गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

guwahati crime news

असम के गुवाहाटी से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव के टुकड़े कर दिए और सिर को फ्रिज में छिपा दिया। इस जघन्य हत्याकांड के प्रकाश में आते ही आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। ALSO READ: कार चालक ने दो दोस्‍तों को रौंदा, दोनों की मौत, रिक्शा और ठेलों को भी लिया चपेट में, ड्रिंक एंड ड्राइव मुहिम की पोल खुली

 

फ्लैट से आ रही थी बदबू

यह सनसनीखेज घटना गुवाहाटी के हाटीगांव पुलिस थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी और उसकी पत्नी एक अपार्टमेंट में रहते थे। स्थानीय लोगों को जब फ्लैट से अजीब सी बदबू महसूस हुई और दंपति पिछले दो दिनों से नजर नहीं आया तथा उनके फोन भी बंद मिले, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना हाटीगांव पुलिस को दी।

 

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस, चीखें निकल गईं

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का खौफनाक मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस को वहां एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसकी पहचान 25 वर्षीय रिया तालुकदार के रूप में हुई। मृतका की उंगलियां आधी कटी हुई थीं, शव सड़ने लगा था और उसका सिर धड़ से अलग था। जब पुलिस ने घर की तलाशी ली, तो उन्हें रिया का सिर एक फ्रिज के अंदर पॉलिथीन बैग में रखा हुआ मिला। ALSO READ: 10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

 

पति ने किया सरेंडर, पुलिस जांच जारी

मृतका की पहचान 25 वर्षीय रिया तालुकदार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति की पहचान 30 वर्षीय रामानुज गोस्वामी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव और कटे हुए सिर को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस खौफनाक कृत्य के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके।