पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी बन्नू जिले में शनिवार को सड़क किनारे हुए दो बम धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, पहला धमाका वजीर उपखंड के फांग मूसा खेल इलाके में हुआ। इसमें एक यात्री गाड़ी को निशाना बनाया गया। गाड़ी डोमेल की ओर जा रही थी, तभी रिमोट कंट्रोल से धमाका किया गया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पहले धमाके के घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी कुछ देर बाद दूसरा धमाका हुआ। यह विस्फोट पहले हमले की जगह से करीब एक किलोमीटर दूर हुआ। इसमें 2 और लोगों की मौत हो गई और एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे बन्नू के जिला पुलिस अधिकारी (DPO) यासिर अफरीदी ने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बयान जारी कर इन हमलों को कायरतापूर्ण आतंकी कार्रवाई बताया। पुलिस के अनुसार, दोनों गाड़ियों को रिमोट कंट्रोल से किए गए धमाकों में निशाना बनाया गया। राहत और बचाव टीमों ने मृतकों के शव और घायलों को डोमेल ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र और खलीफा गुल नवाज टीचिंग अस्पताल पहुंचाया। बाद में सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों को आशंका है कि क्षेत्र में और भी बम मौजूद हो सकते हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने आतंकियों को चेतावनी दी पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की कड़ी निंदा की और नागरिकों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति जरदारी ने आतंकियों और उन्हें सुरक्षित ठिकाने, आर्थिक मदद के साथ अन्य संसाधन उपलब्ध कराने वाले को चेतावनी दी है। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान के गुरुद्वारे में सेवादार दंपती की गोलियां मारकर हत्या:हमले के बाद से परिसर के CCTV गायब, पुलिस को टारगेट किलिंग का शक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुद्वारे के अंदर सिख केयरटेकर दंपती की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, घटना पेशावर से करीब 60 किमी दूर मरदान के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई। पूरी खबर पढ़ें
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि दिल्ली-NCR, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के और हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है।
दिल्ली-NCR में मिलेगी गर्मी से राहत
दिल्ली-NCR के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कई जगहों पर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला था और यह सिलसिला रविवार को भी जारी रह सकता है।
महाराष्ट्र में बढ़ेगा मानसून का असर
महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों के दौरान मानसून और आगे बढ़ सकता है। विदर्भ क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है, जिसके चलते कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि राज्य के आंतरिक हिस्सों में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु के पश्चिमी घाट से जुड़े 10 से अधिक जिलों में 21 जून से भारी बारिश होने की संभावना है। नीलगिरि, इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, कोयंबटूर, थेनी, डिंडीगुल, कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
बारिश के कारण कई जिलों में तापमान 4-5 डिग्री तक कम हो सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह भी दी है, क्योंकि तटीय इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट
उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भारी बारिश हो सकती है।
वहीं, कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने जलभराव, ट्रैफिक जाम और कम दृश्यता को लेकर चेतावनी दी है।
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के 7 से 10 जिलों में रविवार और सोमवार को गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 25 जून तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।
राजस्थान में तेज आंधी और बारिश
राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम बदल गया है। बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में अगले 48 घंटों के दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान है।
मानसून को लेकर क्या है अनुमान?
IMD के दीर्घकालिक पूर्वानुमान के अनुसार जून से सितंबर के बीच देश में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस अवधि में कुल बारिश दीर्घकालिक औसत (LPA) का लगभग 90% रह सकती है, जो सामान्य से कम मानी जाती है।
लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने जिन इलाकों में अलर्ट जारी किया है, वहां के लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, बिजली गिरने से बचने और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।

ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी ने बताया है कि टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होंगे।
नेमार का फिट होना ब्राजील के लिए राहत भरी खबर है। ब्राजील ने टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में हैती को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ ही टीम ने नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। 34 साल के नेमार 17 मई को सैंटोस क्लब के लिए खेलते समय दाहिने पैर की पिंडली में चोट लग गई थी। इसी वजह से वह अब तक वर्ल्ड कप के दोनों मैचों में नहीं खेल पाए हैं।
कोच एंसेलोटी ने कहा नेमार कल अकेले और सोमवार को टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे। वह स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने के बाद से नेमार ने ब्राजील के साथ पूरे ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया है। इसके बजाय, वह इस हफ्ते की शुरुआत में मेडिकल जांच के बाद एक व्यक्तिगत रिहैबिलिटेशन (फिजियोथेरेपी और रिकवरी) प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं।
Also Read : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला, 16 दवाओं पर लगाई रोक
बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के पूर्व स्टार को मोरक्को के खिलाफ ब्राजील के पहले मुकाबले के लिए सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया था। हालांकि, वह मैच में नहीं खेले थे।
नेमार की वापसी ब्राजील के लिए एक अहम समय पर हुई है, खासकर तब जब विंगर राफिन्हा को हैती के खिलाफ पहले हाफ में हैमस्ट्रिंग चोट की आशंका के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। बार्सिलोना के इस फॉरवर्ड खिलाड़ी की आगे मेडिकल जांच की जाएगी। कोच एंसेलोटी ने भी कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि चोट कितनी गंभीर है।
एंसेलोटी ने कहा हमें उनकी जांच करनी होगी। हमें अभी तक पता नहीं चल सका है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। राफिन्हा के जाने से नेमार की वापसी और भी जरूरी हो गई है, क्योंकि ब्राजील को अपने सबसे अनुभवी अटैकिंग खिलाड़ी की कमी साफतौर पर महसूस हुई है। नेमार नॉकआउट राउंड में ब्राजील के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
Pic Credit : ANI
Imtiaz Ali: इम्तियाज़ अली ने बुर्का या पर्दा पहनने वालों के खिलाफ बड़ा स्टेटमेंट देकर हलचल मचा दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने ऐसी महिलाओं की आलोचना की जो बुर्का पहनना सहज मानती है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इसमें सहज महसूस होता है, तो इसका मतलब है कि वे ‘पीड़ित’ रही हैं।
इम्तियाज़ अली ने समदीश भाटिया के पॉडकास्ट पर कहा, “मुझे यह पसंद नहीं है जब कोई कहता है ‘मैं अपने बुर्के में सहज हूं… मैं अपने पर्दे में सहज हूं।’ यह एक बिगड़ा हुआ समाज है। अगर आपको ऐसा लगता है, तो यह ठीक नहीं है। इसका मतलब है कि आप अपने मन में ही इस हद तक पीड़ित हो चुकी हैं, पता नहीं कैसे, कि बंदिशे आपको सहज लगने लगीं।”
जब होस्ट ने कहा कि अलग-अलग समुदायों के नियम अलग-अलग होते हैं और उन्हें उन नियमों को मानने से रोका नहीं जा सकता, तो इम्तियाज़ ने जवाब दिया, “बात किसी को रोकने की नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन मेरे आस-पास के लोग… मेरी सोच यह नहीं है कि मैं किसी को रोक रहा हूं या किसी के घर जाकर बात कर रहा हूं। बल्कि सहनशीलता और संयम की होना चाहिए। देखिए, मेरा हालिया सोचना यह है कि संयम रखने वाले लोग कहां चले गए? आजकल हर कोई चरमपंथी सोच वाला हो गया है। बातचीत करना मुश्किल हो गया है। मैं आपका दुश्मन नहीं हूं।”
इम्तियाज़ अली इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में हैं। हालांकि फ़िल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं, लेकिन यह अब तक बॉक्स ऑफ़िस पर बहुत अच्छी कमाई नहीं कर पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने भारत में पांच दिनों में 8.30 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है।
हाल ही में, इम्तियाज़ अली ने ‘मैं वापस आऊंगा’ के बॉक्स ऑफ़िस परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “यह कोई स्टार-बेस्ड फ़िल्म नहीं है, इसलिए इसे ऐसा ही होना था। इसकी ओपनिंग बहुत बड़ी नहीं हो सकती थी। अगर फ़िल्म अच्छी है, तो लोग इसे देखेंगे और दूसरों को भी देखने के लिए कहेंगे, और यही एकमात्र तरीका है जिससे यह फ़िल्म आगे बढ़ेगी। उम्मीद है कि यह आगे बढ़ेगी और मज़बूत होगी।”
फ़िल्ममेकर ने कहा, “मुझे इस बात की खास खुशी है कि युवा पीढ़ी इसे पसंद कर रही है। आमतौर पर तारीफ़ मिलने और बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता मिलने के बीच थोड़ा समय लगता है, और उम्मीद है कि हम उस अंतर को खत्म करने के करीब हैं।” उन्होंने आगे कहा, “अब टिकटों की बिक्री में तेज़ी आ रही है। अगर आप बिक्री के आंकड़े देखें, तो उनमें सुधार हो रहा है।”
किटकैट और मैगी जैसे प्रोडक्ट्स की ओनर FMCG कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरहोल्डर्स के लिए स्पेशल डिविडेंड की घोषणा हो सकती है। इस प्रस्ताव पर कंपनी का बोर्ड 3 जुलाई की मीटिंग में चर्चा करने वाला है। इस बारे में कंपनी ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि स्पेशल डिविडेंड मंजूर होने पर उसका पेमेंट 30 जुलाई को या 30 जुलाई से किया जाएगा। इस डिविडेंड पर 3 जुलाई को ही सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।
एक्सचेंज फाइलिंग में नेस्ले इंडिया ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई है। यही तारीख स्पेशल डिविडेंड के लिए भी रिकॉर्ड डेट होगी। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी इससे पहले वित्त वर्ष 2026 के लिए 7 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है।
Nestle India का शेयर 3 महीनों में 19 प्रतिशत चढ़ा
नेस्ले इंडिया के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। BSE पर वर्तमान में शेयर प्राइस 1415.35 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2.73 लाख करोड़ रुपये के करीब है। शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। 3 महीनों में शेयर की कीमत 19 प्रतिशत मजबूत हुई है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,498.60 रुपये और एडजस्टेड लो 1,085 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 62.76 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
22 जुलाई को जारी होंगे जून तिमाही के नतीजे
नेस्ले इंडिया ने यह भी जानकारी दी है कि उसका बोर्ड 22 जुलाई को भी एक मीटिंग करने वाला है। इस मीटिंग में अप्रैल-जून 2026 तिमाही के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 6,747.79 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 1,114.11 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2026 में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 23,154.60 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 3,544.60 करोड़ रुपये रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Fathers Day gift ideas: पिता हमारे जीवन के असली सुपरहीरो, मार्गदर्शक और सबसे मजबूत स्तंभ होते हैं। वह अपनी खुशियों को दबाकर हमारी हर छोटी-बड़ी ख्वाहिश को पूरा करते हैं। वैसे तो पिता को प्यार जताने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती, लेकिन फादर्स डे एक ऐसा बेहतरीन मौका है जब आप उन्हें एक खूबसूरत और यादगार गिफ्ट देकर यह बता सकते हैं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।ALSO READ: Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं
इस फादर्स डे पर यदि आप अपने पापा के लिए कुछ यूनिक और दिल छू लेने वाला गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो इन 5 शानदार आइडियाज में से कोई एक चुन सकते हैं:
1. कस्टमाइज्ड 'मेमोरी एल्बम' या फोटो फ्रेम
पापा अक्सर अपनी पुरानी यादों और तस्वीरों को सहेज कर रखना पसंद करते हैं। उनके बचपन से लेकर, आपकी शरारतों और परिवार के खास पलों की तस्वीरों को इकट्ठा करें।
गिफ्ट आइडिया: एक सुंदर कस्टमाइज्ड फोटो एल्बम या वुडन कोलाज फ्रेम बनवाएं, जिसमें हर तस्वीर के नीचे एक छोटा सा प्यारा सा मैसेज लिखा हो। जब भी पापा फुर्सत के पलों में इस एल्बम के पन्ने पलटेंगे, उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी। यह गिफ्ट सीधे उनके दिल को छुएगा। यह खास गिफ्ट उनके दिल को छू जायेगा।
2. हेल्थ और फिटनेस ट्रैकर
उम्र बढ़ने के साथ पापा की सेहत का ख्याल रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। अक्सर पिता अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं।
क्या दें गिफ्ट, देखें आइडिया: उन्हें एक अच्छी क्वालिटी की स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड गिफ्ट करें, जो उनके हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर (BP), डेली स्टेप्स और स्लीप साइकिल को ट्रैक कर सके। यह खास गिफ्ट न सिर्फ ट्रेंडी है, बल्कि आपके पापा को यह अहसास कराएगा कि आपको उनकी सेहत की कितनी फ्रिक है। यह उन्हें वॉक करने और एक्टिव रहने के लिए भी मोटिवेट करेगा।
3. उनके पसंदीदा शौक/हॉबी से जुड़ा गैजेट या टूल
हर पिता की कोई न कोई ऐसी हॉबी या शौक जरूर होता है, जिसे वे वक्त की कमी या जिम्मेदारियों के चलते पीछे छोड़ देते हैं- जैसे गार्डनिंग, किताबें पढ़ना, ट्रैवलिंग या कुकिंग।
गिफ्ट आइडिया: अगर उन्हें पढ़ना पसंद है, तो Kindle या उनकी पसंदीदा किताबों का सेट दें। अगर उन्हें गार्डनिंग का शौक है, तो प्रीमियम गार्डनिंग टूल किट और कुछ खूबसूरत इनडोर प्लांट्स गिफ्ट करें। यह गिफ्ट दिखाता है कि आप उनकी पसंद और उनकी पर्सनल लाइफ को कितनी गहराई से समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं।ALSO READ: Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व
4. कस्टमाइज्ड पेन और लेदर वॉलेट कॉम्बो
वर्किंग फादर्स या बिजनेस करने वाले पिताओं के लिए क्लासिक और यूजफुल गिफ्ट्स हमेशा सदाबहार होते हैं।
आइडिया: एक प्रीमियम लेदर वॉलेट/ बटुआ, बेल्ट और एक कस्टमाइज्ड फाउंटेन पेन का कॉम्बो सेट दें, जिस पर उनका नाम या उनके नाम के इनिशियल्स लिखे हों। यह एक बेहद काम आने वाला और एलीगेंट गिफ्ट है। जब भी पापा ऑफिस या किसी मीटिंग में आपके दिए हुए पेन से साइन करेंगे या वॉलेट निकालेंगे, तो उन्हें आप पर गर्व महसूस होगा।
5. 'सारेगामा कारवां' या विंटेज म्यूजिक प्लेयर
यदि आपके पापा यानी पिता किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर इनके पुराने गानों के सुनने के शौकीन हैं, तो डिजिटल जमाने का यह विंटेज गिफ्ट उनके लिए बेस्ट है।
गिफ्ट आइडिया: उन्हें Saregama Carvaan गिफ्ट करें, जिसमें हजारों सदाबहार पुराने गाने पहले से ही लोडेड होते हैं और इसे चलाना भी बेहद आसान है। अक्सर पापा को स्मार्टफोन पर गाने ढूंढने में दिक्कत होती है। यह खास उपहार यानी पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर उन्हें उनके पुराने और सुनहरे दिनों की यादों के सफर पर ले जाएगा।
गिफ्ट के साथ एक जादूभरा प्रो-टिप: आप बाजार से चाहे कितना भी महंगा गिफ्ट खरीद लें, लेकिन उसके साथ अपने हाथ से लिखा हुआ एक 'थैंक यू नोट' (Thank You Card) जरूर दें, जिसमें लिखा हो कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। पापा के लिए आपकी लिखी दो लाइनें दुनिया के हर गिफ्ट से कीमती होंगी।
फादर्स डे पर दिया गया उपहार केवल एक वस्तु नहीं बल्कि आपके प्रेम और सम्मान का प्रतीक होता है। इसलिए ऐसा गिफ्ट चुनें जो आपके पिता की पसंद और व्यक्तित्व के अनुरूप हो। यकीन मानिए, आपका छोटा-सा प्रयास भी उनके लिए बेहद खास बन जाएगा।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Fathers Day 2026: फादर्स डे 2026: हर पिता की कहानी देती है जीवन का बड़ा सबक

राज्य में मानसून की धीमी गति और उम्मीद के मुताबिक बारिश न होने के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। इस मुश्किल स्थिति में खेती और सिंचाई के काम को आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने किसानों को कृषि कार्य के लिए दी जाने वाली बिजली आपूर्ति को बढ़ाकर अब दैनिक 10 घंटे करने का आदेश दिया है, ताकि खेतों में सिंचाई अधिक प्रभावी ढंग से हो सके।
बिजली आपूर्ति में 2 घंटे की बढ़ोतरी और इसका मुख्य उद्देश्य
अब तक राज्य के किसानों को कृषि संबंधी कार्यों के लिए प्रतिदिन लगभग 8 घंटे बिजली दी जा रही थी। हालांकि, इस साल बारिश में देरी के कारण खड़ी फसलों को बचाने और जरूरी पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने बिजली आपूर्ति में अतिरिक्त 2 घंटे जोड़ने का फैसला किया है।
ऊर्जा विभाग की तैयारी और कृषि क्षेत्र में इस फैसले का महत्व
सरकार के इस आदेश के बाद राज्य के ऊर्जा विभाग ने सभी बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) को तत्काल प्रभाव से जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि किसानों को बिना किसी रुकावट के नियमित और अतिरिक्त बिजली मिल सके। गुजरात की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में पानी और बिजली दोनों बुनियादी जरूरतें हैं, इसलिए सरकार के इस कदम को कृषि क्षेत्र में बेहद सराहनीय माना जा रही है।
किसान संगठनों की मांग और फसल बचाने के प्रयास
गौरतलब है कि बारिश में देरी के कारण किसानों को बोरवेल और अन्य कृत्रिम सिंचाई साधनों पर अधिक निर्भर रहना पड़ रहा था। इसी वजह से किसान संघ और विभिन्न संगठनों द्वारा पिछले कुछ समय से अतिरिक्त बिजली की मांग की जा रही थी। सरकार द्वारा इस मांग को स्वीकार किए जाने से अब किसान समय पर अपनी खेती का काम पूरा कर सकेंगे और अपनी कीमती फसलों को सूखने से बचा सकेंगे।
8th Pay Commission Big Update: आठवें वेतन आयोग को बने करीब 8 महीने बीत गए हैं। आयोग के पास अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 10 महीने का समय बचा है। आयोग को केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज की सैलरी, पेंशन और भत्तों में बदलाव का प्रस्ताव सौंपना है। इसका फायदा करीब 55 लाख एंप्लॉयीज और करीब 69 लाख पेंशनर्स को होगा। इस साल सितंबर में सरकार डीए यानी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।
डीए बढ़कर 60 फीसदी हो चुका है
केंद्र सरकार एक साल में दो बार डीए का ऐलान करती है। इस साल जनवरी में सरकार ने डीए 2 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। इससे एंप्लॉयीज का डीए बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। ऑल इंडिया एनपीएस एंप्लॉयीज फेडरेशन के प्रेसिडेंट मनजीत सिंह पटेल ने कहा़, “आम तौर पर डीए का ऐलान सितंबर में होता है। हालांकि, कई बार इसका ऐलान अक्तूबर में हुआ है।”
2-3 महीनों के डेटा पर होता है निर्धारण
उन्होंने कहा कि डीए के ऐलान में देरी की वजह डीए का निर्धारण है। इसके लिए सरकार को कम से कम 2 महीनों के डेटा की जरूरत पड़ती है। सिर्फ जुलाई के डेटा के आधार पर जुलाई से दिसंबर तक के डीए का ऐलान नहीं किया जा सकता। इसलिए सरकार दो से तीन महीनों के डेटा पर आधारित एवरेज चार्ट का इस्तेमाल करती है।
अप्रैल का AICPI-IW 0.8 प्वाइंट्स बढ़कर 149.9 पर
केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज के डीए का कैलकुलेशन इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के डेटा के आधार पर होता है। इसे लेबर ब्यूरो रिलीज करता है। अप्रैल 2026 के लिए अंतिम AICPI-IW 0.8 प्वाइंट्स बढ़कर 149.9 पर पहुंच गया। जुलाई 2026 का डीए का रेट ब्यूरो की तरफ से रिलीज होने वाले AICIP-IW के मई और जून के डेटा पर निर्भर करेगा।
एंप्लॉयीज अपनी मांगों के बारे में बता चुके हैं
8वें वेतन आयोग को ज्ञापन सौंपने की आखिरी तारीख 15 जून, 2026 थी। केंद्र सरकार के एंप्लॉयी यूनियंस और एसोसिएशंस अपने ज्ञापन आयोग को सौंप चुके हैं। इनमें सैलरीज, पेंशन और रिटायरमेंट बेनेफिट्स में रिवीजन के प्रस्ताव हैं। सबसे प्रमुख मांग हायर फिटमेंट फैक्टर से जुड़ी है। इसके अलावा एंप्लॉयीज मिनिमम बेसिक पे में भी बड़ा इजाफा चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: FD करने का प्लान बना रहे हैं? सीनियर सिटीजंस को ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा इंटरेस्ट
राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा कर रहा आयोग
सिंह ने कहा, “ज्ञापन सौंपने की 15 जून की तारीख बीत जाने के साथ ही वेतन आयोग ने एंप्लॉयीज से कंसल्टेशन का एक अहम चरण पूरा कर लिया है। अब आयोग एंप्लॉयीज, पेंशनर्स, न्यायिक अधिकारियों और दूसरे पक्षों से मिले सुझावों की बारीकी से अध्ययन करेगा।” इस बीच, 8वें वेतन आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अपने दौरा के बारे में बताया है। कुछ राज्यों का दौरा पूरा भी हो गया है। इस दौरे में वह एंप्लॉयीज के सुझावों को जानने की कोशिश करेगा।
Donald Trump: G7 नेताओं से “मैं बॉस हूं” (I’m the boss) वाली बात कहने के बाद, जब यह टिप्पणी वायरल हो गई और समिट के दौरान दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा और लोगों को इस बात पर हंसी भी आई, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई देते हुए कहा, “मैं मजाक कर रहा था। मैं बॉस बनने की कोशिश नहीं कर रहा था।” ट्रंप ने यह बात The Axios Show पर एक इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने बताया कि उनकी टिप्पणी का मकसद मजाक करना था, लेकिन उसे गलत संदर्भ में लिया गया।
उस पल को याद करते हुए जब शो के होस्ट ने ट्रंप से पूछा, “आप कमरे में आए और कहा, ‘मैं बॉस हूं।’ उनमें से कितने लोगों ने इस बात पर यकीन किया होगा?”
इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि जब वह उस कमरे में पहुंचे, जहां पहले से ही दुनिया के कई बड़े नेता बैठे थे, तो उन्होंने माहौल हल्का करने के लिए मजाक में यह बात कही थी। उनका कहना है कि इस बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं थी, लेकिन यह तेजी से वायरल हो गया।
“You walked in and you said, ‘I’m the boss.’ How many of them believed that?”@POTUS: “All of them, but I was just being funny.” https://t.co/TuyS6ttu15 pic.twitter.com/KqzkKFWkrk
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) June 19, 2026
“मैं बॉस हूं…” G7 बैठक में बोले ट्रंप
बता दें कि बुधवार को, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने G7 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन बैठक में प्रवेश करते समय एक मजाकिया टिप्पणी की, जिस पर सब हंस पड़े।
जब वह तीन दिवसीय जी7 समिट के अंतिम दिन की सुबह की बैठक में पहुंचे, तो बाकी देश के नेता पहले से अपनी सीटों पर बैठे हुए थे। उसी दौरान ट्रंप ने अंदर आते हुए कहा, “मैं बॉस हूं।”
इसी हंसी-मजाक के बीच, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इस टिप्पणी को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पूछा, “आप कैसे हैं?” ट्रंप ने जवाब दिया, “अच्छा हूं, धन्यवाद।”
“I’m the boss.”
— @POTUS arrives for a working session at the G7 summit in France pic.twitter.com/BvAamZo0sD
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) June 17, 2026
G7 समिट का आयोजन कैसे होता है, और इसमें कितने देश शामिल हैं?
गौरतलब है कि G7 देश बारी-बारी से कार्यक्रमों की मेजबानी और आयोजन करते हैं। इस बार फ्रांस को पिछले साल के मेजबान कनाडा से G7 की अध्यक्षता मिली थी और 2027 में यह अमेरिका को सौंपी जाएगी।
वहीं, इस समूह का पहला शिखर सम्मेलन 1975 में फ्रांस के रैम्बौइलेट में हुआ था। इसमें छह देशों – फ्रांस, पश्चिमी जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका – के नेता एक साथ आए थे। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के बाद आई सबसे बड़ी आर्थिक मंदी से उबरने की गति तेज करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया था। अगले साल कनाडा भी इसमें शामिल हो गया, जिससे यह G7 बन गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए 16 दवाओं (एफडीसी) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तुरंत रोक लगाई है। मंत्रालय ने इस संबंध में औषधि व सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 की धारा 26ए के तहत अधिसूचना जारी की। आदेश में कहा गया कि ये अधिसूचनाएं तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद लिया गया है, जिसमें देश में उपलब्ध फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं की समीक्षा करने का आदेश दिया गया था। इन निर्देशों का पालन करते हुए ‘ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड’ (डीटीएबी) ने एक विशेषज्ञ समिति बनाई। इसका उद्देश्य अलग-अलग एफडीसी दवाओं की जांच कर उन दवाओं की पहचान करना था जो अवैज्ञानिक, चिकित्सकीय रूप से अनुचित या मानव स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण हो सकती हैं।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वैज्ञानिक मूल्यांकन और विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने 16 दवाओं (एफडीसी) के खिलाफ कार्रवाई की है, जिनका चिकित्सीय औचित्य नहीं पाया गया और जिनका निरंतर उपयोग संभावित जोखिमों के संदर्भ में लाभकारी नहीं माना गया।
Also Read : पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार
प्रतिबंधित एफडीएसी अलग-अलग चिकित्सीय श्रेणियों से संबंधित हैं, जिनमें कुछ त्वचा संबंधी दवाएं, दर्द निवारक और ऐंठनरोधी दवाएं व एंटीबायोटिक-आधारित दवाएं शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई सरकार के उन निरंतर प्रयासों के अनुरूप है, जिनके तहत जनता को सिर्फ सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित दवाएं ही उपलब्ध कराई जाती हैं। पहले भी, विस्तृत वैज्ञानिक समीक्षा के बाद कई दवाओं (एफडीसी) पर प्रतिबंध लगाया गया था, जो मरीजों की सुरक्षा और साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य सेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
बयान में आगे कहा गया इसके अनुसार, 16 एफडीसी के निर्माण (बिक्री के लिए), बिक्री, वितरण और सप्लाई पर पूरे देश में तुरंत प्रभाव से रोक रहेगी। सभी राज्य ड्रग कंट्रोलर, रेगुलेटरी अथॉरिटी और प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे इन अधिसूचना का सख्ती से पालन और कार्यान्वयन सुनिश्चित करें।
मंत्रालय ने दवा निर्माताओं, आयातकों, वितरकों और अन्य हितधारकों को भी कानून के प्रावधानों का अनुपालन करने के लिए जरूरी सुधारात्मक उपाय करने की सलाह दी है।
Pic Credit : ANI

