मैंने सिर फोड़ दिया था…’, दावा करने वाला ‘इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्टर के पिता पर हमला करने का है आरोप

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को खुद को ‘इन्फ्लुएंसर’ बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। उस पर जुलाई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक प्रदर्शनकारी के पिता पर हमला करने का आरोप है। भारद्वाज की गिरफ्तारी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से उसे हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद हुई। बता दें कि यह कार्रवाई नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP), इंडियन यूथ कांग्रेस और लोकसभा सांसद चंद्र शेखर व राजेश रंजन के विरोध प्रदर्शन के बाद की गई थी।

इसके बाद भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।

पीड़ित और उनकी बेटी के वकील ऋषभ रंजन ने CNN-News18 को बताया: “उनकी सुनवाई बहुत हैरान करने वाली थी। हम इंतजार कर रहे थे, लेकिन उसे कोर्ट में पेश नहीं किया गया। हमें बस यह जानकारी मिली कि स्वतंत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्पेशल जज के सामने उनके घर पर पेश किया गया। हमें बताया गया कि एक दिन की पुलिस कस्टडी दी गई है, लेकिन इस समय हमारे पास और कोई जानकारी नहीं है।”

उन्होंने कहा, “हमें यह भी नहीं पता कि कौन सी धाराएं जोड़ी गई हैं।”

इससे पहले, सूत्रों ने CNN-News18 को बताया था कि दिल्ली पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर ‘बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण’ (POCSO) एक्ट के तहत एक नई FIR दर्ज की है, साथ ही भारद्वाज के खिलाफ पहले से दर्ज FIR में ‘अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति’ (SC/ST) एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं।

क्या है पूरा मामला?

21 साल के ‘इन्फ्लुएंसर’ और अन्य लोगों पर संजय आजाद नाम के व्यक्ति पर हमला करने का आरोप है, जो 23 जून को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में अपनी नाबालिग बेटी के साथ गए थे।

हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान, भारद्वाज ने दावा किया कि उसने “पीड़ित का सिर फोड़ दिया था” और कहा कि उसे कई राजनीतिक नेताओं का समर्थन हासिल है, जिनमें बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हैं।

उसने कहा “मैंने निशु के पिता का सिर फोड़ दिया। क्या आप जानते हैं कि इस अपराध पर कौन सी धारा लागू होती है? धारा 307। उन्हें 60 टांके लगे। उस व्यक्ति को गंभीर हालत में एम्बुलेंस से ले जाया जा रहा था।”

भारद्वाज ने दावा किया कि इस घटना के बावजूद, उसे जेल नहीं हुई और वो आजादी से घूमता रहा।

भारद्वाज ने कहा, “उसकी बेटी पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी होकर कह रही थी कि अगर उसके पिता को न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। लेकिन मुझे जेल तक नहीं हुई। दुनिया को यह पता होना चाहिए। मैं पूरी रात बाहर घूमता रहा।”

उसने आगे कहा, “मुझ पर हनुमान जी की कृपा है। दूसरी बात, कपिल मिश्रा मेरे बड़े भाई हैं। कहा जाता है कि कपिल मिश्रा के फोन करने पर मुझे छोड़ा गया। चिराग पासवान मेरे बड़े भाई हैं। आप कितने नेताओं को जानते हैं? क्या आप मोदी जी को जानते हैं? मोदी जी भी मेरे बड़े भाई हैं। मुझे सबका समर्थन हासिल है।”

विपक्ष की नाराजगी, पासवान ने बनाई दूरी

उसके बयानों पर CJP, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और तृणमूल कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

इसके बाद, चिराग पासवान ने खुद को उस तथाकथित ‘इन्फ्लुएंसर’ से अलग कर लिया और जोर देकर कहा कि जो लोग खुलेआम कानून का मजाक उड़ाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि अगर भारद्वाज के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता की नजर में यह एक गलत मिसाल कायम करेगा।

उन्होंने भारद्वाज पर अपने नाम का “गलत इस्तेमाल” करने का भी आरोप भी लगाया। “मामले की गंभीरता को देखते हुए और चूंकि उस व्यक्ति ने मेरे नाम के साथ-साथ कई अन्य राजनेताओं के नामों का भी गलत इस्तेमाल किया है, इसलिए मैंने उसके खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष जांच करने का आग्रह भी किया है… संजय जी (निशु के पिता) आज जिस स्थिति में हैं, उसे देखते हुए मैं और मेरी पार्टी पूरी तरह से उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “उन्हें न्याय दिलाना एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे मैं और मेरी पार्टी पूरी तरह से स्वीकार करते हैं… हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सच सामने आए और जो व्यक्ति खुलेआम कानून का मजाक उड़ा रहा है, उसके खिलाफ जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए…”

यह भी पढ़ें: विजयानंद ट्रैवल्स ने वोल्वो को दिया अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर, बेड़े में शामिल होंगी 150 नई बस

Delhi-NCR Rain: भारी बारिश के बीच Indigo की एडवाइजरी, एयरपोर्ट निकलने से पहले चेक करें फ्लाइट स्टेटस

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से तेज बारिश हो रही है। दिल्ली-NCR में हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं दिल्ली में तेज बारिश के चलते हवाई यात्रा पर भी असर पड़ सकता है। इंडिगो ने शनिवार को दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी है। एयरलाइन के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से उड़ानों के संचालन में परेशानी आ सकती है और फ्लाइट्स में देरी होने की संभावना है। वहीं फ्लाइट पकड़ने से पहले इंडिगो ने फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर देख लेना चाहिए।

राजधनी में तेज बारिश की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के आसपास के साथ-साथ आनंद विहार और कनॉट प्लेस जैसे इलाकों में भी जलभराव देखने को मिला। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण कई जगह ट्रैफिक धीमा हो गया, जिससे एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

इंडिगो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यात्रियों को दिल्ली के मौसम को लेकर सतर्क रहने को कहा है। एयरलाइन के मुताबिक, खराब मौसम के कारण उड़ानों पर असर पड़ सकता है। एयरलाइन ने कहा, “खराब मौसम अभी दिल्ली पर असर डाल रहा है, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन में देरी हो सकती है। हमारी टीमें स्थिति पर करीब से नजर रख रही हैं। अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो हम सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।”

यात्रियों को दी सलाह

इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी कि वे एयरपोर्ट जाने के लिए नॉर्मल से थोड़ा ज्यादा समय लेकर घर से निकलें। बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर सकता है और ट्रैफिक भी धीमा हो सकता है। एयरलाइन ने कहा कि, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उसके लिए सबसे जरूरी है। इंडिगो की यह एडवाइजरी शुक्रवार को दिल्ली में हुई तेज बारिश के बाद जारी की गई है।

तुरंत निकाल दिया गया पानी

भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या देखने को मिली। दिल्ली एयरपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट तक पहुंचने वाली सड़क और फोरकोर्ट एरिया में भी पानी जमा हो गया था, जिससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, बारिश के बाद जमा हुआ पानी जल्द निकाल दिया गया और उड़ानों का काम सामान्य रखने की कोशिश की जा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार तक दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रविवार को हल्की बारिश हो सकती है।

विजयानंद ट्रैवल्स ने वोल्वो को दिया अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर, बेड़े में शामिल होंगी 150 नई बस

प्राइवेट बस सर्विस ऑपरेटर विजयानंद ट्रैवल्स ने शुक्रवार को बतया कि उसने वोल्वो बसेज इंडिया को 150 लग्ज़री स्लीपर कोच का ऑर्डर दिया है। कंपनी अपनी प्रीमियम बस सर्विस का पूरे भारत में विस्तार करना चाहती है। कंपनी ने यह भी बताया कि इस ऑर्डर में शामिल अधिकांश कोच (लगभग 70-80) में ऑनबोर्ड वॉशरूम लगाए जाएंगे,जिन्हें खास तौर पर लंबी दूरी के रूट के लिए बनाया गया है।

कंपनी ने बताया कि वह अभी देश के दक्षिणी,पश्चिमी और मध्य इलाकों में काम कर रही है और प्रीमियम इंटरसिटी ट्रैवल सेगमेंट में अपनी पैठ बढ़ा रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि यह बस ऑर्डर किसी प्राइवेट बस ऑपरेटर की ओर से वोल्वो बसेज को दिया गया अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है।

विजयानंद ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर शिवा संकेश्वर ने कहा कि 150 वोल्वो 9600 स्लीपर कोच के इस ऑर्डर के साथ (जो किसी प्राइवेट बस ऑपरेटर का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है) कंपनी अपने बेड़े को और मजबूत कर रही हैं और नए राज्यों में अपना विस्तार कर रही है।

बताते चलें के वोल्वो 9600 प्लेटफ़ॉर्म को एक अवॉर्ड-विनिंग यूरोपियन डिजाइन से तैयार किया गया है और यह देश भर के अहम रूटों पर सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। कर्नाटक के होसकोटे में VECV की अत्याधुनिक इकाई में बनाई जाने वाली वोल्वो 9600,’मेक इन इंडिया’ पहल के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

इस घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए,शिवा संकेश्वर ने कहा,”वोल्वो के साथ हमारा जुड़ाव दशकों पुराना है और यह इस सिद्धांत पर टिका हुआ है कि हमारे ग्राहकों को सुरक्षा,भरोसे और आराम के सबसे हाई स्टैंडर्ड मिलने चाहिए। 150 वोल्वो बसों के इस ऑर्डर के साथ (जो किसी भी प्राइवेट बस ऑपरेटर द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है)हम अपने बेड़े को काफी मज़बूत कर रहे हैं,नए राज्यों में विस्तार कर रहे हैं और भारत के सबसे भरोसेमंद प्रीमियम इंटरसिटी ट्रैवल ब्रांड के तौर पर विजयानंद ट्रैवल्स की स्थिति को और मज़बूत कर रहे हैं। वोल्वो इस सफर में लंबे समय से हमारा पार्टनर रहा है और यह निवेश उनकी टेक्नोलॉजी,सेफ्टी इंजीनियरिंग और सर्विस इकोसिस्टम में हमारे लगातार बने भरोसे को दिखाता है।”

इस पार्टनरशिप पर बात करते हुए, VE कमर्शियल व्हीकल्स के MD और CEO, बी. श्रीनिवास ने कहा,”विजयानंद ट्रैवल्स भारत में वोल्वो बसों के सबसे अहम और पुराने प्राइवेट ऑपरेटर पार्टनर में से एक है। यह बड़ा ऑर्डर दोनों के बीच कायम दशकों के भरोसे का एक मज़बूत सबूत है। हमें उन ऑपरेटर्स के लिए पसंदीदा प्लेटफॉर्म होने पर बहुत गर्व है जो यात्रियों की सुरक्षा, आराम और भरोसे के मामले में सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड तय करते हैं। वोल्वो 9600 इंटरसिटी लग्ज़री का सबसे बेहतरीन उदाहरण है और इसे विजयानंद ट्रैवल्स की पूरे भारत में तेज़ी से विस्तार करने की महत्वाकांक्षी कहानी का अहम हिस्सा बनते देखना बहुत खुशी की बात है।”