Anubhav Plast IPO Listing: फ्लैट एंट्री के बाद नीचे आया ₹80 का शेयर, नई खरीदारी से पहले चेक करें कारोबारी सेहत

Anubhav Plast IPO Listing: अनुभव प्लास्ट के शेयरों की आज BSE SME पर फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 2 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹80 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹80.00 पर ही एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹76.05 (Anubhav Plast Share Price)  पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 4.94% घाटे में हैं।

Anubhav Plast IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

अनुभव प्लास्ट का ₹24 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19-23 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.18 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.23 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 2.49 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.60 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 30 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹2.20 करोड़ मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग प्रेमिसेज में ही क्रैश बैरियर्स और सोलर पैनल स्ट्रक्चर्स बनाने के लिए एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के सेटअप, ₹13.75 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Anubhav Plast के बारे में

अनुभव प्लास्ट गोल और चौकोर खोखले सेक्शन वाले इलेक्ट्रिक रेजिस्टेंस वेल्डिंग (ERW) स्टील पाइप और ट्यूब, और साथ ही स्वैज्ड स्टील ट्यूबलर पोल बनाने का काम करती है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, स्ट्रीट लाइटिंग, टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन, सिंचाई, पानी की सप्लाई, जनरल इंजीनियरिंग और फैब्रिकेशन जैसे कई क्षेत्रों में होता है। यह अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री अनुभव ब्रांड नाम से करती है। कानपुर देहात में इसके दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं और देश के कई राज्यों में यह सरकार के कई टेंडर वाले प्रोजेक्ट्स में अपनी दमदार मौजूदगी दिखा चुकी है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹74 लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹2.08 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹6.00 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी सालाना औसतन 6% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹98.31 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2025 में कंपनी को ₹5.30 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹80.60 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹34.81 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹12.85 करोड़ पड़े थे।

Turtlemint IPO Listing: 10% के डिस्काउंट पर लिस्ट ₹152 के भाव पर जारी शेयर, लगातार घाटे में चल रही कंपनी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Upcoming IPO: पैसे रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे 6 आईपीओ, मेनबोर्ड से होंगे 3 इश्यू

Upcoming IPO: कुछ समय की सुस्ती के बाद IPO बाजार अगले हफ्ते रफ्तार पकड़ने वाला है। 23 से 29 जून के बीच निवेशकों के पास कई नए IPO में निवेश का मौका होगा। इस दौरान मेनबोर्ड और SME दोनों सेगमेंट में नए इश्यू खुलेंगे। वहीं, कुछ पहले से खुले IPO में भी निवेश जारी रहेगा। इसके अलावा कई कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी होने वाली है।

मेनबोर्ड के तीन IPO पर रहेगी नजर

Waterways Leisure Tourism IPO: यह अगले हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। कंपनी 585 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूरी तरह फ्रेश इश्यू ला रही है। यह IPO 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। कंपनी ने 769-808 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। शेयरों की लिस्टिंग 1 जुलाई को हो सकती है।

Advit Jewels IPO: ज्वेलरी सेक्टर की Advit Jewels भी 23 जून को IPO लेकर आ रही है। कंपनी करीब 165 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO 25 जून तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 130-138 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी के शेयर 1 जुलाई को लिस्ट हो सकते हैं।

CSM Technologies IPO: टेक्नोलॉजी सेक्टर की CSM Technologies तीसरी मेनबोर्ड कंपनी होगी। कंपनी करीब 146 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। IPO 24 जून को खुलेगा और 29 जून को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 107-113 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। शेयरों की लिस्टिंग 2 जुलाई को प्रस्तावित है।

SME IPO भी रहेंगे चर्चा में

SME सेगमेंट में भी गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। Jivial Industries का IPO 23 जून को खुलेगा। इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं। कंपनी BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगी।

टेक्सटाइल सेक्टर की Shreedhar Spinners भी 23 जून को IPO लॉन्च करेगी। कंपनी करीब 31 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसका प्राइस बैंड 51-53 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Dhanwel Hybrid Seeds का IPO 24 जून को खुलेगा और 29 जून को बंद होगा। कंपनी करीब 27 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका प्राइस बैंड 95-99 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

पहले से खुले IPO में भी निवेश का मौका

इस हफ्ते खुले कुछ IPO अगले हफ्ते भी निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इनमें सबसे बड़ा नाम Turtlemint Fintech Solutions का है। कंपनी फ्रेश इश्यू और OFS के जरिए करीब 883 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह IPO 19 जून को खुला था और 23 जून को बंद होगा।

SME सेगमेंट में Avience Biomedicals और Riyaasat Lifestyle के IPO में 22 जून तक निवेश किया जा सकेगा। वहीं Anubhav Plast का IPO 23 जून तक खुला रहेगा।

अगले हफ्ते 6 कंपनियों की लिस्टिंग

IPO के साथ-साथ अगले हफ्ते लिस्टिंग कैलेंडर भी व्यस्त रहेगा। 24 जून को Clay Craft, Diksha Polymers, Leapfrog Engineering और Liotech Industries के शेयर SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

इसके बाद 25 जून को Avience Biomedicals और Riyaasat Lifestyle के शेयर बाजार में डेब्यू करेंगे।

Stocks to Watch: सोमवार 22 जून को फोकस में रहेंगे ये 16 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।