WTC Points Table: न्यूजीलैंड की बड़ी जीत के बाद भारत किस नंबर पर? जानें WTC टेबल का पूरा समीकरण

इंग्लैंड के द ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 253 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ कीवी टीम ने 3 मैचों की सीरीज में वापसी करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का फैसला ट्रेंट ब्रिज में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मुकाबले में होगा। इस मुकाबले के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में शीर्ष स्थानों पर कोई बदलाव नहीं हुआ।

ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर बना हुआ है, जबकि साउथ अफ्रीका दूसरे और श्रीलंका तीसरे नंबर पर कायम हैं। इस जीत ने न्यूजीलैंड की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल में अपनी मजबूत जगह बना ली है। वहीं इस जीत के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल में किस नंबर पर है।

भारतीय टीम कौन से स्थान पर

इस जीत का फायदा न्यूजीलैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक तालिका में भी मिला। टीम का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) बढ़कर 66.67 हो गया, जिससे फाइनल की दौड़ में उसकी स्थिति और मजबूत हुई। वहीं इंग्लैंड को हार का नुकसान उठाना पड़ा और उसका PCT 37.88 से घटकर 34.72 रह गया। वहीं, इस मुकाबले के बाद दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ। श्रीलंका की टीम तीसरे स्थान पर है। वहीं भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में 6वें स्थान पर ही है। भारत ने अब तक कुल 9 मैच खेले चुकी है। इंग्लैंड 7वें नंबर, पाकिस्तान 8वें और वेस्टइंडीज 9वें नंबर पर है।

Screenshot 2026-06-21 223032

कैसे कैलकुलेट होते हैं WTC पॉइंट्स

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में किसी टीम को जीत पर 12 अंक, टाई पर 6 अंक और ड्रॉ पर 4 अंक मिलते हैं। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका कुल अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) के आधार पर तय की जाती है। WTC के साइकिल के आखिर में टॉप दो टीमें 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सिर्फ मैच के नतीजे ही नहीं, बल्कि ओवर रेट भी टीमों की रैंकिंग पर असर डालता है।

वहीं अगर कोई टीम तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाती, तो उसके अंक काटे जा सकते हैं। मौजूदा चक्र में इंग्लैंड के 2 अंक और पाकिस्तान के 8 अंक इसी वजह से कम किए गए हैं। इन कटौतियों का असर दोनों टीमों के पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) और अंक तालिका में उनकी स्थिति पर भी पड़ा है।

Dividend Stocks: इस हफ्ते टाटा पावर, HUL, LIC समेत 31 कंपनियां देंगी डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट

Dividend Stocks: इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होने जा रहे हैं। इनमें HUL, Asian Paints, Tata Power, LIC, Indian Hotels, Supreme Industries और IndusInd Bank जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों ने 22 जून से 27 जून के बीच डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है।

एक्स-डिविडेंड डेट क्या होती है?

एक्स-डिविडेंड डेट वह दिन होता है, जब किसी शेयर के अगले डिविडेंड की पात्रता खत्म हो जाती है। इस दिन शेयर की कीमत डिविडेंड के हिसाब से एडजस्ट हो जाती है।

भारत में T+1 सेटलमेंट सिस्टम लागू है। इसलिए सिर्फ रिकॉर्ड डेट पर शेयर खरीदने से डिविडेंड का फायदा नहीं मिलेगा। डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों को एक्स-डिविडेंड डेट से पहले शेयर खरीदना होगा।

इस हफ्ते किन कंपनियों की रिकॉर्ड डेट है?

कंपनीडिविडेंडरिकॉर्ड डेट
DMR Engineering₹0.1422 जून
Panasonic Carbon India₹12.0022 जून
Sangam India₹2.0022 जून
Anand Rathi Share & Stock Brokers₹5.0023 जून
Asian Paints₹23.0023 जून
Dalmia Bharat₹5.0023 जून
Fredun Pharmaceuticals₹0.7023 जून
GNA Axles₹3.0023 जून
Hindustan Unilever (HUL)₹22.0023 जून
Indian Hotels₹3.2523 जून
Tata Power₹2.5023 जून
Thyrocare Technologies

₹7.0023 जून
Shankara Buildpro₹5.0024 जून
Wheels India₹9.1424 जून
LIC₹10.0025 जून
Allied Blenders & Distillers₹5.4026 जून
Alkyl Amines Chemicals₹10.0026 जून
Anthem Biosciences₹2.0026 जून
CARE Ratings₹14.0026 जून
GIC Housing Finance₹4.5026 जून
IndusInd Bank₹1.5026 जून
Dr Lal PathLabs₹4.0026 जून
Nippon Life India AMC₹12.5026 जून
SJS Enterprises₹3.5026 जून
Sona BLW Precision Forgings₹1.8026 जून
Supreme Industries₹25.0026 जून
Syngene International₹1.2526 जून
Uflex₹3.0026 जून
Vaibhav Global₹1.5026 जून
Visaka Industries₹1.2026 जून
Mawana Sugars₹4.0027 जून

26 जून सबसे अहम दिन

इस हफ्ते 26 जून को सबसे ज्यादा कंपनियों की रिकॉर्ड डेट है। इसी दिन Supreme Industries, CARE Ratings, IndusInd Bank, Dr Lal PathLabs और कई अन्य कंपनियां डिविडेंड के लिए पात्र शेयरधारकों का तय करेंगी।

डिविडेंड कंपनियों की कमाई का वह हिस्सा होता है, जिसे वे अपने शेयरधारकों में बांटती हैं। इसलिए जो निवेशक डिविडेंड का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें रिकॉर्ड डेट और एक्स-डिविडेंड डेट पर नजर जरूर रखनी चाहिए।

Damani Stocks: दमानी के पोर्टफोलियो में छिपे दो छोटे केमिकल स्टॉक्स, जानिए आपको क्यों रखनी चाहिए नजर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: SIT का सख्त आदेश…जांच पूरी होने तक अयोध्या न छोड़ें ट्रस्ट के लोग

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे विवाद की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने ट्रस्ट और मंदिर से जुड़े अधिकारियों को फिलहाल अयोध्या छोड़कर कहीं न जाने के निर्देश दिए हैं। मंदिर से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान चढ़ावे में मिले सोने, चांदी और अन्य कीमती पत्थरों के रिकॉर्ड और दस्तावेजों में कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं। जांचकर्ताओं को इन चीजों के डॉक्यूमेंटेशन में कई गड़बड़ियां मिली हैं, जिनकी अब विस्तार से जांच की जा रही है।

सोना-चांदी और हीरों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी

तीन सदस्यीय एसआईटी ने रविवार को लखनऊ लौटने से पहले यह निर्देश जारी किया। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान सबसे अहम मुद्दों में से एक भगवान राम को भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों, हीरों और अन्य कीमती रत्नों के रिकॉर्ड से जुड़ा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन चढ़ावों का सही तरीके से हिसाब-किताब रखा गया था या नहीं।

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान चढ़ावे के रूप में मिले सोने, चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं के रिकॉर्ड और हिसाब-किताब में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान मंदिर ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारी इन कीमती वस्तुओं की सूची, उनके रखरखाव और लेखा-जोखा से जुड़े सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सूत्रों का यह भी दावा है कि जनवरी और फरवरी 2025 में आयोजित महाकुंभ के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई हो सकती हैं। उस समय मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी और रोजाना लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे थे।

 CMO को रोज भेजी जा रही रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, दो महीने से अधिक समय तक प्रतिदिन करीब 10 लाख श्रद्धालु मंदिर आए। इस दौरान दान-पात्र कुछ ही घंटों में नोटों से भर जाते थे। इसी वजह से दान में मिली राशि और अन्य चढ़ावों की निगरानी तथा उनके हिसाब-किताब की प्रक्रिया एसआईटी जांच का प्रमुख विषय बन गई है।

मंदिर से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के अधिकारियों और जांच से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ के आधार पर तैयार की गई दैनिक जांच रिपोर्ट को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखा गया है। इन रिपोर्टों को अंतिम रूप देने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि एसआईटी अपनी जांच की प्रगति रिपोर्ट रोजाना मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को भेज रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि जांच केवल कथित फंड गबन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मंदिर ट्रस्ट द्वारा विभिन्न चरणों में की गई जमीन की खरीद और निर्माण सामग्री की खरीद प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि मंदिर ट्रस्ट ने जिन जमीनों की खरीद की, उनकी कीमत बाजार दरों की तुलना में कहीं अधिक तो नहीं थी। इन सभी पहलुओं की विस्तृत जांच के बाद एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

बढ़ा विवाद

समाजवादी पार्टी  सहित कई राजनीतिक दलों ने इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया था। अयोध्या राम मंदिर में मिले दान के कथित दुरुपयोग के आरोपों के बाद मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। इस तीन सदस्यीय एसआईटी में लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन को शामिल किया गया है। सरकार ने इस टीम को आरोपों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि मामले से जुड़े सभी तथ्यों को सामने लाया जा सके और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Damani Stocks: दमानी के पोर्टफोलियो में छिपे दो छोटे केमिकल स्टॉक्स, जानिए आपको क्यों रखनी चाहिए नजर

Damani Stocks: राधाकिशन दमानी का नाम आते ही सबसे पहले DMart की याद आती है। लेकिन उनकी कुछ छोटी और कम चर्चित होल्डिंग्स भी हैं। इनमें Mangalam Organics और Bhagiradha Chemicals शामिल हैं। दोनों ऐसी केमिकल कंपनियां हैं, जिनका कारोबार खास प्रोडक्ट्स पर है। आइए जानते हैं कि आपको इन कंपनियों पर क्यों नजर रखनी चाहिए।

Mangalam Organics

Mangalam Organics पाइन केमिस्ट्री से जुड़े प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी कपूर, डिपेंटीन, सोडियम एसीटेट और रेजिन जैसे प्रोडक्ट तैयार करती है। इसका दावा है कि ये दुनिया की सबसे बड़ी कपूर निर्माता है।

दमानी के पास मार्च 2026 तक कंपनी में करीब 2.2% हिस्सेदारी थी। दिसंबर 2025 में उनकी हिस्सेदारी 1% से नीचे चली गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिर हिस्सेदारी बढ़ाई। मौजूदा कीमतों पर यह हिस्सेदारी करीब 10 करोड़ रुपये की है।

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो पिछले पांच वर्षों में कंपनी की बिक्री 338 करोड़ रुपये से बढ़कर 623 करोड़ रुपये पहुंच गई। हालांकि मुनाफे में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। FY23 में कंपनी को 27 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। FY26 में 26 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया। कंपनी विस्तार पर खर्च कर रही है, जिसकी वजह से कर्ज बढ़ा है और फ्री कैश फ्लो दबाव में है।

शेयर अपने 1,300 रुपये के ऑल-टाइम हाई से करीब 60% से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। फिलहाल इसका PE करीब 15 है, जो इंडस्ट्री औसत 23 के मुकाबले कम है।

Bhagiradha Chemicals

Bhagiradha Chemicals एग्रोकेमिकल एक्टिव इंग्रीडिएंट्स बनाती है। कंपनी के पास 30 से ज्यादा प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो है। यह अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में निर्यात करती है।

दमानी ग्रुप की कंपनी Derive Trading and Resorts के जरिए इसमें करीब 3.3% हिस्सेदारी रखी गई है। यह हिस्सेदारी 2024 से लगभग स्थिर बनी हुई है। इसकी वैल्यू करीब 74 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पिछले पांच वर्षों में कंपनी की बिक्री 318 करोड़ रुपये से बढ़कर 536 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि एग्रोकेमिकल सेक्टर में सुस्ती के चलते मुनाफा दबाव में रहा। FY26 में नई क्षमता शुरू होने के बाद कंपनी की ग्रोथ पर बाजार की नजर है। शेयर अपने 448 रुपये के रिकॉर्ड स्तर से करीब 42% नीचे है।

कंपनी का PE करीब 185 है, जो काफी ऊंचा माना जाता है। प्रमोटर हिस्सेदारी भी 20% से नीचे है और हाल के वर्षों में इसमें गिरावट आई है। ऐसे में निवेशकों की नजर नई क्षमता के इस्तेमाल और मुनाफे में सुधार पर रहेगी।

निवेशकों को क्यों रखनी चाहिए नजर

दोनों ने हाल के वर्षों में क्षमता बढ़ाने पर बड़ा निवेश किया है। अगर मांग में सुधार आता है और नई क्षमता का पूरा इस्तेमाल होता है, तो रेवेन्यू और मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

वहीं, राधाकिशन दमानी की मौजूदगी भी इन शेयरों से उम्मीदें जगाती है। हालांकि, आपको सिर्फ बड़े के नाम की वजह से किसी शेयर पर दांव नहीं लगाना चाहिए। कंपनी के नतीजों, कर्ज और कारोबार की प्रगति पर भी नजर रखनी चाहिए। जब सारी चीजें बेहतर लगे, तभी एंट्री लेनी चाहिए। तब तक ऐसे शेयरों को आप अपने वॉचलिस्ट में रख सकते हैं।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर अभद्र टिप्पणी करने वाला रीवा से गिरफ्तार, कोर्ट ने दी जमानत

अखिलेश यादव की बेटी की एडिट फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश के रीवा निवासी नागेश्वर सिंह बघेल को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए जमानत दे दी। मामले में दो अन्य आरोपितों के सोशल मीडिया खातों की जांच जारी है।

Viral Post: ‘भैया, कल से नहीं आऊंगी…’ बोनस और छुट्टियां भी कुक नहीं रोक पाई, वायरल हुई ये कहानी

Viral Post: सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की कुक को लेकर पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में व्यक्ति ने बताया कि उसके घर में 4 साल से काम कर रही कुक ने अचानक नौकरी छोड़ दी। व्यक्ति ने बताया कि इस दौरान उसने हमेशा समय पर वेतन दिया, बोनस दिया, छुट्टियां दीं और हर साल सैलरी में बढ़ोतरी भी की।। इसके बावजूद कुक ने ज्यादा कमाई के लिए दूसरी जगह काम करने का फैसला किया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर रिश्तों, उम्मीदों और नौकरी बदलने को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ पोस्ट

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में उस व्यक्ति ने लिखा, “आज हमारी कुक आंटी घर आईं और बोलीं, ‘भैया, कल से नहीं आऊंगी।’ उन्होंने हमारे साथ 4 साल तक काम किया है। हर साल मैंने उनकी सैलरी में 15% की बढ़ोतरी की। फिलहाल उनकी तनख्वाह ₹15,500 प्रति माह है।” उन्होंने आगे कहा, “होली, दिवाली, रक्षाबंधन और नवरात्रि जैसे त्योहारों पर उन्हें गिफ्ट, साड़ी, मिठाई, बोनस और नकद राशि भी दी जाती थी। यहां तक कि जब वह 10-15 दिनों के लिए बाहर रहती थीं, तब भी मैंने कभी उनकी सैलरी नहीं काटी।”

कुक ने छोड़ी सैलरी

उस व्यक्ति को भरोसा था कि कई वर्षों से बने अच्छे संबंध, सम्मान और भरोसे की वजह से उनके बीच मजबूत जुड़ाव बन गया है। ऐसे में जब हाउस हेल्प ने अचानक काम छोड़ने का फैसला सुना तो वह काफी हैरान रह गया। उन्होंने लिखा, “मुझे लगता था कि सालों से बने रिश्तों की भी कुछ अहमियत होती है। मैंने उनसे पूछा, ‘क्या कोई परेशानी है?’ इस पर उन्होंने कहा, ‘मुझे दूसरी जगह ज्यादा सैलरी मिल रही है।’ मैंने जवाब दिया, ‘मैं उतनी सैलरी देने के लिए तैयार हूं।’ लेकिन वह मुस्कुराईं और बोलीं, ‘नहीं भैया, मैंने वहां पहले ही एडवांस ले लिया है। आप किसी नए कुक को ढूंढ़ लीजिए।’ और इस तरह 4 साल का साथ सिर्फ 2 मिनट की बातचीत में खत्म हो गया।”

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “सच्चाई ये है कि लोग हमेशा इसलिए साथ नहीं छोड़ते क्योंकि उनके साथ बुरा व्यवहार हुआ हो। कई बार वे इसलिए आगे बढ़ जाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि कहीं और उनके लिए बेहतर अवसर मौजूद हैं।” उस व्यक्ति ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज मुझे एक बात समझ आई कि किसी रिश्ते को लेकर हमारी सोच और उसकी अहमियत, दूसरे व्यक्ति की सोच से अलग हो सकती है।” उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

यूजर्स ने किया कमेंट

कुछ यूजर्स ने उनकी भावनाओं को समझते हुए सहानुभूति जताई, जबकि कई लोगों ने इस पूरे मामले की तुलना कॉर्पोरेट दुनिया से की। एक यूजर ने लिखा, “लोग वही फैसला लेते हैं जो उन्हें अपने लिए बेहतर लगता है। इसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं होता।” दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर यही कहानी किसी कॉर्पोरेट कर्मचारी के नौकरी बदलने की होती, तो ज्यादातर लोग उसे पुराने ऑफिस में वापस न जाने की सलाह देते।” वहीं, एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “भाई, एक कुक को ₹15,500 महीना? पता भेजो, मैं ही काम करने आ जाता हूं।”

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

Chief Minister Yogi Adityanath made this appeal regarding water conservation

– मुख्यमंत्री ने योगी कहा- प्रदेश में कहीं न हो पेयजल संकट, जलापूर्ति व्यवस्था रहे निर्बाध

– भूजल संरक्षण के प्रयासों से मिली बड़ी सफलता, अतिदोहित विकासखंड 113 से घटकर 44 हुए

– संभावित कम वर्षा के मद्देनजर जल संरक्षण और वर्षाजल संचयन को मिलेगी नई गति

– रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग, अमृत सरोवर और भूजल पुनर्भरण पर विशेष जोर

– जल सुरक्षा और टिकाऊ कृषि विकास में देश का आदर्श मॉडल बने उत्तर प्रदेश

– मुख्यमंत्री ने की मॉनसून, पेयजल एवं भूजल संरक्षण की समीक्षा

Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि मौसम की अनिश्चितता और मानसून की संभावित अनियमितता को देखते हुए प्रत्येक प्रदेशवासी को जल संचयन एवं जल संरक्षण के प्रयासों से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि पानी की एक भी बूंद व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संचालित ‘कैच द रेन’ अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए तथा वर्षाजल संचयन को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ा जाए।

 

रविवार को मौसम की स्थिति, मानसून की प्रगति, पेयजल आपूर्ति तथा भूजल संरक्षण से संबंधित कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। जलापूर्ति व्यवस्था निर्बाध एवं सुचारु बनी रहे तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि संभावित कम वर्षा की परिस्थितियों को देखते हुए सभी विभाग अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित करें।

ALSO READ: पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ

बैठक में मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के दीर्घावधि पूर्वानुमान के अनुसार वर्ष 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों क्षेत्रों में जून से सितंबर तक वर्षा सामान्य से कम रहने के संकेत प्राप्त हुए हैं। जून माह में भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा तथा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने सिंचाई, पंचायती राज, भूगर्भ जल विभाग, नमामि गंगे, राजस्व तथा कृषि विभाग को मिलकर एक समेकित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रयास केवल विभागीय कार्यक्रमों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें जनसहभागिता से जोड़ा जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि तालाबों और पोखरों में गांवों का गंदा पानी न जाने पाए।

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए जिससे पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए। उन्होंने अमृत सरोवरों के संरक्षण, स्वच्छता तथा नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने वर्षाजल संचयन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि सरकारी भवनों को जल संरक्षण का आदर्श मॉडल बनाया जाए। 

ALSO READ: योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन मेडिसिन’: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली और एक्सपायर्ड दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील

अपर मुख्य सचिव, भूगर्भ जल विभाग ने बताया कि भूजल पुनर्भरण के लिए किए गए प्रयासों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। वर्ष 2013 में प्रदेश में अतिदोहित विकासखंडों की संख्या 113 थी, जो वर्ष 2025 में घटकर 44 रह गई है। वर्ष 2017 में अन्य स्रोतों से लगभग 30.59 लाख करोड़ लीटर भूजल पुनर्भरण होता था, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 35.79 लाख करोड़ लीटर हो गया है।

इसी अवधि में प्रदेश का कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण 69.91 लाख करोड़ लीटर से बढ़कर 73.39 लाख करोड़ लीटर तक पहुंच गया है। यह भी बताया गया कि सतत विकास लक्ष्य-6 के अंतर्गत भूजल दोहन की दर को 70 प्रतिशत के स्तर पर लाने का लक्ष्य उत्तर प्रदेश ने प्राप्त कर लिया है। वर्ष 2022 में यह दर 70.66 प्रतिशत, वर्ष 2023 में 70.76 प्रतिशत, वर्ष 2024 में 70.45 प्रतिशत तथा वर्ष 2025 में 70 प्रतिशत रही।

पिछले दस वर्षों के दौरान प्रदेश के 361 विकासखंडों में भूजल स्तर में सुधार दर्ज किया गया है। वर्ष 2021 से 2025 के बीच 29 जनपदों में औसत भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार परिलक्षित हुआ है। 172 विकासखंडों में प्रतिवर्ष 10 सेंटीमीटर से अधिक तथा 69 विकासखंडों में दस वर्षों के दौरान 20 सेंटीमीटर से अधिक सुधार दर्ज किया गया है।

ALSO READ: योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन मेडिसिन’: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली और एक्सपायर्ड दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील

बैठक में बताया गया कि भूगर्भ जल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश अटल भूजल योजना, इण्डो-इज़राइल बुंदेलखंड जल परियोजना, वर्षाजल संचयन थीम पार्क, भूजल सप्ताह, रूफटॉप वर्षाजल संचयन कार्यक्रम तथा भूजल निगरानी नेटवर्क जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम प्रदेश में दिखाई दे रहे हैं। प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने मुख्यमंत्री को नदियों की सिल्ट सफाई कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया।

 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी वर्षों की कार्ययोजना को जल संरक्षण, हरित ऊर्जा तथा आधुनिक सिंचाई तकनीकों से जोड़ा जाए। उन्होंने मौसम विभाग से मानसून की साप्ताहिक रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने की अपेक्षा भी व्यक्त की। बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा तथा पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी उपस्थित रहे। मंत्रीगणों ने विभागीय प्रयासों एवं प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
Edited By : Chetan Gour

मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प

Chief Minister Yogi paid floral tributes at statue and samadhi site of Swami Brahmanand

Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज में स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण आदि प्रदान किया। 

 

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी 

कृष्ण कुमार- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख का चेक 

चंद्रभान- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 2 लाख का चेक

सुशीला- 2 हजार का चेक 

वर्षा- जननी सुरक्षा योजना के तहत 1 हजार का चेक 

पूनम- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 5 हजार का चेक 

कमलेश कुमारी- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1.20 लाख का चेक 

प्रीति राजपूत/नीलू वर्मा- उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 105 स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल के तहत 6.30 करोड़ से अधिक का चेक 

संगीता- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख का चेक 

पवन कुमारी- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाबी 

भगवती सोनी- आयुष्मान कार्ड 

श्यामबाबू- ओडीओपी के तहत टूल किट 

आयुष- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप।

Edited By : Chetan Gour 

‘एक मेरी पत्नी, दूसरे….’, जेडी वेंस ने बताए अपने दो पसंदीदा लोग, एक भारतीय तो दूसरा निकला पाकिस्तानी

स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में जहां एक ओर पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हो रही है। वहीं अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के एक बयान सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को अपनी जिंदगी के दो सबसे पसंदीदा लोगों के नाम बताए। इसमें एक भारतीय तो दूसरा पाकिस्तानी निकला। वेंस ने जिन दो लोगों को अपना सबसे पसंदीदा बताया, उसमें उनकी भारतीय पत्नी ऊषा वेंस और दूसरे पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हैं।

जेडी वेंस ने कही ये बात

वेंस ने अपनी जिंदगी के दो सबसे महत्वपूर्ण लोगों का जिक्र करते हुए अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का नाम लिया। उच्चस्तरीय वार्ता की शुरुआत में जेडी वेंस ने बातचीत को संभव बनाने में पाकिस्तान के नेताओं की भूमिका के लिए उनका धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में एक मजाक भी किया। वेंस ने कहा, “मैं अक्सर मजाक में कहता हूं कि मेरी जिंदगी में दो बेहद अहम लोग हैं। एक भारतीय हैं और एक पाकिस्तानी। भारतीय मेरी पत्नी उषा वेंस हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हैं।”

मुनीर को लेकर कही ये बात

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने राजनयिक प्रयासों में सहयोग देने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की सराहना की। उन्होंने दोनों नेताओं को अमेरिका का महत्वपूर्ण सहयोगी बताते हुए उनकी भूमिका की प्रशंसा की। वेंस ने कहा, “पिछले तीन महीनों में मैंने शायद किसी और व्यक्ति की तुलना में फील्ड मार्शल मुनीर से सबसे ज्यादा बातचीत की है। उनकी समझ और दूरदर्शिता के बिना मैं आज यहां मौजूद नहीं होता।” उन्होंने आगे कहा कि आसिम मुनीर न सिर्फ एक कुशल सैन्य नेता हैं, बल्कि उन्होंने खुद को एक प्रभावी और सक्षम राजनयिक के रूप में भी साबित किया है।

जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को इस स्तर तक पहुंचाने में आसिम मुनीर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने बताया कि इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य वॉशिंगटन और तेहरान के बीच शुरुआती सहमति को आगे बढ़ाना और पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव को कम करना है। वेंस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर कूटनीतिक प्रयास आगे बढ़ाने की अनुमति दी है। इनमें होर्मुज को दोबारा खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मामलों पर बातचीत को आगे बढ़ाना शामिल है। उन्होंने कहा कि अमेरिका क्षेत्र में स्थिरता और शांति बनाए रखने के लिए कूटनीतिक रास्ते पर काम करना जारी रखेगा।

Virat Kohli: ‘मैं इससे थक चुका हूं…’ टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान

Virat Kohli: दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने मई 2025 में भारतीय टेस्ट टीम से रिटायरमेंट का ऐलान कर किया था। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम के चयन से पहले विराट ने टेस्ट क्रिकेट से अलविदा कहने का फैसला किया था। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी विराट कोहली की वापसी को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी उन्हें दोबारा टेस्ट क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी। वहीं अब विराट कोहली ने साफ कर दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट में लौटने की योजना नहीं बना रहे हैं। 37 वर्षीय कोहली का अब पूरा फोकस आने वाले टूर्नामेंट और 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है, जहां वह भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहते हैं।

विराट कोहली ने क्या कहा

विराट कोहली ने साफ किया कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब इस प्रारूप में वापसी का कोई इरादा नहीं रखते। दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित अपने ब्रांड One8 के एक कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली ने कई दिलचस्प बातों पर चर्चा की। इस इवेंट में होस्ट दानिश सैत ने उनसे नए लॉन्च किए गए लाल जूतों के बारे में सवाल किया, जिनकी कीमत 9,230 रुपये रखी गई है। खास बात ये है कि इस कीमत को कोहली के टेस्ट करियर के आखिरी रन से जोड़कर देखा जा रहा है। बातचीत के दौरान कोहली ने अपने करियर और क्रिकेट से जुड़े कई एक्सपीरिएंस भी शेयर किए।

सैत ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या जूतों की कीमत बढ़ाने के लिए विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने पर विचार करेंगे। इस पर कोहली ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘मैं कम कीमत पर बेचना पसंद करूंगा, मैं इससे (टेस्ट) थक चुका हूं।’

कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहकर अपने शानदार लाल गेंद वाले करियर का अंत किया था। भारत के लिए उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए और इस दौरान उनका औसत 46.85 रहा। टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने 30 शतक और 7 दोहरे शतक भी लगाए। इससे पहले कोहली ने जून 2024 में बारबाडोस में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था। कोहली इस समय वनडे टीम का हिस्सा है। विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अब उनका खेलना पूरी तरह फिटनेस रिपोर्ट और मेडिकल क्लियरेंस पर निर्भर करेगा।