Hanuman Ansh Box Office Collection Day 37: नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म की कमाई में आया उछाल, जल्द ही 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा करेगी पार

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 37: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। सैक्निलक (Sacnilk) के अनुसार इस डिवोशनल ड्रामा फिल्म की इंडिया नेट कमाई में छठे शनिवार को जबरदस्त उछाल आया और इसने 37वें दिन 18.50 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म की यह नई कमाई छठे शुक्रवार को हुई 10.50 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 76.2% ज्यादा है। ‘हनुमान अंश’ के शनिवार को 7449 शो हुए, जबकि एक दिन पहले 5743 शो हुए थे। इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी भी शुक्रवार के 38% से बढ़कर शनिवार को 52% हो गई।

इस नई कमाई के साथ फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन अभी 227 करोड़ रुपये है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी 9.50 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 236.50 करोड़ रुपये हो गया है।

12 सितंबर को ‘हनुमान अंश’ के हिंदी 2D वर्शन की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 56.31% रही। मॉर्निंग शो में 29.77% ऑक्यूपेंसी रही, जबकि दोपहर के शो में यह 60.31% तक पहुंच गई। शाम की ऑक्यूपेंसी 66.46% रही और रात के शो में सबसे ज्यादा 68.69% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

‘हनुमान अंश’ की शुरुआत आसान नहीं रही थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद, ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्मों के आने से इसके स्क्रीन की संख्या घटकर सिर्फ 25 रह गई थी। हालांकि ‘बंटवारा 1947’ के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद, ‘हनुमान अंश’ के लिए स्क्रीन की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी।

दर्शकों का रिस्पॉन्स भी बेहतर हुआ और लोग फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। लगातार चले प्रमोशन कैंपेन का असर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की सेहत पर पड़ा है। वे अब मुंबई लौट रहे हैं। अपने प्लान के बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा कि मुंबई में गणेश उत्सव शुरू हो रहा है और त्योहार के दौरान वे बप्पा का शुक्रिया अदा करने के लिए अलग-अलग पंडालों में जाएंगे।

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड के सम्मानित संत बाबा नीम करौली (जिनका असली नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा था) के जीवन की कहानी है। 1.75 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवा की कहानी है, जो अपनी मां की मौत के बाद भगवान की खोज में आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ता है।

जीवन, मृत्यु और इंसानी दुख-दर्द के सवालों के जवाब ढूंढते हुए उत्तर भारत की यात्रा के दौरान वह अंतत सम्मानित संत नीम करौली बाबा बन जाते हैं, जिनकी प्रेम, सेवा और करुणा की शिक्षाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया। इस फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Mirzapur The Movie box office collection day 9: अली फजल स्टारर ने दूसरे वीक मचाई धूम, 170 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Mirzapur The Movie box office collection day 9: फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। पंकज त्रिपाठी और अली फजल की ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म की यह शानदार परफॉर्मेंस इस बात का सबूत है कि शो और उसके किरदारों ने पिछले कुछ सालों में कितनी लोकप्रियता हासिल की है। जबरदस्त ओपनिंग और मजबूत वीकेंड के बाद फिल्म ने पहले चार दिनों में ही 100 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया था। आइए देखते हैं कि मूवी का दूसरे शनिवार को सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन रहा।

दूसरे वीकेंड में भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा बरकरार

बिना किसी बड़े सुपरस्टार वाली फिल्म होने के बावजूद, बॉक्स ऑफ़िस पर इसके आंकड़े अद्भुत रहे हैं। ‘मिर्जापुर’ ने ओपनिंग डे पर उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया और ₹25.75 करोड़ की कमाई की। यह कलेक्शन ‘सैयारा’ (₹22 करोड़) और ‘आवारापन 2’ (₹21.50 करोड़) जैसी हिट फिल्मों से भी ज्यादा रहा।

शनिवार को भी फिल्म का दबदबा कायम रहा और इसने ₹32 करोड़ कमाए। रविवार का दिन भी शानदार रहा, जब फिल्म ने ₹36 करोड़ की कमाई की। सोमवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई में उम्मीद के मुताबिक थोड़ी गिरावट आई क्योंकि यह वर्किंग डे था, लेकिन फिर भी फिल्म ने अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी और ₹15.50 करोड़ कमाए। पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म ने कुल ₹148.45 करोड़ की कमाई कर ली थी।

दूसरे शुक्रवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ₹9.50 करोड़ कमाए। शनिवार होने के कारण ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई में सुधार की उम्मीद है। Sacnilk की ताजा जानकारी के अनुसार फिल्म ने शनिवार को ₹12.50 करोड़ कमाए हैं। इसे इस हफ्ते रिलीज हुई बड़ी फिल्म ‘हैवान’ से टक्कर मिल रही है, जिसमें सैफ अली खान और अक्षय कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब तक भारत में इसका नेट कलेक्शन ₹170.45 करोड़ हो गया है।

फिल्म के बारे में

यह मूवी मिर्जापुर की गद्दी के लिए होने वाली लड़ाई पर आधारित है, जिसमें नए दावेदार भी मैदान में उतरते हैं। फिल्म मिर्जापुर की उस अराजक दुनिया में वापस ले जाती है। जहां गोलियों की बौछार, धोखे और खूनी दुश्मनी के बीच सत्ता की लड़ाई जारी रहती है। फिल्म की कहानी 2018 पर आधारित है, जो शो के पहले सीज़न के एक अनकहे चैप्टर की ओर इशारा करती है।

Haiwaan box office collection day 2: रिलीज के दूसरे दिन सिर्फ 5 करोड़ का आंकड़ा छू पाई अक्षय कुमार-सैफ अली खान की फिल्म

Haiwaan box office collection day 2: अक्षय कुमार और सैफ अली खान ‘टशन’ के बाद ‘हैवान’ में एक साथ स्क्रीन पर नजर आए। प्रियदर्शन की डायरेक्ट की गई यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म अक्षय और सैफ को 17 साल बाद एक साथ लाती है। इससे पहले वे ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘आरजू’, ‘तू चोर मैं सिपाही’ और ‘कीमत’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस अपडेट

‘हैवान’ ने ओपनिंग डे पर ₹3 करोड़ कमाए। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी लगभग 5% थी, दोपहर और शाम के शो में 12% से ज्यादा और रात में 18% से ज्यादा रही। फिल्म को ‘मिर्जापुर द मूवी’ से टक्कर मिली, जो पिछले हफ्ते ही थिएटर में रिलीज हुई थी।

Sacnilk के अपडेट के अनुसार, ‘हैवान’ ने दूसरे दिन ₹2.50 करोड़ कमाए, जो पिछले दिन की कमाई से ज्यादा नहीं थी। शनिवार को ‘हैवान’ की कुल ऑक्यूपेंसी 12.77% रही, जिसमें शाम के समय सबसे ज्यादा 16% ऑक्यूपेंसी देखी गई। ‘मिर्जापुर: द मूवी’, जो अब अपने दूसरे हफ्ते में है, ‘हैवान’ से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। दो दिनों के बाद ‘हैवान’ का कुल इंडिया कलेक्शन ₹5.50 करोड़ हो गया है।

‘हैवान’ के बारे में

‘हैवान’ में सैफ अली खान एक अंधे व्यक्ति और अक्षय कुमार एक कातिल के रोल में हैं। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में बोमन ईरानी, ​​श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं। बोमन पहले भी इस फिल्ममेकर के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन उनका कहना है कि थ्रिलर फिल्म में उनके निर्देशन में काम करने से उनकी कला के बारे में उनकी समझ बदल गई।

एक्टर ने HT को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैंने उनके साथ दो फिल्मों में काम किया है। अब जब मैं उनकी फिल्में देखता हूं तो कैमरा वर्क और कट्स पर ध्यान देता हूं और मुझे एहसास होता है कि उन्हें यह पसंद नहीं है कि कैमरा या दर्शक एक जगह टिके रहें। वे खुद बोर हो जाते हैं, इसलिए दर्शकों को भी बोर नहीं होने देते। अब मुझे उनके काम करने का तरीका समझ में आने लगा है। उनकी फिल्ममेकिंग, ब्लॉकिंग और स्टेजिंग अनोखी और बहुत काइनेटिक (गतिशील) है।”

फिल्म में राजपाल यादव, शारिब हाशमी, राजेश शर्मा, मनोज जोशी और जिस्शु सेनगुप्ता भी हैं, जबकि मोहनलाल ने कैमियो किया है। यह दिवंगत असरानी की आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस भी है।

Hanuman Ansh: इतनी सफलता के बावजूद ऑस्कर में ‘हनुमान अंश’ नहीं कर पाई एंट्री, प्रोड्यूसर ने वजह का किया खुलासा

Hanuman Ansh: ‘मिर्जापुर’, ‘हैवान’ और ‘टॉक्सिक’ जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। दर्शक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इतनी लोकप्रियता के बावजूद ‘हनुमान अंश’ ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री नहीं होगी। ऐसा क्यों? प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इसकी वजह बताई।

बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में प्रोड्यूसर से पूछा गया कि क्या फिल्म को तेलुगु के अलावा किसी और भाषा में डब किया जाएगा। उन्होंने कहा- “नहीं।” यह पूछे जाने पर कि फिल्म ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री क्यों नहीं होगी। उन्होंने जानकारी की कमी को मुख्य कारण बताया और कहा कि वे डेडलाइन चूक गए। उन्हें सबमिशन प्रोसेस के बारे में पता नहीं था।

प्रोड्यूसर ने कहा- “हमने इसे सिर्फ तेलुगु में डब किया है। मुझे समय ही नहीं मिल रहा है! हम कल ऑस्कर सबमिशन की डेडलाइन चूक गए, क्योंकि वह आखिरी दिन था। हमें हजारों लोगों के फोन आए कि आपने फिल्म सबमिट नहीं की। लेकिन हमें इसके बारे में पता नहीं था। हम बहुत सी चीजों में व्यस्त हैं। साथ ही हमारी टीम बहुत छोटी है।”

उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमने तेलुगु में डबिंग कर ली है और फिर बाकी भाषाओं पर काम करेंगे। हम फिल्म को सुलभ बनाने पर भी काम कर रहे हैं ताकि अलग-अलग क्षमताओं वाले लोग भी इसे देख सकें।

हनुमान अंश के बारे में

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफ़िस पर शुरुआत धीमी रही और पहले दिन इसने सिर्फ 10 लाख रुपये कमाए। शुरुआती दो हफ्ते भी कुछ खास नहीं रहे और फ़िल्म ने कुल मिलाकर सिर्फ 1.48 करोड़ रुपये (नेट) कमाए। हालांकि लोगों के बीच फिल्म की तारीफ होने के बाद इसकी किस्मत बदल गई।

16वें दिन फ़िल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया, जिससे आने वाले हफ्तों में इसकी मजबूत दौड़ का रास्ता साफ हो गया। फिल्म ने तीसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते में रिकॉर्ड कमाई की। चौथे वीक में 61 करोड़ रुपये और पांचवें वीक में 90 करोड़ रुपये कमाए। इसकी रफ्तार छठे वीकेंड में भी बनी रही और फिल्म ने शुक्रवार को—जो सिनेमाघरों में इसका 36वां दिन था—10.50 करोड़ रुपये (नेट) कमाए। इसके साथ ही, भारत में इसकी कुल नेट कमाई 174 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

‘हनुमान अंश’ का निर्देशन और निर्माण विशाल चतुर्वेदी ने अपने बैनर, स्वयंभू मीडिया नेटवर्क के तहत किया था। यह फिल्म उनकी किताब पर आधारित है।

Haiwaan box office collection day 1: अक्षय कुमार- सैफ अली खान स्टारर ‘हैवान’ की निराशाजनक रही ओपनिंग

Haiwaan box office collection day 1: प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक ‘हैवान’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर असरानी की आखिरी फिल्म है, जिनका 2025 में निधन हो गया था। आइए जानते हैं कि ‘हैवान’ ने अपने ओपनिंग डे पर कैसा प्रदर्शन किया।

‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार ‘हैवान’ ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 3 करोड़ (नेट) की कमाई की। फिल्म के 7224 शो में 11% ऑक्यूपेंसी रही। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी लगभग 5% थी। दोपहर और शाम के शो में 12% से ज्यादा और रात के शो में 18% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी देखी गई। फिल्म का मुकाबला ‘मिर्जापुर द मूवी’ से था, जो पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वीकेंड में ‘हैवान’ कैसा प्रदर्शन करती है।

‘ओप्पम’ का हिंदी वर्जन है ‘हैवान’

‘हैवान’ की रिलीज से पहले ANI से बात करते हुए प्रियदर्शन ने ‘ओप्पम’ के रीमेक के बारे में बात की थी। जब उनसे दोनों कहानियों के अंतर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “नहीं…मैं बदलावों के बारे में बात नहीं करना चाहता। लोगों को इसे देखने और समझने दें।” उन्होंने अक्षय के साथ कॉमेडी फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें विलेन के तौर पर कास्ट करने के बारे में भी बात की और कहा- “यही तो अंतर है क्योंकि हर फिल्म एक जैसी नहीं दिखनी चाहिए। इसलिए मैंने सोचा कि मैं अक्षय कुमार का इस्तेमाल अलग तरह से कर सकता हूं। मुझे यह मौका मिला और मैंने तय किया कि ठीक है मैं उनके साथ एक अलग भूमिका में काम करूं।”

‘हैवान’ के बारे में

‘हैवान’ को प्रियदर्शन ने ही लिखा और निर्देशित किया है। इसे KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फ़िल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह निर्देशक की अपनी 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है, जिसमें मोहनलाल और समुथिरकानी ने अभिनय किया था। ‘हैवान’ में सैफ अली खान, अक्षय कुमार, बोमन ईरानी, ​​श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। मोहनलाल ने फिल्म में एक कैमियो रोल किया है। फिल्म में प्रीतम के गाने और रॉनी राफेल का म्यूजिक है।

यह अक्षय और सैफ की 18 साल बाद वापसी है। उन्होंने पहले मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), ये दिल्लगी (1994), तू चोर मैं सिपाही (1996), कीमत दे आर बैक (1998), आरजू (1999) और टशन (2008) में साथ काम किया था।

Mirzapur The Movie box office collection day 8: पंकज त्रिपाठी स्टारर ने कमाए 157 करोड़, ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे

Mirzapur The Movie box office collection day 8: गुरमीत सिंह की ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को ज्यादातर बहुत अच्छे रिव्यू मिले हैं। साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रसिका दुगल और रवि किशन जैसे कलाकारों से सजी ये फिल्म प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बेस्ड है, जिसके तीन सीजन आए थे।

‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने शुक्रवार को भारत में 9 करोड़ (नेट) की कमाई की है, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 157.45 करोड़ हो गई। इसने प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ (जिसमें सैफ अली खान और अक्षय कुमार हैं) से मिली टक्कर का भी डटकर सामना किया। अब जब फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में प्रवेश कर रही है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इसे पहले वीकेंड की तरह ही इस बार भी कड़ी टक्कर के बावजूद कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिलती है या नहीं।

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भारत में अपने पहले हफ्ते में ₹149.70 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने ₹25.75 करोड़ की ओपनिंग की थी और पहले वीकेंड में ₹32 करोड़ और ₹36 करोड़ कमाए थे। हफ्ते के दिनों (वीकडेज) में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई और सोमवार से गुरुवार के बीच इसने ₹10.55 करोड़ से ₹16 करोड़ के बीच कमाई की थी।

‘मिर्जापुर’ तेलुगु में भी रिलीज हुई थी, लेकिन हिंदी में इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म ने ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

मिर्जापुर द मूवी

‘मिर्जापुर द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। 4 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के तीन सीजन के बाद आई है, जो 2018 में शुरू हुई थी।

हाल ही में गैंगस्टर वाले सीन में महाराणा प्रताप को समर्पित गाने ‘शूरवीर’ के इस्तेमाल पर विवाद खड़ा हो गया। इस गाने के ओरिजिनल सिंगर रैपेरिया बालम ने इसके इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने भी इस पर आपत्ति जताई और CBFC को पत्र लिखकर फ़िल्म से इसे हटाने की मांग की है।

PTI के अनुसार, CBFC को लिखे पत्र में राठौड़ ने कहा, “‘मिर्जापुर द मूवी’ में गैंगस्टर, ड्रग तस्कर और अपराधी किरदारों के साथ रैपेरिया बालम के ‘शूरवीर’ गाने का इस्तेमाल बेहद आपत्तिजनक है और इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।” राठौड़ ने दावा किया कि इस तरह का चित्रण महाराणा प्रताप और उनसे जुड़ी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का अपमान है। उन्होंने महाराणा प्रताप और गैंगस्टरों जैसे दो अलग-अलग संदर्भों को जोड़ने को भी ‘अनुचित’ बताया।

Mirzapur The Movie box office collection day 7: पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े के पहुंची करीब

Mirzapur The Movie box office collection day 7: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ एक हफ्ते पहले, 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले और तब से बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है। फिल्म अब ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार करने से बस कुछ ही करोड़ दूर है।

‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ ने गुरुवार को भारत में ₹10.55 करोड़ (नेट) कमाए, जिससे इसका घरेलू कुल कलेक्शन ₹148.45 करोड़ हो गया। फ़िल्म की ऑक्यूपेंसी 10,292 शो में 24% रही। बुधवार की तुलना में इसमें गिरावट देखी गई।

‘मिर्ज़ापुर’ ने भारत में ₹25.75 करोड़ के साथ शुरुआत की और तब से इसमें बढ़ोतरी देखी गई, वीकेंड पर इसने ₹32 करोड़ और ₹36 करोड़ कमाए। उम्मीद के मुताबिक गिरावट के बावजूद यह वीकडेज़ में भी मज़बूत रही और सोमवार को ₹16 करोड़ कमाए। कलेक्शन मंगलवार के ₹15.60 करोड़ से घटकर बुधवार को ₹12.55 करोड़ हो गया।

शुक्रवार को फ़िल्म का मुक़ाबला प्रियदर्शन की अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर ‘हैवान’ से होगा। देखना होगा कि वीकेंड आने पर ‘मिर्ज़ापुर’ उसका सामना कर पाती है या नहीं। फ़िल्म पहले ही अक्षय की पिछली फ़िल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के लाइफ़टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है, जिसने भारत में ₹150.40 करोड़ (नेट) कमाए थे। इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, जिसने ₹150.40 करोड़ कमाए थे, अगला टारगेट है।

जब 2018 में अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ ‘मिर्ज़ापुर’ रिलीज़ हुई थी, तो यह काफ़ी चर्चा में रही और OTT पर सबसे सफल शो में से एक बन गई। मिले-जुले रिव्यू वाले तीन सीज़न के बाद, फ़िल्म की घोषणा की गई। इसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है, पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। मिर्ज़ापुर पहले ही 2026 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्मों में से एक बन गई है।

Hanuman Ansh Box Office: 34वें दिन भी हनुमान अंश की आंधी, बुधवार को मनाया मंगल! इतने करोड़ पर पहुंची नीम करौली बाबा की फिल्म

Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर बनी मूवी हनुमान अंश का जादुई और चमत्कारिक सफर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेहद सीमित बजट में तैयार हुई यह फिल्म अब कोई छोटी-मोटी रिलीज नहीं रह गई है बल्कि सिनेमाघरों में 100 करोड़ रुपये का विशाल आंकड़ा पार कर 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। यह फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है और 34वें दिन यानी अपने 5वें बुधवार को भी इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ‘मंगल’ मनाते हुए तगड़ी कमाई दर्ज की है।

टिकट खिड़की पर 34वें दिन आया बड़ा उछाल

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 34वें दिन हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.73 करोड़ रुपये की सॉलिड कमाई कर ली है। जैसे-जैसे दिन और रात के शो आगे बढ़ेंगे, ये आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। इस फिल्म की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के पांचवें हफ्ते में एंट्री के बाद भी देश भर में इसके 5200+ शो चल रहे हैं।

आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही थी। पहले हफ्ते में फिल्म महज 1.08 करोड़ रुपये का बिजनेस ही कर सकी थी, जबकि दूसरे हफ्ते में इसने अपनी झोली में सिर्फ 40 लाख रुपये जोड़े। लेकिन असली चमत्कार तीसरे हफ्ते से शुरू हुआ, जब दर्शकों की जबर्दस्त माउथ-ऑफ-पब्लिसिटी के दम पर फिल्म के कलेक्शन में अभूतपूर्व उछाल आया। अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 146.61 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, वहीं इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 173.26 करोड़ रुपये हो चुका है।

तरण आदर्श ने बताया 2026 की सबसे बड़ी सक्सेस

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा की मुख्य भूमिका निभाई है। कम बजट की इस फिल्म ने सिनेमाप्रेमियों की उम्मीदों से कहीं बढ़कर प्रदर्शन किया है। मशहूर फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हनुमान अंश की इस ऐतिहासिक सफलता को 2026 की सबसे बड़ी सफलता बताया है।

इसके राइटर और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी हैं। यह फिल्म महाराज जी के नाम से प्रसिद्ध नीब करोरी बाबा के जीवन, विनम्रता और उनके प्रेम से भरे संदेशों पर आधारित है। भक्त जिन्हें भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं, उनकी सीख को बड़े पर्दे पर बेहद सादगी से उकेरा गया है।

अब 11 सितंबर से विदेशों में तहलका मचाने की तैयारी

भारत में झंडे गाड़ने के बाद अब यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हनुमान अंश को आगामी 11 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओवरसीज सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसके बाद इसके वर्ल्डवाइड आंकड़े और भी नए कीर्तिमान रचने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

स्टीव जॉब्स पर लेख फिर नीम करौली बाबा की कृपा… 21 साल की अनुप्रिया नागर और हनुमान अंश मूवी के चमत्कार की असल कहानी तो ये निकली

‘हनुमान अंश’ की सफलता ने 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नगर को रातोंरात चर्चा में ला दिया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्मों में आने का उनका कोई सपना या प्लान नहीं था। उनकी कहानी एक ऐसी जानकारी से शुरू हुई, जिसने उनकी दिलचस्पी को पूरी तरह बदल दिया। Economics की पढ़ाई के दौरान Steve Jobs से जुड़ी एक बात ने उन्हें भारतीय आध्यात्मिक दुनिया को करीब से समझने के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे यही जिज्ञासा रिसर्च में बदली और फिर एक फिल्मी सफर की शुरुआत हुई। आज उनकी फिल्म दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Economics पढ़ रही थीं, विदेश में नौकरी भी तय थी

अनुप्रिया ने ब्रिटेन से Economics की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका इरादा स्विट्जरलैंड जाकर आर्ट इंडस्ट्री में काम करने का था। यानी उस वक्त फिल्मों का निर्माण उनके करियर प्लान में कहीं नहीं था। लेकिन पढ़ाई के आखिरी साल में उन्होंने टेक्नोलॉजी कंपनियों के संस्थापकों और उनके आइडिया को लेकर रिसर्च शुरू की। इसी दौरान उन्हें Steve Jobs और उत्तराखंड के कैंची धाम से जुड़ी एक जानकारी मिली।

Steve Jobs और नीम करोली बाबा के कनेक्शन ने खींचा ध्यान

रिसर्च के दौरान अनुप्रिया को पता चला कि Steve Jobs का संबंध नीम करोली बाबा से रहा था और वह कैंची धाम भी गए थे। एक अमेरिकी टेक दिग्गज की कहानी में एक भारतीय आध्यात्मिक गुरु का जिक्र अनुप्रिया के लिए बेहद दिलचस्प था। इसके बाद उनकी जिज्ञासा बढ़ती गई। उन्होंने नीम करोली बाबा के जीवन, विचारों और उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से पढ़ना शुरू किया। धीरे-धीरे यह रिसर्च उनके लिए सिर्फ एक जानकारी जुटाने का काम नहीं रहा।

पहले किताब और कॉमिक का आया था ख्याल

अनुप्रिया ने सोचा था कि उनकी यह रिसर्च आगे चलकर किसी किताब या कॉमिक का रूप ले सकती है। लेकिन भारत लौटने के बाद उनकी मुलाकात फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी से हुई। चतुर्वेदी पहले से ही नीम करोली बाबा पर आधारित एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। यह मुलाकात अनुप्रिया के लिए एक ऐसा मोड़ साबित हुई, जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की थी। इसी जुड़ाव के बाद वह फिल्म निर्माण की ओर बढ़ीं और ‘हनुमान अंश’ का हिस्सा बन गईं।

21 साल की उम्र में फिल्म प्रोड्यूस करना बना बड़ी चुनौती

अनुप्रिया के लिए फिल्म बनाना आसान रास्ता नहीं था। उनके पास पहले से फिल्म इंडस्ट्री का अनुभव नहीं था और न ही उन्होंने इसे अपना करियर बनाने की योजना बनाई थी। इसके बावजूद उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर भरोसा किया। सबसे खास बात यह रही कि फिल्म को लेकर उनका फोकस सिर्फ कमाई पर नहीं था। उनके मुताबिक, इस कहानी को दर्शकों तक पहुंचाना उनके लिए बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से ज्यादा महत्वपूर्ण था।

कमाई ने चौंकाया, 27 दिन में 61 करोड़ का कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ अब इस साल की सरप्राइज बॉक्स ऑफिस सफलताओं में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज के 27 दिनों में भारत में 61 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की इस कामयाबी ने अनुप्रिया को भी चर्चा में ला दिया है। जिस प्रोजेक्ट की शुरुआत एक जिज्ञासा और रिसर्च से हुई थी, वही अब सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

कला के माहौल में पली-बढ़ीं अनुप्रिया

अनुप्रिया का कला से रिश्ता नया नहीं है। वह ऐसे परिवार से आती हैं जहां कला और कलाकारों का हमेशा से खास स्थान रहा है। उनके परिवार में आर्ट कलेक्शन का माहौल रहा, जिसकी वजह से बचपन से ही उनका जुड़ाव रचनात्मक दुनिया से रहा। यही माहौल शायद उनके भीतर कहानी और कला को लेकर दिलचस्पी पैदा करने में मददगार रहा।

परिवार भी पहले हुआ हैरान, फिर बढ़ाया हौसला

जब अनुप्रिया ने अपने पारंपरिक करियर रास्ते को छोड़कर फिल्म बनाने का फैसला किया, तो उनके पिता भी शुरुआत में हैरान हुए थे। लेकिन जब परिवार को फिल्म के विषय और उसके पीछे की सोच के बारे में पता चला, तो उनका समर्थन बढ़ता गया।

अब ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद परिवार का भरोसा और भी मजबूत हुआ है। अनुप्रिया की कहानी इस बात की मिसाल बन गई है कि कभी-कभी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ किसी तय योजना से नहीं, बल्कि एक छोटी सी जिज्ञासा से आता है।

Box Office Collection: ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई ने मचाया तहलका, पांचवें दिन भी करोड़ों की बारिश; ‘हनुमान अंश’ ने 33वें दिन दिखाया दम

Box Office Collection: ‘मिर्जापुर द मूवी’ के तूफान के बीच ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, 32वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर डटी फिल्म

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय नई रिलीज और पुरानी हिट फिल्म के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल रही है। 4 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंची ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के महज चार दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है। दूसरी ओर, ‘हनुमान अंश’ पांचवें हफ्ते में पहुंचने के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। आमतौर पर किसी फिल्म की कमाई पर नई रिलीज का असर साफ दिखाई देता है, लेकिन यहां कहानी कुछ अलग नजर आ रही है। सीमित स्क्रीन्स के बावजूद ‘हनुमान अंश’ की कमाई में बड़ी गिरावट नहीं आई है। सोमवार के कलेक्शन ने भी ट्रेड को हैरान किया है।

अब एक तरफ ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रफ्तार चर्चा में है, तो दूसरी ओर ‘हनुमान अंश’ का लंबा बॉक्स ऑफिस सफर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। आने वाले दिनों में यह मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।

सोमवार को दोनों फिल्मों ने दिखाया दम

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन किया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को 15.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 109.25 करोड़ रुपये हो गई है।

वर्किंग डे पर भी 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई बताती है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोमवार का टेस्ट पास करने के बाद फिल्म के लंबे बॉक्स ऑफिस रन की उम्मीद भी बढ़ गई है।

32वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया

अब बात उस फिल्म की, जिसने अपनी धीमी शुरुआत के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अलग ही कहानी लिख दी है। पांचवें हफ्ते में पहुंच चुकी ‘हनुमान अंश’ ने 32वें दिन यानी सोमवार को 9.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म की यह कमाई हैरान करने वाली है। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन बढ़कर 131.63 करोड़ रुपये हो गया है। यानी पांचवें हफ्ते में भी फिल्म नई रिलीज को कड़ी चुनौती दे रही है।

छोटी शुरुआत से बड़ी कामयाबी तक

‘हनुमान अंश’ की सबसे दिलचस्प बात इसका बॉक्स ऑफिस सफर है। रिलीज के शुरुआती 15 दिनों में फिल्म की कमाई 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी। ऐसे में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि आगे चलकर यही फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित होगी। लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों की प्रतिक्रिया बदलने लगी। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को मिला और तीसरे हफ्ते के बाद इसकी कमाई में लगातार तेजी देखने को मिली।

दर्शकों की पसंद ने बदली पूरी कहानी

फिल्म की कहानी और कंटेंट को लेकर दर्शकों के बीच सकारात्मक चर्चा बढ़ी तो इसका सीधा असर सिनेमाघरों पर दिखाई दिया। सोशल मीडिया और दर्शकों की तारीफ ने फिल्म को धीरे-धीरे और ज्यादा लोगों तक पहुंचाया। अब बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी फिल्म देखने पहुंच रहे हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं। यही वजह है कि सीमित बजट में बनी यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है।

2 करोड़ के बजट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने अपनी लागत के मुकाबले कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है। यही वजह है कि इसकी सफलता को बॉलीवुड की चर्चित सरप्राइज हिट्स में गिना जा रहा है। अब फिल्म के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आने वाले दिनों में यह बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी पारी खेलती है। वहीं, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के 100 करोड़ पार करने के बाद दोनों फिल्मों की कमाई पर दर्शकों और ट्रेड की नजर बनी हुई है।

‘मैं मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर सकी’ Bigg Boss 20 में छलका मैरी कॉम का दर्द, खुद को बताया बेबस