दिल्ली-NCR में दूसरे दिन भी बारिश का कहर, गुरुग्राम में कर्मचारियों को WFH की सलाह

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार, 24 अगस्त को हुई तेज बारिश से राजधानी और आसपास के इलाकों में लोगों को काफी परेशानी हुई। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया था और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम के कई हिस्सों में भी पानी भरने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत हुई। वहीं आज मंगलवार, 25 अगस्त को भी दिल्ली में तेज बारिश का दौर देखने को मिला। इससे राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी दिल्ली में मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना जताई है।

आज दिल्ली में दिन भर होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और दिन के अलग-अलग समय पर बारिश होने की संभावना है। सुबह से दोपहर के बीच बारिश हो सकती है, जबकि दोपहर बाद या शाम को भी कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

हवाई सेवाओं पर भी पड़ा असर

सोमवार को दिल्ली में तेज बारिश और खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं और सड़कों पर साफ दिखाई दिया। आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कम से कम 15 उड़ानों को दूसरे शहरों के लिए भेजना पड़ा, जबकि कई उड़ानों में देरी हुई और कुछ रद्द भी की गईं। राजधानी के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आई।

दिल्ली में कहां पर कितनी हुई बारिश

दिल्ली में इस साल अगस्त में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। 24 अगस्त तक सफदरजंग में 246.2 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से करीब 29 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं आयानगर में 266.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से लगभग 66 प्रतिशत अधिक है। भारी बारिश के दौरान जनकपुरी में 70 मिमी, आयानगर में 69.1 मिमी, पालम में 58.2 मिमी, रिज में 43.2 मिमी, लोदी रोड में 41.7 मिमी और सफदरजंग में 34.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली ने इन जगहों पर भरा पानी

दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों और अंडरपास में पानी भर गया, जिससे यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। कनॉट प्लेस, आईटीओ, भैरों मार्ग, मथुरा रोड, सराय काले खां और जखीरा अंडरपास में जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी हुई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में संगम विहार में छात्र पानी से होकर गुजरते नजर आए। इसके अलावा सदर बाजार, कमला नगर, बुराड़ी, सीआर पार्क और अलकनंदा जैसे इलाकों में भी बारिश का पानी भरने की खबर सामने आई। राजधानी के कई हिस्सों में लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई। यहां करीब 38 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, इफको चौक और नरसिंहपुर के आसपास सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। सोहना रोड पर कुछ स्कूल बसें और एंबुलेंस भी पानी में फंस गईं। खराब मौसम को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन ने मंगलवार को कॉर्पोरेट कंपनियों से कर्मचारियों को घर से काम कराने की अपील की। वहीं स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए।

मेरे पास 5 गाय हैं और भी रखने के लिए जगह… सीतापुर की पूनम देवी की ये बात सुनते ही CM योगी ने पशुधन विभाग को दिया ये आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या कितनी भी व्यस्त क्यों न हो, जनता से सीधे संवाद का सिलसिला जारी रहता है। सोमवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को इनके जल्द और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान सीतापुर के हरगांव की रहने वाली पूनम देवी भी सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर गाय पालन के जरिए अपने परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की इच्छा जाहिर की। पूनम के पास पहले से ही पांच गायें हैं और उन्होंने और गायें उपलब्ध कराने की मांग की। पूनम ने बताया की उनके पास अन्य गोवंश रखने के लिए पर्याप्त जगह भी हैं।

इस पर मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (पशुपालन) को निर्देश दिया कि उन्हें बेसहारा गायें उपलब्ध कराई जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें ‘मुख्यमंत्री सहभागिता योजना’ का लाभ मिले, ताकि वह गोसेवा के साथ दूथ की बिक्री से परिवार की आय बढ़ा सकें।

श्रावण मास में मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने पर जताया आभार

अपने जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोसेवा के महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, गोमाता में 33 कोटि देवताओं का वास माना गया है। सीएम योगी ने पूनम से कहा कि मन से गोसेवा करें, क्योंकि श्रद्धा और मन से की गई गोसेवा से जीवन की बाधाएं और कष्ट दूर होते हैं। पूनम देवी ने भी अपनी इच्छा पूरी करने की दिशा में मुख्यमंत्री की ओर से मिले भरोसे के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने और मदद का आश्वासन मिलने से उन्हें खुशी हुई है।

दिव्यांग की जमीन पर कब्जे की शिकायत

बता दें कि जनता दर्शन के दौरान अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपनी समस्याएं रखीं। इसी दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री से की। योगी आदित्यनाथ ने उसकी बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित को हर संभव मदद दिलाने और उसकी समस्या का उचित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें: Delhi Rains: दिल्ली-NCR में भारी बारिश से हवाई सेवा प्रभावित! 250 से ज्यादा उड़ानें लेट, 15 फ्लाइट डायवर्ट

Delhi Rains: दिल्ली-NCR में भारी बारिश से हवाई सेवा प्रभावित! 250 से ज्यादा उड़ानें लेट, 15 फ्लाइट डायवर्ट

Delhi Rains: दिल्ली-NCR में सोमवार (24 अगस्त) को हुई मूसलाधार बारिश का असर सड़क ट्रैफिक के साथ-साथ हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर 250 से ज्यादा उड़ानें देरी से चल रही हैं। जबकि मौसम खराब होने के कारण 15 उड़ानों को दूसरे शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। डायवर्ट की गई उड़ानों में तीन इंटरनेशनल फ्लाइट भी शामिल हैं। इनमें से 12 उड़ानों को जयपुर, 2 को चंडीगढ़ और 1 उड़ान को लखनऊ भेजा गया। हालांकि, मौसम में सुधार के साथ दिन आगे बढ़ने पर उड़ान संचालन के सामान्य होने की उम्मीद जताई गई है।

भारी बारिश से दिल्ली में जलभराव और ट्रैफिक जाम

दिल्ली में सोमवार को हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी भरने से कई जगहों पर यातायात की रफ्तार धीमी रही और लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि कुछ अन्य इलाकों के लिए मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

एयरलाइंस ने यात्रियों को किया अलर्ट

मौसम की स्थिति को देखते हुए कई एयरलाइंस ने यात्रियों को अपनी उड़ान का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। एयरलाइंस ने यह भी चेतावनी दी कि खराब मौसम का असर कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर भी पड़ सकता है। एयर इंडिया (Air India) ने यात्रियों को बताया कि दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानों का संचालन प्रतिकूल मौसम से प्रभावित हो सकता है। इंडिगो (IndiGo) ने कहा कि दिल्ली के ऊपर खराब मौसम के कारण उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ा है। एयरलाइन ने यात्रियों से धैर्य रखने और उड़ान की स्थिति पर नजर बनाए रखने की अपील की।

स्पाइसजेट (SpiceJet) ने भी यात्रियों को आगाह करते हुए कहा कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण सभी आने-जाने वाली उड़ानें और उनसे जुड़ी कनेक्टिंग उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने को कहा गया। वहीं, अकासा एयर (Akasa Air) ने कहा कि दिल्ली में गंभीर मौसम की स्थिति के कारण उसके नेटवर्क की कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उसने खेद जताया।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

मौसम खराब होने की स्थिति में यात्रियों को एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर चेक करने, अतिरिक्त यात्रा समय लेकर चलने और कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्रियों को एयरलाइन के अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ स्थानों पर बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश हुई। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शहर के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक जाम और जलभराव की शिकायत की।

‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

दिल्ली में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ तेज से मध्यम बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के बीच दिल्ली में सबसे अधिक 28 मिलीमीटर (मिमी) बारिश छतरपुर में दर्ज की गई। इसके बाद लोधी रोड में 24.6 मिमी और पीतमपुरा में 18.5 मिमी बारिश हुई।

इस दौरान रिज में पांच मिमी, मयूर विहार में 1.5 मिमी, सफदरजंग में एक मिमी और आयानगर में 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन, बुराड़ी, सीआर पार्क और अलकनंदा के आसपास जलभराव की सूचना मिली। यात्रियों ने भी सोशल मीडिया पर ट्रैफिक जाम और जलभराव वाले मार्गों की जानकारी शेयर की।

ये भी पढे़ं- Tukaram Mundhe: मुंबई में ‘एक रेड रोज’ से बदल रहे हैं खाने के नियम! महाराष्ट्र के FDA चीफ तुकाराम मुंढे का एक्शन वायरल

दिल्ली में सोमवार को शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।