रविवार को स्विट्जरलैंड में अहम कूटनीतिक बैठकों के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने माहौल को हल्का-फुल्का बनाते हुए अपनी जिंदगी के दो सबसे अहम लोगों का जिक्र किया – एक भारतीय और एक पाकिस्तानी।वेंस ने कहा, “मैंने मजाक में कहा था कि मेरी जिंदगी में दो बहुत-बहुत अहम लोग हैं: ए

Cockroach Janta Party Protest : नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर जंतर मंतर पर डटे रहे। दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे के बाद प्रदर्शन की अनुमति खत्म होने की बात कहकर जगह खाली करने के लिए कहा था। लेकिन रविवार को भी प्रदर्शनकारी जुट रहे हैं। अभिजीत दीपके ने लोगों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है।
आंदोलन को लेकर क्या बोली दिल्ली पुलिस?
नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर जंतर मंतर पर डटे रहे। दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे के बाद प्रदर्शन की अनुमति खत्म होने की बात कहकर जगह खाली करने के लिए कहा था, लेकिन रविवार को भी प्रदर्शनकारी जुट रहे हैं।
ALSO READ: 'कॉकरोच जनता पार्टी': सोशल मीडिया पर धमाल के बाद जमीनी हकीकत
आंदोलन को लेकर दीपके ने की लोगों से अपील
दीपके ने लोगों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने NEET री-एग्जाम देने वाले छात्रों से भी परीक्षा के बाद प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनका धरना रविवार रात भी जारी रहेगा।
ALSO READ: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), क्या यह सचमुच ‘मोदी-शाह का मास्टर स्ट्रोक’ है?
1-1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग
दीपके ने NEET पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी मांग की है। सीजेपी ने कहा, अगर सरकार को लगता है कि थकान इस आंदोलन को ख़त्म कर देगी, तो वह ग़लतफ़हमी में है। दीपके ने सुरक्षाबलों से कहा, मैं आग्रह करता हूं कि लोगों को जंतर-मंतर आने से न रोकें। हम उन बच्चों के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं जिन्होंने आत्महत्या कर ली।
ALSO READ: 'कॉकरोच जनता पार्टी को टक्कर देने आई एल्विश यादव की 'खरगोश जनता पार्टी, घोषणापत्र भी जारी किया
सोनम वांगचुक भी आंदोलन में हुए शामिल
इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे 27 जून से अनशन शुरू करेंगे। उल्लेखनीय है कि नीट-यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने की शिकायतों के बाद रविवार (21 जून 2026) को यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोबारा आयोजित हुई। Edited By : Chetan Gour
Upcoming IPO: कुछ समय की सुस्ती के बाद IPO बाजार अगले हफ्ते रफ्तार पकड़ने वाला है। 23 से 29 जून के बीच निवेशकों के पास कई नए IPO में निवेश का मौका होगा। इस दौरान मेनबोर्ड और SME दोनों सेगमेंट में नए इश्यू खुलेंगे। वहीं, कुछ पहले से खुले IPO में भी निवेश जारी रहेगा। इसके अलावा कई कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी होने वाली है।
मेनबोर्ड के तीन IPO पर रहेगी नजर
Waterways Leisure Tourism IPO: यह अगले हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। कंपनी 585 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूरी तरह फ्रेश इश्यू ला रही है। यह IPO 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। कंपनी ने 769-808 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। शेयरों की लिस्टिंग 1 जुलाई को हो सकती है।
Advit Jewels IPO: ज्वेलरी सेक्टर की Advit Jewels भी 23 जून को IPO लेकर आ रही है। कंपनी करीब 165 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO 25 जून तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 130-138 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी के शेयर 1 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।
CSM Technologies IPO: टेक्नोलॉजी सेक्टर की CSM Technologies तीसरी मेनबोर्ड कंपनी होगी। कंपनी करीब 146 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। IPO 24 जून को खुलेगा और 29 जून को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 107-113 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। शेयरों की लिस्टिंग 2 जुलाई को प्रस्तावित है।
SME IPO भी रहेंगे चर्चा में
SME सेगमेंट में भी गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। Jivial Industries का IPO 23 जून को खुलेगा। इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं। कंपनी BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगी।
टेक्सटाइल सेक्टर की Shreedhar Spinners भी 23 जून को IPO लॉन्च करेगी। कंपनी करीब 31 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसका प्राइस बैंड 51-53 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।
Dhanwel Hybrid Seeds का IPO 24 जून को खुलेगा और 29 जून को बंद होगा। कंपनी करीब 27 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका प्राइस बैंड 95-99 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
पहले से खुले IPO में भी निवेश का मौका
इस हफ्ते खुले कुछ IPO अगले हफ्ते भी निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इनमें सबसे बड़ा नाम Turtlemint Fintech Solutions का है। कंपनी फ्रेश इश्यू और OFS के जरिए करीब 883 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह IPO 19 जून को खुला था और 23 जून को बंद होगा।
SME सेगमेंट में Avience Biomedicals और Riyaasat Lifestyle के IPO में 22 जून तक निवेश किया जा सकेगा। वहीं Anubhav Plast का IPO 23 जून तक खुला रहेगा।
अगले हफ्ते 6 कंपनियों की लिस्टिंग
IPO के साथ-साथ अगले हफ्ते लिस्टिंग कैलेंडर भी व्यस्त रहेगा। 24 जून को Clay Craft, Diksha Polymers, Leapfrog Engineering और Liotech Industries के शेयर SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।
इसके बाद 25 जून को Avience Biomedicals और Riyaasat Lifestyle के शेयर बाजार में डेब्यू करेंगे।
Stocks to Watch: सोमवार 22 जून को फोकस में रहेंगे ये 16 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को साफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान अपने प्रॉक्सी संगठन हिजबुल्लाह को लेबनान में परेशानी पैदा करने से नहीं रोकता, तो अमेरिका ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेगा।ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “ईरान को तुरंत अपने महंगे प्रॉक्सी को ले
मुंबई के बदलापुर इलाके में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक तेज रफ्तार BMW कार हादसे का शिकार हो गई। कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में BMW Z4 कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के कई हिस्से सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार की रफ्तार करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह हादसा रविवार तड़के करीब 3 बजे हुआ, जब कार टिटवाला से बदलापुर की ओर जा रही थी।
दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके बाद वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा बेहद भयावह था और टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतकों के शव के अंग कई मीटर दूर तक बिखरे हुए मिले।
हादसे में बदलापुर निवासी योगेश दिघे और रिकेबा जकाप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में मौजूद तीसरे व्यक्ति आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, तीनों लोग एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। बदलापुर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर ने बताया कि दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें यह भी देखा जा रहा है कि दुर्घटना के समय शराब का सेवन किया गया था या नहीं।
IND-A vs SL-A: ट्राई-सीरीज के फाइनल में इंडिया ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। भारत ने 50 ओवर में 377 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका ए की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 311 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने 67 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 रन का योगदान दिया। मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं मैच के बाद वैभव ने वनडे खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
वैभव ने क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैंने ज्यादा कुछ नहीं सोचा था। मेरा लक्ष्य सिर्फ शुरुआती 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना और अपनी योजना को सही तरीके से लागू करना था। मुझ पर किसी तरह का दबाव नहीं था, लेकिन मैं उन चीजों पर काम कर रहा था जो पहले सही नहीं हो रही थीं। मैंने कोच से बात की और प्रैक्टिस के दौरान उन पहलुओं पर मेहनत की। आज मैं अपनी योजना को अच्छी तरह लागू कर पाया और उसका परिणाम भी मिला।”
वनडे मैच को लेकर क्या कहा
टी20 टी उन्होंने आगे कहा, “मैंने इस टूर्नामेंट से काफी कुछ सीखा है। मैंने पहले भी 50 ओवर के काफी मैच खेले हैं, हालांकि शायद बहुत से लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। अलग-अलग परिस्थितियों और पिचों पर खेलने का एक्सपीरिएंस मिला। खेलने का तरीका भी थोड़ा अलग था, लेकिन मुझे काफी मजा आया और ये मेरे लिए एक अच्छी सीरीज साबित हुई।”
कैसा था श्रीलंका ए-इंडिया ए का मुकाबला
फाइनल में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। इस दौरान वैभव ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिस्ट-ए क्रिकेट का नया रिकॉर्ड भी बना दिया। कप्तान तिलक वर्मा ने भी जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए। वहीं, अंत में अनुकूल रॉय ने सिर्फ 15 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम के स्कोर को और मजबूत किया।
टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका ए के लिए सदीरा समरविक्रमा और वानुजा सहान ने अर्धशतक लगाए, लेकिन उनकी टीम 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से यश ठाकुर ने 3 विकेट और विप्रज निगम ने भी 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
Stocks to Watch: सोमवार, 22 जून के कारोबार में कई शेयरों पर निवेशकों की नजर रह सकती है। कुछ कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं, कुछ ने डिविडेंड और रणनीतिक निवेश से जुड़े अहम ऐलान किए हैं। ऐसे में इन शेयरों में सोमवार को बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
Reliance Industries
रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी Jio Platforms ने 19 जून को SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिए हैं। यह इश्यू 27 करोड़ नए शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा।
Bharat Forge
डिफेंस कंपनी Bharat Forge को रक्षा मंत्रालय से ₹425 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी भारतीय नौसेना के कोलकाता-क्लास युद्धपोतों के लिए गैस टर्बाइन जनरेटर (GTG) की सप्लाई करेगी।
Tata Motors CV
टाटा ग्रुप की Tata Motors CV को 3,400 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स (eCV) के ऑर्डर मिले हैं। इनमें करीब 2,000 छोटे कमर्शियल व्हीकल और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बसें शामिल हैं।
Knowledge Marine
इंजीनियरिंग कंपनी Knowledge Marine & Engineering Works (KMEW) को Inland Waterways Authority of India (IWAI) से 66.11 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी 20 यात्रियों की क्षमता वाली 10 हाइब्रिड इलेक्ट्रिक फेरी बनाएगी। ऑर्डर में मैन्युफैक्चरिंग के साथ 5 साल का मेंटेनेंस भी शामिल है।
Nestle India
FMCG कंपनी Nestle India के बोर्ड की बैठक 3 जुलाई को होगी। इस बैठक में कंपनी 2026 के लिए स्पेशल डिविडेंड देने पर विचार करेगी।
Som Distilleries and Breweries
शराब बनाने वाली Som Distilleries and Breweries ने बताया कि मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने भोपाल प्लांट के लिए वित्त वर्ष 2026-27 का लाइसेंस देने से इनकार कर दिया है।
Kirloskar Oil Engines
इंजन और पावर सॉल्यूशन कंपनी Kirloskar Oil Engines को HyperNext से 192 मेगावाट क्षमता का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह बिजली भारत में AI बेस्ड बड़े डेटा सेंटरों को सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल होगी।
RVNL
रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी RVNL को बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर सरकारी खनन कंपनी NMDC ने दिया है। कंपनी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बफर स्टॉकपाइल और ब्लेंडिंग यार्ड बनाएगी। इसकी क्षमता 10 मिलियन टन सालाना होगी। यह प्रोजेक्ट NMDC की लॉजिस्टिक्स क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा।
Aurobindo Pharma
फार्मा कंपनी Aurobindo Pharma ने बताया कि US FDA ने Eugia Steriles Private Ltd यूनिट का निरीक्षण पूरा कर लिया है। निरीक्षण के दौरान पांच ऑब्जर्वेशन जारी किए गए हैं।
Chennai Petroleum Corporation
सरकारी ऑयल रिफाइनिंग कंपनी Chennai Petroleum Corporation (CPCL) को केंद्र सरकार ने नवरत्न का दर्जा दे दिया है। इससे कंपनी को कारोबारी फैसलों में अधिक स्वतंत्रता मिलेगी।
Himadri Speciality Chemical
स्पेशलिटी केमिकल्स कंपनी Himadri Speciality Chemical ने अमेरिका की International Battery Company में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 20.47% कर ली है। इसके लिए कंपनी ने अतिरिक्त 6.6 लाख डॉलर का निवेश किया है।
Vikram Solar
सोलर एनर्जी कंपनी Vikram Solar के खिलाफ दायर दिवाला याचिका को NCLT की कोलकाता बेंच ने स्वीकार कर लिया है। यह याचिका Isitva Steels Private Limited ने दायर की थी।
Garden Reach Shipbuilders & Engineers
डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) को केंद्र सरकार से नवरत्न का दर्जा मिला है। इसे कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
Goodluck India
स्टील और डिफेंस उत्पाद बनाने वाली Goodluck India की सहायक कंपनी Goodluck Defence and Aerospace को करीब ₹255 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी 155 मिमी लंबी दूरी के खाली गोले सप्लाई करेगी।
Mahindra Lifespace Developers
रियल एस्टेट कंपनी Mahindra Lifespace Developers ने मुंबई के कांदिवली ईस्ट में 15 एकड़ जमीन खरीदी है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित वैल्यू करीब ₹5,600 करोड़ है और इसमें लगभग 18 लाख वर्ग फुट डेवलपमेंट की संभावना है।
Power Mech
बिजली कंपनी Power Mech Projects को JSW Thermal Energy से 1,008.90 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी पश्चिम बंगाल के सालबोनी में बन रहे 2×800 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट में सिविल और स्ट्रक्चरल काम करेगी। इस प्रोजेक्ट को 36 महीने में पूरा करना है।
Park Medi World के शेयर में 26% तक उछाल का दम, एमके ग्लोबल ने ‘बाय’ रेटिंग के साथ शुरू किया कवरेज
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

– मुख्यमंत्री योगी ने कहा- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थी, लेकिन मोहर्रम व ईद पर सड़कों पर उद्दंडता करने को प्रोत्साहित करती थी सपा
– मुख्यमंत्री योगी ने हमीरपुर में 636 करोड़ से अधिक की लागत से 75 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास
– योगी ने कहा- मुख्यमंत्री योगी अब कब्रस्तान की बाउंड्रीवाल पर नहीं खर्च होता सरकार का पैसा
Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश नहीं, बल्कि वे लोग पहचान के लिए मोहताज हैं, जिन्होंने यूपी को बीमारू बनाया था। आज उन सबके सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया है। जनता अब उन्हें दुत्कारती है, भगाती है। उन्हें भाव नहीं देती। जनता ने कमल के फूल पर वोट देकर हमीरपुर व राठ में भाजपा को जिताया तो सुरक्षा, हर घर नल, एक्सप्रेसवे समेत अनेक योजनाएं व नवाचार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड वासियों से अपील की कि माफिया के सरपरस्तों को दोबारा आने नहीं देना है।
इन्हें पहचान के लिए मोहताज कराना है। जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर विभाजित नही होना है और विकास, विरासत, आस्था, अर्थव्यवस्था के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज, राठ में 636 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। यहां हमीरपुर के विकास को समर्पित लघु फिल्म भी दिखाई गई।
यमुना व बेतवा के संगम वाला जनपद 9 वर्ष पहले पानी के लिए तरसता था
मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 वर्ष पहले बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी ठीक नहीं थी। सड़कें गड्ढों में तब्दील थीं। माताएं-बहनें मिट्टी का घड़ा सिर पर लेकर पानी ढोने में जिंदगी गुजार देती थीं। यमुना व बेतवा के संगम वाला हमीरपुर पानी और यहां का नौजवान पहचान के लिए तरसता था। बालू, खनन, भूमाफिया गरीबों का शोषण करते थे। देश में लोग यूपी वालों को शक की निगाहों से देखते थे।
दुनिया के सामने योग दिवस पर फिर प्रस्तुत हुई भारत की पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदला है। आज सुबह लगभग 100 देश के लाखों लोग योग से जुड़े थे। इससे वर्तमान-अतीत गौरवान्वित व भविष्य प्रफुल्लित होता दिख रहा था। पीएम मोदी ने 12वें योग दिवस पर भारत की पहचान को फिर दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। मोदीजी ने कुंभ को भी मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दिलाई।
जातिवाद की राजनीति करने वालों ने सिर्फ परिवार का पेट भरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जातिवाद की राजनीति करने वालों ने सत्ता में आने पर सिर्फ परिवार का पेट भरा। मोदी जी के लिए 140 करोड़ का भारत व हमारे लिए 25 करोड़ का प्रदेश ही परिवार है। हमने दिखाया कि जनता के हित के लिए कार्य करना, योजना बनाना और प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से काम होता है तो परिणाम आने में देर नहीं लगती।
ब्रह्मोस मिसाइल दागी गई तो पाकिस्तान जान की भीख मांगने लगा
2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद जब बुंदेलखंड आया तो लोगों ने यहां की खराब कनेक्टिविटी से अवगत कराया। तब मैंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की बात कही, आज यह परियोजना पूरी भी हो गई। अब उत्तर प्रदेश में ही गोला-बारूद, तोप-मिसाइल बन रहा है। लखनऊ में बना ब्रह्मोस मिसाइल ऑपरेशन सिंदूर में जब पाकिस्तान पर दागा गया तो वह जान की भीख मांग रहा था।
पहले सिर्फ सैफई को ध्यान में रखकर योजनाएं बनती थीं, अब सभी जनपदों का रखा जाता है ध्यान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर जल की योजना अब बहन-बेटियों को राहत दे रही है। महिला स्वयंसेवी समूह बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, बीसी सखी के रूप में पहचान बना रही है। पुलिस भर्ती में अब बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, जालौन, झांसी के नौजवान भी भर्ती होते हैं। पहले ऐसा नहीं होता था, क्योंकि योजनाएं सिर्फ सैफई को ध्यान में रखकर बनती थीं।
आज पूरे प्रदेश को ध्यान में रखकर सिंचाईं, पेयजल, कनेक्टिविटी आदि योजनाएं बन रही हैं। नए एयरक्रॉफ्ट आने के बाद जब चित्रकूट से वायुसेवा प्रारंभ होगी तो बुंदेलखंड में बेहतरीन एयर कनेक्टिविटी दिखेगी। अब ट्रेन की नई सुविधाएं दिख रही हैं।
स्वामी ब्रह्मानंद प्रबंध समिति से फिर बोले मुख्यमंत्री- प्रस्ताव दीजिए, विश्वविद्यालय बनाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राठ के लिए बस स्टैंड स्वीकृत किया था। परिवहन विभाग इसे तेजी से आगे बढ़ाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहजहांपुर से प्रस्ताव मिला तो वहां स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ। भदोही से भवन व प्रॉपर्टी के पास प्रस्ताव मिला तो इस सत्र से काशी नरेश विश्वविद्यालय का शुभारंभ हो गया, लेकिन स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय प्रबंध समिति का प्रस्ताव अभी तक नहीं आया।
प्रस्ताव दीजिए, हम विश्वविद्यालय बनाएंगे। इसके लिए एक्ट बनाने पड़ते हैं, प्रक्रिया में समय लगता है। जितना समयबद्ध कार्य होगा, सरकार उतनी तेजी से इसे धरातल पर उतारेगी। विश्वविद्यालय बड़ा व विराट सोच के साथ होना चाहिए, जिसमें अन्य जनपदों के महाविद्यालय भी संबद्धता ले सकें।
नौजवानों को आधुनिक/तकनीकी शिक्षा दे सकें और फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी को लाकर डिफेंस मैन्युफेक्चिरंग कॉरिडोर के लिए नौजवानों की स्किलिंग सेंटर को बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने पर जोर दिया।
सपा सरकार में माफिया पुलिस पर करते थे हमले
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में बुंदेलखंड समेत हर जनपद में माफिया खड़े किए गए जो जमीनों पर कब्जा, अवैध खनन, व्यापारी-बेटी के लिए संकट थे, पुलिस पर हमला करते थे। इससे बुंदेलखंड, हमीरपुर व प्रदेश की छवि खराब होती थी। डबल इंजन सरकार में माफिया के लिए जगह नहीं है। माफिया अब या तो जेल में है या मिट्टी में मिल गए हैं। अब बेटी की सुरक्षा में यदि किसी ने सेंध लगाने का दुस्साहस किया तो यमराज के घर ही जाएगा।
बुंदेलखंड में सिंचाई व पेयजल के लिए नहीं होगा जल का संकट
मुख्यमंत्री ने कहा कि तालाब खुदवाकर जल संरक्षण के बड़े कार्यक्रम चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड व हमीरपुरवासियों से अपील की कि हर घऱ जल योजना व्यापक परिवर्तन का कारक बनेगी। कबरई, रतौली बांध, बावनी बांध, कचनौदा बांध, चिल्ली-मजगांवा स्प्रिंकलर सिंचाई, केन-बेतवा आदि परियोजनाओं को पूर्ण किया जा रहा है। आने वाले समय में सिंचाई व पेयजल के लिए जल का संकट नहीं होगा।
मुख्यमंत्री ने पौधरोपण व जल संरक्षण पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने एक-एक बूंद जल संरक्षण, स्वच्छता व पौधरोपण पर जोर दिया। कहा कि अब तक बरसात हो जानी चाहिए थी, लेकिन मानसून नहीं आया। अल नीनो के कारण अगले तीन वर्ष तक असमय वर्षा, कम वर्षा की चेतावनी आ रही है। मुख्यमंत्री ने अपील की कि जल की हर बूंद को बचाना है। हर घर नल का मतलब टोंटी लगातार खुली ही न रहे। इसे चोरी न करने दें। पेयजल का संकट न हो।
जितने जल की आवश्यकता हो, उतना ही खर्च करें। सिंचाई के लिए आधुनिक बेहतरीन तरीकों को उपयोग हो। इससे वर्तमान व भविष्य बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक तरीके से कम सिंचाई में बेहतरीन उत्पादन के वैज्ञानिक गुण को खेती में अपनाएं। इससे अच्छा परिणाम आएगा।
देश की आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा बुंदेलखंड
पिछली सरकारों ने शोषण, पहचान का संकट खड़ा किया था लेकिन अब बुंदेलखंड देश की आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है। भारत के सबसे बड़े औद्योगिक सिटी का निर्माण झांसी के पास बुंदेलखंड में हो रहा है। प्रस्ताव आने प्रारंभ हो गए हैं। यहां के युवा अब पलायन नहीं करेंगे। 9 वर्ष में यहां के लिए हिंदुस्तान यूनिलीवर, जेके सीमेंट, रिमझिम इस्पात, एनटीपीसी सोलर प्लांट, गेल इंडिया आदि की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं।
आपके एक वोट ने यूपी की तकदीर बदल दी
मुख्यमंत्री ने कहाकि आपने अच्छे जनप्रतिनिधि चुने तो विकास योजनाएं मूर्त रूप ले रही हैं। आपके एक वोट ने यूपी की तकदीर बदल दी। अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, विंध्यवासिनी कॉरिडोर का निर्माण और भव्य महाकुंभ हुआ। कांग्रेस कहती थी कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। सपा जय श्रीराम बोलने पर लाठी-गोली चलाती थी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थी, लेकिन मोहर्रम व ईद पर सड़कों पर उद्दंडता करने को प्रोत्साहित करती थी।
अब कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल पर खर्च नहीं होता सरकार का पैसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब विधायक आस्था के केंद्र के लिए जो भी प्रस्ताव देते हैं, सरकार पर्यटन में सुंदरीकरण की योजना के तहत उसे पूरा करती है। अब सरकार का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल पर खर्च नहीं होता। मोदी जी के नेतृत्व व जनता के एक वोट के निर्णय ने बुंदेलखंड की तकदीर बदल दी। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, रोजगार आदि के लिए नई योजना ला रही है।
इस दौरान जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, विधायक मनीषा अनुरागी, डॉ. मनोज प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, भाजपा की जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद आदि की मौजूदगी रही।
Edited By : Chetan Gour
अफगानिस्तान को वनडे सीरीज में 3-0 से हराने के बाद अब भारतीय टीम आयरलैंड के दौरे पर जाएगी। भारत को आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को वहीं दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा। इस सीरीज की शुरुआत होने से पहले बेलफास्ट में बिगड़े हालात ने बीसीसीआई की चिंता बढ़ा दी है। वहीं अब इन घटनाओं और भारतीय टीम की सुरक्षा को लेकर क्रिकेट आयरलैंड ने कहा कि, सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए मैचों के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।
कड़ी सुरक्षा में होगा मैच
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट आयरलैंड ने कन्फर्म किया कि भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज तय कार्यक्रम के अनुसार बेलफास्ट में ही खेली जाएगी। क्रिकेट आयरलैंड ने इस संबंध में नॉर्दर्न आयरलैंड की पुलिस सर्विस से भी सलाह-मशविरा किया था, क्योंकि कुछ सप्ताह पहले शहर में सिविल डिस्टर्बेंस की घटनाएं सामने आई थीं।
कुछ दिन पहले हुआ था प्रदर्शन
नॉर्दर्न आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में हाल ही में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद दो दिन हालात तनावपूर्ण हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। वहीं, दक्षिणी इंग्लैंड के साउथैम्प्टन में भी एक हत्या के मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों की खबरें सामने आई हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
टीम को कोई खतरा नहीं
क्रिकेट आयरलैंड ने कहा, “सीरीज से जुड़े सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और अन्य लोगों की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम नॉर्दर्न आयरलैंड की पुलिस सर्विस (PSNI), वेन्यू प्रबंधन और अपने सुरक्षा साझेदारों के साथ लगातार समन्वय में काम कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि दोनों मैचों का सुरक्षित और सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा चुके हैं।”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा सुरक्षा आकलन में खिलाड़ियों, टीमों, मैच अधिकारियों, दर्शकों या स्टेडियम के लिए किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं पाई गई है। क्रिकेट आयरलैंड को मिली खुफिया जानकारी में भी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि मैच के दिनों में किसी तरह के विरोध-प्रदर्शन या गतिविधि से आयोजन प्रभावित हो सकता है।
तय तारीख पर होगा मैच
क्रिकेट आयरलैंड ने पुष्टि करते हुए कहा, “इसी वजह से 26 और 28 जून को स्टॉर्मोंट में खेले जाने वाले आयरलैंड और भारत के दोनों टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।” क्रिकेट आयरलैंड ने कहा, “हम सभी संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखेंगे और मैचों से पहले होने वाले सभी घटनाक्रमों पर नजर रखेंगे। मैच देखने आने वाले प्रशंसकों से अनुरोध है कि वे किसी भी अपडेट के लिए क्रिकेट आयरलैंड के आधिकारिक चैनलों को फॉलो करें और जरूरत पड़ने पर यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।”
बीते मंगलवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय युवकों के बीच हुए विवाद के बाद तनाव लगातार बना हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम पंजाब से आये कुछ निहंग सिखों ने कर्णप्रयाग से आगे, रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारा पर कब्जा कर लिया है और वहां एक सेवादार को बंधक बना लिया है। वहीं नगरासू स्थित गुरुद्वारे में चल रहे निहंग सिख विवाद का 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पाया है। गुरुद्वारे की छत पर चढ़े निहंग सिख अब भी अपने रुख पर कायम हैं, जिससे प्रशासन, गुरुद्वारा प्रबंधन और स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
अलर्ट मोड में प्रशासन
जानकारी के अनुसार, छत पर डटे निहंग सिख 16 जून को कर्णप्रयाग में हुई घटना के बाद जेल भेजे गए तीन निहंग सिखों की रिहाई और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग भी कर रहे हैं। इस बीच क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं को रोक दिया गया है और ITBP के साथ ही PAC की टुकड़ी तैनात की गई है। वहीं कर्णप्रयाग, जहां झगड़े की शुरुआत हुई थी। वहां प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है, जो एक जगह पर लोगों के इक्कठा होने को प्रतिबंधित करती है।
लग रहे हैं कई आरोप
वहीं मामले को लेकर गुरुद्वारा संचालक बेहंत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि छत पर चढ़े लोग वास्तविक और मान्यता प्राप्त निहंग सिख नहीं हैं। उनका कहना है कि असली निहंग सिख किसी पंजीकृत संगठन अथवा समिति से जुड़े होते हैं, जबकि यहां मौजूद लोगों का किसी अधिकृत संस्था से संबंध नहीं है।
बढा था विवाद
उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच तलवारबाजी तक पहुंच गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इस घटना में एक तीर्थयात्री समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे एयरलिफ्ट कर देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान कर्णप्रयाग निवासी प्रकाश रावत (26), सुदर्शन कंडारी (55), गजपाल सिंह (50) और हरेंद्र सिंह (42) के रूप में हुई है। वहीं पांचवां घायल मनप्रीत सिंह (21) है, जो पंजाब के मोहाली का रहने वाला है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हेमकुंड साहिब यात्रा इस वर्ष 23 मई से शुरू हुई थी।
इस घटना के बाद स्थानीय जिलाधिकारी (डीएम) विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) हालात को सामान्य करने और तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह मामला संवेदनशील है, क्योंकि इसका असर पंजाब और उत्तराखंड के बीच संबंधों पर भी पड़ सकता है। वहीं, हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एन.एस. बिंद्रा ने बुधवार को कहा कि कृपाण सिख धर्म में एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह कमजोर लोगों की रक्षा करने, अन्याय और उत्पीड़न का सामना कर रहे लोगों की मदद करने तथा धर्म के मार्ग पर चलने के सिख कर्तव्य का प्रतीक माना जाता है। एन.एस. बिंद्रा ने कहा कि मंगलवार को हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान सिखों को उनके धर्म के पालन और अभ्यास के हिस्से के रूप में कृपाण रखने का अधिकार देता है। हालांकि, हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले युवा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे बिना किसी जरूरी कारण के तलवारें साथ न रखें।

