योगा दिवस 2026: सेहतमंद बने रहने के लिए करें ये 5 शानदार योगासन

Girl practicing meditation and yoga

21 जून: विश्व योग दिवस 2026: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, काम का स्ट्रेस और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से थका देता है। ऐसे में खुद को रीबूट करने और सेहतमंद बनाए रखने के लिए योग से बेहतर और कुछ नहीं। योग सिर्फ कसरत नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में पिरोने का विज्ञान है। इस योग दिवस पर अपने दैनिक जीवन में शामिल करें ये 5 शानदार योगासन, जो आपको ताउम्र निरोगी और ऊर्जावान बनाए रखेंगे।

 

1. सूर्य नमस्कार (Sun Salutation)- संपूर्ण शरीर का वर्कआउट

अगर आपके पास समय की कमी है और आप केवल एक ही आसन करना चाहते हैं, तो सूर्य नमस्कार को चुनें। यह 12 शक्तिशाली आसनों का एक खूबसूरत क्रम है।

फायदे: यह सिर से लेकर पैर तक पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को दुरुस्त करता है, वजन घटाने में मदद करता है और शरीर को गजब का लचीलापन (Flexibility) देता है।

ALSO READ: Yoga Day 2026: डिप्रेशन और माइग्रेन से राहत दिला सकते हैं ये 5 योगासन, जानिए सही तरीका

2. ताड़ासन (Mountain Pose)- सुदृढ़ पोस्चर और संतुलन

सीधे खड़े होकर हाथों को ऊपर की ओर खींचते हुए पंजों के बल आना, ताड़ासन कहलाता है। यह दिखने में जितना सरल है, इसके लाभ उतने ही गहरे हैं।

फायदे: यह रीढ़ की हड्डी (Spine) को सीधा और मजबूत करता है, शरीर का पोस्चर सुधारता है और बच्चों की लंबाई बढ़ाने में बेहद मददगार है।

 

3. पश्चिमोत्तानासन (Seated Forward Bend)- तनाव से मुक्ति

बैठकर पैरों को सीधे फैलाते हुए, आगे की ओर झुककर अंगूठे को छूना पश्चिमोत्तानासन है। यह आसन आज के समय की सबसे बड़ी समस्या 'तनाव' पर सीधा वार करता है।

फायदे: यह रीढ़ की हड्डी और हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है। साथ ही, यह पेट के अंगों को टोन करके पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है और मन को गहरी शांति देता है।

ALSO READ: Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

4. भुजंगासन (Cobra Pose)- पीठ दर्द का काल

पेट के बल लेटकर शरीर के अग्रभाग (धड़) को ऊपर उठाना भुजंगासन या कोबरा पोज कहलाता है। दिनभर कंप्यूटर के सामने बैठने वालों के लिए यह वरदान है।

फायदे: यह पीठ और कमर के निचले हिस्से के दर्द को जड़ से खत्म करता है। यह फेफड़ों को खोलता है जिससे श्वसन तंत्र मजबूत होता है और रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है।

 

5. शवासन (Corpse Pose)- गहरी शिथिलता और ध्यान

सभी आसनों को करने के बाद अंत में पीठ के बल लेटकर शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ देना ही शवासन है। इसे करना सबसे आसान है, लेकिन इसके मानसिक लाभ अद्भुत हैं।

फायदे: यह शरीर की थकान को तुरंत मिटाकर नई ऊर्जा भरता है। हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा (Insomnia) और एंग्जायटी से परेशान लोगों के लिए यह आसन किसी रामबाण से कम नहीं है।

ALSO READ: belly fat yoga: योगा डे 2026: तोंद कम करने के 5 परफेक्ट योगासन, कोई भी 1 करें

एक छोटा सा संकल्प:-

योग किसी एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। इस योग दिवस पर खुद से वादा करें कि आप रोज़ाना कम से कम 20 से 30 मिनट योग को ज़रूर देंगे। स्वस्थ रहें, मस्त रहें और योग को अपनाएं!

नीट अभ्यर्थियों के लिए भुवनेश्वर में मिलेगी मुफ्त बस सेवा

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओडिशा सरकार ने अभ्यर्थियों को मुफ्त बस सेवा उपलब्ध करा रही है, इसमें अभ्यर्थियों के साथ एक अभिभावक भी जा सकते हैं। 

ओडिशा सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विशेष बसों का संचालन भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन (मास्टर कैंटीन), बारामुंडा बस स्टैंड, खोरधा रोड रेलवे स्टेशन तथा खोरधा बस स्टैंड जैसे प्रमुख स्थानों से किया जाएगा। ये बसें अभ्यर्थियों को सीधे उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी और परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस भी लाएंगी। इसके अलावा, परीक्षा के दिन इन मार्गों पर चलने वाली नियमित सरकारी बसों में भी नीट उम्मीदवार मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

खोरधा जिला प्रशासन ने परीक्षा दिवस पर सुचारु परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की है। प्रशासन ने जिले में स्थित 26 परीक्षा केंद्रों तक विद्यार्थियों को पहुंचाने के लिए कुल 108 बसों की व्यवस्था की है। यह कदम विशेष रूप से उन छात्रों के लिए राहत लेकर आया है जो दूर-दराज क्षेत्रों से परीक्षा देने के लिए भुवनेश्वर पहुंच रहे हैं।

Also Read : पटना: फायरिंग मामले में खान सर को राहत

सरकार ने अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुविधा देते हुए प्रत्येक उम्मीदवार के साथ एक अभिभावक को भी मुफ्त यात्रा की अनुमति दी है, जिससे वह अपने परिजन के साथ आसानी से परीक्षा के लिए जा सकते हैं। इससे छात्रों के साथ आने वाले परिवार के सदस्यों को भी आर्थिक और परिवहन संबंधी राहत मिलेगी। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन को इसके लिए उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को बस में चढ़ते समय अपना नीट एडमिट कार्ड दिखाना होगा। प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने में सहायता मिलेगी और विद्यार्थियों का तनाव भी कम होगा।

प्रशासन ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रवींद्र नाथ जेना (9237378658) या चित्तरंजन साहू (9237378572) से संपर्क कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को समय पर और बिना किसी परेशानी के उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना है।

Pic Credit : ANI

संयुक्त राष्ट्र में इजराइली राजदूत ने UN अफसर को फटकारा:यौन हिंसा से जुड़ी रिपोर्ट में इजराइल का नाम आने से नाराज थे

संयुक्त राष्ट्र (UN) में शुक्रवार को एक बैठक के दौरान इजराइल के राजदूत डैनी डैनन और UN महासचिव की विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन के बीच तीखी बहस हो गई। यह बैठक जंग के दौरान होने वाली यौन हिंसा को खत्म करने के अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क में आयोजित की गई थी। बैठक में इजराइल के राजदूत ने UN की अधिकारी पैटन के इस्तीफे की मांग कर दी। डैनन ने आरोप लगाया कि पैटन की रिपोर्ट की वजह से इजराइल का नाम पहली बार यौन हिंसा से जुड़े आरोपों के मामले में संयुक्त राष्ट्र की ब्लैकलिस्ट में आया। उनका कहना था कि रिपोर्ट निष्पक्ष नहीं थी और इसमें इजराइल के खिलाफ पक्षपात दिखाया गया। डैनन ने पैटन पर आरोप लगाते हुए कहा, “आप संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के इजराइल-विरोधी रवैये के दबाव में आ गईं।” उनका दावा था कि गुटेरेस लगातार इजराइल की आलोचना करते रहे हैं और पैटन की रिपोर्ट भी उसी सोच से प्रभावित थी। बहस में कूदीं UN अधिकारी विवाद बढ़ने के बाद UN की अधिकारी वेनेसा फ्रेजर ने हस्तक्षेप किया। फ्रेजर ने डैनन से कहा कि वह व्यक्तिगत हमले करने से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि रिपोर्ट सबूतों पर आधारित है। इस पर डैनन और नाराज हो गए। उन्होंने फ्रेजियर से कहा कि वे चुप रहें। डैनन ने कहा, हम संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश हैं और आप संयुक्त राष्ट्र की कर्मचारी हैं। अब आप चुप रहेंगी। आप और आपकी यह शर्मनाक रिपोर्ट दोनों ही चुप रहेंगी… इजराइल और हमास भी लिस्ट में शामिल दरअसल, संयुक्त राष्ट्र हर साल उन देशों, सेनाओं और सशस्त्र समूहों की सूची जारी करता है जिन पर संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के गंभीर आरोप होते हैं। इस बार पहली बार इजराइल को इस लिस्ट में शामिल किया गया। इसके साथ ही हमास और दूसरे फिलिस्तीनी सशस्त्र समूहों को भी लिस्ट में रखा गया। 29 मई को जारी इस रिपोर्ट में के मुताबिक- वेनेसा फ्रेजर बोली- रिपोर्ट सत्यापित सबूतों पर आधारित है फ्रेजर बच्चों और सशस्त्र संघर्ष मामलों की प्रतिनिधि हैं। वह बच्चों और सशस्त्र संघर्ष से जुड़े मामलों पर काम करती हैं। उन्होंने इस हफ्ते एक अलग रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में फिलिस्तीनी बच्चों के खिलाफ कथित उल्लंघनों का जिक्र है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि कुछ इजराइली सेटलर समूहों को भी ब्लैकलिस्ट में जोड़ा जा सकता है। इजराइल पहले से ही इस रिपोर्ट की लिस्ट ऑफ शेम में शामिल है। पिछले महीने प्रमिला पैटन की रिपोर्ट जारी होने पर इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने इसे एक नया निचला स्तर बताया था। वहीं, इजराइल के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ सभी संबंध समाप्त कर देगा। गुटेरेस का 10 साल का कार्यकाल इस साल के अंत में खत्म हो रहा है। —————————— ये खबर भी पढ़ें… ईरान जंग में दुनिया से 115 करोड़ बैरल तेल गायब:ऑयल रिजर्व 36 साल में सबसे कम; ट्रम्प बोले- 4 हफ्ते में भंडार खत्म हो जाते ईरान-अमेरिका समझौते के बाद इस हफ्ते होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल गया है। हालांकि, दुनिया अभी भी तेल संकट से पूरी तरह बाहर नहीं निकली है। एनालिटिक्स फर्म केपलर की रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध के करीब चार महीनों में वैश्विक बाजार से 115 करोड़ बैरल तेल की सप्लाई गायब हो चुकी है। इसका असर आने वाले महीनों तक बना रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें

CM योगी ने किया मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन, तुवन मंदिर में भी माथा टेका

Chief Minister Yogi Adityanath's visit to Madhya Pradesh

Chief Minister Yogi Adityanath : बुंदेलखंड को विकास परियोजनाओं की सौगात देने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया में मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन भी किया। दतिया हवाई पट्टी पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां से पीतांबरा पीठ पहुंचे। 


पीतांबरा पीठ में मुख्यमंत्री ने मां बगुलामुखी के दर्शन किए और विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने परिसर में स्थित वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ललितपुर रवाना हो गए।

ललितपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तुवन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी व महंत आदि उपस्थित रहे।
Edited By : Chetan Gour 


Chief Minister Yogi Adityanath : बुंदेलखंड को विकास परियोजनाओं की सौगात देने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया में मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन भी किया। दतिया हवाई पट्टी पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां से पीतांबरा पीठ पहुंचे। 

पटना: फायरिंग मामले में खान सर को राहत

पटना की एक अदालत ने शनिवार को फायरिंग मामले में फैसल खान उर्फ ​​खान सर को अंतरिम राहत दी। अदालत ने आदेश दिया कि अगले आदेश तक फैसल खान उर्फ ​​खान सर के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की जाए। अदालत के इस निर्देश से फिलहाल खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लग गई है।

उनके स्टाफ के तीन सदस्यों को भी ऐसी ही राहत दी गई है; अदालत ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।

शनिवार को सुनवाई के दौरान पटना पुलिस ने अदालत में केस डायरी पेश की। दस्तावेजों की समीक्षा के बाद अदालत ने खान सर को अगली सुनवाई की तारीख तक अंतरिम सुरक्षा दी। खान सर से जुड़े अन्य लोगों को भी सख्त कार्रवाई से सुरक्षा दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी।

खान सर के वकील अरविंद कुमार मौर्य ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने केस डायरी जमा कर दी है और इसे पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को सौंप दिया गया है। 23 जून तक उन्हें केस डायरी वापस करनी है। फाइनल सुनवाई 25 तारीख को होगी।

Also Read : एनटीए द्वारा जारी एडमिट कार्ड नीट कैंडिडेट का अबू धाबी परीक्षा सेंटर

उन्होंने बताया कि आज दो गार्ड की नियमित जमानत और खान सर की अग्रिम जमानत के मामलों पर सुनवाई हुई। खान सर के वकील ने बताया कि अदालत ने अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी से सुरक्षा दी है और अब केस डायरी व रिकॉर्ड में रखे गए अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद मामले पर आगे विचार किया जाएगा।

इससे पहले खान सर ने फायरिंग की घटना के सिलसिले में अग्रिम जमानत के लिए पटना सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अपनी याचिका में उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि गोलीबारी की घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। याचिका में तर्क दिया गया कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है।

गौरतलब है कि जेल से रिहा होने के बाद रोशन आनंद ने आरोप लगाया कि उन्हें खत्म करने की कोशिश की गई थी। उन्होंने खान सर पर अपने खिलाफ साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके अलावा, उन्होंने प्रिंस यादव की हत्या में भी खान सर की संलिप्तता का आरोप लगाया।

बाद में रोशन आनंद ने खान सर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। जब मामला तुरंत दर्ज नहीं किया गया, तो उन्होंने पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

Pic Credit : ANI

सेंसेक्स 1274 अंक उछला, फिर भी IT शेयरों ने बढ़ाई टेंशन! अगले हफ्ते बाजार में क्या होगा?

market ki baat

Share Market Weekly Review : भारतीय शेयर बाजार के लिए जून का तीसरा हफ्ता भी भारी उठापटक वाला रहा। अमेरिका ईरान पीस डील की वजह से 4 दिन बाजार हरे निशान में रहा तो आईटी शेयरों में भारी गिरावट के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार लाल निशान में बंद हुआ। इस हफ्ते सेंसेक्स में 1274 अंकों का उछाल आया तो निफ्टी भी 390 अंक बढ़ा। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह।

 

कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 736 अंक की बढ़त के साथ 76264 पर और निफ्टी 231 अंक बढ़कर 23854 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 544 अंक बढ़कर के साथ 76808 पर पहुंच गया और निफ्टी भी 135 अंक की तेजी के साथ 24,000 के करीब बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 347 अंक तेजी के साथ 77,000 के पार हो गया। निफ्टी भी 97 की बढ़कर के साथ 24,086 अंक पर बंद हुआ।

 

गुरुवार को सेंसेक्स 254 अंक बढ़कर 77410 पर और निफ्टी 82 अंक की बढ़त के साथ 24168 पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में 607 अंकों की गिरावट, 76,803 पर बंद हुआ। निफ्टी 155 अंक गिरकर 24,013 पर था। ALSO READ: Share Bazaar में भारी गिरावट, Sensex 607 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा, IT शेयरों में बिकवाली का दिखा असर

 

इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल

अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में दिखा उत्साह। हालांकि थोक मुद्रास्फिति की दर बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार में मुनाफा वसूली को भी बढ़ावा दिया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दरों को बिना किसी बदलाव के 3.50% से 3.75% पर स्थिर रखा। दिग्गज आईटी कंपनी एक्सेंचर के शेयरों में 20% की भारी गिरावट ने आईटी सेक्टर को हिला कर रख दिया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में जमकर मुनाफा वसूली हुई। एनएसई पर आईटी इंडेक्स में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई। बाजार में 4 दिन भले ही बाजार हरे निशान में रहा लेकिन उसे अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू होने का ज्यादा फायदा नहीं मिला।

 

IT शेयरों का बुरा हाल

भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते में आईटी शेयरों में भारी गिरावट का दौर जारी रहा। मार्केट एक्सपर्ट योगेश बागौरा के अनुसार, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर 2020 के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर इंडस्ट्री ड्राप डाउन होती है तो करीब 80 लाख लोगों पर इसका सीधा असर होगा। ALSO READ: जियो आईपीओ का इंतजार खत्म, 27 करोड़ शेयरों तक का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

 

2 बड़े IPO की तैयारी

NSE और रिलायंस जियो देश में 2 बड़े आईपीओ की तैयारी में जुट गए हैं। जियो 37,700 करोड़ का आईपीओ लाएगा तो NSE का आईपीओ भी 30,000 करोड़ का होगा। दोनों ही कंपनियों ने सेबी के पास दस्तावेज जमा करा दिए हैं। बहरहाल निवेशकों को दोनों ही आईपीओ का इंतजार है। ALSO READ: 30,000 करोड़ का NSE IPO! टूट सकता है LIC और Hyundai का रिकॉर्ड, जानिए कौन बेच रहा है सबसे ज्यादा शेयर

 

सिक्योरिटीज ट्रांसफर नियमों में बड़ा बदलाव

शेयर मार्केट रेगुलेटर SEBI ने सिक्योरिटीज (शेयर और म्युचअल फंड्स) के ट्रांसफर से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे कानूनी वारिसों के लिए अपने मृत माता-पिता या सगे-संबधियों के शेयर, म्यूचुअल फंड का क्लेम करना आसान हो जाएगा। इन बदलावों का मकसद कागजी कार्रवाई को कम करना, पैसे बचाना और किसी तरह की रुकावट को कम करना है।

 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

शेयर बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने कहा कि युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। बातचीत के लिए 60 दिन का समय लिया गया है। इस वजह से बाजार में अनिश्चितता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। अमेरिकी शेयर बाजार ऑल टाइम हाई है, इस वजह से वहां मुनाफा वसूली हो सकती है। इसका असर भारत में भी पड़ सकता है। IT सेक्टर के शेयरों में गिरावट का दौर जारी रहने की आशंका है। बाजार में अभी भी 24400 की रेंज बनी हुई है। इसके ऊपर क्लोजिंग होने पर ही बाजार में तेजी की नई धारणा बनेगी। 23700 के नीचे क्लोजिंग होने पर निफ्टी 23200 तक आ सकता है।

 

अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

इंदौर में महिला ने किया सुसाइड, उसके पहले छोटे भाई के साथ किया ये काम, सुसाइड नोट में लिखी सचाई

suicide indore

इंदौर में लोगों की आत्‍महत्‍याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तकरीबन रोजाना ही कोई न कोई शहर में आत्‍महत्‍या कर रहा है। गांधी नगर इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार शाम की है।

मृतका की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट में लिखा है, पति को छोड़ने से पहले दुनिया छोड़नी होगी। इसके साथ भी लिखा है कि मैं आपके सबके लायक नहीं हूं, इसलिए जा रही हूं।

परिजनों के मुताबिक आत्महत्या से पहले महिला ने अपने छोटे भाई को घर से बाहर निकाल दिया था। वहीं, पति और जेठ ने दावा किया है कि महिला किसी युवक के संपर्क में थी और इसी बात को लेकर वह तनाव में रहती थी। गांधी नगर पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान अनिता (17) पति सूरज ठाकुर निवासी पालाखेड़ी कांकड़ के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शनिवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

भाई को चाकू दिखाकर भगाया : घटना के समय घर में अनिता और उसका 9 साल का छोटा भाई रोहन मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले अनिता ने अपने छोटे भाई को घर से बाहर जाने के लिए कहा। जब वह बाहर नहीं गया तो उसने उसे डांटा और चाकू दिखाकर डरा दिया। इसके बाद रोहन घर के बाहर चला गया। रोहन काफी देर तक बाहर बैठा रहा, लेकिन जब अनिता ने दरवाजा नहीं खोला तो वह रोने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने परिवार को सूचना दी। जब तक परिवार के लोग पहुंचे, तब तक मोहल्ले के लोगों ने अनिता को फंदे से नीचे उतार लिया था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने श्रीराम प्रतिमा का प्रोजेक्ट रुकवाया:मूर्ति के अपमान का आरोप, विरोध में हिंदुओं का प्रदर्शन, जय श्रीराम के नारे लगे

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार रात को हजारों हिंदुओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। भगवान राम की प्रतिमा निर्माण का प्रोजेक्ट को रोकने से गुस्साए हिंदू समाज के लोगों ने हाथों में मशाल लेकर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उत्तरी बांग्लादेश के गैबांधा जिले के पलाशबाड़ी इलाके में एक मंदिर परियोजना के दौरान भगवान राम की तस्वीर को कट्‌टरपंथियों ने अपवित्र किया और निर्माण कार्य को जबरन रोक दिया। यह मार्च शाहबाग से शुरू होकर नेशनल प्रेस क्लब तक पहुंचा। पूरे रास्ते जय श्री राम के नारे गूंजते रहे। इसमें अलग-अलग हिंदू संगठनों के सदस्य और छात्र शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की गिरफ्तारी और तुरंत कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि घटना को लेकर मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रंगपुर में एक छोटे प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प की भी जानकारी सामने आई है। प्रदर्शन से जुड़ी 3 तस्वीरें… भगवान कृष्ण और भगवान शिव की प्रतिमाएं भी बननी थी गैबांधा जिले के पलाशबाड़ी में एक प्रस्तावित मंदिर परिसर में भगवान राम की 81 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण चल रहा था। इसके साथ 53 फुट की भगवान कृष्ण और 30 फुट की भगवान शिव की प्रतिमा भी बनाई जा रही थी। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 22 करोड़ बांग्लादेशी टका यानी 16.9 करोड़ रुपए बताई गई है। यह निर्माण 2025 की शुरुआत में निजी फंडिंग से शुरू हुआ था। श्री श्री राधा गोविंद मंदिर समिति के मुताबिक निर्माण कार्य के दौरान कुछ कथित इस्लामिक समूहों ने धमकियां दीं, जिसके बाद काम रोकना पड़ा। समिति ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी और सुरक्षा कारणों से निर्माण अस्थायी रूप से बंद किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इसी दौरान एक प्रदर्शन में भगवान राम की तस्वीर का अपमान किया गया और उसे नुकसान पहुंचाया गया। अल्टीमेटम और देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी हिंदू संगठनों ने सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठनों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात और औपचारिक ज्ञापन देने की भी घोषणा की है। यह ज्ञापन शनिवार को धार्मिक मामलों के मंत्रालय को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही देशभर में रैलियों और विरोध कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। कुछ संगठनों ने 64 जिलों में राम मंदिर निर्माण अभियान शुरू करने की बात भी कही है। हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रही है। कट्टरपंथियों ने फंडिंग-खातों की खुफिया जांच की मांग की कट्टरपंथी संगठन इमाम-उलमा परिषद और अन्य ने इस प्रोजेक्ट की फंडिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि खुफिया एजेंसियां जांच करें कि क्या किसी विदेशी सरकार या संगठन से पैसा आया है। इस मांग में परोक्ष रूप से भारत की ओर इशारा माना जा रहा है। विरोधियों ने इस पहल से जुड़े लोगों के बैंक खातों व संपत्तियों की जांच कराने की भी मांग की है। उनका कहना है कि प्रोजेक्ट का हमारी संप्रभुता पर असर होगा। बीते दो साल में दो और प्रोजेक्ट पर लग चुकी है रोक राम प्रतिमा प्रोजेक्ट से पहले भी दो साल में हिंदू आस्था से जुड़े 2 प्रोजेक्ट पर रोक लग चुकी है। 2025 में कट्टपरंथियों के विरोध पर ढाका में दुर्गा मंदिर प्रशासन ने गिराई। 2024 में ढाका के उत्तरा में दुर्गा पूजा मूर्ति स्थापना पर आपत्ति के बाद उसकी जगह बदलनी पड़ी। दो साल में हिंदुओं पर 2,839 हमले व 100 हत्याएं अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों पर 2,839 हमले हुए हैं। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के अनुसार, 4-20 अगस्त 2024 के बीच 2,010 घटनाएं हुईं। 2025 में 522 तो 2026 के पहले 3 महीनों में 133 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें 100 से ज्यादा हत्याएं, यौन हिंसा, घर-दुकान पर हमला, मंदिरों-प्रतिमाओं की तोड़फोड़, लूट, आगजनी और जमीन कब्जे जैसी घटनाएं शामिल हैं। —————
बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के दबाव में राम-प्रतिमा का प्रोजेक्ट रुका: फंडिंग की जांच व अधूरा निर्माण गिराने की मांग, 2025 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट बांग्लादेश के गैबांधा जिले में 82 फीट ऊंची राम प्रतिमा का प्रोजेक्ट कट्टरपंथी दबाव के बाद रोक दिया गया है। यह प्रतिमा श्री श्री राधा गोबिंद और काली मंदिर परिसर में बन रही थी। मंदिर समिति ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अस्थायी रोक बताया है, लेकिन इसकी असली वजह कट्टरपंथी संगठनों का दबाव बताया जा रहा है। प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे कट्टरपंथी संगठनों ने अधूरी संरचना गिराने तक की मांग की है। इमाम-उलमा परिषद ने प्रोजेक्ट पूरी तरह रद्द करने, भविष्य में ऐसी किसी पहल पर रोक लगाने और फंडिंग की जांच कराने की मांग रखी है। पूरी खबर पढ़ें… बांग्लादेश लौटने के लिए खुद सामने आ रहे अवैध प्रवासी:बंगाल में रोज 200-300 लोगों का वेरिफिकेशन पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की हकीमपुर चेकपोस्ट पर इन दिनों अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की भीड़ जुट रही है। ये लोग खुद अपनी पहचान बताकर बांग्लादेश लौटने की इच्छा जता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

rahul gandhi, shashi tharoor and narendra modi

कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान भारतीय नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने पर बवाल मच गया। जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जहां कांग्रेस ने पीएम मोदी पर इस संवेदनशील मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया था, शशि थरूर ने पार्टी लाइन से अलग बात कही। इस पर भाजपा ने दावा किया कि शशि थरूर ने राहुल गांधी का पर्दाफाश कर दिया है।
 

शशि थरूर ने कहा कि पीएम मोदी ने मौजूदा संघर्षों के बीच नागरिक नाविकों की सुरक्षा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को भारत की चिंताओं से अवगत कराया और इस बात पर जोर दिया कि युद्धकाल में वाणिज्यिक नाविकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

 

नाविकों पर ट्रंप से क्या बोले पीएम मोदी?

शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के साथ सार्वजनिक और निजी दोनों बैठकों में अपना रुख स्पष्ट कर दिया। यह संदेश देना महत्वपूर्ण है कि युद्धकाल में वाणिज्यिक जहाजों पर तैनात नागरिक नाविकों को युद्ध का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। वे सैनिक नहीं हैं, और यही संदेश प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। उन्होंने कहा कि सामान्य चिंता के अलावा, हमारे पास भारतीय ध्वज वाले जहाजों और अन्य जहाजों पर भारतीय नाविक हैं। यदि नाकाबंदी का उल्लंघन कर रहे हैं, तो उन्हें रोकने का कोई और तरीका खोजें, लेकिन लोगों को मारें नहीं।

 

क्या था कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस ने पीएम मोदी की ट्रंप के साथ मुलाकात को लेकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ओमान की खाड़ी में एक व्यापारिक पोत पर अमेरिकी हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविकों की मौत पर वे चुप रहे। घटना को लेकर बढ़ते आक्रोश के बावजूद प्रधानमंत्री इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाने में विफल रहे। पार्टी ने सवाल उठाया कि वाशिंगटन से माफी या खेद व्यक्त करने की मांग क्यों नहीं की गई।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया सा‍इट एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'शशि थरूर ने राहुल गांधी का पर्दाफाश कर दिया है। कांग्रेस नेता खुलेआम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कूटनीति की तारीफ कर रहे हैं। भारत के राष्ट्रीय हित की रक्षा की बात आती है तो प्रधानमंत्री मोदी सबसे आगे हैं। लेकिन भारत के राष्ट्रीय हित के खिलाफ बोलने की बात आती है तो राहुल गांधी सबको पीछे छोड़ देते हैं।'

edited by : Nrapendra Gupta 

Jahangir Khan: TMC के ‘पुष्पा’ जहांगीर खान की पत्नी सरीना भी गिरफ्तार, पति को छुड़ाने के लिए किया था बवाल

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को गिरफ्तार कर लिया। उन पर पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों पर हमला करने का आरोप है। 37 वर्षीय सरीना बीबी को फलता थाना क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में हिरासत में लिया गया। आरोप है कि उन्होंने दो दिन पहले थाने के बाहर हुए हंगामे के दौरान अपने पति जहांगीर खान को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने की कोशिश की थी। इसी घटना को लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस पर हमला करने का आरोप 

रिपोर्टों के अनुसार, फलता पुलिस थाने में हुई हिंसा के मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोप है कि सरीना बीबी ने अपने पति जहांगीर खान की रिहाई की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन की अगुवाई की थी। जहांगीर खान 8 जून से पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें नेपाल सीमा के पास उस समय पकड़ा गया था, जब वे कथित तौर पर देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सरीना बीबी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। उनका आरोप था कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया और ऐसी गतिविधियों में देश-विरोधी तत्व शामिल हो सकते हैं। इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

मुख्यमंत्री ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

फलता में हाल ही में आयोजित एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषी पाए जाने वाले लोगों की संपत्ति भी जब्त की जा सकती है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कानून का पालन करना सभी के लिए जरूरी है और किसी को भी व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरीना बीबी अपने पति जहांगीर खान को कमर में रस्सी बांधकर सार्वजनिक रूप से घुमाए जाने से नाराज थीं। आरोप है कि इसी वजह से उन्होंने पुलिस थाने पर हमले की योजना बनाई। पुलिस का यह भी दावा है कि गिरफ्तारी के बाद जहांगीर खान को कई बार फलता की सड़कों पर घुमाया गया था।

 जहांगीर खान का गढ़ था फालता

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाने वाले जहांगीर खान ने फलता इलाके में अपनी मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई थी। फलता, अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। विधानसभा चुनाव के दौरान जहांगीर खान उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उनका आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ सार्वजनिक विवाद हुआ था। उस चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों के आरोप लगे थे, जिसके बाद फलता में दूसरे चरण का मतदान रद्द कर दिया गया था। उस समय जहांगीर खान तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार थे।

बाद में एक नाटकीय घटनाक्रम में जहांगीर खान ने दोबारा मतदान से पहले चुनाव मैदान से अपना नाम वापस ले लिया। चुनाव प्रचार के दौरान वे खुद की तुलना तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार से करते थे। उनके चुनाव से हटने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यह सीट रिकॉर्ड अंतर से जीत ली। धमकी देने और चुनावी गड़बड़ियों से जुड़े आरोपों के कारण जांच एजेंसियां भी लंबे समय से जहांगीर खान की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं।