
दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में 7 लोगों की मौत के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए हरिराम बंसल को गिरफ्तार किया है। दिल्ली सरकार ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए एमसीडी के 5 अधिकारियों को सस्पैंड किया है। ALSO READ: LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 7 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR
'हॉस्टल डेज' नाम की यह पांच मंजिला इमारत लड़कों के पीजी के तौर पर चल रही थी। और घटना के समय वहां कई छात्र रह रहे थे। बिल्डिंग के गिरने से आसपास की कई इमारतें भी कमजोर हो गई है।
बिल्डिंग का मालिक था हरिराम
हरिराम बंसल सत्य निकेतन की 30 साल पुरानी उस बिल्डिंग का मालिक है, जो रविवार को गिर गई थी। हरिराम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हरिराम बंसल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या), 290 (इमारतों को गिराने, मरम्मत करने या बनाने में लापरवाही) और 125-A (दूसरों की जान या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले काम) के तहत मामला दर्ज किया गया है। FIR के बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। ALSO READ: गृहमंत्री शाह ने ली दिल्ली इमारत हादसे की जानकारी, 5 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्क्यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
कैसे हुई हरिराम की गिरफ्तारी?
हरिराम को पकड़ने के लिए 10 टीमें तीन राज्यों में छापेमारी कर रही थी। इन टीमों में लोकल डिस्ट्रिक्ट पुलिस, स्पेशल स्टाफ और दूसरी ऑपरेशनल यूनिट्स के जवान शामिल थे। हर टीम की अगुवाई एडिशनल DCP रैंक के एक अफसर कर रहे थे। इस टीमों ने हरिराम की तलाश में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी छापेमारी की। बंसल का गुरुग्राम के सेक्टर-23 स्थित मकान पर ताला लगा था तो उसकी हार्डवेयर की दुकान भी बंद थी।


