Amrit Bharat Station Scheme: मध्य प्रदेश को मिलने जा रहे 13 आधुनिक रेलवे स्टेशन, देखिए फुल लिस्ट

13 New Amrit Bharat Stations: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत राज्य के 13 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प कर उन्हें आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाया गया है। इन्हें जल्द ही जनता को समर्पित किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को देश भर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। इन 75 स्टेशनों में मध्य प्रदेश के 13 अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के इन 13 नए अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की फुल लिस्ट

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस चरण में मध्य प्रदेश के जिन 13 रेलवे स्टेशनों को नया रूप देकर तैयार किया गया है, उनके नाम यहां नीचे देखिए:-

विदिशा

सांची

अशोकनगर

शिवपुरी

ब्यौहारी

भिंड

हरपालपुर

छतरपुर

टीकमगढ़

जुन्नारदेव

बालाघाट

छिंदवाड़ा

नैनपुर

भोपाल डिवीजन के 4 स्टेशन शामिल

भोपाल डिवीजन के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर सौरभ कटारिया ने बताया कि 17 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में भोपाल डिवीजन के तहत आने वाले चार प्रमुख स्टेशनों विदिशा, सांची, अशोकनगर और शिवपुरी का उद्घाटन किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल होंगे ये VIPs

17 जुलाई को होने वाले इस भव्य उद्घाटन समारोह में राज्य और केंद्र सरकार के कई बड़े नेता अलग-अलग स्टेशनों से हिस्सा लेंगे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल सांची स्टेशन से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री टीकमगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

₹3000 करोड़ की लागत से बदल रही है MP के स्टेशनों की सूरत

अधिकारियों ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे मध्य प्रदेश में कुल 80 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इस पूरी महापरियोजना पर लगभग 3000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आ रही है। इनमें से कुछ स्टेशनों का उद्घाटन पहले ही चरण में किया जा चुका है। अब इस चरण में 13 और स्टेशन जनता को समर्पित किए जा रहे हैं। जैसे-जैसे अन्य स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य पूरा होता जाएगा, आने वाले महीनों में उनका भी उद्घाटन किया जाएगा।

कैसी हैं नई सुविधाएं और क्या है इसका कॉन्सेप्ट?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इन पुनर्विकसित स्टेशनों को अगले 40 से 50 वर्षों की बुनियादी ढांचे की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनमें यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं। स्टेशनों पर अपग्रेडेड सर्कुलेटिंग एरिया, विशाल वेटिंग हॉल, आधुनिक ट्रेन इंडिकेटर बोर्ड और कोच गाइडेंस सिस्टम लगाए गए हैं।

दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर उचित प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा और उनके आने-जाने को आसान बनाने के लिए स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज को चौड़ा किया गया है। पहले जो फुट ओवरब्रिज लगभग 4.5 मीटर चौड़े होते थे उन्हें अब बढ़ाकर 12 मीटर कर दिया गया है।

इन स्टेशनों को कमर्शियल स्पेस (व्यावसायिक क्षेत्रों) के साथ विकसित किया गया है ताकि ये सिटी सेंटर के रूप में काम कर सकें। इससे व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और जनता इसका अधिक उपयोग कर सकेगी।

ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर मारपीट और फायरिंग का आरोप, बागेश्वर बाबा बोले- ‘उससे कोई संबंध नहीं’

ये सभी अमृत भारत स्टेशन योजना के मूल कॉन्सेप्ट हैं जो अब धरातल पर आकार ले रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ये पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन आने वाले समय में शहरों के विकास और प्रगति के लिए एक बड़े कैटेलिस्ट के रूप में उभरेंगे।

VIDEO: बस में लड़की के सामने युवक करने लगा अश्लील हरकत! फिर युवती ने सिखाया सही सबक

मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी बस स्टैंड से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक सार्वजनिक बस में कथित तौर पर एक युवक ने युवती के साथ अशोभनीय हरकत करने की कोशिश की। घटना के बाद युवती ने साहस दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और उसे थप्पड़ मार दिया। ये पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई यूजर्स ने युवती की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उसने बिना डरे आरोपी का सामना किया और उसके खिलाफ आवाज उठाकर साहस का परिचय दिया।

क्या है पूरी घटना

आरोपी की पहचान नितेश गोंड के रूप में हुई है। वीडियो में दिख रहा कि वह बस में चढ़ा और आगे की सीट पर बैठी दो युवतियों के पास पहुंच गया। आरोप है कि उसने एक युवती के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकत करने की कोशिश की। आरोपी व्यक्ति आइल सीट पर बैठी एक लड़की के पास गया, अपनी पैंट की जिप खोली और अपने प्राइवेट पार्ट से अश्लील हरकत करने लगा। खिड़की के पास बैठी युवती ने सबसे पहले आरोपी की हरकत देखी और तुरंत अपनी दोस्त को इसके बारे में बताया।

युवती ने जड़ा थप्पड़

दोनों ने पहले उससे दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन जब आरोपी अपनी कथित अश्लील हरकतों से बाज नहीं आया, तो युवती ने हिम्मत दिखाते हुए सभी यात्रियों के सामने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच कुछ देर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी बस से उतरकर वहां से भाग गया। ये पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

यूजर ने किया कमेंट

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “इस युवती ने जिस साहस के साथ आरोपी का सामना किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। उसने डरने के बजाय तुरंत विरोध किया और गलत हरकत करने वाले को सबक सिखाया। सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की शर्मनाक हरकतों की कोई जगह नहीं है। अच्छा है कि पुलिस ने भी तेजी से कार्रवाई की।” एक अन्य यूजर ने कहा, “ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। समाज में इस तरह की मानसिकता वाले लोगों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए।”

एक और व्यक्ति ने लिखा, “ऐसी हरकत करने वालों को बेनकाब करना और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाना जरूरी है। अगर समय रहते विरोध नहीं किया गया तो ऐसे लोगों का हौसला बढ़ सकता है।”

पुलिस ने शुरू कर दी जांच

सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद देवरी पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि अब तक पीड़ित युवती या उसके परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इसके बावजूद पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के साथ अभद्रता या छेड़छाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Viral Video: MP के किसान ने एक ही मंडप में करवाई परिवार के 14 बेटों की शादी…ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकली बारात! वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के सतना जिले से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बताया जा रहा कि सतना में एक परिवार ने अपने 14 बेटों की शादी एक ही मंडप में करावा दी। वीडियो में 14 नवविवाहित जोड़े शादी के पारंपरिक कपड़ों में सजे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सफर करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा कि इसमें 14 दूल्हे और 14 दुल्हनें शामिल हैं। इस अनोखे अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर लोग परिवार की सादगी और अलग तरीके से मनाए गए शादी समारोह की जमकर सराहना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ दावा किया गया कि एक किसान ने शादी में होने वाले भारी खर्च से बचने के लिए अपने 14 बेटों का विवाह एक ही मंडप में एक साथ कराया। इस समारोह के दौरान पूरे परंपराओं का पालन किया गया और एक ही जगह सभी रस्में भी निभाई गईं। पोस्ट में ये भी कहा गया कि होटल, महंगी गाड़ियों और दूसरे खर्चों से दूरी रखते हुए पूरी बारात केवल दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से निकाली गई, ताकि शादी सादगी के साथ कम खर्च में संपन्न हो सके। वहीं इस वीडियो को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया कि मध्य प्रदेश के सतना में एक किसान परिवार ने बढ़ते शादी के खर्च से बचने के लिए अपने 14 बेटों और भतीजों का विवाह एक ही मंडप में कराया। पोस्ट में ये भी कहा गया कि सभी दूल्हे एक ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में बारात लेकर पहुंचे और दुल्हनें दूसरी ट्रॉली से विदा हुईं। साथ ही इस शादी को बिना दिखावे और सादगी के साथ आयोजित होने का उदाहरण बताते हुए इसे नई सामाजिक परंपरा की शुरुआत बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

IAF Success Story: छोटे शहर की बेटी ने अकेले MiG-21 उड़ाकर रचा इतिहास, बनीं भारत की पहली महिला फाइटर पायलट

एक समय था जब भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट बनना महिलाओं के लिए सिर्फ एक सपना माना जाता था। काबिलियत होने के बावजूद लड़कियों के लिए लड़ाकू विमान उड़ाने का रास्ता बंद था। लेकिन मध्य प्रदेश के छोटे से कस्बे से निकली अवनी चतुर्वेदी ने इस सोच को बदल दिया। उन्होंने अकेले MiG-21 बाइसन फाइटर जेट उड़ाकर इतिहास रच दिया और भारत की पहली महिला बन गईं, जिन्होंने बिना किसी ट्रेनर के फाइटर विमान की कमान संभाली। उनकी कहानी आज लाखों बेटियों के लिए हौसले और मेहनत की मिसाल बन चुकी है।

भाई की वर्दी से मिली देश सेवा की प्रेरणा

अवनी चतुर्वेदी का जन्म मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुआ और उनका बचपन देवलोंड कस्बे में बीता। उनके बड़े भाई भारतीय सेना में थे। भाई को वर्दी में देखकर अवनी के मन में भी देश के लिए कुछ करने की इच्छा पैदा हुई।

हालांकि उन्होंने सेना में जाने की बजाय आसमान को अपना रास्ता चुना। उनका सपना था कि वह भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट बनकर देश की सेवा करें।

जब सपना मुश्किल था, लेकिन हौसला मजबूत था

जिस समय अवनी बड़ी हो रही थीं, उस दौर में भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम महिलाओं के लिए बंद थी। यानी महिलाएं चाहकर भी लड़ाकू विमान उड़ाने का मौका नहीं पा सकती थीं।

लेकिन अवनी ने इस बाधा को अपनी मंजिल के बीच नहीं आने दिया।

फ्लाइंग क्लब ने बदली जिंदगी की दिशा

अवनी ने राजस्थान की बनस्थली विद्यापीठ से बीटेक की पढ़ाई की। कॉलेज के दौरान वह फ्लाइंग क्लब से जुड़ीं और पहली बार विमान उड़ाने का अनुभव हासिल किया।

धीरे-धीरे उड़ान भरना उनका जुनून बन गया। इसके बाद उन्होंने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) की तैयारी की और भारतीय वायुसेना में शामिल होने का रास्ता बनाया।

2015 का फैसला, जिसने खोल दिए बंद दरवाजे

साल 2015 भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक बड़ा बदलाव लेकर आया। सरकार ने महिलाओं के लिए फाइटर स्ट्रीम खोलने का फैसला किया।

इसी ऐतिहासिक पहल के तहत अवनी चतुर्वेदी, भावना कंठ और मोहना सिंह का चयन हुआ। ये तीनों भारत की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं।

जून 2016 में तीनों को भारतीय वायुसेना में कमीशन मिला और एक नए दौर की शुरुआत हुई।

MiG-21 उड़ाकर रचा ऐसा रिकॉर्ड, जो हमेशा याद रहेगा

फाइटर पायलट बनना तो बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन असली परीक्षा अकेले उड़ान भरना था। क्योंकि सोलो फ्लाइट के दौरान कॉकपिट में कोई ट्रेनर मौजूद नहीं होता।

19 फरवरी 2018 को जामनगर एयरफोर्स स्टेशन से अवनी चतुर्वेदी ने MiG-21 बाइसन को अकेले उड़ाया। करीब 30 मिनट की इस ऐतिहासिक उड़ान के साथ वह भारत की पहली महिला बन गईं, जिन्होंने अकेले फाइटर जेट उड़ाया।

यह सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं था, बल्कि भारतीय विमानन इतिहास में बदलाव का प्रतीक था।

विमान को फर्क नहीं पड़ता पायलट पुरुष है या महिला”

अवनी की सोच उनकी उपलब्धियों जितनी ही प्रेरणादायक है। एक बार उनसे महिला फाइटर पायलट होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विमान को इससे फर्क नहीं पड़ता कि उसे उड़ाने वाला पुरुष है या महिला, उसे सिर्फ यह पता होता है कि उसे कौन सही तरीके से उड़ा सकता है।

उनकी यह सोच लैंगिक समानता का मजबूत संदेश देती है।

भारत की बेटी ने विदेशों में भी लहराया परचम

अवनी ने अपनी पहली ऐतिहासिक उड़ान के बाद भी कई उपलब्धियां हासिल कीं। साल 2023 में वह भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं, जिन्होंने जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया।

इस उपलब्धि ने दिखाया कि भारतीय महिला पायलट अब वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान बना रही हैं।

नारी शक्ति पुरस्कार से हुआ सम्मान

अवनी चतुर्वेदी के योगदान को देखते हुए साल 2020 में उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश में महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देने के लिए दिया जाता है।

एक उड़ान जिसने बदल दी हजारों बेटियों की सोच

अवनी चतुर्वेदी की कहानी सिर्फ एक फाइटर जेट उड़ाने की कहानी नहीं है। यह उन सीमाओं को तोड़ने की कहानी है, जो कभी महिलाओं के रास्ते में खड़ी थीं।

बेंगलुरु कपल की कमाल की फाइनेंशियल प्लानिंग वायरल, हर महीने ऐसे करते हैं लाखों का निवेश

Monsoon Watch 1 July: पंजाब और हरियाणा में भी हुई मानसून की एंट्री पर दिल्ली में नहीं! अब IMD ने जारी किया ये नया अनुमान

Progress of SW Monsoon: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। 1 जुलाई को मानसून ने उत्तर भारत के कई नए इलाकों में धमाकेदार एंट्री मार ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक मानसून अब पंजाब और हरियाणा के भी कुछ हिस्सों में पहुंच गया है लेकिन देश की राजधानी दिल्ली को इसने अभी थोड़ा तरसाया है। वैसे दिल्लीवालों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मानसून के दस्तक देने को लेकर बेहद राहत भरा नया अनुमान जारी किया है।

पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों में बढ़ा मानसून, जानें कहां से गुजर रही सीमा

IMD के मुताबिक एक जुलाई को दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात, पूरे दमन और दीव, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के बचे हुए हिस्सों सहित पूरे जम्मू-कश्मीर और हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून ने अपनी पहुंच दर्ज करा दी है। अभी मानसून की उत्तरी सीमापोरबंदर, वल्लभ विद्यानगर, शाजापुर, नौगांव, मिर्जापुर, आजमगढ़, अयोध्या, बदायूं, मेरठ, करनाल, गुरदासपुर से होकर गुजर रही है।

दिल्ली में कब आएगा मानसून? IMD का नया अनुमान

भले ही 1 जुलाई की एंट्री में दिल्ली का नाम सीधे तौर पर शामिल नहीं रहा लेकिन मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि दिल्ली के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 2 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों, पूरे हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए मौसम का सिस्टम पूरी तरह तैयार है। यानी अगले 48 घंटों में दिल्ली में मानसून की आधिकारिक एंट्री हो जाएगी।

पूरे हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय, सामान्य से 6 दिन की देरी

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर है कि बुधवार को मानसून ने पूरे राज्य को आधिकारिक तौर पर कवर कर लिया है। हिमाचल में मानसून का यह आगमन सामान्य तारीख से 6 दिन की देरी से हुआ है। 1 जुलाई को मानसून ने शिमला जिले (शिमला शहर सहित), सिरमौर, मंडी, कुल्लू, लाहुल-स्पीति और कांगड़ा के बचे हुए हिस्सों को कवर कर लिया।

इसके साथ ही सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा जिलों में भी मानसून पूरी तरह फैल गया है। राज्य में इस पूरे हफ्ते व्यापक बारिश होने की उम्मीद है। 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे हिमाचल समेत पूरे क्षेत्र में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी।

जुलाई महीने के लिए पूरे देश का ओवरऑल वेदर आउटलुक

मौसम विभाग ने जुलाई 2026 के महीने के लिए देश भर में होने वाली औसत बारिश का भी एक अनुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक जुलाई के दौरान पूरे देश में मासिक औसत वर्षा सामान्य से कम रहने की सबसे अधिक संभावना है।

ये भी पढ़ें- India Weather Today 1 July: IMD ने यूपी से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट दिया, इन 25+ राज्यों में आंधी-तूफान संग बिगड़ेगा मौसम

1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर जुलाई में देश भर में वर्षा का लॉन्ग-पीरियड एवरेज (LPA) लगभग 280.4 मिमी हो सकता है। देश के अधिकांश हिस्सों में जुलाई के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है लेकिन उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, पूर्व-मध्य भारत और पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ इलाकों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश देखी जा सकती है।

Satendra Soni: AICWA ने एमपी सीएम से की अपील, सत्येंद्र सोनी के आरोपों के बाद डायरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा

Satendra Soni: आमिर खान की फ़िल्म ‘लापता लेडीज़’ में अहम भूमिका निभाने वाले सत्येंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी भरी स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि फ़िल्म सेट पर अपनी बकाया पेमेंट मांगने पर उन्हें पीटने की धमकी दी गई। एक्टर रो पड़े और बताया कि मध्य प्रदेश में एक फ़िल्म की शूटिंग के बाद उन्हें पेमेंट नहीं दिया गया। ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ (AICWA) ने अब एक्टर की स्थिति पर ध्यान दिया है और अपने ऑफ़िशियल X अकाउंट पर इस बारे में एक नोट लिखा है।

उन्होंने नोट की शुरुआत इस बात से की- “’लापता लेडीज़’ में नज़र आए एक्टर सतेंद्र सोनी ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि उन्हें एक फ़िल्म की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के मैहर बुलाया गया था। उनके अनुसार, 8 दिन काम करने के बावजूद उन्हें तय की गई फ़ीस नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि उन्हें सिर्फ़ ₹50,000 का एडवांस मिला और यह भी आरोप लगाया कि फ़िल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने उन्हें धमकी दी। सतेंद्र सोनी का शेयर किया गया इमोशनल वीडियो उस दर्द और परेशानी को दिखाता है जिससे वे गुज़रे हैं। उनके आरोप भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री में कलाकारों और वर्करों के साथ होने वाले बर्ताव को लेकर गंभीर चिंता पैदा करते हैं। किसी भी कलाकार या वर्कर को ऐसे बर्ताव का सामना नहीं करना चाहिए।”

नोट में आगे कहा गया, “कई वर्कर और कलाकार आरोप लगाते हैं कि उन्हें काम देने का वादा करके फिल्म की शूटिंग के लिए बुलाया जाता है, लेकिन बाद में उन्हें पेमेंट में देरी या पेमेंट न मिलने का सामना करना पड़ता है और जब वे अपना हक मांगते हैं तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है। ऐसी शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। सतेंद्र सोनी ने अपना इमोशनल वीडियो सबके साथ शेयर करके इन चिंताओं को सबके सामने रखा है और उन मुश्किलों को उजागर किया है जिनका सामना कलाकारों और वर्करों को करना पड़ सकता है।”

तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए, फिल्म वर्कर संगठन ने कहा, “यह कोई मामूली बात नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार को इस मामले पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। हर वर्कर और कलाकार सम्मान, समय पर पेमेंट और डराने-धमकाने से सुरक्षा का हकदार है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से अपील करता है कि वे पुलिस को निर्देश दें कि अभिनेता सतेंद्र सोनी के आरोपों के आधार पर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की जाए और मध्य प्रदेश में फिल्म वर्करों और कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।”

सतेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में पूरी बात बताई। उन्होंने हिंदी में लिखा, “नमस्ते, मेरा नाम सतेंद्र सोनी है। मैं एक एक्टर हूँ। मैं मध्य प्रदेश के मैहर में ‘पेड़ पालकी’ नाम की फ़िल्म की शूटिंग के लिए गया था। इसके डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पुष्पेंद्र सिंह हैं, जिन्होंने ‘अजमेर 92’ भी बनाई थी। उन्होंने मुझे शूटिंग के लिए आने के लिए एडवांस में ₹50,000 भेजे और बाकी पेमेंट शूटिंग के दौरान करने का वादा किया।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे कुल 10 दिन शूटिंग करनी थी। 7-8 दिन बीतने के बाद भी उन्होंने मुझे कोई पेमेंट नहीं दिया। वहां मैंने यूनिट के लोगों को यह कहते हुए भी सुना कि किसी को भी पेमेंट नहीं मिला है। जब मैंने पेमेंट के बारे में पूछा, तो मुझे पैक-अप करने के लिए कह दिया गया। पुष्पेंद्र ने मुझे धमकाना शुरू कर दिया और कहा, ‘तुम 10 मिनट में होटल से चेक-आउट कर लो, तुम होटल में नहीं दिखने चाहिए, वरना हम तुम्हें मार डालेंगे।’ उनकी पत्नी प्रगति चौहान, जो फ़िल्म की हीरोइन थीं, उन्होंने भी मुझे डांटा और बुरी-बुरी गालियां दीं। मैं बहुत डर गया था, और जब मैं डर के मारे होटल से चेक-आउट करने लगा, तो श्रीधर दुबे और पंकज शर्मा भी मेरे साथ आए।”

सतेंद्र ने कई जाने-माने प्रोजेक्ट्स में छोटे लेकिन अहम रोल निभाए हैं, जिनमें ‘डॉक्टर जी’, ‘बवाल’, ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ और टेलीविज़न शो ‘हेलो बच्चों’ शामिल हैं।

Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में भारी बारिश, कई राज्यों में अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

Meteorological Department has issued warning for heavy rain and strong winds in several states

Weather Update News : देशभर में मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मुंबई, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक समेत कई इलाकों में बारिश का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। पूरे महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच चुका है। मुंबई में मानसून के पहुंचने के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है रातभर हुई तेज बारिश के कारण मुंबई शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कें लबालब हैं, कई जगह जलजमाव है। अंधेरी इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे (अंडरपास) पूरी तरह पानी से भर गया है।

 

19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी

देशभर में मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मुंबई, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक समेत कई इलाकों में बारिश का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। पूरे महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच चुका है।

ALSO READ: Weather Update : 23 जून से बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

मुंबई समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मुंबई में मानसून के पहुंचने के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है रातभर हुई तेज बारिश के कारण मुंबई शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कें लबालब हैं, कई जगह जलजमाव है। अंधेरी इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे (अंडरपास) पूरी तरह पानी से भर गया है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां एक ही दिन में 171 मिलीमीटर बारिश

महाराष्ट्र का 'चेरापूंजी' कहे जाने वाले सतारा के पाथरपुंज में एक ही दिन में 171 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सबसे अधिक है। इस भारी बारिश के बाद पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र “Ozarde Waterfall” भी अपनी पूरी रौनक के साथ बहने लगा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पूर्वी अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ व झारखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

ALSO READ: Weather Update : भारी बारिश और आंधी का तांडव! IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

आगे बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून

अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। इसके बाद 2-3 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी इसके आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

 

कैसा है मध्य प्रदेश का मौसम?

बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा और आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के सोलन, कांगड़ा, मंडी, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। मध्य प्रदेश के भोपाल, धार, विदिशा, कटनी, होशंगाबाद, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, मंदसौर, अशोक नगर, होशंगाबाद, आगर-मालवा और विदिशा में बारिश और तूफान का यलो अलर्ट है। दिल्ली में आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। 

ALSO READ: Weather Update : देश में कहां तक पहुंचा मानसून, यहां आंधी-बारिश की चेतावनी, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

भारी बारिश और तूफान की चेतावनी 

झारखंड के रांची, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, दुमका, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू और सरायकेला में आज भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु में अगले 2 दिनों के दौरान कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है।
Edited By : Chetan Gour

हाथ-पैर बांधे, कालिख पोती, बच्चों से लगवाए थप्पड़, जबरन पेशाब पिलाया! ये पति है या जल्लाद?

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक रूह कंपा देने वाली और बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर बर्बरता की सारी हदें पार करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसके हाथ-पैर बांधे, सिर मुंडवाया, चेहरे पर कालिख पोती और डराकर बच्चों के सामने उसे पेशाब पीने पर मजबूर किया।

सोशल मीडिया पर इस खौफनाक घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कड़ा एक्शन लिया है। पीड़ित महिला (तारा) की शादी करीब 15 साल पहले जितेंद्र घसिया नाम के व्यक्ति से हुई थी। दोनों की लव मैरिज हुई थी और उनके चार बच्चे भी हैं।

घरेलू विवाद और तंगहाली के कारण रह रही थी अलग

जानकारी के मुताबिक, पिछले कई सालों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा, मारपीट और आर्थिक तंगहाली चल रही थी। पति के रोज-रोज के जुल्मों से तंग आकर महिला अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी। वह अपना और बच्चों का पेट पालने के लिए दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा और साफ-सफाई का काम करती थी।

महिला ने पुलिस को बताया कि 14 जून को उसके पति ने उसका पता ठिकाना ढूंढ निकाला। वह अपनी एक पहचान वाली महिला के घर रह रही थी, जिसने मुश्किल समय में उसकी मदद की थी। पति ने उसे घर के बाहर बुलाया और चरित्र पर शक करते हुए गाली-गलौज करने लगा।

बच्चों के सामने की बर्बरता, खुद बच्चों से दिलवाया दर्द

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए और जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया।

महिला का कहना है, “उसने कैंची से मेरे बाल काटे, फिर सिर मुंडवा दिया। इसके बाद चेहरे पर कालिख और इंजन ऑयल पोत दिया। मुझे बुरी तरह पीटने के बाद उसने जबरन मुझे पेशाब पीने पर मजबूर किया। मुझे धमकी भी दी गई कि अगर चिल्लाई तो जिंदा जला दूंगा।”

महिला ने एक और बेहद दर्दनाक आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरी प्रताड़ना में उसके मासूम बच्चों को भी घसीटा गया। पति ने बच्चों को डरा-धमकार अपनी ही मां को लगातार थप्पड़ मारने को कहा। महिला का आरोप है कि पति ने एक बच्चे को मजबूर किया कि वह अपनी मां को पेशाब पिलाए, और फिर बाद में आरोपी ने खुद भी महिला को अपना पेशाब पीने पर मजबूर किया।

पति का दावा: महिला ने छोड़ा था परिवार

वहीं, सामने आए वीडियो में आरोपी पति अपनी पत्नी पर परिवार को छोड़ने और दूसरे मर्दों के साथ रहने का आरोप लगाता हुआ सुनाई दे रहा है। उसका दावा है कि महिला पहले उसके जीजा और बाद में भतीजे के साथ भाग गई थी, जिसके बाद वह लौट कर आई।

दूसरी तरफ, महिला ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उसने पुलिस से कहा, “मेरा पति सालों से मुझ पर शक करता आ रहा है और रोज मारता-पीटता था। वे लोग शुरू से ही दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते थे। चार बच्चे होने के बाद मैंने नसबंदी (Sterilisation) भी करवा ली थी। मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए और उस दरिंदे को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

पुलिस का एक्शन: वीडियो सामने आने के बाद बढ़ीं धाराएं

महिला की शुरुआती शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामूली धाराओं में केस दर्ज किया था, जिसमें पति द्वारा क्रूरता (धारा 85), मारपीट (धारा 115(2)), गाली-गलौज (धारा 296) और आपराधिक धमकी (धारा 351(2)) शामिल थी।

लेकिन जैसे ही इस घटना का दर्दनाक वीडियो सामने आया और मामले की गंभीरता का पता चला, पुलिस ने केस में और भी कड़ी और गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं। कोरिया की एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे ने बताया, “जब महिला पहले हमारे पास आई थी, तो उसने सिर्फ शराब पीकर मारपीट करने की शिकायत की थी। लेकिन वीडियो सामने आने और नए तथ्य मिलने के बाद मामले में और गंभीर कानूनी धाराएं जोड़ी जा रही हैं। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।”

जबलपुर रॉयल लायंस के Player Development Program के खिलाड़ी वेदांत अवस्थी MPL 3 में चमके

Vedant Awasthi

लगातार चार मैचों में अजेय रहने वाली जबलपुर रॉयल लायंस (JRL) की टीम ने यह साबित कर दिया है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग के 'प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम' (PDP) के माध्यम से जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को चुनना टीम के लिए एक बड़ा फायदेमंद सौदा साबित हुआ है। अनुभवी खिलाड़ियों और ऊर्जावान नए चेहरों के बेहतरीन मिश्रण वाली जेआरएल की टीम ने लीग को वेदांत अवस्थी के रूप में एक होनहार नया खिलाड़ी दिया है। वेदांत एक शानदार हिटर साबित हुए हैं और उन्होंने टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रन बनाए हैं।

चौथे मैच में, जब टीम 224 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब वेदांत ने मात्र 34 गेंदों में 60 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से टीम में चुने गए वेदांत ने इंदौर और जबलपुर में आयोजित चयन ट्रायल्स के 4 चरणों को पार करके जेआरएल टीम में अपनी जगह बनाई है। वेदांत और प्रिंस वाधवानी, दोनों ही पीडीपी (PDP) के खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टीम में जगह बनाकर राज्य स्तरीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है।

प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम से मिले फायदे के बारे में बात करते हुए वेदांत अवस्थी ने कहा: “मेरे जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए जमीनी स्तर से अपनी पहचान बनाना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है, और हमारे लिए पीडीपी जैसे कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं। चयन प्रक्रिया बहुत कठिन थी, जिसमें कई दौर के ट्रायल्स शामिल थे, लेकिन अगर आपमें काबिलियत है, तो आपको मौका जरूर मिलता है। जेआरएल का हिस्सा बनना मेरे लिए एक शानदार अहसास है। मुझे खुशी है कि मैं टीम के लिए योगदान दे पाया हूँ, खासकर बड़े रनों का पीछा करते समय।”

जबलपुर रॉयल लायंस के डायरेक्टर लव मलिक ने कहा: “जेआरएल स्थानीय प्रतिभाओं को टीम का हिस्सा बनने का अवसर देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह लगातार दूसरा सीजन है जब हमने प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत राज्य के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल्स आयोजित किए हैं। क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तलाशने और उन्हें राज्य स्तरीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका देने की यह एक बेहतरीन पहल है। कई खिलाड़ियों के लिए यह उनके करियर की शुरुआत है। हमारे पिछले सीजन के कई खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय लीग में अच्छे प्रदर्शन के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चुना गया है। इन युवा खिलाड़ियों का समर्थन करके हमें बेहद खुशी हो रही है।”