है Persistent Systems का शेयर

इस नए डेवलपमेंट से सोमवार, 29 जून को Persistent Systems के शेयर में उछाल आ सकता है। शेयर की वर्तमान कीमत बीएसई पर 4840.45 रुपये है। शेयर 6 महीनों में 24 प्रतिशत गिरा है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 30.29 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 76300 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Viral Video: कौन हैं बीजेपी पार्षद किशन नायक, जिन्होंने अपने जन्मदिन पर नाले में उतरकर काटा केक

Who is Kishan Nayak: देश में आए दिन नेताओं के ऐसे कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो यह दिखाते हैं कि वे जनता की समस्याओं को लेकर कितने गंभीर हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं आगरा के वार्ड 12 से बीजेपी पार्षद किशन नायक की, जिन्होंने गुरुवार को एक अनोखा कदम उठाते हुए अपने जन्मदिन का केक नाले में काटा। जिसके बाद उनका वीडियो इंटरनेट पर खुब चर्चा बटोर रहा है।

दरअसल, यह पूरा मामला न्यू विजय नगर कॉलोनी के नागला धानी इलाके की है, जहां गंदे और ओवरफ्लो हो रहे नाले से जन जीवन बेहाल है। लोगों के कई बार शिकायत करने पर भी प्रशासन द्वारा यहां की समस्या पर गौर नहीं किया गया।

इसी समस्या को देखते हुए पार्षद किशन नायक ने अपने जन्मदिन पर कहीं और केक काटने की बजाय घुटनों तक भरे नाले के पानी में उतर गए और वहीं केक काटा। उस समय हल्की बारिश भी हो रही थी और स्थानीय लोग नारे भी लगा रहे थे। इस घटना के बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और और इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

बता दें कि नायक नगला हरमुख वार्ड का प्रतिनिधित्वा करते हैं। उन्होंने पिछले तीन सालों में मेयर और नगर आयुक्त को 30 से ज़्यादा पत्र लिखकर सुल्तानगंज पुलिया से लंगड़े की चौकी होते हुए यमुना नदी तक जाने वाले नाले की सफाई और मरम्मत की मांग की है।

उनका कहना है कि यह नाला कभी एक ऐतिहासिक शाही नहर हुआ करता था, लेकिन 2011 से इसकी ठीक से सफ़ाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि कागजों पर तो बार-बार सफाई का काम पूरा दिखाया गया है, लेकिन असल में यहां के लोग बरसों से जल-जमाव, गंदगी और बदबू के बीच रह रहे हैं। इस नाले में गिरकर तीन लोगों — दो बच्चों और एक किसान — की मौत हो चुकी है और एक बच्चा अभी भी लापता है।

उन्होंने अपने जन्मदिन पर विरोध क्यों किया?

नायक का कहना है कि यह समय जान-बूझकर और एक खास मकसद से चुना गया था। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड के लोगों को शादी-ब्याह, त्योहार और पारिवारिक कार्यक्रम कूड़े और बाढ़ के पानी के बीच करने पड़ते हैं — इसलिए उन्होंने भी अपना जन्मदिन उसी तरह मनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “हमने प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचने के लिए नाले में जन्मदिन मनाया।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मॉनसून आने वाला है और पानी जमा रहने की समस्या हल न होने से सेहत और बाढ़ का गंभीर खतरा बना हुआ है।

इंटरनेट पर क्या कहा जा रहा है?

इस वीडियो पर ऑनलाइन कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं-कहीं लोग सच में तारीफ कर रहे हैं, तो कहीं तीखे राजनीतिक मजाक भी हो रहे हैं।

यूजर @mr_mayank ने एक पोस्ट में लिखा,  “भाई को इस बात की परवाह नहीं थी कि BJP क्या एक्शन लेगी, न ही उन्हें ED की चिंता थी। भाई अपने लोगों के साथ खड़े रहे। भाई गलत पार्टी में एक अच्छे इंसान हैं। भाई जैसे बनो।” पोस्ट में यह भी बताया गया कि नायक ने उच्च अधिकारियों (जो सभी BJP-शासित राज्यों में थे) से कम से कम 12 बार शिकायत की थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला; न तो स्थानीय MLA ने और न ही MP ने इसमें कोई दखल दिया।

वहीं, कुछ यूजर्स ने सिस्टम की खामियों पर तीखी टिप्पणी की। @YTKDIndia ने लिखा कि जब एक विभाग फाइल आगे बढ़ाता है, तो दूसरा विभाग जिम्मेदारी टाल देता है—और नाली वहीं की वहीं रह जाती है।

यूजर @DikshaKandpal8 ने बताया कि खुद नायक ने प्रधानमंत्री की मुख्य योजना का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी का ‘स्वच्छ भारत मिशन’ जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो रहा है — यह बीजेपी के ही अंदर से की गई तीखी आलोचना थी।

वहीं, मीम बनाने वालों को सत्ताधारी पार्टी के एक पार्षद की तस्वीर पर मजाक करने का मौका मिल गया, जिसमें वह अपनी ही पार्टी के सिविक एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ विरोध कर रहे थे — कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि बीजेपी को अपना ही विरोध करने का एक नया तरीका मिल गया है। आगरा को ‘स्मार्ट सिटी’ का दर्जा मिलने की वजह से यह नजारा और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें: जल्द भारत आने वाले है ट्रंप! अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, फाइनल स्टेज में है ‘ट्रेड डील’

5 लाख की आबादी वाला देश केप वर्डे पहले ही FIFA World Cup में पहुंचा नॉकआउट राउंड में

FIFA World Cup

केप वर्डे ने शनिवार को अपने आखिरी ग्रुप एच मैच में सऊदी अरब को गोल-रहित ड्रॉ पर रोककर फीफा विश्वकप के नॉकआउट चरण में जगह बना ली।इस तरह से विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बन गया।अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित छोटा द्वीपीय राष्ट्र केप वर्डे फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर पहली बार खेल रहा है।इस 5,00,000 से कुछ अधिक आबादी वाले देश ने कुछ असंभव बाधाओं को पार करते हुए राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई।

NRG स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में अफ्रीकी देश केप वर्डे के लिए ग्रुप एच में स्पेन के बाद दूसरे स्थान पर रहने के लिए एक अंक काफी था। स्पेन ने ग्रुप के दूसरे मैच में उरुग्वे को 1-0 से हराया था। सऊदी अरब, जिसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत की जरूरत थी, तीसरे स्थान पर रहने के बाद बाहर हो गया। केप वर्डे अब राउंड ऑफ 32 में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना करेगा, जो वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही इस टीम के लिए एक यादगार मुकाबला होगा।

मैच के दौरान सऊदी अरब ने लंबे समय तक गेंद पर कब्जा बनाए रखा, लेकिन वे केप वर्डे के अनुशासित रक्षापंक्ति को नहीं भेद पाए। केप वर्डे इस टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा चौंकाने वाला प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक बनकर उभरा है।

ब्रेक के बाद केप वर्डे अधिक आक्रामक लग रही थी। सऊदी गोलकीपर मोहम्मद अल ओवैस ने सब्स्टीट्यूट लारोस डुआर्टे के शॉट को शानदार ढंग से रोका, जबकि डिफेंडर अली अल अमरी ने वैगनर पिना के करीब से किए गए शॉट को अहम तरीके से ब्लॉक किया। पहली बार खेल रही इस टीम ने स्टॉपेज टाइम में एक शानदार जीत के साथ ग्रुप स्टेज का समापन लगभग कर ही लिया था। गिल्सन रोड्रिग्स ने तेज़ी से जवाबी हमला किया और सब्स्टीट्यूट नूनो दा कोस्टा को गेंद पास की, लेकिन गोल करने का खुला मौका मिलने के बावजूद नूनो का शॉट बाहर चला गया।

सऊदी अरब ने दूसरे हाफ में नए खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा, जिसमें कप्तान सलेम अल-दौसारी की जगह मोहम्मद अबू अल-शमत को लाना शामिल थे, इन बदलावों से उन्हें वह सफलता नहीं मिली जिसकी उन्हें सख्त जरूरत थी। पूरे मैच के दौरान केप वर्डे का डिफेंस संगठित रहा, जिससे सऊदी अरब के अटैकर्स परेशान रहे। उन्होंने आसानी से पांच मिनट का अतिरिक्त समय निकाला और मैच खत्म होने की सीटी बजते ही जश्न मनाया।

केप वर्डे ने बिना कोई मैच हारे ग्रुप स्टेज का अभियान पूरा किया; इससे पहले उन्होंने स्पेन और उरुग्वे दोनों के साथ मैच ड्रॉ खेले थे और फिर सऊदी अरब के खिलाफ़ एक और पॉइंट हासिल किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें पहली ही कोशिश में राउंड ऑफ 32 में ऐतिहासिक जगह दिलाई। सऊदी अरब के लिए, इस ड्रॉ का मतलब उनके वर्ल्ड कप अभियान का अंत था, जबकि केप वर्डे अब नॉकआउट चरण में अर्जेंटीना के खिलाफ अपने फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े मैच की तैयारी कर रहा है।

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी; जानिए आपके राज्य का हाल

rain

Weather Update 27 June : मौसम विभाग ने एक बार फिर से 27 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। ALSO READ: क्या अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिया बड़ा संकेत

 

पिछले 24 घंटों कहां बरसा पानी?

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में बारिश हुई। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश दर्ज की गई।

 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। ALSO READ: पासपोर्ट, आधार या वोटर आईडी नहीं… आखिर भारतीय नागरिकता का अंतिम प्रमाण क्या है?

 

इन राज्यों की ओर बढ़ा मानसून

उत्तर और मध्य भारत में बने अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण इस मौसमी बदलाव को और अधिक सक्रिय बना रहे हैं। अगले कुछ दिनों में मानसून की रफ्तार बढ़ सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। इसके असर से आने वाले दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश की संभावना है।

 

मध्यप्रदेश में क्या है मानसून का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय 2 सिस्टम की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के 39 जिलों में बारिश हुई। हालांकि तेज बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा। आज भी राज्य के 43 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

edited by : Nrapendra Gupta

12 साल में IIT पास, 24 में PhD और अब AI में करियर, जानिए सत्यम कुमार की कहानी

बिहार के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे सत्यम कुमार ने बचपन से ही अपनी पढ़ाई में असाधारण प्रतिभा दिखाई। किताबों के प्रति उनका लगाव और तेज दिमाग उन्हें बाकी बच्चों से अलग बनाता था। जैसे-जैसे उनकी क्षमता सामने आने लगी, परिवार ने भी उनके सपनों को समझा और उन्हें बेहतर तैयारी के लिए कोटा भेजने का फैसला किया। यही वह मोड़ था, जहां से उनकी मेहनत और संघर्ष की असली शुरुआत हुई। कोटा पहुंचकर उन्होंने पढ़ाई को नई दिशा दी और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत की।

सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ते रहे। उनकी यही लगन और फोकस आगे चलकर उन्हें बड़ी उपलब्धियों की ओर ले गया और उनकी कहानी आज लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई।

12 साल में IIT पास कर बनाया रिकॉर्ड

सत्यम ने सिर्फ 12 साल की उम्र में IIT-JEE पास कर सबको चौंका दिया और देश के सबसे कम उम्र के IITian बन गए। इसके बाद उन्होंने फिर से परीक्षा दी और AIR 670 हासिल कर अपनी काबिलियत को और मजबूत किया।

IIT कानपुर में बढ़ा ज्ञान और हुनर

बेहतरीन रैंक के साथ उन्होंने IIT कानपुर में एडमिशन लिया। यहां उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे नए और आधुनिक विषयों में रुचि दिखाई।

24 साल की उम्र में हासिल की पीएचडी

पढ़ाई को आगे बढ़ाते हुए सत्यम अमेरिका गए और केवल 24 साल की उम्र में पीएचडी पूरी कर ली। इस दौरान उन्हें Apple में इंटर्नशिप का भी मौका मिला, जहां उन्होंने AI तकनीक पर काम किया।

आज AI की दुनिया में कर रहे काम

फिलहाल सत्यम कुमार अमेरिका की कंपनी Texas Instruments में मशीन लर्निंग रिसर्च इंजीनियर हैं। वह नई AI तकनीकों को विकसित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

लोगों के लिए बनी प्रेरणा

उनकी कहानी सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत प्रेरित कर रही है। यूजर्स उन्हें मेहनत, लगन और टैलेंट का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।

मेहनत से मिली बड़ी सफलता

सत्यम कुमार की यात्रा यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो साधारण पृष्ठभूमि से भी असाधारण सफलता हासिल की जा सकती है।

NTA GAT-B Result 2026: गैट बी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ जारी, जानें कैसे और कहां देख सकते हैं स्कोरकार्ड

NTA GAT-B Result 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) 2026 की परीक्षा दे चुके हजारों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा और अहम अपडेट है। अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे परीक्षार्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/gat-bet पर अपने स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड अब देख और डाउनलोड कर सकते हैं। गैट-बी परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की जरूरत होगी।

बता दें, गैट-बी और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (BET) 2026, 17 मई, 2026 को देश भर के 54 शहरों में बनाए गए 79 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किए गए थे। गैट-बी के लिए कुल 9,538 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जबकि बीईटी परीक्षा में 1,270 कैंडिडेट शामिल हुए थे। एनटीए ने पहले 10 जून, 2026 को दोनों परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए थे।

एनटीए गैट-बी 2026 रैंक कार्ड : जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को ये लॉगिन क्रेडेंशियल डालने होंगे :

  • एप्लिकेशन नंबर
  • पासवर्ड
  • कैप्चा

एनटीए गैट-बी 2026 रैंक कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षार्थी अपना ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं :

  • ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/gat-bet पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद “GAT-B 2026 स्कोर कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालें।
  • डिटेल्स सबमिट करें और लॉग इन करें।
  • GAT-B 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आगे के रेफरेंस के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे आगे के एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस के लिए अपने गैट-बी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करके संभाल कर रखें।

हेल्पलाइन पर कर सकते हैं संपर्क

एनटीए ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे गैट-बी स्कोरकार्ड में दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गैट-बी 2026 से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी या सवाल के मामले में, कैंडिडेट्स तुरंत एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं, या dbt@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

AIIMS BSc Nursing Exam 2026: कल एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा में जरूर ले जाएं ये दस्तावेज, यहां देखें परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश

World Cup 2026 का नया हीरो बना Alex Baena! एक गोल ने Spain को बनाया ग्रुप चैंपियन, Uruguay बाहर

FIFA World Cup 2026 में अगर किसी एक खिलाड़ी ने रातों-रात दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है तो वह हैं Alex Baena। 24 वर्षीय इस स्पेनिश स्टार ने Uruguay के खिलाफ ऐसा गोल दागा, जिसने सिर्फ मैच का नतीजा ही नहीं बदला, बल्कि Spain को ग्रुप H का चैंपियन भी बना दिया। Alex Baena के इस गोल की बदौलत Spain ने Uruguay को 1-0 से हराकर नॉकआउट में शानदार अंदाज में प्रवेश किया, जबकि Marcelo Bielsa की टीम का World Cup सफर यहीं खत्म हो गया। अब फुटबॉल फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इसी नए स्पेनिश हीरो की हो रही है।

 

World Cup में दूसरा मैच, पहला गोल और बन गए मैच विनर

Uruguay के खिलाफ मुकाबले का 42वां मिनट Alex Baena के करियर का सबसे यादगार पल बन गया। उन्होंने पेनल्टी बॉक्स के बाहर से जोरदार शॉट लगाया, जिसे Uruguay के अनुभवी गोलकीपर Fernando Muslera सही तरीके से पकड़ नहीं पाए। गेंद सीधे गोल में चली गई और यही मैच का इकलौता गोल साबित हुआ। मैच के बाद Alex Baena ने कहा कि यह उनके करियर के सबसे खुशी देने वाले गोलों में से एक है, क्योंकि दोनों टीमें अपने-अपने लक्ष्य के लिए पूरी ताकत से लड़ रही थीं।

 

Roquetas de Mar से World Cup के मंच तक का सफर

20 जुलाई 2001 को Roquetas de Mar (Spain) में जन्मे Alex Baena ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत CD Roquetas से की थी। इसके बाद वह Villarreal की प्रसिद्ध अकादमी से जुड़े, जहां करीब आठ वर्षों तक उन्होंने खुद को निखारा। 2018 में उन्होंने क्लब के लिए सीनियर डेब्यू किया और 2020 में पहली टीम का हिस्सा बने।

 

Villarreal के लिए पांच सीजन में Alex Baena ने 148 मैच खेले, 26 गोल किए और 40 असिस्ट दिए। 2021-22 सीजन में वह Girona के लिए लोन पर भी खेले। पिछले साल उन्होंने Atletico Madrid के साथ पांच साल का अनुबंध किया। अपने पहले सीजन में उन्होंने 46 मैच खेले, दो गोल किए और तीन असिस्ट दिए।

 

Olympic फाइनल से World Cup तक लगातार चमक रहे हैं Alex Baena

Alex Baena सिर्फ क्लब फुटबॉल तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने Paris Olympics 2024 के फाइनल में भी गोल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके बाद Spain के कोच Luis de la Fuente ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में लगातार मौके दिए। 2023 में UEFA Euro क्वालीफायर के दौरान उन्हें पहली बार सीनियर टीम में बुलाया गया था। अब तक वह Spain के लिए 19 मैच खेल चुके हैं और तीन गोल कर चुके हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tirame un centro (@tirameuncentro.oficial)

Spain ने दिखाया दम, Uruguay नहीं कर सका वापसी

मैच में Uruguay ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और Lamine Yamal को रोकने की पूरी कोशिश की। Federico Valverde और Darwin Nunez ने बराबरी का मौका बनाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में भी Uruguay ने लगातार दबाव बनाया, मगर Spain के गोलकीपर Unai Simon ने शानदार बचाव करते हुए टीम की बढ़त कायम रखी।

 

मैच के आखिर में Ferran Torres का शॉट क्रॉसबार से टकराया, जबकि इंजरी टाइम में Agustin Canobbio को Pau Cubarsi पर खतरनाक टैकल के लिए रेड कार्ड दिखाया गया। इसके साथ ही Uruguay का World Cup अभियान समाप्त हो गया।

 

Spain ग्रुप H में नंबर-1, Uruguay की विदाई

इस जीत के साथ Spain ने दो जीत और एक ड्रॉ के दम पर सात अंक हासिल किए और ग्रुप H में पहला स्थान अपने नाम किया। वहीं Cape Verde ने दूसरा नॉकआउट टिकट हासिल किया। Uruguay सिर्फ दो अंकों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया और World Cup में उसका सफर उम्मीद से पहले ही समाप्त हो गया।

गुजरात दौरे पर अमित शाह, भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का करेंगे शुभारंभ

Amit Shah

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 27 और 28 जून को दो दिनों के लिए अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान वे नागरिकों को करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे, साथ ही संगठन और प्रशासनिक तंत्र के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें भी करेंगे। गांधीनगर लोकसभा भाजपा मीडिया विभाग की प्रेस विज्ञप्ति में इस दौरे के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई है।

 

भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा का शुभारंभ

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के पहले दिन, यानी 27 जून को सुबह 11 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर से एक ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। शाह के हाथों भारत की पहली ड्राइवरों के स्वामित्व वाली सहकारी टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का गुजरात में भव्य शुभारंभ किया जाएगा। सहकारिता क्षेत्र में टैक्सी चालकों के उत्थान के लिए इसे एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।

इसके बाद दोपहर 12:45 बजे गांधीनगर सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (DISHA – दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। ALSO READ: मानसून से पहले गुजरात सरकार की नई गाइडलाइन: जर्जर कमरों में नहीं लगेगी क्लास, स्कूलों में फर्स्ट एड किट अनिवार्य

अहमदाबाद में लोक दरबार

दोपहर के बाद अमित शाह अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में स्थित सर्किट हाउस एनेक्सी पहुंचेंगे। यहाँ वे ‘गांधीनगर लोकसभा – हरियाली लोकसभा’ अभियान के तहत चलाए जा रहे “सामूहिक वृक्षारोपण” के कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। शाम 6:30 बजे साबरमती विधानसभा क्षेत्र के रानीप और साबरमती वार्ड के नागरिकों के लिए श्री स्वामीनारायण इंटरनेशनल स्कूल में एक भव्य ‘लोकदरबार’ आयोजित किया जाएगा। गृह मंत्री भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। ALSO READ: गुजरात के सरकारी दफ्तरों में अब AC अनिवार्य रूप से 24 डिग्री पर रखना होगा, नई गाइडलाइन जारी

 

PM Family Care Tracker का लोकार्पण

दौरे के दूसरे दिन, यानी 28 जून को दोपहर 2:30 बजे अमित शाह साबरमती विधानसभा के बूथ अध्यक्षों और शक्तिकेंद्र के प्रभारियों के ‘चिंतन शिविर’ में उपस्थित रहकर आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

 

 इस दौरे के अंतिम चरण में गांधीनगर के सेक्टर-17 स्थित टाउन हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री के हाथों नागरिकों की स्वास्थ्य और कल्याण सुविधाओं को डिजिटली ट्रैक करने वाले अत्यंत महत्वाकांक्षी PM Family Care Tracker (FCT) प्रोग्राम का आधिकारिक तौर पर लोकार्पण किया जाएगा।

Akshaye Khanna: ‘इक्का’ के डायरेक्टर ने किया अक्षय खन्ना का सपोर्ट, बोले- ‘उम्मीद है उन्हें और फिल्में मिलेंगी क्योंकि वे इसके हकदार हैं’

Akshaye Khanna: फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​ने एक्टर अक्षय खन्ना की जबरदस्त प्रतिभा और स्क्रीन पर उनकी दमदार मौजूदगी की तारीफ की है। IANS के साथ एक खास इंटरव्यू में, उन्होंने खन्ना को बेहद प्रतिभाशाली बताया और कहा कि वे जिस भी किरदार को निभाते हैं, उसमें कमाल की गहराई लाते हैं। मल्होत्रा ​​ने यह उम्मीद भी जताई कि ‘हंगामा’ फ़िल्म के एक्टर को और भी फिल्मों के ऑफर मिलें, क्योंकि उनकी प्रतिभा सच में स्क्रीन पर ज्यादा बार देखने लायक है।

जब सिद्धार्थ से अक्षय खन्ना को बॉलीवुड के सबसे कम आंके गए (अंडररेटेड) एक्टर्स में से एक कहे जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे हमेशा से उन्हें एक बेहतरीन टैलेंट मानते रहे हैं। “मेरे लिए, अक्षय खन्ना हमेशा से एक शानदार एक्टर रहे हैं। मैं कई सालों से उनके काम की तारीफ़ करता रहा हूं। मुझे सच में उम्मीद है कि उन्हें और फिल्में मिलेंगी क्योंकि वे इसके हकदार हैं। वे बहुत टैलेंटेड हैं और अपने हर रोल में जबरदस्त गहराई लाते हैं।”

कुछ सालों तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद, उन्होंने दमदार और नेगेटिव रोल करके ज़बरदस्त वापसी की। अक्षय खन्ना ने “छावा” में मुग़ल बादशाह औरंगजेब का रोल निभाकर और स्पाई थ्रिलर “धुरंधर” में जबरदस्त एक्टिंग करके अपने करियर को फिर से नई जान दी।

रणवीर सिंह की इस फ़िल्म में अक्षय ने रहमान डकैत (जिसे रहमान बलोच भी कहा जाता है) का किरदार निभाया है। वह कराची का एक ताकतवर और खूंखार गैंगस्टर है, जिसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं भी हैं। वह लियारी के बलोच गैंग का लीडर है और फिल्म का मुख्य विलेन है।

इसके बाद, अक्षय खन्ना अपनी फ़िल्म “इक्का” की रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं, जिसे सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​ने डायरेक्ट किया है। इस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म में सनी देओल एक सम्मानित और उसूलों वाले वकील के रोल में हैं, जबकि खन्ना ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जिस पर हत्या का आरोप है—और जिसका अतीत देओल के किरदार से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह फिल्म सनी देओल और अक्षय खन्ना के बीच कोर्टरूम में होने वाली ज़बरदस्त टक्कर की कहानी है।

“इक्का” के ज़रिए ये दोनों एक्टर 1999 की वॉर ड्रामा फ़िल्म “बॉर्डर” के बाद लंबे समय बाद एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। एल्केमी फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। “इक्का” का प्रीमियर 10 जुलाई को नेटफ़्लिक्स पर होगा।