5 things to know about the Yamaha Aerox-E

static image of white yamaha aerox-e

The Yamaha Aerox-E is the Japanese manufacturer’s second electric scooter in India and, unlike the River Indie-based EC-06, is entirely self-developed by Yamaha. It takes the sharp, sporty design of the petrol Aerox 155 as its starting point and adapts it for electric propulsion, with a swingarm-mounted motor and a dual removable battery setup. Here are answers to some of the most commonly asked questions about it.

What is the price of the Yamaha Aerox-E?

The Yamaha Aerox-E is priced at Rs 2.82 lakh (ex-showroom, Delhi), making it the most expensive Yamaha two-wheeler on sale in India at the moment. The Aerox-E is currently available through Yamaha’s Blue Square premium dealerships.

What motor and battery does the Yamaha Aerox-E use?

The Aerox-E is powered by a swingarm-mounted motor producing 9.4kW of peak power and 48Nm of torque. The battery setup consists of two removable 1.5kWh packs – each weighing 13kg – giving a combined capacity of 3kWh. It is also possible to run the scooter with just one battery pack installed, though Yamaha says performance will be reduced in this configuration. 

What is the range of the Yamaha Aerox-E?

The Yamaha Aerox-E has a claimed IDC range of 117km on a full charge. As with any IDC figure, real-world range will be lower and factors like riding in Power mode, carrying a pillion, or frequent use of the Boost function will bring it down further. The scooter comes with three riding modes – Eco, Standard and Power – along with a temporary Boost function, with Eco mode offering the best chance of getting close to the claimed figure.

What is the top speed of the Yamaha Aerox-E?

Yamaha claims a top speed of 95.5kph for the Aerox-E. However, in our tests, we found the performance levels to be disappointing and even in the most capable Power mode, the scooter didn’t feel fast enough to access the top end of that performance envelope. The Boost function (which activates maximum motor output for 10 seconds at a time) is when the scooter truly comes alive, and the performance in Boost is noticeably stronger. However, Boost deactivates if you close the throttle even momentarily, and a 30-second cooldown is required before it can be activated again.

What is the charging time of the Yamaha Aerox-E?

Charging both battery packs from flat to full using the supplied 650W charger takes 6 hours and 20 minutes. Thanks to the removable battery design, both packs can also be charged at home or the office without bringing the scooter to a charging point. This requires the optional home charging dock (priced at Rs 18,000), which accommodates and charges both battery packs simultaneously.

Pradosh Vrat July 2026: आषाढ़ के पहले प्रदोष व्रत पर मासिक शिवरात्रि और रविवार का सुंदर संयोग, जानें पूजा मुहूर्त और प्रदोष काल का समय

Pradosh Vrat July 2026: आज जुलाई का पहला प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रवि प्रदोष व्रत किया जा रहा है। रविवार को त्रयोदशी तिथि होने की वजह से यह रवि प्रदोष व्रत है। इस माह प्रदोष व्रत के दिन मासिक शिवरात्रि और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र और रविवार का शुभ संयोग होने के कारण इसे रोहिणी प्रदोष और रवि प्रदोष व्रत माना जाता है। आज प्रदोष व्रत, रविवार और मासिक शिवरात्रि का तीन गुना पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। ये तीनों ही व्रत 2 शुभ योग में किए जाएंगे। आज वृद्धि योग प्रात:काल से लेकर रात 08:06 बजे तक रहेगा, उसके बाद से ध्रुव योग होगा। वृद्धि योग में किए गए कार्यों में बढ़ोत्तरी होगी, वहीं ध्रुव योग में स्थिर या स्थायी कार्य करने चाहिए।

रवि प्रदोष पर आषाढ़ मासिक शिवरात्रि का संयोग

12 जुलाई रविवार को रवि प्रदोष व्रत और आषाढ़ मासिक शिवरात्रि एक साथ हैं। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी तिथि 12 जुलाई को मध्यरात्रि 02:04 बजे से लेकर रात 10:29 बजे तक है, उसके बाद से आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी तिथि शुरू होगी और अगले दिन 13 जुलाई सोमवार को शाम 6:49 बजे तक है।

उदयातिथि और प्रदोष काल के आधार पर प्रदोष रविवार को है, वहीं शिवरात्रि के लिए निशिता मुहूर्त की गणना करते हैं, इस आधार पर आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी तिथि में निशिता मुहूर्त 12 जुलाई को ही प्राप्त हो रहा है। इसलिए 12 जुलाई को रवि प्रदोष और आषाढ़ शिवरात्रि का व्रत एक साथ रखा जाएगा।

रवि प्रदोष व्रत पूजा विधि

  • प्रात:काल स्नान आदि से निवृत हो जाएं और साफ कपड़े पहनें।
  • उसके बाद सबसे पहले व्रत और पूजा का संकल्प करें।
  • फिर सूर्योदय के समय भगवान सूर्य की पूजा करें और उनको जल से अर्घ्य दें।
  • सूर्य मंत्र का जाप करें।
  • शिव मंदिर जाएं या घर पर ही शिवजी को जलाभिषेक करें।
  • बेलपत्र, भांग, धतूरा, अक्षत्, चंदन, शहद, फूल, माला आदि से शिवरात्रि पूजन करें।
  • शाम को सूर्यास्त के बाद प्रदोष व्रत की पूजा करें। इसमें भी महादेव की पूजा विधिपूर्वक करें।

रवि प्रदोष और आषाढ़ शिवरात्रि का मुहूर्त

प्रदोष व्रत की पूजा हमेशा शाम के समय ही करते हैं, लेकिन शिवरात्रि व्रत में ऐसा नहीं है। आप जब चाहें तब शिव पूजा कर लें। आइए जानें प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त और शिवरात्रि पूजा मुहूर्त

प्रदोष पूजा का शुभ मुहूर्त : आज, शाम 7:22 बजे से रात 9:24 बजे तक

शिवरात्रि पूजा मुहूर्त : सुबह 07:15 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक

12 जुलाई के अन्य शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त : प्रात:काल 04:10 बजे से 04:51 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : दिन में 11:59 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक

लाभ-उन्नति मुहूर्त : सुबह 08:59 बजे से 10:43 बजे तक

अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त : सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक

शुभ-उत्तम मुहूर्त : शाम 07:22 बजे से 08:38 बजे तक

अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त : रात 08:38 बजे से 09:54 बजे तक

Yogini Ekadashi 2026 Vrat Today: आज कर रहे हैं योगिनी एकादशी का व्रत, जानें कब से कब तक रहेगा राहुकाल

Rashifal Today: आज किस मूलांक के लोगों की मूलांक की चमकेगी किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। ये न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। खर्च करने से पहले अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। बचत और सही निवेश पर फोकस करें ताकि भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन पैसों के मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने का है। अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लंबी अवधि की योजना बनाएं। बिना जरूरत के खर्च करने से बचें और अपने बजट का पालन करें। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। धैर्य और सही योजना आपको भविष्य में फायदा दिलाएगी।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। खर्च करने से पहले अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। बचत और सही निवेश पर फोकस करें ताकि भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। धैर्य और समझदारी से किए गए फैसले लाभ देंगे।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपने पैसों की योजना व्यवस्थित तरीके से बनानी चाहिए। खर्च और निवेश का पूरा हिसाब रखें। बाजार में मिलने वाले नए अवसरों पर नजर रखें, लेकिन पूरी जानकारी लेने के बाद ही फैसला करें। अगर अचानक कोई खर्च आ जाए तो अपने बजट में बदलाव करने के लिए तैयार रहें।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आज घर और परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। भावनाओं में आकर पैसे खर्च करने से बचें। परिवार के साथ बैठकर बजट बनाएं और जरूरत के हिसाब से खर्च करें। सही योजना आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। आप अपने बजट को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें। नए आर्थिक अवसर मिल सकते हैं, जिनका फायदा समझदारी से उठाएं। सही फैसले भविष्य में लाभ दिलाएंगे।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपने पैसों का सही प्रबंधन करना होगा। जरूरी खर्चों को प्राथमिकता दें और फिजूल खर्च से बचें। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी बड़े निवेश या फैसले से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन आर्थिक रूप से सकारात्मक है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए वित्तीय योजना बनाएं। महंगी और गैर-जरूरी चीजों पर खर्च करने से बचें। सही निवेश और समझदारी से खर्च करने पर आगे अच्छा लाभ मिल सकता है। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज लंबी अवधि की आर्थिक योजना बनाने का अच्छा समय है। कोई भी खर्च करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का आकलन करें। अपने निवेश और बजट की समीक्षा करें और जरूरत हो तो बदलाव करें। सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में लाभ देगा।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। अपने वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा करें और जरूरत के अनुसार योजना में बदलाव करें। धैर्य, सही रणनीति और समझदारी से लिए गए फैसले आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

इंग्लैंड ने भारत को 56 रनों से हराकर सीरीज पर 4-0 से कब्जा कर पाई नंबर 1 रैंक

ENGvsIND जोस बटलर ने अपने पुराने आक्रामक अंदाज की झलक दिखाते हुए शानदार शतक जड़ा, जबकि कप्तान हैरी ब्रुक ने भविष्य के सितारे की तरह बल्लेबाजी करते हुए तूफानी पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को 56 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 4-0 की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप पूरी कर ली।

बटलर के 64 गेंदों में 131 रन और ब्रुक के 45 गेंदों में नाबाद 95 रन की बदौलत इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण इस मुकाबले में पूरी तरह बेअसर नजर आया। बटलर और ब्रुक ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारियों में शामिल हो गई।विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने इस दौरे के सभी सात टी20 मुकाबलों में अपनी सबसे अच्छी बल्लेबाजी जरूर की, लेकिन जीत के लिए यह प्रयास काफी नहीं था। भारत की पारी 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन तक ही पहुंच सकी।

इशान किशन ने 35 गेंदों में 56 रन और आलोचनाओं का सामना कर रहे तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 53 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिला, लेकिन उनकी पारियां टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सकीं।इस जीत के साथ इंग्लैंड ने भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 1601 दिनों से चला आ रहा शीर्ष स्थान का दबदबा भी समाप्त कर दिया। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारत की यह सात मैचों में छठी हार (एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था) रही,। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस मैच से पहले ही निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा का संकेत दे दिया था।

भारतीय टीम ने शुरुआत में ही अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया था लेकिन पॉवरप्ले में  वैभव सूर्यवंशी की जगह आए संजू सैमसन ने तेज शरुआत दिलाई। हालांकि वह भी पॉवरप्ले में आउट हो गए। 10 ओवर तक ईशान और श्रेयस के कारण भारतीय टीम 110 रन बनाकर मैच में थी लेकिन अगले 6 ओवर टीम जरूरी रन गति नहीं पा सकी और मैच एकतरफा हो गया। भारतीय टीम ने  201 रन बनाने में 9 विकेट गंवा दिए।  

ALSO READ: जोस बटलर का विस्फोटक शतक, इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ रिकॉर्ड 257 रन बनाए


योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

Yogi government's biggest crackdown on spurious drug mafia

– एफएसडीए आयुक्त के नेतृत्व में 15 ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने 13 फर्मों पर मारे एक साथ छापे, अंतरराज्यीय नेटवर्क का हुआ खुलासा

– सरकारी अस्पतालों की जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी, नकली दवाएं, फर्जी बिलिंग और री-लेबलिंग का संगठित नेटवर्क बेनकाब

– बड़ी कार्रवाई के दौरान 14 संचालकों पर 3 नई एफआईआर, अब तक 58 थोक लाइसेंस निरस्त/निलंबित

– अब तक हुई कार्रवाई में कुल 9 मुकदमे दर्ज और 3.63 करोड़ रुपए की दवाएं जब्त

– एफएसडीए अब अवैध वसूली करने वालों पर भी कस रहा शिकंजा

Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नकली और अवैध दवा कारोबार के खिलाफ चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान में उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने आगरा में अब तक की सबसे बड़ी और सबसे निर्णायक कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए के संगठित दवा सिंडिकेट की परतें खोल दी हैं। एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के नेतृत्व में 15 ड्रग इंस्पेक्टरों की विशेष टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी कर नकली दवाओं, सरकारी अस्पतालों की जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी, फर्जी बिलिंग, अवैध री-लेबलिंग, फिजीशियन सैंपलों की बिक्री और अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया।

कार्रवाई के बाद 14 संचालकों के खिलाफ तीन नई एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। इसके साथ ही पूरे अभियान में दर्ज मुकदमों की संख्या 9 और निरस्त अथवा निलंबित थोक लाइसेंसों की संख्या 58 पहुंच गई है।

 

15 ड्रग इंस्पेक्टरों ने एक साथ मारे छापे

आयुक्त डॉ रोशन जैकब के नेतृत्व में गठित 15 औषधि निरीक्षकों की टीमों ने आगरा के कम्बूटोला, मुबारक महल, जूता बाजार (शू मार्केट), कृष्णा कॉम्प्लेक्स, नवबिया मार्केट और कोतवाली क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई की। जिन 13 फर्मों पर छापेमारी हुई उनमें मोहन ट्रेडर्स (कम्बूटोला), मनी मेडिकल (मुबारक महल), नीलकंठ (कृष्णा कॉम्प्लेक्स), वंश फार्मा (कम्बूटोला), प्रशांत मेडिकल (कम्बूटोला), पोरवाल मेडकेयर (शू मार्केट), एपी फार्मा, एचएमजी ड्रग हाउस (मुबारक महल), डॉली ड्रग हाउस (कम्बूटोला), मनु फार्मा (कोतवाली के सामने), आरडीएम फार्मास्युटिकल्स (नवबिया मार्केट), इनाया फार्मा (कम्बूटोला) और नूर फार्मा (कम्बूटोला) शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान मोहन ट्रेडर्स और मनी मेडिकल के परिसरों को पूरी तरह सील कर दिया गया, जबकि नीलकंठ, कृष्णा कॉम्प्लेक्स स्थित प्रतिष्ठान और मनु फार्मा पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की धारा 22(1)(d) के तहत रोक लगा दी गई। टीम ने मौके से 35 संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए।

 

विभोर मेडिकल एजेंसी से खुला नकली दवाओं का अंतरराज्यीय नेटवर्क

एफएसडीए की ताजा जांच टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की Chymoral Forte और Shelcal के नकली होने संबंधी शिकायत से शुरू हुई। 7 नवंबर 2025 को अंशिका फार्मा के मालिक मनोज गुप्ता की जांच में पता चला कि उन्होंने Chymoral Forte की खेप विभोर मेडिकल एजेंसी से खरीदकर पाल ब्रदर्स (कोलकाता) को बेची थी। विभोर मेडिकल एजेंसी के प्रो. संजीव कुमार गुप्ता के यहां जांच में खरीद के बिल फर्जी मिले।

ALSO READ: योगी सरकार में पर्यावरणीय बदलाव की नई इबारत, जल से जंगल तक विकास की नई पहचान

उन्होंने दवाएं गुप्ता मेडिकल एजेंसी (गोरखपुर) और हर्षित ट्रेडर्स (आगरा) से खरीदने का दावा किया, लेकिन दोनों फर्मों ने इससे इनकार कर दिया। वहीं वरदान मेडिकल एजेंसी में “ESI SUPPLY NOT FOR SALE” अंकित दवाएं मिलीं और लैब जांच में Chymoral Forte अधोमानक तथा ACILOC नकली पाई गई, जिसकी टोरेंट फार्मा ने भी पुष्टि की। पूछताछ में अंकुर अग्रवाल ने स्वीकार किया कि उसने नकली दवाएं संजीव कुमार गुप्ता से बिना वैध बिल के खरीदी थीं।

जांच में विभोर मेडिकल एजेंसी, वरदान मेडिकल एजेंसी, हर्षित ट्रेडर्स, गुप्ता मेडिकल एजेंसी और पाल ब्रदर्स का अंतरराज्यीय सिंडिकेट सामने आने पर संजीव कुमार गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, प्रियंका बंसल, अरुण कुमार गुप्ता और पाल ब्रदर्स के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 276, 277, 278, 316 और 318 में एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

 

अस्पताल की दवाओं की री-लेबलिंग से लेकर फर्जी बिलिंग तक, कई परतों में खुला सिंडिकेट

एफएसडीए की जांच में अस्पताल और सरकारी आपूर्ति की जीवनरक्षक दवाओं की री-लेबलिंग, फर्जी बिलिंग और नकली दवाओं के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ। 21 मई को युग फार्मा के प्रो. सचिन गुप्ता के यहां बिना कोल्ड-चेन रखे इंसुलिन इंजेक्शन और री-लेबलिंग मिली। पूछताछ में दवाओं की सप्लाई शारदा फार्मा के शिवम गुप्ता और आरएमडी फार्मा के राजेश गुप्ता तक पहुंची, जिसके बाद तीनों फर्में सील कर दी गईं। बाद में शारदा फार्मा के सीसीटीवी में नबील खान और सोनू बघेल संदिग्ध दवाएं हटाते दिखे।

ALSO READ: जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे अयोध्या-मथुरा-काशी के बारे में क्या सोचते : योगी आदित्यनाथ

एसटीएफ गाजियाबाद की पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे मोहित गुप्ता (महादेव फार्मा) से अस्पताल व सरकारी आपूर्ति की दवाएं बिना बिल खरीदकर उन पर लगी 'Not for Sale' पहचान हटाकर फर्जी लेबल और नई एमआरपी के साथ बाजार में बेचते थे। इस मामले में सचिन गुप्ता, शिवम गुप्ता, नितिन गुप्ता, राजेश गुप्ता, मोहित गुप्ता और हितेन्द्र अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई। वहीं 1 से 3 जुलाई की जांच में वी.ए. मेडिकोज में Jardiance, Telma-H, Thyrox और Gluconorm PG-2 जैसी दवाओं की री-लेबलिंग, नकली Telma-H और फर्जी खरीद बिल मिले।

शोभित अग्रवाल ने दवाएं लाइसेंस निरस्त हो चुके हर्षित ट्रेडर्स से लेने की बात स्वीकार की, जबकि जांच में वरदान मेडिकल एजेंसी के पुराने बिलों से करीब 1.88 करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग, अंकुर अग्रवाल द्वारा संजीव गुप्ता (विभोर मेडिकल एजेंसी) से बिना बिल नकली दवाएं खरीदने और सबूत मिटाने के प्रयास का खुलासा हुआ। साथ ही मोहित बंसल (रुद्रा एंटरप्राइजेज) और प्रवीण अग्रवाल (श्री भगवती मेडिकल एजेंसी, मथुरा) द्वारा फर्जी बिल, UP-80 EL-0069 वाहन व ऑटो-रिक्शा के जरिए नकली दवाओं को वैध दिखाने का खेल सामने आया।

इसके आधार पर वी.ए. मेडिकोज, शोभित अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संजीव गुप्ता, मोहित बंसल और प्रवीण अग्रवाल समेत संबंधित आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

 

 3.63 करोड़ रुपए की अवैध दवाएं जब्त, कई राज्यों तक फैले नेटवर्क की परतें खुलीं

एफएसडीए आयुक्त डॉ रोशन जैकब के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगरा में नकली और अवैध दवा कारोबार के खिलाफ मई 2026 से लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक 3.63 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की नकली, अवैध तथा सरकारी और डिफेंस सप्लाई की दवाएं जब्त की जा चुकी हैं। यह अभियान केवल छापेमारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिंडिकेट की आर्थिक और आपराधिक श्रृंखला को तोड़ने पर केंद्रित है।

ALSO READ: उत्‍तर प्रदेश में मरीजों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण इलाज, योगी सरकार की पहल पर साचीज ने चलाया अभियान

उन्होंने बताया कि पूरे अभियान के दौरान अनियमितताओं और अवैध कारोबार में संलिप्तता पाए जाने पर अब तक 58 थोक दवा फर्मों के लाइसेंस निरस्त अथवा निलंबित किए जा चुके हैं। इस सिंडिकेट के खिलाफ पहले ही 6 नामजद एफआईआर दर्ज की जा चुकी थीं। अब 10 जुलाई की कार्रवाई के आधार पर तीन नई एफआईआर दर्ज कराने के लिए आगरा के कोतवाली फव्वारा थाने में तहरीर दी गई है। इसके साथ ही पूरे अभियान में दर्ज मुकदमों की संख्या बढ़कर 9 हो जाएगी।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नकली दवाओं, अवैध री-लेबलिंग, फिजिशियन सैंपलों की कालाबाजारी और अंतरजनपदीय मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखी जाए। इसके अलावा विभाग को ड्रग एसोसिएशनों द्वारा कुछ दवा व्यापारियों से कथित अवैध वसूली की शिकायतें भी मिली हैं। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि जांच में किसी व्यापारी के आर्थिक शोषण की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ एक्सटॉर्शन का मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Google Pixel 11 Pro Fold अगले महीने होगा लॉन्च, 4800mAh बैटरी और Tensor G6 चिप के साथ

Google Pixel 11 Pro Fold अगस्त में सीरीज के दूसरे फोन्स – Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL, के साथ लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह डिवाइस जबरदस्त होगा, लेकिन मेमोरी की बढ़ती कीमतों के कारण इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है। वहीं, इस फोन से जुड़ी लीक और अफवाहें पहले से ही इंटरनेट पर शेयर हो रही हैं। तो चलिए लीक और अनुमानों के आधार पर इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट के बारे में जानते हैं।

भारत में Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत और लॉन्च डेट

Google Pixel 11 Pro Fold का 16GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में ₹1,74,999 से ₹1,89,999 की कीमत रेंज में आ सकता है। इसके अलावा, यह फोन 12 अगस्त, 2026 को ‘Made By Google’ इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दी है। अभी तक फोन के कलर वेरिएंट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Google Pixel 11 Pro Fold का कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स

Google Pixel 11 Pro Fold में 6.5-इंच का OLED इनर और 8.5-इंच का LTPO OLED आउटर डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन 2nm प्रोसेस पर आधारित Google Tensor G6 चिपसेट पर भी चल सकता है। इसके साथ ही, यह फोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसके अलावा, Pixel 11 Pro Fold में 4800mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 30W वायर्ड और 23W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

कैमरे की बात करें तो, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50MP का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5x तक ऑप्टिकल जूम वाला 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा, इस डिवाइस में 10.5MP का कवर सेल्फी कैमरा और 10.5MP का इनर सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की एंट्री जल्द, 200MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से होगा लैस

नीता अंबानी बनीं Fortune India की मोस्ट पावरफुल वुमन, लिस्ट में मिला पहला स्थान

Nita Ambani: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की ‘मोस्ट पावरफुल वुमन’ की लिस्ट में पहला स्थान मिला है। उनकी लीडरशिप में, रिलायंस फाउंडेशन ने पूरे भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाया है, जिनमें 2.9 करोड़ बच्चे भी शामिल हैं।

यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत संस्थानों के निर्माण, सभी के विकास के लिए किए गए लगातार प्रयासों और इस विश्वास को दर्शाता है कि असली सफलता लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने से मिलती है।

RIL ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने नीता अंबानी को यह सम्मान मिलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, और कैप्शन में लिखा, “श्रीमती नीता एम. अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की ‘मोस्ट पावरफुल वुमन’ की लिस्ट में पहला स्थान मिलने पर बधाई। यह सम्मान उनकी दूरदर्शी लीडरशिप, संस्थान निर्माण और समावेशी विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनकी लीडरशिप में, रिलायंस फाउंडेशन ने पूरे भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाया है, जिनमें 2.9 करोड़ बच्चे भी शामिल हैं।”

3 जुलाई को फ्लोरिडा में भी मिला था सम्मान

इससे पहले 3 जुलाई को, फ्लोरिडा के टाम्पा में आयोजित एक समारोह में ‘अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन’ (AAPI) ने नीता अंबानी को प्रतिष्ठित ‘AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया था।

यह अवॉर्ड हेल्थकेयर, शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में नीता अंबानी के असाधारण योगदान को मान्यता देता है। साथ ही, यह समाज की सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को भी सम्मान देता है, जिसे वे करुणा, सम्मान और एक मकसद के साथ निभाती हैं।

उनके मानवीय प्रयासों को और सम्मान देते हुए, टाम्पा की मेयर जेन कैस्टर ने भी नीता अंबानी को ‘Key to the City of Tampa’ सम्मान से नवाजा, जो अमेरिका के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक है। बता दें कि यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने काम से समाज और मानवता पर सकारात्मक और महत्वपूर्ण प्रभाव डाला हो।

यह भी पढ़ें: Gurugram-Rewari highway: गुरुग्राम से रेवाड़ी के लिए खुल रहा है नया चमचमाता एक्सप्रेसवे, इसी महीने शुरू होगा पहला फेज! इन इलाकों की बदलेगी किस्मत

2026 Nissan Tekton Visia base variant image gallery

2026 Nissan Tekton Visia base variant

The Visia is the entry-level variant of the Nissan Tekton and is priced at Rs 10.49 lakh (ex-showroom). Despite its base-variant positioning, it gets automatic LED headlamps, LED DRLs and tail-lights, 17-inch steel wheels with covers and a roof spoiler. Inside, the Visia features a 7-inch digital instrument display, manual AC, rear AC vents, a four-speaker Arkamys audio system and a height-adjustable driver’s seat. Safety kit includes six airbags, ESC, traction control, hill-start assist, TPMS and rear parking sensors. The Tekton Visia is powered by a 100hp, 1.0-litre turbo-petrol engine, paired with a 6-speed manual gearbox.

DMart June Quarter Results: डीमार्ट का स्टैंडएलोन प्रॉफिट जून तिमाही में 12.8 फीसदी बढ़ा

DMart June Quarter Results: एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने 11 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 12.8 फीसदी बढ़कर 935.8 करोड़ रुपये रहा। ऑपरेशंस से स्टैंडएलोन रेवेन्यू 15.1 फीसदी बढ़कर 18,343.5 करोड़ रुपये रहा। कंसॉलिडेटेड आधार पर कंपनी का प्रॉफिट 11.3 फीसदी बढ़कर 860.6 करोड़ रुपये रहा।

मेट्रो शहरों में पुराने स्टोर्स की ग्रोथ फ्लैट

ऑपरेशंस से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़कर 18,794.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के सीईओ और मैनेजिंड डायरेक्टर अंशुल असावा ने कहा कि जून तिमाही में दो साल और इससे पहले के डीमार्ट के स्टोर्स की ग्रोथ 5.5 फीसदी रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह 7.1 फीसदी थी। जून तिमाही में मेट्रो शहरों में कंपनी के पुराने स्टोर्स की ग्रोथ फ्लैट रही। नॉन-मेट्रो शहरों के स्टोर्स की ग्रोथ अच्छी रही।

कुल रेवेन्यू में फूड कैटेगरी की हिस्सेदारी घटी

डीमार्ट की मुख्य फूड्स कैटेगरी का रेवेन्यू शेयर घटकर जून तिमाही में 54.93 फीसदी पर आ गया। यह एक साल पहले की समान अवधि में 55.60 फीसदी था। कंपनी ने 11 जुलाई को इनवेस्टर प्रजेंटेशन में इस बारे में बताया। इस कैटेगरी में स्टेपल्स, ग्रॉसरी, डेयरी, प्रोसेस्ड फूड्स और फल एवं सब्जियां शामिल हैं। कंपनी के कुल रेवेन्यू में इस कैटेगरी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। हालांकि, ई-कॉमर्स से बढ़ती प्रतियोगिता की वजह से इस कैटेगरी पर दबाव दिख रहा है।

जून तिमाही में कंपनी ने तीन नए स्टोर्स खोले

नॉन-फूड कंज्यूमर गुड्स की कंपनी की कुल रेवेन्यू में हिस्सेदारी 19.60 फीसदी पर स्टेबल बनी रही। इस कैटेगरी में पर्सनल केयर, टॉयलेट्रीज, होम केयर जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कुल रेवेन्यू में जनरल मर्चेंडाइज और अपैरल की हिस्सेदारी बढ़कर 25.47 फीसदी हो गई। यह एक साल पहले की समान अवधि में 24.73 फीसदी से ज्यादा है। जून तिमाही में डीमार्ट ने तीन नए स्टोर ओपन किए। इससे इसके स्टोर्स की संख्या बढ़कर जून के अंत में 503 हो गई।

यह भी पढ़ें: Cochin Shipyard Share Price: बीते 6 महीनों में 10% गिरावट के बाद कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में निवेश का बड़ा मौका

कंपनी की ई-कॉमर्स इकाई को लॉस

कंपनी कलस्टर आधारित एक्सपैंशन स्ट्रेटेजीज पर फोकस कर रही है। प्रति वर्ग फुट सेल्स से रेवेन्यू की बात की जाए तो इसमें साल दर साल आधार पर 2.37 फीसदी गिरावट आई। कंपनी की ई-कॉमर्स इकाई Avenue E-Commerce (AEL) का कुल लॉस 91.39 करोड़ रुपये रहा। यह कंपनी डीमार्ट रेडी ऑनलाइन ग्रॉसरी बिजनेस को ऑपरेट करती है। AEL के होल टाइम डायरेक्टर और सीईओ विक्रम दासु ने कहा कि हमने जून तिमाही में सात शहरों में अपने ऑपरेशंस बंद कर दिए हैं।

Ujjivan Small Finance Bank: इस स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर एक महीने में 22% चढ़ा, क्या अभी निवेश का मौका है?

Ujjivan Small Finance Bank: निवेशकों की दिलचस्पी स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) के शेयरों में बढ़ी है। ज्यादातर एसएफबी के शेयरों ने अच्छे रिटर्न दिए है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस का शेयर बीते एक महीने में 22 फीसदी चढ़ा है। इस एसएफबी की एसेट क्वालिटी अच्छी है। बैंक के तिमाही नतीजे भी अच्छे रहे हैं। मार्च तिमाही में बैंक का रिटर्न ऑन एसेट्स (आरओए) ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

25 फीसदी से ज्यादा क्रेडिट ग्रोथ का टारगेट

उज्जीवन एसएफबी का मार्जिन बढ़ा है और क्रेडिट कॉस्ट में कमी आई है। बैंक ने सेक्योर्ड लेंडिंग पर फोकस बढ़ाया है, जिसका असर लंबी अवधि में इसकी RoA ग्रोथ पर दिख सकती है। बैंक ने बिजनेस की ग्रोथ के लिए बड़ा प्लान बनाया है। उसने स्ट्रॉन्ग डिस्बर्समेंट की बदौलत 25 फीसदी से ज्यादा क्रेडिट ग्रोथ का टारगेट रखा है। उसका फोकस पोर्टफोलियो के डायवर्सिफिकेशन पर भी है। बैंक को रिटेल टर्म डिपॉजिट पर फोकस का भी फायदा मिलेगा।

मार्जिन 8.5 फीसदी पर बने रहने की उम्मीद

बैंक का मार्जिन करीब 8.5 फीसदी बने रहने की उम्मीद है। इसमें फंडिंग की घटती कॉस्ट का हाथ होगा। बेहतर प्रोडक्टिविटी और कम ऑपरेटिंग कॉस्ट का पॉजिटिव असर बैंक के प्रॉफिट पर दिखेगा। बीते चार साल में बैंक के एसेट अंडर मैनेजमेंट का CAGR 22 फीसदी रहा है। इसमें सेक्योर्ड पोर्टफोलियो खासकर एमएसएमई लेंडिंग और मार्टेगेजेज का हाथ है।

जून तिमाही के बिजनेस अपडेट से पॉजिटिव संकेत

इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी बैंक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। लोन डिस्बर्समेंट में अच्छा इजाफा दिखा है। बैंक के बिजनेस अपडेट्स से यह जानकारी मिली है। अपडेट्स से उज्जीवन एसएफबी का प्रदर्शन दूसरे एसएफसी के मुकाबले बेहतर रहने के संकेत मिले हैं। तिमाही दर तिमाही और साल दर साल आधार पर डिपॉजिट और क्रेडिट ग्रोथ अच्छी रही है।

इस वित्त वर्ष में 140 नए ब्रांच ओपन करने का प्लान

आगे सेक्योर्ड लेंडिंग सेगमेंट की ग्रोथ करीब 40 फीसदी रहने की उम्मीद है। एमएफआई ग्रोथ 10 फीसदी के करीब रह सकती है। बैंक के टोटल लोन बुक में व्हीकल फाइनेंस, गोल्ड लोन, माइक्रो-मॉर्टगेजेज और एग्री-बैंकिंग की हिस्सेदारी तेजी से बढ़कर 6 फीसदी तक पहुंच गई है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि इससे FY27 में मार्जिन स्थिर बना रह सकता है। इस वित्त वर्ष में बैंक का 140 नए ब्रांच ओपन करने का प्लान है।

यह भी पढ़ें: Cochin Shipyard Share Price: बीते 6 महीनों में 10% गिरावट के बाद कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में निवेश का बड़ा मौका

एमएफआई में रिकवरी पर दांव लगाने का मौका

अभी बैंक के शेयरों में इसकी FY28 की अनुमानित बुक वैल्यू के 1.3 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है। एमएफआई में रिकवरी पर दांव लगाने के लिए उज्जीवन एसएफबी का शेयर सही विकल्प हो सकता है। मीडियम टर्म में बैंक की एसेट क्वालिटी में इम्प्रूवमेंट जारी रहने की उम्मीद है। अगर बैंक को यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस मिलता है तो ग्रोथ को पंख लग सकते हैं।