Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
        Gold Price Today: सोने का भाव और
        Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
        5 things to know about the Kawasaki
        Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        • Latest News
          ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
          Market cues : बाजार के दायरे में
          Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
          Gold Price Today: सोने का भाव और
          Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
          5 things to know about the Kawasaki
          Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
          अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        Share Market

        Ola Electric Shares: प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने 4.32% हिस्सेदारी गिरवी रखी, शेयरों पर रहेगी नजर

        Posted on October 4, 2026October 4, 2026 by admin

        Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी Ola Electric Mobility के प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने कंपनी के राइट्स इश्यू में पैसा लगाने के लिए अपनी 4.32% हिस्सेदारी गिरवी रखी है। कंपनी ने रविवार, 4 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी।

        कंपनी ने बताया कि यह गिरवी सिर्फ राइट्स इश्यू में अग्रवाल के निवेश के लिए पैसा जुटाने के लिए रखी गई है। इसका खुलासा 28 सितंबर को दाखिल ड्राफ्ट लेटर ऑफ ऑफर में भी किया गया था।

        Ola Electric ने साफ किया कि फिलहाल अग्रवाल की सिक्योरिटीज पर कोई दूसरी गिरवी नहीं है। साथ ही, उनकी कोई हिस्सेदारी बेची नहीं जा रही है।

        भाविश अग्रवाल भी राइट्स इश्यू में लगाएंगे पैसा

        भाविश अग्रवाल राइट्स इश्यू में बाकी शेयरधारकों की तरह ही पैसा लगाएंगे। कंपनी के मुताबिक, उनके लिए भी वही शर्तें होंगी जो दूसरे शेयरधारकों के लिए हैं।

        यानी हिस्सेदारी गिरवी रखने का मकसद शेयर बेचना नहीं है। इसका इस्तेमाल सिर्फ राइट्स इश्यू में निवेश के लिए फंड जुटाने में होगा।

        ₹1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी

        पिछले महीने Ola Electric के Board ने ₹1,000 करोड़ तक जुटाने के लिए राइट्स इश्यू को मंजूरी दी थी। इसके तहत कंपनी पार्टी पेड-अप इक्विटी शेयर जारी करेगी।

        हालांकि, राइट्स इश्यू के लिए अभी जरूरी मंजूरिया बाकी हैं। इसमें वही शेयरधारक हिस्सा ले पाएंगे जो कंपनी की तय रिकॉर्ड डेट पर पात्र होंगे। रिकॉर्ड डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है। कंपनी ने बताया कि नए शेयरों की फेस वैल्यू ₹10 होगी। वहीं, इश्यू प्राइस और दूसरे अहम फैसले अभी बाकी हैं।

        जून में QIP से जुटाए थे ₹780 करोड़

        Ola Electric ने इससे पहले जून में QIP के जरिए ₹780 करोड़ जुटाए थे। यह इश्यू 56% ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। इसमें Goldman Sachs और BNP Climate Fund जैसे संस्थागत निवेशकों ने पैसा लगाया था। भारतीय म्यूचुअल फंड भी इसमें शामिल हुए थे।

        इनमें Motilal Oswal Mutual Fund, Mirae Asset Mutual Fund, Kotak Mahindra Mutual Fund, JM Financial Mutual Fund और Baroda BNP Paribas Mutual Fund शामिल थे।

        Ola Electric के शेयरों का हाल

        गुरुवार, 1 अक्टूबर को Ola Electric Mobility का शेयर 0.46% की तेजी के साथ ₹37.09 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में शेयर 27.06% चढ़ा है। वहीं एक साल में 29.51% टूटा है। यह अपनी लिस्ट प्राइस से करीब 60% नीचे है। कंपनी का मार्केट कैप 15.52 हजार करोड़ रुपये है।

        GST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी! टैक्स मामलों में गिरफ्तारी का अधिकार खत्म करने पर विचार, जेल की सजा भी घट सकती है

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 1, 10, Bhavish Aggarwal, BNP Paribas, climate, Electric Mobility, Electric Vehicle Stocks, Goldman Sachs, GST, JM Financial, Kotak Mahindra, Mahindra, Motilal Oswal, Mutual Fund, Ola Electric, Ola Electric Fund Raising, Ola Electric Mobility, Ola Electric Rights Issue, Ola Electric share, Ola electric shares, Ola Electric Stake Pledge, Ola Electric Stock, QIP, Rights Issue 2026, इलेक्ट्रिक वाहन शेयर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ओला इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक शेयर, टैक्स, निवेश, निवेशक, पैसा, बाजार, भारत, भाविश अग्रवाल, मनीकंट्रोल, म्यूचुअल फंड, राइट्स, राइट्स इश्यू, रिकॉर्ड डेट, शेयर
        Share Market

        Ola Electric Share: राइट्स इश्यू से पैसा जुटाएगी ओला इलेक्ट्रिक? 28 सितंबर को होगा फैसला

        Posted on September 23, 2026September 23, 2026 by admin

        Ola Electric Share: इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ola Electric Mobility राइट्स इश्यू के जरिए पैसा जुटाने पर विचार कर रही है। कंपनी के बोर्ड की बैठक 28 सितंबर 2026 को होगी। इसमें इक्विटी शेयरों के राइट्स इश्यू के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

        कंपनी ने बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, राइट्स इश्यू का मकसद सभी पात्र शेयरधारकों को फंड जुटाने में हिस्सा लेने का मौका देना है। इसमें रिटेल निवेशक, संस्थागत निवेशक और प्रमोटर ग्रुप शामिल हैं। यह सब लागू नियमों के तहत होगा।

        28 सितंबर को होगा फैसला

        Ola Electric के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 28 सितंबर को होगी। इसमें राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

        हालांकि, इसके लिए जरूरी रेगुलेटरी और वैधानिक मंजूरियां लेनी होंगी। बोर्ड की मंजूरी के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

        पहले 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की थी मंजूरी

        Ola Electric को पहले 1,500 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की मंजूरी मिली थी। इसमें से कंपनी ने जून 2026 में QIP यानी Qualified Institutional Placement के जरिए 780 करोड़ रुपये जुटाए थे।

        अब कंपनी ने आगे फंड जुटाने के लिए राइट्स इश्यू का रास्ता चुना है। यह प्रस्ताव अभी बोर्ड की मंजूरी के इंतजार में है।

        राइट्स इश्यू क्या होता है

        राइट्स इश्यू में कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को नए शेयर खरीदने का मौका देती है। मान लीजिए आपके पास किसी कंपनी के 100 शेयर हैं और कंपनी 1:4 के अनुपात में राइट्स इश्यू लाती है। इसका मतलब है कि आपको हर 4 पुराने शेयर पर 1 नया शेयर खरीदने का अधिकार मिलेगा। यानी आप 25 नए शेयर खरीद सकते हैं।

        अगर कंपनी ने राइट्स शेयर की कीमत 50 रुपये रखी है और बाजार में शेयर 70 रुपये पर चल रहा है, तो आपको 25 शेयर 50 रुपये के भाव पर खरीदने का मौका मिलेगा। हालांकि, राइट्स इश्यू में शेयर खरीदना जरूरी नहीं होता।

        कैश ब्रेकईवन तक पहुंचने में मदद

        इस घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक बैंकिंग सूत्र के मुताबिक, प्रस्तावित फंड जुटाने से कंपनी को कैश ब्रेकईवन तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

        सूत्र के मुताबिक, इसके बाद कंपनी को निकट भविष्य में अतिरिक्त फंडिंग की जरूरत नहीं पड़ सकती है। हालांकि, यह आकलन प्रस्तावित फंड जुटाने और कंपनी की आगे की वित्तीय स्थिति पर निर्भर करेगा।

        प्रमोटर ग्रुप भी ले सकता है हिस्सा

        Ola Electric के प्रमोटर ग्रुप के भी राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस ग्रुप की अगुवाई कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भाविश अग्रवाल करते हैं।

        प्रमोटर ग्रुप की कंपनी में करीब 32.97% हिस्सेदारी है। राइट्स इश्यू का रास्ता इसलिए भी चुना गया है ताकि मौजूदा पात्र शेयरधारक इसमें हिस्सा ले सकें।

        शेयर में 10.83% की तेजी

        बुधवार को Ola Electric के शेयर में तेज उछाल आया। NSE पर शेयर 10.83% बढ़कर 41.87 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान शेयर 42.49 रुपये के दिन के हाई और 38.25 रुपये के लो तक गया। NSE पर कंपनी के शेयर में 3,90,17,989 शेयरों का कारोबार हुआ।

        Ola Electric के शेयर में पिछले छह महीने में करीब 77% की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के फंड जुटाने के प्रस्ताव को लेकर बाजार की नजर अब 28 सितंबर की बोर्ड बैठक पर रहेगी।

        Stocks to Watch: 24 सितंबर को इन 11 शेयरों पर रहेगी नजर, डिफेंस से लेकर पावर स्टॉक्स तक शामिल

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 10, 2026, 50, Bhavish Aggarwal, Electric Mobility, Electric Vehicle Stocks, ev stocks, Fund Raising, NSE, Ola Electric, Ola Electric Mobility, Ola Electric share, QIP, Rights Issue, Share Market, Stocks, Stocks to watch, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ईवी शेयर, उम्मीद, ओला इलेक्ट्रिक, निवेश, निवेशक, पावर स्टॉक्स, फंड जुटाना, बाजार, बैंक, मनीकंट्रोल, राइट्स, राइट्स इश्यू, शेयर, शेयर बाजार
        Share Market

        Ola Electric Q1 Update: ओला का पहली तिमाही में व्हीकल रजिस्ट्रेशन दोगुना, शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल

        Posted on July 1, 2026July 1, 2026 by admin

        Ola Electric Q1 Update: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली Ola Electric Mobility ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में व्हीकल रजिस्ट्रेशन के मामले में शानदार बढ़त दर्ज की है। कंपनी का कहना है कि बेहतर रिटेल नेटवर्क, ग्राहकों की बढ़ती मांग और प्रोडक्ट की बेहतर उपलब्धता की वजह से यह प्रदर्शन देखने को मिला।

        Q1 में रजिस्ट्रेशन लगभग दोगुना

        ओला इलेक्ट्रिक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि VAHAN पोर्टल पर Q1 FY27 के दौरान 43,719 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। पिछली तिमाही (Q4 FY26) में यह आंकड़ा 22,252 यूनिट था। यानी तिमाही आधार पर कंपनी के रजिस्ट्रेशन में करीब 97% की बढ़ोतरी हुई है।

        जून 2026 में Ola Electric ने 16,144 वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया। कंपनी के मुताबिक, हाल की तिमाहियों में यह उसका सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन रहा है।

        ओला इलेक्ट्रिक ने क्या कहा?

        Ola Electric के प्रवक्ता ने कहा, ‘लगातार मिल रही यह बढ़त हमारे ऑपरेशनल सुधार, मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और ग्राहकों के भरोसे का नतीजा है।’

        कंपनी का कहना है कि पिछले कुछ तिमाहियों में रिटेल नेटवर्क और ऑपरेशनल सिस्टम को बेहतर बनाने पर लगातार काम किया गया है। जून के नतीजे दिखाते हैं कि भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में उसकी स्थिति मजबूत बनी हुई है।

        प्रवक्ता ने कहा, ‘Q1 FY27 हमारी ग्रोथ जर्नी में एक बड़ा पड़ाव है। इस तिमाही में रजिस्ट्रेशन लगभग दोगुना हो गया और जून में 16,144 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो हाल की तिमाहियों का सबसे अच्छा मासिक प्रदर्शन है।’

        EV बाजार पर भरोसा बरकरार

        Ola Electric का कहना है कि वह इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर फोकस बनाए रखेगी। इसके लिए कंपनी अपनी एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी, बड़े मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क और डायरेक्ट-टू-कस्टमर मॉडल पर लगातार काम कर रही है।

        कंपनी का मानना है कि भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है। लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह पेट्रोल गाड़ियों के मुकाबले कम खर्च है। साथ ही, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता भी बढ़ रही है।

        ओला के शेयरों का हाल

        इस अपडेट से पहले बुधवार को Ola Electric Mobility का शेयर 2.65% की बढ़त के साथ 44.92 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, इस साल अब तक कंपनी का शेयर करीब 20% का रिटर्न दे चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 18.84 हजार करोड़ रुपये है।

        Advit Jewels Share Price: धमाकेदार लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट, अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट्स से

        Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

        Posted in Share Market  |  Tagged Advit Jewels, Advit Jewels share price, Auto Stocks, Bhavish Aggarwal, Electric Mobility, Electric Scooter, Electric Two Wheeler, EV Market India, EV Sales India, Indian Stock Market, Ola Electric News, Ola Electric Q1 Update, Ola Electric Registration, Ola Electric Sales, Ola Electric Share Price, Quarterly Business Update, share price, Stock Market News, VAHAN Registration, निवेश, ब्रोकरेज फर्म, भारत, मनीकंट्रोल
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • Mercedes-AMG GT SUV vs rivals: Specifications compared
        • ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई बातचीत नहीं होगी
        • Market cues : बाजार के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, मुनाफे के सौदे पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
        • Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
        • Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
        • Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की शानदार कमाई से एशियाई बाजारों में तेजी,Kospi 3.6% तक उछला
        • 5 things to know about the Kawasaki Z300
        • Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6 नए शेयर खरीदे, एक ने इस साल दिया है 277% का रिटर्न
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता! जामनगर दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
        • Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’, जानिए ईरान युद्ध, आतंकवाद से लेकर रूसी तेल की खरीद पर क्या बोले मार्को रुबियो
        • BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा ₹255 करोड़ का इश्यू, GMP दे रहा तगड़े मुनाफे का संकेत
        • ‘एक ही शहर में हों तो मिलना तय!’ एस जयशंकर संग अपनी केमिस्ट्री और Quad पर बोले मार्को रुबियो
        • ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को रुबियो बोले- ‘कट्टरपंथी शिया मौलवियों’ से समझौता बेहद मुश्किल
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        8:22 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 23°C
        clear sky
        56 %
        1017 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 1 mph 57% 1017 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        25°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 50% 1017 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        28°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 39% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से
        Market cues : बाजार के दायरे में
        Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे
        Gold Price Today: सोने का भाव और
        Asian Market Today: अमेरिकी AI कंपनियों की
        5 things to know about the Kawasaki
        Mukul Agrawal Portfolio: मुकुल अग्रवाल ने 6
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार