
Yoga Day 2026: व्यस्त जीवनशैली के कारण अक्सर लोग जिम जाने का समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में बढ़ता हुआ पेट या तोंद न सिर्फ हमारी पर्सनैलिटी को प्रभावित करती है, बल्कि यह कई बीमारियों का कारण भी बन सकती है। अत: इसके लिये योग एक बेहद प्रभावी और परमानेंट समाधान है। योग कोई एक दिन की चीज नहीं, बल्कि जीवनशैली है। अगर आप सच में तोंद कम करना चाहते हैं, तो किसी भी 1 योगासन को रोज अपनाएं। धीरे-धीरे आपका शरीर हल्का, फिट और एनर्जेटिक महसूस करेगा।ALSO READ: June 21 Yoga Day: विश्व योग दिवस क्या है? जानें वर्ष 2026 की थीम
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के इस मौके पर, यहां पेट की चर्बी/ बैली फैट (Belly Fat) को तेजी से पिघलाने वाले 5 सबसे बेहतरीन योगासन दिए जा रहे हैं। आपको ये सारे आसन करने की जरूरत नहीं है, अपने शरीर की क्षमता के अनुसार कोई भी 1 आसन चुन लें और उसे रोजाना नियम से करें।
1. नौकासन- कोर को मजबूत बनाने के लिए
2. भुजंगासन- पेट स्ट्रेच करने के लिए
3. पादहस्तासन- चर्बी को निचोड़ने के लिए
4. धनुरासन- पूरे शरीर का फैट बर्न करने के लिए
फलकासन/प्लैंक पोज़/कुंभकासन- आधुनिक और सबसे असरदार
तोंद कम करने वाले 5 परफेक्ट योगासन
1. नौकासन- कोर को मजबूत बनाने के लिए
यह आसन पेट की चर्बी पर सीधे काम करता है। इसमें शरीर का आकार एक नाव/ बोट की तरह हो जाता है।
कैसे करें: पीठ के बल सीधे लेट जाएं। सांस भरते हुए अपने सिर, कंधों, छाती और पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं। आपके हाथ आपके पैरों की सीध में होने चाहिए। शरीर का पूरा वजन आपके नितंबों (hip bones) पर होगा। इस स्थिति में 20-30 सेकंड रुकें।
फायदा: यह पेट की मांसपेशियों को कसता है और एब्स (abs) को टोन करता है।
2. भुजंगासन- पेट स्ट्रेच करने के लिए
यह आसन पेट के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के लिए बेहतरीन है।
कैसे करें: पेट के बल उल्टे लेट जाएं। अपनी हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखें। सांस लेते हुए शरीर के अगले हिस्से को अर्थात् नाभि तक ऊपर उठाएं और आसमान की तरफ देखें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें और सांस छोड़ते हुए नीचे आएं।
फायदा: इससे पेट की मांसपेशियों में अच्छा खिंचाव आता है, जिससे वहा जमा फैट बर्न होता है और पाचन क्रिया सुधरती है।
3. पादहस्तासन- चर्बी को निचोड़ने के लिए
यह खड़े होकर आगे की तरफ झुकने वाला आसन है, जो पेट को अंदर दबाने में मदद करता है।
कैसे करें: सीधे खड़े हो जाएं। सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं। अब सांस छोड़ते हुए कमर से आगे की ओर झुकें और अपनी हथेलियों को पैरों के पास जमीन पर टिकाने की कोशिश करें। अपना सिर घुटनों से छुआने का प्रयास करें।
फायदा: यह पेट के अंगों को मसाज देता है और तोंद को बहुत तेजी से अंदर करता है।
4. धनुरासन- पूरे शरीर का फैट बर्न करने के लिए
इसमें शरीर का आकार खिंचे हुए धनुष जैसा बनता है। यह पेट के हिस्से को पूरी तरह से स्ट्रेच और टोन करता है।
कैसे करें: पेट के बल लेट जाएं। घुटनों को मोड़कर अपने पैरों को नितंबों के पास लाएं और हाथों से अपने टखनों (ankles) को पकड़ें। अब सांस लेते हुए अपनी छाती और जांघों को जमीन से ऊपर उठाएं। पूरा वजन पेट पर आ जाएगा।
फायदा: यह पेट की चर्बी घटाने के साथ-साथ कब्ज की समस्या को भी जड़ से खत्म करता है।
5. फलकासन/प्लैंक पोज़/कुंभकासन- आधुनिक और सबसे असरदार
यदि आप पारंपरिक योग से अलग कुछ आसान और बहुत प्रभावी चाहते हैं, तो प्लैंक सबसे बेस्ट है।
कैसे करें: पेट के बल लेटकर अपने हाथों की कोहनियों और पैरों के पंजों पर पूरे शरीर का वजन उठाएं। ध्यान रहे कि आपका शरीर सिर से लेकर पैर तक एक सीधी रेखा (Flat) में होना चाहिए। पेट को अंदर की तरफ खींच कर रखें और 30 से 60 सेकंड तक रुकें।
फायदा: यह बहुत कम समय में पेट की चर्बी को मेश (melt) कर देता है और पूरे कोर को रॉक-सॉलिड बनाता है।
जरूरी नियम: इन 5 आसनों में से जो भी 1 आसन आपको आसान और कम्फर्टेबल लगे, उसे चुन लें। शुरुआत में इसे कम समय के लिए करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। ध्यान रखें कि योग हमेशा सुबह खाली पेट ही करें। अच्छे रिजल्ट के लिए योग के साथ-साथ मीठा और जंक फूड कम कर दें।
इस योगा डे पर आप महंगे जिम की जगह घर पर ही ये 5 पावरफुल योगासन करके अपनी तोंद (belly fat) कम कर सकते हैं। इनमें से कोई भी 1 योगासन नियमित रूप से करें तो भी अच्छा असर दिख सकता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?