आस्था स्पिनटेक्स को 25 करोड़ रुपये का ग्रेज फैब्रिक ऑर्डर, 2 साल में करनी होगी सप्लाई

आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड को करीब 25 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर JSK टेक्सटाइल LLP ने दिया है। इसके तहत करीब 750 MT ग्रेज फैब्रिक का निर्माण और सप्लाई करनी है।

कंपनी के मुताबिक, यह लॉन्ग टर्म और नॉन-कैंसिलेबल ऑर्डर है। इस ऑर्डर को दो साल में पूरा करना है।

दो महीने में शुरू होगी सप्लाई

आस्था स्पिनटेक्स इस ऑर्डर पर अगले दो महीनों में काम शुरू करेगी। शुरुआत में करीब 30 MT ग्रेज फैब्रिक की सप्लाई की जाएगी।

इसके बाद क्वालिटी अप्रूवल मिलने पर बाकी ऑर्डर की सप्लाई शुरू होगी। कंपनी को उम्मीद है कि इस ऑर्डर से उसके रेवेन्यू और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस को फायदा होगा।

चेयरमैन ने क्या कहा?

आस्था स्पिनटेक्स के चेयरमैन और डायरेक्टर दिव्यांग जसवंतभाई पटेल ने कहा कि कंपनी को ग्रेज फैब्रिक की सप्लाई के लिए यह लॉन्ग टर्म ऑर्डर मिलने की खुशी है।

उन्होंने कहा कि इससे मौजूदा टेक्सटाइल ऑपरेशन्स और मजबूत होंगे। साथ ही, ऑर्डर पूरा होने की अवधि में बिजनेस की विजिबिलिटी बढ़ेगी। उनके मुताबिक, यह ऑर्डर कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं पर ग्राहकों के भरोसे को भी दिखाता है।

तीन स्तंभों पर ग्रोथ की रणनीति

कंपनी ने ग्रोथ के अगले चरण के लिए ‘थ्री-पिलर ग्रोथ स्ट्रेटेजी’ पेश की है। इसमें फाइनेंशियल एक्सीलेंस, शेयरहोल्डर रिवॉर्ड्स और यार्न से फैब्रिक तक वर्टिकल इंटीग्रेशन पर फोकस है।

इसी रणनीति के तहत बोर्ड ने 1:1 बोनस इश्यू को मंजूरी दी है। इसके साथ ही कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का भी फैसला हुआ है। इसे 45 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये किया जाएगा।

यार्न से फैब्रिक तक बढ़ेगी मौजूदगी

आस्था स्पिनटेक्स ने अपने ब्रांड के तहत ग्रे फैब्रिक और दूसरे वैल्यू-एडेड फैब्रिक प्रोडक्ट्स में विस्तार को भी मंजूरी दी है। इसका मकसद टेक्सटाइल वैल्यू चेन में आगे बढ़ना है।

ये फैसले फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के हालिया अधिग्रहण के बाद लिए गए हैं। इस अधिग्रहण से कंपनी की स्पिनिंग क्षमता 7,700 MT से बढ़कर 17,457 MT हो जाएगी।

वहीं, स्पिंडल क्षमता 25,920 से बढ़कर 61,824 हो जाएगी। इससे कंपनी के पास विस्तार के अगले चरण के लिए बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म तैयार होगा।

लंबी और मध्यम अवधि के लिहाज से यह शेयरों में निवेश का शानदार मौका, एक्सपर्ट ने बताई इसकी खास वजह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Tuni Textile Mills को ₹30.17 करोड़ तक के ऑर्डर मिले, 19.75 लाख मीटर फैब्रिक की सप्लाई

टुनी टेक्सटाइल मिल्स लिमिटेड को घरेलू बाजार से तीन नए परचेज ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने बताया कि ये सभी ऑर्डर्स सितंबर 2026 में मिले। इन ऑर्डर्स की कुल वैल्यू करीब 29.51 करोड़ रुपये से 30.17 करोड़ रुपये के बीच है। इनमें करीब 19.75 लाख मीटर बुने हुए शर्टिंग और फिनिश्ड फैब्रिक की सप्लाई शामिल है।

कंपनी के मुताबिक, इन ऑर्डर्स में पॉली-कॉटन, ज्यादा कॉटन वाले शर्टिंग फैब्रिक और दूसरे तैयार कपड़े शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इससे आने वाले महीनों के लिए उसकी ऑर्डर विजिबिलिटी मजबूत होगी।

तीन कंपनियों से मिले ऑर्डर

इन तीन ऑर्डर्स में सबसे बड़ा ऑर्डर Northcross Syntex ने दिया है। इसमें 10 लाख मीटर फिनिश्ड फैब्रिक की सप्लाई शामिल है।

वहीं, Sharda Corporation ने 5.75 लाख मीटर फैब्रिक का ऑर्डर दिया है। इसमें पॉली-कॉटन शर्टिंग और ज्यादा कॉटन वाले फैब्रिक शामिल हैं। Disha Clothings ने करीब 4 लाख मीटर वोवन शर्टिंग का ऑर्डर दिया है, जिसमें अलग-अलग पॉली-कॉटन स्पेसिफिकेशन हैं।

120 दिनों तक में करनी होगी डिलीवरी

कंपनी के मुताबिक, इन ऑर्डर्स की डिलीवरी अगले 60 से 120 दिनों में करनी है। Northcross Syntex के ऑर्डर की डिलीवरी 5 जनवरी 2027 तक पूरी करनी है।

कुल ऑर्डर वॉल्यूम करीब 19.75 लाख मीटर है। यह कंपनी की बताई गई सालाना 20 लाख मीटर की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का करीब 98.75% है। कंपनी के मुताबिक, ऑर्डर्स को पूरा करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग के साथ जॉब वर्क, सोर्सिंग और ट्रेडिंग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

1987 से टेक्सटाइल कारोबार में कंपनी

टुनी टेक्सटाइल मिल्स 1987 से टेक्सटाइल कारोबार में है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग सुविधा महाराष्ट्र के MIDC मुरबाड में है। यहां यूरोप में बने रैपियर लूम और दूसरी बुनाई सुविधाएं मौजूद हैं।

कंपनी पॉलीएस्टर, कॉटन, पॉलीएस्टर-कॉटन, पॉलीएस्टर विस्कोस और दूसरे ब्लेंडेड फैब्रिक बनाती है। इसके अलावा प्लेन, ट्विल, ऑक्सफोर्ड, साटन, हेरिंगबोन और पॉपलिन जैसी अलग-अलग बुनाई संरचनाओं में भी फैब्रिक तैयार किया जाता है।

मैनेजिंग डायरेक्टर ने क्या कहा?

टुनी टेक्सटाइल मिल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र कुमार सुरेका ने कहा कि नए ऑर्डर कंपनी के शर्टिंग और ब्लेंडेड फैब्रिक की मांग को दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि तीनों ऑर्डर कंपनी की बुनाई क्षमता और मौजूदा प्रोडक्ट रेंज के अनुरूप हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी का फोकस फैब्रिक की क्वालिटी बनाए रखने, ग्राहकों की जरूरत पूरी करने और समय पर डिलीवरी पर रहेगा। कंपनी ग्राहकों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने पर भी काम कर रही है।

राइट्स इश्यू को भी मिली मंजूरी

टुनी टेक्सटाइल मिल्स ने हाल में राइट्स इश्यू को भी मंजूरी दी है। कंपनी 48,98,66,250 पूरी तरह पेड-अप इक्विटी शेयर जारी करेगी। इस इश्यू की कुल वैल्यू 48.99 करोड़ रुपये है और इश्यू प्राइस 1 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

यह राइट्स इश्यू 16 सितंबर 2026 तक पात्र शेयरधारकों के पास मौजूद हर 4 शेयर पर 15 राइट्स शेयर के अनुपात में होगा। कंपनी की राइट्स इश्यू कमिटी ने इसके लिए लेटर ऑफ ऑफर को भी मंजूरी दे दी है।

कंपनी महाराष्ट्र के MIDC मुरबाड में अपने मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कारोबार कर रही है। इसके पोर्टफोलियो में शर्टिंग, सूट, यूनिफॉर्म और दूसरे कपड़ों के लिए पॉलीएस्टर, कॉटन और ब्लेंडेड फैब्रिक शामिल हैं।

Stocks to Watch: 24 सितंबर को इन 11 शेयरों पर रहेगी नजर, डिफेंस से लेकर पावर स्टॉक्स तक शामिल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Aastha Spintex Bonus Share: 1:1 बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट तय, 30 सितंबर से शुरू होगी ट्रेडिंग

Aastha Spintex Bonus Share: गुजरात की टेक्सटाइल कंपनी आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड ने 1:1 बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। कंपनी ने सोमवार, 28 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट रखा है। इस दिन कंपनी के शेयर रखने वाले पात्र शेयरधारकों को बोनस शेयर मिलेंगे।

कंपनी के बोर्ड ने 22 सितंबर को हुई बैठक में इससे जुड़े फैसलों को अंतिम रूप दिया। बोनस इश्यू के तहत कुल 4,41,42,190 बोनस इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। बोनस शेयरों की ट्रेडिंग 30 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

हर एक शेयर पर मिलेगा एक बोनस शेयर

1:1 बोनस इश्यू का मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर आपके पास कंपनी का एक शेयर है तो आपको एक और बोनस शेयर मिलेगा। इसके लिए अलग से कोई पैसा नहीं देना होगा।

उदाहरण के लिए आपके पास 100 शेयर हैं। बोनस इश्यू के बाद आपके पास कुल 200 शेयर हो जाएंगे। बोनस शेयर भी मौजूदा शेयरों की तरह ही पूरी तरह पेड-अप होंगे और उन्हें समान अधिकार मिलेंगे।

₹44.14 करोड़ के रिजर्व का होगा इस्तेमाल

कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के लिए 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध फ्री रिजर्व, सिक्योरिटीज प्रीमियम और कैपिटल रिडेम्पशन रिजर्व का इस्तेमाल करने को मंजूरी दी है। इसके लिए अधिकतम ₹44.14 करोड़ की राशि इस्तेमाल की जाएगी।

इसके अलावा कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने को भी मंजूरी दी गई है। इसे ₹45 करोड़ से बढ़ाकर ₹100 करोड़ किया जाएगा। इससे बोनस इश्यू के साथ कंपनी के आगे के विस्तार के लिए भी पूंजी ढांचा मजबूत होगा।

टेक्सटाइल कारोबार में आगे बढ़ने की तैयारी

आस्था स्पिनटेक्स ने अपने ब्रांड के तहत ग्रे फैब्रिक और दूसरे वैल्यू-एडेड फैब्रिक प्रोडक्ट्स में विस्तार की योजना को भी मंजूरी दी है। कंपनी का लक्ष्य टेक्सटाइल वैल्यू चेन में स्पिनिंग से आगे बढ़कर ज्यादा वैल्यू वाले प्रोडक्ट्स पर फोकस करना है।

यह योजना फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के हालिया अधिग्रहण के बाद सामने आई है। इससे कंपनी की स्पिनिंग क्षमता 7,700 MT से बढ़कर 17,457 MT हो जाएगी। वहीं स्पिंडल क्षमता 25,920 से बढ़कर 61,824 हो जाएगी।

दो साल में रेवेन्यू और मुनाफा बढ़ा

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में भी पिछले दो वित्त वर्षों में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। आस्था स्पिनटेक्स का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2022-23 में ₹240 करोड़ था। यह वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर ₹352 करोड़ हो गया।

इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹1.1 करोड़ से बढ़कर ₹23 करोड़ हो गया। कंपनी के मुताबिक रेवेन्यू का CAGR 21.2% और नेट प्रॉफिट का CAGR 356% रहा।

बोनस इश्यू के साथ कंपनी अब टेक्सटाइल कारोबार में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। रिकॉर्ड डेट 28 सितंबर है, जबकि बोनस शेयरों में ट्रेडिंग 30 सितंबर से शुरू होगी।

L&T Target Price: मैनेजमेंट से मुलाकात के बाद JPMorgan ने सबसे बड़ा टारगेट दिया, 30% चढ़ सकता है स्टॉक

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

आस्था स्पिनटेक्स का नया प्लान, फाल्कन यार्न्स यूनिट में 1.35 MW रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट

आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड ने फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में लगाए जा रहे 1.35 MW के रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ाया है। कंपनी ने बताया कि प्रोजेक्ट अब साइट पर काम शुरू होने के चरण में पहुंच गया है। आस्था स्पिनटेक्स पहले ही फाल्कन यार्न्स के अधिग्रहण की जानकारी दे चुकी है।

GEDA से मिला रजिस्ट्रेशन

फाल्कन यार्न्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल में भरुडी में स्थित है। यहां 1,000 kW AC और 1,350 kW DC क्षमता का रूफटॉप सोलर PV सिस्टम लगाया जाएगा।

इसके लिए कंपनी को Gujarat Energy Development Agency (GEDA) से रजिस्ट्रेशन मिल गया है। यह रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर 2026 को जारी हुआ। प्रोजेक्ट को इंडस्ट्रियल और कमर्शियल कैटेगरी में ‘गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी-2025’ के तहत रजिस्टर किया गया है।

साइट पर शुरू हुआ काम

कंपनी के मुताबिक, अब प्रोजेक्ट का काम साइट पर शुरू हो गया है। 16 सितंबर की डेली प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार, वहां 13 कर्मचारी तैनात थे।

मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर यानी MMS की मार्किंग का करीब 70% काम पूरा हो चुका है। वहीं, MMS लगाने का करीब 40% काम पूरा हो गया है। रेगुलेटरी रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यह प्रोजेक्ट के अगले चरण की शुरुआत है।

अधिग्रहण के बाद ऑपरेशन पर फोकस

आस्था स्पिनटेक्स फाल्कन यार्न्स के अधिग्रहण के बाद उसके मैन्युफैक्चरिंग परिसर में कई ऑपरेशनल पहल आगे बढ़ा रही है। रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट भी इसी योजना का हिस्सा है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दिव्यांग जसवंत पटेल ने कहा कि GEDA रजिस्ट्रेशन पूरा होना और साइट पर काम शुरू होना प्रोजेक्ट के लिए अहम पड़ाव है। उन्होंने कहा कि मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रोजेक्ट तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहा है।

कंपनी की थ्री-पिलर ग्रोथ स्ट्रेटेजी

आस्था स्पिनटेक्स ने अपनी ग्रोथ के अगले चरण के लिए ‘थ्री-पिलर ग्रोथ स्ट्रेटेजी’ पेश की है। इसमें तीन चीजों पर फोकस है। पहला, फाइनेंशियल एक्सीलेंस। दूसरा, शेयरहोल्डर रिवॉर्ड्स। तीसरा, यार्न से फैब्रिक तक वर्टिकल इंटीग्रेशन।

कंपनी के मुताबिक, फाल्कन यार्न्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में सोलर प्रोजेक्ट भी उसके बढ़े हुए मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म के ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की पहल का हिस्सा है।

Stock to Buy: रॉकेट बन सकता है इस कंपनी का शेयर, जेफरीज ने दी खरीदने की सलाह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

आस्था स्पिनटेक्स ने डिविडेंड के लिए 9 सितंबर को तय की रिकॉर्ड डेट, 1:1 बोनस पर 16 सितंबर को फैसला

गुजरात की इंटीग्रेटेड कॉटन यार्न कंपनी आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड ने शेयरधारकों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। कंपनी ने FY26 के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। वहीं 1:1 बोनस शेयर के प्रस्ताव पर 16 सितंबर को होने वाली AGM में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

कंपनी का बोर्ड पहले ही बोनस, डिविडेंड और कारोबार को यार्न से फैब्रिक तक ले जाने की योजना को मंजूरी दे चुका है। अब AGM में इन प्रस्तावों पर अंतिम मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होगी।

9 सितंबर रिकॉर्ड डेट

आस्था स्पिनटेक्स ने FY26 के फाइनल डिविडेंड के लिए बुधवार, 9 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी इस तारीख को कंपनी के रिकॉर्ड में जिन निवेशकों के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के लिए पात्र होंगे।

कंपनी के बोर्ड ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹0.10 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। हालांकि, डिविडेंड का भुगतान शेयरधारकों की AGM में मंजूरी मिलने के बाद ही होगा।

1:1 बोनस शेयर पर भी फैसला

कंपनी की 13वीं AGM 16 सितंबर 2026 को होगी। इसमें 1:1 बोनस शेयर के प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। इसका मतलब है कि आपके पास कंपनी का एक शेयर है, तो बोनस के तौर पर एक और शेयर मिलेगा।

कंपनी ₹10 फेस वैल्यू वाले पूरी तरह पेड-अप बोनस शेयर जारी करेगी। इसके लिए कंपनी अपने फ्री रिजर्व, सिक्योरिटीज प्रीमियम और कैपिटल रिडेम्पशन रिजर्व से ₹44.14 करोड़ तक की राशि का इस्तेमाल करेगी।

शेयर कैपिटल भी बढ़ेगा

बोनस इश्यू के लिए कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। इसे ₹45 करोड़ से बढ़ाकर ₹100 करोड़ किया जाएगा। इससे कंपनी के पास भविष्य में ज्यादा शेयर जारी करने की गुंजाइश बढ़ेगी।

कंपनी का कहना है कि यह कदम उसके कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना का हिस्सा है। कंपनी अब सिर्फ कॉटन यार्न तक सीमित नहीं रहना चाहती।

यार्न से फैब्रिक कारोबार में जाएगी कंपनी

आस्था स्पिनटेक्स ने अपनी थ्री-पिलर ग्रोथ स्ट्रेटेजी पेश की है। इसमें वित्तीय प्रदर्शन मजबूत करना, शेयरधारकों को रिवॉर्ड देना और यार्न से फैब्रिक तक कारोबार को बढ़ाना शामिल है।

कंपनी अब ग्रे फैब्रिक और दूसरे वैल्यू-एडेड फैब्रिक प्रोडक्ट्स पर भी फोकस करेगी। इसके लिए अपने ब्रांड के तहत फॉरवर्ड इंटीग्रेशन किया जाएगा। आसान भाषा में कहें तो कंपनी यार्न बनाने के बाद उससे जुड़े अगले कारोबार में भी उतरना चाहती है।

Falcon Yarns का ₹51.46 करोड़ का ऑर्डर बुक

कंपनी की हाल में अधिग्रहित Falcon Yarns Private Limited के पास भी मजबूत ऑर्डर बुक है। अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच पूरा किए जाने वाले ऑर्डर्स की कुल वैल्यू करीब ₹51.46 करोड़ है।

इस ऑर्डर बुक में घरेलू बाजार के 10 से ज्यादा ग्राहकों के 38 ऑर्डर शामिल हैं। इनके तहत करीब 17.35 लाख किलोग्राम कॉटन यार्न की सप्लाई की जाएगी। इन ग्राहकों में Fair Deal, Elkins Tradlinks, A M Trading और Ventex Textile शामिल हैं।

पैकेजिंग कंपनी 1:1 बोनस शेयर का देगी, ₹3 डिविडेंड का डिविडेंड; जानिए पूरी डिटेल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।