NEET-UG Paper Leak : CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

NEET-UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। CBI के मुताबिक, सभी 13 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। यह चार्जशीट CBI की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) ने दाखिल की है। यह मामला बुधवार को पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

ALSO READ: NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

 

इन धाराओं के तहत दर्ज है मामला

CBI के अनुसार, मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238 और 303(2) के तहत दर्ज किया गया है। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(a) तथा लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 की धारा 3, 4, 5, 10 और 11 भी आरोपियों पर लगाई गई हैं।

 देशभर में मचा था बवाल

ALSO READ: Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

NEET-UG पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे और मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर कई स्तरों पर जांच शुरू की गई थी। इसी विवाद के बीच 25 जुलाई को तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद Cockroach Janta Party (CJP) ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और NEET पेपर लीक के विरोध में चल रहा अपना 36 दिन का आंदोलन वापस लेने की घोषणा की थी।

ALSO READ: 260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

लोकसभा में पेपर लीक बिल पर चर्चा 

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 मंगलवार को पास नहीं हो सका। दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक लगातार 9 घंटे बिल पर चर्चा हुई। विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी। चर्चा में अभी भी कई सांसदों का बोलना बाकी है। रात 11 बजे स्पीकर ने लोकसभा बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी। अब बिल पर बुधवार को लोकसभा में फिर चर्चा और वोटिंग होगी। वहीं बिल राज्यसभा में भी पेश किया जाएगा।

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच जान का खतरा

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क (Chornomorsk) बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में सवार 13 भारतीय नाविकों समेत कुल 15 चालक दल के सदस्य फंसे हुए हैं। जहाज के आसपास लगातार हो रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों के कारण उनकी जान को गंभीर खतरा बताया जा रहा है।

फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक आपात अपील जारी करते हुए कहा कि MV AMIR1 नामक मालवाहक जहाज अभी भी चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर खड़ा है, जबकि आसपास का इलाका लगातार सैन्य हमलों की चपेट में है।

ALSO READ: iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

यूनियन ने अपने बयान में कहा कि MV AMIR1 पर कुल 15 चालक दल के सदस्य मौजूद हैं, जिनमें 13 भारतीय नाविक शामिल हैं। सभी बेहद खतरनाक परिस्थितियों में फंसे हुए हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।

ALSO READ: Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

FSUI के अनुसार, जहाज के आसपास लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में चालक दल के सदस्य हर समय इस डर के साए में जी रहे हैं कि किसी भी समय जहाज सीधे हमले का निशाना बन सकता है। यूनियन ने कहा कि मौजूदा हालात चालक दल के लिए बेहद भयावह हैं और उनकी सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया ने जहाज के मालिकों, जहाज के ध्वज (फ्लैग) वाले देश तथा संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए तत्काल कार्रवाई करें।

NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

abhijeet dipke at jantar mantar

NEET विवाद को लेकर जारी आंदोलन के बीच Cockroach Janta Party (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके ने मंगलवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्रों को परेशान किया जा रहा है। दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर छात्रों के खिलाफ कथित कार्रवाई जारी रही तो उनकी पार्टी जल्द ही एक बड़ा और शांतिपूर्ण आंदोलन आयोजित करेगी। उन्होंने सरकार पर प्रदर्शन में शामिल छात्रों को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया।

ALSO READ: iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

छात्रों के उत्पीड़न पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

 

अभिजीत दिपके ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस द्वारा छात्रों को परेशान करने की कार्रवाई जारी रहती है तो Cockroach Janta Party जल्द ही बड़े स्तर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। उन्होंने सरकार से छात्रों को निशाना बनाना और कथित उत्पीड़न बंद करने की मांग की।

ALSO READ: Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

आंदोलन खत्म नहीं हुआ, CJP ने जारी रखने की बात कही

 

हालांकि केंद्र सरकार द्वारा संगठन की प्रमुख मांगों में से एक को स्वीकार किए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया था, लेकिन CJP नेताओं का कहना है कि उनका अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। अभिजीत दिपके ने कहा कि आंदोलन वापस लेने का मतलब यह नहीं है कि लड़ाई समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि CJP को अभी 'लंबा रास्ता तय करना है' और प्रदर्शन का समापन केवल शुरुआत है।

ALSO READ: 260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

NEET विवाद में मृत छात्रों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग

 

CJP प्रमुख ने परीक्षा विवाद के दौरान कथित रूप से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग भी की है। हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि प्रभावित परिवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

ALSO READ: “छात्रों पर पैलेट गन किसके आदेश से चली?” लोकसभा में गौरव गोगोई के तीखे सवाल, NTA और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिक्षा सुधारों को लेकर अभियान जारी रखेगी CJP

CJP नेताओं ने संकेत दिए हैं कि संगठन शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना अभियान जारी रखेगा।  CJP प्रवक्ता सौरव दास ने समाचार कहा कि संगठन युवाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा और शिक्षा एवं प्रशासनिक सुधारों के लिए प्रयास जारी रखेगा।

Share Bazaar में आई मामूली गिरावट, Sensex 70 अंक टूटा, Nifty भी 24000 के नीचे

Indian stock market saw marginal decline on Tuesday

Share Market Update News : वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और आगामी केंद्रीय बैंक बैठकों के चलते मंगलवार यानी आज भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09 फीसदी टूटकर 76765.92 के स्‍तर आ गया, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04 फीसदी गिरकर 23985.35 के स्तर पर पहुंच गया।

 

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और आगामी केंद्रीय बैंक बैठकों के चलते मंगलवार यानी आज भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09 फीसदी टूटकर 76765.92 के स्‍तर आ गया, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04 फीसदी गिरकर 23985.35 के स्तर पर पहुंच गया।

ALSO READ: Share Bazaar लगातार 5वें दिन टूटा, Sensex 332 अंक फिसला, Nifty भी आया 23800 के नीचे

शेयर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह एफएमसीजी दिग्गज हिंदुस्तान यूनिलीवर के निराशाजनक नतीजे रहे। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 3.17 फीसदी घटकर 2680 करोड़ रुपए रह गया। मुनाफे में आई इस कमी से एचयूएल का शेयर 6.97 फीसदी तक टूट गया।

भारतीय बाजार में बीईएल और आईसीआईसीआई के शेयर 4 फीसदी तक गिर गए। निवेशकों ने वैश्विक तकनीकी शेयरों में तेज बिकवाली के बीच सतर्कता बरती। एशियाई बाजारों में आज भारी बिकवाली देखी गई, जहां दक्षिण कोरिया का कोस्पी 10.84 फीसदी तक क्रैश हो गया।

ALSO READ: Share Bazaar में चौथे दिन भी गिरावट, Sensex 364 अंक लुढ़का, Nifty भी 24000 के नीचे

जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट भी नुकसान के साथ बंद हुए। विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.07 फीसदी मजबूत हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 2.82 फीसदी गिरकर 85.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

योगी सरकार की उपलब्धि, 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर

UP rooftop solar rank: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री सूर्य घर  मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने इस महत्वाकांक्षी योजना को केवल एक सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। यूपीनेडा, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, सभी डिस्कॉम, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, बैंकिंग संस्थानों, जनपदीय प्रशासन, विद्युत विभाग, सौर ऊर्जा उद्योग तथा अन्य हितधारकों के समन्वित प्रयासों से उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी रूफटॉप सोलर राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश गुजरात के बाद 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने वाला भारत का दूसरा राज्य बन गया है। 

 

जुलाई 2026 तक राज्य में 11,58,183 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 7,03,661 से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इन संयंत्रों के माध्यम से 2371.14 मेगावाट से अधिक स्वच्छ ऊर्जा क्षमता विकसित की जा चुकी है। केवल ढाई वर्षों में प्राप्त यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश की दूरदर्शी नीतियों, प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल पारदर्शिता, सुदृढ़ संस्थागत समन्वय तथा प्रदेशवासियों की बढ़ती सहभागिता का प्रमाण है।

 

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही आकर्षक सब्सिडी, सरल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पारदर्शी पोर्टल आधारित मॉनिटरिंग तथा मजबूत कार्यान्वयन व्यवस्था ने योजना को अभूतपूर्व गति प्रदान की है। आज उत्तर प्रदेश देश के सबसे तेज़ी से विकसित हो रहे रूफटॉप सोलर बाज़ारों में अग्रणी स्थान प्राप्त कर चुका है तथा स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश, नवाचार और हरित विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।

रूफटॉप सोलर से यूपी को बहुआयामी लाभ

दरअसल, 2371.14 मेगावाट क्षमता यदि पारंपरिक ग्राउंड-माउंटेड सोलर पार्कों के माध्यम से स्थापित की जाती, तो इसके लिए लगभग 12,000 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती। रूफटॉप सोलर मॉडल के कारण यह विशाल भूमि कृषि, औद्योगिक विकास, आवास एवं अन्य सार्वजनिक उपयोगों के लिए सुरक्षित बनी हुई है। इससे भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता न्यूनतम हुई है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है।

प्रतिदिन 1.07 करोड़ यूनिट स्वच्छ एवं निःशुल्क बिजली उत्पादन

प्रदेश में स्थापित रूफटॉप सोलर संयंत्रों से औसतन 4.5 यूनिट प्रति किलोवाट प्रतिदिन के आधार पर लगभग 1.07 करोड़ यूनिट (10.67 मिलियन यूनिट) स्वच्छ बिजली का प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है। यह बिजली लाखों परिवारों की घरेलू ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी सुदृढ़ बना रही है। यदि औसत बिजली दर ₹6.50 प्रति यूनिट मानी जाए, तो प्रतिदिन उत्पन्न होने वाली बिजली का आर्थिक मूल्य लगभग ₹6.94 करोड़ प्रतिदिन है। अर्थात प्रदेश के लाखों परिवार प्रतिदिन लगभग ₹7 करोड़ मूल्य की निःशुल्क एवं स्वच्छ बिजली का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनके मासिक बिजली व्यय में उल्लेखनीय कमी आ रही है।

 

रूफटॉप सोलर संयंत्रों से प्रतिवर्ष लगभग 389 करोड़ यूनिट स्वच्छ विद्युत का उत्पादन होने का अनुमान है। इससे पारंपरिक विद्युत उत्पादन पर निर्भरता कम होती है तथा राज्य की ऊर्जा सुरक्षा और विद्युत प्रणाली की स्थिरता मजबूत होती है। रूफटॉप सोलर से उत्पन्न स्वच्छ ऊर्जा के कारण प्रतिवर्ष लगभग 32 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन से बचाव हो रहा है। यह उत्तर प्रदेश को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने तथा भारत के नेट-ज़ीरो लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बनाता है।

लगभग 14.5 करोड़ वृक्षों के बराबर पर्यावरणीय लाभ

रूफटॉप सोलर से होने वाली वार्षिक कार्बन उत्सर्जन में कमी का प्रभाव लगभग 14.5 करोड़ परिपक्व वृक्षों द्वारा एक वर्ष में अवशोषित कार्बन के बराबर है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हरित रोजगार, उद्यमिता एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति

प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना उत्तर प्रदेश में हरित रोजगार एवं हरित अर्थव्यवस्था के विकास का एक मजबूत आधार बन चुकी है। प्रदेश में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यूपीनेडा द्वारा 7,000 से अधिक कंपनियां पंजीकृत एवं कार्यरत हैं। इन कंपनियों के माध्यम से राज्यभर में 85,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं। इनमें तकनीशियन, इंजीनियर, इलेक्ट्रिशियन, परियोजना प्रबंधक, इंस्टॉलेशन टीमें, सर्वे एजेंसियां, गुणवत्ता निरीक्षक, संचालन एवं अनुरक्षण विशेषज्ञ, ग्राहक सहायता कर्मी तथा अन्य तकनीकी एवं गैर-तकनीकी मानव संसाधन शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त सोलर मॉड्यूल, इन्वर्टर, संरचनात्मक सामग्री, विद्युत उपकरण, लॉजिस्टिक्स, वित्तीय सेवाओं, बीमा, ऊर्जा परामर्श, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, एमएसएमई इकाइयों तथा स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े व्यवसायों में लाखों अप्रत्यक्ष रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विकसित हुए हैं। यह योजना स्थानीय उद्योगों, एमएसएमई इकाइयों, स्टार्टअप्स एवं उद्यमिता को नई गति प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश को देश की हरित अर्थव्यवस्था का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार तक स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा की पहुँच सुनिश्चित करना, स्थापना की गति को और तेज करना, डिजिटल प्रक्रियाओं को और अधिक सरल बनाना तथा निवेश, नवाचार और हरित ऊर्जा उद्योग को प्रोत्साहित करते हुए उत्तर प्रदेश को भारत का रूफटॉप सोलर कैपिटल बनाना है।

 

आज उत्तर प्रदेश केवल स्थापित क्षमता और उपभोक्ताओं की संख्या में ही नहीं, बल्कि नीति निर्माण, डिजिटल पारदर्शिता, तीव्र क्रियान्वयन, निवेश आकर्षण, हरित रोजगार, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन तथा जनसहभागिता के प्रत्येक क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत, हरित अर्थव्यवस्था, जलवायु संरक्षण एवं सतत विकास के राष्ट्रीय लक्ष्य को नई गति प्रदान करते हुए भारत की स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का नेतृत्व कर रहा है।

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

priyanka gandhi in loksabha

लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी पर दिए बयान पर हंगामा हो गया।  केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद से माफी की मांग की। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक नए शिक्षा मंत्री को नियुक्त किया है, एक ऐसे व्यक्ति को जिन्होंने गर्भवती महिला के साथ बलात्कार के दोषियों की रिहाई पर सहमति और खुशी भी जताई थी। प्रियंका गांधी के बयान के बाद लेकर संसद में हंगामा हुआ। 

ALSO READ: Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

इस पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह संसद के भीतर चरित्र हनन के बराबर है और हम ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं करते। इन बयानों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए। दूसरी बात, ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें सदन से माफ़ी मांगनी चाहिए। 

 

ALSO READ: 260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

प्रहलाद जोशी पहले प्रमाण दें

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “प्रियंका जी को अपने बयानों को प्रमाणित करना चाहिए था। फैलाई जा रही गलत सूचना के संबंध में कार्रवाई की जानी चाहिए। क्या कोई कुछ भी कह सकता है और इससे बच सकता है?… मैं इन आरोपों का खंडन करता हूं। उन्हें निष्कासित किया जाना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।

प्रियंका ने कहा उस समय का वीडियो भी है 

लोकसभा से बाहर आते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ऐसे समय में जब वे महिलाओं के अधिकार और आरक्षण की बात कर रहे हैं और महिलाओं को आगे लाने का दावा कर रहे हैं… यह बहुत गलत संदेश है। मैं इसकी पुष्टि करूंगी। उस समय का एक वीडियो भी है। मैं सही प्रक्रिया के साथ सब कुछ जमा करूंगी।  

  ALSO READ: इंदौर के ऑलराउंडर को मिली टीम इंडिया में जगह, हनुमान भक्त को मंगलवार को मिली खुशखबरी

राहुल गांधी बोले- बलात्कारियों का बचाव करते हैं नए शिक्षा मंत्री

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन के बाहर पत्रकारों से कहा कि भारत के शिक्षा मंत्री के तौर पर BJP ने ऐसे व्यक्ति को चुना है जो बलात्कारियों का बचाव करता है। वह बेहद घटिया किस्म का इंसान है। जो व्यक्ति यह कहे कि बलात्कारियों को सुरक्षा की ज़रूरत है, उससे ज़्यादा घटिया इंसान कोई नहीं हो सकता। आज भारत के शिक्षा मंत्री वही हैं। प्रधानमंत्री का यह रवैया अजीब है, उनकी कैबिनेट में इतने सारे लोग हैं, वे उनमें से किसी को भी चुन सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को चुना जो बलात्कारियों को बचाता है। वाकई हैरान करने वाली बात है! 
 

लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं पर पेलेट गन और AK-47 का इस्तेमाल करने की क्या ज़रूरत थी? क्या वे आतंकवादी थे?…पेलेट गन इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया?…क्या यह प्रधानमंत्री ने दिया? क्या गृह मंत्री ने दिया?… पूरा देश पूछ रहा है। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी नहीं पूछ रही है, पूरा देश पूछ रहा है। 

Jio का बड़ा धमाका, 33.3 लाख नए एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर जुड़े, 5G और वायरलाइन में भी नंबर-1

जून में सक्रिय मोबाइल ग्राहकों की दौड़ में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने महीने के दौरान 33.3 लाख सक्रिय यानी VLR ग्राहक जोड़े। इससे जियो का सक्रिय मोबाइल ग्राहक आधार बढ़कर 49.89 करोड़ हो गया। देश के कुल 120.11 करोड़ सक्रिय मोबाइल ग्राहकों में जियो की हिस्सेदारी करीब 41.5 प्रतिशत हो गई है।

ALSO READ: Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

जियो ने जून में कुल 21.5 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े और उसका मोबाइल ग्राहक आधार 50.36 करोड़ पहुंच गया। कंपनी 39.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर बनी हुई है। सक्रिय ग्राहकों के मामले में भारती एयरटेल ने 29.3 लाख ग्राहक जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया, बीएसएनएल और एमटीएनएल के सक्रिय ग्राहक आधार में गिरावट दर्ज की गई।

 

फिक्स्ड लाइन सेवाओं में भी जियो पहले स्थान पर रहा। जून में कंपनी ने करीब 1.44 लाख नए कनेक्शन जोड़े। जियो के  वायरलाइन ग्राहक की तादाद 1.56 करोड़ हो गई है। इस बाजार में जियो की हिस्सेदारी 32.7 प्रतिशत रही।

 

5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) में जियो के ग्राहकों की संख्या 91.14 लाख पहुंच गई, जो देश के कुल 5G FWA ग्राहकों का 70.5 प्रतिशत है। कंपनी ने जून में करीब 1.46 लाख नए 5G FWA ग्राहक जोड़े। जियो UBR आधारित फिक्स्ड वायरलेस सेवा देने वाली देश की एकमात्र कंपनी भी बनी हुई है और इस सेवा के ग्राहकों की संख्या 49.34 लाख हो गई है। ट्राई के मुताबिक जून के अंत में देश का कुल टेलीफोन ग्राहक आधार बढ़कर करीब 134.8 करोड़ हो गया।

Priyanka Gandhi : किसी की पीड़ा का मजाक नहीं उड़ाते, संसद में प्रियंका गांधी का दर्द, सरकार पर साधा निशाना, छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन को लेकर उठाए सवाल

priyanka gandhi

संसद में पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में लाठीचार्ज को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया।

ALSO READ: 260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

छात्रों पर पैलेट गन चलाने की क्या जरूरत थी। पूरा देश सरकार से सवाल कर रहा है। छात्रों पर लाठीचार्ज की क्या जरूरत थी। क्या छात्र आतंकवादी थे। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जवाब दें। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता हमसे जवाब मांगती है। संसद किसी की जागीर नहीं है।

ALSO READ: नई Hyundai Creta में मिलेंगे बड़े बदलाव! 15 इंच स्क्रीन, Level 2 ADAS और HUD के साथ होगी लॉन्च

प्रियंका गांधी ने कहा कि नए शिक्षा मंत्री ने महिलाओं पर अपशब्द कहे। प्रियंका के इस बयान के बाद सदन में हंगामा हुआ। किरेन रीजिजू कहा कि उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। नए शिक्षा मंत्री का चरित्र हनन किया गया। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं इसका सबूत दे दूंगी। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि बिना तथ्य के ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए।

AK-47 की क्या जरूरत थी

लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश के युवाओं पर पेलेट गन और AK-47 का इस्तेमाल करने की क्या ज़रूरत थी? क्या वे आतंकवादी थे?…पेलेट गन इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया? क्या यह प्रधानमंत्री ने दिया? क्या गृह मंत्री ने दिया? पूरा देश पूछ रहा है। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी नहीं पूछ रही है, पूरा देश पूछ रहा है।

इंदौर में बिना प्रिस्‍क्रिप्‍शन बिक रही थी गर्भपात की दवाएं, एक मेडिकल सील, 6 को नोटिस

Medicine Time After Food

इंदौर में मेडिकलों पर दवा वितरण मामले में बडी लापरवाही सामने आई है। कई जगह बगैर पर्चे के दवाएं बेची जा रही थी, जबकि सरकार के सख्‍त निर्देश हैं कि बिना पर्चे के कोई दवा नहीं बेचना है।

औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमवाय हॉस्पिटल के सामने स्थित कार्तिक केमिस्ट को सील कर दिया। यह कार्रवाई नियंत्रक मनोज पुष्प के आदेश तथा कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के निर्देश में की गई।

27 जुलाई को औषधि निरीक्षकों की टीम ने थाना संयोगितागंज पुलिस के साथ संयुक्त छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर पर गर्भपात में उपयोग होने वाली कॉन्ट्रा किट दवा का बिना चिकित्सकीय पर्चे के अवैध विक्रय किया जाना पाया गया। इसके बाद विभाग ने देर रात तक कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

6 मेडिकल स्टोर्स को नोटिस जारी: औषधि विभाग के अनुसार जिले में मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 13 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया जा चुका है, जिनमें से 6 पर विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट की अनिवार्य उपलब्धता, नार्कोटिक्स श्रेणी की दवाओं के विक्रय और गर्भपात संबंधी दवाओं की बिक्री की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी। बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के प्रतिबंधित या नियंत्रित दवाओं का विक्रय करने वाले मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

electric bike

गुजरात की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल स्टार्टअप Avore ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने एक साथ EX1, EX2 और EX2S नाम से तीन नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों से पर्दा उठाया है। तीनों मॉडल की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और इन्हें 799 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक किया जा सकता है। तीनों इलेक्ट्रिक बाइक्स का डिजाइन लगभग समान है, लेकिन बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज, टॉप स्पीड और फीचर्स के आधार पर इनमें अंतर रखा गया है।

ALSO READ: नई Hyundai Creta में मिलेंगे बड़े बदलाव! 15 इंच स्क्रीन, Level 2 ADAS और HUD के साथ होगी लॉन्च

Avore EX1: शुरुआती कीमत ₹1.23 लाख

एंट्री-लेवल Avore EX1 में 3.24kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक IDC के अनुसार 160 किलोमीटर तक की रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.23 लाख रखी गई है।

 

Avore EX2: 255KM तक की रेंज

 

Avore EX2 में बड़ा 5kWh बैटरी पैक मिलता है, जिससे इसकी IDC रेंज 255 किलोमीटर तक पहुंच जाती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 100 किमी/घंटा ही है। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी सामान्य 15A सॉकेट से लगभग 2 घंटे में 20% से 80% तक चार्ज हो सकती है। इसमें भी तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.46 लाख है।

 

Avore EX2S: 260KM रेंज और 114KM/H टॉप स्पीड

 

सीरीज का टॉप मॉडल Avore EX2S है, जिसकी कीमत ₹1.70 लाख रखी गई है। इसमें भी 5kWh बैटरी दी गई है, लेकिन इसकी टॉप स्पीड 114 किमी/घंटा और IDC रेंज 260 किलोमीटर तक है। इस मॉडल में पांच राइडिंग मोड्स, 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह सीरीज का एकमात्र मॉडल है जिसमें बड़ी टचस्क्रीन मिलती है।

ALSO READ: 2 सितंबर को सस्ते Electric Scooter की धमाकेदार एंट्री, तहलका मचा देंगे फीचर्स

जल्द आएगी पूरी स्पेसिफिकेशन

 

फिलहाल कंपनी ने बाइक के कर्ब वेट, सीट हाइट, सस्पेंशन सेटअप और विस्तृत चार्जिंग समय जैसी जानकारी साझा नहीं की है। इनकी घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है। Avore ने पुष्टि की है कि तीनों बाइक्स की प्री-बुकिंग 799 रुपए के टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है। हालांकि, डिलीवरी की तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है।